शक्कर के बढ़ते दामों पर बोले प्रभारी मंत्री: कहा- सरकार कर रही चिंतन, जनता रखे धैर्य

0
3

drnewsindia.com / अशोकनगर। जिले के प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ल ने शक्कर की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि इस विषय पर सरकार स्तर पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। जनता को फिलहाल धैर्य रखने की जरूरत है।

मंत्री शनिवार को अशोकनगर प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा कर रहे थे। इस दौरान उनसे रक्षाबंधन तक शक्कर के दाम कम होने की संभावना को लेकर सवाल किया गया। इस पर उन्होंने कहा कि इस संबंध में उनके पास अभी स्पष्ट जानकारी नहीं है।

महंगाई के मुद्दे पर विपक्ष को दी सलाह

महंगाई को लेकर विपक्ष द्वारा सरकार पर लगाए जा रहे आरोपों पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि विपक्ष को जनहित और राष्ट्रीय मुद्दों पर सकारात्मक सोच के साथ अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

उन्होंने देश की एकता, सुरक्षा और राष्ट्रीय भावना को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि देश सुरक्षित रहेगा, तभी सभी लोग सुरक्षित रहेंगे।

जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में हुए शामिल

प्रभारी मंत्री राकेश शुक्ल अशोकनगर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक में जनप्रतिनिधियों, समिति सदस्यों और अधिकारियों से जिले के विकास को लेकर सुझाव लिए गए।

मंत्री ने कहा कि बैठक में मिले महत्वपूर्ण सुझावों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया जाएगा, ताकि जिले के विकास को गति मिल सके।

ईसागढ़ कॉलेज का नाम बदलने का प्रस्ताव पारित

बैठक में शासकीय महाविद्यालय ईसागढ़ का नाम स्वर्गीय राजकुमार सिंह यादव के नाम पर करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।

इसके अलावा नगर परिषद ईसागढ़ की गौशाला को आदर्श मॉडल बताते हुए मंत्री ने कहा कि इसी तरह की व्यवस्था अन्य स्थानों पर भी विकसित करने की जरूरत है।

जल जीवन मिशन और खाद वितरण की हुई समीक्षा

बैठक में जल जीवन मिशन, मत्स्य विभाग, खाद वितरण सहित जिले में चल रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई। अधिकारियों को योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में विधायक बृजेंद्र सिंह यादव, डॉ. केपी यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह यादव, कलेक्टर साकेत मालवीय, पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार मिश्रा सहित जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here