Home Blog Page 578

शनि जयंती और बड़े मंगल का सात साल बाद शुभ योग, सवा क्विंटल तेल से अभिषेक

0

भोपाल / शनि जयंती और बड़े मंगल का सात साल बाद शुभ योग, सवा क्विंटल तेल से अभिषेक
11 सौ क्वार्टर शनि मंदिर में पूजा भक्तों ने की । इस दौरान भारी भीड़ लगी रही।
शनि पीड़ा से राहत के लिए हनुमानजी और शनिदेव दोनों की आराधना विशेष फलदायी मानी गई है। मंगलवार को शनि जयंती के साथ-साथ ज्येष्ठ माह का तीसरा बड़ा मंगल भी था। ज्येष्ठ माह में शनि जयंती और बड़े मंगल का शुभ संयोग सात साल बाद बना, जो इसके पहले 15 मई 2018 में बना था। इन दोनों पर्वों के शुभ संयोग में शहर के हनुमान और शनि मंदिरों में दर्शनार्थियों की भारी भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने शनिदेव का तेल, तिल, काली उड़द आदि से अभिषेक किया। इसी प्रकार मंदिरों में हनुमानजी का विशेष श्रृंगार किया गया। मंदिरों में हनुमान चालीसा, सुंदरकांड पाठ, भंडारे हुए।
लाभिषेक के साथ मंत्रित अंगुठियों का वितरण
शनि जयंती पर शहर के शनि मंदिरों में शनिदेव का तेलाभिषेक किया गया। शहर की सबसे बड़ी 51 फीट प्रतिमा का भी सवा क्विंटल तेल से अभिषेक किया गया, यहां 121 कुंडीय महायज्ञ और विशेष धार्मिक अनुष्ठान हुए।

सोने-चांदी के वर्क से शृंगार, सुंदरकांड व भंडारा
बड़े मंगलवार के मौके पर हनुमान मंदिरों में विशेष अनुष्ठान हुए। चार इमली के मेंहदीपुर बालाजी हनुमान मंदिर में हनुमानजी का विशेष अभिषेक हुआ। मंदिर के पं. रामशंकर थापक ने बताया कि इस मौके पर सोने और चांदी के वर्क से श्रृंगार कर भोग लगाया। इसी प्रकार अरेरा कॉलोनी 1100 क्वार्टर हनुमान मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, बूढ़ा हनुमान मंदिर लालघाटी, अर्जीवाले हनुमान मंदिर, सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर सहित अन्य हनुमान मंदिरों में भी विशेष अनुष्ठान हुए।

युवक के साथ मारपीटकर गाड़ी में आग लगाई

0

भोपाल / कोलार थाना क्षेत्र के कजलीखेड़ा स्थित गोलखेड़ी में कुछ युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया और कार में तोड़फोड़ कर एक दो पहिया वाहन में आग लगा दी। जिन युवकों पर हमला किया है वह कजलीखेड़ा के गोलखेड़ी गांव से जन्मदिन की पार्टी मना कर रहे थे। एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना 24 मई की बताई जा रही है। कजलीखेड़ा चैकी प्रभारी संतोष रघुवंशी ने बताया है कि फरियादी अभिजीत सिंह कमला नगर के कोटरा सुल्तानाबाद में रहता है। 24 मई रात करीब 9 बजे वह अपने दोस्त अविनेश अहिरवार के जन्मदिन की पार्टी मानने के लिए उसके गांव गया था। अभिजीत सिंह समेत उसके 6 दोस्त गांव में पार्टी कर रहे थे। उसी स्थान से पास ही कुछ लोग पहले से पार्टी कर रहे थे, जो आपस में किसी बात को लेकर झगड़ने लगे।
शराब पी रहे थे बदमाश रू कजलीखेड़ा में अवैध शराब लंबे से बिक रही है और खुले में लोग शराब पी रहे है इससे आए दिन विवाद हो रहे हैँ। ये विवाद भी शराब पीने के बाद हुआ। यहां ढाबों पर शराब पिलाने को लेकर कार्रवाई की गई है लेकिन फिर भी शराब पिला रहे हैं।
अभिजीत और उसके दोस्तों ने जब उन लोगों को समझाया तो उन लोगों ने अभिजीत और उसके दोस्तों से ही विवाद शुरू कर दिया। इसके बाद जब अभिजीत सिंह अपने दोस्तों के साथ वापस घर जाने लगे और गांव से बाहर आए तो रात करीब साढ़े बाहर बजे आरोपी सूजल सोलंकी, भूरा राजपूत और आलोक ने अभिजीत सिंह की कार और दोस्त की कार पर पथराव शुरू कर दिया। उन लोगों ने कार में तोड़फोड़ शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने डंडे और धारदार हथियारों से युवकों से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उनके एक वाहन को भी आग लगा दी।

बाढ़ आपदा से निपटने के लिए अभी से ही सभी तैयारियां करने के निर्देश

0

विदिशा / कलेक्टर एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री अंशुल गुप्ता की अध्यक्षता में आज बाढ़ पूर्व तैयारियों के संबंध में जिला आपदा प्रबंधन की बैठक आयोजित की गई थी। बाढ़ एवं राहत कार्यों के संबंध में किए जाने वाले प्रबंधो हेतु तैयारियों संबंधी बैठक में बाढ़ आपदा से निपटने के लिए अभी से ही सभी तैयारियां करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने विशेष कर बिजली विभाग को निर्देश दिए हैं कि जिन क्षेत्रों में वर्षा ऋतु के दौरान खतरा निर्मित होने की संभावना है उन जगहों का पहले से ही चिन्हांकन कर सुरक्षा के इंतजाम कर लिए जाएं। निर्माण विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जो भी सड़कें व कुल पुलिया डूब क्षेत्र में आती हैं उनका चिन्हांकन कर सुरक्षा की दृष्टि से प्रबंध सुनिश्चित करें, इसके अलावा सभी तहसीलों में स्थापित वर्षा मापी यंत्रों की जानकारी की प्रतिदिन एंट्री करें व इसकी जानकारी जिला कार्यालय को भी उपलब्ध कराई जाए।
बैठक में जिले के बांध एवं भराव क्षमता की जानकारी भी दी गई। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि उन स्थानों का चिन्ह्यांकन करें जहां नदी किनारे आम नागरिक निवास कर रहे हैं और उन्हें बाढ़ की स्थिति निर्मित होने के पहले विस्थापित करें। उनके ठहरने के इंतजाम, भोजन-पानी सहित बुनियादी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए भी उन्होंने दिशा निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने बाढ़ बचाव की पूर्व तैयारियों तथा पूर्व प्रबंधो में सुधार, सुझाव पर आधारित कार्यों के क्रियान्वयन को त्वरित संपादन कराने के लिए कहा है। उन्होंने कहा कि आगामी वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए जिले में बाढ़ आपदा से निपटने पहले से ही अलर्ट हो जाएं, नगर पालिका क्षेत्र तथा ग्रामीण क्षेत्र का चिन्हांकन कर लें जिन क्षेत्रों में पूर्व में बाढ़ की स्थिति निर्मित हुई थी वहां के वार्ड एवं ग्रामीण क्षेत्रों को चिन्हित कर वहां बाढ़ से निपटने के पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित करें। उन्होंने नगरपालिकाओं के अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि अभी से ही नगरीय क्षेत्र के वार्डों में नालों और नालियों की साफ सफाई कराया जाना सुनिश्चित करें, ताकि पानी निकासी होने में समस्या उत्पन्न ना हो और बाढ़ जैसे हालात ना बनें।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि नदी के घाटों पर संकेतक बोर्ड लगवाया जाना सुनिश्चित करें। इसके अलावा उन्होंने जिले में जिन भी क्षेत्रों में खदानें खोदी गई हैं या बड़े-बड़े गड्ढे हैं, उन गड्ढे में गिरने से किसी भी प्रकार की कोई जनहानि ना होने पाए। इसका विशेष ध्यान रखें। इन स्थलों पर सुरक्षा की दृष्टि से संकेतक बोर्ड लगवाया जाना सुनिश्चित करें। लापरवाही बरतने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
कोई जनहानि की घटना घटित ना हो
कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी एसडीएमों को भी निर्देश दिए हैं कि खंड स्तर पर भी आपदा पूर्व तैयारी कर बाढ़ की स्थिति से निपटने हेतु अभी से ही इंतजाम कर लें। इसके साथ ही उन्होंने विदिशा जिले के पुल-पुलियों, रिपटा इत्यादि से मिट्टी व अनावश्यक मलबे को हटाए जाने के निर्देश भी दिए हैं ताकि वर्षा ऋतु में आवागमन में किसी भी प्रकार की कोई बाधा उत्पन्न ना हो। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु के दौरान पुल-पुलियों पर यदि पानी हो तो वाहन चालकों को पुल-पुलियों से आवागमन ना करने दिया जाए खासकर यात्री बसों को पुल-पुलियों पर अत्यधिक पानी होने पर निकलने ना दिया जाए इसके लिए बेरीकेट्स लगाकर पुल-पुलियों की निगरानी की जाए ताकि बाढ़ आपदा में कोई जनहानि की घटना घटित ना हो।
जर्जर भवनों का करें चिन्हांकन कर नोटिस दें
कलेक्टर श्री गुप्ता ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की बैठक में विशेष कर जिले में स्थित जर्जर भवनों का चिन्हांकन कर भवन मालिकों को नोटिस देने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जो भवन जीर्ण-शीर्ण हालत में हैं। उन्हें नोटिस दें या स्वयं अपने स्तर पर ध्वस्त करने के कार्यों का संपादन करें, ताकि किसी भी प्रकार की जनहानि से बचा जा सके। इसके अलावा उन्होंने शासकीय भवन जो जर्जर हालत में है विशेष कर स्कूल, आंगनबाड़ी या पशुपालन विभाग के भवन उन्हें यथाशीघ्र शिफ्ट कर लिया जाए। विशेष ध्यान रखें कि किसी भी प्रकार की कोई जनहानि या पशुहानि ना होने पाए।

इन बिन्दुओं पर हुई चर्चा –

अपर कलेक्टर श्री अनिल कुमार डामोर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए। बैठक में जिला आपदा मौसम कैलेंडर, जिले में बाढ़ के मुख्य कारण, बांध, नदियों, तालाब की जानकारियां, जिले के बांध एवं उनकी भराव क्षमता, बांधों से प्रभावित होने वाले ग्रामीण क्षेत्र, बाढ़ से प्रभावित होने वाले जिले के नगरीय क्षेत्र के विभिन्न वार्ड, जीर्ण शीर्ण भवनों का चिन्हांकन, पुल-पुलियों की सूची तथा उनके मजबूतीकरण की स्थिति, बाढ़ राहत सामग्री, नवीन आपदा मित्रों को तैयार करना सहित अन्य बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा कर संबंधित विभागों को इन बिंदुओं के आधार पर पुख्ता प्रबंध सुनिश्चित कराए जाने के निर्देश दिए हैं। कलेक्ट्रेट के बेतवा सभाकक्ष में आयोजित इस बैठक में संयुक्त कलेक्टर श्रीमती मोहिनी शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री संतोष बिटोलिया, जिला पंचायत के अतिरिक्त सीईओ श्री पंकज जैन सहित होमगार्ड और विभिन्न विभागों के जिलाधिकारी मौजूद रहे तथा खंड स्तरीय अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े रहे। इस दौरान खंड स्तरीय अधिकारियों से संवाद कर चर्चा की गई एवं बाढ़ आपदा पूर्व तैयारियों के संबंध में सुझाव भी लिए गए।

मनरेगा में मशीनों का हो रहा उपयोग

0

विदिशा / जनपद पंचायत ग्वरसपुर की ग्राम पंचायत कंजरिया में अधिकारियों की मिली भगत एवं सरपंच सचिव की साठगांठ से केंद सरकार को योजना को बट्टा लगाया जा रहा है। महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मनसेचा का उद्देश्य गांव में ही बेरोजगारों को काम और रोजगार उपलब्ध कराना है। लेकिन, कंजरिया पंचायत में मजदूरी से काम कराने की बजाय मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे मजदूरों को रोजगार के अवसर नहीं मिल यो। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया है कि मस्टर्ड पर फर्जी मजदूरी की उपस्थिति दर्ज की जा रही है और काम मशीनों से लिया जा रहा है।
पहले से खुदे तालाच को खेत तालाब की मंजूरीः बंजरिया निवासी शैतान सिंह लोधी के खेत में तालाब पहले से ही खुदा हुआ है। इसे खेताला पाजन्ना के तहत ग्राम पंचायत एवं जनपद के द्वारा मंजूरी दे दी गई। मंजूरी से पहले जनपद के इंजीनियर द्वारा जांच की गई और ना ही मौके पर किसी अधिकारी ने निरीक्षण किया। पुराने तालाब को नया बताकर और थोड़ा बहुत कार्य करा कर योजना की लाखों रुपए की राशि निकालने की तैयारी की जा रही है। दूसरी ओर इसी खेत में पोकलेन मशीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को उपयोग करते हुए खेत को सदा जा रहा है।
मिली है. अगर पुरानी हब्री को नया बताकर तालाब खोदा गया है तो उसकी जांच कराएंगे। यह नियम विरुद्ध है. इस पर कार्रवाई की जाएगी। जितेंद्र जैन, सीओ जनतन्यपुर

कांग्रेस ने ज्ञापन देकर नेहरु पार्क के जीर्णोंद्वार की मांग की

0

सीहोर / शहर के बस स्टैंड स्थित नेहरु पार्क की स्थिति बहुत खराब है। मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टोरेट में ज्ञापन देकर नेहरु पार्क के जीर्णोंद्वार की मांग की।
नेहरु पार्क काफी खराब हालत में है, इसकी दुर्दशा देखते नहीं बनती है। पार्क असामाजिक तत्वों का अड्डा बन चुका है, रात के समय यहां कई प्रकार के अनैतिक कार्य होते हैं। पं. जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि कांग्रेस ने ज्ञापन देकर मांग की गई है कि नेहरु पार्क को संरक्षित किया जाए। यहां रोशनी और पानी की उचित व्यवस्था की जाएकांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि जल्द ही नगर पालिका पार्क के जीर्णोद्वार करने की दिशा में कोई पहल नहीं करती है तो आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में सीहोर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निशांत वर्मा, नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, राजेन्द्र वर्मा, रमेश गुप्ता, राजाराम कसौटिया, प्रीतम दयाल चैरसिया, सुनील दुबे, विजेन्द्र उईके जिला पंचायत सदस्य, रामायण शुक्ला आदि शामिल थे।

न्याय के देवता शनिदेव की जयंती पर निकाली शोभायात्रा

0

बुदनी / जिले सहित बुदनी क्षेत्र में शनि जयंती उल्लास पूर्वक मनाई ई। बुदनी के शनि मंदिर में सुबह से पूजा अर्चना करने वालों का तांता दिखा। भंडारा भी हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। महाराणा प्रताप चैराहे से शनि मंदिर तक जयकारे लगाते हुए शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में शनि मंदिर के पुजारी राजेंद्र भारती गोस्वामी, अर्जुन मालवीय, किशन मालवीय, पंकज जाट, सुरेंद्र मेहरा, आकाश कपूर, भूपेंद्र मीना, भोजेकुमार मालवीय, संदीप मांझी, यशवंत गौर, सतीश दुबे, पीयूष मालवीय, विनोद महेश्वरी शामिल थे।
आष्टा में भी हुआ आयोजनरू आष्टा. शनिदेव न्याय के देवता हैं, उनके प्रति श्रद्धा हमें खुद ही अपने अच्छे बुरे कर्मो का आकलन करने की शक्ति देती है। हमारी सनातन मान्यताओं में कर्म के अनुसार ही फ ल मिलता है। आज शनि जयंती के अवसर पर हम सभी को सद्कर्म करते रहने और बुराइयों से बचने का संकल्प लेना चाहिए। यह बात पूर्व नपाध्यक्ष कैलाश परमार ने भक्तों के साथ प्राचीन खेड़ापति स्थित शनि मंदिर व पपनाश नदी किनारे स्थित शनि मंदिर में पूजा अर्चना के बाद कही। उनके साथ पार्षद प्रतिनिधि सुभाष नामदेव, मां पार्वती धाम गोशाला अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाह, लोकेंद्र धारवां, मोंटी कोरी, जितेंद्र चैहान आदि उपस्थित थे। दूसरी तरफ भाजपा नेता रायसिंह मेवाड़ा ने भी शनि मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की।

के साथ पिंजरे में कैद हुआ तेंदुआ, स्वास्थ्य परीक्षण के बाद जंगल में छोड़ा

0

आष्टा / क्षेत्र के 22 हजार हेक्टेयर में फैले जंगल में वर्तमान में 50 तेंदुआ, 10 बाघ, पांच हजार हिरण आदि वन्यप्राणी हैं। इनमें से कई पानी की तलाश में भटकते हुए जंगल से रहवासी एरिया की तरफ रूख कर रहे हैं। दो महीने पहले ही तेंदुआ का बच्चा रिछड़िया गांव में एक किसान के खेत में पहुंच गया था, जिसे रेस्क्यू कर बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला था।
तेंदुआ की दशहत से 6 गांवों को मिली राहत
सीहोर. जिले के आष्टा क्षेत्र में पिछले 11 दिनों से पाड़लिया, गुलरिया, पदमसी, पटाड़ा चैहान सहित 6 गांवो के लोगों के लिए दहशत की वजह बना तेंदुआ मंगलवार सुबह 8 बजे वन विभाग के पिंजरे में शावक के साथ कैद हो गया। वन अमले ने पशु चिकित्सा विभाग की टीम से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद तेंदुआ और शावक को रोलागांव बीट के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। तेंदुआ के गांवों से दूर जंगल में जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।
जानकारी के अनुसार पाड़लिया गांव में 16 मई से तेंदुआ का मूवमेंट देखी जा रहा था। इससे ग्रामीणों डर रहे थे। रात के समय खेतों पर जाने से भी कतरा रहे थे। ग्रामीणों ने इसकी सूचना आष्टा रेंजर नवनीत झा को दी। रेंजर ने वन परिक्षेत्र सहायक रोलागांव शैलेष कुमार सिंह को टीम के साथ मौका के भेजा। वन अमले ने मुआयना किया तो पता चला कि तेंदुआ निरंतर शिकार कर रहा है। मवेशी के अवशेष और पग मार्ग मिले। इसके बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया।

वन विभाग ने 17 मई को पाड़लिया के सुरेंद्र सिंह के खेत के पास नाले में आठ फीट लंबा और चार फीट चैड़ा पिंजरा लगाकर उसके तेंदुआ के लिए बकरा बांधा।

गतिविधि पर नजर रखी

पिंजरा लगाने के बाद वन अमला ने गतिविधि पर नजर रखी। दूसरी तरफ ग्रामीणों को भी सावधानी बरतने और तेंदुआ के मूवमेंट से तत्काल अवगत कराने को कहा। मंगलवार को बकरे को शिकार करने एक मादा तेंदुआ शावक के साथ पिंजरे में कैद हो गया। इसका पता चलते ही वन विभाग ने पशु चिकित्सा विभाग के डॉ. विनोद कुमार शुक्ला से दोनों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, उसके बाद बीट रोलागांव जंगल में छोड़ दिया।

जंगल में छोड़ दिया है

पाड़लिया गांव में तेंदुआ को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया था। इस पिंजरे में मादा तेंदुआ और एक शावक कैद हो गया है। पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर से स्वास्थ्य परीक्षण कराने के बाद वापस जंगल में छोड़ दिया है।

-नवनीत झा, रेंजर वन विभाग आष्टा

मनमानीरू रेत ठेकेदार सरकार के अनुबंध में लिखी शर्तों का कर रहे उल्लंघन

0

सीहोर / जहाजपुरा में नर्मदा नदी की धार रोककर बीच में रोड बनाकर रेत का अवैध उत्खनन जारी
सीहोर. रेत ठेकेदार सरकार के अनुबंध में लिखी शर्तों का उल्लंघन कर नर्मदा नदी से रेत का उत्खनन कर रहे हैं। रेत निकालने के लिए नर्मदा नदी की धार रोककर पुल और सड़क बनाने में भी संकोच नहीं किया जा रहा है। जहाजपुरा चीच में नर्मदा की धार रोककर करीब 500 मीटर से ज्यादा लंबी सड़क बना दी गई है, जिससे और जेसीबी अंदर तक पहुंच जाते हैं। वैध कंपनी का रेत निकालने का यह अवैध तरीका नर्मदा नदी के बहाव के लिए बांधा बन गया है। नर्मदा नदी में पानी के बहाव की गति निरंतर सामान्य से कम होती जा रही है। प्रशासन ने जल्द इस तरह ध्यान नहीं दिया तो यह आने वाले समय में काफी मुश्किल पैदा करने वाला होगा।
जानकारी के अनुसार नर्मदा नदी से रेत उत्खनन की शर्त के हिसाब से नदी की बहाव में बाधा उत्पन्न कर रेत निकालना नियमों के खिलाफ है, लेकिन ठेकेदार मनमर्जी से रेत उत्खनन कर रहे हैं और खनिज विभाग इनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। इसके अलावा यह भी शिकायत निरंतर मिल रही हैं कि रेत ठेकेदार उन जगहों से भी रेत निकाल रहे हैं, जो खनिज विभाग और निगम की वैध खदान नहीं हैं। जिले में रेत की वैध खदान सिर्फ 38 हैं, लेकिन इस समय नर्मदा नदी में करीब 35 जगह से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

टास्क फोर्स समिति ने लंबे समय से नहीं की कार्रवाई

जिले में रेत का अवैध उत्खनन और परिवहन रोकने के लिए जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति बनी हुई है। इस समिति में राजस्व, पुलिस और माइनिंग के अफसर हैं।
बीते करीब 7 से 8 महीने में जिला टास्क फोर्स समिति ने एक बार भी नर्मदा नदी की रेत खदानों का मुआयना कर अवैध उत्खनन और परिवहन को रोकने की दिशा में कोई पहल नहीं की है। जिले में पहले निरंतर जिला टास्क फोर्स रेत खदानों पर दबिश देकर रेत के वैध उत्खनन को रोकने की कार्रवाई करती थी।
रेत के अवैध परिवहन की भी शिकायत
जिले में रेत के अवैध परिवहन की भी खूब शिकायत मिल रही हैं। बताया जा रहा है कि कुछ प्रभावशाली और रेत ठेकेदारों के चहेते बिना रॉयल्टी के रेत का परिवहन कर रहे हैं। माइनिंग की टीम नियमित रूप से इसकी कोई जांच नहीं करती है। पहले पुलिस ओवरलोडिंग का हवाला देकर डंपरों को रोक लेती थी, इस दौरान रॉयल्टी होने और नहीं होने की बात सामने आ जाती थी, लेकिन अब पुलिस भी रेत डंपरों को नहीं रोक रही है, जिसका फायदा उठाकर अवैध परिवहन भी खूब हो रहा है।

चाचा, फूफा के साथ अमावस्या पर नर्मदा स्नान करने गए 14 साल के बच्चे की डूबने से मौत

0

भैरुंदा / क्षेत्र के नर्मदा नीलकंठ घाट पर मंगलवार को अमावस्या पर अपने चाचा, फूफा के साथ स्नान करनेे पहुंचे 14 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने 10 मिनट में उसे बाहर निकाल लिया, लेकिन तब तक सांस थम चुकी थी। शव को पीएम के लिए अस्पताल लाया गया। इस घटना से बच्चे के परिवार में मातम पसर गया है।
जानकारी अनुसार सोंठिया निवासी नमन (14) पिता उदय सिंह ठाकुर चाचा, फूफा के साथ स्नान करने नर्मदा नीलकंठ घाट पहुंचा था। बताया जाता है कि नहाते समय गहरे पानी में डूब गया।जब आसपास के लोगों की नजर पड़ी तो गोताखोर ने सर्चिंग शुरू की।महज दस 10 मिनट में गोताखोर नदी से बच्चे को तलाश कर बाहर निकाल लाए, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे केशव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी है। जिले सहित क्षेत्र में हर अमावस्या को पर्व की तरह मनाया जाता है। इस दिन नर्मदा सहित अन्य प्रसिद्ध नदी के घाट पर लोग स्नान कर दान-पुण्य करते हैं। स्नान करने बड़ों के साथ बच्चे और महिलाएं तक जाते हैं। कई बार सावधानी नहीं बरतने से हादसा हो जाता है। रेहटी के ही आंवली घाट पर पूर्व में कई घटनाएं हुई है। पुलिस, प्रशासन सुरक्षा इंतजाम करता है, लेकिन आमजन को गंभीरता दिखाने की जरूरत है। नदी में गहरे पानी में नहीं जाना और घाट पर ही स्नान करना चाहिए।
जांच की जा रही है
अमावस्या पर नीलकंठ के दोनों मुय घाटों पर पुलिस टीम तैनात थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। गोताखोर ने करीब 10 मिनट में ही बच्चे को बाहर निकाल लिया, लेकिन उसकी मौत हो गई थी। मर्ग कायम कर जांच की जा रही है।

-घनश्याम सिंह, थाना प्रभारी भैरुंदा

 मिसरोद में दिल दहला देने वाली घटना, बिजली गुल होने से लिफ्ट में फंसा बच्चा, पिता की हार्ट अटैक से मौत 

0

भोपाल / के जाटखेड़ी इलाके की एक कॉलोनी में बिजली चली गई। उस समय 8 साल का एक बच्चा लिफ्ट में फंस गया। जब बच्चे के पिता को यह पता चला, तो वे जनरेटर चलाने के लिए गार्ड रूम की तरफ भागे। उसी दौरान उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े। करीब तीन मिनट बाद बच्चा लिफ्ट से बाहर आ गया, लेकिन पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। 

भोपाल के जाटखेड़ी इलाके की एक अच्छी कॉलोनी में बिजली गुल होने से 8 साल का बच्चा लिफ्ट में फंस गया। जब बच्चे के पिता को यह पता चला, तो वे जनरेटर चलाने के लिए गार्ड रूम की तरफ भागे। तभी उनके सीने में तेज दर्द हुआ और वे बेहोश होकर गिर पड़े। करीब तीन मिनट बाद बच्चा लिफ्ट से बाहर आ गया, लेकिन पिता को अस्पताल ले जाना पड़ा। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआत में माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। परिजनों ने अस्पताल में बताया कि जनरेटर चालू करते समय उन्हें करंट लग गया, जिससे उनकी मौत हुई। पुलिस इस मामले की दोनों बातों की जांच कर रही है।

मिसरोद पुलिस ने बताया कि 51 साल के रिषीराज भटनागर जाटखेड़ी की निरूपम रॉयल फार्म विला कॉलोनी के टॉवर नंबर 1 के फ्लैट नंबर 307 में रहते थे। वे इंश्योरेंस और प्रॉपर्टी का काम करते थे। उनका परिवार पत्नी और दो बेटे हर्षित व देवांस (8) से बना है। सोमवार रात करीब साढ़े दस बजे देवांस लिफ्ट से अपने फ्लैट में जा रहा था। तभी बिजली चली गई और लिफ्ट बंद हो गई। देवांस उसमें फंस गया। यह सुनते ही रिषीराज घबरा गए और गार्ड रूम की तरफ भागे। उन्होंने जोर जोर से गार्ड को कहा, “जनरेटर चालू करो, देवांस लिफ्ट में फंस गया है।” इसी बीच उनकी तबीयत खराब हो गई और वे जमीन पर गिर पड़े। देवांस करीब तीन मिनट बाद लिफ्ट चालू होने पर बाहर आ गया। लेकिन रिषीराज बेहोश थे। परिजन और पड़ोसी उन्हें तुरंत अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के मुताबिक, रिषिराज जनरेटर चालू करने के लिए जा रहे थे और वहीं पास में बेहोश हो गए। परिजन और पड़ोसियों ने अस्पताल में बताया कि जनरेटर चालू करते वक्त उन्हें करंट लग गया था। जब पुलिस को घटना की खबर मिली, तो वे तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। अभी तक माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। पुलिस कहती है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता चलेगा।