drmewsindia.com/झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी में बधाई मांगने के क्षेत्र को लेकर किन्नरों के दो गुटों के बीच चल रहा विवाद शनिवार को सड़क पर पहुंच गया। एसएसपी कार्यालय के सामने प्रदर्शन के दौरान सड़क जाम करने, राहगीरों से अभद्रता करने और पुलिसकर्मियों के साथ विवाद करने के आरोप में पुलिस ने चार किन्नरों सहित पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना के बाद पुलिस ने यातायात बहाल कराया।
बबली मौसी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन
पुलिस के अनुसार, अंशिका उर्फ अभिषेक और बबली मौसी के गुट के बीच बधाई मांगने के क्षेत्रों के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच पहले भी कहासुनी और मारपीट की शिकायत सामने आई थी। प्रदर्शनकारी दूसरे गुट के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे और पुलिस पर उनकी शिकायत पर उचित कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगा रहे थे।
सड़क पर प्रदर्शन से यातायात प्रभावित
शनिवार को प्रदर्शनकारी एसएसपी कार्यालय और पुलिस लाइन के सामने पहुंचे। यहां सड़क पर हंगामा और नारेबाजी हुई। आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने कपड़े उतारकर अशोभनीय प्रदर्शन किया। राहगीरों के साथ अभद्रता और ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड को धक्का देने की शिकायत भी सामने आई।
हंगामे के कारण सड़क पर यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलने पर नवाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों को हटाकर रास्ता खुलवाया।
चार किन्नरों और एक महिला को गिरफ्तार किया
नवाबाद थाना पुलिस के अनुसार, मामले में अंशिका उर्फ अभिषेक, पूजा, नयनतारा, रशियन और ममता को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इनमें सार्वजनिक मार्ग बाधित करने, सरकारी कार्य में बाधा डालने और अशोभनीय आचरण से संबंधित आरोप शामिल हैं।
पहले भी थाने पहुंचा था विवाद
पुलिस के मुताबिक, दोनों गुटों के बीच विवाद को लेकर कुछ दिन पहले भी शिकायत की गई थी। प्रदर्शनकारी पक्ष का आरोप था कि विरोधी गुट के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही है। इसी मुद्दे को लेकर वे एसएसपी कार्यालय पहुंचे थे।
फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। घटना




