बेट का जन्मदिन मनाने बाइक से जा रही बाइक के सामने कुत्ता आया पीछे से पिकअप ने उड़ाया, पति-पत्नी, बच्चे की मौत

0
10

drnewsindia/ अकोदिया (शाजापुर)
ष्षनिवर को बेटे का जन्मदिन मनाने बाइक से जा रही बाइक को पीछे से पिकप वाहन ने उड़ाया। हादसा में पति पत्नि व बच्चे की मौत शाजापुर जिले के सारंगपुर-अकोदिया मार्ग पर शनिवार दोपहर पिकअप की टक्कर से एक ही परिवार के तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान आष्टा की इंद्र कॉलोनी निवासी अजित पंवार, उनकी पत्नी पूजा और दो साल के बेटे शिवांशु के रूप में हुई है।
परिवार बेटे के जन्मदिन पर मंदिर जा रहा था। हादसा दोपहर करीब 12रू30 बजे गोदना गांव के पास हुआ। घटना के बाद ग्रामीणों ने पिकअप को पकड़ लिया।
सलसलाई थाना प्रभारी के मुताबिक, गोदना गांव के पास अचानक एक कुत्ता बाइक के सामने आ गया। अजित ने ब्रेक लगाए, तभी पीछे से आ रही पिकअप ने बाइक को टक्कर मार दी।ग्रामीणों ने कपड़ों से ढंके शव

हादसे के बाद तीनों के शव सड़क पर पड़े थे। यह देखकर मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने शवों को कपड़ों से ढंक दिया और पुलिस को सूचना दी। आसपास के ग्रामीणों के साथ खेतों में काम कर रहे मजदूर भी घटनास्थल पर पहुंच गए।
शुरुआत में मृतकों की पहचान नहीं हो सकी। इसके बाद सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें साझा की गईं, जिससे पहचान हुई। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और परिजन को सूचना दी।
हेलमेट पास में मिला
पुलिस के मुताबिक, बाइक सवार के पास हेलमेट होने की जानकारी मिली है। हालांकि, हादसे के समय उन्होंने हेलमेट पहना था या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत से आष्टा की इंद्र कॉलोनी और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here