सीहोर। सेवा सेतु अभियान के तहत सीहोर नगरीय निकाय सहित जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र हितग्राहियों के आवेदन और प्रकरणों का निराकरण किया।

शिविरों में बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं और शिकायतें लेकर पहुंचे। संबंधित विभागों के अधिकारियों ने शिकायतों की सुनवाई करते हुए यथासंभव मौके पर ही उनका समाधान किया। नागरिकों को शासकीय योजनाओं और विभिन्न सेवाओं का लाभ आसानी से मिल सके, इसके लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी दिया गया।
स्वास्थ्य शिविरों में जांच और दवाओं का वितरण
अभियान के तहत जिले के विभिन्न नगरीय निकायों में स्वास्थ्य शिविर भी लगाए गए। शिविरों में चिकित्सकों ने नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक परामर्श दिया। जरूरतमंद लोगों को निशुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
शिविरों के माध्यम से नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही स्वास्थ्य जांच और उपचार की सुविधा मिली। अधिकारियों ने बताया कि अभियान का उद्देश्य शासकीय योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक सरलता और सुगमता से पहुंचाना है।




