भोपाल / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि वंशवाद देश के लिए सबसे बड़ा खतरा है, यह तभी खत्म होगा जब साधारण परिवारों से ईमानदार और देशभक्त युवा राजनीति में आगे आएंगे। आईएसबीटी स्थित नगर निगम सभागार में युवा मोर्चा की ओर से आयोजित युवा संसद में पहुंचे सीएम मोहन यादव ने कहा कि विपक्ष के नेता अपने पुराने पाप छिपाने के लिए केंद्र सरकार पर तानाशाही के आरोप लगाते है, जबकि अटलजी से लेकर नरेंद्र मोदी की भाजपाई सरकारों ने लोकतंत्र को पुष्ट करने का काम किया है। देश में लोकतंत्र है, इसीलिए एक चाय वाला प्रधानमंत्री और गाय वाला मुख्यमंत्री बन सकता है।
वहीं कांग्रेस पार्टी चुनाव हारने पर संविधान को खतरे में बताने लगती हैं। कांग्रेस नेता भ्रष्टाचार के आरोपों में जमानत पर हैं। अपने पापों से ध्यान हटाने और मोदी सरकार की कार्रवाई से बचने के लिए देश में तानाशाही की बातें कर रहे हैं। कांग्रेस चुनाव जीत जाएं तो अच्छा है और चुनाव हार जाएं तो ईवीएम खराब हो जाती है। इंदिरा गांधी का आपातकाल लगाना एक ऐतिहासिक गलती थी, आज के युवा इसे याद रखें।
वीडी शर्माबोले-देशको गुमराह कर रहे राहुल गांधी
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि आपातकाल लगाकर इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को अपमानित किया था, आज कांग्रेस पार्टी और उसके नेता राहुल गांधी संविधान लिखी नकली किताबें लहराकर देश को धोखा दे रहे हैं। आपातकाल के दौरान इंदिरा गांधी और संजय गांधी ने जिस तरह से न्यायालय और संविधान का अपमान किया आज भी उस परिवार के लोग वही कर रहे हैं। इंदिरा गांधी ने लोकतंत्र को कुचला, तो राहुल गांधी देश की संसदद्वारा पारित प्रस्ताव की प्रतियां सार्वजनिक रूप से फाड़ते हैं। युवा मोर्चा के