सीहोर/ किसान कल्याण तथा कृषि विभाग के उप संचालक श्री केके पांडे सहित विभाग के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों ने सीहोर स्थित कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में संयुक्त कलेक्टर श्री आनंद सिंह राजावत को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपते हुए उन्होंने कहा कि नौकरी करते हुए हम सभी को लंबा समय हो गया है लेकिन किसी भी अधिकारी कर्मचारी की अभी तक पदोन्नति नहीं हुई है। सभी अधिकारियों ने कहा कि उनकी पदोन्नति, समयमान-वेतनमान के साथ-साथ अन्य मांगों को पूरा किया जाए। उन्होंने मांगे पूरी नही होने पर 01 मई 2025 से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की बात कही।
जल संकट को देखते नवीन नल कनेक्शन पर 1 अगस्त रोक
सीहोर। शहरवासियों को एक दिन छोडकर पानी दिया जा रहा है, करीब 19 हजार से अधिक कनेक्शनधारी नगर पालिका के वैध है, इसके अलावा दो हजार से अवैध नल कनेक्शन शहर में लगे हुए है। वहीं जल संकट को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा आदेश के बाद बोर खनन आदि पर रोक लगाई है, वहीं नगर पालिका ने गुरुवार से आगामी 1 अगस्त तक नवीन नल कनेक्शन पर रोक लगाई है।
इसको लेकर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर के द्वारा नगर पालिका सभा कक्ष में बैठक का आयोजन किया गया था। जिसमें पार्षद के अलावा नगर पालिका अमला शामिल था। बैठक के दौरान जलकर की राशि की वसूली के संबंध के अलावा नवीन कनेक्शन पर रोक लगाए जाने के बारे में चर्चा की गई। इस संबंध में जानकारी देते हुए नपा के सहायक यंत्री विजय कोली ने बताया कि आगामी 1 अगस्त तक शासन के आदेशानुसार गुरुवार से रोक लगाई जा रही है। इसके अलावा राजस्व अमले की ओर से जीवन सिंह ने बताया कि नल कनेक्शन जलकर के करीब सवा चार करोड़ रुपए बकाया है। वसूली को लेकर नगर पालिका अमले के द्वारा अभियान चलाया जा रहा है। वहीं उन्होंने बकाया राशि जमा करने की अपील की है।
नपा का लाखों रुपए का राजस्व का नुकसान हो रहा
उन्होंने बताया कि नपा ने अवैध नल कनेक्शन को लेकर और बकाया राशि की वसूली के लिए आदेश जारी कर दिए हैं। अवैध कनेक्शनों को लेकर समझाने पर भी नहीं मानने पर नल काटने की कार्रवाई की जाएगी। शहर में कई जगह अवैध नल कनेक्शन हैं। इसस नपा का लाखों रुपए का राजस्व का नुकसान हो रहा है। वैध कनेक्शन वाले भी बकाया राशि नहीं भर रहे हैं। इससे नपा राजस्व का नुकसान हो रहा है। वहीं लोगों ने मनमाने ढंग से मेन लाइनों में होल कराकर नल कनेक्शन करा रखे हैं। इस तरह के नल कनेक्शनों की संख्या सैकड़ों में है। दूसरी तरफ नगर पालिका को भी राजस्व का नुकसान होता है। नगर में कई जगह अवैध नल कनेक्शन हैं।
पहलगाम आतंकी हमले के पीड़ितों को श्रद्धांजली, नगर पालिका सभाकक्ष में शोक सभा
सीहोर। बुधवार को शहर के नगर पालिका सभा कक्ष में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों की याद में श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर की अगुवाई में यह कार्यक्रम हुआ। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहाकि पहलगाम में निर्दोष नागरिकों पर हुआ कायराना हमला निंदनीय है। उन्होंने कहा कि सरकार दोषियों को कड़ी सजा दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है। मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की गई। आतंकवाद मानवता के लिए सबसे बड़ा खतरा है। उन्होंने बताया कि सरकार इससे निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर ने अपने सारे कार्यक्रम स्थगित करते हुए शोक सभा का आयोजन कर पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों की याद में शोकसभा का आयोजन किया गया। सभा में बड़ी संख्या में शहर के विभिन्न वार्डों के पार्षदों ने पूरी एकजुटता के साथ आतंकी घटना की कड़ी निंदा की। उन्होंने इस घटना को कायरतापूर्ण करार दिया। सिंह ने कहा कि देश इस तरह की हिंसक घटनाओं से नहीं डरेगा। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति गहरी संवेदना जताई। सभी ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी। साथ ही देश में शांति और एकता की कामना की।
तीन दिनों तक दूल्हा बादशाह बाबा दरगाह पर उर्संहोगा आयोजित, मशहूर कव्वाल पैश करेंगे कलाम
सीहोर। हजरत दूल्हा बादशाह बाबा दरगाह पर प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी तीन दिवसीय उर्स मुबारक आयोजित किया जाएगा। उर्स में सोमवार 5 मई को मिलाद शरीफ होगा और प्रतिष्ठित राय परिवार के मुखिया पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राकेश राय वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेश राय विधायक सुदेश राय और नीलेश राय के द्वारा बाबा की मजार पर चादर चड़ाई जाएगी।
उर्सं को लेकर हजऱतुल्लाह बादशाह बाबा दरगाह हिंदू मुस्लिम सर्वधर्म कमेटी के द्वारा दरगाह परिसर में बैठक आयोजित की गई। कमेटी के महासचिव नौशाद खान ने बैठक की अध्यक्षता की गई सर्वसहमति से उर्स कमेटी अध्यक्ष रिजवान पठान और उपाध्यक्ष हमीद हाजी को चुना गया। उर्स में 6 मई की रात राजस्थान कोटा के मशहूर कव्वाल गुलाम हुसैन और 7 मई बुधवार की रात भोपाल के कव्वाल मुकर्रम वारसी,कव्वाल कासम झंकार, तारिख मियां अपना कलाम पेश करेंगे।
महासचिव नौशाद खान ने बताया कि बीते 57 वर्ष बड़ी धूमधाम से बाबा की दरगाह में हिन्दू मुस्लिम एकता के साथ उर्स मनाया जा रहा है। प्रति वर्ष नगर पालिका,विघुत वितरण कंपनी और राजस्व पुलिस विभाग के द्वारा उर्स में आने वाले लोगों के लिए शासकीय तौर पर बिजली, पानी साफ सफाई और सुरक्षा की व्यवस्था की जाती है। उर्स मेले में काफी लोग अपनी खाने पीने खिलौने की दुकाने सड़क के किनारे लगाएंगे। शहर सहित आसपास के ग्रामीण अंचल से हजारों लोग उर्स में शिरकत करेंगे। बैठक में हज़रत दूल्हा बादशाह कमेटी सीहोर अजहर बाबा
खादिम अनवर बाबा भवरदादा रईस मंत्री प्रलाद पटेल यामीन विजली-पप्पू बाबा असार- शावेज. अन्नीवाबा टप्पू अनीबा बा कराज पडान कहाद अय्यूब आदि शामिल है।
शिव-शक्ति दिव्य अनुष्ठान में ग्यारस को किया जाएगा हवन का आयोजनभगवान गणेश का किया विधि-विधान से पूजा अर्चना, दोपहर में कीर्तन किया
सीहोर। शहर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व का आयोजन किया जा रहा। बुधवार को भगवान गणेश की पूजा अर्चना यज्ञाचार्य पंडित पवन व्यास और पंडित कुणाल व्यास के द्वारा की गई। वहीं दोपहर को गोपालधाम महिला मंडल के तत्वाधान में कीर्तन का आयोजन किया गया।
यज्ञाचार्य पंडित श्री व्यास ने बताया कि 30 दिवसीय दिव्य अनुष्ठान में मंदिर परिसर में यज्ञ शाला का निर्माण किया गया है। इसमें प्रतिदिन शिव-शक्ति यज्ञ का आयोजन किया जाता है। इसके अलावा देवी, भगवान शिव और हनुमान आदि की पूजा अर्चना की जाती है। मंदिर में नियमित रूप से हनुमान अष्टक, हनुमान चालीसा, सुंदरकांड और राम चरित्र मानस के पाठ का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सनातन को एकजुट करने और नई पीढ़ी में संस्कार के लिए समिति के द्वारा एक माह तक अनुष्ठान किया जा रहा है। बच्चों में अच्छे संस्कार से ही समाज का कल्याण होता है, वर्तमान के दौर में अच्छे संस्कार यज्ञ, दान और भगवान का जाप करने से होते है। संस्कारों का व्यक्ति के साथ ऐसा सम्बन्ध है जैसा जल का जमीन के साथ। व्यक्ति के कुछ संस्कार तो उसके अपने होते है। हम जीवन को उसकी गहराई तक जाकर देखते है तो बोध होता है कि हर व्यक्ति अनेक संस्कारों का ही एक पुतला है। व्यक्ति एक जन्म का नहीं जन्म जन्मान्तर के संस्कारों का परिणाम है। व्यक्ति जो कुछ होता है, करता है वह सब उसके भीतर इस जन्म के और पूर्व जन्म के संस्कारों का एक प्रवाह गतिशील रहता है। वर्तमान में व्यक्ति जो कुछ भी कहता है, करता है उसके पीछे पूर्वगत संस्कार और वर्तमान संस्कारों की बहुत बड़ी भूमिका रहती है।
ग्यारस और प्रदोष पर की जाएगी विशेष पूजा अर्चना
समिति की ओर से मनोज दीक्षित मामा ने बताया कि वैशाख मास में पड़ने वाले ग्यारस और प्रदोष व्रत को बहुत ही महत्वपूर्ण माना जाता है। नारद जी ने बताया कि वैशाख मास को ब्रह्माजी ने सब मासों में उत्तम सिद्ध किया है। यह मास संपूर्ण देवताओं द्वारा पूजित है। इसलिए इस महीने में पड़ने वाले ग्यारस और प्रदोष व्रत को करने से बहुत पुण्य मिलता है। वैशाख माह में ग्यारस और प्रदोष का व्रत करने से घर में शांति और दाम्पत्य जीवन में सुख बढ़ता है। शारीरिक परेशानियां दूर हो जाती हैं। शिव पुराण के अनुसार इसे सभी मनोकामनाएं पूरी करने वाला व्रत कहा जाता है। इस व्रत को करने वाला व्यक्ति मृत्यु के बाद शिव लोक को प्राप्त करता है।
‘डॉक्टरों पर हर हमले की निगरानी नहीं कर सकते’, सुप्रीम कोर्ट का याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने डॉक्टरों पर हमलों से बचाव के लिए नए दिशानिर्देश बनाने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार किया और कहा कि हर मामले की निगरानी करना कोर्ट का काम नहीं है। कोर्ट ने बताया कि पहले ही इस विषय पर दिशानिर्देश दिए जा चुके हैं और अगर उनका पालन नहीं हो रहा है, तो याचिकाकर्ता अन्य कानूनी रास्ता अपनाएं।
सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को डॉक्टरों पर बढ़ते हमलों से रक्षा के लिए दिशानिर्देश बनाने की मांग करने वाली याचिकाओं पर सुनवाई से इनकार कर दिया। शीर्ष कोर्ट ने कहा कि हर चीज की निगरानी करना कोर्ट का काम नहीं है। जस्टिस बेला एम. त्रिवेदी और जस्टिस प्रसन्ना बी. वराले की बेंच ने सुप्रीम कोर्ट के एक पुराने फैसले का हवाला दिया और कहा कि ऐसे मामलों से संबंधित दिशानिर्देश पहले ही बनाए जा चुके हैं और याचिकाकर्ता अगर चाहें तो उचित कानूनी प्रक्रिया अपना सकते हैं। एक याचिका में राजस्थान के दौसा में एक महिला डॉक्टर (गाइनोकॉलजिस्ट) की आत्महत्या की घटना की सीबीआई जांच की मांग की गई थी। महिला डॉक्टर ने उस समय आत्महत्या कर ली थी, जब डिलीवरी के दौरान ज्यादा खून बहने से एक मरीज की मौत हो गई और उसके बाद उन्हें भीड़ ने परेशान किया।
याचिकाकर्ताओं की तरफ से बुधवार को पेश एक वकील ने सुप्रीम कोर्ट के 21 अक्टूबर 2022 के आदेश का जिक्र किया, जिसमें कोर्ट ने केंद्र सरकार और अन्य को नोटिस भेजकर जवाब मांगा था। एक वकील ने यह भी कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने चाहे कोई फैसला भी दिया हो, लेकिन जमीनी हालात नहीं बदले।
इस पर बेंच ने पूछा, तो फिर दोबारा दिशानिर्देश बनाने से क्या फायदा? जब वकील ने कहा कि संसद ने भी इस मुद्दे पर विचार किया है, तो बेंच ने कहा,यह काम संसद का है। जब वकील ने दलील दी कि पुलिस को डॉक्टरों पर हमलों के मामलों से निपटने की ट्रेनिंग दी जानी चाहिए, तो कोर्ट ने कहा, ये सब नीति से जुड़े मामले हैं। याचिकाकर्ताओं में से एक की ओर से पेश हुए वरिष्ठ वकील गोपाल शंकरनारायणनने कहा कि चिंता इस बात की है कि देशभर में कई थाने मरीज के उपचार के दौरान मौत होने पर डॉक्टरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लेते हैं। इस पर बेंच ने पूछा, ऐसा आम आरोप सभी थानों पर कैसे लगाया जा सकता है? सुप्रीम कोर्ट पहले ही अपने पुराने फैसले में दिशानिर्देश जारी कर चुका है और अगर उनका पालन नहीं किया जाता तो वह अवमानना मानी जाएगी। कोर्ट ने कहा, ऐसे आम निर्देश कैसे दिए जा सकते हैं?
पत्नी और बेटे के सामने हुई भरत की हत्या; आतंकी हमले में गमगीन हुए कर्नाटक के ये परिवार
जम्मू-कश्मीर पहलगाम में हुए आतंकी हमले से पूरा देश गमगीन है। इस हमले ने कर्नाटक के दो परिवार की खुशियां छीन ली। इस हमले में मारे गए 26 लोगों में बंगलुरू के भरत भूषण और शिवमोग्गा के मंजूनाथ राव का नाम शामिल है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की जान चली गई है। पूरा देश इस हमले से गमगीन है। इस हमले ने कर्नाटक के दो परिवारों को गहरे दुख में डुबो दिया है। मारे गए 26 लोगों में बंगलुरू के भरत भूषण और शिवमोग्गा के मंजूनाथ राव भी शामिल हैं। भरत भूषण अपनी पत्नी सुजाता और तीन साल के बेटे के साथ छुट्टियां मनाने पहलगाम पहुंचे थे। वहीं पहली बार कश्मीर घूमने गए मंजूनाथ की ये यात्रा आखिरी यात्रा बन गई।
पत्नी और तीन साल बेटे के साथ छुट्टियां मनाने पहलगाम गए बंगलुरू के रहने वाले भरत भूषण की आतंकी हमले में मौत हो गई। पूरा परिवार उनका दुख में है। भरत की पत्नी सुजाता की मां ने बताया कि मेरी बेटी ने फोन कर बताया कि वह सेना के कैंप में सुरक्षित है। सुजाता ने फोन पर बताया कि गोलीबारी उसके सामने हुई थी। पति की मौत के बाद उसने अपने पति का पहचान पत्र उठाया और बेटे के साथ वहां से भाग गई।
शिवमोग्गा के रहने वाले मंजूनाथ राव भी अपनी पत्नी और बेटे के साथ कश्मीर की पहली यात्रा पर गए थे। उनकी बहन रूपा ने बताया कि वह अपने पैतृक घर तीर्थहल्ली में थीं, जब उन्हें भाई की मौत की खबर मिली। रूपा ने बताया कि भाई ने कुछ दिन पहले बताया था कि वे 24 अप्रैल को लौटने वाले हैं। आखिरी बात करीब एक हफ्ते पहले हुई थी। हमें उनके निधन की खबर एक दोस्त से नहीं, बल्कि न्यूज चैनलों से मिली। साथ ही मंजूनाथ के बहनोई अश्विन ने उन्हें याद करते हुए कहा कि वे बहुत मददगार और दयालु इंसान थे। हर किसी की मदद के लिए आगे रहते थे। उनके जाने का यकीन ही नहीं हो रहा।
शिक्षा मंत्री मधु बंगरप्पा ने कहा कि हमारे मंत्री पहले से वहां मौजूद हैं और शवों को घर लाने में मदद कर रहे हैं। सरकार पूरी कोशिश कर रही है कि सभी लोग सुरक्षित घर लौटें। उन्होंने कहा कि यह हमला न सिर्फ कश्मीर, बल्कि पूरे देश के लिए दर्दनाक है। कई परिवारों की छुट्टियां मातम में बदल गईं। कर्नाटक के इन परिवारों के साथ पूरा देश शोक में शामिल है। साथ ही मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने 22 अप्रैल को श्रम मंत्री संतोष लाड को पहलगाम भेजा ताकि कन्नड़ नागरिकों की सुरक्षित वापसी का समन्वय किया जा सके।
शहीद एयरफोर्स कॉर्पोरल तागे हैलियांग को श्रद्धांजलि, वायुसेना और सीएम खांडू ने जताया शोक
डीआर न्यूज इंडिणया
पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल तागे हैलियांग के निधन पर भारतीय वायुसेना और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गहरा शोक जताया है। वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि कॉर्पोरल तागे हैलियांग के दुखद निधन पर वायुसेना के सभी सैनिक शोक में हैं।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल तागे हैलियांग के निधन पर भारतीय वायुसेना और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने गहरा शोक जताया है। भारतीय वायुसेना ने बुधवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा कि कॉर्पोरल तागे हैलियांग के दुखद निधन पर वायुसेना के सभी सैनिक शोक में हैं। हम उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना प्रकट करते हैं और इस आतंकी हमले में घायल हुए लोगों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करते हैं।
अरुणाचल के सीएम ने जताया दुख
वहीं अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी हैलियांग की शहादत पर गहरा दुख जताया। उन्होंने कहा कि वह एक बहादुर सिपाही थे जिन्होंने साहस और सम्मान के साथ देश की सेवा की। उनकी असामयिक मृत्यु न सिर्फ उनके परिवार, बल्कि पूरे राष्ट्र के लिए एक बड़ी क्षति है। सीएम ने कहा कि वह इस कठिन समय में शहीद की पत्नी और परिवार के साथ खड़े हैं। बता दें कि अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले के ताजंग गांव के रहने वाले कॉर्पोरल तागे हैलियांग अपनी पत्नी के साथ पहलगाम घूमने गए थे, जिस दौरान यह दर्दनाक आतंकी हमला हुआ और उनका निधन हो गया।
वायुसेना और पूरा देश शहीद के साथ
इसके साथ ही भारतीय वायुसेना ने शहीद कॉर्पोरल के बलिदान को सलाम किया। साथ ही कहा कि वह उन सभी लोगों के परिवारों के साथ खड़ी है, जिन्होंने इस हमले में अपने प्रियजनों को खोया है। यह हमला न केवल एक आतंकी घटना है, बल्कि कई परिवारों की खुशियों को छीनने वाला घाव भी बन गया है।
एक नजर आतंकी हमले पर
गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर स्थित पुलवामा के एक पर्यटक स्थल पर मंगलवार दोपहर बड़ा आतंकी हमला हो गया। इस आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई है। बायसरन घाटी के घने जंगलों से आए आतंकियों ने अलग-अलग राज्यों से आए पर्यटकों पर गोलियां बरसा दीं। इस हमले से पूरा देश गमगीन है।
पहलगाम आतंकी हमले पर गृहमंत्री अमित शाह का बयान
डीआर न्यूज इंडिणया/गृहमंत्री अमित शाह ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा कि भारत आतंक के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि इस दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है। आतंकी हमले के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे।
गृहमंत्री की मृतकों के परिजनों से मुलाकात

गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस कंट्रोल रूम में हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान एक महिला जोर-जोर से रो रही थी, जिसे देखकर गृहमंत्री काफी भावुक हो गए।
3 आतंकियों के स्केच जारी
सुरक्षा बलों ने 3 आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इसमें 2 हमलावर स्थानीय आतंकी बताए जा रहे हैं। सेना ने चश्मदीदों के बयान के आधार पर ये स्कैच तैयार करवाया है। आतंकियों के नाम आसिफ फौजी, सुलेमान शाह और अबू तल्हा हैं।

लीगल सर्विस यूनिट के सदस्यों का प्रशिक्षण आयोजित
राजगढ़़\ ‘‘राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा संचालित योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष श्री राजीव म. आप्टे के मार्गदर्शन में तथा सचिव श्री देव दत्त के नेतृत्व में बच्चों के लिए बाल अनुकूल कानूनी सेवाएं योजना, 2024 हेतु गठित लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन एवं मानसिक रूप से बीमार एवं मानसिक रूप से विकलांग व्यक्तियों के लिये विधिक सेवा योजना, 2024 अंतर्गत गठित लीगल सर्विस यूनिट मनोन्याय के सदस्यों हेतु त्रैमासिक रिफ्रेशर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
लीगल सर्विस यूनिट फॉर चिल्ड्रन एवं लीगल सर्विस यूनिटः मनोन्याय के सदस्यों हेतु त्रैमासिक रिफ्रेशर प्रशिक्षण विशेष न्यायाधीश श्रीमती निवेदिता मुद्गल, मुख्य न्यायिक मजि. श्रीमती नीलिमा देव दत्त, व्यवहार न्यायाधीश सुश्री अर्चना मर्सकोले तथा प्रिंसिपल मजि. किशोर न्याय बोर्ड सुश्री स्निग्धा पाठक द्वारा पृथक-पृथक विषयों पर प्रदान किया गया। इस अवसर पर किशोर न्याय अधिनियम, 2015, तथा नालसा बच्चों के लिए मैत्रीपूर्ण विधिक सेवा योजना, 2015, नेशनल लोक अदालत आदि विषयों की जानकारी भी प्रदान की गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मुकेश कौशल द्वारा किया गया।










