Home Blog Page 588

निशानेबाजी सिखाने के नाम पर छात्राओं से रेप- अश्लील हरकतें

0

डीआर न्यूज इंडिया

इंदौर/इंदौर में एक राइफल शूटिंग एकेडमी में छात्राओं से रेप और अश्लील हरकतें करने का मामला सामने आया है। आरोप एकेडमी के कोच मोहसिन खान पर है। उसने यहां निशानेबाजी सिखाने के नाम पर छात्राओं और युवतियों से छेड़छाड़ की और उनके वीडियो भी बनाए।

हिंदू संगठन का दावा है कि आरोपी के मोबाइल में 100 से ज्यादा अश्लील वीडियो मिले हैं। पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। हालांकि कई वीडियो सामने आए है। पुलिस ने आरोपी के मोबाइल को जब्त कर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है।

घटना अन्नपूर्णा इलाके में ड्रीम ओंलिपिंक एकेडमी की है। यहां निशानेबाजी सीख रही एक नाबालिग छात्रा बुधवार को हिंदूवादी संगठनों के साथ थाने पहुंची थी। उसने कोच मोहसिन खान के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज कराकर पुलिस को वीडियो सौंपे थे।

उसका आरोप है कि कोच कई छात्राओं के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। गुरुवार को दो और पीड़ित युवतियां पुलिस थाने पहुंची और आरोपी कोच के खिलाफ रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया।

डीसीपी बोले- नकली नोट की डील भी करता था डीसीपी ऋषिकेश मीना के मुताबिक, अन्नपूर्णा थाने में कोच मोहसिन के खिलाफ दो युवतियां और शिकायत लेकर पहुंची थी। उनकी शिकायत के बाद रेप और छेड़छाड़ का केस दर्ज कर लिया है। एकेडमी कोच मोहसिन नकली नोट की डील भी कर रहा था। पुलिस को इसकी चैटिंग भी मिली है। मामले में आरोपी से पूछताछ की जाएगी।

पुलिस को आरोपी के मोबाइल से नकली नोटों की डील करने के मैसेज मिले हैं।
पुलिस को आरोपी के मोबाइल से नकली नोटों की डील करने के मैसेज मिले हैं।

पीड़िता बोली- कोच कहता था, जैसा कहूं वैसा करना पड़ेगा नाबालिग छात्रा ने पुलिस को अपने बयान में बताया कि वह इस एकेडमी में निशानेबाजी सीखती है। यहां कोच सलीम शूटिंग राइफल चलाने की ट्रेनिंग देता है। साल 2021 से साल नवंबर 2023 तक मोहसिन खान की एकेडमी में शूटिंग की। सुबह 12 बजे से शाम 6 बजे तक वहीं रहकर प्रैक्टिस करती थी।

जब कोच से प्रैक्टिस के लिए और समय की मांग करती तो वह कहता था कि मैं जैसा कहूं वैसा करना पड़ेगा, तभी अतिरिक्त समय दूंगा। पीड़ित छात्रा ने बताया कि शूटिंग में ज्यादा समय बिताने और करियर बनाने की बात कहकर वह युवतियों से मनचाहा काम कराता है। न करने पर करियर बर्बाद करने की धमकी देता था।

सिखाने के बहाने कोच ने किया बैड टच नाबालिग छात्रा ने शिकायत में बताया- मै इंदौर की रहने वाली हूं। ड्रीम ओलिंपिक एकेडमी सिल्वर ऑक्स कॉलोनी में प्रैक्टिस करती हूं। मेरी एकेडमी का कोच मोहसिन खान पिता सलीम खान उम्र 38 साल निवासी सिल्वर ऑक्स कालोनी दत्त मंदिर के पास इंदौर एयर राइफल की शूटिंग सिखाता है।

मैंने 2021 से नवंबर 2023 तक मोहसिन खान की एकेडमी में शूटिंग की प्रैक्टिस की थी। मैं दोपहर 12 से 6 बजे तक वही रहती थी। इसी दौरान 8 नवंबर 2023 को रोजाना की तरह शूटिंग की प्रैक्टिस करने एकेडमी गई थी। तभी मोहसिन सर आए और मुझे कहने लगे कि तूने राइफल गलत तरीके से पकड़ी है।

तू अभी तक सही से नहीं सीख पाई है। मैं तुझे सिखाता हूं राइफल कैसे पकड़ते हैं। उन्होंने राइफल पकड़ने के बहाने से मेरे सीने पर बैड टच किया था और मेरी जांघ को भी दबा दिया था। मैंने उन्हें धक्का दिया और लात मारी। मैंने सर से कहा कि आपने मेरे साथ इतनी गंदी हरकत करने की कोशिश भी कैसे की।

तो वह मुझसे कहने लगे कि तुझे मेरी एकेडमी में प्रैक्टिस करना है तो जैसा मैं कहूंगा तुझे वैसा करना पड़ेगा। यदि तूने मेरी बात नहीं मानी तो मैं तेरा करियर बर्बाद कर दूंगा इसके बाद मैं वहां से अपने घर आ गई थी। इस घटना से मैं बहुत डर गई थी और मैंने एकेडमी जाना बंद कर दिया था।

एकेडमी जाना बंद किया तो मम्मी ने पूछा छात्रा ने बताया कि कुछ दिन बाद मेरी मम्मी ने मुझसे पूछा कि तूने एकेडमी जाना क्यों बंद कर दिया है, तब मैने उन्हें सारी बात बताई। मेरे पापा हम लोग के साथ नहीं रहते हैं घर पर मम्मी व मैं ही हूं, इसलिए हमने डर व शर्म के कारण रिपोर्ट नहीं लिखवाई थी।

हिंदू संगठनों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।
हिंदू संगठनों ने थाने पर पहुंचकर हंगामा किया। उन्होंने आरोपी पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

फिर अभी कुछ समय पहले मुझे पता चला कि मोहसिन सर का कैरेक्टर खराब है। वह इसी तरह की हरकतें करते हैं तो मैं अपने भाई के साथ अपने साथ हुई घटना की रिपोर्ट लिखवाने आई हूं।

हिंदू संगठन का दावा: बड़ा रैकेट होने की आशंका हिंदू संगठन के सदस्यों का दावा है कि आरोपी मोहसिन खान ने 100 से ज्यादा युवतियों को शिकार बनाया है। इसके वीडियो और चैट भी है। बजरंग दल के पप्पू कोचले ने कहा कि हमने पुलिस से शिकायत की है कि इसमें मोहसिन के अलावा और लोग भी शामिल हो सकते हैं। सभी की पहचान कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। ताकि पूरा रैकेट सामने आ सके।

आरोपी के मोबाइल से डिलीट फोटो-वीडियो करेंगे रिकवर एडिशनल सीपी अमित ने गुरुवार को बताया कि पीड़ितों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो-फोटो की जांच की जा रही है। आरोपी मोहसिन खान के मोबाइल से डिलीट किए गए वीडियो-फोटो और अन्य जानकारियों को रिकवर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भोपाल में हुए लव जिहाद से इसका कोई कनेक्शन नहीं है।

टीचर ने थप्पड़ मारा, बच्चे की मौत

0

टीचर ने थप्पड़ मारा, बच्चे की मौत:बच्चों की सुरक्षा को लेकर क्या है कानून

UP: बीते दिनों उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में टीचर द्वारा थप्पड़ मारे जाने के बाद नर्सरी के साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई। दूसरी क्लास में पढ़ने वाले मृतक के भाई ने बताया कि उसका भाई रो रहा था। टीचर्स उसे बेंच पर बैठा गईं। जब उसने रोना बंद नहीं किया तो टीचर ने उसके गाल पर जोर से थप्पड़ मारा, जिससे उसका सिर पास की बेंच से टकरा गया और मुंह-नाक से खून बहने लगा। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया और रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

यह कोई पहली घटना नहीं है। देशभर के स्कूलों से समय-समय पर ऐसे मामले सामने आते हैं। जहां बच्चों के साथ टीचर्स द्वारा मारपीट की जाती है। मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है या अपमानित किया जाता है। ऐसे में सवाल यह है कि क्या टीचर को बच्चों के साथ मारपीट करने का अधिकार है? अगर नहीं तो भारतीय कानून इसे लेकर क्या कहता है?

  • भारतीय संविधान का अनुच्छेद 21 हर व्यक्ति को व्यक्तिगत स्वतंत्रता का अधिकार देता है, जिसमें बच्चों की गरिमा और सुरक्षा भी शामिल है।
  • राइट टू एजुकेशन एक्ट, 2009 (RTE Act) की धारा 17 के अनुसार, कोई भी छात्र शारीरिक दंड या मानसिक प्रताड़ना का शिकार नहीं होगा। ऐसा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है।

सुप्रीम कोर्ट ने ‘पेरेंट्स फोरम फॉर मीनिंगफुल एजुकेशन बनाम भारत सरकार (2001)’ केस में स्पष्ट रूप से कहा था कि-

कोर्ट ने यह भी निर्देश दिया था कि केंद्र और राज्य सरकारें यह सुनिश्चित करें कि सभी स्कूलों में शारीरिक दंड पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए। इसके खिलाफ सख्त नियम भी बनाए जाएं।

प्रतिदिन मंदिर जाएं और मस्तिष्क पर तिलक लगाए

0

जामोनिया / नगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। सप्तम दिवस पर कथा वाचक पंडित राधेश्याम नागर ने भगवान की प्रमुख लीलाओं का वर्णन किया। उन्होंने सनातन प्रेमियों से प्रतिदिन नजदीकी मंदिरों में मंगल आरती में शामिल होने और मस्तिष्क पर तिलक लगाने का आग्रह किया। कथा विश्राम के बाद महाप्रसादी वितरित की गई। कन्या भोज भी कराया गया। आयोजक बद्रीप्रसाद चन्द्रवंशी ने कहा कि प्रभु कृपा से उन्हें, उनके परिवार और गाँव को सात दिन तक कथा श्रवण का अवसर मिला। सरपंच सुनील कुमार मीणा ने पंडित राधेश्याम नागर को पुष्पमाला और साफा भेंट कर आशीर्वाद लिया। कुरावर और मोईली से भी बड़ी संख्या में शिष्य गुरुदेव का आशीर्वाद लेने पहुंचे। आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार जताया।

सतर्क रहकर करें खरीदारी, बाजार में बिक रहे केमिकल युक्त फल, इसमें आम सबसे ज्यादा

0

सिरोंज / तेन गर्मी और उमस के मौसम में अगर आप बाजार में फल खरीदने जा रहे हैं तो खरीदारी बहुत सोच-समझ कर करें। हो सकता है कि फल की दुकान या ठेले पर चमकदार दिखाई दे रहा ये फल एक्लीन गैस और कार्बाइड से पकाया गया हो। गुरुवार को खाद्य सुरक्षा विभाग और नपा को संयुक्त कार्रवाई के दौरान जिस तादाद में केमिकल से पके हुए फल अधिकारियों को मिले हैं, उससे हालात गंभीर दिखाई दे हे हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुदशिया खान और नपा के स्वास्थ्य अधिकसी धीरज मैना के नेतृत्व वाली इस टीम ने सबसे पहले नई सब्जी मंडी में थोक फल विक्रेताओं के गोदाम पर पहुंचकर कार्रवाई की। यहां जब टीम पहुंची विक्रेताओं ने फलों के भीतर केमिकल की पुड़िया रखकर उसे पकाने की व्यवस्था कर रखी थी। इनमें भी सबसे अधिक मात्रा आम की थी। टीम ने केमिकल की इस पुड़िया को
पीले पड़ चुके नारियल फिकवाए
टीम ने थोक फल विक्रेता अनवर मियां और बाबू खां के साथ ही अन्य विक्रेताओं के यहां कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान टीम को बड़ी मात्रा में दूषिता आम, अनार, नारियल और तरबूज भी मिले। स्वास्थ्य अधिकारी धीरज मैना ने बताया कि ये देख कर बड़ा दुख हुआ कि आम नागरिक स्वास्थ्य लाभ के लिए जिस नारियल पानी का उपयोग करता है, फल विक्रेता पूरी तरह पीले पड़ चुके नारियल भी बेचने के लिए तैकर थे। जबकि इस नारियल के पानी का उपयोग करने से नुकसान होने की आशंका थी। हमने विक्रेताओं से यहां से जब्त 5 क्विंटल फलों को इस दौरान नष्ट करवाया है।
उठाकर इसके उपयोग के तरीकों को भी फिक्रेता से समझा। इसके बाद टीम ने इन फल विक्रेताओं को सख्त हिदायत देकर केमिकलयुक्त फलों की बिक्री पूरी तरह बंद करने के लिए निर्देशित भी किया।
श्री गणेश दूध डेयरी से लिया सेंपल
टीम कठाली बाजार स्थित श्री गणेश दूध डेयरी पर भी पहुंची। इस डेयरी से प्रतिदिन बड़ी मात्रा में दूध, की और पनीर का विक्रय होता है। टीम ने विक्रेटा से जानकारी लेने के साथ ही दुकान से दही और पनीर का सेंपल भी लिया। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुन्दसिया सखान ने बताया कि कलेक्टर की निर्देश पर ये कार्रवाई की जा रही है। दुकानदारों को केमिकल युक्त फलों का विक्रन्य नाहीं करने के सख्त निर्देश दिए हैं। कार्रवाई का क्रम लगातार चलेगा।
बिना लाइसेंस कर रहे हैं व्यापार
कार्रवाई के दौरान टीम ने थोक फल विक्रेताओं से उनके लाइसेंस संबंधी जानकारी ली तो कइयों के पास लाइसेंस ही नहीं थे तथा कुछ के पास लाइसेंस तो थे, लेकिन उनकी समयावधि निकल गई थी। अधिकारियों ने सभी विक्रेताओं को जल्द से जल्द खाय सुरक्षा और औषधि विभाग से लाइसेंस बनवाने की हिदायत भी दी।

50वीं सालगिरह मनाकर लौट रहे कांग्रेस नेता व पोते की सड़क हादसे में मौत

0

विदिशा / शहर के कलीपुरा इलाके में रहने वाले वरिष्ठ कडीस नेता डॉक्टर कृष्णमोहन रामों और उनके 12 वींय पोते की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। वे अपनी शादी की 50वीं सालगिरह मनाने के लिए कुछ समय पहले ही इंदौर में रहने वाले अपने छोटे बेटे संदीप के यहां गए थे। उनके साथ सिरोंज में रहने वाला उनका बड़ा बेटा एडोकेट सचिन और उसका परिवार भी गया था। उनकी पत्नी शोभा को छोटे बेटे के यहां छोड़कर ये सभी गुरुवार को अल्टो कम से इंदौर से वापस लौट रहे थे। शाम करीब 5 बजे शाजापुर जिले की उन्वस्वदय चैकी के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के समीप स्थित नाले में गिर गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने मचाय कार्य किया लेकिन तब तक कृष्णमेशन और उनके पोते शाश्वत की मौत हो चुकी थी। दोनों के शव मबूरी रूम में रखे गए हैं। जबकि सचिन, उसकी पानी रजनी तथा बेटी संस्कृति धावत हो गए। जिनका शाजापुर जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
18 मई को उनकी शादी की सालगिरह इन्दौर के सिंगपुर टाउनशिप में धूमधाम से मनाई गई। दोनों बेटे अपने पिता कृष्णमोहन और मां शोभा को नवयुगल की तख श्रृंगारित कर जोरदार आतिशबानी के साथ बग्यपी में बैठाकर आयोजन स्थल तक लेकर पहुंचे थे। उनके पड़ोसी विपिन माली ने बताया कि उनका पूरा परिवार महुत मिलनसार है।
एलआईसी एजेंट व कांग्रेस नेता भी थे
कृष्णमोहन शमों के अच्छे दोस्त कांग्रेस नेता रामकुमार सक्सेना ने बताया कि उनका सम्पर्क क्षेत्र काफी अच्छा था और उन्होंने लंबे समय तक एलआईसी एजेंट का काम किया। इसी दौरान वे कांग्रेस से जुड़े। वे लंबे समय तक किसान कडीस के पदाधिकारी भी रहे। उन्होंने बताया कि वो बहुत अधारी गाड़ी चलाते थे और कई बार में खुद भी उनके साथ इंदौर सहित अन्य स्थानों पर गया हूं। खबर हैरान करने वाला और दुखदायी है।

पटवारी पर रिश्वत लेकर फर्जी नपती का आरोप

0

विदिशा / जिले के रूसल्ली गांव के किसानों ने शुक्रवार को कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। किसानों का आरोप है कि पटवारी ने दबंगों से रिश्वत लेकर गरीब किसानों की जमीन की फर्जी नपती करवाई है। किसानों के अनुसार, पटवारी ने दो मुस्लिम व्यक्तियों को कई हिंदू किसानों की जमीन नाप कर उनके नाम कर दी। साथ ही गांव का सार्वजनिक रास्ता भी दबंगों को दे दिया। इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है।
लगभग एक दर्जन किसानों की वर्षों पुरानी खेती की जमीन उनके हाथ से निकल चुकी है। विरोध करने पर दबंगों ने किसानों को धमकाया। इससे गांव में तनाव की स्थिति बन गई है।
कार्रवाई न होने पर विवाद हो सकता है
ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि समय रहते कार्रवाई न होने पर विवाद हो सकता है। पटवारी की कार्यप्रणाली से गांव का माहौल बिगड़ता जा रहा है।
कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जांच में पटवारी दोषी पाया गया तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 राष्ट्रपति ने जांबाज सैनिकों को प्रदान दिए वीरता पुरस्कार, जानिए किसको कौन सा पदक मिला

0

नई दिल्ली / राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बहादुरी, साहस और बलिदान का परिचय देने वाले जांबाज सैनिकों को शौर्य चक्र और अन्य वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। आइए जानते हैं किसको कौन सा पदक मिला…। 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित रक्षा अलंकरण समारोह के प्रथम चरण में देश के जांबाज सैनिकों को शौर्य चक्र और अन्य वीरता पुरस्कारों से सम्मानित किया। यह सम्मान उन सैन्यकर्मियों को प्रदान किए गए जिन्होंने सैन्य सेवा के दौरान बहादुरी, साहस और बलिदान का परिचय दिया।

समारोह का आयोजन राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में किया गया, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित तीनों सेनाओं के प्रमुख उपस्थित रहे। इस अवसर पर देश ने अपने उन बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि और सम्मान दिया, जिन्होंने राष्ट्र की सुरक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति दी या असाधारण साहस का परिचय दिया। समारोह देश की सैन्य परंपरा और वीरता के प्रति सम्मान का प्रतीक बना।

मेजर आशीष ढोंचक व सिपाही प्रदीप सिंह को मरणोपरांत सम्मान
इस दौरान मेजर आशीष ढोंचक (सेना मेडल) और द सिख लाइट इन्फेंट्री 19 राष्ट्रीय राइफल्स सिपाही प्रदीप सिंह को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान दो बार राष्ट्रपति मुर्मू डाइस से नीचे उतरकर आईं। जब शहीद जवानों की मां और पत्नियां अवॉर्ड लेने पहुंचीं। राष्ट्रपति ने उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी।

इनको मिले शौर्य चक्र
शौर्य चक्र पाने वालों में स्क्वॉड्रन लीडर दीपक कुमार, राजपूत रेजिमेंट 44वीं बटालियन राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर विजय वर्मा, डिप्टी कमांडेंट विक्रांत कुमार, पैराशूट रेजिमेंट के लेफ्टिनेंट कर्नल सीवीएस निखिल, आर्मी सर्विस कोर के मेजर तृप्तप्रीत सिंह, विंग कमांडर वर्नोन डेसमंड कीन जेफरी, सीआरपीएफ के इंस्पेक्टर हमिंगचुल्लो, जम्मू और कश्मीर पुलिस के स्पेशल पुलिस ऑफिसर अब्दुल लतीफ का नाम शामिल है।

इन वीर सैनिकों को भी किया सम्मानित
इनके अलावा जम्मू और कश्मीर राइफल्स 5वीं बटालियन के सूबेदार संजीव सिंह जसरोटिया, लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव, स्क्वाड्रन लीडर दीपक कुमार, द आर्टिलरी रेजिमेंट के सूबेदार पी. पबिन सिंगा, कर्नल पवन सिंह, 666 आर्मी एविएशन स्क्वॉड्रन, विंग कमांडर वर्नोन डेसमंड कीन, मेजर साहिल रंधावा को शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया लेफ्टिनेंट कमांडर कपिल यादव, एईओ आईएनएस विशाखापट्टनम और आर्मी सर्विस कोर्प्स 34 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर तृप्तप्रीत सिंह को भी राष्ट्रपति ने शौर्य चक्र से सम्मानित किया।

अयोध्या: पांच जून को होगी राम मंदिर परिसर में 14 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा, दिसंबर तक पूरा हो जाएगा राम मंदिर

0
अयोध्या राम मंदिर

डीआर न्यूज इंडिया

अयोध्या राम मंदिर परिसर में 14 नए मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा पांच जून को होगी। राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने आज मंदिर परिसर में भ्रमण किया।

राम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र बृहस्पतिवार को अयोध्या पहुंचे। उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए चल रहे कार्यों को देखा। कार्यदाई संस्था के इंजीनियरों ने उन्हें मंदिर परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति से अवगत कराया। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि तीन से पांच जूत तक होने वाली प्राण प्रतिष्ठा की तैयारी चल रही है। पांच जून को 14 मंदिरों में प्राण प्रतिष्ठा होगी।

उन्होंने बताया कि सप्तमंडपम के सात व परकोटा के छह मंदिरों की मूर्ति अयोध्या पहुंच गई है और अपने आसन पर विराजमान भी कर दी गई है। राम दरबार की मूर्ति जयपुर राजस्थान से अयोध्या के लिए निकल चुकी है। बृहस्पतिवार की देर रात तक मूर्ति पहुंच जाएगी। शुक्रवार को मूर्ति को आसन यानी राम मंदिर के प्रथम तल पर बने सिंहासन पर विराजित कर दिया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान तीन जून से शुरू होगा। पांच जून को 14 मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा होगी।

प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम दरबार व अन्य मंदिरों में दर्शन-पूजन भी शुरू हो जाएगा। राम दरबार का दर्शन सीमित संख्या में लोग कर सकेंगे। इसके लिए रोजाना 750 से एक हजार पास जारी किए जाएंगे। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि मंदिर के निर्माण का काम पूरा हो चुका है। सप्तमंडपम व परकोटा के मंदिर भी बनकर तैयार है। अब केवल परकोटा निर्माण का काम चल रहा है। बताया कि इसकी पूरी संभावना है कि राम जन्मभूमि परिसर में चल रहे सभी प्रमुख निर्माण इस साल के अंत तक पूर हो जाएंगे।

पांच करोड़ श्रद्धालु कर चुके रामलला के दर्शन
निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि जनवरी से लेकर अब तक पांच करोड़ से अधिक श्रद्धालु रामलला के दरबार में हाजिरी लगा चुके हैं। इन दिनों रोजाना करीब एक लाख श्रद्धालु दर्शन को पहुंच रहे हैं। महाकुंभ के दौरान एक दिन में तीन से चार लाख श्रद्धालु दर्शन करते रहे। नृपेंद्र ने बताया कि श्रद्धालुओं को धूप से बचाने के लिए दर्शन पथ पर कैनोपी लगाई जा रही है। परिसर में शू रैक बन रहे हैं, अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। 

गुजरात की पारी शुरू, साई सुदर्शन और शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद; लखनऊ ने बनाए 235 रन

0
गुजरात बनाम लखनऊ

स्पोर्ट्स डेस्क/आज आईपीएल 2025 का 64वां मैच गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच खेला जा रहा है। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

गुजरात की पारी शुरू

गुजरात की पारी शुरू हो चुकी है। शुभमन गिल और साई सुदर्शन क्रीज पर मौजूद है।

लखनऊ ने गुजरात के सामने रखा 236 रन का लक्ष्य

मिचेल मार्श की शतकीय और निकोलस पूरन की अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जाएंट्स ने गुजरात टाइटंस के सामने 236 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ ने 20 ओवर में दो विकेट खोकर 235 रन बनाए। यह उनका आईपीएल में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है।

 लखनऊ को पहला झटका

लखनऊ को पहला झटका साई किशोर ने दिया। उन्होंने एडेन मार्करम को अपना शिकार बनाया। वह 36 रन बनाकर पवेलियन लौटे। अब क्रीज पर निकोलस पूरन आए हैं।

33 गेंदों में मार्श ने जड़ा पचासा

मिचेल मार्श ने 33 गेंदों में आईपीएल 2025 का अपना छठा पचासा जड़ा है। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं और एडेन मार्करम के साथ 90 से ज्यादा रनों की साझेदारी निभा चुके हैं।

 लखनऊ की सधी शुरुआत

एडेन मार्करम और मिचेल मार्श ने लखनऊ को सधी शुरुआत दिलाई है। दोनों के बीच 50 से ज्यादा रनों की साझेदारी हो चुकी है। छह ओवर के बाद स्कोर 53/0 है।

लखनऊ की पारी शुरू

लखनऊ की पारी शुरू हो चुकी है। एडेन मार्करम और मिचेल मार्श क्रीज पर मौजूद हैं।

 गुजरात और लखनऊ मैच में भी बजा राष्ट्रगान

गुजरात टाइटंस और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर खेले जा रहे आईपीएल मैच से पहले राष्ट्रगान हुआ। मैच शुरू होने से ठीक पहले राष्ट्रगान का फैसला भारतीय सैनिकों के सम्मान में लिया गया। इससे पहले राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स तथा मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच में भी राष्ट्रगान हुआ था।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, एडेन मार्करम, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), आयुष बडोनी, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, शाहबाज अहमद, आकाश दीप, आवेश खान, विलियम ओ’रूर्के।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: आकाश सिंह, एम सिद्धार्थ, रवि बिश्नोई, डेविड मिलर, अर्शीन कुलकर्णी।

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफेन रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, साई किशोर, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

गुजरात ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी

गुजरात टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान शुभमन गिल ने बताया कि उन्होंने प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं, लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने बताया कि आकाश दीप की वापसी हुई है।

पंत फॉर्म के लिए लगाएंगे पूरा जोर

बल्लेबाजी में लखनऊ की टीम अपने विदेशी क्रिकेटरों मिचेल मार्श, एडिन मार्करम और निकोलस पूरन पर निर्भर करती आई। शुरुआती धमाल के बाद पूरन बीच के कुछ मैचों में वैसी रंगत नहीं दिखा पाए। सबसे ज्यादा टीम की परेशानी पंत की बल्ले से फॉर्म ने बढ़ाई । पंत पूरे सत्र में नहीं चल पाए और मध्यक्रम की नाकामी ने लखनऊ की परेशानी बढ़ा दी। पंत ने इस सत्र में सिर्फ एक अर्धशतक लगाया है।

रामेश्वर शर्मा बोले- ऑपरेशन सिंदूर और सर्जिकल स्ट्राइक जैसे सैन्य शौर्य को पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए

0
भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा सिंदूर पाठ्यक्रम में शामिल

डीआर न्यूज इंडिया भोपाल / हुजूर विधानसभा क्षेत्र से विधायक रामेश्वर शर्मा ने मांग की है कि भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता से जुड़े ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और पूर्व के युद्धों को स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।भोपाल के हुजूर से विधायक रामेश्वर शर्मा ने मांग की है कि भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और वीरता से जुड़े ऑपरेशन सिंदूर, सर्जिकल स्ट्राइक और पूर्व युद्धों को स्कूलों और कॉलेजों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।

उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा करते हुए शत्रुओं को मुंहतोड़ जवाब देते हैं। इनका साहस और बलिदान देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणास्रोत है। शर्मा ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने यह साबित कर दिया कि चाहे दुश्मन कितनी भी सुरक्षा का दावा करे, भारतीय सेना के सामने कोई सुरक्षित नहीं है। आतंकवादियों को यह साफ समझ लेना चाहिए कि उन्होंने हमारी बेटियों का सिंदूर उजाड़ा, उन्हें हम कब्रिस्तान तक पहुंचाने का दम रखते हैं। हम किसी भी आतंकवादी को बख्शेंगे नहीं।

उन्होंने कहा कि भारतीय सेना ने रात के अंधेरे में भी पराक्रम दिखाते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि वह किसी भी हालात में देश की रक्षा करने में सक्षम है। चाहे वह ऑपरेशन सिंदूर हो, सर्जिकल स्ट्राइक हो या पूर्व के युद्ध, इन सभी उदाहरणों को युवा पीढ़ी के चरित्र निर्माण और देशभक्ति की भावना को प्रबल करने के लिए शिक्षा प्रणाली में समाहित किया जाना चाहिए। विधायक शर्मा ने राज्य सरकार से अपेक्षा जताई कि वह इस दिशा में विचार करेगी और राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गौरवपूर्ण अध्यायों को विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम में जोड़ेगी।

हिंदुओं को अब प्रतिकार करना होगा 
लव जिहाद के मामलों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ विधायक रामेश्वर शर्मा न केवल आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की, बल्कि इन मामलों के पीछे किसी संगठित नेटवर्क की आशंका भी जताई है। विधायक शर्मा ने कहा कि हिंदुओं को अब जागना होगा और प्रतिकार करना होगा। ये कोई सामान्य घटनाएँ नहीं हैं। कुछ फटीचर लड़के, जिनके पास खुद कुछ नहीं होता, वे महंगी गाड़ियों में घूमते हैं। सवाल यह है कि उनके पास इतना पैसा आया कहां से? उन्हें कौन फंडिंग कर रहा है? उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार ऐसे मामलों को बेहद गंभीरता से ले रही है और जो लोग लव जिहाद जैसे षड्यंत्रों में लिप्त हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।