लिपस्टिक से दीवार पर लिखा मां मुझे बचा लो

0
3

भोपाल / में एक नव विवाहिता ने शनिवार सुबह 5 बजे फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मरने से पहले उसे लिपस्टिक से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा। इसमें तीन लोगों को अपनी मौत का जिम्मेदार बताया। आखिरी में लिखा- मां मुझे बचा लो।
घटना वल्लभ नगर इलाके की है। दो महीने पहले ही उसने लव मैरिज की थी। इससे उसकी सास और नानी सास खुश नहीं थी। दोनों आए दिन प्रताड़ित करने के साथ ही तानाकशी करती थीं। पुलिस का कहना है कि मायके पक्ष के बयानों को दर्ज किया जाएगा। डिटेल बयानों में आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।
भाई बोला- बहन को मारकर फंदे पर लटकाया
पुलिस के मुताबिक प्रियंका बमन पति कीविन (25) वल्लभ नगर बस्ती में रहती थी। 21 अप्रैल 2025 को शादी हुई थी। लव मैरिज की थी, पति फ्लैक्स प्रिंटिंग का काम करता है। मृतका के भाई निशांत ने बताया कि फिलहाल यह साफ नहीं है कि बहन ने क्यों और कैसे फांसी लगाई। संदेह है कि बहन को मारकर फंदे पर लटकाया गया है।
प्रियंका ने लिपस्टिक से दीवार पर सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने लिखा कि मेरी मौत के जिम्मेदार बेला दीदी (किराएदार), मम्मी (सास) और तनु दीदी हैं। इन्हीं लोगों ने मेरा जीना मुहाल कर रखा है। भाई का आरोप है कि बहन की नानी सास, सास ने उसे अधिक प्रताड़ित कर रखा था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here