भोपाल / शहर की सड़कों से कबाड़ हो चुके वाहन हटाने की कार्रवाई शुक्रवार से शुरू हो गई। जिला स्तरीय अतिक्रमण विरोधी अमले ने दशहरा मैदान से शुरुआत की। सुबह 10रू30 बजे पहुंचे दल ने होटल पलाश से दशहरा मैदान के दूसरे छोर तक बैरिकेड लगाकर ट्रैफिक रोका और क्रेनों ने कंडम वाहनों को खींचना शुरू कर दिया। कार्रवाई दशहरा मैदान के चारों ओर दोपहर 2 बजे तक चली। 3रू30 घंटे में 30 कंडम वाहनों को डंप यार्ड पहुंचाया गया। यह डंप यार्ड दशहरा मैदान की अंडरग्राउंड पार्किंग में बनाया है। कार्रवाई में 5 से ज्यादा क्रेन, बुलडोजर इस्तेमाल हुए। दल प्रभारी एडीएम अंकुर मेश्राम ने बताया कि एक दिन पहले मुनादी करवा दी थी। इसलिए रात में ही कई लोगों ने वाहन हटा लिए थे। कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। प्रशासन ने पुराने शहर के इलाके भी चिह्नित कर लिए हैं। जल्द वहां भी अभियान चलेगा।
भोपाल रहवासी बोले- अब निकलने में नहीं होगी दिक्कत
आसपास रहने वालों ने बताया कि सड़क के आसपास कंडम वाहनों के कारण निकलने में परेशानी आती थी। अब ऐसा नहीं होगा। इधर, अधिकारियों ने बताया कि कंडम वाहनों को वाहन मालिक ले सकता है। इसके लिए उसे 3 दिन में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करना होंगे। नगर निगम एक्ट और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत समन शुल्क जमा करना होगा।
वर्कशॉप संचालक बोला- समय दो, अमले ने कहा- नहीं… दशहरा मैदान के
पास मैदान पर कई कंडम वाहन खड़े थे। अमला उसे क्रेन से उठाने पहुंचा। तभी कार वर्कशॉप संचालक आ गया। उसने कुछ देर की मोहलत मांगी। अधिकारियों ने कहा- एक दिन पहले ही मुनादी करा दी थी। अब कोई समय नहीं मिलेगा।
पुराने शहर में भी करा दी गई है
मुनादी… मुहिम से पहले शहर के उन रास्तों को चिह्नित कर लिया गया है, जह कंडम वाहन खड़े रहते हैं। बताया जा रह है पुराने शहर में भी मुनादी करा दी गई।