भारतीय स्टेट बैंक पेंशनस एसोसिएशन की बैठक, दो साल के लिए नई कार्यकारणी गठित

0
5


सीहोर। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन की इकाई सीहोर की बैठक का आयोजन शहर के इंग्लिशपुरा मार्ग स्थित एक निजी होटल में किया गया। इस मौके पर बड़ी संख्या में पेंशनर्स साथी मौजूद थे। इस मौके पर दो साल के लिए नई कार्यकारिणी गठित की गई, वहीं वार्षिक आम सभा सितंबर माह में आयोजित की जाएगी। बैठक के दौरान पेंशनरों को साइबर से होने वाले क्राइम की जानकारी दी गई। बैंक का कोई भी कर्मचारी, खातेदार से किसी प्रकार की ओटीपी या व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगता है। ऐसा कोई फोन आपको आता है कि हम बैंक से बोल रहे हैं, आपका एक ओटीपी भेजा है, तो सबसे पहले आप अपने बैंक के अधिकारी से चर्चा करें। क्योंकि बैंक किसी प्रकार के लेनदेन के लिए ओटीपी नहीं मांगता है। ऐसा होने पर किसी को भी अपने खाते की जानकारी नहीं दें। ऐसे में आपके बताए ओटीपी से आपके खाते से साइबर से पूरी राशि निकली जा सकती है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता हरीश चंद्र अग्रवाल एवं  विशेष अतिथि हरि शर्मा भोपाल ने की। कार्यक्रम में दिवंगत सदस्यो एवं परिवार के लिये दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  सीहोर इकाई के अध्यक्ष श्री अग्रवाल द्वारा कार्यक्रम मे उपस्थित हुए सभी सदस्यों  का स्वागत किया। इकाई में सम्मिलित होने वाले नये सदस्य धनराज साहू एवंश्रीमति जानकी सोलंकी का पुष्पगुच्छ से सम्मान श्रीमति नम्रता गुप्ता महिला प्रतिनिधि द्वारा किया गया।

सीहोर इकाइ के सचिव रघुनाथ सिंह वर्मा ने इकाई का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।   इकाई का बैंक प्रबंधन के साथ समंवय, इकाई के सदस्यो को दिये जाने विभिन्न प्रकार के सहयोग आदि पर प्रकाश डाला इसके साथ ही बैंक व्दारा की गई पेंशन मे सुधार के बारे मे भी जानकारी प्रदान की, इस उम्र मे मेडिकल व्यय अधिक हो जाते है, इसके लिये बैंक व्दारा संचालित मेडिक्लेम पालिसी पर विस्तृत चर्चा की एवं सभी साथियो से निवेदन किया की मेडीकल क्लेम पालिसी बी अवश्य प्राप्त करे जिससे आपके परिवार मे मेडिकल व्यय मे सहयोग मिल सके। आवश्यक सावधानियो जैसे एचआरएमएस पोर्टल को देखना, अपने पुराने खातो को केवायसी अपडेट कराना, पेनकार्ड को आधार कार्ड से लिंक कराना, प्राप्त होने वाली सही पेंशन राशि की जांच करना, डीजिटल आई कार्ड बनवाना तथा बैंक मे उचित अथारिटी फार्म प्रस्तुत करना जिससे पेंशनर के नही रहने पर उनकी पूंजी का भुगतान सही वारिस को मिल सके आदि विषयो पर विस्तृत चर्चा कर जानकारी प्रस्तुत की। आय-व्यय का ब्योरा कोषाध्यक्ष गिरजेश शर्मा ने प्रस्तुत किया। वहीं आगामी दो वर्ष के लिए एक बार फिर से हरीश अग्रवाल को अध्यक्ष नियुक्त किया। सभा का सफल संचालन जीएस सिसोदिया ने किया। अमित सोनगरा जी ने साइबर फ्रॉड से बचने एवं सावधानी बरतने के उपाय बताए। आभार प्रदर्शन इकाई के उपाध्यक्ष ब्रजेश पालीवाल ने की। कार्यक्रम के दौरान विशेष अतिथि हरि शर्मा ने संबोधित किया। कार्यक्रम में इकाई के सतीश डावरे, विक्रम राठौर, महेश तिवारी, जीएस मेवाडा, हरी शर्मा, मनोहर बोयत, लक्ष्मण वैष्णव, बसंत जैन, राजेश रैकवार, रामगोपाल प्रजापति, केएन सक्सेना लतीफ खान, महेंद्र पालीवाल, कमलेश नामदेव, ओपी राजपूत, जेआर जैन, उषा चौरसिया, लक्ष्मी सोनगरा, निर्मला  कुमरे आदि शामिल थे। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here