Home Blog Page 663

गायत्री शक्ति पीठ परिवार ने दिया वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय को महायज्ञ का आमंत्रण

0

सीहोर
अखिल विश्व गायत्री शक्ति पीठ परिवार ने सोमवार को क्रिसेंट रिसोर्ट पहुंचकर वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय को शहर में होने जा रहे नारी सशक्तीकरण शक्ति संवर्धन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आमंत्रण दिया। भारतीय संस्कृति के अनुसार गायत्री परिवार के आचार्यो ने वैदिक मंत्रों के साथ राय का जन्मदिवस मनाकर उन्हे पुष्प मालाऐं पहनाकर गायत्री मंत्र लिखित शॉल भेंटकर दीर्घायू स्वास्थ्यवर्धन प्रगतिशीलता का आशिर्वाद दिया। शुभासर पर वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय ने कहा कि गायत्री परिवार के द्वारा शहर में पहली बार आयोजित 108 कुंडीय महायज्ञ नागरिकों की सुख समृद्धि में बढ़ोत्तरी करेगा और महायज्ञ में किया गया दान पीढियों को तार देगा साथ ही ईश्वरीय प्रतिफल भी दानकार्ताओं को प्राप्त होगा।
महायज्ञ समिति के युवा संयोजक मनोहर दांगी ने आयोजन की जानकारी देते हुए बताया कि महायज्ञ में सम्मिलित होने देश भर से तीन लाख से अधिक श्रद्धालु सीहोर आएंगे। आयोजन की तैयारियों को लेकर शहर और गांवों में बैठकों का आयोजन किया जा रहा है प्रचार प्रसार के लिए गायत्री रथ चलाया जा रहा है शहर के प्रमुख चोराहा पर होडिंग पोस्टर लगाए जा रहे है। सेकड़ा खेड़ी स्थित माधव आश्रम के पास महायज्ञ होगा आगामी 27अप्रैल दोपहर 3 बजे मनकामेश्वर मन्दिर से यज्ञ स्थल लक नगर के प्रमुख मार्गो से होकर भव्य शोभा कलश यात्रा निकाली जाएगी। शुभासर पर गायत्री परिजन हरिनारायण पाटीदार,ललिता राय,रामिला परमार,रामनारायण परमार,पवन राय,यशपाल कुशवाह,गोपाल सिह परमार,शैलेन्द्र वर्मा,प्रियंका लेवे,हरिओम लेवे,शंकर लाल,डॉ रामरतन मालवीय,विक्रम पटेल,खुशीलाल मेवाड़ा,सीताराम नेमा, प्रेमलाल कुशवाहा, शशि शर्मा,राजेंद्र नामदेव, वर्मा,कैलाश धनगर आदि उपस्थित रहे।

अंबेडकर उपवन का किया लोकार्पण, साढ़े चार लाख की सौगात

0

सीहोर
शहर को सुंदर और व्यवस्थित तरीके से महानगर के रूप में विकसित करने के लिए नगर पालिका के द्वारा अनेक पार्क और उपवन का निर्माण किया जा रहा है। सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के सानिध्य में नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने शहर के बीएसएनल ऑफिस के सामने विसर्जन घाट के पास में संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को समर्पित अंबेडकर उपवन का लोकार्पण किया गया। इस मौके पर करीब साढ़े चार लाख की लागत से इसका निर्माण किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष श्री मेवाड़ा ने कहाकि आज संविधान के रचयिता बाबा अंबेडकर की जयंती है और नगर पालिका के द्वारा जो सौगात दी गई है। उसे शहर को सुंदर और व्यवस्थित विकास मिल सकेगा।
इस मौके पर नगर पालिका के अधिकारी ने बताया कि शहर के अनेक स्थान रिक्त होने के अतिक्रमण के चपेट में आ रहे है। इनको कब्जा मुक्त करने के लिए और शहरवासियों को सुकून देने के लिए नपाध्यक्ष श्री राठौर के द्वारा प्रयास किए जा रहे है। जिसके कारण इस उपवन का यह हिस्सा अब तक बेकार साबित हो रहा था। हमारे शहर किस तरह से स्वच्छ रहे इसका प्रयास किया जाना जरूरी है। लोकार्पण कार्यक्रम में भाजपा महामंत्री रवि नागले, पार्षद लोकेन्द्र वर्मा, नीरज जाटव, के अलावा बड़ी संख्या में नागरिकगण शामिल थे।

भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा के सानिध्य में नगर पालिका के अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने शहर के बीएसएनल ऑफिस के सामने विसर्जन घाट के पास में संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को समर्पित अंबेडकर उपवन का लोकार्पण

नदियों के उदगम को समृद्ध करने के लिए पौधे जरूर लगाएं – मंत्री श्री पटेल

0

  ईमेल  प्रिंट

 पाराशरी नदी के उद्गम स्थल पर की पूजा-अर्चना

गंजबासौदा. मप्र शासन में ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल सोमवार को स्थानीय जनपद पंचायत में आयोजित पंच सरपंच समेलन और जल गंगा संवर्धन अभियान में शामिल

विदिशा

प्रदेश की सभी नदियों में जलधारा बनी रहे इसके लिए उद्गम स्थलों पर अधिक से अधिक पौधरोपण कार्य करें ताकि वे वृ़क्षो में परिवर्तित होकर अधिक से अधिक पानी नदियों के उद्गम स्थलों से प्रभावित हो सकें। उक्त आश्य के विचार पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री श्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सोमवार को विदिशा जिले के ग्राम चकहिनोदा में पाराशरी नदी के उद्गम स्थल पर पूजा अर्चना करने के उपरांत आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए है मंत्री श्री पटेल ने कहा कि नदियां पहले बारहमासी बहा करती थी धीरे-धीरे जल दोहन अधिक हुआ किन्तु संचय कम होने से प्रमुख एवं उनकी सहायक नदियां सूखने लगी है। उन्होंने कहा कि नदियों के उद्गम स्थलों पर अधिक से अधिक पौधरोपण् कार्य हो इसके लिए राज्य सरकार द्वारा तीन स्तरों पर कार्ययोजना तय की गई है और हरेक स्तर पर राशि प्रदाय की जाएगी। उन्होंने पूर्व के पौधरोपण कार्यो की रिपोर्ट से असंतुष्ट होते हुए पहली बार पौधरोपण से पहले जून माह तक गडढे खोदने और फिर पौधरोपण करने और पौधो की रक्षा के लिए तार फेंसिग वहीं ग्रीष्मकाल के दौरान रोपित किए गए पौधो को पानी मिल सकें इसके लिए ड्रिप प्रणाली के लिए पंचायतो को राशि दी जाएगी

 मंत्री श्री पटेल ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 90दिवसीय जल गंगा संवर्धन अभियान का क्रियान्वयन किया जा रहा है उन्होंने अभियान के उद्धेश्यों की प्राप्ति के लिए चरणबद्ध तरीको से सम्पन्न कराए जाने वाले कार्यो को रेखांकित किया है।

  मंत्री श्री पटेल ने पाराशरी नदी के उद्गम स्थल को समृद्ध करने के लिए जन अभियान, जन सहभागिता पर बल देते हुए कहा कि हम जो भी पौधा रोपित करे वह वृक्ष बनाने की तभी हमारी पौधा लगाने की सार्थकता होगी। उन्होंने कहा कि नदियों को नहर नही बनने दें। पानी की एक-एक बूंद का सदुपयोग करें। प्राकृतिक विरोधी ट्यूबबेल का खनन कम से कम करें। आने वाली पीढी को हम जल की उपलब्धता प्रचुर मात्रा में दें सके के सफल प्रयास सामूहिक रूप से होने चाहिए। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहें।

फार्मर आइडी बनवाने से बच रहे किसान, 57 हजार अभी बाकी, संपत्ति के खुलासे का डर

0
केंद्रीय मंत्री को फार्मर आइडी देते अपर कलेक्टर

विदिशा
केंद्रीय मंत्री को फार्मर आइडी देते अपर कलेक्टर।
मैंने बनवाई फार्मर आइडी, आप भी बनवाएंरू मंत्री
केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान सोमवार को एक दिवसीय दौरे पर विदिशा पहुंचे। उन्होंने खामबाबा टीला स्थित अपने फॉर्म हाउस में फार्मर आइडी बनवाने के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी की। फॉर्म हाउस पर प्रक्रिया को पूरा कराने अपर कलेक्टर अनिल डामोर के साथ राजस्व अमला पहुंचा। प्रक्रिया पूरी कर मौके पर ही केंद्रीय मंत्री को फार्मर आइडी दे दी गई। फार्मर आइडी प्राप्त करने के बाद केंद्रीय मंत्री ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि उन्होंने फार्मर आइडी बनवा ली है, बचे किसान भी बनवा लें। जिससे उन्हें शासकीय योजनाओं का लाभ बिना परेशान हुए आसानी से मिल सके। केंद्रीय मंत्री ने लाभ बताते हुए कहा कि आइडी बनाने के बाद किसानों को सभी शासकीय योजनाओं का लाभ अपने आप मिलने लगेगा। बैंकों से ऋण लेने के लिए भी दस्तावेज नहीं जुटाने पड़ेंगे। केवल आइडी देने से ही उनका काम हो जाएगा। उन्होंने कहा कि आइडी में संबंधित किसान का पूरा विवरण होगा। सभी संपत्ति की जानकारी के साथ उनके द्वारा लिए गए ऋण, मिल रही योजनाओं के लाभ सहित अन्य जानकारी केवल एक आइडी में होगा। इससे संपत्ति के विवाद की स्थिति और भ्रष्टाचार भी खत्म हो जाएगा

योजना का नहीं मिलेगा लाभ
किसानों की आइडी बनवाने में लगे पटवारियों की माने तो बाकी रह गए ज्यादातर किसान आइडी बनवाने से बच रहे हैं। उन्हें इस बात का भय सता रहा है कि आइडी के जरिए उनके नाम की सभी संपत्ति का खुलासा हो जाएगा। अधिकारियों के मुताबिक आइडी बनवाना जरूरी है। आइडी नहीं होने पर योजना का लाभ नहीं मिलेगा।जिले में कुल 2,40,089 किसानों की फार्मर आइडी बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से अभी केवल 182290 किसानों की आइडी बनाई जा सकी है। इस तरह अभी 57799 किसानों की फार्मर आइडी बनाया जाना शेष है।

सिरोंज तहसील के सबसे अधिक किसानों ने आइडी बनवाई है। बाकी के तहसील काफी पीछे हैं। सिरोंज तहसील में 41603 किसानों में से 29019 किसानों ने फार्मर आइडी बनवाई है। इसी प्रकार विदिशा में 30459 में से 21735 किसानों ने, लटेरी में 24630 में से 17578 किसानों ने, गंजबासौदा में 28842 में से 21187, त्योंदा में 15243 में से 11436, कुरवाई में 21661 में से 16686 और पठारी में 8441 में से 6770 किसानों ने फार्मर आइडी बनवाई है। इसी तरह गुलाबगंज में 11623 में से 9613 किसानों ने, ग्यारसपुर में 13860 में से 11581, नटेरन में 19921 में से 16654, शमशाबाद में 18974 में से 15897 और विदिशा नगर में 4832 में से 4134 किसानों की फार्मर आइडी बन पाई है। बाकी रह गए किसानों की फार्मर आइडी बनवाने के लिए राजस्व विभाग के मैदानी अमले को लगाया गया है। आइडी बनवाने के लिए किसानों को ऑनलाइन आवेदन करना होता है

प्रशासन की तमाम कोशिशों के बावजूद बड़ी संख्या में किसान फार्मर आइडी बनवाने से बच रहे हैं। इसकी वजह किसानों में संपत्ति के खुलासे का डर बताया जा रहा है। शासन-प्रशासन का दावा है कि फार्मर आइडी बनने से किसानों को शासकीय योजनाओं का लाभ लेने से लेकर ऋण लेने तक में काफी सहूलियत होगी। इसके बावजूद अभी 57 हजार किसानों ने फार्मर आइडी नहीं बनवाई है। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सोमवार को विदिशा पहुंचकर अपनी फार्मर आइडी बनवाने को लेकर प्रक्रिया पूरी की। इस मौके पर उन्होंने बाकी रह गए किसानों से भी आइडी बनवाने की अपील की।फार्मर आइडी बनवाने की ये है प्रक्रिया

आइडी बनवाने के लिए किसान के पास आधार कार्ड व ओटीपी के लिए आधार से लिंक मोबाइल फोन होना चाहिए। किसान किसी भी कॉमन सर्विस सेंटर पर जाकर आइडी बनवा सकता है। प्रत्येक गांव में प्रशासन की ओर से लगाए गए लोकल यूजर पर्सन या फिर गांव के पटवारी से भी संपर्क कर आइडी बनवाई जा सकती है।

किसानों की आइडी में ये रहेगी जानकारी

किसानों की फार्मर आइडी में उसके नाम से सभी जमीन का खसरा उपलब्ध रहेगा। बैंक खातों के विवरण के साथ ही शासन की योजनाओं के लाभ और लिए गए ऋण की जानकारी भी आइडी में उपलब्ध रहेगी। आइडी से ही किसानों की योजनाओं के लिए पात्रता निर्धारित की जाएगी और आइडी के जरिए ही लाभ दिया जाएगा।

ट्रैक्टर पलटने से युवक की मौत, आटो की टक्कर में चालक गंभीर

0

सीहोर|सीहोर में आज दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए। पहली घटना में 16 वर्षीय चिंटू की ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत हो गई। वह ग्राम बमुलिया थाना कोतवाली सीहोर का रहने वाला था। घटना गांव के पास हुई, जहां चिंटू ट्रैक्टर चला रहा था। अचानक ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसे पहले जिला अस्पताल सीहोर लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सवारी ऑटो और लोडिंग ऑटो की आमने-सामने टक्कर दूसरी दुर्घटना सैकड़ाखेड़ी जोड़ के पास हुई।
यहां एक सवारी ऑटो और लोडिंग ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक जितेन्द्र (43 वर्ष) गंभीर रूप से घायल

घर में रखे जेवर नगदी 2 दोस्तों के साथ चुराए

0

घर को लगी आग घर के चिराग से, इस कहावत को चरितार्थ किया है कस्बा क्षेत्र के एक भतीजे ने। इसने अपने साथियों के साथ मिलकर पड़ोस में रहने वाले अपने ही चाचा के घर में दिन-दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सोने-चांदी के जेवर व नगदी पर हाथ साफ कर दिया।पुलिस ने फिलहाल आरोपी व उसके दोस्तों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार स्थानीयदीवान बाग निवासी मतीन पिता लतीफ हाजी कोठरी में होस्टल संचालित करते हैं। बताया जाता है कि उनके बेटे की शादी नजदीक होने के कारण उन्होंने सोने-चांदी के जेवर व नगदी अपने ही घर में रखे थे। शनिवार को वह अपने परिवार के साथ खरीददारी करने भोपाल गए थे।इस दौरान अज्ञात चोरों ने उनके घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते हुए सोने-चांदी के जेवर सहित नकदी पर हाथ साफ कर लिया। देर शाम जब वह लौटे तो घर का सारा सामान बिखरा हुआ नजर आया। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।घर की छत से किचन में घुसे थे चोरसूचना के बाद पुलिस ने जब बारीकी से छानबीन की तो पता चला कि चोरों ने घर की छत से किचन में घुसकर वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला कि मतीन के घर के करीब उनके भाई दुल्लू का भी घर है। पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि चोर इसी घर से मतीन के घर में दाखिल हुए थे। पुलिस ने दुल्लू के पुत्र अईया से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सब कुछ बता दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार अईया ने अपने दो अन्य साथियों के साथ वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। यहां तक कि पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर नगदी व जेवर भी बरामद कर लिए हैं। हालांकि पुलिस ने अब तक इस मामले का खुलासा नहीं किया है। कुछ और तथ्यों की जांच के बाद शीघ्र ही पुलिस इस मामले का खुलासा कर सकती है।

छात्रा के शाॅर्ट्स पहनने पर गुस्साई वार्डन ने फोटो किए शेयर, कलेक्टर से शिकायत

0

सीहोर भोपाल नाका स्थित पोस्ट मैट्रिक कन्या छात्रावास में रहकर बीएससी तृतीय वर्ष की एक छात्रा के शॉर्ट्स पहने पर हॉस्टल वार्डन नीना मगरैया के फटकार लगाने को लेकर बवाल मच गया है। हॉस्टल की छात्राएं और उनके परिजन ने वार्डन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। छात्रा ने परिजन और हॉस्टल की दूसरी लड़कियों के साथ मिलकर वार्डन नीना मगरैया की लिखित शिकायत कलेक्टर बालागुरु के से की है। हालांकि, कलेक्टर ने जांच के बाद किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही है, लेकिन हॉस्टल के अंदर का माहौल तनाव पूर्ण हो गया है।
छात्रा ने बताया कि वह हॉस्टल में अपनी सहेलियों के साथ शॉर्ट्स पहनकर पढ़ाई कर रही थी, तभी एक छात्रा ने फोटो खींचकर वार्डन नीना मगरैया को भेज दिया। छात्रा को शॉर्ट्स में देख हॉस्टल वार्डन नीना भड़क गईं और उन्होंने छात्रा की फोटो हॉस्टल के सोशल मीडिया ग्रुप पर शेयर करते हुए लिखा कि ‘आपको आपके माता-पिता को बुलाकर इस फोटो सहित जल्द सुपुर्द किया जाएगा। यह छात्रावास मिस यूनिवर्स के लिए नहीं है, आप इन कपड़ों के साथ अपने घर में अपनी माता-पिता और भाई के सामने रहे या सड़क पर जाकर बैठें, हमें कोई फर्क नहीं पड़ेगा, लेकिन आप जब तक छात्रावास में हैं, सलीके से रहे अन्यथा आपके माता-पिता को बुलाकर बहुत जल्द आपको उनके सुपुर्द किया जाएगा। इस पर छात्राओं की तरफ से तर्क दिया गया कि गर्मी है, जिसे लेकर उन्होंने आगे उन्होंने लिखा शासन ने छात्रावास में कूलर की सुविधा नहीं दी है, सर्दी है तो सर्दी लगेगी, गर्मी है तो गर्मी लगेगी, कपड़े छोटे पहनने से गर्मी कम नहीं हो जाएगी। यदि कोई छात्रा कूलर रखना चाहती है तो अनुमति मांग सकती है।
फोटो ग्रुप में शेयर करने पर छात्रा की आपत्ति
छात्रा अपनी मां माया बाकरिया और सहलेलियों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंची, यहां पर छात्रा ने पहले कलेक्टर बालागुरु के से शिकायत की, इसके बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वार्डन ने मेरा आपत्तिजनक फोटो व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल किया है। इसका विरोध करने पर वार्डन ने हमसे अपशब्द कहे हैं। पीड़ित छात्रा ने बताया कि वह अपने टेबल पर बैठकर पढ़ाई कर रही थी, उस दौरान गर्मी लग रही थी तो मैं शॉर्ट्स कपड़े पहने थे, जिसका फोटो खींचकर अधीक्षक मैडम द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया, उसके बाद मैं पूरी तरह से टूट चुकी हूं और मानसिक परेशान हो रही हूं। इस घटना से छात्रावास की सभी छात्राएं आहत हैं। सोशल मीडिया ग्रुप में बहुत सारे लोग जुड़े हैं, कई छात्राओं के अभिभावक भी जुड़े हैं।

सीहोर में एक दिन में दो सड़क हादसेः ट्रैक्टर पलटने से किशोर की मौत, ऑटो की टक्कर में चालक गंभीर घायल

0

सीहोर में आज दो अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसे हुए। पहली घटना में 16 वर्षीय चिंटू की ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत हो गई। वह ग्राम बमुलिया थाना कोतवाली सीहोर का रहने वाला था। घटना गांव के पास हुई, जहां चिंटू ट्रैक्टर चला रहा था। अचानक ट्रैक्टर पलट गया और वह उसके नीचे दब गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हो गया। उसे पहले जिला अस्पताल सीहोर लाया गया। हालत गंभीर होने के कारण भोपाल के हमीदिया अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस ने दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सवारी ऑटो और लोडिंग ऑटो की आमने-सामने टक्कर

दूसरी दुर्घटना सैकड़ाखेड़ी जोड़ के पास हुई। यहां एक सवारी ऑटो और लोडिंग ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में ऑटो चालक जितेन्द्र (43 वर्ष) गंभीर रूप से घायल