Home Blog Page 585

मानसून पर आया बड़ा अपडेट! 8 दिन पहले केरल पहुंचा मानसून, नौतपा में भी होगी बारिश, 7 दिन बदला रहेगा मौसम

0

भोपाल /मध्यप्रदेश में भले ही अभी गर्मी शबाब पर है पर देश में मानसून की गतिविधियां शुरु हो चुकी हैं। केरल में मानसून पहुंच गया है। यहां निर्धारित समय से 8 दिन पहले ही मानसून ने दस्तक दे दी। ऐसे में एमपी में मानसून की चर्चा चलने लगी है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक प्रदेश में इस बार मानसून 15-16 जून को एंट्री कर सकता है। एमपी में मानसून दक्षिण से प्रवेश करेगा जिससे सबसे अंत में उत्तरी इलाकों में सक्रिय होगा। मध्यप्रदेश में मानसून आमतौर पर 15 जून को आता है। हालांकि कई बार बहुत विलंब भी हुआ है और कुछेक बार जल्दी भी सक्रिय हुआ है। प्रदेश में पिछले साल यानि सन 2024 में मानसून करीब 6 दिन लेट आया था। दक्षिण-पश्चिम मानसून ने प्रदेश के दक्षिणी जिलों अनूपपुर, बालाघाट, डिंडौरी, पांढुर्णा, मंडला और सिवनी में 21 जून को प्रवेश किया था। इधर 2009 में मानसून प्रदेश में 23 मई को ही आ गया था।

प्रदेश में 15-16 जून तक आने की संभावना

मौसम विभाग के मुताबिक, सन 2025 में यानि इस बार भी मानसून के प्रदेश में 15-16 जून तक आने की संभावना है। दक्षिणी पश्चिमी मानसून प्रदेश के दक्षिणी पश्चिमी जिलों से ही प्रदेश में प्रवेश करेगा। एमपी के दक्षिणी जिलों अनूपपुर, बालाघाट, बैतूल, मंडला, सिवनी, डिंडौरी, पांढुर्णा और पश्चिमी जिलों बुरहानपुर व बड़वानी में सबसे पहले मानसून सक्रिय होगा।

मध्य इलाकों में मानसून इस बार 20 जून तक आ सकता है

भोपाल, इंदौर सहित मध्यप्रदेश के मध्य इलाकों में मानसून इस बार 20 जून तक आ सकता है जबकि ग्वालियर जैसे उत्तरी इलाकों में यह सबसे बाद 25 जून तक सक्रिय होगा।

मौसम विभाग भोपाल के अधिकारियों के अनुसार शनिवार को मानसून केरल पहुंच गया है। यह अपने तय समय से 8 दिन पहले पहुंचा लेकिन मध्यप्रदेश में इसके निर्धारित समय यानि 15 जून के आसपास ही सक्रिय होने का अनुमान है।शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कुल 47 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन मई के आखिरी सप्ताह में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

मध्य प्रदेश में एक साथ एक्टिव कई सिस्टम की वजह से लगातार बारिश का दौर जारी है। खास बात यह है कि इस बार मई महीने में भी मध्य प्रदेश में सावन भादो जैसी बारिश हो रही है। इस बार नौतपा में भी पानी बरसेगा। मौसम विभाग ने अगले 7 दिन यानी, मई के आखिरी सप्ताह में भी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन समेत कुल 47 जिलों में तेज आंधी चलने और बारिश होने का अलर्ट है।

ऐसा रहेगा आज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट है। वहीं, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम साफ रह सकता है। उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में तेज आंधी चलेगी। जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है।

इसलिए हो रही बारिश 
मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, प्रदेश में साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ की एक्टिविटी है। इस वजह से आने वाले सात दिन तक प्रदेश में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है।

बारिश की वजह से तापमान में आई गिरावट
 शुक्रवार को रतलाम जिले में ओले गिरे। वहीं, उमरिया और गुना में आंधी-बारिश का दौर रहा। छिंदवाड़ा, सिंगरौली, डिंडौरी, मंडला, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, अनूपपुर, सीधी, सागर, पन्ना, सतना, रीवा और रायसेन में भी आंधी-बारिश का दौर देखने को मिला। बारिश और आंधी की वजह से दिन के तापमान में गिरावट आई। खजुराहो, नौगांव, टीकमगढ़, गुना और शिवपुरी ही ऐसे शहर रहे, जहां पारा 41 डिग्री या इससे अधिक रहा। ग्वालियर को छोड़ बाकी शहरों में तापमान 40 डिग्री से कम ही रहा। ग्वालियर में 40.2 डिग्री, भोपाल में 36 डिग्री, इंदौर में 34.4 डिग्री, उज्जैन में 39.7 डिग्री और जबलपुर में पारा 38.2 डिग्री दर्ज किया गया। प्रदेश में सबसे ठंडा पचमढ़ी रहा। यहां तापमान 31.6 डिग्री रहा। सीधी में 32.2 डिग्री, मलाजखंड में 34 डिग्री, बैतूल-सिवनी में 34.2 डिग्री रहा।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

24 मई: उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास, बड़वानी,खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, अनूपपुर, शहडोल, सीधी, सिंगरौली में तेज आंधी चलेगी। जिसकी रफ्तार 60 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रह सकती है। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, राजगढ़, विदिशा, सीहोर, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, कटनी, उमरिया, डिंडौरी, मैहर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, धार, झाबुआ और अलीराजपुर में हल्की बारिश और आंधी का अलर्ट है। नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में मौसम साफ रह सकता है।

25 मई: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में तेज आंधी का अलर्ट है। मुरैना, भिंड, दतिया, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, उमरिया, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, मैहर, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में आंधी-बारिश का दौर रहेगा।

26 मई: रतलाम, उज्जैन, इंदौर, धार, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी और बालाघाट में तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।

27 मई: भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़,छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, पन्ना, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, शिवपुरी, अशोकनगर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

‘सन ऑफ सरदार’ फेम मुकुल देव का 54 की उम्र में निधन, तीन साल पहले रिलीज हुई थी आखिरी फिल्म

0

DR News India

हिंदी सिनेमा अपने लोकप्रिय अभिनेता मुकुल देव की अचानक मौत हो जाने से स्तब्ध है। मुकुल देव को हाल फिलहाल की फिल्मों ‘सन ऑफ सरदार’, ‘आर… राजकुमार’, ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाना जाता है। वह 54 वर्ष के थे।

जानकारी के मुताबिक मुकुल देव का शुक्रवार रात निधन हुआ। शनिवार को उनके दोस्तों को जब उनके निधन की खबर मिली तो वे उनके घर पहुंचे। उनकी मृत्यु के कारण की पुष्टि नहीं हो सकी है। उनके परिवार और दोस्तों की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार है।

उनकी करीबी मित्र और अभिनेत्री दीपशिखा नागपाल ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “RIP”। मुकुल देव आखिरी बार हिंदी फिल्म दिव्या दत्ता के साथ ‘अंत द एंड’ में नजर आए थे। वे अभिनेता राहुल देव के छोटे भाई हैं।

मुकुल देव का जन्म नई दिल्ली में एक पंजाबी परिवार में हुआ था, जिनकी जड़ें जालंधर के पास के एक गांव से जुड़ी थीं। उनके पिता हरी देव पुलिस में असिस्टेंट कमिश्नर थे और उन्होंने ही मुकुल को अफगानी संस्कृति से परिचित कराया था। उनके पिता पश्तो और फारसी भाषा बोल सकते थे।

मुकुल का मनोरंजन की दुनिया से पहला परिचय कक्षा 8 में हुआ जब उन्होंने दूरदर्शन के एक डांस शो में माइकल जैक्सन की नकल करते हुए प्रस्तुति दी थी और इसके लिए उन्हें पहली बार पारिश्रमिक मिला था। मुकुल ने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय उड़ान अकादमी से हवाई जहाज उड़ाने का प्रशिक्षण प्राप्त किया था।

‘सन ऑफ सरदार’ फेम मुकुल देव

धारावाहिक ‘मुमकिन’ (1996) से अभिनय की शुरुआत करने वाले मुकुल देव ने  ‘फियर फैक्टर इंडिया’ का पहला सीजन होस्ट किया था। फिल्मों में उनकी शुरुआत ‘दस्तक’ से हुई थी, जिसमें उन्होंने एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाया था। पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन की भी ये पहली फिल्म थी।

बड़े सितारों के साथ किया काम

मुकुल देव ने हिंदी के अलावा पंजाबी, तमिल, तेलुगु, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम फिल्मों में भी काम किया. वे अब तक 50 से ज्यादा फिल्मों और कई टीवी सीरियल्स में नजर आ चुके हैं. अपने फिल्मी सफर में मुकुल देव ने कई बड़े स्टार्स के साथ स्क्रीन शेयर की. उन्होंने संजय दत्त के साथ ‘सन ऑफ सरदार’ और शाहिद कपूर के साथ ‘आर…राजकुमार’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. इसके अलावा वे धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल के साथ कॉमेडी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ में भी नजर आए. 

थे एक बहुमुखी कलाकार

मुकुल देव का करियर भले ही लीड हीरो के तौर पर ज्यादा न रहा हो, लेकिन उन्होंने खुद को एक बहुभाषी और वर्सेटाइल एक्टर के तौर पर साबित किया है. वे हर तरह के किरदार में ढल जाते थे फिर चाहे पुलिस अफसर हो, खलनायक या फिर कॉमेडी रोल. अपनी मेहनत और अभिनय के दम पर उन्होंने इंडस्ट्री में खास जगह बनाई. हालांकि, उनका यूं अचानक से चले जाना उनके फैंस और इंडस्ट्री के लोगों के लिए किसी बड़े सदमे से कम नहीं है. भगवान उनकी आत्मा को शांति दे. 

आरक्षित सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश देकर निरूशुल्क शिक्षा

0

सीहोर / नवीन शिक्षा सत्र 2025-26 में आरटीइ (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) में जिले की 513 निजी स्कूल की आरक्षित सीटों पर गरीब बच्चों को प्रवेश देकर निरूशुल्क शिक्षा देना है। इस बार पहले चरण में 2251 सीट पर प्रवेश के लिए 4890 बच्चों के आवेदन आए हैं।इन बच्चों के सभी दस्तावेजों का 57 जनशिक्षा केंद्रों पर सत्यापन का काम चल रहा था।
शिक्षा विभाग के एपीसी चंद्रशेखर वर्मा ने बताया कि शुक्रवार अंतिम दिन तक 4300 बच्चों के दस्तावेज का सत्यापन हुआ है।अब शेष 590 आवेदन का सत्यापन नहीं होने से वह स्वतरू ही निरस्त हो जाएंगे। जिन बच्चों के आवेदन, सत्यापन हुए उनको 29 मई को लॉटरी सिस्टम से स्कूल आवंटन किया जाएगा।इसका पालकों के मोबाइल पर मैसेज आएगा।मैसेज मिलते बच्चों को 2 से 10 जून के बीच संबंधित स्कूल में दस्तावेज लेकर प्रवेश लेना होगा।यदि कोई बच्चा नहीं पहुंचा तो उसे आरटीइ में पढने का लाभ नहीं मिलेगा।
आवेदन ज्यादा आने की ये रही वजहरू पिछले साल आरटीइ में 2256 सीट थी, जिसमें 4112 ने आवेदन किया और 1998 का प्रवेश दिया था।शिक्षा विभाग की तरफसे इस बार प्रचार-प्रसार कर पालकों से भी संपर्क किया।आरटीइ के क्या फायदे हैं उसके बारे में भी जानकारी दी गई। इस वजह से ही पालकों का ज्यादा रूझान बढ़ा है।जबकि तीन साल पहले तक स्थिति यह थी कि पहला, दूसरा चरण चलाने के बाद भी सीट पूरी भर नहीं पाती और खाली रह जाती थीं।

प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

0

भोपाल / संघ लोक सेवा आयोग नई दिल्ली द्वारा 25 मई 2025 को आयोजित की जाने वाली सिविल सर्विसेस प्रारंभिक परीक्षा के लिए आयुक्त भोपाल संभाग श्री संजीव सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को ब्रीफिंग एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ब्रीफिंग बैठक में नगर निगम आयुक्त श्री हरेन्द्र नारायण, अपर आयुक्त श्रीमती उषा परमार, राजस्व उपायुक्त श्रीमती किरण गुप्ता, संघ लोक सेवा आयोग के श्री अजय जोशी, श्रीमती जरीना एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
संभागायुक्त श्री सिंह ने सभी अधिकारियों को उनके दायित्वों का निर्वहन सजगता से करने एवं परीक्षा संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए। सिविल सर्विसेस प्रारंभिक परीक्षा भोपाल में 25 मई रविवार को 50 परीक्षा केन्द्रों पर दो सत्रों में आयोजित की जाएगी जिसमें कुल 15 हजार 944 उम्मीदवार सम्मिलित होंगे।

स्वास्थ्य संस्थाओं में ली गई तंबाकू नियंत्रण की शपथ

0

भोपाल / तंबाकू के उपयोग को हतोत्साहित करने और इसके दुष्प्रभाव के बारे में जागरूक करने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा शासकीय स्वास्थ्य संस्थानों में शपथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में सीएमएचओ डॉ. प्रभाकर तिवारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तंबाकू नियंत्रण की शपथ दिलवाई।
इस अवसर पर डॉ. तिवारी ने कहा कि हम स्वयं इन दुर्व्यसनों से दूर रहे और समुदाय को भी जागरूक करें। तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थ केवल स्वास्थ्य को ही नुकसान नहीं पहुंचाते बल्कि आर्थिक, पारिवारिक और सामाजिक तौर पर भी इनसे व्यापक नुकसान होता है।

जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का गठन, हेल्पलाइन न. किए गए जारी

0

भोपाल / कलेक्टर कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देशन में शुक्रवार को एडीएम श्री अंकुर मेश्राम की अध्यक्षता में मानसून पूर्व बाढ़ और प्राकृतिक आपदा की तैयारियों के संबंध में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एडीएम श्री मेश्राम ने सभी संबंधित विभागों द्वारा बाढ़ आपदा के दौरान किए जाने वाले कार्यों और अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि मानसून के दौरान किसी भी प्रकार की आपदा उत्पन्न न हो, इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए सभी विभाग अपनी-अपनी तैयारियाँ पूरी कर लें। जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन कर हेल्पलाइन नम्बर जारी किए गए हैं। जिसके अंतर्गत प्राकृतिक आपदा की परिस्थितियों में जिला आपदा नियंत्रण कक्ष नगर निगम कार्यालय एवं फायर कंट्रोल रूम, पीएचक्यू चैराहा दूरभाष क्रमांक-0755-2540220 ध् 2701401 ध् 2542222 पर संपर्क कर सकते हैं।
एडीएम श्री मेश्राम ने सभी मुख्य विभागों के अधिकारियों को जोड़कर आपदा प्रबंधन के लिए व्हाट्सऐप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए, ताकि सूचनाओं का आदान-प्रदान समय पर हो सके और संबंधित अधिकारी समय-सीमा में कार्यवाही कर सकें। पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देशित किया कि सभी छोटे- बड़े पुल-पुलियों की सूची तैयार कर लें। उन्होंने खनिज विभाग को निर्देशित किया कि खादानों एवं गहरे बॉटर बोडिज की सूची जिला स्तर को उपलब्ध कराएं। नगर निगम एवं नगर पालिका बैरसिया को नालों की साफ-सफाई का अभियान चलाकर मानसून पूर्व प्राकृतिक आपदा की तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही बाढ़ आने की स्थिति में अस्थाई रैन- बसेरे एवं राहत शिविरों का चिन्हांकन एवं अति आवश्यक सेवाओं की व्यवस्थाओं सुनिश्चित करने के साथ आवश्यक मदद के लिए एनजीओ, सामाजिक संस्थाएं, समाज सेवी नागरिक की सूची बनाकर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए।
एडीएम श्री मेश्राम ने जिला एवं अनुविभागीय स्तर पर प्रशासन, नगर निगम, पुलिस विभाग और एसडीआरएफ को कंट्रोल रूम स्थापित कर हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश भी दिए, ताकि आपदा की स्थिति में आम जनता को सहायता प्राप्त हो सके। बैठक के दौरान सभी अनुविभागों के एसडीएम, तहसीलदार, नगर निगम, एसडीआरएफ, पीडब्ल्यूडी, स्वास्थ्य एवं अन्य विभाग के अधिकारिगण उपस्थित रहें। बैठक में एएसओ खाद्य अशोक सत्यार्थी, जल संसाधन, एनडीआरएफ, एसडीएम दीपक पांडेय, एसडीएम अर्चना शर्मा, नगर निगम, पीडब्ल्यूडी, डिस्टिक्ट कमांडेड खनिज, मध्यप्रदेश् विद्युत वितरण कंपनी, होमगार्ड सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

आर्थिक धोखाधड़ी की पड़ताल करेगी खास टीम

0

भोपाल / साइबर अपराध पर लगाम लगाने के लिए स्टेट साइबर सेल अब कई मोर्चों की तैयारी कर रहा है। सबसे अहम कदम है स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) का गठन। इसमें ट्रेंड छह लोगों को शामिल किया गया है। ये सिर्फ आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों की पड़ताल करेंगे। एसओजी की टीम ने ब्लूप्रिंट तैयार किया है। मुख्य रूप से इस बात का ध्यान रखा गया है कि पहले किस स्तर के मामलों को सुलझाया जाए।
कमांड सेंटर तैयार
एसओजी का केंद्रीय कमांड सेंटर साइबर मुख्यालय में तैयार किया गया है। यहां से प्रदेशभर में ऑपरेशन को अंजाम दिया जाएगा। खास ये है कि एसओजी की टीम एक केस को चिह्नित कर प्रदेश और देश के किसी भी हिस्से में कार्रवाई को अंजाम देने जा सकती है। दरअसल, एसओजी के गठन का मुख्य उदेश्य यह है कि आर्थिक धोखाधड़ी से जुड़े कई मामले वर्षों से लंबित है। खासतौर पर ऐसे मामलों को चिह्नित कर इनका निराकरण किया जाएगा।
541 करोड़ की ठगी
प्रदेश में साइबर ठगी का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। बीते चार सालों में इसने सबसे ज्यादा रफ्तार पकड़ी है। प्रदेश साइबर सेल के आंकड़ों के मुताबिक साल 2021 से 2024 के बीच प्रदेशभर में 541 करोड़ रूपए का फाइनेंशियल फ्रॉड किया गया है। जिसमें से 10 प्रतिशत से भी कम राशि होल्ड हो पाई है।
आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों के जल्द निराकरण के लिए स्टेट साइबर सेल ने एसओजी का गठन किया है। एसओजी की टीम पूरे प्रदेशभर के आर्थिक धोखाधड़ी से जुड़े मामलों पर काम करेगी।
प्रणय नागवंशी, एसपीस्टेट साइबर सेल
बैंकों से तालमेल
आर्थिक धोखाधड़ी के मामलों में बैंकों से समन्वय बनाया जाना किसी केस की अहम कड़ी मानी जाती है। लिहाजा एसओजी को काम सौंपा गया है कि वो बैंकों से तालमेल बनाकार मामलों का निराकरण करें। एसओजी ने बैंकों से संपर्क कर मामलों की सूची तैयार की है।

तेज रफ्तार से कार पेड़ से टकराकर दो टुकड़ों में बंटी, तीन युवकों की मौत

0

भोपाल / इंदौर-भोपाल हाईवे पर सीहोर से लौटते युवकों की कार पेड़ से जा टकराई। हादसे के बाद कार दो टुकड़ों में बंट गई। इसमें ३ युवकों की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार, बैरागढ़ क्षेत्र में रहने वाले युवा गुरुवार की देर रात ३ बजे सीहोर स्थित एक ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। खजूरी सड़क थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार गाड़ी अनियंत्रित होकर गुमटी से टकराते हुए पेड़ में जा घुसी। टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे के बाद कार दो टुकड़ों में जा बंटी। हादसे में प्रीत आहूजा (25), विशाल डाबी (25) और पंकज सिसोदिया (25) की स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं राहुल कंडारे (27) को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया।
१२० की रफ्तार में गाड़ी, एयर बैग फटा
हादसे के दौरान कार की रफ्तार १२० किमी प्रति घंटा से भी अधिक थी। कार प्रीति चला रहा था। विशाल पास की सीट पर बैठा था। उनकी कार इतनी तेजी से पेड़ से टकराई कि सामने बैठे दोनों युवक एयरबैग को फाड़ते हुए डैश बोर्ड में फंस गए। कार की चेचिस टूटकर दो हिस्सों में बंट गई। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। कार में फंसे युवकों को निकालने में पुलिस टीम को एक घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। परिजनों ने बताया कि वे सभी स्कूल समय के दोस्त हैं। कार से वे किसी काम के सिलसिले में सीहोर गए थे।

भोपाल मेट्रो प्रोजेक्ट…तुर्किए की एक और कंपनी से काम छिनने की आशंका

0

भोपाल / भारत और पाकिस्तान तनाव के बीच पाकिस्तान को तुर्किए द्वारा मदद किए जाने को लेकर पूरे देश में इस्लामिक देश का विरोध शुरू हो गया है। देश और प्रदेश के कपड़ा व अनाज व्यापारियों ने जहां तुर्किए से आयात-निर्यात रोक देने की पहल की है, वही दूसरी ओर मेट्रो प्रोजेक्ट में तुर्किए की कंपनी को ठेका दिए जाने का मामला चर्चा में है। इसमें पहले खुलासा हुआ था कि तुर्किए की कंपनी एसिस को मेट्रो प्रोजेक्ट में ठेका मिला हुआ है। अब पता चला है कि भोपाल मेट्रो ट्रेन जिस ७५० डीसी थर्ड रेल सिस्टम के करंट से पटरी पर दौड़ेगी और पुराने शहर में जिस अंडरग्राउंड रेल लाइन का काम प्रस्तावित है, उसमें भी तुर्किए की कंपनी गुलमार्क की बड़ी भूमिका है। यह कंपनी भोपाल मेट्रो परियोजना के लिए कल्पतरू इंटरनेशनल लिमिटेड के साथ बतौर भागीदार काम कर रही है। कंपनी ३.३९ किमी की भूमिगत जुड़वां सुरंगों और दो संबंधित भूमिगत मेट्रो स्टेशनों भोपाल जंक्शन स्टेशन और नादरा बस स्टैंड के निर्माण का काम करेगी। साथ ही सुभाष ब्रिज से एस तक आठ स्टेशनों पर मेट्रो ट्रेन दौड़ाने ७५० डीसी थर्ड लाइन करंट सिस्टम में भी गुलमार्क काम कर रही है।
यह कंपनियां विदेशी
रोलिंग स्टॉक और उन्नत सिग्नलिंग प्रणालियों के लिए अल्स्टॉम (फ्रांस) भूमिगत सिविल कार्यों, विद्युतीकरण के लिए गुलमार्क(तुर्की) इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल (ईएंड एम) डिजाइन केलिए आयशा (स्पेन)परामर्श सेवाओं के लिए डीबी इंजीनियरिंग एंड कंसल्टिंग (जर्मनी) जियोडाटा इंजीनियरिंग (इटली) व लुई बर्गर ग्रुप (यूएसए) डिजिटल सर्विसेस जैसे टिकट फेयर कलेक्शन एसिस इलेक्ट्रॉनिक तुर्किए तुर्किए की कंपनियों का पक्ष ले रहे अधिकारी मेट्रो ट्रेन प्रोजेक्ट में तुर्किए की कंपनियों को महत्वपूर्ण काम देने वाले मेट्रो ट्रेन कारपोरेशन के अफसर अब भी पीछे हटने को तैयार नहीं है। एमडी मेट्रो एस कृष्णा चैतन्य ने शासन स्तर पर मंत्री से लेकर अन्य को बताया कि तुर्किए की कंपनियों को हटाया तो प्रोजेक्ट में विलंब होगा और फिर हमसे इस पर सवाल नहीं पूछा जाना चाहिए। गौरतलब है कि मई के आखिर में मेट्रो का कमर्शियल रन होना है, जबकि अगस्त में भोपाल में यात्रियों के साथ ट्रेन दौड़ेगी। अफसरों की दलील के आगे शासन स्तर पर मंत्री व अन्य भी कोई स्पष्ट निर्णय नहीं ले पा रहे हैं।
एसिस का अनुबंध खत्म करने की तैयारी
इंदौर और भोपाल के मेट्रो प्रोजेक्ट में ऑनलाइन टिकट फेयर कलेक्शन सिस्टम का काम तुर्किए की कंपनी एसिस गार्ड को दिया गया था। कंपनी को पूरे सिस्टम का मेंटेनेंस का भी जिमा दिया गया था। जब विरोध बढ़ा तो मेट्रो प्रबंधन ने कंपनी के साथ अनुबंश खत्म करने की बात कही है। साथ ही देश भर में यह काम करने वाली कंपनियों से बातचीत शुरू कर दी है। बताया गया कि देश में करीब ३० कंपनियां इस तरह का काम करती हैं। यह भी जानकारी दी गई है कि इंदौर में ३१ मई से मेट्रो का कमर्शियल रन शुरू होना है। तब मैन्युअली व यूपीआइ-क्यूआर कोड के जरिए टिकट फेयर कलेक्शन की नीति तय की जाएगी।

थाने के सामने सिलेंडरों से भरा वाहन, जब्त

0

अशोकनगर / जिले में अवैध रूप से गैस सिलेंडरों से भरा लोडिंग वाहन थाने के सामने खड़ा मिला, तो वहीं कॉमन सर्विस सेंटर में 12 भरे हुए गैस सिलेंडर मिले। इससे खाद्य विभाग ने लोडिंग वाहन सहित 86 सिलेंडरों को जब्त कर लिया है। अब इस मामले में जांच की जा रही है।
मामला ईसागढ़ का है। थाने के सामने गैस सिलेंडरों से भरा लोडिंग वाहन खड़ा होने की सूचना मिली तो खाद्य अधिकारी प्राची शर्मा ने पहुंचकर कार्रवाई की। जहां प्रतिभा गैस एजेंसी कदवाया लिखे लोडिंग वाहन में 76 खाली सिलेंडर रखे हुए मिले। प्रतिभा गैस एजेंसी कदवाया की प्रोपराइटर ईसागढ़ की प्रतिभा जैन पत्नी नरेंद्रकुमार जैन हैं। थाने के सामने ही प्रतिभा जैन का मकान है और वहीं पर कॉमन सर्विस सेंटर में 12 भरे गैस सिलेंडर रखे मिले। इससे इन सिलेंडरों को जब्त कर दीपक इंडेन गैस एजेंसी ईसागढ़ की गोडाउन में रखवाया गया है। एजेंसी संचालक के पति नरेंद्रकुमार जैन का कहना है कि उनके ईसागढ़ के आसपास करीब एक हजार गैस कनेक्शन हैं, गहोरा व आनंदपुर में सिलेंडर डिलेवरी करने के बाद गाड़ी घर पर खड़ी थी व कर्मचारी उन्हें हिसाब दे रहा था, लेकिन विभाग ने जब्त कर ली।
सीएसी सेंटर पर 7 का नियम, 12 भरे सिलेंडर मिले
बताया जा रहा है कि शासन ने दूर-दराज के इलाकों में सिलेंडर की व्यवस्था के लिए सीएससी सेंटरों से टाइअप करने के निर्देश दिए थे। ताकि सीएससी सेंटर पर ग्रामीण बुकिंग कराकर वहीं से सिलेंडर ले जा सकें, लेकिन सीएससी सेंटर पर 7 भरे गैस सिलेंडर ही रखे जा सकते हैं और इस सीएससी सेंटर पर 12 सिलेंडर रखे मिले।