स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट और नगर निगम में ध्वजारोहण, 39 मेधावी बच्चों का सम्मान

0
100

drnewsindia.com

भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस मौके पर सामूहिक राष्ट्रगान हुआ और कलेक्टर ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

कलेक्टर बोले – एकजुट होकर देश की प्रगति में योगदान दें

ध्वजारोहण के बाद कलेक्टर सिंह ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों को नमन करते हुए कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की प्रगति और विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों और नागरिकों से अपने-अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

नगर निगम में 39 मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन राशि

आईएसबीटी कार्यालय में महापौर मालती राय ने ध्वजारोहण कर राजधानीवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने फायर ब्रिगेड जवानों की परेड का निरीक्षण किया और कार्यक्रम के बाद मिठाई वितरित की।
इस मौके पर नगर निगम कर्मचारियों के 10वीं और 12वीं में 75% से अधिक अंक लाने वाले 39 बच्चों को सम्मानित किया गया। इन छात्रों को 10-10 हजार रुपए के प्रोत्साहन चेक दिए गए। सम्मानित विद्यार्थियों में 10वीं के 20 और 12वीं के 19 छात्र-छात्राएं शामिल थे।

मिठाई वितरण और शुभकामनाएं

नगर निगम अध्यक्ष सूर्यवंशी ने भी ध्वजारोहण के बाद लोगों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और मिठाई बांटी। कार्यक्रम में महापौर परिषद के सदस्य, पार्षद, निगम के वरिष्ठ अधिकारी और अनेक नागरिक उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here