Home Blog Page 587

गुना में मरीज को ले जाने की बात पर विवाद ड्राइवर पर कार्रवाई की मांग

0

गुना / जिला अस्पताल में प्राइवेट एम्बुलेंस चालक और वार्ड बॉय के बीच झगड़ा हो गया। इसका वीडियो सामने आया है। वार्ड बॉय को एम्बुलेंस चालक पीटते हुए दिख रहा है। मामला रात गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात करीब 1 बजे का है।

वार्ड बॉय अमन शर्मा ने बताया कि वह मृत व्यक्ति की ईसीजी कराने की बोल रहा था, लेकिन एम्बुलेंस चालक छोटू उसे ले जाने का कह रहा था। इसी बात पर वार्ड बॉय से मारपीट कर दी गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

दरअसल डॉक्टर्स ने वार्ड बॉय को मृतक की ईसीजी कराने कहा था। लेकिन एम्बुलेंस चालक उसे जल्दी ले जाने लगा। इसके बाद दोनों में बहस हुई और फिर विवाद हो गया।

वार्ड बॉय अमन शर्मा ने इस पूरे मामले की सिविल सर्जन से शिकायत की। शिकायती पत्र में उसने कहा कि एम्बुलेंस चालक अन्दर तक आ जाते हैं। मरीजों को प्राइवेट हॉस्पिटल ले जाने के लिए दवाब बनाते हैं। इनके अस्पताल में अंदर आने पर रोक लगनी चाहिए।

73 लीटर कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार

0

गुना / जिले के राघौगढ़ क्षेत्र में पुलिस ने जहरीली कच्ची शराब की तस्करी करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 73 लीटर जहरीली शराब के साथ दोनों को पकड़ा और उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है।

शुक्रवार दोपहर में राघौगढ़ थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नागनखेड़ी गांव तरफ से बिना नंबर की एक मोटर साइकिल पर दो व्‍यक्ति बड़ी-बड़ी दो कैनों में अवैध शराब लेकर सबरीनाथ के रास्‍ते से आ रहे हैं।

थाना क्षेत्र में अवैध शराब तस्‍करी की इस सूचना के मिलते ही राघौगढ़ थाना प्रभारी निरीक्षक जुबेर खान फोर्स के तत्‍काल सबरीनाथ रोड़ पर शमशान के पास पहुंचे।

वहां पर छिपकर मोटर साइकिल के आने का इंतजार किया। कुछ ही समय बाद मुखबिर द्वारा बताए अनुसार मोटर साइकिल और व्‍यक्ति आते दिखे। उन्होंने पुलिस को देखते ही गाड़ी मोड़कर वापस भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस फोर्स द्वारा उन्‍हें घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में उन्होंने अपने नाम अशरफ (36) पुत्र अहमद अली और अमजद (30) पुत्र जुम्‍मन खान निवासी चौकी मौहल्‍ला राघौगढ़ जिला गुना के होना बताये। उनकी बाइक पर बंधी हुई दोनों कैनों को चैक करने पर उनमें हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब भरी हुई थी। वह जहरीली लग रही थी। दोनों कैनों में कुल 73 लीटर अवैध कच्‍ची और जहरीली शराब पाई गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही 73 लीटर जहरीली शराब और मोटर साइकिल को जब्त कर लिया है। दोनों पर आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

ब्यावरा में गुलाब और रातरानी फूलों से सजा मंदिर

0

ब्यावरा, राजगढ़ (मध्य प्रदेश) / स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर में अपरा एकादशी पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी। मंदिर प्रबंधन ने बाबा का श्रृंगार पीतांबरी वस्त्र से किया। साथ ही गुलाब, रातरानी फूलों और आम्रपत्र से मंदिर को सजाया गया।

सुबह की आरती से ही भक्तों का आगमन प्रारंभ हो गया। दोपहर और संध्या आरती में भी श्रद्धालुओं की भारी संख्या रही। शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों और जिले भर से लोग दर्शन करने पहुंचे।

स्थानीय काली माता मंदिर पिंजारा गली से खाटू श्याम मंदिर तक निशान यात्रा निकाली गई। कई श्रद्धालु अपने निशान लेकर मंदिर पहुंचे। इस मंदिर में प्रत्येक एकादशी को श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगता है। जिले और आसपास के क्षेत्रों से हजारों भक्त दर्शनार्थ आते हैं।

मंदिर में एकादशी पर परंपरागत रूप से विशेष श्रृंगार और पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाता है। गर्मी के मौसम में भी श्रद्धालुओं की आस्था अडिग रही। अपरा एकादशी के पावन अवसर पर श्री खाटू श्याम जी के दर्शन कर भक्तों ने पुण्य लाभ प्राप्त किया।

राजगढ़ में डीएलएड परीक्षा शुरू, 13 जून तक चलेगी

0

राजगढ़ / जिले में शिक्षक प्रशिक्षण पाठ्यक्रम D.El.Ed. की परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा का आयोजन माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने किया है। जिले के तीन ब्लॉक ब्यावरा, खिलचीपुर और राजगढ़ में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इन केंद्रों पर करीब 3 हजार 900 परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं।

22 मई से शुरू हुई परीक्षा 13 जून तक चलेगी

22 मई से शुरू हुई परीक्षा 13 जून तक चलेगी। ब्यावरा में तीन केंद्र बनाए गए हैं। खिलचीपुर और राजगढ़ में दो-दो केंद्र हैं। खिलचीपुर के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय और कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में स्थानीय इलाके के अलावा राजस्थान से भी परीक्षार्थी आए हैं।

नकल रोकने के लिए सीसीटीवी ​​​​और जैमर से निगरानी

परीक्षा में नकल रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। केंद्रों में प्रवेश से पहले सभी परीक्षार्थियों की जांच की जा रही है। परीक्षा कक्षों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इलेक्ट्रॉनिक नकल रोकने के लिए मोबाइल जैमर लगाए गए हैं। बिजली जाने पर जनरेटर की व्यवस्था की गई है।

जिला शिक्षा अधिकारी और अन्य विभागों के अधिकारी भी परीक्षा केंद्रों पर मौजूद रहे। उन्होंने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सभी केंद्रों पर शांतिपूर्ण और पारदर्शी परीक्षा कराने के निर्देश दिए हैं।

सो रहे परिवार को कमरे में बंद किया कार समेत 3 लाख नकदी लेकर भागे चोर

0

सीहोर / के छिदगांव में बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात व्यापारी के घर में हुई चोरी का वीडियो सामने आया है। वीडियो में 3 नकाबपोश चोर दिखाई दे रहे हैं। चोरों ने पहले घर के मेन गेट की जाली काटी फिर घर में घुसकर डेढ़ घंटे तक चोरी की। घटना सुबह 4 बजे की है।

इस दौरान उन्होंने 3 लाख 20 हजार रुपए नकद, किराना दुकान से आठ हजार रुपए और 7-8 तेल के पीपे चुराए। इतना ही नहीं चोरों ने दुकान में बैठकर कोल्ड ड्रिंक पी और ड्राई फ्रूट्स भी खाए। इसके बाद पांच लाख रुपए की कार लेकर फरार हो गए।

बच्चे पानी पीने उठे तो दरवाजा बाहर से बंद मिला

व्यापारी कमलेश शर्मा बुधवार रात 10 बजे दुकान बंद कर परिवार के साथ सो गए थे। सुबह 4 बजे बच्चे पानी पीने उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। पड़ोसी की मदद से दरवाजा खुला। बाहर आकर देखा तो घर का सामान बिखरा पड़ा था और कार गायब थी।

एक दिन पहले निकाले थे पैसे

कमलेश ने बताया कि एक दिन पहले ही उनके खाते में गेहूं का पैसा आया था। केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) जमा करने के लिए बैंक से पैसे निकालकर शाम को घर लाए थे। उन्हें आशंका है कि चोरों ने पैसे निकालने से घर पहुंचने तक रेकी की और फिर वारदात को अंजाम दिया।

सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए तीन नकाबपोश

कमलेश ने बताया कि घटना के बाद जब उन्होंने घर और दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो उसमें अज्ञात युवक नजर आए, जिन्होंने अपने चेहरों को कपड़े से ढंक रखा था। वे पूरे घर में करीब डेढ़ घंटे तक रुके और सामान की तलाशी लेते रहे। जिस कमरे में परिवार सो रहा था, उसी कमरे से चोरों ने लगभग तीन लाख रुपए नकद और स्विफ्ट कार की चाबी चुराई। इसके बाद परिवार को कमरे में कैद करके दुकान चले गए।

ज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

36 घंटे बाद भी पुलिस चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है। सीहोर से एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर घर की जांच की गई। टीआई घनश्याम सिंह दांगी ने कहा कि जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा।

सीहोर में करंट लगने से मजदूर की मौत

0

सीहोर / जिले के धबोटी गांव में बिजली के खंभे में करंट दौड़ने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। शव को लेकर वे सीहोर मुख्यालय स्थित बिजली कार्यालय पहुंच गए और हंगामा कर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय प्रेम सिंह के रूप में हुई है, जो रेहटी का रहने वाला था। शुक्रवार को वह धबोटी गांव में एक पशुआहार की दुकान पर खली-चुनी से भरी गाड़ी खाली करने गया था। इस दौरान सड़क किनारे लगे एक बिजली के खंभे से टकरा गया, जिसमें करंट दौड़ रहा था। बिजली की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों ने लापरवाही का आरोप लगाया

हादसे से नाराज ग्रामीणों ने शव लेकर विद्युत वितरण कंपनी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। उन्होंने शव को सड़क पर रखकर कई घंटे तक नारेबाजी की। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई जगह बिजली लाइनें टूटी पड़ी हैं और खंभों में करंट आ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि लाइन की खराब हालत की कई बार शिकायत की गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने समय पर सुधार नहीं किया। इसी लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ।

चलती कार में लगी आग 7 लोगों ने कूदकर बचाई जान

0

रायसेन / जिले के बाड़ी थाना क्षेत्र में चारगांव और हरसिली के बीच शुक्रवार दोपहर एक चलती टाटा सफारी कार में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि कुछ ही मिनटों में पूरी गाड़ी जलकर खाक हो गई। गाड़ी में सवार लोग समय रहते बाहर कूद गए, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई।

सगाई समारोह में जा रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, सागर निवासी बॉबी यादव अपने परिवार के साथ सायगंज में एक सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सफारी कार में कुल सात लोग सवार थे। इसमें पांच महिलाएं और दो पुरुष थे। कार जैसे ही चारगांव और हरसिली के बीच पहुंची, उसमें अचानक धुआं उठने लगा और फिर आग लग गई।

शॉर्ट सर्किट या गर्मी से आग लगने की आशंका

एसडीओपी अदिति सक्सेना ने बताया कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या तेज गर्मी हो सकता है। जैसे ही आग लगी, सभी सवारों ने समय रहते गाड़ी से कूदकर जान बचाई। हालांकि, कुछ ही पलों में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही बाड़ी पुलिस और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने की पूरी कोशिश की, लेकिन तब तक गाड़ी पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी।

योगी ने चांदी का मुकुट पहनकर लहराई गदा

0

अयोध्या / CM योगी ने कहा-हमें समय रहते मित्र और शत्रु को पहचानना होगा। जिस तरह चतुराई और विवेक से हनुमान जी ने कालनेमि को पहचान लिया था। 2017 से पहले संत देश में यात्रा पर जाते थे, तो लोग सम्मान का भाव नहीं रखते थे। आज कही भी अयोध्या का नाम लेंगे तो लोग आपको सम्मान देंगे।

अयोध्या का नाम सुनते ही लोगों में सम्मान आ जाता है। अयोध्या गुमनाम अस्तित्व को ढूंढ रही थी। हम लोगों ने कसम खाई थी कि राम लला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को अयोध्या में कही।

सीएम ने हनुमानगढ़ी में नवनिर्मित 5000 लोगों की क्षमता वाले हनुमत कथा मंडपम का लोकार्पण किया। हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेम दास महाराज ने CM योगी को चांदी का मुकुट पहनाया और गदा देकर स्वागत किया।

अयोध्या का नाम लेंगे तो लोग आपको सम्मान देंगे

CM योगी ने कहा- 2017 से पहले संत देश में यात्रा पर जाते थे, तो लोग सम्मान का भाव नहीं रखते थे। आज कही भी अयोध्या का नाम लेंगे तो लोग आपको सम्मान देंगे।

अयोध्या का नाम सुनते ही लोगों में सम्मान आ जाता है। अयोध्या गुमनाम अस्तित्व को ढूंढ रही थी। हम लोगों ने कसम खाई थी कि राम लला आएंगे मंदिर वहीं बनाएंगे।

वहीं, CM ने शशांक तिवारी की शहादत को नमन किया। कहा कि जवान की स्मृति में स्मारक बनेगा। सरकार परिवार को 50 लाख की सहायता देगी।

अयोध्या धाम जो भी आता वह तीन जगह जरूर जाता है

CM योगी ने कहा-मैं हनुमान गढ़ी मंदिर के पीठासीन और सभी पदों से जुड़े हुए संतों का अभिनंदन करता हूं, जिन्होंने एक-एक पाई को बचाते हुए इस कथा मंडप के बारे में सोचा क्योंकि अयोध्या धाम में अब जो भी आता है, कुछ जगहों पर जाने में वह कभी चूकता नहीं। श्री राम जन्मभूमि, श्री हनुमान गढ़ी में और सरयूं नदी के घाट पर। अक्सर इस बारे में चर्चा होती थी कि हनुमानगढ़ी का भी अपेक्षित विकास होना चाहिए।

गद्दीनशीन महंत प्रेमदास बोले-CM का स्वागत है

गद्दीनशीन महंत प्रेमदास ने बताया-CM का स्वागत है। वो आज हनुमानगढ़ी में नवनिर्मित 5000 लोगों की क्षमता वाले हनुमत कथा मंडपम का लोकार्पण करेंगे। जिसका लाभ यहां आने वाले भक्तों को मिलेगा।

महंत ने CM योगी को चांदी का मुकुट पहनाया

हनुमानगढ़ी के गद्दीनशीन महंत प्रेम दास महाराज ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चांदी का मुकुट पहनाया। गदा देकर स्वागत किया।

हनुमानगढ़ी में बना है कथा मंडपम

हनुमानगढ़ी का नवनिर्मित कथा मंडपम परिसर में अतिथि गृह बना है। इसके प्रवेश द्वार के शिखर पर हनुमंत लला की दिव्य मूर्ति है। उत्तरी व दक्षिणी कोने में जगतगुरु रामानंदाचार्य की मूर्ति और धनुष बाण बनाए गए हैं।

17 हजार वर्ग फीट में विशाल सभागार एक साथ 5000 लोगों के बैठने का इंतजाम है। 1000 वर्ग फीट में आकर्षक मंच बना है। जिसके पीछे राम दरबार बना हुआ है।

वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्प वर्षा से सीएम का स्वागत होगा

गद्दीनशीन महंत प्रेमदास के उत्तराधिकारी डॉक्टर महेश दास ने बताया-समारोह के लिए कार्यक्रम स्थल को भव्य रूप से सजाया गया है।अनेक स्वागत द्वार बनाए गए हैं। वैदिक मंत्रोच्चार और पुष्प वर्षा से सीएम का स्वागत होगा।

नशीली चाय पिलाकर उड़ाई पिकअप

0

DR News India

अयोध्या पुलिस ने किया खुलासा,तीन आरोपी गिरफ्तार, वाहन व नशीली गोलियां बरामद

अयोध्या के थाना कैंट क्षेत्र में हुई वाहन चोरी की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ दिनों में सुलझा लिया है। पुलिस ने तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी गई पिकअप, एक बाइक, नशीली गोलियां, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की है। वारदात को बेहद फिल्मी अंदाज में अंजाम दिया गया था, जहां आरोपियों ने ड्राइवर को चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर बेहोश किया और वाहन लेकर फरार हो गए।

अयोध्या पुलिस ने किया खुलासा। - Dainik Bhaskar
अयोध्या पुलिस ने किया खुलासा।

करते हुए कहा कि 2 मई बाराबंकी के रहने वाले जमील की पिकअप (UP41AT7971) को उसके ड्राइवर द्वारा भेलसर में चाय पीते समय दो अजनबी मिले। उन्होंने खुद को प्लाई बोर्ड कारोबारी बताकर फैजाबाद से माल ढोने के नाम पर गाड़ी बुक की और ड्राइवर को जलालाबाद स्थित एक प्लाई फैक्ट्री तक ले गए। वहां एक आरोपी फैक्ट्री के अंदर गया और दूसरा ड्राइवर के साथ बाहर रुका। थोड़ी देर बाद दोनों ने ड्राइवर को चाय पीने की बात कही और नशीली चाय पिलाकर उसे बेहोश कर दिया। होश आने पर ड्राइवर ने देखा कि गाड़ी गायब थी। 7 मई को इस मामले में थाना कैण्ट में एफआईआर दर्ज की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या के निर्देश पर थाना कैण्ट व स्वाट/सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 22 मई की रात करीब 2:50 बजे रायपुर शारदा सहायक नहर के पास से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से चोरी की गई पिकअप, एक HF डीलक्स बाइक (UP44AM8279), 25 नशीली गोलियां, 6 मोबाइल फोन और ₹700 नकद बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रमुख नाम लक्ष्मण यादव निवासी परसा, सुल्तानपुर का है, संदीप निवा निवासी सवाई थाना जयसिंहपुर जनपद सुलतानपुर और और दयाशंकर भारती निवासी पुरे कछुआ रोड थाना मिर्जामुराद जनपद वाराणसी के रूप में हुई है, तीनों पूर्व में भी कई गंभीर मामलों में जेल जा चुका है। उस पर धोखाधड़ी, जालसाजी, मारपीट समेत कई संगीन धाराओं में केस दर्ज हैं।

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह, स्वाट प्रभारी अमरेश त्रिपाठी समेत थाना कैण्ट व सर्विलांस सेल की टीम शामिल रही। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमे में धारा 123 व 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

एमबीए फर्स्ट सेम का रिजल्ट बिगड़ा

0

इंदौर:11 हजार ने दी परीक्षा, सिर्फ 3200 पास; 1 हजार छात्र फेल हुए तो सात हजार को एटीकेटी

DR News India

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी की एमबीए फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा का रिजल्ट सिर्फ 29 फीसदी रहा है। 70 से ज्यादा कॉलेजाें के 11 हजार छात्राें ने यह परीक्षा दी थी, लेकिन इनमें से सिर्फ 3200 पास हुए हैं, जबकि 1 हजार छात्र फेल हुए तो 7 हजार काे एटीकेटी आई है। ज्यादातर छात्राें काे दाे विषयाें कॉन्टेटिव टेक्निकल व अकाउंट फॉर मैनेजर्स विषय में ही एटीकेटी मिली है। खराब रिजल्ट काे लेकर दाेपहर में एक कॉलेज के छात्राें ने नालंदा कैंपस पहुंचकर विराेध जताया। उन्हाेंने दावा किया कि परचा पूरा सही हल करने के बाद भी उन्हें कम मार्क्स मिले हैं। मूल्यांकन में लापरवाही हुई है।

इधर, यूनिवर्सिटी प्रशासन ने कहा है कि इन छात्राें की कॉपियां अलग से जंचवाई जाएंगी। अगर मूल्यांकन में काेई गलती निकलती है ताे दाेबारा मूल्यांकन पर विचार हाेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. अशेष तिवारी के अनुसार छात्राें की शिकायत मिल गई है। परचे में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न व तकनीकी गलती की भी शिकायत आई थी, उसे ध्यान में रखते हुए ही आगे मूल्यांकन देखेंगे।

यह गलती आई थी परचे में : इन छात्राें को अकाउंट फॉर मैनेजर्स विषय की परीक्षा में जाे परचा दिया गया था, उसमें विकल्प ताैर पर दिए जाने वाले दाे अतिरिक्त प्रश्न नहीं दिए थे। छात्राें काे सभी चार प्रश्न अनिवार्य हल करना पड़े थे। दूसरे परचे में भी तकनीकी गलती हुई थी।

खराब रिजल्ट काे लेकर स्टूडेंट्स नालंदा कैंपस पहुंचे, बोले- पूरा परचा सही किया था

एक्सपर्ट्स बाेले- गंभीरता से मूल्यांकन जरूरी प्राेफेसर डॉ. रॉबिन नीमा कहते हैं जब भी इस तरह की शिकायत आती है ताे रिव्यू के दाैरान गंभीरता जरूरी है। रिव्यू में मूल्यांकनकर्ता टाेटलिंग की गलती, अधूरे या बिना जंचे जवाब देखते हैं, लेकिन इसमें प्रश्नाें का दाेबारा मूल्यांकन हाेगा ताे छात्राें की शिकायत का सही समाधान मिलेगा।