भोपाल / दुकानदारों से ठगी करने का एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां दो अलग-अलग दुकानदारों से एक ही तरीके से ठगी की गई है। दोनों मामले कोहेफिजा थाने में दर्ज किए गए है। पुलिस ने बताया कि सीमा ठाकरे की कोलार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकान है। 17 मई को एक युवक ने उनके यहां से 1 फ्रिज, 2 कूलर और 1 एलईडी समेत सामान बुक करवाया था। इसके बाद में एक अन्य नंबर से दुकान पर सामान को डिलेवरी करने के लिए कॉल आया डिलेवरी के लिए कोहेफिजा के चिनार पैलेस का पता दिया।
ऑर्डर के मुताबिक कोहेफिजा में डिलेवरी की गई इसके बाद जालसाज ने कई सामान कोहेफिजा के चिनार पैलेस में उतरवा लिया और 1 कूलर आगे की बिल्डिंग में उतारने के लिए कहा और पेमेंट भी वहीं देने की बात कही। जब ऑटो चालक कूलर लेकर आगे की बिल्डिंग पर पहुंचा तो उसे वहां कोई नहीं मिला और जो सामान उतारा था वो सामान लेकर जालसाज भाग गया। इसी तरह दूसरी ठगी शाहपुरा के संजय दुबे के साथ हुई जिनकी मनीषा मार्केट में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है।
आरोपी ने मोबाइल के माध्यम से 2 एसी बुक करवाए थे और कोहेफिजा के गुलमोहर हाईटेक में सामान उतारने के लिए कहा था। यहां भी आरोपी ने एक एसी उतरवाया और दूसरे एसी को आगे उतरवाने और वहीं पेमेंट देने की बात कही और पहली वारदात की ही तरह जालसाज यहां भी सामान लेकर फरार हो गया।
मोबाइल से किया था सामान बुक
कोहेफिजा थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल शुक्ला ने बताया है कि पहली वारदात में एक आरोपी के साथ का एक युवक दुकान पर गया था। दूसरे मामले में मोबाइल से ही बुकिंग की गई जिससे उसकी पहचान दुकानदार को नहीं है। पुलिस जिस नंबर से बुकिंग की गई थी उसे ट्रेस कर रही है।
बदमाशों ने जिस बैग को लूटा है करीब 60 से 70 हजार रुपए बताया जा रहा है। वहीं मोबाइल भी लूटा है। फरियादी अपने ऑफिस की तरफ जा रहा था तभी वारदात हुई है। बदमाशों ने प्लानिंग के साथ वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल दोनों बदमाश सीसीटीवी में दिख रहें। उनकी पहचान कर जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राकेश सिंह बघेल, एसीपी, हनुमानगंज
एक तरफ जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर पूरा शहर हाई अलर्ट पर है तो वहीं गौतम नगर थाना क्षेत्र स्थित अस्सी फिट रोड पर बुधवार दोपहर नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े नमक कंपनी के कलेक्शन एजेंट से चलती बाइक पर चाकू मारकर पैसो से भरा बैग और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वारदात करने समय घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी में दोनों बदमाश कैद हो गए। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर करीब दो बजे जब कलेक्शन एजेंट आदित्य आर्य (24) अस्सी फीट रोड स्थित नई मंडी के पास पहुंचा था तभी पीछे से आए स्कूटी सवार दो बदमाशों ने पीठ में चाकू मारकर नीचे गिरा दिया। एजेंट के गिरते ही एक बदमाशों ने आदित्य से पैसो से भरा बैग और करीब 85 हजार का मोबाइल फोन लूट कर फरार हो गए। वारदात के समय आदित्य का साथी अनिल अन्य वाहन से उसके पीछे आ रहा था। वारदात के बाद जब बदमाश मौके से भाग रहे थे तब अनिल ने बदमाशों का पीछा करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उसे चकमा देकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर गौतम नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जिसके बाद पुलिस को आरोपियों के फुटेज भी मिले है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर संदिग्धों आरोपियों की पहचान की जा रही है।
बिलखिरिया थाना क्षेत्र नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े चाकू मारकर एजेंट से पैसों से भरा बैग और मोबाइल लूटा
प्रदेश के 16 जिलों के किसान बड़े आंदोलन की तैयारी, आज से शुरुआत, जानें क्यों हैं परेशान
सीहोर / इस साल मानसून की शुरुआत जल्दी होने से किसानों की परेशानी दोगुनी हो चुकी है। मौसम विभाग ने आगामी 8-10 जून के अंदर मानसून की दस्तक देने की बात कही है। ऐसे में खेतों में अधपकी अवस्था में खड़ी मूंग की फसल को लेकर किसान चिंतित नजर आ रहे हैं। मूंग की फलियां 50 फीसदी पक चुकी हैं और शेष फलियों को पकने में अभी 10 से 15 दिन का समय चाहिए। ऐसे में किसान चिंतित हैं कि कहीं उनकी दो महीने की मेहनत बारिश में व्यर्थ न चली जाए।
दूसरी ओर जिन किसानों ने मूंग की कटाई कर ली है, उन्हें मूंग को सुरक्षित रखने की चिंता सता रही है। एमएसपी पर खरीदी की तिथि घोषित नहीं हुई है, तो परेशान किसानों के सामने आंदोलन के अलावा दूसरा कोई विकल्प नहीं बचता। ऐसे में किसानों का एक बड़ा आंदोलन प्रदेश के 16 जिलों में शुरू होने के संकेत मिलने लगे हैं।
किसान अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार
किसान स्वराज संगठन के प्रदेश सचिव गजेन्द्र जाट ने बताया कि अब तक सरकार द्वारा मूंग खरीदी को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। कृषि मंत्री भी इस मामले में चुप्पी साधे हुए हैं। यदि सरकार मूंग खरीदी की तारीख तय नहीं करती है, तो निश्चित ही प्रदेश के 16 जिलों में किसान सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने बताया कि आगामी 28 मई को नर्मदापुरम में किसान कलेक्टर कार्यालय का घेराव करने जा रहे हैं, जिसमें भैरूंदा क्षेत्र सहित कई जगहों के किसान पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। वहीं किसान स्वराज संगठन भी 30 मई को भैरूंदा में किसानों की बैठक लेकर ट्रैक्टर रैली निकालने पर चर्चा करेगा। किसानों को उनका हक मिले, इसके लिए किसान अब आर-पार की लड़ाई लड़ने को तैयार हैं।
6 जून को मंदसौर से होगी आंदोलन की तैयारी
जाट ने बताया कि आगामी 6 जून को मंदसौर गोलीकांड की बरसी है। इस दिन राष्ट्रीय किसान मजदूर संघ की प्रदेश अध्यक्ष गीता मीणा सहित अन्य कई किसान संगठनों के पदाधिकारी यहां एकत्रित होंगे। यहीं से प्रदेशभर में बड़े आंदोलन की तैयारी की जाएगी। जाट के मुताबिक यदि मूंग की खरीदी सरकार नहीं करती है, तो हजारों की संख्या में किसान सड़कों पर ट्रैक्टर रैली निकालकर सड़कों को जाम कर देंगे।
43 हजार हेक्टेयर रकबे में मूंग की बुवाई
बता दें कि क्षेत्र में इस वर्ष 43 हजार हेक्टेयर रकबे में मूंग की बुवाई हुई है। इस वर्ष मौसम की अनुकूलता के चलते मूंग फसल का उत्पादन भी बेहतर निकल रहा है। जागरूक किसानों द्वारा कई नई वैरायटी लगाई गई हैं, जिनका उत्पादन 8 से 10 क्विंटल प्रति एकड़ तक होने की संभावना है। बीते वर्ष 26,022 किसानों से 71,734 मैट्रिक टन मूंग की खरीदी की गई थी, जो कि वर्ष 2022 की तुलना में 2,726 मैट्रिक टन अधिक थी। प्रति किसान से मूंग खरीदी का लक्ष्य 12 क्विंटल रखा गया था, बावजूद इसके रिकॉर्ड खरीदी हुई थी। मूंग खरीदी की एवज में किसानों को 613 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था। लेकिन इस वर्ष अब तक मूंग खरीदी को लेकर कोई भी स्पष्ट आदेश जारी नहीं किए गए हैं।
पैराक्वाट एवं ग्लाइफोसेट पेस्टीसाइड का छिड़काव
प्री-मानसून से घबराए किसान 70 फीसदी पकी मूंग फसल में पैराक्वाट एवं ग्लाइफोसेट पेस्टीसाइड का छिड़काव करने को विवश हैं, ताकि मूंग के पत्ते सूख जाएं और वे मानसून से पूर्व अपनी फसल की हार्वेस्टिंग कर सुरक्षित रख सकें। क्षेत्र में मूंग कटाई का दौर शुरू हो चुका है, और कई खेतों में मूंग की फसल कटी पड़ी हुई है। यदि प्री-मानसून की बारिश होती है, तो फसल में नुकसान की संभावना है।
नौतपा के चौथे दिन भी मध्य प्रदेश में जारी रहा बारिश का दौर, खजुराहो का पारा 42 डिग्री दर्ज
भोपाल / नौतपा के चौथे दिन बुधवार को भी आंधी-बारिश का दौर जारी है। इंदौर, उज्जैन, खरगोन, राजगढ़, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और धार समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। वहीं दूसरी तरफ गर्मी का भी असर रहा कई जिलों का पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया।
माध्य प्रदेश में बीते कुछ दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश और उमस से लोग राहत और परेशानी दोनों का सामना कर रहे हैं। नौतपा के चौथे दिन बुधवार को भी आंधी-बारिश का दौर जारी है। इंदौर, उज्जैन, खरगोन, राजगढ़, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा और धार समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। वहीं दूसरी तरफ गर्मी का भी असर रहा कई जिलों का पारा 40 डिग्री पार पहुंच गया। खजुराहो और नवगांव सबसे गर्म रहे यहां का अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी भोपाल में दिन भर बादल छाए रहे जिससे तापमान में चार डिग्री से ज्यादा की गिरावट देखी गई।
प्रदेश के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने प्रदेश के 30 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, रतलाम, मंदसौर, आगर-मालवा, शाजापुर, भोपाल, रायसेन, सीहोर, देवास, नरसिंहपुर, दमोह, सागर, पांढुर्णा, गुना, अशोकनगर, नीमच, इंदौर, धार, छिंदवाड़ा, सिवनी, सागर, बालाघाट, नर्मदापुरम, डिंडौरी, मंडला और जबलपुर में मौसम बदल सकता है। इस दौरान 60 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी चल सकती है।
प्रदेश के अधिकतम तापमान वाले शहर
शहर अधिकतम तापमान
खजुराहो 42.0 डिग्री
नवगांव 42.0 डिग्री
टीकमगढ़ 41.0 डिग्री
ग्वालियर 41.0 डिग्री
दमोह 40.5 ़ डिग्री
मौसम प्रणालियां सक्रिय
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी छत्तीसगढ़ और उससे लगे विदर्भ क्षेत्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। इसके साथ ही पश्चिमी मध्य प्रदेश के मध्य हिस्से में भी एक अन्य चक्रवातीय परिसंचरण सक्रिय है। इसके अलावा दक्षिण-पूर्व राजस्थान से होकर पश्चिमी मध्य प्रदेश तक फैली एक द्रोणिका उत्तरी छत्तीसगढ़ तक बनी हुई है। ये सभी प्रणालियां मिलकर प्रदेश के मौसम को लगातार प्रभावित कर रही हैं।
मानसून तेजी से बढ़ रहा है आगे
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवात अगले 48 घंटों में तीव्र हो सकता है और अवदाब के क्षेत्र में बदल सकता है। इससे मानसून के आगे बढ़ने की संभावनाएं और भी अधिक प्रबल हो जाएंगी। वर्तमान में दक्षिण-पश्चिम मानसून की उत्तरी सीमा मुंबई, पुणे, शोलापुर, कालाबुरागी, महबूबनगर, कवाली, अगरतला और गोलपाड़ा से होकर गुजर रही है।
अगले 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम
29 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां तेज आंधी भी चलेगी।
30 मई: जबलपुर, निवाड़ी, छतरपुर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर, सिवनी, बालाघाट, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर में आंधी-बारिश का अलर्ट है।
31 मई: रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, उमरिया, अनूपपुर में गरज-चमक, आंधी और बारिश का अलर्ट है।
मासिक धर्म पर बात करने पर लोग करते हैं संकोच, NHM की एमडी सिडाना बोलीं- अब 6वीं से देंगे इसकी शिक्षा
भोपाल / मध्य प्रदेश कई क्षेत्रों में अभी भी लोग मासिक धर्म की चर्चा करने में संकोच करते हैं। अब 6वीं कक्षा से ही बच्चों को स्कूल में इसकी शिक्षा दी जाएगी। प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
मध्य प्रदेश कई क्षेत्रों में अभी भी लोग मासिक धर्म की चर्चा करने में संकोच करते हैं। अब 6वीं कक्षा से ही बच्चों को स्कूल में इसकी शिक्षा दी जाएगी। प्रदेश भर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह बात 28 मई को मासिक धर्म स्वच्छता दिवस के मौके पर मध्यप्रदेश राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) की एमडी सीनियर आईएएस डॉ. सलोनी सिडाना ने विशेष चर्चा के दौरान कही। उन्होने अमर उजाला की टीम से मासिक धर्म संबंधी स्वच्छता एवं जागरूकता के मुद्दे पर अलग-अलग सवालों का विस्तार से जवाब दिया। जानकारी के लिए बता दें कि सिडाना खुद विशेषज्ञ डॉक्टर रहीं हैं।
यह एक बायोलाजिकल प्रक्रिया
सिडाना ने कहा है कि किशोर हों या किशोरियां, उन्हें बताने की जरूरत है यह एक समान्य प्रक्रिया है। यह एक बायोलाजिकल प्रक्रिया है, इसे छिपाना नहीं है, इसे स्वीकार करना है। शर्माने या घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होने कहा कि लोगों को जागरूक करना स्वास्थ्य विभाग का यह पहला प्रयास रहता है। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के सहकर्मी सहायक, परामर्शदाता किशोर-किशोरियों के लिए मित्रवत क्लिनिक में जागरूक किया जाता है। किशोर हेल्थ क्लिनिक में कोई खुद आता है या फिर हम उन तक पहुंच सकते हैं। तहत यौन और प्रजनन स्वास्थ्य, पोषण, चोट और हिंसा, गैर-संचारी रोग, मानसिक स्वास्थ्य आदि पर जागरूक किया जा रहा है।
स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक
डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि मासिक धर्म के दौरान स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है। स्वच्छता बनाए रखने से संक्रमण का जोखिम कम हो जाता है। वजाइनल इंफेक्शन सहित कई अन्य स्वास्थ्य समस्याओं से भी बचा जा सकता है। उन्होने बताया कि प्रतिवर्ष 28 मई को विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष की थीम ‘पीरियड फ्रेंडली वर्ल्ड’ है। इस दिवस का मुख्य उद्देश्य मासिक धर्म से जुड़ी भ्रांतियों और सामाजिक कलंक को दूर करना है।
इस विषय पर संकोच सबसे बड़ी समस्या
डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि आज के दौर में भी ऐसे अंचल हैं जहां पर मासिक धर्म और मासिक धर्म स्वच्छता पर बात करने में संकोच किया जाता है। किशोरियों के साथ ऐसा व्यवहार किया जाता है, जिससे वे अच्छा महसूस नहीं कर पातीं। उन्हें लगता है ‘यह’ गलत हो रहा है। ‘दोषारोपण’, टैबू की तरह बात की जाती है।
महिलाओं के साथ पुरुषों को भी जागरूकता जरूरी
डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि मासिक धर्म के प्रति जितना जागरूक किशोरियों, युवतियों, महिलाओं को करना जरूरी है। उतना ही जरूरी किशोरों, पुरुषों को भी जागरूक करना चाहिए। अब पुरुष भी इस विषय पर जानने लग गए हैं। थियेटर में आने वाले विज्ञापन में नंदू पुरुष है, इसमें दो पुरुषों के बीच ‘मासिक धर्म’ स्वच्छता संबंधी संवाद दिखाया गया है।
एनएचएम स्कूलों के साथ उमंग मॉडयूल पर कर रहा काम
डॉ. सलोनी सिडाना ने बताया कि एक अच्छी पहल स्वास्थ्य विभाग स्कूल शिक्षा विभाग के साथ कर रहा है। उमंग के तहत जागरूकता एवं अन्य गतिविधयां बढ़ाने वाले हैं। उमंग मॉडयूल के तहत स्कूल में ही किशोरियों और किशोरों को मासिक धर्म व स्वस्थ्य संबंधी अनेक जानकारियां दी जाएंगी। कक्षा छटवी से किशोर किशोरियों को इसमें शामिल किया जाना है।
क्षेत्रवासियों को नौ लाख की सौगात, विकास कार्य का भूमि पूजन शहर के नागरिकों को जलभराव से राहत दिलाने और बेहतर बुनियादी ढांचा प्रदान करने में मदद करेगा
सीहोर । शहर में करीब 25 दिनों में पांच करोड़ से अधिक नालियों के अलावा सड़क कार्य का भूमि पूजन किया गया है। क्षेत्र में मानसून ने दस्तक दे दी है और नगर पालिका द्वारा नालियों के निर्माण का कार्य जल निकासी में सुधार के लिए किया जा रहा है, जिससे जलभराव की समस्या कम हो। इस क्रम में बुधवार को शहर के वार्ड क्रमांक 17 में करीब नौ लागत से नाली और पुलिया का निर्माण कार्य का भूमि पूजन नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने क्षेत्रवासियों से कराया।
उन्होंने क्षेत्रवासियों को संबोधित करते हुए कहाकि शहर में नियमित रूप से साफ-सफाई का क्रम जारी है। बारिश से पहले नगर के सभी नाले और छोटी-बड़ी नालियों की सफाई कराई जाए, जिससे बारिश में पानी उफान आकर सामने सड़कों या नागरिकों के घरों के सामने जमा न हो। वहीं अधिकारियों ने नगर के लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि आप लोग घरों से निकले हुए कचरे को नाले और नालियों में न फेंके। आप के द्वारा फेंके गए कचरे से नाले और नालियां चोक हो जाती हैं। इस मौके पर वार्ड पार्षद मायादेवी कसौटिया ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि शहर को सुंदर रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। भूमि पूजन कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, कमलेश राठौर, नरेन्द्र राजपूत के अलावा क्षेत्रवासी शामिल थे।
सारणी में स्व-सहायता समूह सम्मेलन आज, सीएम 464.55 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात देंगे
भोपाल / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को बैतूल जिले के सारणी में स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में शामिल होंगे, जहाँ वे 464.55 करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को बैतूल जिले के सारणी में आयोजित स्व-सहायता समूहों के सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस अवसर पर वे जिले के विकास को नई दिशा देने वाले 464.55 करोड़ रुपये की लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केंद्रीय राज्य मंत्री और बैतूल सांसद दुर्गादास उईके तथा प्रदेश शासन के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल करेंगे। यह आयोजन बैतूल जिले के लिए सामाजिक, आर्थिक और बुनियादी ढांचे के विकास की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
लखपति दीदी अभियान की झलक
इस अवसर पर लखपति दीदी अभियान के अंतर्गत जिले द्वारा किए गए कार्यों पर आधारित एक लघु वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। इसके अलावा, स्व-सहायता समूह की महिलाओं के स्टार्टअप में 8.5 करोड़ रुपये के निवेश के लिए “इंटेंट टू इन्वेस्ट” लेटर भी प्रस्तुत किए जाएंगे।
जनहित योजनाओं के हितग्राहियों को मिलेगा लाभ
मुख्यमंत्री विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरण, विकास पुस्तिका का विमोचन और जल-गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत पौधारोपण भी करेंगे। यह कार्यक्रम सामाजिक सहभागिता, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरणीय जागरूकता की दिशा में सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
एमपी में कोरोना के 6 मरीज मिलने के बाद भी भोपाल में लापरवाही, सरकारी अस्पतालों को गाइडलाइन का इंतजार
भोपाल / मध्यप्रदेश में कोरोना के 6 एक्टिव केस है। जबकि राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां के सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच तक नहीं हो रही है। अधिकारियों को कहना है कि फिलहाल कोविड को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं मिली है।
देश में कोरोना वायरस के दो नए वेरिएंट सामने आने के बाद मरीजों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। कई राज्यों में मरीज तेजी से बढ़े हैं। मध्यप्रदेश में भी 6 एक्टिव केस है। इनमें इंदौर में 5 और उज्जैन में 1 कोविड केस सामने आया है। राजधानी भोपाल की बात करें तो यहां के सरकारी अस्पतालों में कोरोना की जांच तक नहीं हो रही है। जबकि केंद्र सरकार द्वारा संचालित एम्स में कोरोना के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
काेरोना मरीजों की जांच के आदेश का इंतजार
भोपाल में सरकारी अस्पताल संदिग्ध काेरोना मरीजों की जांच के आदेश का इंतजार कर रहे हैं। एम्स छोड़ कर किसी सरकारी अस्पताल में जांच नहीं की जा रही है। अधिकारियों को कहना है कि फिलहाल कोविड को लेकर कोई गाइडलाइन नहीं मिली है।
नए वेरिएंट का कितना है असर
JN.1, ओमिक्रॉन के BA2.86 का एक स्ट्रेन है। इसे अगस्त 2023 में पहली बार देखा गया था। दिसंबर 2023 में WHO ने इसे ‘वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट’ घोषित किया। इसमें करीब 30 म्यूटेशन्स हैं, जो इम्यूनिटी कमजोर करते हैं। अमेरिका के जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी के अनुसार JN.1 अन्य वैरिएंट की तुलना में ज्यादा आसानी से फैलता है, लेकिन यह बहुत गंभीर नहीं है। दुनिया के कई हिस्सों में यह सबसे आम वैरिएंट बना हुआ है। JN.1 वैरिएंट के लक्षण कुछ दिनों से लेकर हफ्तों तक रह सकते हैं। अगर आपके लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं, तो हो सकता है कि आपको लंबे समय तक रहने वाला कोविड हो। यह एक ऐसी स्थिति है, जिसमें COVID-19 के कुछ लक्षण ठीक होने के बाद भी बने रहते हैं।
एम्स के डॉक्टर बोले डरने की बात नहीं
भोपाल एम्स के डॉक्टरों ने लोगों को कोरोन के प्रति जागरूक रहने की बात कही है। चिकित्सकों ने कहा है कि JN-1 तेजी से फैलता जरूर है, लेकिन यह आमतौर पर गंभीर बीमारी पैदा नहीं करता। फिर भी, दुनिया के कई हिस्सों में यह वैरिएंट सबसे आम बना हुआ है, जो सतर्कता की जरूरत को दर्शाता है। कोरोना के बढ़ते मामलों की सटीक वजह जानने और किस वैरिएंट का कितना प्रभाव है, इसकी पुष्टि के लिए ज्यादा से ज्यादा संदिग्ध मरीजों की जांच और उनके सैंपल्स की जीनोम सीक्वेंसिंग कराना अनिवार्य है।
जेपी, हमीदिया में नहीं हो रही जांच
भोपाल के सरकारी जेपी अस्पताल को अब भी स्वास्थ्य विभाग से आदेश आने का इंतजार है। वहीं, गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) में स्थित स्टेट वायरोलॉजी लैब ने तो शासन से आरटी-पीसीआर किट उपलब्ध कराने की मांग की है, जो जांच की धीमी गति का संकेत है। वहीं कोविड वायरस को फैलने से रोकने, उसके असर की बारीकी से निगरानी करने और सटीक जानकारी देने के मकसद से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने मध्य प्रदेश की स्टेट वायरोलॉजी लैब को 5 करोड़ रुपए की जीनोम सीक्वेंसिंग मशीन दी थी। चौंकाने वाली बात यह है कि इस मशीन का इस्तेमाल ही नहीं किया जा रहा है।
भोपाल में को सिंदूरी थीम पर होगा महिला महासमेलन
भोपाल / प्रदेश भाजपा कार्यालय में हुई बैठक में मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री हितानंद शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
रानी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में 31 मई को जंबूरी मैदान में होने वाला महिला महासमेलन सिंदूरी थीम पर होगा। कार्यक्रम को ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर समर्पित किया जाएगा। इस संबंध में मंगलवार को प्रदेश भाजपा मुयालय में करीब 1500 महिलाओं के साथ प्रदेश स्तरीय बैठक हुई। तैयारियों पर चर्चा की गई।
महासमेलन में प्रदेशभर से 2-2.50 लाख महिलाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया।
पीएम ने देशभर में एमपी आना स्वीकारा
मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देवी अहिल्याबाई ने कई आदर्श स्थापित किए हैं। वह बहू बनकर होलकर परिवार में आईं और बेटी के रूप में पूजी गईं। उन्होंने कहा कि देशभर में कार्यक्रम हो रहे हैं, लेकिन हमारी सौभाग्य है कि पीएम मोदी मध्यप्रदेश में आना स्वीकार रहे हैं। सीएम ने कहा कि पीएम मोदी महासमेलन में दो लाख से अधिक महिलाओं को संबोधित करेंगे।
पीएम मोदी का दौरा 31 मई को तीन घंटे पहले पहुंचें एयरपोर्ट
भोपाल / पुलिस कमिश्नर हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि अस्थायी लगने वाले सीसीटीवी कैमरों की संया 75 से ज्यादा होगी। यह कंट्रोल रूम से कनेक्ट रहेंगे, ताकि स्क्रीन से निगरानी हो सके। जंबूरी के आसपास रहने वालों का वेरिफिकेशन पुलिस ने शुरू कर दिया है। होटल में रुकने वालों की जानकारी मांगी जा रही है। पीएम के दौरे वाले दिन 3 हजार जवान तैनात रहेंगे। कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने भी तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने एयरपोर्ट पर भी तैयारियों को देखा।
भोपाल ञ्च पत्रिका. राजाभोज इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 31 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को चाक चैबंद किया जा रहा है। एयरपोर्ट प्रबंधन ने यात्रियों से अपील की है कि 31 मई के दिन और रात के वक्त लाइट के समय से तीन घंटे पहले एयरपोर्ट परिसर में दाखिल हो जाएं। बोर्डिंग समय में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है, लेकिन सुरक्षा जांच में ज्यादा वक्त लगने का अंदेशा जताया गया है।
5000 बसों के अधिग्रहण का टारगेट मिला
31 मई को महिला सशक्तीकरण को लेकर होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर प्रशासन की तैयारियां तेज हो गईं हैं। इसके लिए परिवहन विभाग को 5000 बसों के अधिग्रहण का टारगेट मिला है। इनमें भोपाल जिले से 875 बसों के अधिग्रहण की तैयारी है। प्रदेशभर की लगभग दो लाख महिलाओं को भोपाल लाया जाएगा। 2 लाख से ज्यादा फूड पैकेट और 5 हजार बसों व अन्य वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है। प्रधानमंत्री भोपाल में हो रहे इस कार्यक्रम से ही इंदौर मेट्रो के सुपर प्रायोरिटी कॉरिडोर का वर्चुअल लोकार्पण करेंगे।
जनसुनवाई में अधिकारियों ने सुनी आवेदकों की समस्याएं
भोपाल / कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह की निर्देशन में मंगलवार को एडीएम भूपेंद्र गोयल, डिप्टी कलेक्टर अजय शर्मा, निधि चैकसे एवं अन्य अधिकारियों ने जिले से जनसुनवाई में आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अनेक समस्याओं का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया।जनसुनवाई में आए नागरिकों से 158 आवेदन प्राप्त हुए। एडीएम श्री गोयल एवं अन्य अधिकारियों ने जनसुनवाई में आए हर एक आवेदक से धैर्यपूर्वक उनकी समस्याओं पर चर्चा की और उन्हें उनके शीघ्र निराकरण का आश्वासन भी दिया। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को नागरिकों से प्राप्त आवेदनों पर संवेदनशील रूख अपनाते हुए निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने आवेदकों की समस्याओं पर संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए।










