Home Blog Page 589

किसानों ने सड़क जाम कर किया प्रदर्शन, भेदभाव के आरोप लगाए; तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

0
किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

इछावर/ तहसील के दर्जनों गांवों के किसानों ने नर्मदा-पार्वती लिंक परियोजना से अपने गांवों को बाहर रखे जाने पर विरोध जताया। बड़ी संख्या में ग्रामीण इछावर नगर पहुंचे और रोड जाम कर प्रदर्शन किया।

किसानों ने जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इन गांवों को परियोजना में शामिल नहीं किया गया, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे। किसानों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

इन गांवों को परियोजना से नहीं जोड़ा गया नर्मदा-पार्वती लिंक योजना से इछावर क्षेत्र के दुदलई, दौलतपुर, रूघनाथपुरा, रुपदी, रुपादेह, गादिया, बोरदीखुर्द, बाबडिया गोसाई, लालियाखेड़ी, कुंडीखाल और हर्सपुर जैसे गांवों को शामिल नहीं किया गया है।

किसानों का भेदभाव के आरोप

किसानों का कहना है कि इन गांवों में जल संकट है। नल-जल योजना का कार्य अधूरा है और सिंचाई के लिए पर्याप्त पानी नहीं है। योजना से जोड़ने पर पानी की उपलब्धता बढ़ती, लेकिन जानबूझकर उन्हें योजना से बाहर रखा गया है।योजना के आने से क्षेत्र में पानी उपलब्ध हो जाता लेकिन इन गांवों के साथ भेदभाव बरता गया है।

प्रदर्शन कर रहे किसानों का कहना है कि वे पहले भी कई बार अपनी मांग शासन के सामने रख चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हुई है।

सीहोर में स्कूली बसों और लोक परिवहन वाहनों पर विशेष अभियान

0

\

डीआर न्यूज इंडिया/ सीहोर सीहोर जिले में पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार शुक्ला के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस और जिला परिवहन अधिकारी द्वारा स्कूली बसों और लोक परिवहन वाहनों पर विशेष अभियान चलाया गया। यह अभियान 13 मई से 22 मई तक चला, जिसमें मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत संयुक्त कार्यवाही की गई।

स्कूली बसों पर कार्यवाही

इस अभियान के दौरान 3 स्कूली बसों पर बिना परमिट या परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गई, जिसमें ₹1,24,000 का समन शुल्क वसूला गया। इसके अलावा, 1 स्कूल बस में फर्स्ट एड बॉक्स नहीं पाए जाने पर भी विधिवत चालानी कार्यवाही की गई।

इस अभियान के दौरान स्कूली बसों पर बिना परमिट या परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही की गई

लोक परिवहन वाहनों पर कार्यवाही

लोक परिवहन वाहनों पर भी जिला पुलिस और जिला परिवहन अधिकारी द्वारा संयुक्त वाहन चेकिंग की गई, जिसमें मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही की गई। इस दौरान:

  • 15 ओवरलोडिंग लोक परिवहन वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए ₹32,300 का समन शुल्क वसूला गया।
  • 8 बिना परमिट या परमिट की शर्तों का उल्लंघन करने वाले लोक परिवहन वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए ₹8,100 का समन शुल्क वसूला गया।
  • 3 बिना फिटनेस लोक परिवहन वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुए ₹10,000 का समन शुल्क वसूला गया।
  • 3 लोक परिवहन वाहनों में अग्निशमन यंत्र के न होने पर चालानी कार्यवाही करते हुए ₹1,500 का समन शुल्क वसूला गया।

कुल कार्यवाही

वाहन चैकिंग अभियान चलाया गया

विशेष अभियान के दौरान जिला पुलिस और जिला परिवहन अधिकारी द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए कुल 558 चालान बनाए गए और कुल ₹4,93,800 का समन शुल्क वसूला गया। यह विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा, जिससे यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।

केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाने 25 मई से रोज 25 किमी पैदल चलेंगे25 साल बाद फिर विदिशा लोकसभा में पदयात्रा करेंगे शिवराज

0

भोपाल / केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करीब 25 साल बाद एक बार फिर विदिशा संसदीय क्षेत्र में पदयात्रा करने जा रहे हैं। 25 मई से शिवराज सिंह चौहान की यह पदयात्रा शुरू होगी।

रोज 25 किमी पैदल चलेंगे

चौहान अपने विदिशा संसदीय क्षेत्र में 25 मई से रोजाना 20 से 25 किलोमीटर पैदल चलेंगे। इस दौरान वे स्थानीय ग्रामीणों को केन्द्र सरकार की योजनाओं के संबंध में चर्चा करेंगे। शिवराज की यह यात्रा केन्द्र सरकार की योजनाओं से हितग्राहियों को जोड़ने के लिए की जाएगी।

1991 में की थी विदिशा लोकसभा क्षेत्र में पदयात्रा

शिवराज सिंह चौहान ने 1991 में पूरे विदिशा लोकसभा क्षेत्र की पदयात्रा की थी। इस पदयात्रा के बाद उनको क्षेत्र के लोग पांव-पांव वाले भैया के नाम से पुकारने लगे थे। अब करीब 25 साल बाद वे फिर से पदयात्रा निकालने जा रहे हैं।

हर सप्ताह दो-तीन दिन करेंगे पदयात्रा आमतौर पर शिवराज सिंह चौहान शनिवार और रविवार को विदिशा संसदीय क्षेत्र के दौरे पर आते हैं। वे कार से दौरे करते हैं लेकिन, अब वे पदयात्रा करते हुए अपने क्षेत्र के लोगों के बीच जाएंगे। यह पदयात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर और विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ अधिकतम लोगों तक पहुंचाने की दिशा में एक पहल है। इस दौरान शिवराज सिंह गांव में ही रात्रि विश्राम करेंगे। विदिशा के बाद देश के दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में भी करेंगे पदयात्रा यह पदयात्रा लगातार चलेगी और शुरुआत में विदिशा संसदीय क्षेत्र की सभी विधानसभाओं में यात्रा निकलेगी। इसके बाद देश के दूसरे लोकसभा क्षेत्रों में भी शिवराज सिंह पदयात्रा निकालेंगे। यात्रा के दौरान गांवों में विभिन्न वर्गों से संवाद कर योजनाओं की जानकारी देंगे, लाभ सुनिश्चित कराएंगे, उनकी समस्याओं का निराकरण के निर्देश देंगे।

लाभार्थियों से फीडबैक भी लेंगे पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचकर केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देंगे, लाभार्थियों से संवाद करेंगे और योजनाओं के प्रभाव का प्रत्यक्ष मूल्यांकन करेंगे। इस यात्रा के माध्यम से वे ग्रामीण विकास, महिला सशक्तिकरण, कृषि सुधार, रोजगार सृजन तथा सामाजिक कल्याण के लिए सरकार की प्रतिबद्धता को धरातल पर उतारेंगे।

केंद्र की योजनाओं का प्रचार-प्रसार

पदयात्रा के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, महिला सशक्तिकरण की योजनाएं, ग्रामीण सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, डिजिटल इंडिया, और स्वरोजगार से जुड़े कार्यक्रमों की जानकारी आमजन तक पहुँचाई जाएगी।

लाभार्थियों से करेंगे प्रत्यक्ष संवाद शिवराज सिंह चौहान लाभार्थियों से मिलकर योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानेंगे और उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। इसमें स्थानीय भागीदारी भी रहेगी। साथ ही, कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्रालयों के अधिकारियों के अलावा पंचायत प्रतिनिधि, स्वयं सहायता समूह, किसान संगठन, महिला मंडल आदि को भी यात्रा में शामिल कर सबकी सहभागिता की जाएगी और योजनाओं के प्रभाव को व्यापक बनाया जाएगा।

भोपाल के 50 इलाकों में असर; सनखेड़ी, राजहर्ष-मेंडोरा में भी सप्लाई नहीं

0

भोपाल / के करीब 50 इलाकों में शुक्रवार को 3 से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें रोहित नगर, बैरागढ़ रोड, सीआई पार्क, सनखेड़ी, राजहर्ष, बांसखेड़ी, मेंडोरा, सीआई पार्क जैसे कई बड़े इलाके भी शामिल हैं।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक लक्ष्मी नगर, सुंदर नगर, रजत नगर, विवेकानंद कॉलोनी, कल्पना नगर एवं आसपास।

सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक तुलसी परिसर, क्रिस्टल कैम्पस, अभिनव होम्स, सांई कॉलोनी, सूरज कुंज एवं आसपास के इलाके।

सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक दानिश हिल्स व्यू टाउनशिप, सागर ग्रीन हिल्स, अमरनाथ कॉलोनी, सर्वधर्म डी सेक्टर, सीआई पार्क, सांईनाथ कॉलोनी, एजी क्लासिस, नेताजी हिल्स एवं आसपास के इलाके।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक डेयरी स्टेट, ओम नगर, सेवन नगर, हलालपुर बस स्टैंड, बैरागढ़ रोड, आरके रेजीडेंसी, सिटी वॉक, बिसनखेड़ी खुर्द, शारदा विहार, केरवा पंप, मेंडोरा, कृषि संस्थान एवं आसपास।

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रिगारिया कॉलोनी, प्रेम कुटी, गुरबक्श की तलैया एवं आसपास।

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक हथाईखेड़ा, ऋषिपुरम्, आईवीआरआई कॉलोनी, कॉर्पोरेट कॉलोनी, गुप्ता कॉलोनी, प्रेस कॉलोनी एवं आसपास के इलाके।

सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक सनखेड़ी, सिद्धी सैफरान सिटी, राजहर्ष ए सेक्टर, बांसखेड़ी, सिटी विस्तार कॉलोनी एवं आसपास के क्षेत्र।

सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक रोहित नगर, रुद्राक्ष पार्क कॉलोनी, आकृति इन्क्लेव एवं आसपास।

 दुनिया के सबसे महंगे आम उगाने वाले किसान

0

Suman Gaikwad की जिंदगी एक ऐसे अप्रत्याशित उपहार की वजह से बदल गई जिसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी। तेलंगाना के भोकर तालुका के भोसी गांव की इस किसान ने दुनिया के सबसे महंगे आम के सिर्फ दस पौधों से शुरुआत की और आज उनका खेत पूरे शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है। उन्होंने 17 मार्च को जिला कृषि और अनाज महोत्सव 2025 में अपने बेशकीमती Miyazaki आमों का प्रदर्शन किया। इसने अपने बेहतरीन स्वाद, आकर्षक लाल रंग और चौंका देने वाली कीमत से आगंतुकों को प्रभावित किया – कभी-कभी एक आम की कीमत 10,000 रुपये तक होती थी।

Suman Gaikwad की आम की खेती की यात्रा अप्रत्याशित रूप से शुरू हुई, जिसका श्रेय उनके बेटे Nandakishore गायकवाड़ को जाता है। Nandakishore यूपीएससी के छात्र हैं, जिन्हें Covid-19 लॉकडाउन के दौरान अपनी पढ़ाई रोककर भोसी गांव लौटना पड़ा। उन्होंने फिलीपींस से दस पौधे आयात किए और प्रति पौधे 6,500 रुपये का निवेश किया। ईटीवी भारत की रिपोर्ट के अनुसार, दो साल बाद, पेड़ों में फल लगने लगे हैं और इस सीजन में 11 से 12 आमों की फसल ली गई है।

बढ़ते बाजार का दोहन

Nandakishore ने आमों की सही कीमत तय करने के लिए परभणी के जाने-माने Miyazaki आम उत्पादक वारपुडकर से सलाह ली. उनके मार्गदर्शन के आधार पर, इस दुर्लभ फल की कीमत 10,000 रुपये प्रति आम तय की गई. मेले में उत्साह ने स्थानीय किसानों को इस उच्च मूल्य वाली फसल की खोज करने के लिए प्रेरित किया है. 

Nanded में आयोजित कृषि मेले में कलेक्टर कार्यालय, जिला परिषद और कृषि विभाग द्वारा समर्थित 29 प्रगतिशील किसानों को उनकी नवीन और टिकाऊ खेती तकनीकों के लिए सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में बोलते हुए कलेक्टर राहुल कर्डिले ने ईटीवी भारत से कहा, “कृषि उन लोगों के लिए अपार अवसर प्रदान करती है जो कुछ नया करना चाहते हैं.” 82 स्टॉलों के साथ, इस कार्यक्रम में जैविक उत्पाद और हर्बल सप्लीमेंट सहित उत्पादों की एक विस्तृत श्रृंखला प्रदर्शित की गई.

Miyazaki आमों को इतना खास क्या बनाता है?

Miyazaki आम दुनिया के सबसे महंगे आमों में से एक हैं, कभी-कभी एक आम की कीमत 10,000 रुपये तक होती है। उनकी उच्च कीमत उनकी असाधारण गुणवत्ता, समृद्ध पोषक तत्वों और वैश्विक बाजारों में मजबूत मांग के कारण है।

ये आम बीटा-कैरोटीन और फोलिक एसिड से भरपूर होते हैं जो कोशिकाओं की रक्षा करने और स्वस्थ त्वचा को बढ़ावा देने में मदद करते हैं। वे विटामिन सी और विटामिन ए से भी भरपूर होते हैं, जो प्रतिरक्षा को बढ़ाते हैं, दृष्टि में सुधार करते हैं और पाचन में सहायता करते हैं। अपनी प्राकृतिक मिठास के बावजूद, Miyazaki आमों में संतुलित चीनी सामग्री होती है, जो उन्हें तुरंत ऊर्जा का एक बड़ा स्रोत बनाती है।

सलमान की सुरक्षा में चूक, दो दिन में घर में घुसे दो अंजान शख्स

0

डीआर न्यूज इंडिणया /बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की सुरक्षा में बड़ी चूक सामने आई है। दो दिन के भीतर ही दो अंजान लोगों ने सलमान खान के घर में घुसने की कोशिश की है। पहले 20 मई को एक पुरुष ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में घुसने की कोशिश की थी, जिसे सिक्योरिटी गार्ड्स ने पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया था। वहीं अगले दिन यानी 21 मई की रात एक महिला ने भी सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया। गुरुवार सुबह मुंबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जानिए क्या है पूरा मामला।

मंगलवार को शख्स ने घुसने की कोशिश की
सबसे पहले मंगलवार को सलमान खान की सिक्योरिटी को चकमा देकर एक शख्स ने उनके घर में घुसने की कोशिश की। यह युवक कार के पीछे छिपकर सलमान की बिल्डिंग परिसर में घुसने में कामयाब भी हो गया। हालांकि, सिक्योरिटी गार्ड्स ने इसे बिल्डिंग के एंट्रेस गेट के पास से पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। युवक का नाम जितेन्द्र कुमार सिंह है, जो छत्तीसगढ़ का बताया जा रहा है।

बिल्डिंग की लिफ्ट से सलमान के घर तक पहुंची थी महिला
इसके अलावा बुधवार रात को एक अंजान महिला ने भी सलमान के घर में घुसने की कोशिश की। मुंबई पुलिस के मुताबिक, ईशा छाबड़ा नाम की महिला ने रात को लगभग 3:30 बजे सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया। पुलिस ने बताया कि महिला बिल्डिंग की लिफ्ट से सीधे सलमान के घर तक पहुंची। जहां गैलेक्सी अपार्टमेंट के सुरक्षा गार्डों ने उस महिला को पकड़कर बांद्रा पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद सुरक्षा गार्ड की शिकायत पर बांद्रा पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।

मुंबई पुलिस ने कंफर्म की दोनों घटनाएं
मुंबई पुलिस ने इन दोनों घटनाओं को कंफर्म किया। हालांकि, युवक और महिला के सिक्योरिटी तोड़ने और घर में घुसने की कोशिश करने की घटना कब की है इस बारे में कोई साफ जानकारी नहीं है। वहीं मुंबई पुलिस के डीसीपी की मानें तो युवक ने मंगलवार शाम को वहीं महिला ने बुधवार रात को सलमान के घर में घुसने का प्रयास किया।

पिछले साल हुई थी गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग
इससे पहले पिछले साल 14 अप्रैल को सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट पर फायरिंग हुई थी। इस हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग ने ली थी। इस मामले में पुलिस ने बाद में सात लोगों को गिरफ्तार भी किया था। इस मामले के बाद ही सलमान की सिक्योरिटी में मुंबई सरकार ने इजाफा किया था।

सलमान को मिली है कड़ी सुरक्षा
सलमान खान को बिश्नोई गैंग से जान का खतरा है। इसके मद्देनजर सलमान की सिक्योरिटी काफी कड़ी है। निजी बॉडी गार्ड के अलावा मुंबई पुलिस ने भी अभिनेता को Y+ दी हुई है। सलमान के घर के बाहर भी सुरक्षा के व्यापक इंतजाम हैं।

रायसेन में आंधी-तूफान से 118 खंभे गिरे:60 से ज्यादा गांवों में बिजली गुल

0

रायसेन / में बुधवार को आंधी के साथ हुई बारिश से 118 से ज्यादा बिजली के खंभे गिर गए, जिससे 60 गांवाें में बिजली गुल हो गई। सबसे ज्यादा मंडीदीप और औबेदुल्लागंज क्षेत्र प्रभावित हुए हैं। आंधी के कारण कई पेड़ भी धराशायी हुई हैं, जिस कारण कई गांवों में आवागमन भी बाधित हुआ। गुरुवार सुबह से ही बिजली बहाली का काम कंपनी ने शुरू किया।

आठ फैक्ट्रियों की बिजली भी गई

बुधवार शाम को अचानक से मौसम में बदलाव हुआ और तेज हवा चलने लगी। कुछ ही देर में इसने आंधी का रूप ले लिया। बारिश के साथ आंधी के कारण मंडीदीप क्षेत्र में 18 बिजली के खंभे उखड़ गए।

खंभों के गिरने से तमोट और प्लास्टिक पार्क की 8 फैक्ट्रियों की बिजली भी बाधित हुई। तूफान में हाई टेंशन लाइन का टावर भी टूट गया। नानाखेड़ी और सिमराही क्षेत्र में 6 खंभे उखड़ गए। एक खंभा यहां पुल की दीवार पर गिरा, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई।

33 केवी और 11 केवी के खंभे गिरे

आंधी के कारण औबेदुल्लागंज क्षेत्र में 33 केवी के पीएस पोल गिर गए। यहां 11 केवी के भी करीब 100 पोल धराशायी हो गए। पोल गिरने से नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। शरमाई गांव में तो करीब 10 बिजली के खंभे गिरे हैं, जिस कारण देर रात तक यहां बिजली गुल रही।

150 कर्मचारी बिजली सप्लाई बहाल करने में जुटे

आंधी के कारण गिरे खंभों को सही करने के लिए बिजली कंपनी ने 150 से ज्यादा कर्मचारियों को मैदान में उतारा है। कंपनी के डीई अनुराग सोनकर का कहना है कि सभी जगह जल्द बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

25 मई तक ऐसा ही रहेगा मौसम

रायसेन में पिछले तीन दिनों से आंधी बारिश का दौर चल रहा है। यहां रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मौसम विभाग भोपाल के मुताबिक, 25 मई तक जिले में ऐसा ही मौसम रहेगा।

अशोकनगर में ट्राली का पंचर बनवा रहे किसान की मौत

0

अशोकनगर / में बुधवार रात एक किसान की दुर्घटना में मौत हो गई। जोलान गांव के 50 वर्षीय सत्यवान शर्मा गेहूं की फसल बेचने अशोकनगर आए थे। बड़े ओवर ब्रिज पर उनकी ट्राली का पहिया पंचर हो गया। उन्होंने पंचर बनाने वाले को बुलाया।

सत्यवान ट्राली और पंचर बनाने वाली गाड़ी के बीच खड़े थे। पंचर जोड़ने वाला अपने काम में लगा हुआ था इसी दौरान एक ट्रैक्टर ने पंचर बनाने वाली गाड़ी को टक्कर मार दी। हादसे में सत्यवान को गंभीर चोटें आईं। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर प्रथम उपचार किया गया। डॉक्टरों ने उन्हें भोपाल रेफर किया। लेकिन रास्ते में ही देर रात उनकी मौत हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

अमृत भारत स्टेशन योजना में MP के 6 स्टेशनों का PM ने किया लोकार्पण

0

भोपाल / प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअली लोकार्पण किया। इनमें एमपी के 6 स्टेशन- नर्मदापुरम, श्रीधाम, कटनी साउथ, शाजापुर, सिवनी और ओरछा शामिल हैं। कार्यक्रम में एमपी के सीएम डॉ. मोहन यादव नर्मदापुरम से जुड़े। उन्होंने कहा कि ये बदलते दौर का बदलता भारत है। भोपाल के भेल में वंदे भारत और मेट्रो ट्रेन के कोच बनाए जाएंगे। स्वामी विवेकानंद ने 1904 में कहा था कि 21वीं सदी भारत की होगी, आज हम इस अवधारणा को साकार होता देख रहे हैं। मोदी जी की डबल इंजन सरकार के साथ मध्यप्रदेश भी आगे बढ़ रहा है।

मोदी जी के नेतृत्व में देश एकजुट
 मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री ने भारत की ताकत दिखा दी है। ये मोदी जी की कूटनीति का ही नतीजा है कि पाकिस्तान को तीन देशों के अलावा कहीं समर्थन नहीं मिला। पहलगाम हमले के बाद आतंकियों का मकसद देश में दंगे भड़काना था लेकिन मोदी जी के नेतृत्व में देश एकजुट रहा। ये लोकतंत्र की जीत है। मोदी में विश्वास की जीत है।

एमपी के 6 स्टेशन पर 86 करोड़ रुपए हुए खर्च
 एमपी के 6 स्टेशन पर 86 करोड़ रुपए की लागत से हाईमास्ट लाइटिंग, मॉडर्न वेटिंग रूम, टिकट काउंटर, टॉयलेट और दिव्यांगों के लिए रैंप जैसी यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। प्लेटफॉर्म पर शेल्टर, कोच इंडिकेशन सिस्टम और सूचना के लिए डिजिटल डिस्प्ले लगाए गए हैं। हर स्टेशन पर मध्यप्रदेश की लोक कला, संस्कृति और परंपराओं की झलक भी देखने को मिल रही है।

मध्य प्रदेश के 6 स्टेशनों की खासियत

नर्मदापुरम
1- लागतः संस्कृति और ‘नर्मदा थीम’ पर आधारित है जिसकी लागत लागत – 26 करोड़ रुपए
खासियतः यात्रियों के लिए 3100 वर्गमीटर क्षेत्र में सौंदर्गीकृत सर्कुलेटिंग एरिया, 1000 वर्गमीटर में आधुनिक एलईडी लाइटिंग की सुविधा, मां नर्मदा की पुण्यभूमि पर आधुनिकता और आस्था का संगम भी प्रस्तुत करेगा।
सुविधाएं: भोपाल मंडल का पहला सबसे चौड़ा 12 मीटर का फुट ओवर ब्रिज, स्टेशन पर भव्य प्रवेश द्वार, नवनिर्मित प्रतीक्षालय, मॉर्डन टिकट काउंटर, दिव्यांगजन अनुकूल रैंप और शौचालय की व्यवस्था

2- श्रीधाम रेलवे स्टेशन
लागतः      24 करोड़ रुपए
खासियतः शंकराचार्य स्वरूपानंद की तस्वीरें लगाई गई हैं। वास्तुकला में मध्यप्रदेश की लोककला झलकती है। जो इसे केवल यात्रा का स्थान नहीं, बल्कि सांस्कृतिक अनुभव का केंद्र बनाती है।
सुविधाएं: एयर कंडीशनर वेटिंग हॉल, एलईडी डिस्प्ले बोर्ड, स्वच्छ शौचालय, दिव्यांगों के लिए रैंप, पार्किंग और ठंडे पानी की सुविधा उपलब्ध कराई गई हैं।

3- सिवनीरेलवे स्टेशन
लागतः जंगल बुक पर आधारित 14.46 करोड़ रुपए
खासियत: पेंच टाइगर रिजर्व और ‘जंगल बुक पर आधारित चित्रकारी, स्थानीय कला और भित्ति चित्र, वन स्टेशन वन प्रोडक्ट’ के तहत स्थानीय उत्पादों का प्रोत्साहन ।
सुविधाएं: भव्य प्रवेश द्वार, सर्कुलेशन क्षेत्र का विस्तार, नई पार्किंग, लिफ्ट और एस्केलेटर, एयर कंडीशनर वेटिंग हॉल, भुवनेश्वर मॉडल पर आधारित शौचालय, हरित परिदृश्य और बगीचे, सीसीटीवी।

4- कटनी साउथ रेलवे स्टेशन
लागतः 12.88 करोड़ 
खासियत: सर्कुलेटिंग एरिया में पार्क निर्माण व महाराणा प्रताप की प्रतिमा का निर्माण। प्लेटफॉर्म में शेल्टर व डिस्प्ले बोर्ड।
सुविधाएं: स्टेशन भवन का निर्माण व भव्य प्रवेश द्वार, वीआईपी वेटिंग हॉल, पर्याप्त टिकट काउंटर, दिव्यांगों के लिए शौचालय व रैम्प, हाई लेवल प्लेटफॉर्म कवर शेड, सर्कुलेटिंग एरिया का सौंदर्याकरण।

5- शाजापुर रेलवे स्टेशन
लागतः 13 करोड़ रुपए
खासियत: 140 वर्ग मीटर में फैला ‘आर्ट एंड कल्चर जोन’ यात्रियों का ध्यान आकर्षित कर रहा है। यह शाजापुर की सांस्कृतिक विविधता को दर्शाता है।
सुविधाएं: नया फुट ओवर ब्रिज, छायादार क्षेत्र, सर्कुलेटिंग एरिया, नया प्रवेश द्वार, टिकट काउंटर, आधुनिक वेटिंग हॉल, एलईडी, दिव्यांगों के लिए विशेष सुविधाएं, VIP वेटिंग हॉल, सेकंड क्लास वेटिंग हॉल और पार्किंग।

6- ओरछा रेलवे स्टेशन
लागतः 6.5 करोड़ रुपए,रामराजा की थीम पर डिजाइन
खासियत: रामराजा मंदिर की थीम पर स्टेशन को डिजाइन किया गया है। रामराजा सरकार और हनुमानजी की मूर्ति भी स्थापित की गई हैं।
सुविधाएं: सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार किया गया है। बाउंड्री वॉल पर रामायण के दृश्य बनाए। अलग पार्किंग। टिकट के लिए काउंटर के अलावा एटीवीएम। तीन मीटर चौड़ा एफओबी बनाया है। पे एंड यूज टॉयलेट बनाए।

बीपीएमयू बैठक में डिजिटल और किताबों पर चर्चा

0

सीहोर / बीआरसीसी सुभाष चंद्र दुबे की अध्यक्षता में बीपीएमयू की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में ब्लॉक की पूरी अकादमिक टीम शामिल रही। म्हें माह के समसामयिक विषयों पर चर्चा की गई। ग्रीष्मकालीन डिजिटल लर्निंग में एफएलएन गतिविधियों के संचालन पर विस्तार से बात हुई।
निशुल्क पाठ्यपुस्तक और सामग्री वितरण की स्थिति पर चर्चा हुई। जिन स्कूलों में किताबें नहीं पहुंची हैं, उनके लिए अतिरिक्त पुस्तक मांग पत्र पर विचार किया गया। साथियों से सीखे डिजिटल कंटेंट को शिक्षकों के साथ साझा करने पर भी बात हुई। नए अकादमिक सत्र की तैयारियों की समीक्षा की गई। आरटीई प्रवेश प्रक्रिया से जुड़े अहम बिंदुओं पर चर्चा हुई। बैठक में भीएसी शैलेंद्र सिंह ठकुर, अशोक कुमार मालवी, ि महेंद्र सिंह सिसोदिया, मनोज कुमार राठौर, अनिल कुमार, जल मोदिया, घनश्याम वर्मा, मिशन अंकुर टीम से संजय कुमार शर्मा और सुमन स्वर्णकार, एमआईएस सहित सभी जनशिक्षक मौजूद रहे।