अहमदपुर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदू पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले के विरोध में बुधवार को चरनाल जोड़ पर आतंकवाद का पुतला दहन किया गया। हमले में 27 निदर्दोष लोगों की जान गई थी। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि सभा भी हुई। इसमें वरिष्ठजन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला पदाधिकारी, मोर्चा और प्रकोष्ठ के संयोजक, बूथ अध्यक्ष शामिल हुए। सभी ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी।सांसद प्रतिनिधि मायाराम गौर, पूर्व मंडल अध्यक्ष गिरीष सोलंकी कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष प्रीतम गौर ने किया।इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस ने रैली निकालकर आतंकवाद का पुतला जलाया
सीहोर। कांग्रेस ने रैली निकालकर आतंकवाद का पुतला जलायाटॉकिज चैराहे से कोतवाली चैराहे आतंकवाद का पुतला जलाया। तक रैली निकाली। यहां आतंकवाद का पुतला जलाया। कांग्रेस के प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने कहा कि पाकिस्तान पर कोई लगाम नहीं है। सरकार को सख्त कदम उठाने चाहिए। आतंकवाद और उसे पनाह देने वालों को जवाब देना चाहिए।
यूपी से खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार
यूपी से खालिस्तानी आतंकी गिरफ्तार: एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 30 वर्षों से फरार मंगत सिंह अरेस्ट
डीआर न्यूज इंडिणया लखनऊ
Khalistani Terrorist Mangat Singh: उत्तर प्रदेश एटीएस ने बुधवार देर रात प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स के आतंकी मंगत सिंह को गिरफ्तार किया है। उस पर 25,000 रुपये का इनाम था।
UP ATS arrested banned terrorist organisation Khalistan Commando Force (KCA) terrorist Mangat Singh
आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने बड़ी कार्रवाई की है। 30 वर्षों से फरार चल रहे खालिस्तानी आतंकी मंगत सिंह उर्फ मंगा को पकड़ा है। मंगत पर 25 हजार रुपये का इनाम था।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, उत्तर प्रदेश एटीएस ने बुधवार देर रात प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (KCF) के आतंकी मंगत सिंह उर्फ मंगा को गिरफ्तार किया है। उस पर 25,000 रुपये का इनाम था। नोएडा यूनिट और गाजियाबाद पुलिस की संयुक्त टीम ने उसे गिरफ्तार किया है।
मूलरूप से पंजाब के अमृतसर के मझीटा का रहने वाले मंगत सिंह का भाई संगत सिंह प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान कमांडो फोर्स (केसीएफ) का प्रमुख था। संगत सिंह को साल 1990 में पंजाब पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया था। मंगत सिंह भी इस संगठन का सक्रिय सदस्य था।
जिम्स में आग, बीमार बच्चों को लेकर जान बचाकर भागे परिजन; बड़ा हादसा होने से टला
डीआर न्यूज इंडिणया
ऑक्सीजन सप्लाई की पाइपलाइन में आग लग गई। वॉर्ड में भर्ती 20 बच्चों को फौरन निकाल लिया गया। गार्ड न होने के कारण परिजन मरीज बच्चों को गोद में लेकर गिरते-लड़खड़ाते इमरजेंसी पहुंचे
कासना स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) के बाल रोग विभाग के वॉर्ड में बुधवार को ऑक्सीजन सप्लाई की पाइपलाइन में आग लग गई। वॉर्ड में भर्ती 20 बच्चों को फौरन निकाल लिया गया। गार्ड न होने के कारण परिजन मरीज बच्चों को गोद में लेकर गिरते-लड़खड़ाते इमरजेंसी पहुंचे, क्योंकि घटना के दौरान न उन्हें व्हीलचेयर मिली और न ही स्ट्रेचर। मौके पर गार्ड भी नहीं थे। अस्पताल के सुरक्षा गार्डों ने करीब 45 मिनट में अस्पताल में लगे फायर उपकरणों की मदद से आग पर काबू पाया। आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।
धुआं फैलने के कारण आसपास के विभागों के मरीजों और उनके परिजन को सांस लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ा। वे वॉर्ड से बाहर आ गए। हालांकि आग ज्यादा नहीं होने के चलते सुरक्षा कर्मियों ने फायर उपकरणों का प्रयोग करते हुए लगभग 45 मिनट में आग पर काबू पा लिया। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। आग पर काबू पाने के बाद मरीजों को दोबारा से वार्ड में भर्ती किया गया।
पेट से निकलने लगा खून
बुलंदशहर के जटपुरा निवासी लवली (9) वॉर्ड में भर्ती थी। आग लगने के दौरान वह पहले तल से सीढ़ियों से उतरकर अपनी मां के साथ भूतल पर आ गई। मां ने बताया कि बच्ची के पेट में पश बनने के कारण जिम्स में ऑपरेशन किया गया है। हड़बड़ी में भूतल पर आने के कारण लवली के पेट में दिक्कत बढ़ गई। पेट में लगी नली निकल जाने के कारण खून निकलने लगा।
अग्निशमन विभाग को सूचना तक नहीं दी : जिम्स में पहली मंजिल पर बाल रोग विभाग में दोपहर 12:30 बजे पर शार्ट-सर्किट से ऑक्सीजन सप्लाई लाइन में आग लगी। इससे घटनाओं से निपटने के अधूरे इंतजाम जरूर सामने आ गए। अस्पताल में इतनी संवेदनशील घटना हुई, लेकिन अग्निशमन विभाग तक इसकी सूचना नहीं पहुंची। सीएफ प्रदीप चौबे का कहना है कि जिम्स में आग लगने की जानकारी उनके पास तक नहीं आई थी। जिम्स के पास फायर एनओसी है।
क्रिकेटर बनना चाहते थे पर बन गए एक्टर
Mac Mohan: क्रिकेटर बनना चाहते थे पर बन गए एक्टर, बॉलीवुड की इस मशहूर एक्ट्रेस के मामा थे शोले के ‘सांभा’
डीआर न्यूज इंडिणया
Mac Mohan Birth Anniversary: मैक मोहन, जिन्हें हम सब ‘शोले’ के ‘सांभा’ के नाम से जानते हैं, एक मशहूर बॉलीवुड अभिनेता थे। उनका असली नाम मोहन माखीजानी है। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में 200 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। आज उनकी जयंती पर जानते हैं उनसे जुड़ी खास बातें…
मैक मोहन का जन्म कराची में हुआ, लेकिन उनके पिता का ट्रांसफर लखनऊ होने के बाद उनकी पढ़ाई वहीं हुई। लखनऊ में उनकी दोस्ती अभिनेता सुनील दत्त से भी हुई थी। उनके किरदार और डायलॉग आज भी लोगों के दिलों में जिंदा हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में कई अनसुने किस्से…
मैक मोहन का असली नाम मोहन मकीजनी था। उन्हें फिल्मों में खलनायक की भूमिका निभाने के लिए जाना जाता था। अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की फिल्म ‘शोले’ में मैक मोहन ने सांभा की भूमिका से प्रसिद्धि हासिल की थी। आज भी लोग हंसी में कहते हैं ‘अरे ओ सांभा कितने आदमी थे रे…’ । उनकी फिल्म ‘हकीकत’ थी, जिसमें उन्होंने मुख्य अभिनेता के रूप में काम किया था। मैक मोहन ने अपने पूरे करियर में हिंदी फिल्मों के अलावा भोजपुरी, गुजराती, हरियाणवी, मराठी, पंजाबी, बंगाली और सिंधी फिल्मों में भी अभिनय किया। उन्होंने ओडिया को छोड़कर लगभग सभी भारतीय भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेजी, रूसी और स्पेनिश फिल्मों में भी संवाद बोले हैं। मैक शुरू से ही क्रिकेटर बनना चाहते थे, लेकिन फिर उन्होंने थिएटर में अपना करियर बनाया। वैसे कम ही लोग जानते हैं कि मैक बॉलीवुड एक्ट्रेस रवीना टंडन के मामा थे।

मैक मोहन ने अपने फिल्मी करिया में कई दमदार किरदार निभाए। उन्होंने फिल्म ‘डॉन’ में बृज मोहन का किरदार निभाया। फिल्म ‘काला पत्थर’ में राणा की भूमिका निभाई। लेकिन उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि फिल्म ‘शोले’ में सांभा के किरदार से मिली। उन्होंने फिल्म ‘सत्ते पे सत्ता’ में रंजीत का आदमी बन बरसाया कहर था।
क्रिकेटर बनना चाहते थे
उन्होंने मुंबई के फिल्मालय स्कूल ऑफ एक्टिंग से अभिनय की बारीकियां सीखीं। इससे पहले वह डायरेक्टर चेतन आनंद के साथ असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके थे। मैक मोहन को बचपन से क्रिकेट खेलना बहुत पसंद था। वह क्रिकेटर बनने का सपना लेकर कराची से मुंबई आए थे और उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम के लिए भी खेले। लेकिन किस्मत ने उन्हें क्रिकेटर की जगह अभिनेता बना दिया।
‘सांभा’ ने बनाया अमर
1975 की फिल्म ‘शोले’ में उनका किरदार ‘सांभा’ इतना मशहूर हुआ कि लोग उन्हें असल जिंदगी में भी सांभा बुलाने लगे। उनका डायलॉग “पूरे पचास हजार” आज भी लोग याद करते हैं। जब मैक मोहन ने ‘शोले’ का फाइनल ट्रायल देखा, तो उनका रोल बहुत छोटा था। इस वजह से वह रो पड़े। लेकिन डायरेक्टर रमेश सिप्पी ने कहा, “अगर फिल्म हिट हुई, तो सब तुम्हें सांभा के नाम से जानेंगे,” और ऐसा ही हुआ।
लोडिंग वाहन के अनियंत्रित होकर पलटा
सीहोर/ के थाना रेहटी क्षेत्र में रात्रि में देलावाड़ी घाट पर लोडिंग वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से घायल हुए 04 व्यक्तियों को डायल-112/100 एफ आर व्ही ने अस्पताल पहुंचाया
सीहोर के थाना रेहटी क्षेत्र के देलावाड़ी घाट पर एक लोडिंग वाहन खाई में गिर गया है जिसमें 04 व्यक्ति घायल हो गए है, पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 22-04-2025 को रात्रि 02:22 बजे प्राप्त हुई।
सूचना प्राप्ति पर तत्काल रेहटी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/10 स्टाफ प्रधान आरक्षक जय नारायण सैनिक चंदर सिंह एवं पायलेट कपिल रघुवंशी ने घटना स्थल पर पहुँचकर बताया कि लोडिंग वाहन के अनियंत्रित होकर पलट जाने से रोहित पिता राकेश चौहान उम्र 16 वर्ष, शिवा पिता रमेश चौहान उम्र 14 साल, रविंद्र पिता रमेश चौहान उम्र 20 साल सभी निवासी खेड़ा खालदा जिला देवास तथा
किशोर उम्र 50 वर्ष निवासी बनखेड़ी रायसेन घायल हो गए थे ।
डायल-112/100 एफ आर व्ही द्वारा सभी घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल रेहटी पहुंचाया गया ।
आरोपी पर लूट, हत्या के प्रयास सहित 37 अपराध: पुलिस ने किया गिरफ्तार
डीआर न्यूज इंडिणया सीहोर/थाना पिपलरांवा का कुख्यात बदमाश जावर थाना अंतर्गत कर रहा था अड़ीबाजी, पुलिस ने किया गिरफ्तार; आरोपी पर हत्या, लूट, हत्या के प्रयास सहित 37 अपराध पूर्व से देवास व सीहोर जिलों में पंजीबद्ध
थाना जावर पुलिस ने देवास जिले के थाना पिपलरांवा अंतर्गत निगरानी बदमाश लाड सिंह कंजर पिता फेरन्या कंजर (उम्र 58 वर्ष, निवासी कुमारिया) को अड़ीबाजी करते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध हत्या, लूट, हत्या के प्रयास जैसे गंभीर अपराधों सहित कुल 37 प्रकरण विभिन्न थानों में पूर्व से दर्ज हैं।
दिनांक 22.04.2025 को फरियादी अकबर मंसूरी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, आरोपी लाडसिंह द्वारा धमकी देते हुए कहा यदि तुम चाहते हो कि हम तुम्हारे यहां चोरी नहीं करे और तुम्हारी संपत्ति को कोई नुकसान न पहुंचाएं ,इसके बदले रुपए की मांग की गई और नहीं देने पर जान से मारने और चोरी करवाने की धमकी दी थी । उक्त शिकायत पर थाना जावर में अपराध क्रमांक 129/25 धारा 119(1), 296, 351(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत एवं एस.डी.ओ.पी. आष्टा आकाश अमलकर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में आरोपी को मंडी गेट के पास अपनी ऑल्टो कर सहित से पकड़ा गया। आरोपी के पुराने प्रकरणों के संबंध में संबंधित थानों से संपर्क कर सूचना ली जा रही है
सराहनीय भूमिका: इस कार्रवाई में निरीक्षक नीता देअरवाल, उपनिरीक्षक संतोष विश्वकर्मा, प्रआर सुरेश परमार, आरक्षक पवन, सैनिक राहुल परमार तथा थाना जावर स्टाफ का उल्लेखनीय योगदान रहा।
भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में आतंकवाद का पुतला दहन
डीआर न्यूज इंडिणया
सीहोर। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हिंदुस्तानियों की हत्या के विरोध में भाजपा नगर मंडल के तत्वाधान में सीहोर विधायक सुदेश राय सहित भाजपा के लोगों ने कोतवाली चौराहे पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान आतंकवाद का पुतला दहन कर आक्रोश जताया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा नगर मंडल के अध्यक्ष सुदीप प्रजापति ने बताया कि पहलगाम में हुए घटनाक्रम से पूरे देश में आतंकवाद के खिलाफ माहौल व्याप्त है। बुधवार की रात्रि को मंडल के तत्वाधान में शहर के लीसा टाकीज चौराहे से रैली निकालकर शहर के कोतवाली चौराहे पर पुतला दहन किया गया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम यादव, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर, सन्नी महाजन, राजकुमार गुप्ता, रिंकू जायसवाल, भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में पार्षद और क्षेत्रवासी शामिल थे।
इस मौके पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए देशवासियों से एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ खड़े होने का आह्वान किया। जम्मू-कश्मीर में निर्दोष हिंदुस्तानियों की हत्या कायराना हरकत है, जिसे भारत कभी सहन नहीं करेगा।
मेयर के घर के पास बदमाशों ने चलाई दनादन गोलियां, डर के मारे घरों में दुबके लोग
डीआर न्यूज इंडिणया
पंजाब/ के लुधियाना में नगर निगम की महिला मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के घर के पास बदमाशों ने दनादन गोलियां चला दी। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है। घटना मंगलवार देर रात की है। पुलिस घटना की जांच कर रही है। पंजाब के लुधियाना में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। बदमाश इतने बेखौफ हैं कि कहीं भी गोलियां चलाने से नहीं कतराते। लुधियाना के टिब्बा रोड के स्वतंत्र नगर इलाके में उस समय दहशत फैल गई जब महानगर की पहली महिला मेयर प्रिंसिपल इंद्रजीत कौर के घर से कुछ ही दूरी पर बाइक सवार बदमाशों ने हवाई फायर कर दिए। गोलियों की आवाज सुनते ही वहां मौजूद युवक अपने-अपने घरों की तरफ भाग लिए।
इसके बाद आरोपी ललकारे मारते और धमकियां देते हुए वहां से फरार हो गए। गोलियां चलने की आवाज सुन इलाके में दहशत फैल गई। लोग घरों से बाहर निकले तो आरोपी फरार हो चुके थे। इसी दौरान लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद थाना टिब्बा की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस के पास किसी ने लिखित शिकायत तो नहीं की है, लेकिन पुलिस अपने तौर पर जांच करने में जुटी है।
लुधियाना के वार्ड नंबर-13 की पार्षद व नगर निगम की मेयर इंद्रजीत कौर का घर स्वतंत्र नगर एरिया में है। वहीं मंगलवार देर रात गोलियां चली हैं। इलाके में रहने वाली सुरजीत कौर ने बताया कि उनके पड़ोसी टोनी की कुछ युवकों के साथ सोशल मीडिया पर रील बनाने को लेकर रंजिश चल रही थी। देर रात को उनका बेटा, टोनी और इलाके के कुछ युवक घर के बाहर सोफे पर ही बैठे थे। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक आए और उन्होंने अचानक से गोलियां चला दी। उक्त युवक पहले आगे गए और बाइक घुमाते ही फायरिंग कर दी। इसके बाद बाहर बैठे सभी युवक अपने-अपने घर की तरफ भागे और आरोपी धमकियां देते हुए फरार हो गए।
इलाके के लोगों का कहना है कि होली वाले दिन भी उक्त युवकों ने बोरी भर कर बोतले लाए थे और इलाके में मारी थी। उक्त केस भी टोनी के साथ उनका चल रहा है। रील बनाने को लेकर एक बार फिर सप्ताह पहले बहस हुई थी। इस कारण आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गए।
थाना टिब्बा के एसएचओ सब इंस्पेक्टर जसपाल सिंह ने बताया कि उनके ध्यान में पूरा मामला आ गया है, लेकिन अभी तक किसी ने भी लिखित शिकायत नहीं दी है। फिर भी पुलिस आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही पूरा मामला हल कर आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
तेज धूप में गायत्री परिवार की आदिवासीतेजस्वी बालिकाऐं दे रही है घर घर दस्तक
डीआर न्यूज इंडिणया
सीहोर। आदिवासी तेजस्वी बालिकाऐं तेज धूप में बुधवार को शहर के गली मोहल्लों बाजारों घरों दुकानों पर दस्तक देती दिखाई दी। बालिकाओं ने मधुर भजनों के साथ नागरिको को शक्ति संवर्धन 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आमंत्रण पत्र दिया। यही नहीं भगवा वस्त्रधारी बालिकाओं ने सनातन धर्मियों को देश को आखंड बनाने और गायत्री महायज्ञ एवं कलश यात्रा में सम्मिलित होने का संकल्प भी दिलाया।
गायत्री शक्तिपीठ द्वारा शहर के माधव आश्रम सेकड़ाखेड़ी के पास आयोजित होने वाले शक्ति संवर्धन108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ को लेकर युद्धस्तर पर तैयारियां की जा रही है। इतिहास का पहला 108 कुंडी गायत्री महायज्ञ 27 अप्रैल से 30 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। गायत्री परिवार युवा महायज्ञ समिति के सह संयोजक मनोहर दांगी ने बताया की महायज्ञ के प्रचार प्रसार के लिए खंडवा जिले से गायत्री परिवार की रिंकी,चेतना,दीक्षा,चीमा, पंक्षी,अहाना,रविना बंसिका आदि के द्वारा अबतक बैसाली नगर, कस्बा, मंडी, गंज गंगा आश्रम क्षेत्रों में घर घर पहुंचकर भजनों के साथ यज्ञ का आमंत्रण दिया जा रहा है।
दांगी ने बताया कि 2500 कलशधारी बहनों एवं 1100 कन्याओं की सहभागिता से 108 कुंडी यज्ञ की कलश यात्रा निकल जाएगी। शांतिकुंज हरिद्वार की शेफाली दीदी ब्रह्म वादिनी बहनों द्वारा महायज्ञ संपन्न कराया जाएग। गायत्री परिवार के द्वारा 27 अप्रेल दिन रविवार को दोपहर 3 से गायत्री शक्तिपीठ से अद्भुत घोड़े बागी झांकियां आदिवासी नृत्य करती हुई बालिकाओं के साथ कलश यात्रा नगर के प्रमुख मार्ग से कलश यात्रा निकाली जाएगी। विशेष सामाजिक एवं सांस्कृतिक पहल के अंतर्गत 500 जोड़ी वस्त्रों का निशुल्क वितरण किया जा रहा है। महायज्ञ के पूणाहज़्ुति दिवस पर 500 वृक्षों का वितरण भी किया जाएगा। गायत्री शक्तिपीठ ने अभिभावकों एवं बालिकाओं से आयोजन में भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह किया गया है।










