drnewsindia.com/भोपाल मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर रविवार को प्रदेशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं। मंडला में मंत्री संपतिया उइके साड़ी का पल्लू बांधकर कबड्डी खेलने मैदान में उतर गईं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के साथ कबड्डी खेली।
भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में शाम 6:30 बजे राज्यस्तरीय समारोह होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शुभारंभ करेंगे। बॉलीवुड सिंगर मोनाली ठाकुर गानों की प्रस्तुति देंगी।
समारोह में 165 किसानों को ट्रैक्टर, बुलेट और ई-स्कूटर दिए जाएंगे। वहीं, 102 मेधावी विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपए की छात्रवृत्ति मिलेगी। इंदौर-उज्जैन, जबलपुर समेत सभी जिलों में भी अलग-अलग आयोजन हो रहे हैं।
मंडला में साड़ी का पल्लू बांधकर कबड्डी खेलीं मंत्री
मंडला में स्थापना दिवस समारोह के दौरान कैबिनेट मंत्री संपतिया उइके साड़ी का पल्लू बांधकर कबड्डी खेलने मैदान में उतर गईं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं के साथ कबड्डी खेली और छात्रावास की बच्चियों के साथ डांस भी किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए ‘प्रोजेक्ट संधान’ की शुरुआत की।




