Home Blog Page 581

प्रधानमंत्री के भोपाल आगमन को लेकर तैयारी

0

भोपाल / जबूरी मैदान में 31 मई को होने वाले प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के लिए पार्किंग और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अधिकारियों और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। कुल 17 अधिकारी और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है। इसमें प्रभारी नायब तहसीलदार और पटवारी भी शामिल हैं। इनकी तैनाती तहसील कोलार, हुजूर और बैरसिया से की गई है।
आज आएगी एसपीजी, इसके बाद नए सिरे से कार्य आवंटनरू एसपीजी मंगलवार शाम तक भोपाल पहुंचेगी। वे अपने नियंत्रण में सभी व्यवस्थाएं लेंगी। कार्य आवंटन की नए सिरे से समीक्षा कर आगामी आदेश जारी किए जाएंगे। पीएम यात्रा की तैयारियों को लेकर विभिन्न स्तरों पर सोमवार को बैठकों का दौर चलता रहा। देर रात को शासन स्तर से वीडियो कांफ्रेंसिंग से व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई। फिलहाल जिले के सभी अफसरों को लेकर ड्यूटी चार्ज जारी किया गया है। अब बैठकों में इनसे इनकी तैयारियों को लेकर चर्चा की जा रही है।
राजा भोज एयरपोर्ट से भोपाल के यात्रियों के लिए रेड आई लाइट चलाने की तैयारी है। अगस्त में 10 बजे से 6 बजे के बीच किफायती रेड आई लाइट चलेंगी। अभी तक भोपाल से सिर्फ इंडिगो की पुणे के लिए नाइट लाइट थी। लेकिन अब दिल्ली और बेंगलुरू के लिए भी रेड आई लाइट शुरू होगी। इंडिगो एक-दो लाइट और रात में शुरू कर सकती है। वहीं, एअर इंडिया एक्सप्रेस भी एक-दो लाइट भोपाल से शुरू करने की तैयारी में है। गौरतलब है रेड आई लाइट ऐसी विमान सेवा है, जो आमतौर पर रात 9 बजे के बाद उड़ान भरती है और सुबह 5 से 6 बजे तक गंतव्य तक पहुंचती है।

बंद होने के कगार पर इनक्यूबेशन सेंटर, एमएसएमई करेगा टेकओवर

0

भोपाल / स्टार्टअप को बढ़ावा देकर युवाओं में उद्यमिता का विकास करने के लिए प्रदेश की सातों स्मार्ट सिटी भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, सागर और सतना में इनक्यूबेशन सेंटर शुरू किए गए थे। समयावधि पूरी होने के बाद केन्द्र ने स्मार्ट सिटी मिशन परियोजनाओं को फंड देना बंद कर दिया है। इसके साथ ही युवाओं के नए-नए आयडियाज से गुलजार रहने वाले यह इनक्यूबेशन सेंटर बंद होने के कगार पर पहुंच गए हैं। अब यहां पर न तो नए स्टार्टअप को मदद मिल पा रही है और न ही कोई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। नए पंजीयन भी बंद कर दिए गए हैं। इससे प्रदेश में सरकार के स्टार्टअप को बढ़ावा देने संबंधी कार्यक्रम भी प्रभावित होने लगा है। इसलिए अब एमएसएमई विभाग इन्हें टेकओवर करने की योजना बना रहा है। इस संबंध में स्मार्ट सिटी कंपनियों से चर्चा शुरू हो गई है।
स्मार्ट सिटी मिशन की शुरुआत केन्द्र ने 25 जून 2015 को की थी। तीन चरणों में भोपाल, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर, उज्जैन, सतना और सागर का चयन किया गया था। मिशन की समयावधि मार्च 2025 में समाप्त हो चुकी है। फंड अलग-अलग परियोजनाओं में खर्च हो चुका है। इससे इनक्यूबेशन सेंटर प्रभावित हो रहे हैं। भोपाल, इंदौर सहित अन्य इनक्यूबेशन सेंटरों ने नए रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी है। भोपाल के बी-नेस्ट में पिछले एक साल से कोई इवेंट भी नहीं कराया गया है। अन्य स्मार्ट सिटी के इनक्यूबेशन सेंटर्स में भी स्टार्टअप शुरू करने वालों की एंट्री बंद हो चुकी है।
स्मार्ट सिटीज में बने इनक्यूबेशन सेंटरों ने स्टार्टअप ईकोसिस्टम को बढ़ावा देने में काफी मदद की है। हमने बातचीत शुरू की है। यदि वे तैयार होंगे तो एमएसएमई विभाग इन इनक्यूबेशन सेंटर्स को लेने और संचालन करनेके लिए तैयार है।
इसलिए बिगड़ी हालत
इनक्यूबेशन सेंटरों की हालत इसलिए बिगड़ी क्योंकि यह आत्मनिर्भर नहीं हो पाए। स्टार्टअप के लिए तो फंडिंग कराते रहे लेकिन खुद के लिए व्यवस्था नहीं कर पा रहे हैं। अधिकारियों का ध्यान भी बड़े कंस्ट्रक्शन प्रोजेक्ट पर ज्यादा है, इनक्यूबेशन सेंटर्स को उनकी हालत पर छोड़ दिया गया। नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों के अनुसार इनक्यूबेशन सेंटर्स को अपना अस्तित्व बचाने आत्मनिर्भर बनना होगा। राज्य सरकार ने भी स्मार्ट सिटी को फंड नहीं दिया है। केंद्र के बचे फंड से काम कराए जा रहे हैं।
अब तक 974 स्टार्टअप को मिल चुकी है मदद
स्मार्ट सिटीज के इनक्यूबेशन सेंटर्स पहले प्रतियोगिताएं आयोजित कर नए आइडियाज का चयन करते थे। मेंटर के माध्यम से इन्हें आगे बढ़ाते थे। आर्थिक मदद भी कराते थे। इसी का नतीजा है कि सातों सेंटर्स से 974 स्टार्टअप मदद पाकर आगे बढ़े हैं। द कबाड़ीवाला, राग इनोवेशंस, विजकॉम एनिमेशंस, हेल्थ क्विक, क्लीन माय राइड, कॉलेज खबरी, स्मार्ट बिंग स्टार्टअप इनक्यूबेशन सेंटर्स से ही निकले हैं।

जगन्नाथजी की निकलेगी शोभायात्रा

0

सीहोर / शहर में हर साल की तरह इस बार भी 15 जून को भगवान श्री जगन्नाथ की शोभायात्रा धूमधाम से निकलेगी। इसकी जोरशोर से तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर अखिल भारतीय चंद्रवंशी क्षत्रीय खाती समाज की सीहोर में बैठक हुई। इसमें मुय अतिथ रघुनाथसिंह वर्मा थे। बैठक में संस्थापक डॉ. अजय सिंह पटेल, अध्यक्ष हरिओम वर्मा गुड़भेला के नेतृत्व में समित का गठन हुआ।
चल समारोह प्रभारी बलराम पटेल, सह प्रभारी आकाश पंपू वर्मा, व्यवस्था प्रमुख तिलक खाती, अखिलेश वर्मा, कोषाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा, उपाध्यक्ष देवेंद्र पटेल को बनाया है। इसी तरह से अन्य पदों पर भी नियुक्ति की गई है।

80 सीसीटीवी कैमरों से होगी भैरुंदा शहर की निगरानी

0

भैरुंदा / कई बार चोरी की वारदात हुई या फिर अन्य किसी तरह की कोई घटना उसका पता लगाने में पुलिस के सामने बड़ी चुनौती रहती है, लेकिन इन कैमरों की मदद से काफी हद तक पुलिस को फायदा होगा। चोरों को पकड़ने में आसानी होगी तो वही किसी कारण से कोई घटना हुई तो उसे भी पुलिस ट्रेस कर सकेगी। नागरिकों को भी इसका फायदा होगा।

आज कंट्रोल रूम का होगा शुभारंभ
भैरुंदा. नगर की सुरक्षा अब तीसरी आंखों से होगी। नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर की पहल पर आधुनिक सुरक्षा प्रणाली के तहत 80 सीसीटीवी कैमरे और 12 स्थानों पर हाई क्वालिटी लाउड स्पीकर लगाए गए हैं। ये सभी उपकरण नगर परिषद भवन में स्थापित कंट्रोल रूम से संचालित होंगे। नगर परिषद भवन में बनाए गए इस अत्याधुनिक कंट्रोल रूम का शुभारंभ सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान करेंगे। वे इस अवसर पर नगरवासियों को संबोधित भी कर शासकीय योजनाओं की जानकारी देंगे। अध्यक्ष शिशिर ने बताया कि यह व्यवस्था पूरे नगर की सुरक्षा, यातायात और सार्वजनिक सूचनाओं के प्रसारण को ध्यान में रखकर बनाई गई है। नगर के प्रमुख चैक, चैराहों, स्कूलों, कॉलेजों व भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कैमरे लगाए गए हैं। वहीं 12 मुय स्थानों पर लगे लाउड स्पीकरों से शासन की सूचना आमजन तक बड़े ही आसानी से तुरंत पहुंच सकेगी। नगर परिषद के कंट्रोल रूम से चैबीस घंटे नगर में निगरानी रखी जाएगी।

जिला गहरे जलसंकट के दौर से गुजर रहा है कई कस्बों और गांवों में पानी के लिए मारामारी मची हुई है

0

सीहोर / गर्मी के दिनों में सूखी नदियों, कुओं और अन्य जलस्त्रोतों ने सरकार के जल गंगा संवध्रन अभियान की कलई खोल दी है। जिला गहरे जलसंकट के दौर से गुजर रहा है। कई कस्बों और गांवों में पानी के लिए मारामारी मची हुई है। शहरी क्षेत्रों में लोगों को अलग से पानी खरीदकर पीना पड़ रहा है तो ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के लिए लोगों को दो से तीन किमी दूर का सफर करना पड़ रहा है। हर साल की तरह इस बार भी प्रशासन ने जलस्त्रोतों को रिचार्ज करने, साफ -सफाई और गहरीकरण करने योजना बनाई है। जल गंगा संर्वधन अभियान शुरू किया, जो 30 जून तक चलेगा। इसमें जितना काम होना चाहिए उतना नहीं हो रहा है। हकीकत यह है कि अभी भी नदियों, कुओं और अन्य जलस्स्त्रोतों में पानी बढ़ाने और पानी बचाने के ठोस इंतजाम नहीं हैं। हर साल अच्छी बारिश फिर भी गर्मी के मौसम में जलस्तर पाताल में जाने से दिक्कत आती है।
जिले में शहरों से लेकर गांवों तक में बने पानी संकट ने लोगों की नींद उड़ाकर रख दी है। मौजूदा समय में 200 से अधिक गांव भीषण पानी समस्या का सामना कर रहे हैं। इनमें लोगों को सुबह से शाम पानी इंतजाम करने में हो रही है। एक से दो किमी तक तक से साईकिल, कुप्पी, बैलगाड़ी या फिर अन्य साधन से पानी लाना पड़ रहा है। सिद्दीकगंज में कहने को वर्षों पुरानी नल जल योजना है, लेकिन कई क्षेत्रों में इससे पानी नहीं मिल रहा है। कई जगह तो पाइप लाइन नहीं है तो कही कनेक्शन नहीं है। निजी टैंकर से पानी की व्यवस्था करना पड़ती है। ग्रामीण बताते हैं कि योजना की पाइप लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई है, लेकिन ग्राम पंचायत ध्यान नहीं दे रही है।
इतना लगता है शहर, गांव में पानी
शासकीय रिकॉर्ड के अनुसार गांवों मे एक व्यक्ति को प्रतिदिन 55 लीटर और शहर में 120 लीटर पानी की जरूरत पड़ती है। इस पानी में पीना, कपड़े धोना, नहाना सहित अन्य तमाम काम शामिल है। वर्तमान में इससे कई गुना ज्यादा पानी लोग खर्च कर बर्बाद करते हैं। पीएचइ के मुताबिक जिले के 1250 गांव में दो लाख 32 हजार परिवार निवास करते हैं। चार दशक पहले करीब 200 हैंडपंप, 200 के आसपास ही किसानों के पास ट्यूबवेल थे। अब 8 हजार से ज्यादा पीएचइ के बोर और 35 हजार से ज्यादा किसान व अन्य लोगों के ट्यूबेवल हैं।
बाधाएं दूर करना जरूरी है
पानी सहेजने तालाब, स्टॉप डैम बने हैं, लेकिन उनमें से कई क्षतिग्रस्त पड़े हैं। इनमें बारिश का पानी स्टोर नहीं पाता और व्यर्थ निकल बर्बाद हो जाता है। जल संसाधन विभाग के अधीन से ज्यादा हालत खराब ग्राम पंचायतों के तहत आने वाले तालाब, तलैया की हैं। इनकी मरमत होना चाहिए। रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को लेकर लोगों को जागरूक करना चाहिए। अभी देखा जाए ता इसके बारे में कई लोगों को पता ही नहीं है कि आखिर होता क्या है। जो जलस्त्रोत पानी मुहैया कराने में ज्यादा भूमिका निभाता उसका गहरीकरण जरूरी है।
प्रशासन का दावा
एडवोकेट, पर्यावरण प्रेमी और जल संरक्षण की आमजन में अलख जगाने वाले आष्टा के धीरज धारवां बताते हैं कि वर्तमान में पानी की स्थिति देख भविष्य की चिंता बढ़ गई है। शासन, प्रशासन अपने स्तर से काम कर रहा, लेकिन आमजन को जल संरक्षण के लिए आगे आना होगा। जिन लोगों के घर रेन वाटर हार्वेस्टिंग नहीं लगे उनको लगाना चाहिए। नदी, नालों में जगह-जगह छोटे चैक डैम भी बनाना चाहिए। जहां जरूरत हो वहां नदी, नाले, तालाब, तलैया का गहरीकरण होना चाहिए। इसके अतिरक्त दूसरे इंतजाम भी हो।
सीहोर एसडीएम तन्मय वर्मा बताते हैं कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत लगातार काम जारी है। क्षेत्र में संबंधित जनपद पंचायत क्षेत्र के सीइओ की निगरानी में यह काम हो रहा है। इसमें कुएं, बावड़ी, नदियों आदि की साफ-सफाई और गहरीकरण हो रहा है। इधर पीएचइ के इइ प्रदीप सक्सेना बताते हैं कि जितना बारिश का पानी जमीन में जाना चाहिए उतना नहीं जा रहा है। वर्तमान समय में 40 से 50 प्रतिशत पानी जा रहा। जितना हम जमीन से पानी निकलते उसका 50 प्रतिशत भी जमीन में जाता है तो संकट दूर हो सकता है।
एक्सपर्ट व्यू
हमारे जिले में जल भंडार
प्रमुख नदियां रू 05 (नर्मदा, पार्वती, नेवज, दूधी, कुलांस)
बांध रू 207
तालाब रू 66
हैंडपंप रू 8792
कुएं रू 10000 करीब
औसत बारिश रू 1148.4 मिमी
सहेज पाते पानी रू 40 से 50त्न

अब इंडियन नेवी में आॅफिसर बन देश की सेवा कर रही है कावेरी

0

सीहोर / जीवन में कुछ करने का जज्बा हो और मन में दृढ़ इच्छा शक्ति हो तो विपरीत परिस्थितियां भी आगे बढ़ने और मंजिल तक पहुंचने से नहीं रोक पाती। सीहोर जिले की भैरूंदा तहसील के एक छोटे से गांव मंडी की बेटी कावेरी ढ़ीमर एक ऐसी सफल बेटी है जिसने कठिन परिस्थितियों में हार नहीं मानी और खेल के क्षेत्र में न केवल अपना बल्कि प्रदेश और देश का नाम पूरी विश्व में रोशन किया है। कावेरी ने अपनी मेहनत और कठिन संघर्ष से अपना नाम खेल के क्षेत्र में सुनहरे अक्षरों में अंकित करा दिया है। इतने कठिन संघर्ष और सफलता की कहानी शायद ही कभी किसी ने सुनी होगी। बेटी कावेरी ने कैनोइंग गेम्स में नेशनल और इंटरनेशनल लेवल पर 50 से ज्यादा मेडल जीते और देश का नाम रोशन किया। कावेरी ने एशियन चैंपियनशिप में 01 ब्रांज मेडल जीता है, इसके साथ ही नेशनल चैंपियनशिप में 45 गोल्ड, 06 सिल्वर और 03 ब्रांज मेडल अपने नाम किए हैं। मध्यप्रदेश की बेटी कावेरी जो कभी अपने पिता का कर्ज चुकाने के लिए नर्मदा में मछली पकड़ा करती थी, इसी कठिन संघर्ष के साथ उस बेटी ने इंडियन नेवी तक का सफर तय कर लिया है। वर्तमान में बेटी कावेरी इंडियन नेवी में एजीपीओ (पीटी) ऑफिसर के पद पर कार्य कर देश की सेवा कर रही हैं। कावेरी के परिवार में 11 सदस्य है, जिसमें माता-पिता सहित 07 बहनें एवं 02 भाई शामिल हैं। कावेरी के पिता नर्मदा में मछली पकड़कर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे। कमजोर आर्थिक स्थिती और आमदनी कम होने के कारण जब परिवार का गुजारा चलाना कठिन हुआ तो पिता ने कर्ज ले लिया। इस कर्ज को चुकाने में बेटी कावेरी अपने पिता का सहारा बनी।

मई मौसम वैज्ञानिक, ज्योतिष के अनुसार कैसा रहेगा

0

सीहोर / हर साल की तरह बार रविवार से नौतपे का आगाज हुआ। पहले दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने के साथ दिनभर धूप-छांव की स्थिति बनती रही। मौसम परिवर्तन के बावजूद भीषण गर्मी ने लोगों को जमकर तपाया, उसमें उमस ने मुश्किल को और अधिक बढ़ा दिया। इस बार नौतपे में तेज बारिश होने के आसार हैं। हालांकि गर्मी, उमस से फिर भी लोगों को राहत के कोई आसार नहीं है। मौसम वैज्ञानिक और ज्योतिष भी नौतपे को लेकर अपनी अलग-अलग बात कह रहे हैं।
सीहोर में गर्मी से बचने चेहरा बांध जाते हुए लड़कियां।
मौसम वैज्ञानिकरू सीहोर आरएके कृषि कॉलेज के मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर एसएस तोमर ने बताया कि देश में मानसून ने दस्तक दे दी है और कई जगह तेज बारिश हो रही है। इससे नौतपा को खंडित मान सकते हैं। हालांकि इसका कोई असर नहीं होगा। अगले 24 घंटे के अंदर ही हवा, आंधी चलने के साथ तेज बारिश होने का अनुमान है।

धार्मिक कार्यक्रम को लेकर ग्रामीणों में काफी उत्साह , श्रद्धालुओं से शामिल होने की अपील

0

सीहोर / ग्राम खजुरिया कला में 31 कुणडीय महा यज्ञ की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं से अपील की गई है
31 कुणडीय महा यज्ञ एक महत्वपूर्ण धार्मिक कार्यक्रम है, जिसमें श्रद्धालु भगवान की पूजा-अर्चना करते हैं और अपने जीवन को पवित्र बनाने के लिए प्रार्थना करते हैं। इस कार्यक्रम में शामिल होने से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और आनंद की प्राप्ति होती है।
कार्यक्रम के आयोजकों ने बताया कि तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। यज्ञ स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। श्रद्धालुओं के लिए बैठने, खाने-पीने और अन्य सुविधाओं का ध्यान रखा गया है।
आयोजकों ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हों और अपने जीवन को पवित्र बनाने के लिए प्रार्थना करें। कार्यक्रम में शामिल होने से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और आनंद की प्राप्ति होगा
खजुरिया कला में 31 कुणडीय महा यज्ञ की तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे इस धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हों और अपने जीवन को पवित्र बनाने के लिए प्रार्थना करें। कार्यक्रम में शामिल होने से श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति और आनंद की प्राप्ति होगी।

घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ा, 75040 नकदी व बाइक जब्त

0

भैरूंदा / मंडी थाना पुलिस ने शनिवार रात भटोनी गांव में घेराबंदी कर हार जीत का दाव लगा रहे 6 जुआरियों को पकड़ा है। उनके पास से 75040 नकदी, सात बाइक, एक स्कूटी भी जब्त की है। दो आरोपी मौके का फायदा उठाकर भाग गए, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। पकड़े गए सभी जुआरी सीहोर शहर के अलग-अलग एरिया के रहने वाले हैं। पुलिस को भटोनी गांव में जुआ खेलने की सूचना मिली थी। एसपी दीपक कुमार शुक्ला, एएसपी सुनीता रावत, सीएसपी निरंजनसिंह राजपूत के नेतृत्व में सीहोर मंडी थाना प्रभारी मायासिंह ने टीम बनाई। पुलिस ने भटोनी में शिवचरण नाम के व्यक्ति के खेत के पास घेराबंदी की तो जुआरियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके से सीहोर रानी मोहल्ला निवासी सलमान (32) पिता मुबारिक खां, मुजाहिद (41) पिता अब्दुल समद पल्टन एरिया, मोहसिन (32) पिता मकसूद खां गोहापुरा कस्बा, अरशद कुरैशी (38) पिता अहमद पान चैराहा, नाजिम शेख (35) पिता सारिक, मोहसिन पिता शफीक खां सिपाहीपुरा को गिरतार किया है। संतोष यादव व फैजान कटर गायब हो गए। पुलिस ने जब्त बाइक, मोबाइल, स्कूटी, नकदी को मिलाकर साढ़े 8 लाख का मशरूका जब्त किया है।

प्रधानमंत्री का सपना है कि भारत विकसित हो , केंद्रीय कृषि मंत्री

0

सीहोर / किसान संगोष्ठी मे शामिल होकर की किसानों से चर्चा केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चैहान विकसित भारत संकल्प पदयात्रा में शामिल होकर लाड़कुई, भादाकुई, छिंदगांवमौजी में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। इस विकसित भारत संकल्प पदयात्रा में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चैहान अनेक जनप्रतिनिधियों के साथ विकसित भारत का संदेश देते हुए पैदल चले। जिसमें उनके साथ अनेकों जनप्रतिनिधि, किसान, महिलाएं और बड़ी संख्या में नागरिक भारत माता की जय का उद्घोष करते हुए उत्साह के साथ शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने पीएम आवास सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों, किसानों, लखपति दीदियों एवं अनेक हितग्राहियों से चर्चा और उन्हें विकसित भारत बनाने का संकल्प दिलाया। इस पदयात्रा में केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चैहान पत्नी साधना सिंह, पुत्र कार्तिकेय चैहान एवं पुत्रवधु अमानत चैहान के साथ शामिल हुए।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि हमारा देश विकसित भारत का रूप ले। एक ऐसा भारत जहां बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा, उन्नत कृषि, रोजगार, स्वास्थ्य सहित सभी संसाधन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हों। प्रधानमंत्री श्री मोदी का प्रयास है कि हमारा भारत जल्द से जल्द एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली और समृद्ध भारत के रूप में परिवर्तित हो। इसके लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में सरकार निरंतर कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि ये आज का भारत है जो कहता कि हम किसी छेड़ते नही और अगर कोई हमे छेड़े तो हम उसे छोड़ते नही। उन्होंने कहा कि जब हमारे भारत का प्रत्येक गांव विकसित होगा तो हमारा भारत भी विकसित होगा। उन्होंने कहा कि सरकार शहरों को विकसित करने के साथ ही गांवों को भी विकसित कर रही है, क्योंकि गांवों को विकसित किए बिना विकसित भारत का सपना पूर्ण नही हो सकता।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चैहान ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के विकसित भारत के सपने का आशय एक ऐसे भारत से है जहां प्रत्येक व्यक्ति के पास अच्छा रोजगार हो, अच्छी आमदनी हो, महिलाएं सामाजिक आर्थिक और शैक्षणिक रूप से सशक्त हों। उन्होंने कहा कि एक विकसित भारत के निर्माण के लिए सरकार के साथ-साथ जनता का सहयोग बहुत आवश्यक है। इस देश की जनता के सहयोग के बिना विकसित भारत के सपने को साकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि अगर देश का प्रत्येक व्यक्ति अपने क्षेत्र को विकसित बनाने में योगदान दे तो आसानी से हम अपने देश को विकसित बना सकते हैं। हमारा कर्तव्य है कि हम अपने क्षेत्र को स्वच्छ बनाए, जल का संरक्षण करें और देश के विकास में योगदान दें।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चैहान ने लाड़कुई में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि जनप्रतिनिधि, नागरिक, प्रशासन सहित हम सभी विकसित भारत के निर्माण के साथी हैं। उन्होंने कहा कि अगर हमें हमें हमारे भारत को विकसित भारत बनाना है तो हमें सबसे पहले अपने गांव, अपने क्षेत्र और अपने जिले को विकसित बनाना होगा। हम सभी को संकल्प लेना होगा कि हम अपने गांव, क्षेत्र और शहर को स्वच्छ रखेंगे और जल का संरक्षण करेंगे। इस अवसर पर केंद्रीय कृषि मंत्री श्री चैहान ने किसानों, स्व सहायता समूह की दीदियों, लखपति दीदियों, पीएम विश्वकर्मा योजना, आवास योजना, मुद्रा योजना के हितग्राहियों से चर्चा की।