महिला वर्ल्ड कप का दूसरा मुकाबला आज होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूजीलैंड, दोपहर 3 बजे से भिड़ंत – पहली बार ई-टिकट से एंट्री

0
107

Drnewsindia.com

इंदौर / महिला वर्ल्ड कप का दूसरा रोमांचक मुकाबला आज इंदौर के होलकर स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। मुकाबले से पहले दोनों टीमों ने नेट्स पर जमकर पसीना बहाया। ऑस्ट्रेलिया अपनी जीत की लय को कायम रखने उतरेगी, वहीं न्यूजीलैंड पिछली हार का बदला लेने के इरादे से मैदान में उतरेगी।


ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी

पिछले 8 सालों में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 मैच जीते हैं। कीवी टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी जीत 2017 में मिली थी। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को वनडे सीरीज़ में 2-1 से हराया है। कप्तान एलिसा हीली की अगुवाई वाली टीम इस बार भी ट्रॉफी की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।


न्यूजीलैंड की चुनौती

न्यूजीलैंड ने अपनी पिछली सीरीज़ में श्रीलंका को 2-0 से हराकर आत्मविश्वास बढ़ाया है। टीम की कप्तानी सोफी डिवाइन के हाथों में है, जबकि एमेलिया केर और मैडी ग्रीन जैसे खिलाड़ी टीम की रीढ़ माने जाते हैं।


इंदौर की पिच और मौसम

  • होलकर स्टेडियम की पिच बल्लेबाजी के लिए मशहूर है।
  • यहां खेले गए 8 में से 5 मैच पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीते हैं
  • मैच के दौरान अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक रहेगा और हल्की बारिश की संभावना है।
  • ह्यूमिडिटी लगभग 60% रहने की उम्मीद है।

जिन खिलाड़ियों पर होंगी नजर

ऑस्ट्रेलिया वूमेन

  • बेथ मूनी : 10 मैच, 405 रन
  • एनाबेल सदरलैंड : 9 मैच, 393 रन
  • एलाना किंग : 10 मैच, 18 विकेट
  • ऐशले गार्डनर : 10 मैच, 14 विकेट

न्यूजीलैंड वूमेन

  • मैडी ग्रीन : 10 मैच, 320 रन
  • जॉर्जिया प्लिमर : 8 मैच, 255 रन
  • एडेन कार्सन : 9 मैच, 10 विकेट
  • जेस केर : 6 मैच, 9 विकेट

संभावित प्लेइंग-11

ऑस्ट्रेलिया : एलिसा हीली (कप्तान), जॉर्जिया वोल, एलिस पेरी, बेथ मूनी, फोएबे लिचफील्ड, ऐश गार्डनर, ताहलिया मैकग्रा, जॉर्जिया वेयरहैम, अलाना किंग, किम गर्थ, मेगन स्कट।

न्यूजीलैंड : सोफी डिवाइन (कप्तान), सूजी बेट्स, जॉर्जिया प्लिमर, एमेलिया केर, ब्रुक हॉलिडे, मैडी ग्रीन, इसाबेला कॉमेडी, जेस केर, फ्लोरा डेवोनशायर, ब्री इलिंग, ली ताहुहु।


दर्शकों के लिए जरूरी जानकारी

  • मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरू होगा
  • दर्शकों को 1 बजे से एंट्री मिलेगी।
  • पहली बार ई-टिकट सिस्टम लागू किया गया है।
  • सीट पर नंबर नहीं होगा, फ्री सिटिंग व्यवस्था रहेगी।
  • पार्किंग की सुविधा एसजीएसआईटीएस ग्राउंड, बाल विनय मंदिर और पंच की फेल मैदान पर मिलेगी।
  • स्टेडियम में मोबाइल, इयरफोन, घड़ी, जैकेट, टोपी जैसे सामान ले जाने की अनुमति है।
  • हथियार, बोतलें, डंडे, हॉर्न, ड्रोन, हेलमेट आदि प्रतिबंधित रहेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here