रायसेन। कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सोमवार को सांची जनपद पंचायत के विभिन्न ग्रामों और सांची नगर का भ्रमण कर समग्र ई केवायसी तथा पीडीएस ई केवायसी कार्य का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा ग्राम माखनी, पगनेश्वर, ढकना चपना, गुलगांव सहित अन्य ग्रामों और सांची निकाय में समग्र ई केवायसी तथा पीडीएस ई केवायसी कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को ई केवायसी कार्य में तेजी लाते हुए शीघ्र कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। ग्रामों में भ्रमण के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीणों के साथ चबूतरे पर बैठकर संवाद किया। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की योजनाओं का लाभ मिलने के बारे में जानकारी ली। साथ ही उनकी समस्याएं भी जानी और अधिकारियों को निराकरण हेतु निर्देशित किया। इस अवसर पर महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्य अधिकारी श्री दीपक संकत, खाद्य अधिकारी श्री संदीप भार्गव, सांची जनपद सीईओ श्रीमती बंदू सूर्यवंशी सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सांची जनपद के विभिन्न ग्रामों में ई केवायसी कार्य का लिया जायजा ग्रामीणों के साथ चबूतरे पर बैठकर किया संवाद

राहुल,खरगे की तेजस्वी के ब्ड फेस को लेकर ष्हांष् या ष्नाष्ए जानें क्या हुआ दिल्ली की बैठक में तय
बिहार / विधानसभा चुनाव को लेकर मंगलवार को नई दिल्ली में कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल के नेताओं के बीच बैठक हुई। सूत्र बता रहे हैं कि बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे समेत कई मुद्दे पर बातें हुई। हालांकि, कांग्रेस और राजद के नेताओं ने कुछ स्पष्ट नहीं कहा है। राष्ट्रीय जनता दल ने जानकारी देते हुए कहा कि आज नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, केसी वेणूगोपाल जी, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरू, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम के साथ मुलाकात में महागठबंधन की जीत सुनिश्चित करने के संदर्भ में विस्तृत चर्चा की। राजद ने दावा किया कि जनता के असली सरोकारों को केंद्र में रखकर बिहार में बदलाव सुनिश्चित किया जायेगा। अब सिर्फ व्यापक परिवर्तन की ही बात होगी।
उज्जैन में विदेष मंत्रालय के अधिकारी को चांटा मारा, मंदिर में कंप्यूटर आॅपरेटर ने गर्भगृह से बाहर धकेला
वाराणसी / कर्मचारी ने विदेश मंत्रालय के अधिकारी को चांटा मारा। उन्हें हाथ पकड़कर गर्भगृह से बाहर निकाल दिया। विरोध करने पर अधिकारी के परिवार से भी बदसलूकी की। वे मंदिर में भात पूजा कराने आए थे।
घटना सोमवार की है। इसका वीडियो मंगलवार को सामने आया है। चिमनगंज मंडी पुलिस ने आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी निवासी सुमित कुमार विदेश मंत्रालय में अधिकारी हैं। वे सोमवार को अपनी पत्नी, 10 वर्षीय बेटे, 70 वर्षीय माता-पिता और सास-ससुर के साथ भात पूजा के लिए मंगलनाथ मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने यहां सरकारी काउंटर से पूजा के लिए रसीद कटवाई और गर्भगृह
को गिरफ्तार कर लिया है।
उत्तर प्रदेश में वाराणसी निवासी सुमित कुमार विदेश मंत्रालय में अधिकारी हैं। वे सोमवार को अपनी पत्नी, 10 वर्षीय बेटे, 70 वर्षीय माता-पिता और सास-ससुर के साथ भात पूजा के लिए मंगलनाथ मंदिर पहुंचे थे। उन्होंने यहां सरकारी काउंटर से पूजा के लिए रसीद कटवाई और दिया। अधिकारी ने इस रवैये का विरोध किया तो ठाकुर हाथापाई करने लगा। उन्हें चांटा मार दिया।
सुमित कुमार के परिवार ने बीच-बचाव किया तो ओमप्रकाश ने उनके साथ भी बदसलूकी की। मौके पर मौजूद श्रद्धालु, पुजारी और दूसरे कर्मचारियों ने ओमप्रकाश को रोका।प्रबंधक बोले- कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा
मंदिर प्रबंधक के पाठक ने कहा- आरोपी ओमप्रकाश ठाकुर के खिलाफ प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा है। जल्द ही उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मंदिर में देशभर से श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए आते हैं। इस तरह की घटनाएं मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाती हैं।
आरोपी पहले भी कर चुका है मारपीट
ओमप्रकाश ठाकुर पहले भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। 15 फरवरी 2022 को पूजा समाप्त होने के बाद मंदिर समिति के कर्मचारी दिलीप गुप्ता से राशि के मिलान को लेकर उसका विवाद हुआ था। यह मारपीट में बदल गया था।
इस दौरान मंदिर कार्यालय के कांच टूट गए थे। ठाकुर के हाथ में चोट भी आई थी। उसे बर्खास्त किया गया था, लेकिन माफी मांगने पर दोबारा बहाल कर दिया गया था।
र्चा सीएम डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक
भोपाल/ डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में आज कैबिनेट बैठक होगी। बैठक में सीएम प्रदेश में दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए किए गए एमओयू और उससे होने वाले फायदों की जानकारी मंत्रिपरिषद के सदस्यों को देंगे।इसके साथ ही, कैबिनेट बैठक में किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए “अन्नदाता मिशन” लागूअन्नदाता मिशन लागू करने का प्रस्ताव भी मंजूर किया जा सकता है। साथ ही, प्रदेश के कर्मचारियों और अधिकारियों को प्रमोशन देने के लिए तय किए गए फार्मूले पर भी बैठक में चर्चा हो सकती है। मुख्यमंत्री ने पिछले हफ्ते इस फैसले पर जल्द ही कैबिनेट की मुहर लगाने की बात कही थी।बैठक में किसानों से जुड़ी सभी योजनाओंविभागीय अधिकारियों की एक समिति बनाने पर निर्णय हो सकता है, जो सभी संबंधित योजनाओं की निगरानी और समन्वय करेगी। इसके अलावा, फसल बीमा योजना को और अधिक प्रभावशाली बनाने के लिए नई पहल और प्रावधानों पर चर्चा होना तय माना जा रहा है।
कैबिनेट में इन मुद्दों पर होगीचर्चा
कैबिनेट बैठक में राज्य की सिंचाई क्षमता में वृद्धि के लिए अतिरिक्त संसाधनों और योजनाओं पर भी विचार किया जाएगा। किसानों को सस्ती और समय पर कृषि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए नई रणनीति पर भी मंथन हो सकता है।
बैठक में कर्मचारियों से जुड़े
मुद्दे जैसे वेतन, स्थानांतरण नीति और सेवा शर्तों पर भी चर्चा हो सकती है। इसके साथ ही, राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड और मध्यप्रदेश डेयरी फेडरेशन के बीच हुए अनुबंध की कार्ययोजना को लेकर भी बैठक में चर्चा हो सकती है।
मध्यप्रदेश कृषक कल्याण मिशन प्रारंभ करने के संबंध में चर्चा।
• इंटर ऑपरेबल क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम (ICJS) प्रोजेक्ट में डेटा एंट्री हेतु मैनपावर की उपलब्धता पर चर्चा।
• गांधी चिकित्सा महाविद्यालय और संबद्ध चिकित्सालयों में पीडियाट्रिक कार्डियोलॉजी, नियोनेटोलॉजी और पीडियाट्रिक न्यूरोलॉजी जैसे नए सुपर स्पेशियलिटी विभागों की स्थापना तथा संबंधित पदों की स्वीकृति के संबंध में विचार।
• सतना मेडिकल कॉलेज से संबद्ध अस्पताल के निर्माण एवं बाह्य विकास कार्य हेतु पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति पर चर्चा।
• भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, जबलपुर मंडल के लिए कार्यालय भवन एवं आवासीय परिसर के निर्माण हेत भमि आवंटन पर चर्चा।शिकायत की है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दिग्विजय बोले नरेंद्र मोदी गोडसे विचारधारा के व्यक्ति:गांधीजी की विचारधारा के कतई नहीं हैं मोदी, देश में अब विचारधारा की लड़ाई
भोपाल
मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने योग गुरु बाबा रामदेव के खिलाफ भोपाल के टीटी नगर थाने में मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया है कि बाबा रामदेव ने अपने उत्पादों के प्रचार के दौरान ऐसी टिप्पणी की है, जिससे लोगों की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं।
बता दें कि बाबा रामदेव ने हाल ही में अपने एक शरबत के प्रचार के लिए देश के एक प्रतिष्ठित शरबत ब्रांड पर यह कहते हुए टिप्पणी की थी कि उस ब्रांड को खरीदने से देश में मदरसे बनेंगे। दिग्विजय सिंह ने कहा “जिसने यह बयान दिया है, मौजूदा कानून के तहत उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज होनी चाहिए। मैं एक सप्ताह तक इंतजार करूंगा, यदि कार्रवाई शिकायत की है और मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि बयान और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
तौल नहीं होने पर किसानों ने जाम किया
सुठालिया
टोकन देने के बावजूद खरीद केंद्र पर उपज की खरीद नहीं की गई तो किसानों ने आक्रोशित होकर सुठालिया-सिरोंज नेशनल हाईवे 752-बी पर चक्काजाम कर दिया। किसान सोमवार दोपहर में करीब 2 घंटे तक चक्काजाम किए रहे। सुठालिया थाने के एसओ प्रवीण जाट के साथ जाम खुलवाने पहुंचे तहसीलदार दौजीराम अहिरवार ने किसानों की समस्या सुनकर कहा, सचिव को फुटबॉल बना दूंगा। काफी समझाइश के बाद जाम खुला।
किसानों को 3 दिन पहले टोकन दिए, खरीद से इनक पर गुस्साए यहां बता दें, केंद्र प्रभारी ने 3 दिन पहले किसानों को 14 अप्रैल को तुलाई का टोकन दिया था। किसान पहुंचे तो सेक्रेट्री अखिलेश यादव व अन्य कर्मचारी वेयर हाउस में ताला लगाकर चले गए। किसानों ने उपज की तुलाई के लिए कहा तो आउटसोर्स कर्मचारी विनोद यादव ने बदतमीजी की। नाराज किसानों ने 3 घंटे इंतजार भी किया। जब कोई नहीं आया तो नेशनल हाइवे 752-बी पर जाम किया।
तहसीलदार बोले- खरीद केंद्र के सचिव को ठीक करूंगा
हाईवे पर 2 घंटे जाम लगे रहने के बाद तहसीलदार दौजीराम अहिरवार पहुंचे। किसानों ने उनसे कहा आप खरीद शुरू करवाने आला अधिकारियों से बात करें। इस पर तहसीलदार ने कहा कोई कुछ नहीं करता… कोई ढेर नहीं पाड़ता। मैं आप लोगों के बीच में हूं…। मैं खरीद केंद्र के सचिव को तहसीलदार ने कॉल किया तो मोबाइल बंद कर लियातहसीलदार दौजीराम अहिरवार ने किसानों की परेशानी सुनने के बाद सचिव को कॉल किया। रिंग जाने के बाद सचिव ने अपना मोबाइल बंद कर लिया। तहसीलदार ने आला अधिकारियों से बात कर मंगलवार सुबह 9 बजे से तुलाई शुरू करवाने का भरोसा दिया है। हमने टोकन पहले जारी किए। अक्काश खरीद नहीं कर सकते। 4 दिन से खरीदी नहीं होने की बात झूठी है।
माहला ने कचर में आग लगाई आर 6 वर्षीय बच्ची को उसमें धकेल दिया
ब्यावरा
ग्राम निवानिया में मंदिर के पास एक महिला ने कचरे में आग लगाई और पास खेल रही 6 वर्षीय बच्ची को आग में धकेल दिया। इससे बच्ची के हाथ आग में झुलस गया। बच्ची किसी तरह से घर आई ओर परिजन को बताया कि किस तरह से उसे आग में धकेला गया। पुलिस ने आरोपी महिला पर केस दर्ज कर लिया है।
छगन सिंह यादव पिता रामगोपाल यादव उम्र 41 साल निवासी ग्राम निवानिया ने पुलिस को बताया भाई सुनील की बेटी हिमांशी उम्र 6 साल राम मंदिर के पास खेलने गई थी। दोपहर में करीब 2 बजे रोते हुए घर आई और मां मंजू बाई को बताया मंदिर के पास खेल रही थी। गांव की पटलन मां उर्फ मोहन बाई ने कचरे में आग जलाई थी, पटलन मां ने गुस्से में धक्का देकर आग में गिरा दिया। आग में गिरने से हिमांशी का उल्टे हाथ व पैर जल गया है। छगन का कहना है कि वे रमेश यादव, मोहन बाई को समझाने गए तो उसने गालियां दी और कहा कि तुम्हारी बेटी वहां क्यों खेल रही थी। पुलिस ने आरोपी महिला पर केस दर्ज कर लिया है।
हर्षोल्लास से मनी बाबा साहब की जयंती, शोभायात्रा में गूंजे जयकारें
राजगढ़
बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 134 वीं जयंती पर शहर में सोमवार को हर्षोल्लास से मनाई गई। जयंती अवसर पर बाबा के अनुयायियों ने पूरे दिन उनके प्रति अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। मंगल भवन स्थित बाबा वे साहब भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा स्थल पर सुबह से शाम तक अनेक राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के सदस्यों ने पहुंचकर माल्यार्पण कर अपनी कृतज्ञता जाहिर की। सुब सुबह करीब 9 बजे भाजपा के कार्यकर्ता मंगलभवन परिसर पहुंचे और बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यापर्ण ज किया। भाजपा अनुसूचित जाति जेंद्र मोर्चा के द्वारा यह आयोजन किया गया। जिसमें मौजूद पार्टी पदाधिकारियों ने बाबा साहब के कार्यों, संदेश की जानकारी देकर उनके बताए मार्ग पर चलने की अपील की। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष ज्ञान सिंह गुर्जर, विधायक अमर सिंह यादव, पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा, हरिचरण तिवारी, नपाध्यक्ष विनोद साहू, भाजपा महामंत्री देवी सिंह सौंधिया, भाजपा अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष राजेश खरे सहित अन्य पार्टी पदिाधकारी, और कार्यकर्ता – मौजूद रहे।
थाना परिसर में मनाई बाबा साहब की जयंती
सोक्तकला संविधान निर्माता बाबा भीमराव आंबेडकर की 136वीं जयंती पुलिस पुलिस थाना परिसर में मनाई गई। थाना प्रभारी यशवंत राय गायकवाड़ ने उनके जीवन पर प्रकाश डालकर पुष्प अर्पित की है। इस मौके पर थाने के सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में शामिल अजाक्स कार्यकर्ता, बाबा साहब के अनुयायी।अजाक्स ने निकाली शोभायात्रा, युवाओं ने दिखाया शौर्य
बाबा साहब की जयंती के इस अवसर पर अजाक्स संगठन द्वारा शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें बाबा साहब के अनुयायियों ने पूरे रास्ते बाबा साहब के जयकारों से शहर को गुंजायमान कर दिया। वहीं जीरापुर से आए मेघवाल समाज अखाड़ा के सदस्यों ने शोभायात्रा में विभिन्न तरह के हैरतंगेज कर्तव्यों का प्रदर्शन कर लोगों को खासा रोमांचित किया। शोभा यात्रा की शुरुआत दोपहर करीब 4रू00 बजे पुराना बस स्टैंड से हुई। शोभा यात्रा में प्रमुख रूप से
अजाक्स के कार्यकारी जिला अध्यक्ष नरेन्द्र जाधव, आयोजन समिति अध्यक्ष दिलीप बामनिया, उपाध्यक्ष विमल संजोदिया, अजाक्स संघ के कार्यकारी अध्यक्ष जुगराज वर्मा, राजेंद्र कटारिया, भाजपा अनुसूचित जाति जिला मोर्चा महामंत्री संदीप कटारिया, मेघवाल समाज अध्यक्ष मोहन जादम, श्याम वर्मा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष जगमोहन वर्मा, कमल जाटव, जगदीश सौंलंकी सहित बड़ी संख्या में अजाक्स कार्यकर्ता और बाबा साहब के अनुयाई मौजूद थे।
जयंती मनाई, प्रतिमा पर माल्यार्पण किया
छापीहेड़ा संविधान निर्माता आंबेडकर की जयंती पर बस स्टैंड स्थित आंबेडकर पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। कांग्रेस पार्टी और आम आदमी पार्टी ने श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन पर बात की। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव की सरकार भी डॉ आंबेडकर बताए रास्ते पर चल रही है। कार्यक्रम में भाजपा जिला सह कोषाध्यक्ष बालचंद दांगी, मंडल अध्यक्ष बद्रीलाल रजक, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री अमित झंझावत, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रवीण विशालिया, गोपालकृष्ण गुप्ता, विजयसिंह मालवीय, बंटी, राधेश्याम दांगी, श्रीनाथ सहित कार्यकर्ता
माहौल बिगड़ने के हालात बने, लेकिन सख्ती दिखाई तो नहीं फैल सका तनाव
गुना| हनुमान चैराहे पर हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर पत्थरबाजी का विरोध करने के लिए एकत्र हुए विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता। नारेबानी के बीच पुलिस ने कार्यकर्ताओं को यहां से खदेड़ दिया। रात में पायगा और नानाखेड़ी में पत्थरबाजी, दोपहर में भीड़ ने कर्नलगंज में घुसकर पथराव किया, पुलिस ने लाठीचार्ज किया हनुमान जयंती पर कर्नलगंज में चल समारोह पर हुई पथराव की घटना के बाद रविवार को शहर में तनाव कम हुआ था। लेकिन रात करीब 11 बजे नानाखेड़ी और उसके थोड़ी ही देर बाद पायगा मोहल्ला में घरों पर पत्थर फेंके जाने की घटना हो गई। यहां अज्ञात लोगों ने घरों पर पथराव किया और भाग गए। क्षेत्र के लोग दहशत में आ गए। पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाया। तीन बार शहर में माहौल बिगड़ने के हालात बने, लेकिन पुलिस और प्रशासन ने सख्ती और समझदारी से शांति व्यवस्था बरकरार रखी। सोमवार को हिंदू संगठनों ने उपद्रव करने वालों के घरों पर बुलडोजर चलाने व रासुका की मांग को लेकर प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट में ज्ञापन सौंपा। ग्वालियर रेंज आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांधी ने भी घटना स्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हनुमान चैराहे पर एकत्रित हुए तो वे दो हिस्सों में बंट गए। कुछ युवा हाट रोड से जगदीश कॉलोनी होते हुए कर्नलगंज की तरफ पहुंचने लगे। उनका पीछा करते हुए भारी पुलिस बल भी यहां पहुंच गया था। खुद एसपी भी इसमें शामिल थे। पुलिस ने लाठी चार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। कुछ प्रदर्शनकारी कर्नलगंज में पोस्ट ऑफिस के सामने वाली गली के इलाके में पहुंच गए। यहां कई घरों पर पथराव किया। एक बाइक में तोड़फोड़ की। एक वर्कशॉप के बाहर रखी अलमारियों को गिरा दिया गया। बुजुर्ग अग्रवाल दंपती के घर के बाहर लगे मीटर पर पत्थर फेंका, जिससे वह टूट गया, घर की बिजली चली गई। यहां सड़क पर ईंट के टुकड़े व पत्थर बिखरे हुए थे। पूर्व पार्षद इकरार खान श्बल्लाश् ने बताया कि उपद्रवी भागते हुए आए और पथराव करते चले गए। उनके पास लाठियां भी थीं, जिससे उन्होंने बाइक, कूलर और कार को भी नेक काम को
गुना पत्थरबाजी का विरोध करने निकले उग्र युक्को का हंगामा बढ़ता देख पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
पथराव के बाद महिलाएं पहुंचीं थाने
कर्नलगंज के आसपास हुई पथराव की घटना के बाद एक समुदाय की महिलाएं कोतवाली पहुंच गईं। उन्होंने पार्षद गब्बर कुशवाह पर साथियों के साथ घरों में घुसने और पत्थरबाजी करने के आरोप लगाए। महिलाओं ने कहा कि हम घरों से नहीं निकलते, लेकिन आज हमें कोतवाली आना पड़ा है। पुलिस ने उनकी शिकायत सुनने के बाद सुरक्षा के साथ वापस कर्नलगंज भिजवाया।
पंचायत भवनों से विकास के द्वार खुलते है – मंत्री श्री पटेलपंच सरपंच सम्मेलन को सम्बोधित किया
पंचायत एवं ग्रामीण विकास और श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने बासौदा के जनपद पंचायत परिसर में आयोजित पंच सरपंच सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि पंचायत भवनो से ग्राम विकास के द्वार खुलते है। उन्होंने ग्राम पंचायतो को विभिन्न स्तरो से मुहैया कराई जाने वाली राशि में की गई वृद्धि को रेखांकित किया है।
मंत्री श्री पटेल ने इससे पहले बासौदा जनपद पंचायत में 11 करोड़ आठ लाख की लागत से कराए जाने वाले निर्माण कार्यो का शिलान्यास किया है जिसमें 11 करोड छह लाख की लागत से बनने वाले 11 पहंच मार्ग और दो करोड़ की लागत से बनने वाले आठ सामुदायिक भवन शामिल है।
बासौदा जनपद पंचायत प्रागंण में आयोजित पंच सरपंच सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मंत्री प्रहलाद पटेल ने पंचायतो के सुदृढीकरण के लिए किए गए प्रबंधो के साथ-साथ जल गंगा संवर्धन अभियान को रेखांकित किया है। उन्होंने जल का सदुपयोग करने पर बल देते हुए कहा कि पंचायतो को जो राशि प्राप्त होती है। उसका क्रियान्वयन कार्ययोजना के चिन्हित कार्यो को सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण कराने पर व्यय करें। उन्होंने बताया कि हरेक पंचायत को 15वें वित्त आयोग, राज्य का पंाचवां वित्त आयोग, स्टाम्प ड्यूटी, गौण खनिज, रायल्टी की राशि दी जाती है वहीं मांग के आधार पर मनरेगा की राशि अनुपातिक आधार पर पंचायतो को उपलब्ध कराई जाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पंचायत भवनो के निर्माण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। प्रदेश में 1153 पंचायतो को अटल ग्राम सेवा सदन भवन निर्माण के लिए राशि दी गई है वहीं हरेक ग्राम पंचायत में एक-एक सामुदायिक भवन हो के कार्य को मूर्तरूप दिया जा रहा है।
मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हरेक ग्राम पंचायतो में रिकार्ड रखने की व्यवस्था क्रियान्वित की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की ऐसी जनपदे व जिला पंचायत जिनका स्वंय का भवन नहीं है उन्हें भवन निर्माण के प्रबंध सुनिश्चित कराए जा रहे है। वहीं प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना ग्रामीण में चिन्हांकित किए गए साढे सत्ताईस लाख हितग्राहियों की प्रतीक्षा सूची को शीघ्रतिशीघ्र पूरा किया जा रहा है शेष वंचित रह गए हितग्राहियों को सर्वे सूची में नाम जुडवाने के लिए पुनः मौका दिया जा रहा है इसके लिए वे स्वंय आन लाइन पंजीयन कर सकते है।
मंत्री श्री पटेल ने ग्रामीण क्षेत्रो में जल के स्त्रोतो के संवर्धनो पर विशेष ध्यान देने पर बल देते हुए कहा कि पानी की समस्या दिन प्रतिदिन बढ रही है। यह सब हमारी गलतियों से संभव हो रहा है हम धरती से पानी निकालने के लिए आतुर रहते है। किन्तु संचय के लिए वह पहल नहीं करते है। ग्रामीण क्षेत्रो में पानी की उपलब्धता बनी रहे इसके लिए पौधरोपण कार्यो पर विशेष बल देते हुए इसके लिए शासन स्तर से उपलब्ध कराई जाने वाली राशि पर उन्होंने प्रकाश डाला है।
कार्यक्रम को बासौदा विधायक हरिसिंह रघुवंशी, जनपद अध्यक्ष नीतू देवेन्द्र रघुवंशी ने भी सम्बोधित किया इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी, विश्वकर्मा कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष प्रेमनारायण विश्वकर्मा, बासौदा नगरपालिका अध्यक्ष शशि अनिल यादव के अलावाय संदीप सिंह डोंगर, राजेश तिवारी, शैलेन्द्र सिंह रघुवंशी, नरेन्द्र राजपूत के अलावा, पार्षदगण, जनपद सदस्य, समेत अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहें।









