Home Blog Page 661

फिल्मों में अभिनय के अलावा इन कामों के लिए मशहूर हैं तमन्ना, सरकारी अभियान का भी हैं हिस्सा

0

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करती हैं। वह टीवी सीरिज में भी काम करती हैं। अभिनय के अलावा तमन्ना भाटिया कई दूसरे काम भी करती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।अभिनेत्री तमन्ना भाटिया साउथ और बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय करती हैं। वह टीवी सीरिज में भी काम करती हैं। अभिनय के अलावा तमन्ना भाटिया कई दूसरे काम भी करती हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

कई कंपनियों की ब्रांड एंबेसडर हैं तमन्ना भाटिया 
साउथ और बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्री कई नेशनल और इंटरनेशनल प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर हैं। कई ब्रांड के लिए वह मॉडलिंग भी करती हैं। इससे उनकी अच्छी खासी कमाई होती है। वह कोल्ड ड्रिंक, साबुन, टीवी चैनल, ज्वैलरी और ब्यूटी प्रोडक्ट की ब्रांड एंबेसडर रह चुकी हैं। 

सामाजिक कार्यों में हिस्सा 
तमन्ना भाटिया सामाजिक कार्यों में भी हिस्सा लेती हैं। वह साल 2016 में भारत सरकार के अभियान ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का हिस्सा बनीं। वह इस अभियान की ब्रांड एंबेसडर हैं। इस अभियान का हिस्सा बनने से पहले तमन्ना भाटिया ने सामाजिक कारणों से इसका समर्थन किया था। इस अभियान का मकसद लड़कियों के कल्याण, शिक्षा और सशक्तिकरण पर ध्यान देना है।

लेखिका भी हैं तमन्ना भाटिया
कई प्रतिभाओं की धनी तमन्ना भाटिया किताब ‘बैक टू द रूट्स’ की लेखिका हैं। यह किताब सेहत पर आधारित है। तमन्ना ने इस किताब को 31 अगस्त 2021 को लॉन्च किया था। यह किताब अमेजन पर ट्रेंडिंग में थी।

सोशल मीडिया पर फॉलोवर्स
तमन्ना भाटिया के फैंस साउथ के साथ-साथ उत्तर भारत में हैं। अगस्त 2024 में तमन्ना भाटिया के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर बहुत ज्यादा फॉलोवर्स थे। वह सबसे ज्यादा फॉलो की जाने वाली तेलुगु एक्ट्रेस बनीं।

 महाराष्ट्र साइबर सेल के ऑफिस पहुंचे समय और अल्लाहबादिया, आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में दर्ज कराए बयान

0

महाराष्ट्र / यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना आज मंगलवार को ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो में आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश हुए। दोनों पूछताछ के सिलसिले में पहुंचे। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी।यूट्यूबर रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना आज मंगलवार को ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ शो आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में महाराष्ट्र साइबर पुलिस के सामने पेश हुए। दोनों पूछताछ के सिलसिले में पहुंचे। अधिकारियों ने इस बारे में जानकारी दी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने अल्लाहबादिया और रैना के खिलाफ तीन समन जारी कर उन्हें मुंबई में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने को कहा था

पिछले सप्ताह नहीं हुए उपस्थित
अधिकारी के मुताबिक महाराष्ट्र साइबर पुलिस द्वारा तलब किए जाने के बाद रणवीर अल्लाहबादिया और समय रैना दक्षिण मुंबई के कफ परेड क्षेत्र में स्थित महाराष्ट्र साइबर कार्यालय पहुंचे। पिछले सप्ताह अल्लाहबादिया अपना बयान दर्ज कराने के लिए महाराष्ट्र साइबर पुलिस के समक्ष उपस्थित नहीं हुए थे।

समय के शो में रणवीर ने की थी टिप्पणी
महाराष्ट्र साइबर एक साइबर और सूचना सुरक्षा प्रभाग है, जो महाराष्ट्र गृह विभाग के अधीन संचालित होता है। बता दें कि रणवीर अल्लाहबादिया ने समय रैना के यूट्यूब शो में माता-पिता एवं परिवार से जुड़ी अश्लील टिप्पणी की थी। इस पर उनकी काफी आलोचना हुई और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुईं।

सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में
रणवीर अल्लाहबादिया ने सोमवार की रात (14 अप्रैल) अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा की। पोस्ट में उन्होंने बचपन की तस्वीरों के साथ अपनी जिंदगी के सफर को बयां किया। इस पोस्ट के जरिए उन्होंने एक साधारण लड़के से लेकर मशहूर पॉडकास्टर बनने तक की कहानी बयां की। हालांकि, इस पोस्ट का असली जादू उनका अपने लिए लिखा एक गहरा और प्रेरक संदेश था। रणवीर ने खुद को संबोधित करते हुए लिखा, जिंदगी एक तूफान है। खुशियों को जी लो, मुश्किलों से सीखो। अपने साथ खड़े लोगों का ख्याल रखो। हर ठोकर के बाद और मजबूत बनो। जिंदगी के हर पल को शेर की तरह जियो। कभी पीछे मत हटो। रण-वीर: जंग के मैदान में बहादुरी से लड़ने वाला’।

राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के मामले में एफआईआर दर्ज, मिला था ईमेल

0
राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आने के बाद मंगलवार को एफआईआर दर्ज करा दी गई है। वहीं, मंदिर परिसर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

अयोध्या/ राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल आने के बाद मंगलवार को एफआईआर दर्ज करा दी गई है। वहीं, मंदिर परिसर की सुरक्षा भी कड़ी कर दी गई है।

अयोध्या के राम मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिलने के बाद मामले में मंगलवार को एफआईआर दर्ज कर ली गई है। रविवार को भेजे गए ईमेल में मंदिर को बम से उड़ाने की धमकी देने के साथ ही सुरक्षा बढ़ाने की हिदायत दी गई थी।ईमेल मिलने के बाद व्यापक सर्च अभियान चलाया गया था और सतर्कता बढ़ा दी गई थी। हालांकि, सर्च अभियान में कुछ भी नहीं मिला था फिर भी मामले को गंभीरता से लेते हुए राम जन्मभूमि ट्रस्ट कार्यालय के अकाउंट ऑफिसर महेश कुमार ने साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

बता दें कि अयोध्या में हर रोज देश भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आ रहा है।

डायबिटीज के मरीजों के लिए इन दो प्रकार के आटे को पाया गया फायदेमंद, शुगर रहेगा कंट्रोल

0

लाइफस्टाल और खान-पान में गड़बड़ी के कारण होने वाली डायबिटीज की बीमारी पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके जानलेवा दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं। डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए आपको आटे में भी बदलाव करना चाहिए। अध्ययनों में दो प्रकार के आटे को डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में लाभकारी प्रभावों वाला पाया गया है।डायबिटीज एक गंभीर बीमारी है जिसका खतरा सभी उम्र के लोगों में देखा जा रहा है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी इसका शिकार पाए जा रहे हैं। लाइफस्टाल और खान-पान में गड़बड़ी के कारण होने वाली इस बीमारी पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो इसके जानलेवा दुष्प्रभाव भी हो सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज से बचे रहना है या फिर इसे कंट्रोल में रखना है तो सबसे पहले अपने आहार में सुधार कर लें। खाने में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स, लो कैलोरी और हाई फाइबर वाली चीजों को अधिक मात्रा में शामिल करें।

एक्सपर्ट्स कहते हैं, डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए आपको आटे में भी बदलाव करना चाहिए। अध्ययनों में दो प्रकार के आटे को डायबिटीज को कंट्रोल में रखने में लाभकारी प्रभावों वाला पाया गया है।

 सोयाबीन के आटे को आहार में करें शामिल

शोध से पता चलता है कि मधुमेह में सोयाबीन का आटा खाना आपके लिए लाभप्रद हो सकता है। सोयाबीन लो-ग्लाइसेमिक इंडेक्स वाला होने के साथ फाइबर और प्रोटीन का भी अच्छा स्रोत है जिससे शरीर में इंसुलिन के स्तर को बेहतर रखने में मदद मिलती है।

सोयाबीन के आटे में सोडियम, पोटेशियम, आयरन और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो हड्डियों को पोषण देते हैं और टूटने के खतरे को कम करते हैं। इस आटे के सेवन से मांसपेशियों में होने वाले दर्द में भी काफी राहत मिलती है। अगर आप लंबे समय से अपने मोटापे को कम करने के लिए प्रयास कर रहे हैं तो डाइट में सोयाबीन के आटे से बनी रोटी को शामिल कर सकते हैं। 

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

इस आटे से बनी रोटी के सेवन से पेट लंबे समय तक भरा रहता है और आप अतिरिक्त खाने से बच जाते हैं। जिससे धीरे-धीरे वजन कम होने लगता है, इससे डायबिटीज भी कंट्रोल में आने लगती है। बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में भी इसके लाभ देखे गए हैं, जिससे हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का खतरा भी कम हो सकता है। 

आहार विशेषज्ञ नेहा पठानिया कहती हैं, सोयाबीन के आटे का ग्लाइसेमिक इंडेक्स काफी कम होता है और इसमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा भी कम होती है। मधुमेह के मरीजों के लिए इस आटे से बनी रोटी काफी फायदेमंद होती है। हालांकि अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो आहार विशेषज्ञ की सलाह के बाद ही सोयाबीन आटे का सेवन करें। इसे गेहूं के आटे में मिलाकर इसकी रोटियां बनाकर भी खाई जा सकती है। 

मरीजों पर देखे गए अच्छे परिणाम

शोधकर्ताओं ने हरे कटहल के आटे के प्रभाव को जानने के लिए 12 सप्ताह तक 40 प्रतिभागियों (24 पुरुषों और 16 महिलाओं) पर अध्ययन किया। प्रतिभागियों को दैनिक भोजन के साथ हरे कटहल के आटे से तैयार चीजें खाने को दी गईं।

इस अध्ययन के परिणाम को अमेरिकन डायबिटीज एसोसिएशन के वार्षिक सम्मेलन में रखा गया। शोधकर्ताओं ने बताया कि हरे कटहल के आटे के नियमित सेवन से टाइप-2 डायबिटीज रोगियों में ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है।

प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

 मानसून को लेकर मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी, इस साल देश में औसत से 105% अधिक होगी बारिश

0
इस साल भारत में औसत से 105 फीसदी अधिक मानसूनी बारिश हो सकती है

दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार को कहा कि इस मानसून में भारत में सामान्य से अधिक वर्षा होगी, तथा पूरे मानसून सत्र के दौरान अल नीनो की स्थिति की नहीं बनने की भविष्यवाणी की गई है।भारतीय मौसम विभाग ने इस  साल होने वाली मानसून की बारिश को लेकर अनुमान जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, इस साल भारत में औसत से 105 फीसदी अधिक मानसूनी बारिश हो सकती है। इसके साथ ही आईएमडी ने का कहना है कि इस साल भारतीय उपमहाद्वीप में मानसून के दौरान अल नीनो स्थितियां विकसित होने की संभावना नहीं है।

अल नीनो का नहीं दिखेगा असर
भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के प्रमुख मृत्युंजय महापात्रा ने कहा, भारत में चार महीने के मानसून सत्र (जून से सितंबर) में सामान्य से अधिक वर्षा होने की संभावना है।  राष्ट्रीय मौसम विभाग ने कहा कि उसे मानसूनी बारिश लॉन्ग पीरियड एवरेज (LPA) के न्यूनतम 105 प्रतिशत रहने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि भारतीय उपमहाद्वीप में सामान्य से कम मानसून वर्षा के लिए जिम्मेदार अल नीनो की स्थिति इस बार विकसित होने की संभावना नहीं है।अल नीनो मौसम से जुड़ी एक वैश्विक घटना है, जिसका दक्षिण-पश्चिम मानसून पर गहरा असर पड़ता है। अल नीनों की स्थिति तब बनी है जब प्रशांत महासागर के कुछ हिस्सों में समुद्री सतह का तापमान बढ़ जाता है, जिससे दुनिया के कई क्षेत्रों में मौसमी पैटर्न बिगड़ जाते हैं।

भारी गर्मी की चेतावनी
देश के कई हिस्से पहले से ही भीषण गर्मी से जूझ रहे हैं और अप्रैल से जून की अवधि में काफी अधिक गर्मी वाले दिन होने की उम्मीद है। इससे बिजली ग्रिड पर दबाव पड़ सकता है और पानी की कमी हो सकती हैजलवायु वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश के दिनों की संख्या घट रही है जबकि भारी बारिश की घटनाएं (थोड़े समय में अधिक बारिश) बढ़ रही हैं, जिससे लगातार सूखे और बाढ़ की स्थितियां उत्पन्न हो रही हैं।  जलवायु परिवर्तन के कारण वर्षा-असर प्रणाली की परिवर्तनशीलता और बढ़ गई  है।

पश्चिम बंगालमें बांग्लादेशी उपद्रवियों का हाथ! प्रारंभिक जांच में बड़ा खुलासा

0
पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नए वक्फ कानून को लेकर लेकर भड़की हिंसा

पश्चिम बंगाल/ के मुर्शिदाबाद में वक्फ कानून को लेकर हुई हिंसा में बांग्लादेशी उपद्रवियों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं। वहीं बंगाल पुलिस ने अब तक मामले में 210 लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अब हालात धीरे-धीरे सामान्य हो रहे हैं, दुकानें खुल रही हैं और लोग वापस लौटने लगे हैं।

पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में नए वक्फ कानून को लेकर लेकर भड़की हिंसा के मामले में गृह मंत्रालय को शुरुआती जांच की जानकारी दी गई है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक, हिंसा में कुछ बांग्लादेशी उपद्रवियों की संलिप्तता के संकेत मिले है। हालांकि हिंसा के बाद जंगीपुर, धुलियान, सुती और शमशेरगंज जैसे संवेदनशील इलाकों में बीएसएफ, सीआरपीएफ, राज्य सशस्त्र पुलिस और आरएएफ के जवान तैनात किए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि पिछले 48 घंटों में इन इलाकों में कोई नई हिंसा की घटना नहीं हुई है और स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।

धीरे-धीरे समान्य होती स्थिति
हिंसा के बाद स्थिति की जानकारी देते हुए बंगाल पुलिस ने बताया कि अब दुकानें खुल रही हैं और हिंसा की वजह से घर छोड़कर गए लोग वापस लौटने लगे हैं। बता दें कि बीते सप्ताह के शुक्रवार और शनिवार को नए वक्फ कानून के विरोध में शुरू हुए प्रदर्शन हिंसक हो गए थे, जिनमें कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए।

टीएमसी सांसद ने लोगों से की अफवाहों से बचने की अपील
वहीं मामले में जंगीपुर के टीएमसी सांसद खलीलुर रहमान ने बताया कि हालात सुधर रहे हैं और सरकार पीड़ितों की हर संभव मदद कर रही है। उन्होंने लोगों से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की। जिला प्रशासन अब उन लोगों की सूची बना रहा है, जिन्हें हिंसा में हुई संपत्ति की क्षति के लिए मुआवजा दिया जाएगा।

निष्काम सेवा ही दुनिया की सबसे बड़ी सेवा है, आनंदपुर धाम इसे निष्ठा के साथ आगे बढ़ा रहा : प्रधानमंत्री श्री मोदी गरीबों की सेवा ही परमार्थ है, यही सच्ची मानव सेवा है : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

0
प्रधानमंत्री श्री मोदी शुक्रवार को अशोकनगर के आनंदपुर धाम में वार्षिक वैशाखी मेले और संस्था के गुरू महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में

अशोकनग / प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि सेवा ऐसी गंगा है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति डुबकी लगाए तो उसका जीवन सार्थक हो सकता है। आज आनंदपुर धाम आकर मन अभिभूत है, जिस भूमि का कण-कण संतों की तपस्या से सींचा गया है, जहां सेवा के संकल्प मानवता का पथ प्रशस्त करते हों, वो धरती साधारण नहीं है। उन्होंने कहा कि यहां मंदिर में दर्शन किए और सेवा कार्यों की जानकारी ली तो हृदय आनंदित हो गया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पर्यावरण संरक्षण क्षेत्र में श्री आनंदपुर ट्रस्ट के प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय है। केन्द्र सरकार भी सेवा की भावना को केन्द्र में रखकर निर्धन वर्ग के लिए नि:शुल्क अनाज, पेयजल, आवास और स्वास्थ्य से जुड़ी जनकल्याण की योजनाओं का संचालन कर रही है। देश में नए-नए एम्स, आईआईटी, आईआईएम संस्थान प्रारंभ किए जा रहे हैं। हमारा पर्यावरण संरक्षित हो, इसके लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान जारी है। गरीब और वंचित व्यक्तियों के उत्थान के लिए सबका साथ- सबका विकास-सबका विश्वास-सबका प्रयास का मंत्र सरकार की नीति और निष्ठा है। सेवा की भावना हमारे व्यक्तित्व को निखारती है और व्यक्ति को बड़े उद्देश्यों से जोड़ती है। प्रधानमंत्री श्री मोदी शुक्रवार को अशोकनगर के आनंदपुर धाम में वार्षिक वैशाखी मेले और संस्था के गुरू महाराज के अवतरण दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, वरिष्ठ सांसद श्री वी.डी. शर्मा, सांसद श्री जनार्दन सिंह सिग्रीवाल सहित बड़ी संख्या में आनंदपुर धाम के अनुयायी उपस्थित थे। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आश्रम के गुरू महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आनंदपुर धाम मंदिर परिसर का भ्रमण किया और गुरुजी महाराज मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने आनंद सरोवर की आरती उतारी और पुष्प अर्पित किए। आनंदपुर में हर वर्ष तीन दिवसीय वैशाखी मेला लगता है। इस वर्ष भारत के विभिन्न राज्यों से लगभग 20 हजार लोग आनंदपुर पहुंचे हैं। आनंदपुर क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि अशोकनगर के आनंदपुर क्षेत्र का विकास हमारा दायित्व है। इस क्षेत्र में कला, संस्कृति अर्थात् विरासत से विकास की अपार संभावनाएं हैं। इस क्षेत्र में चंदेरी साड़ी को जीआई टैग प्राप्त हुआ है। प्राणपुर में हैंण्डलूम विलेज प्रारंभ किया गया है। मध्यप्रदेश में विरासत के संरक्षण के साथ विकास के प्रयास हो रहे हैं। मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सिंहस्थ : 2028 की तैयारियां भी प्रारंभ करवा चुके हैं। प्रदेश की सरकार और नागरिक विकास में जुट गए हैं। आनंदपुर की धरती पर शोक भी आने डरता है प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि इस धरती पर परमार्थ और सेवा के संकल्प जारी हैं, ये धरती सामान्य नहीं है। अशोकनगर की धरती पर शोक भी आने से डरता है। गुरु महाराज जी के अवतरण दिवस पर यहां आने का सुअवसर मिला है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने स्वामी अद्वैत जी महाराज एवं संस्थान की सभी पादशाही महाराज को प्रणाम करते हुए द्वितीय और तृतीय पादशाही के समाधि दिवस पर उनके चरणों में श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने मां विजयासन और अशोकनगर जिले के श्रद्धा स्थल करीला धाम की मां जानकी देवी को भी प्रणाम किया। शंकराचार्य जी से लेकर परमहंस अद्वैत जी महाराज तक अद्वैत दर्शन का महत्व प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि भारत भूमि-ऋषियों की रही है। समाज जब किसी मुश्किल दौर से गुजरता है तो कोई ऋषि अवश्य अवतरित होता है। आदि शंकराचार्य ने अद्वैत से हम सबका परिचय करवाया। उस कालखंड में ऐसे ऋषि- मुनि आए जिन्होंने अद्वैत का विचार रखकर समाज को जागृत करने का कार्य किया। इसी परम्परा में परमहंस अद्वैत जी महाराज ने भी इस विचार एवं ज्ञान को सरल बनाया और जन सामान्य के बीच पहुंचाने का बीड़ा उठाया। आज भौतिक उन्नति के बीच दुनिया के देशों में युद्ध और संघर्ष सहित कई चिंताएं विद्यमान हैं, जो मानव को मानव से दूर करती हैं। इनका समाधान अद्वैत के विचार में मिलेगा। अद्वैत यानी जहां कोई द्वैत नहीं है। अपने और पराये की मानसिकता का त्याग करते हुए जीव मात्र में एक ही ईश्वर को देखने का विचार इस दर्शन में शामिल है। संपूर्ण सृष्टि को ईश्वर के रूप में देखना ही अद्वैत है। परमहंस दयाल जी महाराज कहते थे कि जो तू है, सो मैं हूं… यह विचार मेरे और तुम्हारे का भेद खत्म कर देता है। अगर कोई यह विचार मान ले तो सारे झगड़े खत्म हो जाएं। श्री आनंदपुर ट्रस्ट के सेवा प्रकल्प सराहनीय प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि गुरु महाराज ने आनंद धाम के नियम और कर्तव्यों के बारे में आज विस्तार से बताया है। सेवाभाव यहां का प्रमुख कार्य है। ट्रस्ट की ओर से मनोयोगपूर्वक संचालित सेवा कार्यों में अस्पताल, गौ-शाला, नई पीढ़ी के निर्माण के लिए अच्छी शिक्षा देने वाले स्कूल और पर्यावरण संरक्षण के प्रकल्प शामिल हैं। आश्रम के अनुयायियों ने हजारों एकड़ बंजर जमीन को हरा-भरा बनाया है। सेवा की यही भावना हमारी सरकार के केंद्र में है। यह हमें व्यक्तिगत चिंता से हटाकर समाज और राष्ट्र से जोड़ती है। राम वन गमन पथ का विकास होकर रहेगा, मध्यप्रदेश में है पथ का बड़ा हिस्सा प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि कठिनाइयों से लड़ना और जीतना हम सेवा से सीखते हैं। सेवा एक साधना है। देश में राम वन गमन पथ का विकास किया जा रहा है। राम वन गमन पथ का बड़ा हिस्सा मध्यप्रदेश से गुजरता है। मध्यप्रदेश पहले से अजब और गजब है। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने कहा कि वर्ष 2047 तक विकसित भारत का लक्ष्य रखा गया है। हमें अपनी संस्कृति को संरक्षित करते हुए आगे बढ़ना है। संस्कृति ही हमें सामर्थ्य देती है। भारत जैसे देश को उम्मीद है कि आनंदपुर धाम इस कार्य में हमारे प्रयासों को ऊर्जा देते हुए आगे बढ़ाएगा। समारोह को संबोधित करते हुए संस्थान के वर्तमान पीठाधीश्वर श्रीश्री 108 हुजूर सतगुरु महाराज ने कहा कि कबीर साहिब कहते हैं कि ईश्वर का नाम ही सत्य है, बाकी सभी सांसारिक चीजें झूठी हैं। उसी प्रकार महापुरुषों का नाम भी सत्य है। दुनिया में जो आए हैं, वो सभी यहां से जाएंगे। अपने सांसारिक जिम्मेदारियों के साथ ईश्वर का स्मरण करना नहीं भूलना चाहिए। प्रारंभ में श्री शब्द परमानंद जी ने स्वागत उदबोधन में कहा कि स्वामी गुरू महाराज जी की छत्रछाया में यह सत्संग हो रहा है। भगवान जिसे अपना सेवक चुन लेते हैं, उसे आनंदपुर धाम जैसा सत्संग प्रदान करते हैं। श्री शब्द परमानंद ने सभी अनुयायियों की ओर से प्रधानमंत्री श्री मोदी जी का हार्दिक अभिनंदन करते हुए कहा कि इस धाम की स्थापना सेवा धाम के रूप में की गई है। इसमें भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण के उपदेश शामिल हैं। समाज कल्याण के लिए जो कार्य करता है, उसका साथ भगवान भी देते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में प्रयागराज में हुए विशाल महाकुंभ आयोजन सम्पन्न हुआ। साथ ही अयोध्या में श्रीराम, मंदिर का शुभारंभ हो गया है। भगवान से जो कुछ नहीं मांगता, उसे भगवान स्वयं मिल जाते हैं। प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत का गौरव बढ़ रहा है। आनंदधाम से सीखा, गरीबों की सेवा ही ईश्वर सेवा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गरीबों की सेवा करो, और उनकी आत्मा में रच-बस जाओ, यही परमार्थ है, यही सच्ची मानव सेवा है। गुरुजी महाराज की सेवा भावना से हमें भी प्रेरणा मिलती है। शांति का जो पाठ उन्होंने समाज को दिया है वह अनुकरणीय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि गुरु जी महाराज ने इस आनंदधाम को सेवा का केंद्र बनाया है। हमारी सरकार भी ऐसा ही सेवा केंद्र बनाएगी। हम गौमाता की भी सेवा करेंगे। उन्होंने कहा कि आनंदधाम अपने नाम को धन्य और सार्थक कर रहा है। आनंद धाम से हमने सीखा है कि गरीबों की सेवा कर ईश्वर के करीब कैसे आया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रेम और अपनत्व के इस सुख सागर में बार-बार डुबकी लगाने वे यहां जरूर आएंगे। प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वागत कार्यक्रम के पहले प्रधानमंत्री श्री मोदी के अशोकनगर जिले के आनंदपुर धाम पहुंचने पर राज्यपाल श्री पटेल एवं मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने हेलीपैड पर प्रधानमंत्री श्री मोदी का अंगवस्त्रम् ओढ़ाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी प्रधानमंत्री श्री मोदी का स्वागत किया।

ग्राम होमस्टे बनने से पर्यटकों को ग्रामीण जीवनशैली और स्थानीय व्यंजनों का अनुभव मिलेगा – केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु चंदेरी के विक्रमपुर में बने ग्राम होमस्टे का केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने किया उद्घाटन

0
केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु चंदेरी के विक्रमपुर में बने ग्राम होमस्टे का केंद्रीय मंत्री श्री सिंधिया ने किया उद्घाटन

अशेाक नगर/ मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड की ग्रामीण पर्यटन योजना के तहत चंदेरी के ग्राम विक्रमपुर में बनाए गए ग्राम होमस्टे का उद्घाटन आज केंद्रीय कैबिनेट मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने और चंदेरी को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर स्थापित करने की दिशा में इस पहल को महत्वपूर्ण बताया। चंदेरी के तीन गांवों – विक्रमपुर, प्राणपुर और नानोन में कुल 19 ग्राम होमस्टे बनाए जा रहे हैं, जिनमें से शुक्रवार को 4 ग्राम होमस्टे का उद्घाटन श्री सिंधिया द्वारा किया गया। बलुआ पत्थर, मिट्टी और लकड़ी से स्थानीय शैली में बनाए गए इन ग्राम स्टे को देखकर उन्होंने संतोष और प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने निर्माण और संचालन कार्य में लगे लोगों से भेंट कर उनकी सराहना की और घोषणा की कि वे अपने अगले प्रवास में विक्रमपुर के ग्राम होमस्टे में ही रुकेंगे। इस अवसर पर श्री सिंधिया ने मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड और ‘बकरी छाप’ संस्था द्वारा ग्रामीण पर्यटन को बढ़ावा देने के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल पर्यटकों को बुंदेली ग्रामीण जीवनशैली और स्थानीय व्यंजनों का अनुभव मिलेगा, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी सशक्त बनाएगी। पर्यटक इन ग्राम होमस्टे में रहकर गांव की संस्कृति, खानपान, और पारंपरिक गतिविधियों जैसे विलेज वॉक, लोकल गाइडिंग, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्टोरी टेलिंग, बैलगाड़ी और तांगा सवारी, घुड़सवारी, ट्रैकिंग, साइक्लिंग तथा बोटिंग जैसी गतिविधियों में भाग ले सकेंगे। इन सेवाओं के संचालन हेतु स्थानीय लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। इस अवसर पर मुंगावली विधायक श्री बृजेंद्र सिंह यादव, पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी, जनपद अध्यक्ष श्री महेंद्र पाल बुंदेला, एमपी टूरिज्म बोर्ड के डायरेक्टर डॉ. डी.पी. सिंह, ‘बकरी छाप’ संस्था के संस्थापक श्री रूपेश राय, परियोजना प्रमुख श्री दीपक दुबे, परियोजना प्रबंधक श्री आर. डी. सिद्दीकी, कार्यालय प्रबंधक श्री रामनरेश यादव आदि उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक एवं भड़काने वाले संदेश भेजने वालों के विरूद्ध होगी वैधानिक कार्यवाही

0
कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल

गुना/ कलेक्‍टर श्री किशोर कुमार कन्‍याल ने पुलिस अधीक्षकके प्रतिवेदन के आधार पर कानून/शांति व्यवस्था की स्थिति बनाये रखने के लिये भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 163के अन्तर्गत गुना जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्रान्तर्गत आगामी आदेश तक निम्नानुसार प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गये हैं

जारी आदेशनुसार कोई भी व्यक्ति सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म जैसे फेसबुक, वॉट्सएप, हाईक, ट्वीटर, एसएमएस, इन्स्टाग्राम, टेलीग्राम एवं अन्य सोशल मीडिया साईट्स आदि का दुरुपयोग कर धार्मिक, सामाजिक, जातिगत भावनाओं एवं विद्वेष को भड़काने के लिये किसी भी प्रकार के संदेशों का प्रसारण नहीं करेगा।कोई भी व्यक्ति उपरोक्त वर्णित सोशल मीडिया के किसी भी प्लेटफार्म में किसी भी प्रकार के आपत्तिजनक एवं उन्माद फैलाने वाले संदेश, फोटो, ऑडियो, वीडियो इत्यादि जिससे धार्मिक, सामाजिक, जातिगत आदि भावनायें भड़क सकती हैं या साम्प्रदायिक विद्वेष पैदा होता हो, को प्रसारित नहीं करेगा।सोशल मीडिया के किसी भी पोस्ट जिसमें धार्मिक, साम्प्रदायिक एवं जातिगत भावना भडकती हो, को कमेंट, लाईक, शेयर या फारवर्ड नहीं करेगा, ग्रुप एडमिन की यह व्यक्तिगत जिम्मेदारी होगी कि वह ग्रुप में इस प्रकार के संदेशों को रोके।कोई भी व्यक्ति सामुदायिक, धार्मिक, जातिगत विद्वेष फैलाने या लोगों अथवा समुदाय के मध्य घृणा, वैमनस्यता पैदा करने या दुष्प्रेरित करने या उकसाने या हिंसा फैलाने का प्रयास उपरोक्त माध्यमों से नहीं करेगा और न ही इसके लिये प्रेरित करेगा।कोई भी व्यक्ति अफवाह या तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर भंडकाने/उन्माद उत्पन्न करने वाले संदेश जिससे लोग या समुदाय विशेष हिंसा या गैर कानूनी गतिविधियों में संलग्न हो जाये, को प्रसारित नहीं करेगा और न ही लाइक, शेयर या फॉरवर्ड करेगा तथा न ही ऐसा करने के लिये किसी को प्रेरित करेगा।कोई भी व्यक्ति/समुदाय ऐसे संदेशों को प्रसारित नहीं करेगा जिसमें किसी व्यक्ति/संगठन/समुदाय आदि को एक स्थान पर एक राय होकर जमा होने और उनसे कोई गैर कानूनी गतिविधियां करने हेतु आव्हान किया गया हो, जिससे कानून एवं शांति व्यवस्था भंग होने की प्रबल संभावना विद्यमान हो ।

जारी आदेश संहिता की धारा 163(2) के अन्तर्गत एकपक्षीय पारित किया गया है , पुलिस अधीक्षक गुना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गुना, समस्त नगर पालिका अधिकारी एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत गुना को निर्देशित किया गया है कि उक्तादेश का प्रचार-प्रसार विभागीय संसाधनों से कराना सुनिश्चित करेगें।उक्त आदेश का उल्लंघन करने की दशा में संबंधित के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 223, तथा अन्य अधिनियमों के अन्तर्गत दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी।उक्त आदेश तत्काल प्रभाव लागू होकर 30 अप्रैल 2025 तक की अवधि के लिए प्रभावशील रहेगा।

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने खाद्यान्न पात्रता पर्ची धारियों के ई केवायसी कार्य में लापरवाही बरतने पर उचित मूल्य दुकान सांची तथा पग्नेश्वर के विक्रेताओं को किया निलंबित

0
चित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा ई केवाईसी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही करते पाए जाने के कारण कलेक्टर द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया

कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने खाद्यान्न पात्रता पर्ची धारियों के ई केवायसी कार्य में लापरवाही बरतने पर उचित मूल्य दुकान सांची तथा पग्नेश्वर के विक्रेताओं को किया निलंबित रायसेन, 14 अप्रैल 2025 कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा द्वारा खाद्यान्न प्राप्त करने वाले पात्रता पर्ची धारी उपभोक्ताओं के शत प्रतिशत ईकेवाईसी के संबंध में सोमवार को सांची जनपद के विभिन्न ग्रामों तथा सांची नगर में शासकीय उचित मूल्य दुकानों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उचित मूल्य दुकान के विक्रेता द्वारा ई केवाईसी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही करते पाए जाने के कारण कलेक्टर द्वारा उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया। जिसमें उचित मूल्य दुकान सांची के विक्रेता एवं उचित मूल्य दुकान पग्नेश्वर के विक्रेता शामिल है। कलेक्टर द्वारा सभी उचित मूल्य दुकान के विक्रेताओं को ई केवाईसी जैसे महत्वपूर्ण कार्य में लापरवाही न बरतने की एवं समय सीमा में नियमित कार्यों को पूरा करने की हिदायत दी गई।