मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में कक्षा 11वीं और 12वीं की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होंगी।वहीं नौवीं और दसवीं की परीक्षा 21 नवंबर से आयोजित की जाएंगी।
अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होंगी
नौवीं और दसवीं की परीक्षा 21 नवंबर से
कक्षाओं के अनुसार अलग-अलग समय
भोपाल। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। कक्षा नौवीं से लेकर 12वीं तक की अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं आगामी 18 नवंबर से शुरू होने जा रही हैं। शिक्षा विभाग द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार कक्षाओं के समय और तिथियों में अंतर रखा गया है।परीक्षा का शेड्यूल और समय
कक्षा 11वीं और 12वीं: इन कक्षाओं की परीक्षाएं 18 नवंबर से शुरू होंगी। परीक्षा का समय दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक रहेगा।
कक्षा नौवीं और 10वीं: इन कक्षाओं की परीक्षाएं 21 नवंबर से आरंभ होंगी। परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक निर्धारित किया गया है।
विद्यालय स्तर पर परीक्षा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं, ताकि छात्र समय पर अपनी परीक्षा की तैयारी पूरी कर सकें।




