सीहोर: भगवान लव-कुश जन्मोत्सव पर कुशवाह समाज द्वारा भव्य चल समारोह

0
4

सीहोर। सोमवार को कुशवाह समाज के आराध्य देव भगवान लव-कुश जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कुशवाह समाज द्वारा भोपाल नाका स्थित हनुमान मंदिर से चल समारोह निकाला गया। चल समारोह प्रातः 11:00 बजे शुरू हुआ जो इंग्लिशपुरा, कोतवाली चौराहा, पान चौराहा, मेन रोड, लीसा टॉकीज, तहसील चौराहा होते हुए दुर्गा मंदिर पर पहुँचा और सुंदर गार्डन में भगवान लव-कुश की पूजा-अर्चना के साथ समापन हुआ।

मार्ग में कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। विधायक सुदेश राय, भाजपा नेता सनी महाजन, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस विकास राठौर, मंडल अध्यक्ष सुशील ताम्रकार ने भी चल समारोह का स्वागत किया।

समारोह में घोड़े पर सवार ध्वजवाहक सबसे आगे, पीछे भगवान लव-कुश की झांकी, कुशवाह समाज के अखाड़े करतब दिखाते हुए, डीजे की धुन पर युवाओं और महिलाओं द्वारा भजनों पर नृत्य करते हुए बड़ी संख्या में समाजजन जयकारे लगाते चल रहे थे।

आयोजन अध्यक्ष बलराम पटेल, प्रभारी संतोष कुशवाहा पूर्व पार्षद, संयोजक जगदीश कुशवाहा, सानंद कुशवाह, कोषाध्यक्ष लक्ष्मीनारायण कुशवाहा, उपाध्यक्ष अर्जुन कुशवाहा सहित आशीष, मनोहर, कमलेश, जितेंद्र, छोटू, मुकेश, दीपक, देवेश, रोहित, विनोद, लकी, लखन पटेल, रामभरोस कुशवाहा सहित सैकड़ों महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here