सीहोर में नेशनल हाईवे पर टाइगर दिखने का वीडियो सामने आया, वन विभाग ने कराई मुनादी

0
2

सीहोर। डुंगरिया के पास नेशनल हाईवे पर टाइगर दिखाई देने का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि एक कार चालक ने हाईवे पर टहलते टाइगर का वीडियो बनाया। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने आसपास के गांवों में मुनादी कराकर ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की है।

वन विभाग ने ग्रामीणों को जंगल और टाइगर की संभावित मौजूदगी वाले क्षेत्रों की ओर नहीं जाने की हिदायत दी है। डिप्टी रेंजर विजय सिंह भदौरिया ने बताया कि लोगों को सावधानी बरतने और वन क्षेत्र से दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया है।

ग्रामीणों के अनुसार बनेटा, बांद्राभान और रामनगर क्षेत्र में भी टाइगर की हलचल देखे जाने की जानकारी सामने आई है। ये क्षेत्र जंगल और खेतों से जुड़े होने के कारण वन विभाग ग्रामीणों को लगातार सतर्क कर रहा है।

गाय के घायल होने की भी सूचना

क्षेत्र में हाल ही में टाइगर के हमले में गाय के घायल होने की सूचना भी सामने आई थी। हालांकि, वन विभाग ने इसकी पुष्टि नहीं की है। इसी तरह अलग-अलग क्षेत्रों में टाइगर देखे जाने की जानकारी मिलने के बावजूद इलाके में एक से अधिक बाघ होने की पुष्टि विभाग की ओर से नहीं की गई है। फिलहाल वन विभाग का फोकस ग्रामीणों की सुरक्षा और लोगों को जंगल की ओर जाने से रोकने पर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here