सीहोर / श्री सत्य सांई प्रौद्योगिकी एवं चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं जिला सीहोर के लिए ऐतिहासिक रहा। केन्द्र की सीआईडीसी संस्था द्वारा मध्यप्रदेश के प्रथम व एकमात्र विश्वविद्यालय में सीआईडीसी एफिलेटेड सेन्टर का शुभारंभ कर विश्वविद्यालय से एमओयू साइन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में सीआईडीसी के डायरेक्टर जनरल डॉ. प्रिय रंजन स्वरूप विशेष रूप से उपस्थित थे, साथ ही मध्यप्रदेश आईसीसी चैप्टर प्रमुख स्वराज पुरी एवं सीआईडीसी की असिस्टेंट जनरल मेनेजर श्रीमती ममता पाण्डे व सीआईडीसी के सलाहकार प्रो. जेएस चौहान उपस्थित रहें। इस गरिमामयी कार्यक्रम में आरकेडीएफ ग्रुप के चैयरमेन डॉ. सुनील कपूर व विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मुकेश तिवारी की विशेष रूचि के कारण एमओयू संपन्न हुआ। इस सीआईडीसी एफिलिएशन सेटर के अंतर्गत विश्वविद्यालय को निम्न सुविधाएँ प्राप्त होगी विश्वविद्यालय के बीटेक छात्र इंटर्नशिप के लिये देश की नामी कंपनीयों में 6 से 3 माह के लिये जायेगे जिसमें टाटा एवं एल एंड टी ग्रुप भी शामिल है। सीआईडीसी द्वारा विश्वविद्यालय में व्यापक स्तर पर रोजगार मेला 19 व 20 अगस्त को आयोजित किया जायेगा। जिसमें देश की 500 से आधिक कंपनीया शामिल होगी। बी वोकेशनल सत्र जुलाई 2025 से प्रारंभ। सीआईडीसी द्वारा ट्रेनिंग सर्टिफिकेट प्रोग्राम शिक्षकों के लिये आयोजित किया जायेगा। ट्रेन्चलेश में बीटेक प्रोग्राम एमओयू के अंतर्गत प्रारंभ होगा। 10 विदेशी विश्वविद्यालयो के साथ सहकार्य का अनुबंध। चयनित विश्वविद्यालय स्टाफ डेलिगेशन 22 सितंबर से 26 सितंबर सीआईडीसी द्वारा तनजानिया जायेगा। आईसीसी चेप्टर पर विशेष आवार्ड कार्यक्रम 5 सितंबर को भोपाल में आयोजित किया जायेगा। जिसमें देश के 300 कॉर्पोरेट हाउसेस भाग लेगें। विश्वविद्यालय परिसर में 10 एकड में इंडस्ट्रियल पार्क की स्थापना। विश्वविद्यालय में रेडियों बंकर की स्थापना एमप्री के सहयोग से होगी। कार्यक्रम के अंत में आरकेडीएफ ग्रुप के चैयरमेन डॉ. सुनील कपूर द्वारा सीआईडीसी के वशिष्ठजनों को धन्यवाद दिया गया एवं आभार व्यक्त कर इस कार्य के क्रियान्वयन के लिए प्रतिबंद्धता दोहराई।
तेज रफ्तार बोलेरो पुल से टकराई, बिलकिसगंज में भोपाल के प्रधान आरक्षक की मौत
सीहोर / स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के समय गाड़ी में अनिल यादव अकेले थे। हादसे के बाद ग्रामीण उन्हें बिलकिसगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
सीहोर के बिलकिसगंज क्षेत्र में शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में भोपाल सीआईडी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक की मौत हो गई। यह हादसा ढाबला केलबाड़ी के पास कुलांस नदी के पुल पर हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। लोगों ने वाहन में सवार प्रधान आरक्षक को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बिलकिसगंज के ग्राम ढाबला केलबाड़ी के पास बने कुलांस नदी के पुल पर शनिवार को सड़क हादसा हो गया। चालक ने बोलेरो गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया और वह पुल से टकरा गई। गाड़ी की रफ्तार इतनी तेज थी कि उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
ग्रामीणों ने बताया कि बोलेरो बिलकिसगंज से सीहोर की तरफ जा रही थी, इस दौरान वह पुल से टकरा गई। गाड़ी में ड्राइवर के अलावा कोई नहीं था। ड्राइवर पहचान अनिल यादव (46) निवासी 17वीं बटालियन, सरस्वती नगर, भिंड के रूप में हुई है। वे वर्तमान में भोपाल में सीआईडी थाना में प्रधान आरक्षक थे। हादसे के बाद मार्ग से निकल रहे लोगों ने प्रधान आरक्षक को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। साथ ही बिलकिसगंज पुलिस को हादसे की सूचना दी।
ग्रामीणों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि दुर्घटना के समय गाड़ी में अनिल यादव अकेले थे। हादसे के बाद ग्रामीण उन्हें बिलकिसगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार, बोलेरो में सवार प्रधान आरक्षक वाहन को काफी तेजी से चला रहे थे। पुलिस संभावना व्यक्त कर रही है कि संभवतः किसी वाहन या जानवर के सामने आ जाने पर प्रधान आरक्षक ने गाड़ी पर नियंत्रण खो दिया। इसके चलते उनका वाहन पुल से टकरा गया।
पुलिस कर रही जांच
एसडीओ पूजा शर्मा ने बताया कि मृतक भोपाल सीआईडी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक थे। घटना की सूचना मिलते ही बिलकिसगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है, मामले की जांच कर रही है।
खाना पसंद नहीं आया तो बुजुर्ग ने की आत्महत्या
भोपाल / बजरिया थाना क्षेत्र स्थित बापू कॉलोनी में रहने वाले एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि तुलसी राम पत्नी के साथ किराए के मकान में रहते था और मजदूरी करता था। पत्नी ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात तुलसीराम शराब के नशे में घर पहुंचे। उन्होंने मछली बनाने का कहा। मछली बनाकर दी तो उसे पसंद नहीं आई तो इसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद के बाद वह रेलवे स्टेशन चली गई। स्टेशन पर ही उन्होंने रात बिताई। शनिवार दोपहर करीब पौने 1 बजे वह घर पहुंची तो तुलसीराम की लाश पंखे पर लटका मिला। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच करने में जुट गई है।
भोपाल. बिलखिरिया थाना क्षेत्र स्थित छावनी पठार में शुक्रवार की रात एक युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि नेहा लोधी ने शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद देर रात तक दोस्त से मोबाइल पर बात करने के बाद वह मां के पास सो गई। सुबह 6 बजे जब मां की नींद खुली तो नेहा फांसी के फंदे पर लटकी मिली। ग्रामीणों ने इसकी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मामला प्रेम-प्रसंग से जुड़ा लग रहा है। पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। पीएम रिपोर्ट आने के आगे की जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने देखी व्यवस्थाएं असफल रहा कोरोना का जेएन-1 वैरिएंट
भोपाल / देश में कोरोना के मरीज फिर बढ़ने लगे हैं। दिल्ली से लेकर केरल तक 314 मरीज सामने आ चुके हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर में भी 2 एक्टिव केस है। बीते एक सप्ताह में सरकारी अस्पतालों की ओपीडी में कोरोना जैसे लक्षणों वाले मरीजों की संख्या 15 फीसदी तक बढ़ गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना का जेएन-1 वैरिएंट है, जो तेजी से फैल रहा है। लोगों को खुद को सुरक्षित रखने के लिए कोरोना से बचाव की आदतों को फिर अपनाने की जरूरत है।
केंद्रीय मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड वेलफेयर का कोविड-19 डैश बोर्ड आखरी बार 19 मई 2025 की सुबह 8 बजे अपडेट किया गया था। तब तक के आंकड़ों के अनुसार देश में 257 कोरोना के एक्टिव मामले है। इंदौर में कोरोना के दो पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। सीएमएचओ डॉ. बीएस सेत्या का कहना है कि दोनों की हालत अच्छी है। दोनों घर पर ही आइसोलेट हैं। उनके फिर से सैंपल
लेकर जांच के लिए भेजे जाएंगे। इनके संपर्क में आए लोगों की भी कांटेक्ट हिस्ट्री निकली जा रही है। इस साल जनवरी से लेकर अब तक कोरोना के पांच मरीज मिले हैं। इनमें
से एक महिला की मौत हुई है जिसका कारण उसे किडनी और दूसरी बीमारियां थीं। इंदौर में कोरोना को लेकर पैनिक जैसी स्थिति बिल्कुल नहीं है।
ग्वालियर में कोविड को लेकर सीएमएचओ डॉ. सचिन श्रीवास्तव का कहना है कि दो दिन पहले ही सभी ऑक्सीजन प्लांट चेक किए हैं। लगातार हर सप्ताह ऑक्सीजन प्लांट चेक किए जा रहे हैं। बीच-बीच में मॉकड्रिल भी की जाती है। अभी कोई गाइड लाइन नहीं आई है, लेकिन सोमवार तक हम एक वार्ड भी कोविड पीड़ित के लिए रिजर्व करने जा रहे हैं। फिलहाल ग्वालियर में सामान्य स्थिति है।
कोविड को लेकर जबलपुर में अलर्ट किया गया है। ज्वाइन डायरेक्टर हेल्थ डॉ. संजय मिश्रा का कहना है कि सरकारी अस्पतालों सहित निजी अस्पतालों को भी तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। जबलपुर जिला अस्पताल सहित मेडिकल और सिहोरा सिविल अस्पताल में स्थापित किए गए ऑक्सीजन प्लांट को हाल ही में चेक किया गया था, सब कुछ ठीक है। डॉ संजय मिश्रा का कहना है कि अभी तक राज्य सरकार की तरफ से किसी तरह की गाइडलाइन नहीं आई है, इसके बावजूद भी स्वास्थ्य विभाग ने कोविड से लड़ने की पूरी तैयारी कर रखी है।
राजधानी के रीजनल रेस्पिरेशन डिजीज इंस्टीट्यूट और जेपी अस्पताल की ओपीडी में आने वाले 15 फीसदी मरीजों में कोरोना जैसे लक्षण नजर आ रहे हैं। रीजनल रेस्पिरेशन डिजीज इंस्टीट्यूट के वरिष्ठ श्वास रोग विशेषज्ञ डॉ. पराग शर्मा बताते हैं कि इन मरीजों में बुखार, गंध-स्वाद का चले जाना, बदन दर्द, खांसी और सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। यह लक्षण 2020 की कोविड लहर की याद दिलाते हैं। हालांकि, बीमारी 7 से 10 दिन में ठीक भी हो रही है। कुछ मरीजों को जरूर भर्ती करने की जरूरत पड़ रही है।
इंदौर में दो कोरोना पाॅजिटिव
कोरोना वायरस के जेएन-1 वैरिएंट फैलने के बीच इंदौर में भी दो लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया और भोपाल के सरकारी और गैर सरकारी अस्पतालों को अलर्ट कर दिया है। हालांकि जिले के सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने बताया कि भोपाल में घबराने की कोई बात नहीं है यहां ऐसा कोई मामला सामने नहीं आया है। इस संबंध में प्रशासन के माध्यम से कोई गाइडलाइन जारी नहीं की गई है। फिर भी जिले में कोरोना से निपटने के लिए सभी अस्पताल पूरी तरह तैयार हैं। जेपी जिला अस्पताल में कोरोना या संक्रामक रोगों की जांच के लिए बनाए गए लू क्लीनिक को पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। अब इसका इस्तेमाल पार्किंग एरिया के तौर पर किया जा रहा है।
समाज को एकजुट कर आगे बढ़ाना है , प्रदीप
सीहोर / शहर के क्रिसेंट ग्रीन गार्डन के सभागार में अखिल भारतवर्षीय हैहय कलचुरी महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण व समान समारोह हुआ। इसकी अध्यक्षता कलचुरी कलार समाज सीहोर के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप बिजोरिया ने की। मुय अतिथि ओपी चैकसे व विशेष अतिथि हरि ओम राय भोपाल, अशोक शिवहरे, अरविंद राय भोपाल, परमानंद राय सीहोर, शंकर लाल जायसवाल इछावर रहे। सर्वप्रथम भगवान सहस्त्रबाहु के चित्र के समुख दीप प्रचलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने किया। कुमेर सिंह जायसवाल ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि भोपाल से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शपथ ग्रहण समारोह में उपस्थित हुए। कार्यक्रम में समाज को एकजुट होकर आगे बढ़ने की बात कही।
पाॅश काॅलोनी में चार घरों के ताले तोड़ नकदी व सामान ले गए चोर
भैरूंदा / तीन दिन पहले छिंदगांव काछी गांव में मकान की जाली तोड़कर चोरी हुए नकदी, सामान और कार को पुलिस बरामद करती, उससे पहले ही शुक्रवार रात चोरों ने भैरुंदा की पॉश कॉलोनी स्वप्न सिटी में फिर चार मकानों में धावा बोल दिया। चोर नकदी, सामान पर हाथ साफ कर गायब हो गए। बताया जा रहा है कि चोरों ने नगर के स्वप्न सिटी के देवीलाल, संतोष, अशोक यादव, प्रशांत राजपूत के घरों के ताले तोड़ दिए। इनमें से अशोक यादव परिवार के साथ इंदौर गए हुए थे, जबकि प्रशांत राजपूत के परिवार में शादी थी। वही अन्य लोग भी बाहर थे। इसका चोरों ने फायदा उठाया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तो उसमें पांच चोर नजर आए हैं। जिनके मुंह कपड़े से बंधे थे और हाथ में डंडा लिए थे।
स्वप्नसिटी निवासी अर्चना राजपूत ने बताया कि वे अपने परिवार के साथ में शादी समारोह में शामिल होने के लिए गईं थीं। इस दौरान उनके घर में चोरी हो गई। चोर उनके घर से करीब 7-8 तोला सोना, चांदी के आभूषण आदि चोरी कर ले गए। इसके अलावा अन्य सामान भी चोरी हुआ। एक अन्य महिला ने भी बताया कि उनके घर से भी चोर सोना, चांदी का सामान के अलावा नकदी ले गए। चोरी की वारदात तब हुई जब वह अपने गांव गई थी। इस वारदात से आसपास के लोगों में दशहत का माहौल बन गया और वह डरे हुए हैं।एक सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पिछले साल हुई चोरी का भी सामने आया है। जिसमें भी पांच चोर दिख रहे हैं। बीते साल और अब की वारदात में नजर आए चोरों के कद एक जैसे ही हैं। इससे यह भी हो सकता है इन्हीं चोरों ने दूसरी बार चोरी की वारदात को किया हो।
चार पहिया वाहन पलटा, सीआइडी थाने के आरक्षक चालक की मौत
सीहोर / भोपाल-बिलकिसगंज रोड पर बिलकिसगंज थाना क्षेत्र के कुलांस नदी पुल पर शनिवार दोपहर एक बजे बड़ा हादसा हो गया। एक दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में भोपाल सीआइडी थाने में पदस्थ आरक्षक चालक का बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग के साइड में बने पिलर से टकराकर पलट गया। हादसे में आरक्षक चालक की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार भोपाल सीआईडी में पदस्थ आरक्षक चालक अनिल यादव अकेले शासकीय बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 03 ए 2101 से भोपाल से सीहोर तरफ से आ रहे थे। कुलांस नदी पुल के पास किसी दूसरे वाहन को बचाने के चक्कर में बोलेरो वाहन पुल के रेलिंग साइड में बने पिलर से टकराकर पलट गया। वाहन इस तरह से पलटा कि आगे का हिस्सा टूटकर चकनाचूर हो गया। आरक्षक चालक को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। टकराने के बाद वाहन आधी सडक पर आ गया था। वाहन के सडकघ् पर आने और दूसरा लोगों की भीड़ लगने से कुछ देर तक आवाजाही प्रभावित हुई। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना पर पहुंची बिलकिसगंज थाना पुलिस ने लोगों और सडकघ् पर पड़े वाहन को अलग हटाकर आवागमन चालू कराया।
जेसीबी चालक ने मारी टक्कर, अज्ञात व्यक्ति की मौत
भोपाल-इंदौर हाईवे आष्टा पार्वती थाना क्षेत्र में लापरवाह जेसीबी चालक ने सडकघ् पर जा रहे मानसिक रोगी अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उसे इलाज के लिए आष्टा सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पार्वती थाना प्रभारी हरि सिंह परमार ने बताया कि मृतक मानसिक रोगी अज्ञात व्यक्ति पिछले तीन, चार दिनों से इधर-उधर घूम रहा था।जिसके बारे में पता किया जा रहा है।
सीहोर की दो साल में बदलेगी तस्वीर, पर्यटन और शिक्षा को मिलेगी पहचान
सीहोर / जिले में चैतरफा विकास कार्य चल रहे हैं। एक से दो साल के भीतर जब यह पूर्ण हो जाएंगे, सीहोर जिले को न केवल पर्यटन की दृष्टि से बल्कि शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में एक नई पहचान मिलेगी। जिले में छोटे-बड़े मिलाकर करीब 1000 करोड़ के प्रोजेक्टों पर काम चल रहा है, जिसमें सलकनपुर देवी लोक, अमृत भारत रेलवे स्टेशन और दो रेलवे ओवरब्रिज काफी महत्वपूर्ण है। रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद पुराने इंदौर-भोपाल स्टेट हाइवे पर लगने वाले जाम की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। पीडब्ल्यूडी पुराने हाइवे को टू-लेन से फोर लेन भी कर रही है। 40 करोड़ रुपए के इस प्रोजेक्ट का कार्य करीब 50 से 60 फीसदी पूर्ण हो चुका है।
सलकनपुर देवी लोक बनने के बाद उज्जैन महाकाल मंदिर जैसी भीड़ मां विजयासन देवी धाम में दिखाई देगी। सलकनपुर देवी लोक फेस-02 पर भी सरकार विचार कर रही है। मध्यप्रदेश पर्यटन विकास निगम इसका प्रस्ताव भी केन्द्र सरकार को भेज चुका है, हालांकि अभी इसकी स्वीकृति नहीं मिली है, लेकिन बताया जा रहा है कि केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान इसमें अच्छी खासी रूचि ले रहे हैं, जल्द ही सलकनपुर देवी धाम में देवीलोक फेस-02 को हरी झंडी मिलेगी।
कानियाखेड़ी में 22 करोड़ का जलाशयरू आष्टा क्षेत्र में 2 करोड़ रुपए की लागत से कानियाखेड़ी गांव में सबसे बड़े जलाशय का निर्माण हो रहा है। इस जलाशय के बनने से 12 गांव की 3800 हेक्टेयर जमीन सिंचिंत हो जाएगी। किसानों को रबी सीजन में बोवनी करने पलेवा और फसल में सिंचाई करने भटकना नहीं पड़ेगा। वहीं, आसपास के एक हजार से अधिक जलस्त्रोत अलग रिचार्ज होंगे। अभी काम 80 प्रतिशत पूरा हो गया है।
शिव-पार्वती लोक कॉरिडोररू उज्जैन में महाकाल की तर्ज पर आष्टा में शिव-पार्वती लोक कॉरिडोर का निर्माण हो रहा है। एक करोड़ रुपए की लागत से होने वाले इस काम को कराने का जिमा ग्रामीण यांत्रिकी विभाग को सौंपा गया है। मंदिर परिसर में विद्या पीठ भवन, गरीबों के लिए भोजन शाला, बाहर से आए श्रद्धालुओं के लिए धर्मशाला का निर्माण होगा। पार्वती नदी से लेकर मंदिर के किले परिसर तक नदी में घाट बनने के साथ ही अन्य सौंदर्यीकरण आदि होगा। अभी 15 प्रतिशत के आसपास काम पूूरा हुआ है। शिव-पार्वती लोक कॉरिडोर बनते ही मंदिर की खूब सूरती और बढ़ेगी।
दो रेलवे ओवर ब्रिजरू शहर में रेलवे क्रॉसिंग क्रमांक 104 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के गेट पर 25 करोड़ रुपए की लागत से आरओबी का निर्माण किया जा रहा है। आरओबी का निर्माण कार्य करीब 50 से 60 फीसदी हो चुका है। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी की तरफ कार्य अंतिम चरण में है और विशाल मेगा मार्ट के सामने पिलर खड़े किए जा रहे हैं। रेलवे क्रॉसिंग के ऊपर का काम रेलवे खुद करेगा। यह आरओबी करीब 700 लंबा और 15 मीटर चैड़ा है। पिलर 24 पिलर पर खड़ा किया जा रहा है। भोपाल-रतलाम रेलवे ट्रेक क्रॉसिंग क्रमांक 107 फंदा फाटक पर 28 करोड़ रुपए से 700 मीटर लंबा, 15 मीटर रेलवे ओवरब्रिज बन रहा है।
अमृत भारत रेलवे स्टेशन
अमृत भारत रेलवे स्टेशन योजना में 22 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से सीहोर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य चल रहा है। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 फरवरी 2024 को वर्चुअल शिलान्यास किया था। इस पुनर्विकास में सरक्यूलेटिंग एरिया, पार्किंग, स्टेशन बिल्डिंग व साइनेज के कार्य को अपग्रेडिंग किया जा रहा है। प्लेटफार्म नंबर 1 व 2 कवरशेड बनाए जा रहे हैं। क्राउड हैडलिंग एरिया में विकास कार्य चल रहा है। प्लेटफार्म नंबर 1 को ऊंचा कर बढ़ाना है और प्लेटफार्म नंबर 2 को ऊंचा किया जाना प्रस्तावित है।
सलकनपुर देवी लोक
सलकनपुर में देवी लोक का निर्माण किया जा रहा है। मां विजयासन देवी धाम में देवी लोक निर्माण का प्रोजेक्ट 240 करोड़ रुपए का है। देवी लोक में 64 योगिनियों को यूरल रूप में प्रदर्शित किया जाएगा। मंदिर पहुंचने से पहले ही माता विजयासन देवी के 9 स्वरूपों की कहानी श्लोकों के माध्यम से दर्शाया जाएगा।
भोपाल-कानपुर काॅरिडोर में भोपाल से सागर तक का कार्य तेजी से चल रहा है
विदिशा / से अशोकनगर हाईवे पर फोरलेन निर्माण का कार्य जारी है। पुल-पुलियों के निर्माण के साथ 77 किलोमीटर लंबे हाईवे को 725 करोड़ रुपए के बजट से तैयार किया जा रहा है। पूरी उम्मीद है कि इसी वर्ष यह हाईवे तैयार हो जाएगा। यह फोरलेन विदिशा बायपास, बैरसिया रोड, करारिया तिराहा, देवखजूरी, कागपुर, अंबानगर चैराहा से होकर मेहलुआ तक जाएगा।
भोपाल-कानपुर कॉरिडोर में भोपाल से सागर तक का कार्य तेजी से चल रहा है। छह हिस्सों में निर्माण कार्य पूर्ण किया जाना है। बाकी रह गए पांच हिस्सों में जल्द ही कार्य शुरू होगा।
सिद्धांत सिंघई, परियोजना संचालक एनएचआइ
विदिशा. भोपाल से कानपुर बीच प्रस्तावित इकोनॉमिक कॉरिडोर के तैयार होने पर विदिशा से भोपाल व सागर के बीच आवागमन का मुश्किल रास्ता आसान हो जाएगा। कॉरिडोर के जरिए न केवल दूरी कम होगी। बल्कि दो की जगह फोरलेन की सड़क भी उपलब्ध हो जाएगी। कॉरिडोर के एक हिस्से में मोरीकोड़ी से विदिशा के बीच शुरू निर्माण कार्य पूर्ण होने की स्थिति में है। दूसरी ओर कॉरिडोर के बाकी के पांच प्रोजेक्ट (हिस्सों) का कार्य जल्द ही शुरू होगा। भोपाल से सागर के बीच कॉरिडोर को कुल छह प्रोजेक्ट में विभाजित कार्य निर्माण कार्य पूरा करने की योजना है। भोपाल-कानपुर कॉरिडोर में मोरीकोड़ी से विदिशा तक 20.5 किलोमीटर के हिस्से में फोरलेन सडक निर्माण के लिए कार्य शुरू कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। करीब 320 करोड़ से स्वीकृत इस कार्य के पूर्ण होने पर न केवल विदिशा से भोपाल की दूरी १२ किलोमीटर तक कम हो जाएगी। भोपाल से मोरीकोड़ी के बीच 42 किलोमीटर में फोरलेन सडकघ् बनाने के लिए 650 करोड़ का बजट स्वीकृत है। इस हिस्से में निर्माण कार्य शुरू करने के लिए निविदा सहित अन्य प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही कार्य शुरू होगा। इसी प्रकार विदिशा से ग्यारसपुर के बीच 543 करोड़ रुपए के स्वीकृत बजट से 28.8 किलोमीटर में फोरलेन के निर्माण का कार्य भी शुरू होने वाला है। एनएचआइ के अधिकारियों के अनुसार ग्यारसपुर से राहतगढ़ के बीच 36 किलोमीटर और राहतगढ़ से बेरखेड़ी के बीच 10.1 किलोमीटर में फोरलेन का निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। ग्यारसपुर से राहतगढ़ के बीच फोरलेन बनाने के लिए 930 करोड़ स्वीकृत हैं। इसी प्रकार राहतगढ़ से बेरखेड़ी के बीच फोरलेन निर्माण के बावत 731.36 करोड़ रुपए के बजट स्वीकृत किया गया है। इसके आगे बेरखेड़ी से सागर तक लिंक रोड का निर्माण कार्य भी पूरा होने वाला है। जबकि 27 किलोमीटर में फोरलेन बनाने के लिए निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। इस फोरलेन निर्माण के लिए 432 करोड़ का बजट स्वीकृत है।
ी
शहर में 31 हजार से ज्यादा मकानों का होगा सत्यापन, 20 दल एक साथ करेंगे कार्य
विदिशा / नक्शा अभियान के तहत ड्रोन सर्वे पूरा होने के बाद अब तैयारी शहरी क्षेत्र के मकानों की सीमाओं व उनके मालिकों के सत्यापन की है। जल्द ही नगर पालिका सीमा क्षेत्र के 28.67 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में 31190 मकानों के सत्यापन का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इसके लिए वार्ड स्तरीय समितियों का गठन किया जा रहा है। साथ ही सत्यापन कार्य करने के लिए दल भी बनाए जा रहे हैं। विदिशा शहरी तहसीलदार के नेतृत्व में होने वाले सत्यापन में मकानों की भौगोलिक स्थिति के अवलोकन के साथ ही संपत्तियों के मालिकाना हक की भी जांच की जाएगी। सत्यापन के दौरान विवादों का निराकरण गठित वार्ड स्तरीय समितियां करेंगी। सभी 39 वार्डों के लिए बनाई जाने वाले समितियों में वार्ड प्रभारी, पटवारी, सर्वेक्षण सदस्य, राजनैतिक व नगर प्रतिनिधि शामिल रहेंगे। तहसीलदार अमित सिंह ठाकुर के मुताबिक सत्यापन का कार्य 20 दलों के जरिए कराया जाएगा। दलों के गठन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि नक्शा अभियान में प्रदेश के 10 शहरों का चयन किया गया है। इसमें विदिशा भी शामिल है। अभियान में शामिल रायसेन के सांची शहर से केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान व मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 18 फरवरी को ड्रोन सर्वे की शुरुआत की है।
सवा करोड़ के रोवर का इंतजार
सत्यापन कार्य शुरू करने के लिए अब केवल रोवर यंत्र के उपलब्ध होने का इंतजार है। सत्यापन के बावत उपयोग में लाए जाने वाले रोवर नामक यंत्रों के क्रय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। सत्यापन कार्य में 20 रोवर का उपयोग किया जाएगा। प्रत्येक रोवर की कीमत करीब 6 लाख है। इस तरह 1.20 करोड़ से रोवर क्रय किया जाना है। जैसे ही रोवर की मांग पूरी होती है, सत्यापन कार्य शुरू कर दिया जाएगा।
विदिशा शहर










