पुलिस ने राशि बढ़ाई लापता तीन लोगों की जानकारी देने पर अब 30 हजार रु. मिलेंगे

0
8

सीहोर। जिले के अहमदपुर थाना अंतर्गत ग्राम खाईखेड़ा से रहस्यमयी तरीके से लापता हुए एक ही परिवार के तीन सदस्यों का 15 दिन बाद भी कोई सुराग नहीं लग सका है। पुलिस की चार टीमें लगातार सर्चिग में जुटी हैं, लेकिन अब तक कोई पुख्ता जानकारी हाथ नहीं आई है।

सफलता नहीं मिलती देख पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) भोपाल देहात रेंज राजेश सिंह चंदेल ने बुधवार को इनाम की राशि 20 हजार रुपए से बढ़ाकर 30 हजार रुपए कर दी है। डीआईजी ने कहा सूचना देने वाले का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा और पुरस्कार वितरण के संबंध में अंतिम निर्णय डीआईजी भोपाल (देहात) रेंज का होगा। कई लोगों से पूछताछ, फिर भी पुलिस के हाथ खाली दूसरी तरफ अपनों के लापता होने से परिजन काफी परेशान हैं। पुलिस की चार अलग-अलग टीमें संभावित

24 अक्टूबर को खेत पर गए थे, 4 नवंबर को बंद मिले थे मोबाइल

जानकारी के अनुसार, ग्राम खाईखेड़ा निवासी ओमवती, सुरेश दांगी और राजेश डांगी 24 अक्टूबर को खेत पर बोवनी करने गए थे। 4 नवंबर को संपर्क करने पर उनका फोन नहीं लगा और खेत पर बने मकान में भी वे नहीं मिले।

ठिकानों पर सर्चिग कर रही हैं। परिजनों के अलावा जांच में जो भी क्लू मिल रहे हैं, उसके आधार पर कई लोगों से पूछताछ की जा चुकी है और जानकारी जुटाई जा रही है। हैरत की बात यह है कि अब तक मामले में कोई ठोस सुराग सामने नहीं आ सका है। टीआई बीएल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here