पर्यवेक्षक के सामने आए भोपाल कांग्रेस जिला अध्यक्ष के दावेदार

0
3

भोपाल / पीसीसी में चला बैठकों का दौर
कांग्रेस के संगठन सृजन अभियान के चलते सोमवार को पीसीसी में हलचल रही। भोपाल शहर जिला कांग्रेस कमेटी के लिए नियुक्त एआइसीसी पर्यवेक्षक यशोमती ठाकुर सोमवर को पीसीसी मुयालय पहुंचीं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से चर्चा और जिलाध्यक्ष के दावेदारों से मुलाकात की। मीडिया से मुखातिब हुईं यशोमती ने कहा कि शहर जिला अध्यक्ष के चयन का लेकर बैठकें शुरू कर दी गई हैं। विधानसभावार बैठकें होंगी। इसके बाद अनुशंसा केन्द्रीय संगठन को सौंपी जाएगी।
पर्यवेक्षक यशोमती ठाकुर ने पीसीसी में दोपहर में बैठक की। इसमें जिला कांग्रेस शहर के विधायक, पार्षद, पूर्व विधायक, पूर्व महापौर, लोकसभा और पार्षद पद के प्रत्याशी, मोर्चा संगठन, विभाग प्रकोष्ठ, जिला कांग्रेस शहर के पदाधिकारी, अन्य कार्यकर्ताशामिल हुए। पर्यवेक्षक के समक्ष जिलाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेसियों ने दावेदारी भी पेश की। इनमें मनोज शुक्ला, राहुल सिंह राठौर, अमित शर्मा, मोनू सक्सेना, अब्दुल नासिर, प्रवीण सक्सेना, सैयद साजिद अली, प्रकाश चैकसे प्रमुख हैं। सभी ने अपना परफॉर्मेंस बताने के साथ ही किए गए कार्यों की जानकारी दी। बताया कि उनकी दावेदारी क्यों मजबूत है।
पायलट प्रोजेक्ट पर मंथन
विदिशा जिले में अभियान के पायलट प्रोजेक्ट को लेकर शाम को पीसीसी मुयालय में मंथन हुआ। इसमें प्रदेश प्रभारी हरीश चैधरी, प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। बताया गया कि ब्लॉक से जिला स्तर तक संगठन के विभिन्न पड़ावों पर ऊर्जावान साथियों को लेकर टीम तैयार की जा रही है। यह बेहतर मॉडल के रूप में सामने आएगी।

मालूम हो जिलाध्यक्ष के बाद ब्लॉक और पंचायत स्तर पर संगठन का गठन होना है। इसी को ध्यान में रखकर कांग्रेस ने पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश का विदिशा जिला शामिल किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here