भोपाल में एयरपोर्ट के घर पर आबकारी विभाग का छापा: 25 पेटी अवैध देशी शराब के साथ महिला गिरफ्तार

0
4

भोपाल। राजधानी भोपाल में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग का विशेष अभियान जारी है। इसी कड़ी में टीम ने एयरपोर्ट रोड स्थित इंदप्रस्थ कॉलोनी में एक महिला के घर से देशी शराब की 25 पेटियां जब्त कीं। जब्त शराब की कुल मात्रा 225 बल्क लीटर बताई गई है। इसकी अनुमानित कीमत 95 हजार रुपये है। मामले में आरोपी महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

घर से मिली 25 पेटी देशी शराब
आबकारी उपनिरीक्षक स्वाति बघेल की टीम ने इंदप्रस्थ कॉलोनी, एयरपोर्ट रोड निवासी हेमा सिंह (30 वर्ष) के घर से देशी मदिरा प्लेन की 25 पेटियां बरामद कीं। जांच में सामने आया कि जब्त शराब का प्रदाय क्षेत्र राजगढ़ जिला था। विभाग ने शराब जब्त कर आरोपी महिला के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) और 34(2) के तहत मामला दर्ज किया है। विभागीय जानकारी के मुताबिक, आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here