Home Blog Page 582

नौतपा के दूसरे दिन भी मध्य प्रदेश का बदला रहा मौसम, प्रदेश के कई जिलों में हुई बारिश, पारा 41 पार

0

भोपाल / सोमवार को नौतपा के दूसरे दिन भी आंधी और बारिश वाला मौसम रहा। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, अशोकनगर और आगर-मालवा में दिन में बारिश हुई। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के चार शहरों का पार 40 डिग्री के पार रहा। 

मध्य प्रदेश में इस बार मई महीने में गर्मी की बजाय-आंधी बारिश का दौर चल रहा है। सोमवार को नौतपा के दूसरे दिन भी आंधी और बारिश वाला मौसम रहा। इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, रतलाम, अशोकनगर और आगर-मालवा में दिन में बारिश हुई। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के चार शहरों का पार 40 डिग्री के पार रहा। मौसम विभाग के अनुसार तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस वजह से आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

प्रदेश अधिकतम तापमान वाले पांच शहर
शहर               अधिकतम तापमान

नवगांव             41.6 डिग्री
खजुराहो          41.4 डिग्री
टीकमगढ़         41.0 डिग्री
दमोह             40.2 डिग्री
नर्मदापुरम      39.8  डिग्री

पिछले 24 घंटे में 15 से अधिक जिलों में बारिश
पिछले 24 घंटे में 15 से अधिक जिलों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, रायसेन, सागर, बुरहानपुर, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, सिंगरौली और नीमच जिलों में बारिश दर्ज की गई। 

इसलिए बदला  प्रदेश का मौसम
मौसम विभाग की सीनरी वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन के एक्टिव होने की वजह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। इस वजह से आने वाले चार दिन तक आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

कल ऐसा रहेगा मौसम

27 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़,छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

कायस्थ समाज की प्रतिभाओं बुजुर्गों का किया सम्मान

0

सीहोर / शहर के रुकमणी गार्डन में चित्रांश समाज और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सीहोर के तत्वाधान में जारी सात दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिवस संत उद्ववदास महाराज सहित कायस्थ महासभा के तत्वाधान में इतिहास में पहली बार 75 बसंत पार कर चुके बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इसके अलावा इसी दौरान मंच से दसवीं और बारहवीं में 80 प्रतिशत अंक हासिल करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया। इस मौके पर महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील श्रीवास्तव, राष्ट्रीय महामंत्री अजय श्रीवास्तव, पूर्व विधायक रमेश सक्सेना, संगठन मंत्री दिनेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना और शैलेन्द्र श्रीवास्तव सहित अन्य समाजजन मौजूद थे। इस मौके पर प्रदेशाध्यक्ष श्री श्रीवास्तव ने कहाकि जिला महासभा के द्वारा बहुत ही सुंदर कार्यक्रम के लिए सभी पदाधिकारियों को बधाई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला कायस्थ महासभा के अध्यक्ष प्रदीप सक्सेना ने बताया कि समाज के सहयोग से भव्य श्रीराम कथा का सात दिवसीय महोत्सव किया गया था। इस मौके पर पहली बार 75 वर्षीय बुजुर्गों का सम्मान किया गया। इसके अलावा बोर्ड परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने का उद्देश्य उनकी मेहनत और सफलता को मान्यता देना है। इससे उनका उत्साहवर्धन होता है और वे आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित होते हैं। सम्मान कार्यक्रम के दौरान श्रीमती उषा सक्सेना, रजनी श्रीवास्तव, नमिता श्रीवास्तव, अवनिश श्रीवास्तव, राजेन्द्र श्रीवास्तव, महेश श्रीवास्तव और निर्मला सक्सेना सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल थे। 

साप्ताहिक सीताराम संकीर्तन का प्रारंभ

0

सीहोर / कलयुग में केवल भगवान का नाम ही भव सागर से पार होने का सबसे सरल उपाय है। इसी को आधार बनाकर नगर के संत हरिरामदास महाराज हंसदास मठ वालों की प्रेरणा से श्री राम मंदिर राठौर समाज कस्बा में सभी भक्तों के द्वारा साप्ताहिक सीताराम संकीर्तन का प्रारंभ किया। इस क्रम में अब प्रति शनिवार को शाम 7 से 8 बजे तक सीताराम संकीर्तन हुआ करेगा ज्ञात है कि इसी तरह का संकीर्तन प्रति रविवार सायं काल में श्री हंसदास मठ पर विगत 6 वर्षों से किया जाता है जिसमें बड़ी संख्या में भक्त जन सम्मिलित होते हैं एवं भक्तों की संख्या बढ़ती जा रही है उसी से प्रेरणा पाकर यहां पर भी श्री सीताराम संकीर्तन का श्री गणेश हुआ एवं प्रथम बार में ही अनेक भक्तों ने संकीर्तन करके धर्म का लाभ उठाया सभी भक्तों से निवेदन है कि शनिवार होने वाले संकेतन पधार कर धर्म का लाभ उठावें  प्रथम संकीर्तन में मंदिर के पुजारी सीताराम बैरागी दिनेश राजपूत, हर्ष यादव पंकज पाहुजा, बबल गुरु प्रेस फोटोग्राफर सीताराम यादव, लक्ष्मी नारायण भावसार मुन्ना भाई सुशील चौकसे दिनेश राजपूत टीनू राजपूत कपिल व्यास गौरव वशिष्ठ टोनी मनोहर राय नागरिक बैंक त्रिलोक यादव सनी कानू राठौर अशोक भावसार कैलाशचंद चावड़ा नरेंद्र खत्री दीपक दलोदरिया शिव चौरसिया धर्मेंद्र राठौर रामचरण जी राठौर प्रह्लाद राठौर बाबूलाल राठौर हरीश राठौर मिश्रीलाल राठौर महेंद्र राठौर एवं अन्य भक्तों के साथ महिला शक्ति भी काफी संख्या में उपस्थित संकीर्तन के पश्चात कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस संबंध में आलेखराज राठौर ने बताया कि घर-घर में सीताराम की धुन होना चाहिए इसी भावना के साथ श्री राम मंदिर में साप्ताहिक सीताराम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। 

बीएसआई पर जारी बाक्स क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल में टीम आयुष ने धु्रव को 44 रन से हराया

0

सीहोर / शहर के बीएसआई मैदान पर पीपीसीए अकादमी के तत्वाधान में जारी बाक्स क्रिकेट प्रतियोगिता के एक तरफा फाइनल मुकाबले में टीम आयुष ने टीम को 44 रन से हराकर ट्राफी पर कब्जा किया। इस मैच में आयुष ने 16 रन और दो विकेट का शानदार प्रदर्शन किया।
डीसीए के मीडिया प्रभारी प्रियांशु दीक्षित ने बताया कि फाइनल मैच शाम को पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम आयुष ने 10 ओवर में पांच विकेट खोकर 53 रन बनाए थे। इसमें आयुष ने 16 रन और चित्रांश ने आठ रन की पारी खेली थी, वहीं टीम धु्रव की ओर से गेंदबाजी करते हुए कर्तव्य शर्मा ने दो विकेट, धु्रव ने एक विकेट हासिल किया। इसके अलावा लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम धु्रव पांच ओवर में नौ रन पर ढेर हो गई। इधर टीम आयुष की ओर से आयुष ने दो विकेट और पारस ने तीन विकेट हासिल किए। मैच के अंत में पीपीसीए अकादमी के कोच चेतन मेवाड़ा, आदर्श राय, अतुल त्रिवेदी, मनोज दीक्षित मामा, हितेश केसरिया और मोहन वर्मा आदि ने स्व. मुकेश वर्मा की स्मृति में विजेता टीम सहित उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया। 

प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की भेंट, दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर रहे मुख्यमंत्री

0

भोपाल / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लिया।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात कर कई मुद्दों पर चर्चा की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव आज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में हिस्सा लिया। इसके पहले शनिवार को नीति आयोग की गवर्निंग बॉडी की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी की मुख्यमंत्री डॉ. यादव सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से भेंट हुई थी। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दो दिवसीय नई दिल्ली प्रवास सार्थक और सफल रहा।

मन की बात कार्यक्रम जन संवाद का अनूठा माध्यम
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘मन की बात’ के 122वीं कड़ी का रविवार को नई दिल्ली प्रवास के दौरान श्रवण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने “मन की बात” कार्यक्रम का श्रवण करने के बाद कहा कि मन की बात कार्यक्रम जन संवाद का अनूठा माध्यम है। यह कार्यक्रम राष्ट्र निर्माण की दिशा में सामूहिक चेतना जागृत करने का अनुपम प्रयास है। प्रधानमंत्री मोदी का मन की बात कार्यक्रम युवा शक्ति, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, गरीब कल्याण, पर्यावरण संरक्षण और नवाचार से लेकर समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने वाला संवाद कार्यक्रम है, जो राष्ट्रवासियों को नई ऊर्जा और दिशा देता है। प्रधानमंत्री के ओजस्वी, प्रेरणादायक और दूरदर्शी विचार राष्ट्र सेवा, सामाजिक जागरूकता और जनहित में कार्य करने की सतत प्रेरणा देते रहते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर प्रधानमंत्री जी को बधाई
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ऑपरेशन सिंदूर के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को बधाई दी और उनका आभार माना। अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों द्वारा भी प्रधानमंत्री को बधाई दी गई। आधुनिक तकनीक की मदद से आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारना एक बड़ी उपलब्धि है।

मध्यप्रदेश में संपन्न महत्वपूर्ण विकास कार्यों पर प्रजेंटेशन
नीति आयोग की बैठक में मध्यप्रदेश सरकार की ओर से विभिन्न विकास परक कार्यों और योजनाओं की उपलब्धि विस्तार से सबके सामने रखी गई। बैठक में सभी सहभागियों ने एक स्वर में वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया। प्रधानमंत्री मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत की अर्थव्यवस्था को 30 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। मध्यप्रदेश देश की अर्थ व्यवस्था में 2 ट्रिलियन डालर का योगदान देगा। प्रधानमंत्री ने राज्यों से आव्हान किया है कि इस लक्ष्य की पूर्ति के लिए सभी राज्य अपना-अपना योगदान दें। जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से गरीब, किसान (अन्नदाता), महिला और युवाओं को लाभ दिया जाए। मेड इन इंडिया (स्वदेशी) को बढ़ावा देते हुए स्वास्थ्य से लेकर सभी क्षेत्रों में योजनाएं तैयार की जाएं।

राष्ट्रीय नेताओं और मुख्यमंत्रियों से मुलाकातें
मुख्यमंत्री डॉ. यादव की नई दिल्ली प्रवास के दौरान अनेक राष्ट्रीय नेताओं, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों, मध्यप्रदेश के सांसदगण, निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से मुलाकात और बातचीत हुई।

श्रीराम कथा के अंतिम दिवस-राम-शबरी प्रसंग सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता

0

सीहोर / शहर के रुकमणी गार्डन में चित्रांश समाज और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सीहोर के तत्वाधान में जारी सात दिवसीय श्रीराम कथा के अंतिम दिवस संत उद्ववदास महाराज ने शबरी प्रसंग, भगवान राम और भरत के मिलाप के अलावा भगवान श्रीराम के राज्य अभिषेक का विस्तार से वर्णन किया। अंतिम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने आरती की। इस संबंध में जानकारी देते हुए महासभा के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार सक्सेना और शैलेन्द्र श्रीवास्वत ने कहाकि सात दिवसीय श्रीराम कथा के समापन पर महा आरती और महाप्रसादी का वितरण किया गया।
उन्होंने कहा कि श्रीरामचरित मानस में वर्णन आता है कि विशुद्घ प्रभु प्रेम की भक्तिनी शबरी ने प्रभु राम के आगमन की उस समय तक श्रद्धाभाव से प्रतीक्षा की जब तक प्रभु श्रीराम ने भीलनी के झूठे बेरों को पूूर्ण आनंद के साथ नहीं चखा। जबकि शबरी को ऋषि मातंग ने बता दिया था कि अभी प्रभु मानव लीला करने के लिए जन्म लेंगे, बाललीलाओं, शिक्षा दीक्षा, विश्वामित्र के यज्ञ की रक्षा, मां जानकी के साथ विवाह के बाद 14 वर्ष के वनवास के समय प्रभु श्री राम तुम्हारे पास पधारेंगे। प्रभु के सच्चे भक्त कुछ पल या वर्ष ही नहीं कई-कई जन्मों तक प्रभु मिलन की प्रतीक्षा करने की सच्ची लगन रखते हैं। यही भारतीय संस्कृति की सुंदरता है।
तुलसीदास की रामचरितमानस में नाम महिमा को विशेष रुप से दर्शाया
संत उद्ववदास महाराज ने कहाकि तुलसीदास की रामचरितमानस में नाम महिमा को विशेष रुप से दर्शाया गया है। भगवान राम कहते हैं कि इस शक्ति से अनभिज्ञ हूं। रामचरितमानस नाम मात्र सुनने से ही संपूर्ण रामचरितमानस सुनने का फल मिल जाता है। व्यक्ति को जीवन में संदेह नहीं करना चाहिए क्योंकि संदेह व्यक्ति के जीवन का पतन करता है और विश्वास व्यक्ति के जीवन में प्रगति करता है। श्री राम कथा श्रद्धा और विश्वास की कथा है। इसके सुनने से व्यक्ति का कल्याण होता है जिसके लिए प्रबुद्ध समाज को समय निकालना चाहिए। रामचरितमानस में तुलसीदास महाराज ने भगवान श्री राम की मर्यादाओं का व्याख्यान किया है कि समाज में इस प्रकार की मर्यादाओं को अपनाने से अनेक प्रकार की बुराइयों का खात्मा होता है।  अहंकारी मनुष्य का पतन हो जाता है और ऐसा पुरुष समाज में सम्मान भी नहीं पाता। प्रभु का स्मरण करने तथा सत्संग में भाग लेने से अहंकार का नाश होता है। प्रभु का ध्यान करने से मनुष्य पापों से दूर रहता है और उसका इस लोक के साथ ही परलोक भी सुधर जाता है। हनुमान जी अपनी विन्रमता के कारण ही भगवान श्रीराम के आंखों के तारे रहे। उनकी विन्रमता और स्वामी भक्ति के कारण वहां भक्तों के शिरोमणि कहलाए। हनुमान जी समुद्र मार्ग से लंका को प्रस्थान कर जाते हैं। मार्ग में कई बाधाएं उत्पन्न होती है। पर सभी को दूर करते हुए वहां विभीषण से मुलाकात होती है। जो माता सीता का तत्कालीन पता बताते हैं। तब हनुमान जी अशोक वन पहुंच कर श्रीराम द्वारा दी हुई मुद्रिका माता सीता को देते हैं। माता को समझाकर फल खाने के बहाने अशोक वाटिका का विध्वंस कर देते हैं। यह सुन रावण कई योद्धाओं को भेजता है। लेकिन, उनके मारे जाने पर मेघनाथ को भेजता है। जो ब्रह्मास्त्र का प्रयोग कर हनुमान को पकड़ लेता है और रावण की सभा में उपस्थित कराया जाता है। सभा में रावण कटु शब्द बोलते हुए उनके पूंछ में आग लगाने का आदेश देता है। प्रसंग के दरम्यान हनुमान जी विभीषण के आवासगृह को छोड़ते हुए रावण की सोने की लंका जला डालते हैं तथा समुद्र में अपनी पूंछ बुझाकर मैया सीता के पास पहुंचते हैं। जहां मैया से निशानी के तौर पर चूड़ामणि लेकर उन्हें सांत्वना देते हुए वापस रामा दल लौट आते हैं।

मारुति नंदन नव युवक संगठन के तत्वाधान में श्रीराम कर्तिन का आयोजन

0

सीहोर / हर कदम पर हमें गुरु के बताए मार्ग का अनुसरण करना चाहिए, हमारे जीवन में सद्गुरु भगवान की कृपा से मिलते है। भगवान गणेश प्रथम पुज्य होते है, लेकिन भगवान गणेश के पहले गुरु सबसे पुज्यनीय है। उक्त विचार शहर के सैकड़ाखेड़ी स्थित सीवन लाइफ कालोनी ने मारुति नंदन नव युवक संगठन के तत्वाधान में मानस मर्मज्ञ अंतर्राष्ट्रीय संत श्री श्री 1008 श्री राम बाबा कोकिल अनंत में विलीन होने पर सुंदरकांड और श्रीराम कर्तिन के पहले पुष्पांजली देते हुए श्री श्री 108 श्री महंत श्री हरिराम दास हंसदास मठ ने कहे। बाबा कोकिल श्रीधाम वृंदावन में गत दिनों देह त्याग दी थी, इसी क्रम में मारुति नंदन नवयुवक संगठन दिव्यात्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि सभा एवं सुंदरकांड का आयोजन रखा गया। समिति के अध्यक्ष ओ पी  गूजर द्वारा बताया गया कि गुरुदेव के अनन्य शिष्यों द्वारा भावपूर्ण श्रद्धा सुमन अर्पित  किए गए। महंत हरिराम दास जी द्वारा राम नाम संकीर्तन किया गया । श्री राम जी बाबा कोकिल के कृपा पात्र एवं समिति के सदस्यों में मुख्य रूप से ओम प्रकाश गुर्जर, अजय मिश्रा, रवि ठकराल, उमेश, राजेंद्र, दीपेश, अखिलेश, विनोद, विशाल, देवेंद्र सहित बड़ी संख्या में भक्त उपस्थित थे, संकीर्तन के पश्चात महंत ने गुरु महिमा का गुणगान किया। कहा कि गुरु तो अपरंपार हैं। सभी गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए। अगर कोई गुरु का अपमान करता है तो उसे जीवन का सच्चा ज्ञान कभी भी प्राप्त नहीं हो सकता। इसलिए गुरू का सदैव सम्मान करो। गुरु बिना ज्ञान प्राप्त नहीं हो सकता और न ही मुक्ति। गुरु कभी हमसे नहीं जुदा होते है, वह अपनी दी हुई शिक्षा से शिष्यों का कल्याण करते है और शिष्य अगर उनकी बताई शिक्षा पर अमल करता है तो उसका लाभ उसको हमेशा मिलता है। 

अब श्रीजी मंदिर मार्ग से नाम से जाना जाएगा खजांची मार्ग

0

सीहोर / लंबे समय से क्षेत्रवासियों और श्रद्धालुओं की मांग पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित अन्य ने वार्ड क्रमांक 28 अंतर्गत आने वाले खजांची लाइन के नाम का परिवर्तन करते हुए इसका मार्ग का नाम श्रीजी मंदिर मार्ग नए नाम के शिलापट का अनावरण किया और साथ ही रविवार को अन्य स्थानों पर विकास कार्य का भूमि पूजन करते हुए क्षेत्रवासियों को शहर के विकास में सहयोग करने की अपील की।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रविवार को शहर के वार्ड क्रमांक 28 के अंतर्गत आने वाले खजांची लाइन में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि आशीष गहलोत और समस्त क्षेत्रवासियों की उपस्थित में खजांची लाइन मार्ग के नाम का परिवर्तन करते हुए श्रद्धालुओं की मांग पर श्रीजी मंदिर मार्ग किया गया है। इस मार्ग पर प्राचीन श्रीजी मंदिर होने के कारण बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आस्था का केन्द्र है। वहीं वार्ड क्रमांक 16 में आठ लाख की लागत से बनाई जाने वाली नाली निर्माण का भूमि पूजन किया। कार्यक्रम के दौरान वार्ड क्रमांक 16 के पार्षद कमलेश राठौर ने कहाकि क्षेत्र में बिना भेदभाव के तेजी से विकास कार्य हो रहे है। क्षेत्र में जल भराव आदि की समस्या को देखते हुए हमारे नपाध्यक्ष श्री राठौर ने नाली निर्माण कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, राजेश मांझी, संतोष शाक्य, विजेन्द्र परमार, अजय पाल सिंह राजपूत, घनश्याम यादव, लोकेन्द्र वर्मा, विवेक राठौर के अलावा क्षेत्रवासी शामिल थे। 

खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में आईटीआई महासंघ का मोर्चा

0

सीहोर / निजी आईटीआई संस्थानों के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में आईटीआई महासंघ का मोर्चा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम विधायक सुदेश राय को ज्ञापन सौंपा।
इसमें मध्यप्रदेश के समस्त निजी आईटीआई संस्थानों की ओर से आईटीआई महासंघ द्वारा मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन विधायक को सौंपा गया, जिसमें कौशल विकास विभाग द्वारा संचालित किए जा रहे एकपक्षीय एवं दमनात्मक आदेशों पर तत्काल रोक लगाने की मांग की गई है।
ज्ञापन में उल्लेखित किया गया कि विभाग द्वारा 2024 से लेकर 8 मई 2025 तक क्रमश: बायोमीट्रिक उपस्थिति, डेली अटेंडेंस रिपोर्ट के नए प्रारूप, रैंडम निरीक्षण और कठोर प्रशासनिक आदेशों के माध्यम से निजी आईटीआई संस्थानों की स्वायत्तता और गरिमा पर आघात किया गया है। इससे संचालकों में भारी असंतोष और आक्रोश व्याप्त है। फीस निर्धारण की स्पष्ट नीति लागू हो – ष्ठत्रश्वञ्ज के दिशा-निर्देशों के अनुसार प्रदेश में निजी संस्थानों की फीस निर्धारण नीति शीघ्र घोषित की जाए। महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं किया गया तो पूरे प्रदेश में चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से शीघ्र हस्तक्षेप कर न्यायसंगत समाधान की अपेक्षा की गई है।

रोमांचक मैच में अम्बेडकर क्लब ने सीहोर ग्रीन को 2-1 से हराया

0

सीहोर / शहर के चर्च मैदान पर खेली जा रही ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता में रविवार को दो मैच खेले गए। इसमें पहला मैच अम्बेडकर ने सीहोर ग्रीन को नजदीकी मुकाबले में 2-1 से हराया। इसके अलावा दूसरा मैच सीहोर रेड और सीहोर बाइज के मध्य खेला गया। इसमें सीहोर बाइज की टीम 2-0 से जीती।
जिला फुटबाल एसोसिएशन के तत्वाधान पर चर्च मैदान पर 85 दिवसीय निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसके अंतर्गत ब्लाक स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता खेली जा रही है। इसके अलावा आगामी दिनों में होने वाली जिला स्तरीय बेबी लीग फुटबाल प्रतियोगिता के लिए आधा दर्जन से अधिक प्रशिक्षण है। जिसमें बालिका वर्ग के लिए मधु राघव, ज्योति गौर, आयुषी पंसारी के अलावा बालक वर्ग के लिए सीनियर कोच मनोज कन्नोजिया, विपिन पवार, मनोज अहिरवार और विजेन्द्र परमार आदि को शामिल किया गया।