Home Blog Page 586

पांच लाख की स्मैक के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, सबसे बड़ी खेप जब्त

0

अशोकनगर / शहर के खंडहरों और खाली प्लॉटों को नशेलचियों ने अपना अड्डा बना लिया है, जो इन जगहों पर बैठकर अपने हाथों की नसों में नशे के इंजेक्शन लगाते दिखते हैं। शहर के खंडहरों, खाली प्लॉटों व शहर के आसपास के क्षेत्रों में बड़ी संख्या में जगह-जगह नशे के इंजेक्शन व सीरिंज पड़े मिलते हैं। जो लोगों में चुभने का डर बना रहता है।
शहर में बढ़ रहे नशे के कारोबार से चोरियों के मामले भी बढ़ रहे हैं। लोगों का कहना है कि नशा करने के लिए यह नशेलची घरों के बाहर से सामान चोरी कर ले जाते हैं।
शहर के सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड और एफओबी की सीढ़ियों पर भी नशेलचियों का जमावड़ा रहता है, जहां बड़ी संख्या में नशेलची बैठकर नशा करते दिखते हैं।
नशा युवाओं में बढ़ रही लत, कई बन चुके हैं मौत का शिकार
पिछले कई वर्षों से स्मैक का नशा शहर को गिरफ्त में ले चुका है। इससे बड़ी संख्या में युवा व व्यक्तियों को इस नशे की लत लग चुकी है तो वहीं कई संख्या में लोग इस नशे से मौत का शिकार बन चुके हैं। स्थिति यह है कि शहर में खंडहरों व झाड़ियों के बीच पिछले वर्षों में कई लोग मृत मिले, जिनके पास नशे के इंजेक्शन भी मिले। साथ ही शहर में युवाओं को गिरफ्त में ले रहा स्मैक का नशा ग्रामीण क्षेत्र में भी पहुंचने लगा है। लेकिन स्मैक पर जिले में यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
एसडीओपी ने बताया कि गिरफ्तार महिला तस्कर पूर्व में भी कई मामलों में आरोपी रह चुकी है। इसके खिलाफ तीन स्मैक के और एक आबकारी एक्ट का प्रकरण पूर्व से दर्ज हैं। जो तीन बड़े तस्करों में शामिल थी। कोतवाली प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि महिला को न्यायालय में पेश किया गया और न्यायालय ने एक दिन के रिमांड पर दिया है। यह पता किया जाएगा कि वह खुद ही स्मैक लेने जाती थी या कोई उसके पास सप्लाई करने आता था। इससे स्मैक सप्लाई की चैन का खुलासा होने की संभावना है और इस कारोबार में शामिल अन्य लोगों के नाम भी सामने आ सकते हैं।
अशोकनगर. शहर में नशे की लत से लोगों के घर बर्बाद हो रहे हैं और युवा मौत का शिकार बन रहे हैं। उस स्मैक के कारोबार को संचालित करते शहर में महिला स्मगलर को गिरफ्तार किया गया है, जो आधी रात को स्मैक बेचने खड़ी थी। जिसके पास से 70 ग्राम स्मैक बरामद हुआ। स्मैक पर इस वर्ष की संभाग की यह सबसे बड़ी जब्ती की कार्रवाई है।
एसडीओपी विवेक शर्मा और कोतवाली प्रभारी मनीष शर्मा ने शुक्रवार को मामले का खुलासा किया। एसडीओपी के मुताबिक रात में पुलिस ने तीन स्थानों पर छापामार कार्रवाई की, मुखबिर ने बताया कि एलकेटी अस्पताल के सामने महिला स्मैक खपाने की नियत से खड़ी है। इस पर टीम पहुंची तो वहां खड़ी महिला ने भागने का प्रयास किया, जिसे एसआई रेणु रावत ने पकड़ा तो उसने अपना नाम बोहरे कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय आसमा बानो पत्नी अलीम खान बताया। जांच की तो वह रूमाल जैसा छिपाए मिली, जिसमें एक तरफ चेन लगी थी। खोलकर देखा तो उसमें 70 ग्राम स्मैक पावडर मिला। इससे स्मैक को जब्त कर महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। जब्त स्मैक की कीमत करीब पांच लाख रुपए बताई गई है।
जिले में कार्रवाई लगातार जारी रहेगी
स्मैक पर बड़ी कार्रवाई हुई है और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। जिले में जितने भी तस्कर हैं, सभी को नेस्तनाबूद किया जाएगा।
विनीतकुमार जैन, एसपी

आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने 131 ने लिया प्रशिक्षण

0

विदिशा / देश की बाह्य व आंतरिक परिस्थितियों के मद्देनजर रविंद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन में विशेष प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया गया। एसडीईआरएफ (स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पॉन्स फोर्स) टीम ने नगर के 131 नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में आमजन की सहायता करने के लिए आवश्यक तकनीकी व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिला सेनानी मयंक कुमार जैन, प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे व एएसआई लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा ने आपदा मित्रों को आपदा प्रबंधन, आग व प्राथमिक उपचार व हवाई हमले के बाद बचाव एवं राहत कार्यों की जानकारी दी। प्रशिक्षण कार्यक्रम में बतौर मुय अतिथि उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष गीता कैलाश रघुवंशी ने कहा कि देश की वर्तमान परिस्थितियों को देखते हुए नागरिकों को आपातकालीन परिस्थितियों में हवाई हमलों के दौरान की जाने वाली कार्रवाई, आमजन की सहायता करने के संबंध में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस जानकारी से सिविल डिफेंस वालेंटियर्स देश सेवा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

देव स्थल पूरे दिन विद्वानों की ओर से किए जा रहे मंत्रोच्चारण से गूंज रहा

0

सिरोंज / क्षेत्र के देवपुर धाम में आयोजित 121 कुंडीय श्री विद्या महालक्ष्मी महायज्ञ में आहुतियां देने और परिक्रमा के लिए बड़ी संया में श्रद्धालु पहुंचे। देव स्थल पूरे दिन विद्वानों की ओर से किए जा रहे मंत्रोच्चारण गूंजता रहा। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं की ओर से महालक्ष्मी सहित अन्य देवी-देवताओं के जयकारे लगाए गए। कार्यक्रम स्थल में पिछले चार दिनों से क्षेत्र में श्रद्धा का केंद्र बिंदु बना हुआ है।
सिरोंज. क्षत्रिय दांगी समाज की ओर से महायज्ञ के साथ श्रीमद् भागवत कथा व रामलीला का आयोजन किया गया। कथा सुनने, महायज्ञ में आहुतियां देने और रामलीला को देखने सहित अन्य धार्मिक अन में श्रद्धालु शामिल हो रहे हैं। महायज्ञ में हवन-पूजन के साथ परिक्रमा करने के अलावा श्रीमद् भागवत कथा का श्रवण करने चैथे दिन भी सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे।
कथा के चैथे दिन वृंदावन से आए कथा व्यास मनोहर महाराज ने भगवान श्री कृष्ण के जन्म की कथा सुनाई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ कथा व्यास ने उनकी लीलाओं का वर्णन किया। जिसे सुनकर सभी श्रोता भक्ति में लीन हो गए।
मनोहर महाराज ने श्रीकृष्ण से संस्कार की सीख लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण स्वयं जानते थे कि वह परमात्मा हैं। उसके बाद भी वह अपने माता-पिता के चरणों को प्रणाम करने में कभी संकोच नहीं करते थे। इसी प्रकार श्रीमद् भागवत कथा के माध्यम से भागवत व्यास प्रेम नारायण ने पहले धर्म, अर्थ, काम व मोक्ष की महत्ता पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने कहा कि जब-जब धरा पर अत्याचार, दुराचार, पापाचार बढ़ा है, तब-तब प्रभु का अवतार हुआ है। जब धरा पर मथुरा के राजा कंस के अत्याचार अत्यधिक बढ़ गए, तब धरती की करुण पुकार सुनकर श्री हरि विष्णु ने देवकी माता के अष्टम पुत्र के रूप में भगवान श्री कृष्ण ने जन्म लिया। इसी प्रकार त्रेता युग में लंकापति रावण के अत्याचारों से जब धरा डोलने लगी। तब मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम ने जन्म लिया। ऐसे तमाम प्रसंग श्रोताओं को सुनाएं, जिसे सुनकर उपस्थित श्रोता भक्ति भाव में तल्लीन हो गए। गोपियों के घर से केवल माखन चुराया अर्थात सार तत्व को ग्रहण किया और असार को छोड़ दिया। प्रभु हमें समझाना चाहते हैं कि सृष्टि का सार तत्व परमात्मा है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से भी सीख लेने के लिए प्रेरित किया।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार -पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम में बदलाव

0

विदिशा / में बेमौसम बारिश का दौर जारी है। बुधवार को जिले में 16 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई थी। वहीं गुरुवार देर शाम तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। बासौदा में झमाझम बारिश हुई। विदिशा में पहले हल्की बारिश के बाद मौसम शांत हुआ। रात साढ़े आठ बजे फिर तेज हवाओं के साथ बारिश ने शहर को भिगो दिया
करीब एक घंटे की बारिश से पूरा शहर तरबतर हो गया। कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। नगरपालिका की तैयारियों में कमी सामने आई। नालियां चोक होने से सड़कें पानी में डूब गईं।
अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंचा
बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री और न्यूनतम 25.5 डिग्री था। बुधवार और गुरुवार को अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक गिर गया। बुधवार को कुरवाई, गुलाबगंज और शमशाबाद में भी बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक सत्येंद्र सिंह के अनुसार उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाओं के कारण मौसम में ये बदलाव आया है।

विद्यार्थियों ने दिए एक देश एक चुनाव पर तर्क

0

सिरोंज / शासकीय लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में मतदाता साक्षरता क्लब के तत्वावधान में एक देश एक चुनाव पर भाषण प्रतियोगिता आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने विषय पर पक्ष व विपक्ष में अपने-अपने तर्क दिए। विधायक उमाकांत शर्मा के निर्देश पर आयोजित प्रतियोगिता के संबंध में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. लालचंद राजपूत ने बताया कि इससे एक ओर जहां छात्र-छात्राओं को उनकी प्रतिभा निखारने के लिए एक ओर जहां मंच मिला। वहीं दूसरी ओर उनके विचार भी सुनने को मिले।
प्रतियोगिता के दौरान बतौर मुय अतिथि उपस्थित महाविद्यालय की जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष शिवकुमार भार्गव ने विद्यार्थियों का उत्साह वर्धन किया।

किसान से एक लाख सत्तर हजार चोरी करने वाला आरोपी पकड़ा

0

गंजबासौदा / थाना देहात पुलिस ने किसान से एक लाख ७० हजार रुपए चोरी करने वाले आरोपी को गिरतार कर लिया है। दरअसल, 27 मार्च 2025 को ग्राम रोजरू अंबानगर निवासी किसान बशीम खान पिता जब्बार खान ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि नवीन गल्ला मंडी में वह फसल बेचने की राशि 1,70,000 रुपए मोटर साइकिल पर थैले में रखी थी, उसे अज्ञात व्यक्ति द्वारा गांव लौटते समय चोरी कर लिया गया।
देहात पुलिस ने तत्काल मामला दर्ज कर विवेचना में लिया। पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चैबे के निर्देशन तथा एसडीओपी मनोज कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में संपत्ति संबंधी अपराधों में प्रभावी कार्रवाई के लिए थाना प्रभारी आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी जसवंत सिंह सांसी पिता मांगीलाल, निवासी खुली जेल मोहल्ला, मुंगावली, हाल मुकाम गुलखेड़ी, थाना बोडा, जिला राजगढ़ से गिरतार कर लिया है। उसके पास से मसरूका भी बरामद कर लिया है।

विदिशा में शिवराज ने अपने खेत में चलाया ट्रैक्टर

0

विदिशा / केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान गुरुवार को विदिशा स्थित अपने फार्म हाउस पहुंचे। उन्होंने खुद ट्रैक्टर चलाकर टमाटर की खेती के लिए जमीन तैयार की।
शिवराज ने अपने सोशल मीडिया पर लिखा कि वे सिर्फ कृषि मंत्री नहीं, किसान भी हैं। उन्होंने कहा कि खेत में मेहनत किए बिना किसान की तपस्या का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। मंत्री ने बताया कि अगस्त में टमाटर की रोपाई करेंगे। उन्होंने कहा कि इस बार बंपर पैदावार के कारण टमाटर के दाम कम मिले। अगली फसल में बेहतर कीमत मिलने की उम्मीद जताई।
मंत्री समय-समय पर खेती का जायजा लेने विदिशा आते रहते हैं।
देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं किसान
चैहान ने किसानों की मेहनत को प्रणाम करते हुए कहा कि किसान देश की खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं। वे अन्न के भंडार भरते हैं।खेती का जायजा लेने विदिशा आते रहते हैं शिवराज केंद्रीय कृषि मंत्री के पास दयानंदपुर में 80 बीघा और बेसनगर में 30 बीघा जमीन है। बेसनगर में वेयर हाउस भी है। निमखिरिया में उनके पास 50 बीघा जमीन है। यहां दूध डेयरी, डेयरी प्लांट के साथ ग्रीन और पॉली हाउस भी है। वे समय-समय पर अपनी खेती का जायजा लेने विदिशा आते रहते हैं।

जनसुनवाई में आ रहे सबसे अधिक आवेदन, अभी भी 822 प्रकरण लंबित

0

विदिशा / तमाम हिदायतों के बावजूद सीमांकन के लंबित प्रकरणों के निराकरण में तेजी नहीं आ पा रही है। समय पर प्रकरणों के निराकृत नहीं होने से विवाद की स्थिति बन रही है। नौबत मारपीट तक पहुंच रही है। सीएम हेल्पलाइन से लेकर जनसुनवाई तक में सबसे अधिक आवेदन जमीन के सीमांकन से संबंधित ही आ रहे हैं। प्रकरणों के निराकरण में देरी राजस्व निरीक्षकों व पटवारियों के स्तर पर बरती जा रही लापरवाही का नतीजा है। ज्यादातर आवेदकों को राजस्व अमले से केवल तारीख मिल रही है। जिले के सभी तहसील न्यायालयों में इस समय सीमांकन के 2006 प्रकरण लंबित हैं। इनमें 2003 प्रकरण तीन महीने के भीतर के हैं। लेकिन, करीब 500 प्रकरण ऐसे हैं जो आवेदन के बाद सीमांकन की तय 45 दिन की अधिकतम अवधि पूरी कर चुके हैं। इसके बावजूद प्रकरणों का निराकरण नहीं हो पाया है। पिछले एक महीने में 541 प्रकरणों का निराकरण किया गया है। ऐसे में लंबित प्रकरणों की संया में बहुत अधिक कमी की संभावना नहीं दिख रही है। क्योंकि प्रकरणों के निराकरण के साथ ही नए आवेदनों के आने का क्रम प्रकरणों के निराकरण की तुलना में अधिक है।
94 में सीमांकन के 20 आवेदन
पिछले मंगलवार को हुई जनसुनवाई में कलेक्टर को मिले 94 आवेदनों में सीमांकन के 20 आवेदन शामिल रहे। ज्यादातर आवेदनों में सीमांकन नहीं होने के चलते विवाद की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। खासतौर पर बोवनी से पहले सीमांकन नहीं हुआ तो बड़ी घटनाएं हो सकती हैं। 120 प्रकरण न्यायालय तहसीलदार मंडल-2 तहसील सिरोंज
126 प्रकरण न्यायालय तहसीलदार गुलाबगंज तहसील में 155 प्रकरण न्यायालय तहसीलदार वृत्त-4 अहमदपुर कस्बा 166 प्रकरण न्यायालय तहसीलदार विदिशा नगर में लंबित
204 प्रकरण न्यायालय नायब तहसीलदार वृत्त-2 खामखेड़ा
205 प्रकरण न्यायालय तहसीलदार वृत्त-3 तहसील विदिशा 216 प्रकरण न्यायालय तहसीलदार वृत्त-1 पीपलखेड़ा में
ये हैं उदाहरण
शमशाबाद तहसील की रमपूरा जागीर गांव निवासी गंगाबाई ने कलेक्टर के यहां आवेदन लेकर भूमि के सीमांकन की मांग की है। उनका कहना है कि सीमा विवाद में गांव के दबंग उनके साथ आए दिन मारपीट कर रहे हैं। एक वर्ष पहले आवेदन के बाद भी भूमि का सही से सीमांकन नहीं किया जा रहा है। राजस्व अमला कई बार मौके पर पहुंचा, लेकिन केवल खानापूर्ति की जा रही है। नतीजा विवाद की स्थिति बन रही है। कभी भी बड़ी घटना होने की आशंका है।
नटेरन तहसील के गजनाई गांव निवासी रशीद खान ने कलेक्टर को आवेदन देकर पटवारी द्वारा सीमांकन नहीं किए जाने की शिकायत की है। रशीद ने सीमांकन के लिए 15 अप्रेल को आवेदन किया था, लेकिन पटवारी से केवल तारीख पर तारीख मिल रही है। उनका कहना है कि सात बीघा जमीन कागज में है। मौके पर केवल चार बीघा मिली है। बाकी की जमीन दूसरों ने कब्जा कर लिया है।

समर कैंप में निखारा हुनर, छात्राओं को किया पुरस्कृत

0

विदिशा / पीएम श्री महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित समर कैंप के दौरान छात्राओं ने अपने हुनर को निखारा और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शुक्रवार को समर कैंप के समापन पर विदिशा विधायक मुकेश टंडन ने छात्राओं को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। विद्यालय में आयोजित समापन समारोह के दौरान विधायक के अलावा जनपद सदस्य ग्यारसपुर व राष्ट्रपति पुरस्कार समानित बलवीर तोमर बतौर विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।
विद्यालय की प्राचार्य डॉ. दीप्ति शुक्ला ने समर कैंप के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए छात्राओं की ओर से प्रस्तुत प्रतिभा पर प्रकाश डाला। इस दौरान अतिथियों ने प्रदर्शनी के रूप में लगाई गई छात्राओं को पेंटिंग का अवलोकन भी किया। अतिथियों ने पेंटिंग के अवलोकन के दौरान छात्राओं की प्रतिमा मुक्त कंठ से बखान किया। प्राचार्य ने बताया कि समर कैंप में 120 छात्राएं समिलित हुई। विधायक ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें 1100 रुपए की राशि देकर पुरस्कृत किए जाने की घोषणा की। इस दौरान छात्राओं ने विधायक से विद्यालय में उनकी समस्याओं के समाधान की मांग भी की। विधायक ने शौचालय व प्रार्थना सभा स्थल पर शेड सहित अन्य आवश्यकताओं की पूर्ति करने का आश्वासन भी दिया। समारोह में विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक सौदान सिंह सूर्यवंशी, खिलान सिंह विश्वकर्मा व आभा पाराशर सहित अन्य उपस्थित रहे।

भोपाल में ३१ को महिला सम्मेलन में मोदी जारी करेंगे ३०० रुपए का सिक्का, देश में ऐसा पहली बार

0
pm modi

भोपाल/ देवी अहिल्याबाई की ३००वीं जयंती के मौके पर 31 मई को जंबूरी मैदान में महिला सम्मेलन होगा। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी 300 रुपए का ‘स्मारक सिक्का’ जारी करेंगे। सिक्कों का संग्रहण और अध्ययन करने वाले सुधीर लुणावत ने बताया कि शुक्रवार को वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में गजट अधिसूचना भी जारी कर दी है।

सुधीर के अनुसार ३५ ग्राम वजनी सिक्के में चांदी की मात्रा 50त्न होगी। एक तरफ अहिल्या बाई का फोटो होगा। ऊपरी तरफ हिन्दी तथा निचली परिधि पर अंग्रेजी में अहिल्या बाई होलकर की 300वीं जयंती लिखा होगा। बाएं और दाएं तरफ 1725-2025 लिखा होगा। दूसरी तरफ अशोक स्तम्भ के नीचे रुपए के प्रतीक चिह्न के साथ मूल्यवर्ग 300 लिखा होगा अशोक स्तम्भ के दाएं-बाएं हिंदी तथा अंग्रेजी में भारत लिखा होगा। बतौर सुधीर यह देश-दुनिया में जारी होने वाला ऐसा पहला सिक्का होगा, जिसका मूल्यवर्ग 300 रुपए है। उधर, भाजपा ने बैठक कर निर्णय लिया है कि 2000 महिला कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम का प्रबंधन सौंपा जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कार्यकर्ताओं को ताकत से जुटने को कहा। प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाओं को ट्रेनिंग दी जाएगी।