सीहोर / जिले के कई निजी स्कूल शिक्षण संस्थान नहीं होकर पैसे कमाने की दुकान बन गए हैं। निजी स्कूल संचालक स्कूल भवन का उपयोग अपने हिसाब से खुलेआम गैर शिक्षण कार्यों में कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला पचामा श्री सत्य सांई यूनिवर्सिटी के पास संचालित स्वस्तिक कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल पचामा का सामने आया है। इस स्कूल में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) की शिकायत पर जांच करने शिक्षा विभाग की टीम पहुंची तो स्कूल भवन में एक बेकरी संचालित होते मिली। क्लास रूम कॉलेज के स्टूडेंट्स को हॉस्टल की तरह किराए पर दे रखे थे। अब शिक्षा विभाग स्कूल संचालक पर एक लाख रुपए का जुर्माना करते हुए मान्यता निरस्त करने का नोटिस जारी कर रहा है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) सीहोर के जिला संयोजक बलवीर राजपूत ने बताया कि संगठन ने 15 मई को डीइओ संजय सिंह तोमर को ज्ञापन देकर बताया कि निजी स्कूलों की मान्यता देने में काफी गड़बड़ियां हुई हैं। एबीवीपी की तरफ से ऐसे सभी स्कूल की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की गई, लेकिन डीइओ कार्यालय की तरफ से कोई जांच नहीं कराई गई, जिसे लेकर सोमवार को एबीवीपी के कुछ कार्यकर्ता डीइओ ऑफिस पहुंचे, डीइओ संजय सिंह तोमर से मिले। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने कहा कि जांच के नाम पर शिक्षा विभाग ने सिर्फ औपचारिकता की है। एबीवीपी के कार्यकर्ता डीइओ ऑफिस से मान्यता प्रभारी मनोज गुप्ता को साथ लेकर पचामा स्थित स्वस्तिक कॉन्वेंट हायर सेकंडरी स्कूल पचामा पहुंचे, जहां पर देखा स्कूल भवन में बेकरी चल रही है। क्लास रूमों का उपयोग हॉस्टल के रूप में किया जा रहा है। स्कूल सिर्फ दस्तावेजों में चल रहा है। अब डीइओ निजी स्कूल में मिली इन गड़बड़ियों को लेकर स्कूल पर एक लाख रुपए जुर्माना और स्कूल की मान्यता निरस्त करने का नोटिस दे रहे हैं। एबीवीपी की तरफ से डीइओ के समक्ष शिकायत कराने वालों में एबीवीपी की प्रांत कार्य समिति सदस्य हर्षित मेवाड़ा, नगर सहमंत्री खुशहाल मोटवानी, विशाल यादव, आदेश पारासर बिना अनुमति चल रहे कोचिंग सेंटर शहर में बिना अनुमति के 50 से ज्यादा कोचिंग सेंटर और ई-लाइब्रेरी का संचालन किया जा रहा है। कोचिंग सेंटर और ई-लाइब्रेरी के लिए नगर पालिका और शिक्षा विभाग से अनुमति लेना जरुरी है। नगर पालिका अनुमति देने से पहले फायर सिस्टम, पार्किंग आदि की व्यवस्था देखती है, लेकिन शहर में बिना अनुमति के यह शिक्षण संस्थान इंग्लिशपुरा, भोपाल नाका क्षेत्र में मेन रोड पर संचालित हो रहे हैं। इनके खिलाफ कभी कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। इंग्लिशपुरा रोड पर तो कई कोचिंग सेंटर की भीड़ और बच्चों की साइकिल और बाइक सड़क पर पार्क होने से ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है।
एबीवीपी के कार्यकर्ता डीइओ ऑफिस से साथ लेकर पहुंचे टीम, डीईओ नोटिस देने की कर रहे तैयारी
काला तालाब में मरी सैकड़ों मछलियां, जांच करने की मांग
सीहोर / शहर के कन्नौद रोड स्थित काला तालाब किनारे और अंदर सैकड़ों मृत मछलियों के मिलने से हड़कंप मच गया है। कुछ मछलियां किनारे पर पड़ी थी तो कुछ पानी के अंदर थी। यह कैसे मरी या फिर किसी ने मारी है इसका कारण सामने नहीं आ सका है। सोमवार सुबह जब तालाब किनारे पार्क पर लोग घूमने-फिरने पहुंचे तो वह इन मछलियों को देख अचंभित हो गए। अब इसकी जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करने लगे हैं।
जानकारी के अनुसार तालाब में वर्तमान में काफी पानी है और इसमें मछली पालन होता है। ऐसे में इतनी सारी मछलियों के एक साथ मरना कई तरह के सवाल भी खड़े करता है। हालांकि नगर पालिका के अफसरों तक यह बात पहुंची तो उन्होंने दिखवाने की बात कहकर जिमेदारी से पल्ला झाड़ लिया।
पहले सिंचाई विभाग के अधीन था तालाबरू तालाब वर्षो से सिंचाई विभाग के अधीन था। शहरी क्षेत्र में होने से इसे नगर पालिका में शामिल करने लोगों ने बहुत प्रयास कर उच्च स्तर तक मांग उठाई। साल 2002 में उनकी मांग पूरी हुई और सिंचाई विभाग से यह तालाब नगर पालिका के हेंडओवर हुआ था। नपा ने चार साल पहले करीब 33 लाख रुपए खर्च कर तालाब का सौंदर्यीकरण कर पिकनिक स्पॉट के रूप में विकसित किया था। जिसमें तालाब की पाल पर पेड़, पौधे लगाने के अलावा लोगों के बैठने कुर्सिया, पेबर्स लगाने के साथ अन्य सुविधा जुटाई थी। पूर्व में तालाब काला तालाब के नाम से पहचाना जाता था, लेकिन नगर पालिका ने कुछ वर्ष पहले इसका नाम परिर्वतन कर श्याम सरोवर कर दिया था। उसके बाद से ही शहर के अलावा पूरे विकासखंड में श्याम सरोवर के नाम से तालाब को एक नई पहचान मिली है।
कालाबाजारी, जांच नहीं होने से बोवनी होगी खराब, कृषको को उठाना पड़ेगा आर्थिक नुकसान
सीहोर / जिले में खरीफ सीजन की तैयारी शुरू हो गई है। किसान खेतों में खाद डालकर बखरने में जुटे हैं। बीज का भी इंतजाम किया जा रहा है। बाजार में बीज की डिमांड बढ़ते ही कई मंडी के व्यापारी, निजी दुकानदार और किसान बाहर से नई वैरायटी का अप्रमाणित बीज आकर महंगे भाव में बेच रहे हैं। किसानों को अप्रमाणित बीज की बोवनी दुखदायी साबित हो सकती है। बीज अंकुरण नहीं हुआ तो बोवनी खराब हो जाएगी, साथ ही आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ेगा। बाजार में खूब अप्रमाणित बीज बिक रहा है और कृषि विभाग के अफसर नींद में हैं। बोवनी शुरु होने से पहले कृषि विभाग को इसकी जांच करना चाहिए, लेकिन अभी जिम्मेदारों ने जांच के लिए सैंपलिंग शुरु नहीं की है। यदि कृषि विभाग की टीम बाद में सैंपल लेगी तो किसानों को इसका फायदा नहीं होगा।
बाजर में सोयाबीन की 12 से नई वैरायटी उपलब्ध हैं। अधिकांश किसान अच्छे उत्पादन की चाह में इन वैरायटी के बीज नहीं खरीद रहे हैं। यह बीज किसानों को 6000 से 9000 रुपए प्रति क्विंटल तक बेचा जा रहा है। दुकानदार इन वैरायटी में कुछ को तो धार, देवास से लेकर आए हैं। सीहोर की मिट्टी में इनका उत्पादन कैसा रहेगा, इसकी अभी कोई गारंटी नहीं है। ऐसे में अभी से कृषि विभाग को आगे आकर न केवल इन वैरायटी की जांच करना चाहिए, बल्कि किसानों को विकल्प के तौर पर सीहोर जिले की मिट्टी में अच्छा उत्पादन देने वाली सोयाबीन की वैराइटियों का बीज भी उपलब्ध कराना चाहिए, लेकिन अभी कृषि विभाग की तरफ से कोई पहल शुरु नहीं की गई है। खरीफ की बोवनी का समय नजदीक आ गया है। मौसम ऐसा ही रहा तो जिले में 10 जून तक बोवनी शुरु हो जाएगी।
चार लाख हेक्टेयर रकबा कृषि विभाग के अनुसार जिले में करीब चार लाख हेक्टेयर खरीफ की बोवनी का रकबा निर्धारित है। इसमें सबसे ज्यादा 2 लाख 95 हजार हेक्टेयर रकबा सोयाबीन का है। विभाग दावा कर रहा है कि वर्तमान में सहकारिता और निजी दुकान पर 33211 क्विंटल सोयाबीन सहित अन्य किस्म का बीज उपलब्ध है। इसमें सोयाबीन का 23 हजार 577.28 क्विंटल बीज शामिल है। कृषि वैज्ञानिकों ने बीज उपचार करने की सलाह दी है।इसमें 100 दाने बोकर देखने हैं, उसमें 80 का अंकुरण हुआ तो ही उपयोग में लेना है।
ऐसे करें बीज की पहचान
कृषि विज्ञान केंद्र सेवनिया के कृषि वैज्ञानिक दीपक कुशवाह के अनुसार मानक बीज की पैकिंग पर टेग लगा होने के साथ उसका नंबर और उत्पादन तिथि अंकित रहेगी। अंकुरण क्षमता के अतिरिक्त अन्य जानकारी रहेगी। बड़ी बात यह हैकि किसी से मानक बीज खरीदा तो वह पक्का बिल ही देगा। जबकि अभी देखे तो कच्चे बिल पर ही बीज बेचा जा रहा है।
10 दिन में डेढ़ हजार तक बड़े भाव
कृषि उपज मंडियों में सोयाबीन के भाव में लगातार बढ़त हो रही है। पिछले 10 दिन में डेढ़ हजार रुपए तक इजाफा हुआ है। सोमवार को आष्टा कृषि उपज मंडी में सोयाबीन की 5503 क्विंटल आवक हुई। न्यूनतम 2500 और अधिकतम 6220 रुपए प्रति क्विंटल बिका।बताया जाता हैकि पिछले छह से सात महीने में पहली बार सोयाबीन अधिकतममें इतने ज्यादा भाव में बिका है।
जिले में बीज उपलब्धता की स्थिति
सोयाबीन 2077.28 21500
धान 346 6170
मक्का 00 2500
ज्वार 00 45.0
मूंग 103 80.0
उदड़ 52.50 65.0
अरहर 55.0 175
मूंगफली 23.0 20
(नोट रू उपलब्ध बीज की मात्रा क्विंटल में है।)
लोगों की शिकायतें सुनना और समाधान करना शासकीय सेवकों का कर्तव्य है , कलेक्टर
सीहोर / कलेक्टर श्री बालागुरू के ने टीएल बैठक में सभी विभागों के जिला अधिकारियों को प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई में उपस्थित रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बिना अनुमति जनसुनवाई में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सुनना और उनका हल निकालना शासकीय सेवकों की ड्यूटी है। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में आने वाले आमजन की पहले पूरी गंभीरता से शिकायत-समस्याएं सुनें, फिर उनका निराकरण करें और उन्हें भी अवगत कराएं। बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी अधिकारियों को सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के साथ ही सभी विभागीय शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू ने बैठक में कहा कि राज्य शासन द्वारा अधिकारी कर्मचारियों के स्थानांतरण के लिए 31 मई तक का समय निर्धारित किया गया है। उन्होंने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि समय सीमा में स्थानान्तरण नीति के अनुरूप प्रस्ताव भेजें। उन्होंने कहा कि स्थानान्तरण आवेदन प्रस्तावित करने से पहले हर पहलू पर गौर कर लिया जाये। उन्होंने सभी एसडीएम तथा जनपद सीईओ को निर्देश दिए कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संरक्षण की सभी गतिविधियों को पूरी सक्रियता से संचालित किया जाए। इसके साथ ही जल स्त्रोतों के जल प्रवाह को बाधित करने करने वाले अतिक्रमण एवं गौशालाओं की भूमि से अतिक्रमण हटाने का कार्य किया जाए।
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने जल्द से जल्द सभी राशन हितग्राहियों की ईकेवाईसी कराने निर्देश दिए ताकि हितग्राहियों को निर्बाध रूप से राशन मिलता रहे। उन्होंने सभी विभागों के जिला अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यालय का सम्पूर्ण कार्य ई-ऑफिस प्रणाली से किया जाए। उन्होंने पार्वती परियोजना श्यापुर के विस्थापित परिवारों के लिए विस्थापित किए गए स्थान पर स्कूल, अस्पताल, आंगनबाड़ी सहित अन्य आवश्यक भवनों के निर्माण का कार्य शीघ्र प्रारंभ कराने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर श्री वृंदावन सिंह, संयुक्त कलेक्टर श्री नितिन टाले, सुश्री वंदना राजपूत, श्री आनंद सिंह राजावत, एसडीएम श्री जमील खान, श्री तन्मय वर्मा सहित सभी विभागों के जिलाअधिकारी उपस्थित थे। सभी जनपद स्तरीय अधिकारी बैठक में वीसी के माध्यम से शामिल हुए।
अधिक से अधिक युवाओं को कराएं इंटर्नशिप
कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने विभिन्न विभागों की रोजगार स्वरोजगार योजनाओं की समीक्षा के दौरान सीखो कमाओ योजना के तहत इंटर्नशिप के लिये जिले के उद्योगों में पंजीयन कराने वाले अधिक से अधिक युवाओं को इंटर्नशिप कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए उन्होंने जिला उद्योग महाप्रबंधक को निर्देश दिए कि जिले में स्थापित उद्योगों में इंटर्नशिप का लक्ष्य निर्धारित कर उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए।
वर्षा ऋतु से पहले कराएं नाली-नालों की सफाई
बैठक में कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने सभी जनपद सीईओ तथा सीएमओ को निर्देश दिए कि वर्षा ऋतु से पहले सभी नाली-नालों की सफाई कराई जाए। उन्होंने कहा कि बारिश के पानी की निकासी नही होने के कारण जलभराव की स्थिति बनती है जिससे कई बार आमजन को परेशानी तथा नुकसान की स्थिति निर्मित हो जाती है। उन्होंने वर्षा के दौरान सूचनाओं के आदान प्रदान के लिए कंट्रोल रूम बनाने के भी निर्देश दिए।
खजुरिया कला के ग्रामीणों में स्वच्छता को लेकर काफी उत्साह’
श्यामपुर / ग्राम खजुरिया कला में स्वच्छता अभियान को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। ग्रामीण स्वच्छता के महत्व को समझते हुए अपने गांव को साफ-सुथरा बनाने के लिए प्रयासरत हैं।
ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर भाग ले रहे है। ग्रामीणों द्वारा स्वसयं मकानों के सामाने बने पक्के कच्चे चबूतरे स्व्यं हटा रहे है । ग्राम पंचायत द्वारा भी साफ सफाई में ग्रामीणों के लिए सहायोग किया जा रहा ह ग्राम के मुख्य मार्ग को मषीनों से जोड़ा करने के लिए मषीनों को उपयोग किया जा रहा है। ग्राम में मार्ग पर स्थित नालियों को साफ किया जा रहा है। ग्रामीणों का मानना है कि स्वच्छता से न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि यह हमारे जीवन को भी बेहतर बना सकती है। स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने से ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति भी जागरूकता बढ़ी है।ग्रामीणों ने स्वच्छता अभियान को आगे भी जारी रखने का संकल्प लिया है। वे अपने गांव को साफ-सुथरा बनाने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाते रहेंगे।
महिलाओं ने अधूरे पड़े कुएं के पास किया प्रदर्शन
आष्टा / जनपद पंचायत आष्टा के गांव कुर्ली कलां इस समय भीषण जल संकट से जूझ रहा है। जमीन का वाटर लेवल नीचे खिसकने से अधिकांश जलस्त्रोतों ने दम तोड़ दिया है तो वही कुछ हांफते हुए रुक-रुककर पानी दे रहे हैं। इससे लोगों को पानी के लिए हर दिन जद्दोजहद करना पड़ रही है। इसके बावजूद पर्याप्त पानी के इंतजाम हो जाए उसकी कोई गारंटी नहीं है। कहने को गांव में एक कुआं, लेकिन उसका दो साल से अधूरा निर्माण पड़ा है। इससे महिलाओं का आक्रोश भड़क गया और उन्होंने अधूरे पड़े कुएं के पास नारेबाजी कर विरोध, प्रदर्शन किया।
महिलाओं ने बताया कि प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसमें जलस्त्रोत नदी, कुएं, बावड़ी आदि की साफ-सफाई कराने के साथ गहरीकरण हो रहा है, लेकिन उनके गांव में बने कुएं की तरफ किसी का ध्यान नहीं है। कुएं का अधूरा निर्माण कर गहरीकरण करने की बीते कई समय से मांग की जा रही है, लेकिन अभी तक किसी ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया है। इससे यह कुआं अनुपयोगी साबित हो रहा है। जबकि यह पूरा बना होने के साथ गहरीकरण होता तो शायद उनको फायदा मिलता और वह वर्तमान में जिस पानी समस्या से जूझ रही उसका सामना नहीं करना पड़ता।
तो अगला कदम आंदोलन कारू महिलाओं ने चेतावनी दी है कि उनका गांव उपेक्षा का शिकार हो रहा है। विकास के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं हो रहा है। यदि जल्द ही कुएं का अधूरा निर्माण पूरा और उसका गहरीकरण नहीं हुआ तो अगला कदम आंदोलन का उठाना पड़ेगा। वही जरूरत पड़ी तो उच्च स्तर पर भी जाकर इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराएंगी।
क्षेत्र में कई कुएं, बावड़ी हैं, जो वर्षों पहले तक लोगों की प्यास बुझाने में अपनी अहम भूमिका निभाते थे। समय के साथ इनकी देखरेख कम हुई तो अनदेखी की भेंट चढ़ गए। इसका जिमेदार जितना शासन, प्रशासन है उतना ही आमजन है। आमजन यदि इनकी सही से देखरेख करते तो शायद जीवित हालत में होते। सरकार के जल गंगा संवर्धन अभियान में इनकी तरफ ध्यान दिया जाता है तो जरूर यह वापस अपने स्वरूप में लौट सकते हैं।
कुर्ली कलां में यदि कुएं का अधूरा निर्माण हुआ है तो उसकी जानकारी लेकर पूरा कराएंगे। जिससे कि आम जनता को इसका लाभ मिल सकें।
अमित व्यास, सीइओ जनपद पंचायत आष्टा
महिलाएं बोली- दो साल से पड़ा है अधूरा निर्माण, फिर भी नहीं किसी का ध्यान
भाजपा सांसद-विधायकों की लगेगी क्लास
भोपाल / भाजपा ने एक बार फिर अपने सांसद और विधायकों को प्रशिक्षण देने की तैयारी पूरी कर ली है। 14 जून से तीन दिवसीय प्रशिक्षण सत्र पचमढ़ी में आयोजित होगा। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह खासतौर पर सांसद-विधायकों की क्लास लेंगे। शुभारंभ में नड्ड्डा संगठनात्मक बारीकियों को लेकर संवाद करेंगे। 16 जून को समापन पर केंद्रीय मंत्री शाह गुड गवर्नेंस पर चर्चा करेंगे। सूत्रों के मुताबिक सत्र को एक थीम पर आयोजित करने की तैयारी की जा रही है।
प्रशिक्षण का उदेश्य
प्रशिक्षण सत्र का मूल उदेश्य सांसद- विधायकों को सत्ता-संगठन में समन्वय, जनता से संवाद और पार्टी की रीति- नीति के अनुरूप कार्यशैली सिखाना होगा। इस दौरान कैंप में अन्य केंद्रीय नेता जैसे राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष सहित कुछ चुनिंदा केंद्रीय मंत्री भी अलग-अलग सत्रों को संबोधित कर सकते हैं।
भाजपा के कुछ बड़बोले नेता लगातार सत्ता और संगठन के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। इनमें मंत्री विजय शाह ने तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की किरकिरी करवाई है। ऐसे नेताओं को खासतौर पर पार्टी लाइन में रहकर संवाद करने की नसीहत दी जाएगी। इसके अलावा असंतुष्ट विधायकों को भी पार्टी फोरम में रहकर बात रखने का सलीका और संवाद का तरीका बताया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी फरवरी में प्रदेश के दौरे पर आए थे। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में पार्टी सांसद- विधायकों के साथ संगठन के चुनिंदा पदाधिकारियों के साथ करीब दो घंटे संवाद किया था। पीएम ने सवाल-जवाब भी किए थे। जनप्रतिनिधियों को जमीन से जुड़े रहने औरविकास के कार्य लगातार करतेरहने की सलाह दी थी।
अधूरे निर्माण कार्यों पर सीएम ने कहा- एजेंसियों पर करो कार्रवाई
भोपाल / महिला सम्मेलन को लेकर सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोमवार देर रात वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए तैयारियों की समीक्षा की। सतना एयरपोर्ट से जुड़े कामों की समीक्षा की बारी आई तो पता चला कि रोड निर्माण समेत कुछ काम अधूरे हैं। नाराज सीएम ने कलेक्टर सतीश कुमार एस. से सवाल जवाब किए। सूत्रों के मुताबिक सीएम ने संबंधित निर्माण एजेंसियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। कलेक्टर से कहा कि समय सीमा के अंदर काम हो, जो नहीं कर सकते, उनके खिलफ कार्रवाई करें, लापरवाही, देरी और गुणवत्ता से समझौता नहीं किया जाएगा।
पांच लाख की सहायता
जबलपुर। सीएम ने जबलपुर प्रवास के दौरान लिज्जत पापड़ भवन में श्री महिला गृह उद्योग से जुड़ी महिलाओं से संवाद किया। श्री महिला गृह उद्योग को मुख्यमंत्री सहायता कोष से 5 लाख की सहायता देने की घोषणा कर लिज्जत पापड़ की पूर्व संचालक पुष्पा बेरी को सम्मानित किया। सीएम ने गोपालपुर स्थित विराट हॉस्पिस में कैंसर पीड़ितों से मुलाकात की।
मेट्रो निर्माण के चलते ट्रैफिक पुलिस ने जारी किया डायवर्जन प्लान
भोपाल / पुल बोगदा क्षेत्र में नए मेट्रो स्टेशन के निर्माण कार्य की वजह से 28 मई से 27 जून 2025 तक एक माह के लिए ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया है। इस अवधि में पुल बोगदा होकर भारत टॉकीज और जिंसी की ओर जाने वाले मार्गों पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक पुलिस ने ऑप्शनल मार्गों की व्यवस्था की है। कोई भी समस्या या जानकारी के लिए यातायात नियंत्रण कक्ष के नंबरों 0755-2677340, 2443850 पर संपर्क किया जा सकता है।
प्रतिबंधित मार्ग
घ् प्रभात चैराहा से पुल बोगदा होते हुए भारत टॉकीज और प्रभात चैराहा से पुल बोगदा होते हुए जिंसी धर्म कांटा, मैदा मिल की ओर हल्के एवं दोपहिया वाहनों के लिए पुल बोगदा से शिव मंदिर रोड (जिंसी के सामने) तक एक तरफ का मार्ग बंद रहेगा।
भारी, मध्यम और बसें प्रभात चैराहा से भारत टॉकीज या प्लेटफॉर्म नंबर-6 की ओर जाने के लिए परिहार चैराहा (अशोका गार्डन), 80 फीट रोड, स्टेशन बजरिया तिराहा और भारत टॉकीज ओवरब्रिज होते हुए संगम टॉकीज तिराहा से गुजरेंगी।
भारत टॉकीज या प्लेटफॉर्म नंबर-6 से प्रभात चैराहा लौटने वाले वाहन संगम टॉकीज तिराहा, भारत टॉकीज ओवरब्रिज, स्टेशन बजरिया तिराहा, 80 फीट रोड और परिहार चैराहा से होकर प्रभात चैराहा पहुंचेंगे।
घ् हल्के और दोपहिया वाहन चालक पुल बोगदा से शिव मंदिर रोड (जिंसी के सामने) तक खुले एकतरफा रास्ते से आना-जाना कर सकेंगे।
शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में की महिलाओं की निरूशुल्क जांच
भोपाल / एक्सटेंडेड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत सोमवार को शिविरों में 1324 गर्भवती महिलाओं की जांच कर हाईरिस्क प्रेगनेंसी को चिह्नित किया गया। गर्भवती महिलाओं की जांच के लिए जिला चिकित्सालय,सिविल अस्पतालों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों, सिविल डिस्पेंसरी, संजीवनी क्लिनिक के साथ साथ अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, जवाहरलाल नेहरू गैस राहत हॉस्पिटल, इंदिरा गांधी गैस राहत अस्पताल, हमीदिया अस्पताल, खघ्ुशीलाल शर्मा आयुर्वेदिक हॉस्पिटल में शिविर आयोजित हुए। शिविरों में चिह्नांकित हाईरिस्क महिलाओं की विशेष चिकित्सकीय देखभाल एवं अतिरिक्त फॉलोअप किया जा रहा है।
अभियान के तहत निजी स्वास्थ्य संस्थाओं के चिकित्सकों द्वारा माह में दो बार शासकीय स्वास्थ्य संस्थाओं में आकर निशुल्क परामर्श दिया जा रहा है। शिविरों में 167 महिलाओं की निजी सोनोग्राफी केंद्रों के माध्यम से चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार निरूशुल्क सोनोग्राफी भी करवाई गई। साथ ही जांच के लिए महिलाओं को लाने एवं घर छोड़ने की सुविधा 108 एंबुलेंस द्वारा निरूशुल्क दी गई। आयोजित शिविर में 366 महिलाओं को गर्भावस्था प्रेरित उच्च रक्तचाप, पूर्व में सीजेरियन प्रसव होने, एनीमिया, हैबिचुअल अबॉर्शन, पूर्व में मृत शिशु जन्म, ग्रैंड मल्टीपैरा, माल प्रेजेंटेशन जैसी विभिन्न जटिलताओं के आधार पर चिह्नांकित किया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि एक्सटेंड प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान शिविर में चिह्नांकित हाईरिस्क महिलाओं को सुरक्षित प्रसव होने तक निरंतर फॉलोअप किया जाता है। मातृ मृत्यु दर को कम करने में इन शिविरों की महत्वपूर्ण भूमिका है।










