भोपाल में इस्कॉन मंदिर में ऐतिहासिक जन्माष्टमी, 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालु जुटने की उम्मीद

0
108

drnewsindia.com

भोपाल / के पटेल नगर स्थित इस्कॉन मंदिर श्री गौर राधा वल्लभ में इस बार का जन्माष्टमी महोत्सव ऐतिहासिक होने जा रहा है। मंदिर के इतिहास में यह खास इसलिए है, क्योंकि 16 अगस्त, शनिवार को होने वाला यह आयोजन श्री गौर राधा वल्लभ विग्रह की पहली जन्माष्टमी होगी।

आयोजकों का दावा है कि यह मध्यप्रदेश की अब तक की सबसे बड़ी जन्माष्टमी होगी, जिसमें 75 हजार से ज्यादा श्रद्धालु शामिल हो सकते हैं।

500 किलो फूलों से सजावट, वृंदावन और मेवाड़ की झलक

पूरे मंदिर परिसर को लगभग 500 किलो फूलों से सजाया जाएगा। रंग-बिरंगे पर्दे, झूमर, कलश, बंदनवार, राजस्थानी पेंटिंग्स और हैंडीक्राफ्ट से वातावरण में वृंदावन और मेवाड़ की छटा बिखरेगी।

विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम

दिनभर भजन, कीर्तन और कथा के बीच सबसे खास पल होगा कलश अभिषेक, जिसमें फल-रस, औषधि, दूध, दही और शहद से भगवान का अभिषेक किया जाएगा।
शाम 6:30 बजे मुख्य नाट्य प्रस्तुति “शांति दूत कृष्ण” और बच्चों का नाट्य मंचन “माखन चोर कृष्ण” होगा।

तीन दिन का कार्यक्रम क्रम

  • 15 अगस्त – अधिवास समारोह, कृष्ण कथा और भजन संध्या
  • 16 अगस्त – प्रातः 4:30 बजे मंगल आरती, कथा, संकीर्तन, कलश अभिषेक, सांस्कृतिक कार्यक्रम, मध्यरात्रि महा आरती
  • 17 अगस्त – श्रील प्रभुपाद व्यास पूजा एवं नंदोत्सव

500 से अधिक स्वयंसेवक सेवा में तैनात

पूरे आयोजन में 500 से अधिक ब्रह्मचारी, युवा और गृहस्थ भक्त सेवा देंगे। सुरक्षा, पार्किंग, सुविधा केंद्र, फर्स्ट-एड और प्रसाद वितरण के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं।

पूरे दिन प्रेमपूर्वक तैयार किया गया प्रसाद सभी आगंतुकों को परोसा जाएगा। इस्कॉन मंदिर प्रबंधन ने भोपाल और आसपास के श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि वे इस अद्वितीय जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल होकर श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास साझा करें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here