Home Blog Page 640

ईकेवाईसी एवं आयुष्मान कार्ड के लिए लगाए जा रहे हैं कैंप

0

     सीहोर/ कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाकर राशन हितग्राहियों की ईकेवाईसी और नागरिकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही कैंप में पात्र हितग्राहियों को शासन की अन्य योजनाओं से लाभान्वित करने के लिए भी पंजीयन किया जा रहा है। इसी क्रम में इछावर जनपद के ग्राम सेवनिया परिहार में कैंप आयोजित किया गया और राशन हितग्राहियों की ईकेवाईसी के साथ ही अन्य नागरिकों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। इछावर जनपद सीईओ श्रीमती शिवानी मिश्रा ने कैंप का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

सामूहिक विवाह समारोहों में बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने कदम उठाया

0

सीहोर \ सीहोर में 30 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर होने वाले सामूहिक विवाह समारोहों में बाल विवाह रोकने के लिए प्रशासन ने कदम उठाए हैं। कलेक्टर बालागुरू के. ने वन स्टॉप सेंटर में एक कंट्रोल रूम की स्थापना की है। प्रशासन ने ब्लॉक स्तर पर उड़न दस्ते बनाए हैं, ये दस्ते सामूहिक विवाह में वर-वधु की आयु के प्रमाण पत्रों की जांच करेंगे। नागरिक बाल विवाह की सूचना कंट्रोल रूम नंबर 07562-221666 पर दे सकते हैं। कलेक्टर ने राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग और महिला बाल विकास विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आदेश जारी किए हैं। प्रशासन ने सीहोर, आष्टा, इछावर, भैंरूदा और बुधनी अनुविभाग में उड़न दस्ते बनाए हैं। ये दस्ते सामूहिक विवाह में वर-वधु की आयु के प्रमाण पत्रों की जांच करेंगे। नियमों के अनुसार लड़के की आयु 21 वर्ष और लड़की की आयु 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। कंट्रोल रूम प्रभारी और उनकी टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। बाल विवाह की सूचना मिलते ही टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। दल प्रभारी अपने स्तर पर अतिरिक्त स्टाफ को भी इस कार्य में लगा सकते हैं। अगर कोई बाल विवाह का मामला सामने आता है, तो पहले उसे रोकने का प्रयास किया जाएगा। असफल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।कंट्रोल रूम प्रभारी और उनकी टीम 24 घंटे तैनात रहेगी। बाल विवाह की सूचना मिलते ही टीम तुरंत कार्रवाई करेगी। दल प्रभारी अपने स्तर पर अतिरिक्त स्टाफ को भी इस कार्य में लगा सकते हैं। अगर कोई बाल विवाह का मामला सामने आता है, तो पहले उसे रोकने का प्रयास किया जाएगा। असफल होने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान में आज किया जाएगा शिव अर्चनावैशाख पूर्णिमा पर भगवान महाकाल, भगवान विष्णु-लक्ष्मी किया जाएगा विशेष अभिषेक

0

सीहोर। हर साल की तरह इस साल भी शहर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व के अंतर्गत मई माह में वैशाख पूर्णिमा पर भगवान महाकाल, भगवान विष्णु-लक्ष्मी का विशेष अभिषेक किया जाएगा। शुक्रवार को यहां पर महिला मंडल ने भजन कीर्तन किया और अब शनिवार को मासिक शिव चतुर्दशी पर शिव अर्चना की जाएगी। इस मौके पर समिति के पंडित कुणाल व्यास और मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि वैशाख माह चल रहा है और श्रद्धालुओं के द्वारा भगवान शिव की अर्चना के साथ ही दस महाविद्या का विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है। वैशाख माह में भगवान विष्णु-लक्ष्मी के साथ महाकाल की पूजा करने का भी पर्व है। पुराणों के मुताबिक इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-दान करने की परंपरा है। इसके बाद भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा करें। शाम को प्रदोष काल में शिवजी के महाकाल रूप की पूजा करने का विधान है। पुराणों के मुताबिक वैशाख पूर्णिमा पर भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना की जाती है। इस पर्व पर श्रीकृष्ण या शालग्राम रूप में भगवान विष्णु का दूध से अभिषेक किया जाता है। साथ में देवी लक्ष्मी की पूजा भी होती है। वैशाख महीने के आखिरी दिन गंगाजल और दूध से शिवजी का अभिषेक करने से परेशानियां दूर होती हैं। इस तिथि पर सुबह-शाम शिवलिंग के पास तिल के तेल का दीपक लगाने से दोष खत्म होते हैं और बीमारियां दूर होने लगती हैं। हो सके तो पानी में पवित्र जल डालकर स्नान करें। नहाने के बाद घर के मंदिर में दीप जलाएं। अगर आप से संभव हो तो इस दिन व्रत भी रखें। सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से सनान कराए। इस दिन भगवान विष्णु-लक्ष्मी की पूजा-अर्चना का विशेष महत्व होता है। ऐसा करने से घर में लक्ष्मी मां वास होता है। भगवान विष्णु के भोग में तुलसी को भी जरूर शामिल करें। कमल के फूलों से महाकाल पूजा का विधान स्कंद पुराण के मुताबिक वैशाख महीने की पूर्णिमा पर शिवजी की पूजा करने से दुश्मनों पर जीत होती है और स्वर्ग मिलता है। इस पुराण के नागरखंड की कथा के मुताबिक इक्ष्वाकु कुल के राजा रुद्रसेन अपनी पत्नी पद्मावती के साथ वैशाख पूर्णिमा को महाकाल दर्शन और पूजा करते थे। पूजा में खासतौर से कमल के फूलों का इस्तेमाल करते थे। साथ ही पूरी रात जागरण भी करते थे। इससे उनका प्रभाव बढ़ने लगा और शत्रु खत्म होने लगे।

  सीएम डॉ. यादव बोले- 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी और तीन मई को मंदसौर में एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव

0

भोपाल / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य सरकार युवाओं को आत्मनिर्भर और किसानों को समृद्ध बनाने के लिए बहुआयामी प्रयास कर रही है। इसी क्रम में 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और 3 मई को मंदसौर में एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव का आयोजन किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश के युवाओं की आत्मनिर्भरता और रोजगार के लिए राज्य सरकार सभी क्षेत्रों में कार्य कर रही है। उद्योगों में निवेश प्रोत्साहन के लिए आगामी 27 अप्रैल को इंदौर में आईटी इंडस्ट्री-कॉन्क्लेव और 3 मई को एग्रीकल्चर कॉन्क्लेव मंदसौर में आयोजित की जा रही है। मालवांचल सहित प्रदेश में कृषि और किसानों की समृद्धि के लिए कल्याणकारी योजनाएं संचालित हैं। उन्नत फसलों और पशुपालन से किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।

राज्य सरकार किसानों को सोलर पंप प्रदान कर बिजली के बिल से बोझ से उन्हें मुक्त करने के लिए भी कार्य कर रही है। किसान खेती की नई तकनीक की जानकारी प्राप्त करें और नवाचारों से प्रेरणा लें, इस उद्देश्य से कृषि पर केंद्रित कॉन्क्लेव आयोजित किया जा रहा है। राज्य सरकार किसानों की आय बढ़ाने, खेती को लाभकारी बनाने की दिशा में हरसंभव प्रयास कर रही है। मध्यप्रदेश का किसान संपन्न होगा तो प्रदेश और देश भी समृद्ध होगा। राज्य सरकार युवा, महिला और किसान के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

एमपी में कल से बारिश का अलर्ट:रतलाम समेत 13 जिलों में आज लू चलेगी; भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में तेज गर्मी

0

भोपाल /मध्यप्रदेश में 26 अप्रैल से बारिश का दौर शुरू होगा, जो 3 दिन तक चल सकता है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) और ट्रफ की वजह से मौसम बदलेगा। हालांकि, प्रदेश के बड़े हिस्से में तेज गर्मी रहेगी और लू भी चलेगी। इससे पहले गुरुवार को छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव सबसे ज्यादा गर्म रहे। खजुराहो में 44.4 डिग्री और नौगांव में पारा 43.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 13 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। इनमें रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी शामिल हैं। इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, उज्जैन-जबलपुर समेत अन्य शहरों में तेज गर्मी रहेगी।

बारिश और तेज गर्मी का दौर रहेगा सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, अगले चार दिन तक प्रदेश में कहीं तेज लू का असर रहेगा तो कहीं हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बन सकती है। इसके बाद पूरे प्रदेश में गर्मी का असर रहेगा।

भोपाल, इंदौर-ग्वालियर में 40 डिग्री के पार प्रदेश में गुरुवार को तेज गर्मी रही। भोपाल समेत कई शहरों में दिन इतने गर्म रहे कि सड़कों का डामर तक पिघल गया। छतरपुर जिले के खजुराहो और नौगांव सबसे ज्यादा गर्मी वाले टॉप-2 शहर रहे। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर और जबलपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार दर्ज किया गया।

प्रदेश के इकलौते हिल स्टेशन पचमढ़ी को छोड़ दें तो सभी शहरों में पारा 40 डिग्री से अधिक ही रहा। पचमढ़ी में तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पांच बड़े शहरों में ग्वालियर सबसे गर्म रहा। यहां 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उज्जैन में 41.6 डिग्री, भोपाल में 41.2 डिग्री, इंदौर और जबलपुर में 40.8 डिग्री रहा।

रतलाम-शिवपुरी में भी पारा चढ़ा गुरुवार को रतलाम और शिवपुरी में भी पारा चढ़ा रहा। रतलाम में 43.2 डिग्री और शिवपुरी में 43 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह नरसिंहपुर में 42.8 डिग्री, मंडला में 42.5 डिग्री, छिंदवाड़ा, सतना, टीकमगढ़-दमोह में 42.4 डिग्री, मलाजखंड में 42.3 डिग्री, नर्मदापुरम में 42.2 डिग्री, धार में 42 डिग्री, गुना में 41.9 डिग्री, शाजापुर में 41.8 डिग्री, सागर में 41.7 डिग्री, खंडवा में 41.5 डिग्री, खरगोन-रायसेन में 41.4 डिग्री, उमरिया, सीधी-बैतूल में 41.2 डिग्री और रीवा में पारा 41 डिग्री रहा।

ऐसा रहेगा अप्रैल का आखिरी सप्ताह

  • चौथा सप्ताह: उत्तर-पश्चिमी हवाओं के लगातार जोर पकड़ने के साथ न्यूनतम तापमान पूरे प्रदेश में सामान्य से 3-4 डिग्री अधिक यानि 27 से 30 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। दिन के साथ रातें भी गर्म हो जाएंगी। ग्वालियर, चंबल, सागर और रीवा संभाग में पारा 43-45 डिग्री जबकि इंदौर, उज्जैन-भोपाल सहित बाकी प्रदेश में 41 से 44 डिग्री सेल्सियस तापमान रह सकता है। बंगाल क्षेत्र में साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से अप्रैल के आखिरी में 3 से 4 दिन तक लू का असर रह सकता है।

अप्रैल में ऐसा रहा अब तक का मौसम अप्रैल के पहले, दूसरे और तीसरे सप्ताह में तेज गर्मी और बारिश का दौर बना रहा। पहले सप्ताह में सभी संभागों में सामान्य से 2-3 डिग्री ज्यादा 21-24 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, दिन में पश्चिमी गर्म हवाओं के कारण अधिकतम तापमान इंदौर, सागर और नर्मदापुरम संभागों में सामान्य से ज्यादा 39 से 44 डिग्री तक पहुंच गया। उज्जैन, भोपाल, ग्वालियर समेत बाकी संभागों में यह 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। पहले सप्ताह रतलाम में लू चल चुकी है। वहीं, बाकी शहरों में गर्म हवाओं से गर्मी बढ़ी रही।

दूसरे सप्ताह में पूरे प्रदेश में तेज आंधी, बारिश, ओले और गरज-चमक की स्थिति बनी रही। प्रदेश के 80 प्रतिशत हिस्से में बारिश हुई। दूसरी ओर, कुछ जिलों में गर्मी का असर भी रहा।

तीसरे सप्ताह में उत्तर-पश्चिमी हवाओं के जोर पकड़ने के साथ इंदौर, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, नर्मदापुरम संभागों में न्यूनतम तापमान 25 से 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। वहीं, पूरे प्रदेश में दिन में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस या इससे ज्यादा रहा। कई जिलों में लू भी चली।

अब जानिए, 10 साल की डेटा बेस्ड स्टडी के बारे में मध्यप्रदेश में अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से गर्मी का असर तेज होने लगता है। महीने के आखिरी दिनों में तो तापमान रिकॉर्ड तोड़ देता है। भोपाल, इंदौर, जबलपुर और ग्वालियर के 10 साल की डेटा बेस्ड स्टडी में सामने आया कि भोपाल-इंदौर में पारा 43 डिग्री तक पहुंचा जबकि जबलपुर में आंकड़े ने 44 डिग्री को छू लिया।

ग्वालियर में तो तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। पिछले तीन साल इन शहरों में तेज गर्मी पड़ी। इस बार भी तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। कई शहरों में तो पारा 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

भोपाल: 1996 में पड़ी थी सबसे ज्यादा गर्मी, बारिश भी हुई अप्रैल में गर्मी के ट्रेंड की बात करें तो भोपाल में 29 अप्रैल 1996 को अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा था। इस महीने भोपाल में बारिश-आंधी के आसार भी बनते हैं। यही कारण है कि पिछले कुछ सालों से अप्रैल में बारिश का दौर चल रहा है।

20 अप्रैल 2013 को भोपाल में 24 घंटे के भीतर 30.8 मिमी यानी एक इंच से ज्यादा बारिश हुई थी। वहीं, 2023 में 22.6 मिमी पानी गिरा था। 17-18 अप्रैल को तापमान 40.9 डिग्री सेल्सियस रहा था। इस बार पारा 42 डिग्री के पार पहुंच चुका है।

इंदौर में पिछले साल गिरा था 22.3 मिमी पानी इंदौर में भी पारा 44 डिग्री के पार पहुंच चुका है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 अप्रैल 1958 को सर्वाधिक 44.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। इस महीने यहां भी मौसम में बदलाव देखने को मिलता है। इसके चलते बादल छाए रहते हैं तो बौछारें भी गिरती हैं।

इंदौर में पिछले साल 22.3 मिमी बारिश हुई थी। वर्ष 2014 से 2024 के बीच 6 साल बारिश हो चुकी है।

ग्वालियर में पड़ रही सबसे ज्यादा गर्मी ग्वालियर में अप्रैल की गर्मी का ट्रेंड बाकी शहरों से अलग रहता है। यहां ज्यादा गर्मी पड़ती है। बीते 10 साल में यहां पारा एक बार 45 डिग्री और 3 बार 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। 28 अप्रैल 1958 को तापमान 46.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

एक दिन में सर्वाधिक बारिश होने का रिकॉर्ड वर्ष 1909 में बना था। 22 अप्रैल को कुल 67.6 मिमी बारिश हुई थी। इसी साल अप्रैल महीने में साढ़े 4 इंच पानी गिरा था। 2023 में भी बारिश हुई थी। इस बार भी ग्वालियर में तेज गर्मी का असर है।

उज्जैन में भी गर्मी का असर तेज उज्जैन में भी अप्रैल महीने में गर्मी और बारिश का ट्रेंड रहता है। 18 अप्रैल 2010 को तापमान रिकॉर्ड 45.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं, 2014 से 2023 के बीच दो बार पारा 43 डिग्री के पार जा चुका है। पिछले साल एक बार तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। वहीं, पूरे महीने 1 इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई थी।

आतंकी हमले के विरोध में आधे दिन का बंद:चेंबर ऑफ कॉमर्स का आह्वान; भोपाल के व्यापारिक संगठनों ने किया समर्थन

0

भोपाल/ कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कल 26 अप्रैल को भोपाल आधे दिन बंद रहेगा। भोपाल चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (बीसीसीआई) ने बंद का आह्वान किया था। जिसका शहर के व्यापारिक संगठनों ने समर्थन किया है।

चेंबर के अध्यक्ष तेजकुल पाल सिंह पाली ने बताया, सभी व्यापारिक संगठनों से सहमति के बाद शनिवार को आधे दिन राजधानी के बाजार बंद रखे जाएंगे। आतंकी हमले के मद्देनजर मृतकों के परिवारजनों के साथ खड़े होने एवं इस निर्मम आतंकी हमले के विरोध प्रदर्शन स्वरूप यह बंद बुलाया है।

मृतकों को श्रद्धांजलि भी देंगे शनिवार दोपहर 12 बजे व्यापारी मृतकों को श्रद्धांजलि भी देंगे। कोहेफिजा स्थित ऑफिस में कार्यक्रम रखा गया है।

न्यू मार्केट में दुकानें बंद रखेंगे व्यापारी न्यू मार्केट व्यापारी संरक्षण समिति ने बंद के आह्वान का समर्थन किया है। अध्यक्ष सतीश कुमार गंगराड़े समेत पवन वरदानी, प्रदीप कुमार गुप्ता और अजय देवनानी ने बताया कि सभी व्यापारियों की सहमति के बाद बंद रखने का निर्णय लिया है। पुराने भोपाल के कारोबारियों ने भी बंद का समर्थन करते हुए दुकानें आधे दिन तक बंद रखने का निर्णय लिया है।

इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी बंद के दौरान इमरजेंसी सेवा यानी, थोक दवा बाजार और मेडिकल स्टोर्स खुले रखे जाएंगे। भोपाल केमिस्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष जितेंद्र धाकड़ ने बताया कि जरूरी सेवा होने की वजह से दुकानें खुली रखेंगे, लेकिन बंद का पूरा समर्थन है। श्रद्धांजलि सभा में केमिस्ट शामिल होंगे।

मकान में आग लगने से सामान खाक, सामान जलकर खाक

0

श्यामपुर / क्षेत्र के छतरी बैरागढ़ में किसानों के मकान में लगी आग से उसके अंदर रखा कृषि सामान जलकर खाक हो गया। आग की इस घटना में काफी नुकसान हुआ है। जानकारी के अनुसार अशोक पिता ज्ञानसिंह और दो अन्य किसानों के घर पास में है। बताया जाता है कि मकान में भूसा, कृषि उपकरण सहित अन्य सामान भरा हुआ था। मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि तीनों किसानों के मकान में भरा सामान जलकर राख हो गया। आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया गया। ग्राम पटेल बंटी कुशवाह ने बताया कि किसानों को आग से बहुत नुकसान हुआ है। किसानों ने शासन, प्रशासन से नुकसान की भरपाई के लिए आर्थिक सहायता देने मांग की है।

प्रधानमंत्री आवास योजना से कोई भी हितग्राही ना रहे वंचित सभी का सर्वे कराकर दिया जाए आवास योजना का लाभ

0

सीहोर / गुरूवार, 24 अप्रैल को कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती व नेता प्रतिपक्ष पार्षद विवेक राठौर के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षद दल द्वारा नगर पालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। विवेक राठौर ने ज्ञापन का वाचन करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना अन्तर्गत 2.0 के आवेदन जो ऑनलाइन मांगे गए थे, उनके सर्वे का कार्य प्रारंभ किया गया है। परंतु देखने में आया है कि कुल प्राप्त आवेदनों में से कुछ ही आवेदनों का सर्वे कराया जा रहा है। जिसमें सभी पार्षदों को आधी-अधुरी सुचि दी जा रही है। जबकि विगत 2-3 वर्षों से नगर के कई नागरिक आवास योजना का लाभ हेतु चक्कर काट रहें हैं परन्तु उन्हें योजना की गाईड लाईन का बहाना देकर शेष हितग्राहियों के आवेदनों का सर्वे नहीं कराया जा रहा है, जो न्यायोचित नही है। मांग की गई है कि सभी ऑनलाईन हितग्राहियों का सर्वे आवश्यक रूप से कराया जाए। ताकि सभी पात्र हितग्राहियों को योजना का लाभमिल सके। केवल कुछ लोगों का सर्वे करा कर शेष हितग्राहियों वंचित रखा जाना नियम विरूद्ध है, यदि समय रहते शासनध्प्रशासन द्वारा इस संदर्भ में शीघ्र कोई निर्णय नहीं लिया गया और सभी पात्रहितग्राहियों को आवास योजना का लाभ नही दिलाया गया तो कांग्रेस पार्टी जनहित में वंचित हितग्राहियों के साथ आंदोलन करने पर बाध्य होगी।

केंद्रीय कृषि मंत्री ने अग्नि दुर्घटना प्रभावितों से की भेंट

0

सलकनपुर / केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने जिले के ग्राम सेमलपानी जदीद पहुंचकर बीते दिन हुई आगजनी के प्रभावित परिवारों से भेंट की और हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रभावितों से आगजनी में हुए नुकसान के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि इस कठिन समय में सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है और उनकी हर संभव मदद की जाएगी। केंद्रीय कृषि मंत्री चैहान ने दुर्घटना से प्रभावित 17 परिवारों को आरबीसी अधिनियम 6(4) के तहत 9 लाख 85 हजार 400 रुपए की सहायता राशि के स्वीकृति पत्र प्रदान किए। यह राशि शीघ्र ही प्रभावितों के खाते में स्थानांतरित कर दी जाएगी।
इसके साथ ही नुकसान का अवलोकन कर पीड़ितों को प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ और सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, रघुनाथ भाटी, रवि मालवीय, देवीसिंह धुर्वे, रमेश बारेला, कलेक्टर बालागुरू के., एसडीएम डीएस तोमर सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। गौरतलब है कि जिले के रेहटी तहसील स्थित ग्राम सेमलपानी जदीद में आग लगने से लगभग 9 घर और कुछ मवेशी जल गए थे।

पीएम न होने से महिला का 2 दिन बाद भी नहीं दिया शव, चांदबड़ चैराहे पर किया चक्काजाम

0

सीहोर /ग्राम चांदबड़ की महिला लक्ष्मीबाई का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद भी दो दिन तक पोस्टमार्टम नहीं होने से ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। गुरुवार दोपहर चांदबड़ चैराहे पर ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। करीब डेढ़ घंटे तक श्यामपुर, कालापीपल और सीहोर – मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। – बड़ी संख्या में महिलाएं भी प्रदर्शन में शामिल रहीं।


-लक्ष्मीबाई रविवार को लापता हुई थी। – वह मजदूरी करती थी। शाम तक घर – नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश की। नहीं मिलने पर सोमवार 21 अप्रैल को – मंडी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। – उसी शाम थाना कालापीपल क्षेत्र के ग्राम राम खजूरी के पास नाले में महिला का – शव मिला। शरीर पर जलने के निशान – थे। पहचान में शव लक्ष्मीबाई का निकला। शव को पहले कालापीपल अस्पताल लाया गया। हालत खराब होने पर बुधवार को भोपाल भेजा गया।
आरोप पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही
गुरुवार तक पोस्टमार्टम नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ गया। दोपहर में चैराहे पर चक्काजाम कर दिया। सूचना पर एसडीएम तन्मय वर्मा, सीएसपी निरंजन सिंह और मंडी थाना प्रभारी मायासिंह पुलिस बल के साथ पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझाया।ग्रामीणों का आरोप था कि पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही। शव तीन दिन बाद भी परिजनों को नहीं मिला। अधिकारियों ने भोपाल हमीदिया अस्पताल के डॉक्टरों से बात कर पोस्टमार्टम शुरू कराया। इसके बाद ग्रामीणों ने चक्काजाम खत्म किया।