Home Blog Page 641

गजराराज मेडिकल कॉलेज में लेडी डॉक्टर की मौत का मामला:पिता का आरोप- पुलिस छुपा रही तथ्य; आईजी-डीआईजी तक पहुंची शिकायत

0

अशोकनगर / ग्वालियर के गजराराज मेडिकल कॉलेज के जमुना हॉस्टल में डीएम न्यूरोलॉजी की डॉक्टर रेखा रघुवंशी की 30 मार्च को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। अशोकनगर के मढ़ना खिरिया गांव की रहने वाली डॉ. रेखा का शव उनके कमरे में मिला। हॉस्टल की वार्डन का कहना था कि डॉ. रेखा ने फांसी लगाकर आत्महत्या की। पोस्टमॉर्टम के बाद अगले दिन शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मृतका के पिता भानु सिंह रघुवंशी ने गुरुवार की शाम मीडिया को घटना के बारे में जानकारी दी, उन्होंने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनकी बेटी आत्महत्या नहीं कर सकती। पुलिस महत्वपूर्ण साक्ष्य छिपा रही है। फंदे की वीडियोग्राफी भी नहीं दिखाई जा रही है।

भानु सिंह ने ग्वालियर संभाग के आईजी और डीआईजी से शिकायत की है। वे निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं। इस मामले में भाजपा के चंदेरी विधायक जगन्नाथ सिंह रघुवंशी ने भी क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर उचित जांच की मांग की है। पिता भानु सिंह ने न्याय की मांग को लेकर लगातार अधिकारियों से मिल रहे हैं। वे अपनी बेटी को न्याय दिलाने के लिए संघर्षरत हैं।

विदिशा में आज सुबह साढ़े 9 से बिजली बंद:सांची फीडर पर 4 घंटे होगा मेंटेनेंस; 8 इलाकों में होगी कटौती

0

विदिशा / में बिजली कंपनी ने शुक्रवार को शहर के जोन-2 में मेंटेनेंस कार्य की घोषणा की है। सुबह साढ़े 9 से दोपहर डेढ़ बजे तक 33 केवी सांची फीडर पर कार्य किया जाएगा।

इस दौरान पूरनपुरा, टीलाखेड़ी, द्वारिकापुर कॉलोनी, जज कॉलोनी, साईं फॉर्च्यून, गिराजधाम, सांई कुटुंब और आरएमपी नगर फेस-2 में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।

विद्युत वितरण कंपनी के अनुसार ये मेंटेनेंस कार्य आवश्यक है और इससे भविष्य में बेहतर बिजली आपूर्ति सुनिश्चित होगी। जरूरत पड़ने पर कटौती का समय कम या ज्यादा हो सकता है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है कि मेंटेनेंस के बावजूद बिजली की समस्या जस की तस बनी हुई है।

पहलगाम आतंकी हमले को लेकर विदिशा में आक्रोश:प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने निकाला कैंडल मार्च; पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की

0

विदिशा / कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में निर्दोष पर्यटकों की मौत से पूरे देश में आक्रोश है। विदिशा में विभिन्न संगठनों ने आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता दिखाई। गुरुवार देर रात प्रदेश अधिकारी-कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने शहीदों की याद में मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि दी।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिकारी, कर्मचारी और आम नागरिक मौजूद रहे। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों ने पाकिस्तान के विरोध में जोरदार नारेबाजी की।

विदिशा संयुक्त मोर्चा के महामंत्री उमराव सिंह कुशवाहा ने पहलगाम हमले की निंदा की। उन्होंने शहीदों की आत्मशांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। कुशवाहा ने कहा कि वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि आतंकवाद के खिलाफ पूरा देश एकजुट है।

यूपी बोर्ड का रिजल्ट जारी, 10वीं में यश प्रताप; 12वीं में महक ने किया टॉप

0

डीआर न्यूज इंडिणया /हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च 2025 तक हुई थीं। प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी दी गई कि प्रदेश के कुल 8,140 परीक्षा केन्द्रों पर 13 दिनों में परीक्षाएं आयोजित की गईं। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य 19 मार्च से दो अप्रैल 2025 तक निर्धारित 261 मूल्यांकन केन्द्रों पर किया गया।

यूपी 10वीं के टॉपर बने यश प्रताप सिंह

बोर्ड की ओर से जानकारी देते हुए कहा कि हाईस्कूल का रिजल्ट 90.11 और इंटरमीडिएट का रिजल्ट 81.8 फीसदी रहा है। वहीं 10वीं में जालौन जनपद के यश प्रताप सिंह ने टॉप किया। यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15 फीसदी छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। 

UPMSP result 12th: इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी बच्चे पास

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2025 घोषित हो गया है। शिक्षा निदेशक (माध्यमिक), उत्तर प्रदेश द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार, हाई स्कूल में 90.11 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। जबकि इंटरमीडिएट में 81.15 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। 

इंटरमीडिएट में छात्रा महक ने किया टॉप

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के नतीजे घोषित हो गए हैं। आप अमर उजाला पर सबसे पहले रिजल्ट देख सकते हैं। इंटरमीडिएट में छात्रा महक ने टॉप किया है। द्वितिय स्थान पर अंशी कटरा इटावा और अभिषेक यादव बाराबंकी के तीसरे नंबर पर हैं। तीसरे ही नंबर पर फैजाबाद की ऋतु गर्ग हैं। 

यूपी बोर्ड परीक्षा में हाई स्कूल में 90.11 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा में 81.15% छात्र उत्तीर्ण हुए। हाईस्कूल के टॉपर्स में जालौन के रहने वाले यश प्रताप सिंह ने 97.83 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है। 

दूसरे स्थान पर अंशी तिवारी इटावा 97.67 प्रतिशत और अभिषेक कुमार यादव बाराबंकी के रहने वाले 97.67 प्रतिशत तीसरे स्थान पर रहे हैं। मुरादाबाद के मृदुल गर्ग 97.50 अंक के साथ चौथे स्थान पर हैं। 

दसवीं में छात्र 90.11 फीसदी पास

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी हो गया है। दसवीं में 90.11 फीसदी छात्र पास हुए हैं। दसवीं में जालौन के यश प्रताप ने टॉप किया है।

 यहां देख सकेंगे सबसे पहले रिजल्ट, क्रमवार जानें पूरी प्रक्रिया

1.पहले आप amarujala.com/results पर जाएं।

2.अब बोर्ड्स की सूची से “UP Board” का चयन करें।

3.इसके बाद, 10वीं के छात्र “Class 10th Result” और 12वीं के छात्र “Class 12th Result” वाले लिंक पर क्लिक करें।

4.यहां अपना रोल नंबर, पंजीकरण संख्या या रोल कोड दर्ज करें।

5.”Submit” बटन पर क्लिक करें।

6.आपकी मार्कशीट स्क्रीन पर दिखाई देगी।

7.चाहें तो “Download” बटन की मदद से ऑनलाइन कॉपी सेव कर सकते हैं।

 परीक्षा और रिजल्ट के बीच के अंतर

साल 2025 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 फरवरी से 12 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट आज यानी 25 अप्रैल में जारी होने वाला है, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 47 दिन का अंतर रहा। वहीं, साल 2024 में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से 9 मार्च तक आयोजित की गई थीं और रिजल्ट 20 अप्रैल में जारी हुआ, यानी परीक्षा और परिणाम के बीच कुल 42 दिन का अंतर रहा।

परिणाम में होंगे ये विवरण

यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के परिणाम में होंगे ये विवरण
रोल नंबर (Roll Number)
रोल कोड (Roll Code)
पिता का नाम (Fathers Name)
माता का नाम (Mothers Name)
विषय का नाम (Subject Name)
सैद्धांतिक परीक्षा प्राप्तांक (Marks In Theory)
प्रैक्टिकल में प्राप्तांक (Marks In Practical)
कुल प्राप्तांक (Total Marks In Subject)
कुल अंक (Total Marks)
रिजल्ट का स्टेटस (Result Status)
डिवीजन (Division)

 मिर्जापुर में परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में उत्साह

यूपी बोर्ड की परीक्षा का परिणाम कुछ देर में घोषित किया जाएगा। जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा में 117 केंद्रों पर कुल 84886 परीक्षार्थियों ने प्रतिभाग किया। इसमें हाईस्कूल में 44010 तथा इंटरमीडिएट में 40876 परीक्षार्थी शामिल हुए। 

शराब से लदे ट्रक ने पलटते ही आग पकड़ी, चालक की मौत

0

भोपाल / गुरुवार तड़के भोपाल-इंदौर हाईवे पर ग्राम कोठरी के पास शराब से भरा ट्रक पलट गया। हादसे के तुरंत बाद ट्रक में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दमकल की मदद से आग पर काबू पाया गया। ट्रक के कैबिन से चालक का शव बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार ट्रक क्रमांक एमपी 28 एच 1489 इंदौर बड़वाह से शासकीय शराब लेकर जबलपुर के सरकारी वेयरहाउस जा रहा था।

कोठरी गांव के पास ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। पलटते ही उसमें आग लग गई। आग बुझने के बाद जांच में ट्रक पिपरिया निवासी विनय तिवारी का निकला। मृतक चालक की पहचान भोपाल के शांति नगर पिपलानी निवासी 22 वर्षीय नदीम अंसारी पिता रसीद अंसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

संविदा स्वास्थ्यकर्मियों की हड़ताल से 162 केंद्रों पर इलाज मिलना मुश्किल

0

सीहोर / संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी टाउन हॉल में मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। गुरुवार को हड़ताल का चौथा दिन रहा। भीषण गर्मी में भी कर्मचारी चरणबद्ध आंदोलन कर रहे हैं। शुक्रवार को दोपहर में विधायक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन देंगे।गुरुवार को प्रदेश संयोजक विजय टक्कर और आरबीएसके के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. लोकेश दबे के नेतृत्व में कर्मचारियों ने हड़ताल शुरू करने से पहले आतंकवाद की घटना में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। हमले की निंदा भी की गई।

कर्मचारियों ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री की घोषणा और सामान्य प्रशासन विभाग की संविदा नीति 2023 के बावजूद एनएचएम कर्मचारियों को लाभ नहीं मिल रहा है। जब तक मांगें पूरी नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी।

आंदोलन की रणनीति बनाई: हड़ताल से जिले की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। जिले के 162 हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पर इलाज बंद है। 20 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, 7 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, 3 सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल में भी असर पड़ा है। जिला अस्पताल और सिविल अस्पताल में वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। यहां मरीजों को इलाज मिल रहा है। बाकी जगहों पर लोगों को परेशानी हो रही है। सुबह 10 बजे जिलेभर के संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी टाउन हॉल के बाहर धरने पर बैठे और रणनीति बनाई।

13.65 लाख की तार फेंसिंग बेचने वाला बीट गार्ड निलंबित:खुद ही दर्ज कराई थी चोरी की झूठी रिपोर्ट; वेतन से होगी रकम की वसूली

0

सीहोर / के रेहटी वन परिक्षेत्र में बीट गार्ड ने पौधों की सुरक्षा के लिए लगाई गई 13.65 लाख रुपए की तार फेंसिंग को गायब कर दिया। मामले को छिपाने के लिए उसने चोरी की झूठी शिकायत दर्ज कराई।

खजूरी बीट में 4 जगहों पर पौधारोपण की सुरक्षा के लिए बीट गार्ड रघुवीर सिंह चौहान को विभाग ने तार फेंसिंग सौंपी थी। चौहान ने इस फेंसिंग को बेचने की योजना बनाई। उन्होंने चकल्दी गांव के एक ऑटो चालक से कहा कि फेंसिंग के करीब 100 बंडल कबाड़े की दुकान पर रख दे।

झूठी शिकायत दर्ज कराई जब ऑटो चालक बंडल ले जा रहा था, तब चौहान ने रेहटी थाने में तार चोरी की झूठी शिकायत दर्ज करा दी। इसके बाद ऑटो चालक और कबाड़ी को पकड़वा दिया। जांच के दौरान पूरा षड्यंत्र उजागर हो गया।

विभागीय पैसे गबन करने का आरोप डीएफओ एसएस डाबर ने जांच के बाद बीट गार्ड को दोषी पाया और उन्हें निलंबित कर दिया। तार फेंसिंग के पैसे बीट गार्ड के वेतन से वसूली जाएगी। ये पहला मामला नहीं है, चौहान ने 2019 में भी विभागीय पैसों का गबन किया था, जिसके लिए उन्हें पहले भी निलंबित किया जा चुका है।

मोटराइज्ड ट्राईसिकल मिलने से दिव्यांग परगराम के चेहरे पर आई मुस्कान

0

रायसेन

सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के जीवन को सरल और सुगम बनाने तथा उनके कल्याण के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। जिनका लाभ पाकर दिव्यांगजनों की कठिनाई दूर हो रही हैं। रायसेन जिले के बरेली निवासी दिव्यांग परगराम अहिरवार मोटराइज्ड ट्राईसिकल मिलने से बेहद खुश हैं। दिव्यांग परगराम कहते हैं कि बैटरी चलित ट्राईसिकल मिल जाने से उनकी कठिनाई दूर हो गई है। बैटरी चलित ट्राईसिकल की मदद से अब वह आसानी से आवागमन कर सकेंगे और अपने कामों को भी सुगमता से पूर कर पाएंगे। उन्होंने दिव्यांगजनों के हित के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद दिया है।

स्वास्थ्य संस्थाओं में मानव अधिकारों से संबंधित सेवाओं का लिया जा रहा फीडबैक

0

भोपाल

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के विशेष प्रतिनिधि उमेश कुमार शर्मा द्वारा गुरुवार को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रातीबड़ का दौरा किया गया। इस दौरान उन्होंने संस्था में नागरिकों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, दिल्ली द्वारा मानव अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर जांच, निगरानी, सलाह और रिपोर्ट देने के संबंध में स्वास्थ्य संस्थाओं का मूल्यांकन किया जा रहा है। मूल्यांकन में जिला अस्पताल, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सिविल डिस्पेंसरी, संजीवनी क्लिनिक का दौरा कर मरीजों एवं हितग्राहियों को दी जा रही सेवाओं का फीडबैक लिया जा रहा है। मानव अधिकार आयोग के स्पेशल रेपोर्टर श्री शर्मा ने मूल्यांकन के दौरान मरीजों के अधिकार,भोजन, पेयजल, कूलर, पंखे, बिस्तर, लैबोरेटरी, साफ सफाई, शौचालय, दिव्यांग मरीजों की सुविधा, हितग्राहियों के लिए जागरूकता सत्रों का आयोजन, गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं, मरीज की आवश्यकता के अनुसार निर्धारित समय पर सेवाएं, नियमित फॉलोअप, महिलाओं और बुजुर्गों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी ली।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग द्वारा मरीजों को दी जा रही सेवाओं का मूल्यांकन करवाया जा रहा है। नागरिकों के स्वास्थ्य अधिकारों को सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सा सेवाओं के साथ साथ वैलनेस गतिविधियों के अंतर्गत स्वस्थ जीवन शैली, उचित खान-पान, योग प्राणायाम इत्यादि गतिविधियां भी करवाई जाती है, जिससे उनके जीवन गुणवत्ता बेहतर हो सके।

यूपी: भाजपा अध्यक्ष बोले- आतंकियों का महिमामंडन और शहीदों का अपमान करती है सपा, अखिलेश पर किया पलटवार

0

डीआर न्यूज इंडिणया / यूपी भाजपा अध्यक्ष ने सपा पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सपा प्रमुख शहीदों पर भी राजनीति कर रहे हैं। हमारी सरकार आतंकियों को घुसकर मारती है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि आतंकियों का महिमामंडन और शहीदों का अपमान सपा की फितरत है। इस घटना से पूरा देश शोकाकुल और मर्माहत है, लेकिन सपा सुप्रीमो शहीदों पर भी राजनीति कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आतंकियों ने जब भी ऐसी घटनाएं की हैं, मोदी सरकार ने आतंकियों और उनके आकाओं को मिट्टी में मिलाया है। एयर स्ट्राइक हो या सर्जिकल स्ट्राइक, पाकिस्तान को हमेशा करारा जवाब दिया है। पहलगाम के दोषियों को भी उनके कृत्यों की सजा जरूर मिलेगी। हर किसी को पता है कि सपा सरकार के समय आतंकियों के मुकदमे तक वापस लिए जाते थे। तब न्यायालय को हस्तक्षेप करना पड़ा था। इन्होंने आजमगढ़ को आतंकगढ़ बना दिया, लेकिन हमारी सरकार आतंकियों को घर में घुसकर मारती है। पूरा देश जानता है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पुलवामा का बदला लिया।

शहीदों, राष्ट्र नायकों का अपमान कर रही सपा
उन्होंने कहा कि सपा शहीदों व राष्ट्र नायकों का निरंतर अपमान कर रही है। हाल में इनके महाराष्ट्र के एक विधायक और यूपी से सांसद ने हमारे राष्ट्र नायकों का अपमान किया। अखिलेश यादव ने कार्रवाई करने की जगह दोनों का साथ दिया। यह दर्शाता है कि अखिलेश सिर्फ द्वेष की राजनीति कर रहे हैं। उन्हें समाज की एकता, अखंडता से कोई मतलब नहीं है। अखिलेश को शहीदों की नहीं, बल्कि अपनी छवि की चिंता है। वे शहीदों की बात करते-करते अपनी छवि पर चर्चा करने लगे। जनता उनकी छवि जानती है। भाजपा शहीदों के सम्मान से कोई खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं करेगी। पहलगाम के आरोपियों को भी मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा।