Home Blog Page 579

जयंती पर शनि मंदिरों में हुए विशेष अनुष्ठानसाढ़ेसाती से मुक्ति के लिए भक्तों ने की पूजा

0

सीहोर / शनिदेव के भक्तों के द्वारा मंगलवार को भगवान शनिदेव की जयंती परंपारिक रूप से मनाई गई। शहर के तकीपुर, गल्लामंडी और जताखेड़ा टेकरी स्थित शनि मंदिरों में भगवान शनिदेव का विशेष श्रृंगार कर अनुष्ठान पूजा अर्चना भंडारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। साढ़ेसाती और अढढ़या से पीडि़त जातकों ने शनिदेव की प्रतिमा पर सरसों का तेल, तिल, काला कपड़ा, सुपारी अर्पित किए और मिष्ठान का प्रसाद चढ़ाकर शनिदेव से कृपा करने और कष्टों से मुक्ति दिलाने की प्रार्थना की।
तकीपुर बायपास हाईवे स्थित शनि मंदिर में दर्शनों के लिए वरिष्ठ समाजसेवी अखिलेष राय, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, डॉ बीेके चतुर्वेदी,भाजपा नेता मनोज शर्मा,रविकांत भदोरिया पहुंचे और भगवान शनिदेव की विधिवत पूजा अर्चना कर नागरिको के लिए सुख शांति की कामना की। कार्यक्रम में सेवा यादव, ताराचंद्र प्रजापति, भागीरथ प्रजापति,राजेंद्र नागर, नरेश यादव, जीवन प्रजापति, जगन्नाथ प्रजापति, मुन्ना जायसवाल, मूलचंद्र छाया नरेश मेवाड़ा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण अंचलों के महिला पुरूष बच्चे सम्मिलित रहे।  

अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में आठ पदक हासिल किए

0

सीहोर / शहर के मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के नेपाल में इंटरनेशनल कराटे प्रतियोगिता के लिए डेढ़ दर्जन से अधिक कराटे खिलाड़ियों ने भाग लिया था। इसमें आठ खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। अब गुरुवार को सीहोर पहुंचने पर इन  विजेता खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा। नेपाल में आयोजित टीम के कोच लखन ठाकुर, श्रीमती विमला ठाकुर, त्रयंबक ठाकुर सहित एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारी शामिल थे। कराटे टीम ने इंटरनेशनल प्रतियोगिता में पायल बागवां ने प्रथम स्थान के अलावा त्रयंबक ठाकुर, उज्जवल सोनी, अनुराग मेवाड़, अवनीश कुशवाह, मनकृत कौर हेमंत परमार, जीशान खान ने तृतीय स्थान हासिल किया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए मास्टर आफ ताओ कराटे एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि एसोसिएशन के लगातार 30 सालों से कराटे कोच श्री ठाकुर के नेतृत्व में नेपाल में टीम इंटरनेशनल प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए गत दिनों रवाना हुए थे। प्रतियोगिता में लगातार शानदार प्रदर्शन करने वाली पायल बागवां ने प्रथम स्थान हासिल किया। इसके अलावा सात खिलाड़ी तीसरे स्थान पर रहे। उनके लौटने पर टीम का स्वागत और सम्मान सीहोर में गुरुवार को किया जाएगा। 

चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता मैं गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

0

सीहोर / उच्च शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार राजमाता देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में प्रदेशव्यापी जनकल्याणी पर्व के अंतर्गत शासकीय कन्या महाविद्यालय, सीहोर में “देवी अहिल्याबाई होलकर का जीवन और दर्शन” विषय पर चित्रकला एवं निबंध प्रतियोगिता का गरिमामय आयोजन किया गया।

इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को राजमाता देवी अहिल्याबाई होलकर के जीवन मूल्यों, समाजसेवा और जनकल्याण की भावना से अवगत कराना था। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रभारी प्राचार्य डॉ. मंजरी अग्निहोत्री के नेतृत्व में किया गया।

चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने चित्रों के माध्यम से अहिल्याबाई होलकर के जीवनवृत्त, उनके कार्यों एवं आदर्शों को रेखांकित किया, वहीं निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने उनके प्रशासनिक कौशल, सामाजिक दृष्टिकोण तथा सेवा-भाव पर सारगर्भित विचार प्रस्तुत किए।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उन्नति त्यागी, द्वितीय स्थान आशी जोशी एवं तृतीय स्थान दीक्षा तंवर ने प्राप्त किया।

वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में भी छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम अवनी राठौर, द्वितीय सानिया खान एवं तृतीय स्थान दिशा राठौर ने अर्जित किए।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में प्रभारी रमाकांत रिछारिया, डॉ. कैलाश विश्वकर्मा एवं प्रीति देशभ्रतार का विशेष योगदान रहा। साथ ही आयोजन को सफल बनाने में डॉ. एमएन हुसैन का सहयोग सराहनीय रहा। यह आयोजन न केवल छात्राओं की रचनात्मक अभिव्यक्ति को मंच प्रदान करने वाला सिद्ध हुआ, बल्कि उन्हें राजमाता अहिल्याबाई होलकर के अनुकरणीय जीवन से प्रेरणा प्राप्त करने का सशक्त माध्यम भी बना।

मुख्यमंत्री ने की शीतलदास बगिया की सफाई, सफाईकर्मियों का किया सम्मान, पुरानी बावड़ी का किया निरीक्षण

0

भोपाल / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में शीतलदास की बगिया की सफाई की। इस दौरान उन्होंने सफाई में मदद करने वाले सफाई मित्रों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने वहाँ पुरानी बावड़ी की मरम्मत के काम का जायजा भी लिया।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में शीतलदास की बगिया की सफाई की। इस मौके पर उन्होंने सफाई कार्य में सहयोग करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान भी किया। दरअसल, प्रदेश में जल गंगा संवर्धन अभियान जोरों पर है। इसके तहत सरकार जल के संरक्षण और पुराने स्रोतों के नवीनीकरण से जुड़े काम बड़े स्तर पर कर रही है। सीएम डॉ. यादव ने भोपाल में पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया और उससे संबंधित जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए। इस अभियान को लेकर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर द्वारा देश भर में मंदिरों एवं घाटों का निर्माण करवाया गया। लोकमाता अहिल्याबाई जी के 300वीं जयंती वर्ष में उनके संकल्पों को आत्मसात कर हमारी सरकार भी जलस्रोतों को संरक्षित करने के लिए समर्पित है।

भोपाल में 22 बावड़ियों को संरक्षित करने का प्रयास
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में जल स्रोतों के संरक्षण के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। भोपाल नगर निगम द्वारा  22 बावड़ियों को संरक्षित करने का प्रयास किया गया। आज भोपाल में पुरानी बावड़ी के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण किया है। संरक्षण की इस पहल से न केवल जल स्रोत संवरेंगे, बल्कि हमारी धरोहर भी संरक्षित होगी। प्रदेश सरकार जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के लिए सतत प्रयासरत है। इसी कड़ी में जल गंगा संवर्धन अभियान प्रदेश में एक व्यापक जनआंदोलन के रूप में संचालित किया जा रहा है। जल गंगा संवर्धन अभियान केवल जल बचाने की पहल नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित और समृद्ध भविष्य देने का संकल्प है।

सेवा भाव को नमन
गौरतलब है कि सीएम डॉ. मोहन यादव ने शीतलदास की बगिया में हुए श्रमदान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी शेयर कीं। उन्होंने इन्हें लेकर लिखा, ‘जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत घाटों के पुनरुत्थान, रखरखाव, साफ-सफाई एवं संरक्षण की दिशा में आगे बढ़ते हुए आज भोपाल में शीतलदास की बगिया घाट पर स्वच्छता हेतु श्रमदान में सहभागिता की। साथ ही सफाई मित्रों को सम्मानित कर उनके सेवा भाव को नमन किया। हमारी सरकार जल गंगा संवर्धन अभियान को जनांदोलन बनाकर जल स्रोतों के संरक्षण, स्वच्छता और उनके पुनर्जीवन के लिए संकल्पित है।’


क्या है जल गंगा संवर्धन अभियान
बता दें, मध्यप्रदेश की मोहन सरकार पानी की एक-एक बूंद बचा रही है। इसके लिए स्कूलों से लेकर सड़कों तक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। यह अभियान 30 मार्च से शुरू हुआ है। इस 90 दिवसीय अभियान की शुरुआत वर्ष प्रतिपदा के दिन उज्जैन की क्षिप्रा नदी से की गई। इसका समापन 30 जून को होगा। इस मुहिम की थीम ‘जन सहभागिता से जल स्त्रोतों का संवर्धन एवं संरक्षण’ रखी गई है। इस अभियान के तहत पौधरोपण-जल स्रोतों का पुनर्जीवन किया जा रहा है। गांव-गांव में जल संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम हो रहे हैं। वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने के लिए विशेष कार्य किए जा रहे हैं। ग्रामीण-शहरी क्षेत्रों के प्रमुख चौराहों पर प्याऊ की व्यवस्था की जा रही है। स्कूलों में बच्चों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करने के लिए मुहिम चलाई जा रही है।

में अपने ब्रांड पर, मेड इन इंडिया पर गर्व होना चाहिए’, गुजरात में पीएम मोदी ने भरी हुंकार

0
पीएम मोदी

 नई दिल्ली/पीएम मोदी ने गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान कहा कि कहा कि हम अपनी जरूरत की ज्यादातर चीजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहे हैं। पर ये चीजें अब देश में ही उपलब्ध हैं। हमारी जरूरत की 90% से अधिक और अच्छी चीजें देश में ही उपलब्ध हैं। हमें उनका इस्तेामल करना चाहिए। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

अपने दो दिवसीय गुजरात दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुजरात में पिछले दो दशकों में सुधार कार्यों से जुड़े एक कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान, गांधी नगर के महात्मा मंदिर में  5,536 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि हमें अपने देश के ब्रांड पर गर्व करना चाहिए। हमें मेड इन इंडिया पर गर्व करना चाहिए। पीएम मोदी ने कहा कि हम अपनी जरूरत की ज्यादातर चीजों के लिए दूसरे देशों पर निर्भर रहे हैं। पर ये चीजें अब देश में ही उपलब्ध हैं। हमारी जरूरत की 90% से अधिक और अच्छी चीजें देश में ही उपलब्ध हैं। हमें उनका इस्तेामल करना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा, ‘मुझे याद है कि हमने छठे से पांचवें स्थान पर पहुंचने का जश्न मनाया था। यह क्षण विशेष रूप से महत्वपूर्ण था, क्योंकि हमने उसी देश को पीछे छोड़ दिया, जिसने 250 वर्षों तक हम पर शासन किया। अब, जब हम चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं, तो तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने का दबाव बढ़ रहा है। उससे भी अधिक दृढ़ संकल्प की जरूरत है। यह देश अब इंतजार नहीं करना चाहता। अगर कोई सुझाव देता है कि हमें धैर्य रखना चाहिए, तो आप आवाजें सुन सकते हैं कि ‘मोदी है तो मुमकिन है।’ इसलिए हमारा स्पष्ट लक्ष्य 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाना है।’

पीएम मोदी ने ने कहा कि 2014 में 26 मई को मुझे पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने का अवसर मिला। उस समय, भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया में 11वें स्थान पर थी। इस दौरान हमने कोरोना से लड़ाई लड़ी, पड़ोसियों से भी मुसीबतें झेलीं। प्राकृतिक आपदा भी झेली इसके बावजूद इतने कम समय में हम 11वें नंबर की अर्थव्यवस्था से चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था बनने में कामयाब रहे। पीएम ने कहा कि हम विकास चाहते हैं, प्रगति चाहते हैं। पीएम ने कहा, “हमारा लक्ष्य है… 2047 में हिंदुस्तान को विकसित होना ही चाहिए। हम आजादी के 100 साल ऐसे मनाएंगे कि दुनिया में विकसित भारत का झंडा फहरता रहेगा।”  

Covid-19: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच WHO का बड़ा फैसला, डॉक्टर ने बताया इस बार कौन से लक्षण कर रहे परेशान

0
कोरोना के वैरिएंट्स और खतरा

नई दिल्ली / कोरोना के दोनों वैरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 के मामले कई देशों में काफी तेजी से बढ़े हैं, भारतीय आबादी में भी इसके कारण संक्रमण में तेजी से उछाल आया है। डब्ल्यूएचओ ने अब इसे वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग के रूप में वर्गीकृत कर दिया है।

दिसंबर 2019 के आखिरी के हफ्तों में शुरू हुई कोरोना महामारी अब भी खत्म नहीं हुई है। पिछले कुछ महीनों से संक्रमण की रफ्तार नियंत्रित थी, हालांकि अब एक बार फिर से ये वायरस सक्रिय हो गया है। आरएनए वायरस अपनी प्रकृति के हिसाब से लगातार म्यूटेट होते रहते हैं, इसी क्रम में कोरोनावायरस में भी म्यूटेशन देखा जाता रहा है और नए वैरिएंट्स भी सामने आते रहे हैं।

पिछले एक-दो साल में दुनियाभर में ओमिक्रॉन वैरिएंट के मामले सबसे ज्यादा रिपोर्ट किए गए हैं। इस बार के बढ़ते प्रकोप के लिए भी ओमिक्रॉन के ही सब-वैरिंट्स (NB.1.8.1 और LF.7) को जिम्मेदार पाया गया है।

27 मई (मंगलवार) को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड डैशबोर्ड के डेटा के मुताबिक देश में कुल एक्टिव केस 1010 हैं। 19 मई से अब तक 753 नए मामले रिपोर्ट किए गए हैं। देश में कोरोना से अब तक 6 लोगों की मौत हुई है।

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच लोगों के मन में कई सारे प्रश्न हैं, क्या सर्दी-खांसी होते ही कोविड टेस्ट कराना चाहिए? क्या फिर एक लहर आने वाली है, फिर से सभी लोगों को वैक्सीन लेनी होगी…? इसके अलावा क्या इस बार के संक्रमण में भी लोगों को डेल्टा वैरिएंट की तरह सांस की दिक्कतें हो रही हैं और ऑक्सीजन की जरूरत पड़ रही है? आइए इसके बारे में विस्तार से समझते हैं।

डब्ल्यूएचओ भी हो गया अलर्ट

कोरोना के दोनों सब-वैरिएंट्स NB.1.8.1 और LF.7 के मामले भारत सहित कई देशों में काफी तेजी से बढ़े हैं, भारतीय आबादी में भी इसके कारण संक्रमण में तेजी से उछाल आया है। बढ़ते जोखिमों को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने अब NB.1.8.1 को वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग के रूप में वर्गीकृत कर दिया है, अब तक इसे वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के रूप में रखा गया था। 

  • वैरिएंट ऑफ मॉनिटरिंग का मतलब है कि अब वायरस के इस रूप को लेकर प्राथमिकता के आधार पर ध्यान देने और निगरानी की आवश्यकता है।  
  • वैरिएंट ऑफ इंटरेस्ट के दौरान वायरस में हुए परिवर्तन और इसके प्रभाव को समझने की कोशिश की जाती है, इस वर्गीकरण का मतलब होता है कि वैरिएंट ज्यादा चिंताजनक नहीं है।

न्यूज चैनल की फ्रेंचआईजी देने के नाम पर लाखों की ठगी, पुलिस ने दिल्ली से दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

0

कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से कुमार सौरभ और लक्ष्मीकांत शर्मा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है।टीआई रविंद्र यादव ने कहा कि दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

सीहोर जिला मुख्यालय पर धोखाधड़ी का एक बड़ा मामला उजागर हुआ है। न्यूज चैनल की फ्रेंचाइजी देने के नाम पर ठगी करने वाले दो लोगों को कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से गिरफ्तार किया है। पुलिस दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। बताया जाता है कि दोनों आरोपियों से पुलिस एक चैनल की फ्रेंचाइज़ी के मामले में करीब 85 लाख रुपए के फर्जी चेक, डीडी और नकद लेन-देन को लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस की पूछताछ में कई और राज्यों में भी इसी तरह न्यूज चैनल के नाम पर फर्जी फ्रेंचाइजी देने और ठगी करने के मामले सामने आ सकते हैं।

जानकारी के अनुसार, कोतवाली पुलिस ने दिल्ली-एनसीआर से कुमार सौरभ और लक्ष्मीकांत शर्मा को गिरफ्तार कर रिमांड पर लिया है। सीहोर के गंज निवासी अखिलेश राठौर पहलवान ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब डेढ़ साल पहले उन्होंने एक न्यूज चैनल की नोएडा निवासी कुमार सौरभ से फ्रेंचाइजी ली थी।

ऑफिस खोला, स्टूडियो तैयार कराया, इसके बाद पता चला फर्जीवाड़े का
फ्रेंचाइजी लेने के बाद अखिलेश राठौर ने भोपाल में ऑफिस खोला, जिसमें एक स्टूडियो तैयार कराया। लेकिन फ्रेंचाइजी की जो भी शर्तें थीं, उनके आधार पर आरोपी कुमार सौरभ, लक्ष्मीकांत शर्मा और उनके साथियों ने लाखों रुपए जमा करा लिए। लेकिन जब चैनल शुरू नहीं हुआ तो धीरे-धीरे इस फर्जीवाड़े की परतें खुलती गईं। इसी बीच अखिलेश राठौर के एक पार्टनर की हादसे में मौत हो गई। इसके बाद कुमार सौरभ ने अखिलेश राठौर को कुछ चेक और डीडी भी दिए, लेकिन वे सभी फर्जी निकले।

पुलिस कर रही आरोपियों से पूछताछ
कोतवाली टीआई रविंद्र यादव ने बताया कि कुमार सौरभ और लक्ष्मीकांत शर्मा को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

आठ राज्यों में अगले पांच दिनों तक आंधी- बारिश का अलर्ट; जानें आपके शहर में कब पहुंचेगा मानसून

0

नई दिल्ली / मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसे सोमवार सुबह बदलकर रेड अलर्ट कर दिया गया था। इन जिलों में मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

आज भी राहत के आसार नहीं
मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया था, जिसे सोमवार सुबह बदलकर रेड अलर्ट कर दिया गया। इन जिलों में मंगलवार के लिए भी भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

रायलसीमा और पूर्वोत्तर के अधिकांश हिस्सों तक पहुंचा
दक्षिण-पश्चिम मानसून सोमवार को आंध्र प्रदेश के रायलसीमा क्षेत्र तक पहुंच कर गया। एक-दो दिनों में आंध्र के अन्य क्षेत्रों तक पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून समय से पहले ही तेलंगाना के अलावा मिजोरम के शेष हिस्सों, पूरे त्रिपुरा, मणिपुर, नगालैंड, अरुणाचल प्रदेश और असम और मेघालय के कुछ हिस्सों तक पहुंच गया है। अगले तीन दिनों में यह महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों और पूरे पूर्वोत्तर में छा जाएगा।

उत्तर पश्चिम भारत में तापमान में आएगी गिरावट

यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश समेत उत्तर पश्चिम भारत के अधिकांश इलाकों में सोमवार को बहुत ज्यादा तपिश नहीं रही। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत में अधिकतम तापमान में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है। उसके बाद चार-पांच दिन में पारा 3 से 4 डिग्री बढ़ने का अनुमान है।

आंधी-बारिश के साथ ओलावृष्टि के भी आसार
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, यूपी, राजस्थान में 27 मई से 1 जून तक आंधी, बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि हो सकती है।

महाराष्ट्र में तबाही, 13 एनडीआरएफ और दो एसडीआरएफ टीमें तैनात 
वर्ली में नवनिर्मित भूमिगत मेट्रो स्टेशन पर पानी भर जाने से एक्वालाइन पर सेवाएं बंद करनी पड़ीं। 250 से ज्यादा उड़ानें प्रभावित होने की भी सूचना है। मुंबई के अलावा ठाणे, पालघर, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भी बारिश ने खासी तबाही मचाई। महाराष्ट्र में बारिश से बिगड़े हालात पर काबू पाने के लिए 13 एनडीआरएफ और दो एसडीआरएफ टीमें तैनात की गई हैं। एनडीआरएफ की पांच टीमें सोमवार को मुंबई में फंसे लोगों को राहत एवं बचाव कार्य में जुटी रहीं। सतारा, पालघर, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, कोल्हापुर, सांगली और सोलापुर में भी एनडीआरएफ ने मोर्चा संभाला। एक वायरल वीडियो में भूमिगत मेट्रो स्टेशन परिसर के अंदर एस्केलेटर के साथ पानी रिसता दिख रहा है और फाल्स सीलिंग भी ढह गई है। मेट्रो लाइन 3 मुंबई की पहली पूरी तरह भूमिगत मेट्रो लाइन है अभी निर्माणाधीन ही है। मध्य रेलवे के मस्जिद, बायकुला, दादर, माटुंगा और बदलापुर रेलवे स्टेशनों पर पटरियां जलमग्न हो गईं, जिससे लोकल ट्रेनें रेंगती रहीं।

 75 सालों में पहली बार इतनी जल्दी मुंबई पहुंचा मानसून
आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने सोमवार मुंबई में दस्तक दे दी। पिछले 75 सालों में पहली बार मानसून इतनी जल्द मुंबई पहुंचा है। 1956 में दक्षिण-पश्चिम मानसून 29 मई को मुंबई पहुंचा था। 1962 और 1971 में भी यह इसी दिन पहुंचा था।

लातूर में दो मरे
महाराष्ट्र के लातूर जिले में सोमवार शाम बिजली गिरने से दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए। अहमदपुर तहसील में यह घटना उस समय हुई जब कुछ लोग खेत में काम कर रहे थे। 

कर्नाटक : बिगड़े हालात, पांच दिन रेड अलर्ट
कर्नाटक के तटीय क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन जबर्दस्त मानसूनी बारिश से दक्षिण कन्नड़ जिले में सामान्य जीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया, जिसके बाद एनडीआरएफ की टीम को तैनात किया गया है। मौसम विभाग ने तटीय कर्नाटक में अगले पांच दिन के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

केरल में राहत शिविर खोले गए
केरल में मानसूनी बारिश के कारण अब तक चार लोगों की जान गई है। 29 घर धवस्त हो गए हैं 868 घरों को आंशिक रूप से नुकसान पहुंचा है। लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की जरूरत को देखते हुए वायनाड जिले में पांच और इडुक्की और कोझिकोड जिलों में एक-एक राहत शिविर खोले गए हैं।

 भोपाल में कोरोना की आहट, एम्स में तैयारी हुई तेज, 20 बेड का वार्ड तैयार,टास्क फोर्स का किया गठन

0

भोपाल / एम्स भोपाल ने भी कोरोना मरीजों के उपचार के लिए तैयारियां तेज कर दी है। एम्स में 20 बेड का जनरल वार्ड तैयार कर लिया गया है। वहीं वेंटीलेटर से युक्त एक आईसीयू भी कोविड मरीजों के लिए तैयार किया गया है। टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है।

देश में कोरोना के दो नए वैरिएंट के मामले एक बार फिर से रफ्तार पकड़ने लगे हैं। मध्यप्रदेश में अब तक इंदौर में 6 मामले ही सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य संस्थाओं को सारी तैयारियां करने के निर्देश भी दिए हैं। एम्स भोपाल ने भी कोरोना मरीजों के उपचार के लिए तैयारियां तेज कर दी है। जानकारी के मुताबिक एम्स में 20 बेड का जनरल वार्ड तैयार कर लिया गया है। वहीं वेंटीलेटर से युक्त एक आईसीयू भी कोविड मरीजों के लिए तैयार किया गया है। टास्क फोर्स का भी गठन किया गया है। जबकि जिला अस्पताल जेपी और हमीदिया में किसी तरह की तैयारी नहीं दिख रही है। 

लोगों को जागरूक होना जरूरी 
कोरोन के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन वैरिएंट (जेएन. 1) के दो सब-वैरिएंट (एनबी. 1.8.1 और आईएफ 7) एक्टिव हैं। एमपी में अभी तक इंदौर में 6 मरीज मिले हैं। जिसमें से एक वृद्धा की मौत हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि कोरोना नियंत्रण में है, लेकिन लोगों को जागरूक होना जरूरी है। जो लोग विदेश से यात्रा कर लौटे हैं, उन्हें एहतियातन जांच कराना चाहिए। यदि सर्दी-जुकाम या वायरल से पीड़ित होते हैं तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं और ट्रैवल हिस्ट्री भी न छिपाएं।

चार साल में धूल खा रही मशीन
हमीदिया अस्पताल में कोरोना के वैरिएंट की जांच करने वाली जीनोम सिक्वेसिंग मशीन धूल खा रही है। गौरतलब है कि चार साल पहले कोरोना लहर के दौरान तत्कालीन स्वास्थ्य मंत्री विश्वास सारंग ने जीएमसी में पांच करोड़ रुपए की लागत से जीनोम सिक्वेंसिंग मशीन स्थापित की थी। लेकिन तब से अब तक इस मशीन से एक भी टेस्ट नहीं हो सका। यही नहीं जीएमसी की वायरोलॉजी लैब की हालत भी खराब है। यहां कोरोना टेस्ट के लिए रिएजेंट तक नहीं है।

नए वैरिएंट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं
एम्स भोपाल के निदेशक डॉ. अजय सिंह ने कहा कि नए वैरिएंट को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। एम्स पूरी तरह तैयार है। समय पर जांच, बेहतर इलाज और सही जानकारी देने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। हमारा लक्ष्य है कि हर नागरिक को सही जानकारी मिले और डर की जगह सतर्कता बरती जाए। संस्थान ने तेज जांच और इलाज के लिए जरूरी स्वास्थ्य ढांचा मजबूत किया है।

भैरुंदा पहुंची विकसित भारत संकल्प पदयात्रा

0

भैरुंदा / केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा भैरुंदा में आयोजित विकसित भारत संकल्प पदयात्रा में शामिल हुए। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चैहान व राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा ने जल स्वच्छता के लिए जल चैपाल, जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुए जल संरक्षण सहित अन्य कार्यक्रम में भाग लिया। जल गंगा संवर्धन अभियान में श्रमदान कर आमजन को आगे आने प्रेरित किया।
भैरुंदा में आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय कृषि मंत्री ने कहा कि भारत को विकसित भारत बनाने के लिए देश में प्रत्येक गांव को विकसित बनाना आवश्यक है। प्रत्येक गांव को विकसित बनाने के लिए गांव के प्रत्येक व्यक्ति का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के निर्माण के लिए हम सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा। छिंदगांव से पहुंची थी भैरुंदा यात्रा
छिंदगांव से यात्रा भैरुंदा पहुंची। मून गार्डन से सीएम राइज स्कूल तक तिरंगा यात्रा भी निकाली गई। इसमें हर कोई भारत माता के जयकारे लगाते हुए चल रहा था। केंद्रीय कृषि मंत्री का कई जगह स्वागत करने के साथ ही तुलादान भी हुआ। इस अवसर पर बुदनी विधायक रमाकांत भार्गव, सीहोर विधायक सुदेश राय, आष्टा विधायक गोपालसिंह इंजीनियर, अनुसूचित जाति वित्त निगम की अध्यक्ष निर्मला बारेला, पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित अन्य उपस्थित थे।