सीहोर / शहर के रुकमणी गार्डन में चित्रांश समाज और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा सीहोर के तत्वाधान में जारी सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन संत उद्ववदास ने कहाकि भगवान श्रीराम को भक्ति से पाया जा सकता है। धरती पर अधर्म का बोलबाला होता है तब भगवान का किसी न किसी रूप में अवतार होता है। भगवान चारों दिशाओं में विद्यमान है। इन्हें प्राप्त करने का मार्ग मात्र सच्चे मन की भक्ति ही है। रामचरित्र मानस में ऐसे दो ही पात्र है, जिन्होंने सुख की प्राप्ति हेतु अलग-अलग मार्गों का अनुसरण किया है। यह पात्र है दशानन अर्थात रावण और राजा दशरथ। दशानन का अर्थ है, वह व्यक्ति जो मन के वशीभूत हो दशों इंद्रियों को सांसारिक सुखों की प्राप्ति के लिए लगाकर सदैव प्रयत्नशील रहता हो, वहीं दशरथ वह चरित्र है, जिसने दशों इंद्रियों को जीत लिया हो और जो सदैव ईश्वर की भक्ति में ही तत्पर रहता है। भगवान श्रीराम ने भी राजा दशरथ के यहां पर इसी भक्ति और साधना को देखते हुए जन्म लिया। भगवान सर्वत्र व्याप्त है। प्रेम से पुकारने व सच्चे मन से सुमिरन करने पर भगवान कहीं भी प्रकट हो सकते है। भगवान राम के जन्म की व्याख्या करते हुए बताया कि सतकृपा के तप से भगवान ने राजा दशरथ व रानी कौशल्या के घर जन्म लिया।
उन्होंने कहाकि दशरथ और दशानन, रामायण के दो अलग-अलग हैं। दशरथ को राजा दशरथ के रूप में जाना जाता है, जो अयोध्या के राजा और भगवान राम के पिता थे। दूसरी ओर, दशानन रावण का दूसरा नाम है, जो लंका का राजा था। दशानन शब्द का अर्थ है दस सिर वाला, जो रावण के दस सिरों का प्रतीक है। दशरथ इंद्रियों को नियंत्रित करने वाला व्यक्ति है, जबकि दशानन दस इंद्रियों को भोगों में उलझाने वाला व्यक्ति है।
प्रत्येक जीव सुख की तलाश में भटक रहा
संत उद्ववदास महाराज ने कहाकि पृथ्वी पर निवास करने वाले प्रत्येक जीव सुख की तलाश में भटक रहा है, जिससे भी पूछो कि तुम्हे क्या चाहिए तो वह एक ही बात कहता है कि मुझे असीम सुख की तलाश है। सुख की प्राप्ति के लिए मनुष्य मन के वसीभूत हो आवश्यक रसों की खोज के लिए भौतिक संसाधनों का उपयोग करने में लगा हुआ है। भौतिक संसाधनों से हम मन के वशीभूत होकर क्षणिक सुख तो प्राप्त कर सकते हैं, किन्तु वास्तविक सुख प्रभु राम की भक्ति से ही प्राप्त होता है। भक्ति से प्राप्त सुख इतना मधुर होता है कि इसके आगे सभी नौरस फीके पड़ जाते हैं।
जिसने दसों इंद्रियों को जीत लिया वही दशरथ है-संत उद्ववदास महाराज
ऑपरेशन सिंदूर के बाद राजस्थान का पहला दौरा, करणी माता के दर्शन किए
राजस्थान / ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहली बार आज (गुरुवार) राजस्थान आए हैं। सुबह करीब साढ़े दस बजे बीकानेर एयरबेस पहुंचे। यहां से सीधे करणी माता मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
मोदी देशनोक में अमृत योजना के तहत बने देशनोक सहित देश के 103 रेलवे स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन, करणी माता के दर्शन और देशनोक के पलाना गांव में जनसभा को संबोधित करेंगे।
नाल एयरपोर्ट पर प्रदेश के राज्यपाल हरिभाई बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और कानून एवं न्याय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री करीब तीन घंटे तक बीकानेर में रुकेंगे।
26 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा के प्रोजेक्ट का शिलान्यास-उद्घाटन करेंगे
प्रधानमंत्री बीकानेर से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके अलावा 26 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
बीकानेर के देशनोक रेलवे स्टेशन पर बच्चों से मिले मोदी
ट्रेन को फूलों से सजाया गया है। देशनोक रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बच्चों से भी मिले।
बीकानेर-बांद्रा साप्ताहिक ट्रेन को आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बीकानेर के करणी माता मंदिर पहुंचे PM मोदी
बीकानेर के देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूजा-अर्चना की।
देशनोक में शूरवीरों से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को बीकानेर के देशनोक में शूरवीरों से जुड़ी प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
अमृत भारत योजना के तहत 1300 रेलवे स्टेशन की बदल रही सूरत
- अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 1,300 से ज्यादा स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं के साथ पुनर्विकसित किया जा रहा है।
- इसके तहत क्षेत्रीय वास्तुकला को दिखाते हुए स्टेशन का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है।
- इनमें से एक बीकानेर का देशनोक रेलवे स्टेशन भी है।
देशनोक रेलवे स्टेशन को सजाया गया
करणी माता के मंदिर में पूजा-अर्चना की बीकानेर के नाल एयरबेस से सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करणी माता के मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की।
सुबह से ही सभास्थल पर लोगों का आना शुरू हो गया था
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में बीकानेर के पलाना पहुंचने वाले हैं।
- पीएम मोदी देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन भी करेंगे। सभा स्थल पर सुबह से ही लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था।
फगवा पाग पहनकर पहुंचे लोग
बीकानेर के पलाना गांव (देशनोक) में होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग सुबह ही पहुंच गए थे। बड़ी संख्या में लोग फगवा पाग पहनकर आए हैं।
बीकानेर के देशनोक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे
- प्रधानमंत्री बीकानेर से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित देशनोक स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
- इसके अलावा यहीं पर बीकानेर-मुंबई एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।
- इसके अलावा 26 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
मोदी की सभास्थल पर पानी का छिड़काव
- बीकानेर से करीब 22 किमी दूर पलाना गांव में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा है।
- पिछले कई दिनों से यहां तैयारियां चल रही थीं।
- गुरुवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे गर्मी से बचने के लिए यहां पानी का छिड़काव किया जा रहा था।
सभा स्थल पर एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था
- सभा स्थल में 54 ब्लॉक: पलाना गांव में सभा स्थल में 54 ब्लॉक बनाए गए हैं। आगे का ब्लॉक वीवीआईपी, मीडिया और महिलाओं के लिए आरक्षित रहेगा। सभा स्थल पर करीब एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है।
- 50 बेड का हॉस्पिटल: तेज गर्मी को देखते हुए सभा स्थल पर ही 50 बेड का अस्थायी हॉस्पिटल बनाया गया है। यहां भर्ती करने की सुविधा रहेगी। दवाओं का भी इंतजाम रहेगा। सीनियर डॉक्टर्स की ड्यूटी लगाई जा रही है।
- हर ब्लॉक में पानी की व्यवस्था: हर ब्लॉक में पानी के 100-100 कैम्पर रहेंगे। ठंडे पानी के लिए लोगों को इधर-उधर भटकना नहीं पड़ेगा। जगह-जगह पानी के टैंकर रहेंगे। विधानसभावार भोजन की व्यवस्था भी की जा रही है।
25 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
वे झुंझुनूं जिले में ग्रामीण जलापूर्ति और फ्लोरोसिस शमन परियोजना, अमृत 2.0 के तहत पाली जिले के 7 शहरों में शहरी जलापूर्ति योजनाओं के पुनर्गठन सहित क्षेत्र में विभिन्न जल बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे।
प्रधानमंत्री राजस्थान में बुनियादी ढांचे, कनेक्टिविटी, बिजली आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाओं और पानी की उपलब्धता को बढ़ाने के लिए राज्य सरकार की 25 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।
इनमें 3,240 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत के 750 किलोमीटर से अधिक लंबाई के 12 राज्य राजमार्गों के रख-रखाव के लिए परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इसमें अतिरिक्त 900 किलोमीटर नए राजमार्ग भी शामिल हैं।
प्रधानमंत्री बीकानेर और उदयपुर में बिजली परियोजनाओं, राजसमंद, प्रतापगढ़, भीलवाड़ा, धौलपुर में नर्सिंग कॉलेजों का भी उद्घाटन करेंगे।
खेती की जमीन पर सुविधाओं का झांसा देकर प्लाॅट बेच रहे कथित काॅलोनाइजर, हाइवे पर ऐसी कई कॉलोनियां
छापीहेड़ा / जिले में खेती की जमीन पर कॉलोनियां काटी जा रही हैं। शहर-गांवों के नामचीन भू-माफिया अपने आप को वैध कॉलोनाइजर्स बनकर छोटे-छोटे प्लॉट बेच रहे हैं। राजगढ़ शहर से सटे गांवों की खेती और बंजर जमीन पर अवैध रूप से कॉलोनियां बसाई जा रही है। कुछ कॉलोनियों में विकास कार्यों के नाम पर सिर्फ बाउंड्रीवॉल की गई है। इसके अलावा मुरम डालकर कच्ची सड़कें बनाई गई हैं। इन कॉलोनियों में न तो पानी के लिए ओवरहेड टैंक बनाए गए हैं, न ही बिजली के स्थाई इंतजाम हैं। पार्क, मंदिर और जरूरी चैदाई की सड़कों का यहां अभाव बना हुआ है। खेती की जमीन पर छोटे-छोटे प्लॉट बेचने वाले कमित कॉलोनाइनर्स लोगों को सुविधाओं का सब्जबाग दिखा रहे हैं। लोग अपने सपने का घर बनाने के लिए इनके झांसे में आकर गड़ी कमाई और बचत का धन देकर प्लॉट खरीद रहे हैं। राजगढ़ के पाटन रोड, खुजनेर रोड, खिलचीपुर रोड पर ऐसी कॉलोनियों की संख्या कम नहीं है। कुछ कॉलोनाइनर्स ऐसे भी हैं, जो प्रशासनिक कार्रवाई को चुनौती देते हुए न्यायालय से स्टे लेकर आ गए हैं, इन मामलों में न्यायालयों में सुनवाई चल रही हैं।
अकेले राजगढ़ में 25 से ज्यादा काॅलोनियां अवैध
राजगढ़ शहर में बसी 36 में से 25 से जादा कॉलोनियां अवैध रूप से बसा दी गई हैं। अब यहां के सहवासी मूलभूत सुविधाओं के लिए कभी ग्राम पंचायत, कभी कॉलोनाइजर्स तो कभी नगर पालिका के चक्कर काट रहे हैं। अवैध रूप से बसाई गई कॉलोनियों में विकास कार्य नहीं कराए जा सकते हैं, ऐसे में लंबे समय से पक्की सड़कों के अलावा कचरा वाहन, पेयजल के लिए नल कनेक्शन के लिए यहां के रहवासी परेशान हो रहे हैं।
इन कॉलोनाइजर्स की काॅलोनियां अवैध,
पहले ही दिए जा चुके एफआईआर के आदेश पुत्र रामप्रसाद गुप्ता, स्यामबाबू पुत्र ठूलीचंद, महेंद्र पुत्र रामगोपाल मेवाड़े, असलम मोहम्मद पुत्र आलेनमी, नाजिया पुत्री इकबाल कुरैशी, -माखन सिंह पिता जगनाथ सिंह, महेशकुमार पुत्र मांगीलाल शर्मा, मनोन पुत्र मोहनलाल जुलानिया, अमनद उल्ला पुत्र सगीर उल्ला, दिनेश पुत्र मांगीलाल मेवाड़े नगरपालिका नातिक्रगढ़ः नीरज पुत्र श्रीनाथ दाहर, ओमास्काश पुत्र सिंह आदि-प्रणपाल सिंह पुत्र हरपाल सिंह, सुनील पुत्र दोलत सिंह आदि नगरपरिषदसत्पीड़ाः रामबाबू पुत्र जमनाप्रसाद, रमेश पुत्र नारायण हजारीलाल, महेंद्र सिंह पुत्र केशर सिंह, सलीम खां पुत्र उमरान खां, नरान पुत्र राम्ठसाद नगर पालिका राजगढ़रू महेंद्रसिंह, जगदीश आदि-मुख्यार आहमद पुत्र अब्दुल
नगर परिषद जीरापुरः 1-मनोज जुलानिया
पोस्टर और अनाउंसमेंट कर बेच रहे प्लाॅट
अवैध रूप से सखेती की जमीन पर प्लॉट बेचने माले कथित कॉलोनाइजर्स अपने प्रोजेक्ट के प्रमोशन के लिए पंपलेट, दीवारों पर पोस्टर चिपकाकर प्रचार कर रहे हैं। इसके अलावा बाइक, ऑटो पर लाउडस्पीकर लगवाकर भी कॉलोनियों में सुविधाएं होने का प्रचार कर रहे है। जिन्होंने प्लॉट बेचना शुरू कर दिए हैं, इससे राजस्व की हानि हो रही है। एसडीएम लगातार अवैध कॉलोनियों की जानकासी दे रहे हैं, उन पर सुनवाई भी चल रही है। जिन कॉलोनाइजर्स पर एफआईआर के आदेश हुए हैं, उन्हें एसपी सर पत्र जारी कर चुके हैं। हम भू-अभिलेख के कॉलम नंबर-12 में अवैध कॉलोनी की
टीप दूर्ज करवा रहे है।
निधि भारद्वाज, प्रभारी
खरीफ सीजन में किसानों को आवश्यक खाद बीज की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए – कलेक्टर
राजगढ़ / कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने बुधवार को कृषि एवं अन्घ्य संबंधित विभागों की बैठक लेकर खरीफ सीजन की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि खरीफ सीजन में किसानों को आवश्यक खाद बीज उपलब्ध कराने के लिए अभी से इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं। उन्होंने कहा कि इस बात का ध्यान रखा जाए कि किसानों को खाद बीज एवं अन्य कृषि उपयोगी सामग्री की उपलब्धता में दिक्कत न हो।
अशोकनगर में अवैध हथियार के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार
अशोकनगर / के चंदेरी पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। अशोकनगर के चंदेरी पुलिस ने बुधवार को अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान दतिया जिले के गांव सुजेड निवासी नरेश अहिरवार के रूप में हुई है। उसके पास से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस को 20 मई को सूचना मिली थी कि पिछोर-चंदेरी बायपास रोड पर एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से अवैध हथियार लेकर घूम रहा है। सूचना के आधार पर चंदेरी थाना पुलिस ने पावर हाउस के पास नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
आरोपी के पास से अवैध हथियार बरामद
मुखबिर के बताए गए हुलिए के मुताबिक एक मोटरसाइकिल सवार को रोका गया। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के पास से बरामद हथियार और मोटरसाइकिल को जब्त कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत मामला दर्ज किया है।
राजगढ़ में चार लड़कों ने थप्पड़ और डंडे मारे, तीन आरोपी हिरासत में
राजगढ़ / जिले के नरसिंहगढ़ में 14 साल के एक नाबालिग से मारपीट का मामला सामने आया। चार मुस्लिम नाबालिग लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी। घटना मंगलवार शाम की है, जिसका वीडियो बुधवार को सामने आया है।
पीड़ित बड़ोदिया गांव का रहने वाला है और अपनी बुआ को पार्लर छोड़ने शहर आया था। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। पार्लर के बाहर बाइक पर बैठा था किशोर
जानकारी के मुताबिक, वार्ड नंबर 10 में किशोर पार्लर के बाहर बाइक पर बैठकर फोन पर बात कर रहा था। तभी चार अन्य नाबालिग वहां पहुंचे और उसे धक्का देकर खड़े होने का कारण पूछने लगे। बात बढ़ने पर एक ने थप्पड़ मारा और फिर सभी ने मिलकर मारपीट की।
फुटेज में दिखाई दिया कि मारपीट के दौरान एक आरोपी ने जेब से फोल्डिंग डंडा निकाला और किशोर पर हमला किया। इसके बाद चारों मौके से भाग गए।
पहले एक लड़के ने आकर किशोर को थप्पड़ जड़ा।
चारों में से एक लड़के ने फोल्डिंग डंडे से किशोर की पिटाई की।
तीन आरोपी हिरासत में, एक फरार
पीड़ित युवक किसी तरह घर पहुंचा और परिजनों को जानकारी दी। फिर उसे थाने ले जाया गया। पुलिस ने शिकायत पर चारों नाबालिग आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया। थाना प्रभारी शिवराज सिंह चैहान ने बताया कि तीन आरोपियों को हिरासत में लिया गया है, एक की तलाश जारी है।
कलेक्टरों की परफार्मेंस कुंडली तैयार करा रही सरकार
भोपाल / मोहन यादव सरकार कलेक्टरों के बार-बार किए जाने वाले तबादलों पर कंट्रोल करने के बाद अब उनके कामों की रेटिंग करा रही है। योजनाओं पर अमल के लिए तय की परफार्मेंस इंडिकेटर के साथ डायनॉमिक पैरामीटर भी रेटिंग तय करने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे।
सरकार ने परफार्मेंस रेटिंग के लिए पहले स्टेट कॉल सेंटर से किए गए कॉल को आधार बनाया था लेकिन अब इसमें बदलाव किया जा रहा है। कॉल सेंटर से कॉल के जरिये लिए गए फीडबैक में अच्छा काम करने वाले कई कलेक्टरों की रेटिंग कमजोर आई थी। इस कारण भी इसमें बदलाव किए जा रहे हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मई में हुई समाधान ऑनलाइन की बैठक में यह कहकर सभी 55 जिलों के कलेक्टरों को चौंकाया था कि उनके पास हर कलेक्टर की परफार्मेंस रिपोर्ट है लेकिन इस बार इसे वायरल नहीं कर रहे हैं। अब जिलों की ग्रेडिंग का काम सरकार करा रही है। इसके बाद अच्छा काम करने वाले कुछ कलेक्टरों ने इसकी जानकारी जुटाई तो पता चला कि सरकार के फार्मूले के चलते अच्छा करने के बाद भी वे कमजोर परफार्मेंस वाले जिलों में शामिल हैं। इसके बाद ग्रेडिंग फार्मूले पर सवाल भी उठाए जाने लगे और यह बात सरकार तक पहुंच गई है जिसे अब और पावरफुल बनाने की तैयारी है ताकि कलेक्टरों की सही रिपोर्ट मिले और कोई आवाज न उठा सके। अगले दो माह में पैरामीटर्स फिक्स होने के बाद हर माह उसी के आधार पर परफार्मेंस रेटिंग तय की जाने लगेगी
400 से अधिक पैरामीटर के आधार पर तैयार होगी रिपोर्ट
एमपीएसईडीसी के सीईओ आशीष वशिष्ठ बताते हैं कि पिछले कुछ दिनों से इस पर काम शुरू हुआ है। इसके लिए एक-दो नहीं बल्कि 400 से अधिक पैरामीटर्स के आधार पर परफार्मेंस तय करने की व्यवस्था की गई है। अभी कुछ और पैरामीटर्स भी बढ़ सकते हैं। वशिष्ठ के अनुसार सभी विभागों की योजनाओं के पैरामीटर्स इंडीकेटर और डायनॉमिक पैरामीटर्स के आधार पर परफार्मेंस रिपोर्ट बनाने का काम किया जाएगा।
हर विभाग से लेते हैं ऑनलाइन डेटा, अलग से कोई जानकारी नहीं
सीईओ एमपीएसईडीसी वशिष्ठ का कहना है कि हर विभाग से उनसे संबंधित योजनाओं के पैरामीटर्स की जानकारी बुलाई जाती है। सारे विभागों के पोर्टल कनेक्टेड हैं, इसलिए इसके आधार पर रिपोर्ट मिल रही है। इसके बाद सभी योजनाओं के एवरेज के आधार पर रिपोर्ट बनाने का काम हो रहा है। यह शुरुआती दौर है, इसलिए अभी कलेक्टरों को इसकी जिलावार रिपोर्ट सामूहिक तौर पर नहीं दी गई है।
समय-समय पर प्राथमिकता भी बदलेगी
कलेक्टरों की परफार्मेंस रिपोर्ट में एक खास बात यह भी है कि इसमें योजनाओं के पैरामीटर्स के साथ शासन की प्राथमिकता को भी ध्यान में रखा जाएगा। जैसे गर्मी में गेहूं की खरीदी, जून में स्कूल और कॉलेज में प्रवेश, बारिश के दौरान बाढ़ व राहत के इंतजाम, त्यौहारों के समय कानून व्यवस्था, उद्योग वर्ष में उद्योग लगाने के लिए भूमि आवंटन और अन्य कार्यों में तेजी लाने जैसे अन्य तय किए जाने वाले पैरामीटर भी प्रभावी माने जाएंगे।
कोरोना के दौर में दो साल तक तेजी से हुआ था इस पर काम
मार्च 2020 में जब कमलनाथ सरकार गई और शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में फिर सरकार बनी तो कोरोना के दौरान में दो सालों तक हर माह कलेक्टरों के परफार्मेंस की रिपोर्ट तैयार होती रही है। समाधान ऑनलाइन वीडियो कांफ्रेंसिंग बैठक के दौरान पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान दिन भर बैठक लेकर कलेक्टरों का परफार्मेंस रिव्यू करते थे और सरकार की प्राथमिकता के साथ कलेक्टरों को उनका परफार्मेंस भी बताया जाता था। इसके बाद चुनावी साल 2023 में इसे रोक दिया गया और तब से अप्रेल 2025 तक जिलों के ग्रेडिंग, कलेक्टरों की परफार्मेंस रेटिंग का काम नहीं हो रहा था।
हत्या को हादसा दिखाने की साजिश
डीआर न्यूज इंडिया
मथुरा में सगे भाइयों की हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। तीन थानों की फोर्स के साथ पीएसी के जवान भी गांव में तैनात किए गए हैं। आक्रोश और गमगीन माहौल में एक साथ भाइयों की चिता जली।
मथुरा के फरह थाना क्षेत्र के पीलुआ सादिकपुर के नगला बंजारा में रविवार की रात दो सगे भाइयों को लाठी डंडों से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया गया। मंगलवार को 36 घंटे बाद एक साथ दोनों भाइयों की चिताएं जलीं। सगे भाइयों की हत्या को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। इसके चलते गांव को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया है। तीन थानों की फोर्स के साथ पीएसी के जवान भी गांव में तैनात किए गए हैं।
गोवर्धन की बड़ी परिक्रमा निवासी बच्चन सिंह के पुत्र तिलक सिंह (35) और विनोद (33) रविवार की रात को अपने फरह थाना क्षेत्र के पीलुआ सादिकपुर के नगला बंजारा स्थित अपने पैतृक गांव आए थे। आरोप है कि यहां बिजली लगवाने को लेकर उनका ग्राम प्रधान ताराचंद से फोन पर विवाद हो गया।
पीट-पीटकर भाइयों को मार डाला
आरोप है कि ग्राम प्रधान ने दोनों को जान से मारने की धमकी दी तो दोनों भाई रविवार की रात को ही बाइक से गोवर्धन के लिए रवाना हो गए, लेकिन रास्ते में ग्राम प्रधान और उनके साथियों ने दोनों भाइयों को घेर लिया। दोनों को इतनी बेरहमी से पीटा कि एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
पहले तो पुलिस दोनों युवकों की मौत दुर्घटना में मान रही थी, लेकिन पिता की तहरीर पर ग्राम प्रधान समेत उसके आधा दर्जन साथियों को हत्या में नामजद किया। मंगलवार की सुबह मृतकों के घर पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही दोनों भाइयों के अंतिम संस्कार पर अड़ गए। लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। हंगामे को देखते हुए सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा के साथ फरह, रिफाइनरी, यमुनापार समेत एक प्लाटून पीएसी के जवान गांव में तैनात रहे।

36 घंटे बाद किया गया अंतिम संस्कार
पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों चार दिन में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के आश्वासन के बाद परिजन ने दोनों भाइयों के शव का 36 घंटे बाद अंतिम संस्कार किया। लख्खी शाह क्रांतिकारी पार्टी के राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष मनोज राजपूत भी गांव पहुंच गए। उन्होंने एक सप्ताह में हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने पर डीएम कार्यालय पर धरने के साथ आंदोलन का ऐलान किया।
चौकी प्रभारी के खिलाफ परिजन में दिखी नाराजगी
बच्चन सिंह ने चौकी प्रभारी पर हत्यारोपियों के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। साथ उसकी भूमिका पर भी सवालिया निशान लगाया है। बच्चन सिंह की माने तो रविवार को पूरे दिन चौकी प्रभारी दुर्घटना में युवकों की मौत की तहरीर देने का दबाव बनाते रहे, लेकिन जब वह नहीं माने और थाने पहुंचे। देर शाम तक थाने पर डटे रहने के बाद देर रात पुलिस ने ग्राम प्रधान समेत उसके साथियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की।
एसडीएम के पैरों में गिरी मृतक की पत्नी

हंगामे की सूचना पर एसडीएम सदर निशा ग्रेवाल गांव में पहुंच गई। एसडीएम ने परिजन ने बात की और शासन से मदद का आश्वासन दिया। इस दौरान मृतक तिलक सिंह की पत्नी गुलाबो एसडीएम के पैरों में गिर गई और न्याय की गुहार लगाई। एसडीएम ने मृतक की पत्नी को दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और आर्थिक मदद का आश्वासन दिया।
हमलावरों ने ही रचा दुर्घटना में मौत का षड्यंत्र
हत्यारोपी ग्राम प्रधान ने अपने साथियों के साथ दोनों भाइयों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद हमलावरों में से किसी ने खुद को बचाने के लिए डायल 112 पर कॉल की और दुर्घटना होने की जानकारी दी। इसी के कारण पुलिस पहले इस मामले को दुर्घटना मानकर चल रही थी, लेकिन दुर्घटना की जानकारी देने वाला मोबाइल नंबर लगातार बंद है। मृतक तिलक सिंह की चाची ने बताया पांच वर्ष पूर्व इन्हीं लोगों ने इसी गांव के एक व्यक्ति की हत्या कर पुलिस की मदद से दुर्घटना दिखाकर मामला रफा-दफा कर दिया था।

मथुरा के फरह थाना इलाके के गांव धर्मपुरा में नहर के पास रविवार की रात में दो सगे भाइयों को लाठी -डंडों सरियों से बुरी तरह पीटा गया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को आनन फानन अस्पताल ले गए जहां एक को तत्काल मृत घोषित कर दिया गया जबकि दूसरे युवक ने उपचार के दौरान कुछ देर बाद दम तोड़ दिया। परिजन ने उनकी हत्या का आरोप ग्राम प्रधान और उसके साथियों पर लगाया है। हालांकि पुलिस दोनों की मौत दुर्घटना में मान रही है। फिलहाल ग्राम प्रधान ताराचंद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
क्षेत्र के गांव पीलूआ सादिकपुर के मजरा नगला बंजारा निवासी बच्चन सिंह ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ पिछले दो साल से गोवर्धन की छोटी परिक्रमा के पंचमुखी क्षेत्र में मकान बनाकर रहते हैं। रविवार की रात को उनके दोनों बेटे तिलक सिंह (35) और विनोद सिंह (33) गांव में पहुंचे थे। उनके घर में बिजली नहीं आ रही थी। इस पर उन्होंने ग्राम प्रधान ताराचंद को फोन कॉल की और कहा कि वह लाइनमैन भेजकर उनके यहां बिजली चालू करा दें। लाइनमैन उनकी बात नहीं सुनता है। आरोप है कि इसी बात को लेकर प्रधान से उनकी कहासुनी हो गई और प्रधान ने उन्हें जान से मारने की धमकी दे डाली। घबराकर दोनों बेटे बाइक लेकर गांव से वापस गोवर्धन के लिए चल पड़े। आरोप है कि ग्राम प्रधान और उसके साथियों ने दोनों भाइयों को धर्मपुरा गांव की नहर के पास घेर लिया। यहां दोनों को लाठी, डंडे और सरियों से बुरी तरह पीटा।

इधर, ग्रामीणों को जानकारी हुई तो वह बचाव के लिए दौड़े। ग्रामीणों को आता देख हमलावर भाग गए। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी परिजन को दी। सूचना पर आनन फानन परिजन मौके पर पहुंचे और दोनों को अस्पताल लेकर गए। यहां चिकित्सकों ने तिलक को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर हालत में विनोद को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया। उपचार के दौरान देर रात विनोद ने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने दोनों के युवकों के शवों का पैनल से पोस्टमार्टम कराया है। ग्राम प्रधान ताराचंद समेत पांच लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
Paresh Rawal ने पेमेंट लेकर छोड़ी Hera Pheri 3, अक्षय ने ठोका केस
डीआर न्यूज इंडिया
Akshay Kumar Paresh Rawal: बॉलीवुड की एक खबर ने पूरे देश को हैरान कर दिया है. परेश रावल और अक्षय कुमार के बीच एक फिल्म को लेकर छिड़ी कानूनी जंग ने सभी को हैरत में डाल दिया है.
‘हेरा फेरी 3’ फिल्म छोड़ने को लेकर परेश रावल इन दिनों चर्चा में हैं. इस फिल्म में उन्होंने बाबु राव का किरदार निभाया था. अब परेश रावल पर अक्षय कुमार ने ₹25 करोड़ का मुकदमा किया है. आपको बताते हैं कि इसकी वजह क्या है.
परेश रावल ने अपनी सबसे चर्चित फिल्म ‘हेरा फेरी’ से खूब शोहरत हासिल की थी. अब मेकर्स इस फिल्म की पॉपुलैरिटी को देखते हुए इसका तीसरा पार्ट लाने की तैयारियां कर रहे थे. लेकिन इसी बीच फिल्म में बाबू राव गणपत का किरदार निभा चुके परेश रावल ने फिल्म करने को मना कर दिया है.

दरअसल कुछ दिनों पहले ऐसी खबरें आईं कि क्रिएटिव डिफ्रेंस के चलते परेश रावल ने फिल्म को छोड़ दिया है. बाद में परेश रावल ने इस पर सफाई देते हुए एक्स पर लिखा- ‘हेरा फेरी 3’ से मैं किसी क्रिएटिव डिफ्रेंस की वजह से नहीं हटा. फिल्म मेकर के साथ मेरे किसी भी प्रकार के क्रिएटिव मतभेद नहीं हैं. मुझे डायरेक्टर प्रियदर्शन जी के लिए बेहद प्यार, इज्जत और भरोसा है.
लेकिन मेकर्स इसके बाद टेंशन में आ गए कि आखिर अचानक इस फ्रेंचाइज़ी को परेश रावल ने क्यों छोड़ा? यहां तक फिल्म को लेकर कॉन्ट्रैक्ट साइन कर चुके थे और साइनिंग अमाउंट भी उन्हें दिया जा चुका था. शूटिंग शुरू होने के बाद उन्होंने फिल्म छोड़ दी.
खबरों के मुताबिक बाबुराव के रोल के लिए परेश रावल ने ज्यादा पैसे मांगे थे. पहले ही उन्हें मोटी रकम दी जा चुकी थी. जिसके बाद उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया है.
परेश रावल के एग्जिट के बाद मेकर्स ने इसके लिए कानूनी रास्ता अपनाया. परेश रावल के अचानक पीछे हटने की वजह से उनके पास और कोई विकल्प नहीं बचा.

कुछ दिनों पहले परेश रावल ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वो बाबु राव के इमेज से छुटकारा पाना चाहते हैं और उन्हें सीक्वल में कोई क्रिएटिविटी नहीं दिखाई देती.
अब इसी वजह से अक्षय कुमार ने परेश रावल के ऊपर 25 करोड़ का मुकदमा ठोक दिया है. दरअसल फिल्म के डायरेक्टर प्रियदर्शन ने इस पर अपना रिएक्शन भी दिया है और अक्षय के इस कदम को कदम को सही करार दिया है. उन्होंने कहा है कि फिल्म में अक्षय की मेहनत की कमाई लगाई हुई है शायद इस वजह से उन्होंने ये कदम उठाया है.
तूफान के कारण बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए
डीआर न्यूज इंडिया
ग्राम खंडवा में भारी आंधी तूफान के चलते काफी नुकसान हुआ है। तूफान के कारण बड़े-बड़े पेड़ उखड़कर गिर गए, जिससे बिजली की सेवा भी प्रभावित हुई है। लगभग 5 घंटे से बिजली गुल है।
कुछ लोगों के घरों को भी नुकसान पहुंचा है, जिनमें शामिल हैं:
- राम सिंह जी मंडलोई के घर पर नीम का पेड़ गिरने से काफी नुकसान हुआ है।
- बैजनाथ जी के घर पर भी पेड़ गिरने से नुकसान हुआ है।
- पिंटू माला चौधरी का मवेशियों वाला घर तूफान के कारण टूट गया है।
स्थानीय लोगों ने नुकसान का आकलन करने और राहत कार्य शुरू करने के लिए प्रशासन से अनुरोध किया है। तूफान के कारण हुए नुकसान की भरपाई करने और प्रभावित लोगों की मदद करने के लिए प्रशासनिक सहायता की आवश्यकता है।










