Home Blog Page 591

देश भर में 9वें स्थान पर

0

राजगढ़ की अंजली का संघ लोकसेवा आयोग की भारतीय वन सेवा परीक्षा में कमाल, देश भर में 9वें स्थान पर

डीआर न्यूज इंडिया

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में ब्यावरा तहसील के अंतर्गत आने वाले चंदरपुरा गांव की अंजली सौंधिया ने हाल ही में जारी यूपीएससी की आईएफएस वर्ष 2024 की परीक्षा के परिणामों में देश में नौवीं और प्रदेश में प्रथम रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता पर परिवारजनों और समाजजनों ने उन्हें बधाई दी है, वहीं राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी आदित्य मिश्रा ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अंजली ने बताया कि उनके पिता एक किसान थे और उनका सपना था कि उनकी बेटी अफसर बने। लेकिन, दो वर्ष पूर्व एक गंभीर बीमारी के चलते उनका निधन हो गया। इसके बावजूद अंजली ने हार नहीं मानी और कठिन परिश्रम से यह मुकाम हासिल किया।

अंजली अपनी इस सफलता के बारे में बताते हुए आगे कहती हैं कि जब वह दसवीं कक्षा में थीं, तब उन्हें अपने करियर के बारे में मार्गदर्शन मिला था। बारहवीं कक्षा के बाद से ही उन्होंने अपना लक्ष्य निर्धारित कर लिया था कि उन्हें यूपीएससी क्लियर करनी है। चौथे प्रयास में उन्हें सफलता मिली और एक साथ सभी चरण क्लियर हुए। अंजली बताती हैं कि सोमवार को जब उनका रिजल्ट आया तो उन्होंने नीचे से रिजल्ट देखने की शुरुआत की, लेकिन उनका नाम पहले पेज पर ही नौवें नंबर पर था। यह देखकर पहले तो उन्हें विश्वास नहीं हुआ, लेकिन अब उनके और उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं है। मंगलवार को राजगढ़ आई अंजली ने राजगढ़ कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी आदित्य मिश्रा से भी मुलाकात की, जिन्होंने अंजली को उनकी इस सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अंजली के मामा बबलू पटेल बताते हैं कि अंजली के पिता के निधन के बाद भी अंजली ने हिम्मत नहीं हारी और वह लगातार बिना किसी कोचिंग के अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करती रहीं। उन्होंने स्वअध्ययन (सेल्फ स्टडी) के माध्यम से यह मुकाम हासिल किया है और अब वह प्रकृति से जुड़कर वन विभाग में अपनी सेवाएं देंगी।

पत्रकार कोटे से फ्लैट दिलाने का झांसा, ठग ने लोगों को लगाई 13 लाख की चपत

0

डीआर न्यूज इंडिया

ग्वालियर में फर्जी पत्रकार बनकर एक शातिर ठग ने गरीब लोगों से 13 लाख से अधिक की ठगी कर ली। खुद को पत्रकार बताने वाले युनूस खान नाम के शख्स ने पत्रकार कोटे से फ्लैट दिलाने का झांसा देकर आधा दर्जन से अधिक लोगों को अपने जाल में फंसा लिया। चावड़ी बाजार निवासी मोहम्मद शाहिद मंसूरी ने एसपी ऑफिस में जनसुनवाई के दौरान इस पूरे फर्जीवाड़े का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि युनूस खान नाम का व्यक्ति उनकी दुकान पर आता-जाता था और एक ही समुदाय के होने की वजह से उनसे अच्छी जान-पहचान हो गई थी।

युनूस खान ने खुद को पत्रकार बताकर शाहिद को बताया कि नगर निगम महलगांव में पीएम आवास योजना के तहत पत्रकार कोटे से फ्लैट मिलेंगे। इसके बदले में 9 लाख रुपये मांगे गए, जिसमें से 2 लाख 60 हजार रुपये एडवांस लिए गए। युनूस ने उन्हें एक समाचार पत्र की फर्जी आईडी भी बनाकर दी। सिर्फ शाहिद ही नहीं, बल्कि पांच अन्य लोगों से भी इसी तरह झांसा देकर 13 लाख की ठगी की गई। जब काफी समय गुजर जाने के बाद भी न तो फ्लैट मिला और न ही पैसे वापस हुए, तब जाकर फरियादियों को ठगी का अहसास हुआ। अब पीड़ितों ने पुलिस से शिकायत की है और मामले की गंभीरता को देखते हुए एएसपी गजेंद्र वर्धमान ने कोतवाली और जनकगंज थाना प्रभारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

बे मौसम बारिश से किसानों की प्याज की फसल भीगी, मकानों की चादरें उड़ी

0

डीआर न्यूज इंडिया

सीहोर।क्षेत्र में बे मौसम बारिश ने किसानों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। बारिश के कारण प्याज की फसल को काफी नुकसान पहुंचा है। तेज हवाओं के  चलने से  कई मकानों की चादर उड़ गई। इस दौरान ग्रामीणों में अफरातफरी का माहौल बना रहा ।किसानों ने अपनी फसल को बचाने के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन अचानक हुई बारिश ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया।
क्षेत्र के रायपुरा, जमुनिया तालाब, मुंगावली सहित कई गांवों के किसानों की खेतों में रखी फसल पानी में भीग गई। पानी में प्याज भीगने प्याज खराब हो गई।
फसल को हुआ नुकसान


बारिश के कारण प्याज की फसल भीग गई है, जिससे फसल की गुणवत्ता खराब हो गई है। किसानों को अपनी फसल को बाजार में बेचने में परेशानी हो रही है। प्याज की फसल को हुए नुकसान के कारण किसानों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ेगा ।
रायपुरा के किसान चैन सिंह मेवाड़ा ने बताया कि 250 प्याज से भरी कट्टी त्रिपाल से खेत में ढककर रखी हुई थी बुधवार को दोपहर के समय अचानक तेज हवाओं के साथ हुई बारिश फसल भीग गई।


रायपुरा के किसान लालाराम  कुशवाहा ने की सौ क्विंटल प्याज खेत में सुरक्षित रखी थी अचानक तेज बारिश से भीग गई।
इन किसानों की फसल भीगी
नारायण सिंह मेवाड़ा ,बलवंत सिंह मेवाड़ा, रमेश मेवाड़ा, केदार सिंह , दौलत सिंह, विनोद सिंह सहित बड़ी संख्या में किसानों की फसल भीगी।
किसानों की परेशान
किसानों ने बताया कि उन्होंने अपनी फसल को बचाने के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन बारिश ने उनकी सारी मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों ने सरकार से मांग की है कि उन्हें अपनी फसल के नुकसान के लिए मुआवजा दिया जाए


सरकार को किसानों की परेशानी को समझकर उन्हें उचित मुआवजा देना चाहिए। सरकार को किसानों के लिए बीमा योजना भी शुरू करनी चाहिए, जिससे उन्हें अपनी फसल के नुकसान के समय आर्थिक सहायता मिल सके।
कई किसानों के चादर उड़ी


बुधवार को अचानक चली तेज हवाओं से क्षेत्र के रायपुर के कई किसानों के चादर सेठ हवा में उड़ गई इस दौरान ग्रामीणों के बीच यात्रा अफरातफरी का माहौल बना रहा इस दौरान किसी तरह की जान माल की नहीं हुई

पीड़ित किसानों को प्रशासन उचित राहत दिलाए


टॉम क्रूज के साथ अवनीत ने शेयर की तस्वीरें, यूजर्स ने किया ट्रोल; बोले- ये लड़की कौन है जो…

0

डीआर न्यूज इंडिणया / हाल ही में अभिनेत्री अवनीत कौर ने हॉलीवुड सुपस्टार टॉम क्रूज से मुलाकात की, जिसे देख नेटिजंस एक्ट्रेस को ट्रोल कर रहे हैं।

टॉम क्रूज इस समय अपनी फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ से भारतीय दर्शकों के बीच छाए हुए हैं। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस अवनीत कौर ने अपने सोशल मीडिया पर टॉम क्रूज के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। इसे देख नेटिजंस उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा कि टॉम अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या बोले यूजर्स।

टॉम क्रूज के अभिनय की दीवानी हुईं अवनीत 
अभिनेत्री अवनीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के साथ तस्वीरें पोस्ट की हैं। इस तस्वीर में एक्ट्रेस स्किनी कलर की वन पीस ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं। वहीं टॉम क्रूज कोट-पैंट पहने दिख रहे हैं। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने कैप्शन लिखा, ‘आपने मुझे बहुत कुछ सिखाया है। मैं जबसे आपसे मिली हूं, आपकी कहानियां सुनकर मुझे अभिनय और फिल्म निर्माण से और भी ज्यादा प्यार हो गया है। मैंने कभी हार नहीं मानी है। इतने शानदार तरीके से स्वागत करने के लिए आपका धन्यवाद।  मुझे उम्मीद है कि मैं जल्द ही आपसे फिर मिलूंगी।’

नेटिजंस ने एक्ट्रेस को किया ट्रोल
अवनीत कौर के इस पोस्ट को देख इंस्टाग्राम यूजर्स उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इस पोस्ट को देखने के बाद वह जहर खरीदीने दुकान गई, लेकिन दुकान बंद थी। दूसरे यूजर ने कहा कि उन्हें तो अवनीत ‘मिशन इंपॉसिबल 8’ में कहीं नहीं दिखीं। वहीं, तीसरे यूजर ने कमेंट किया कि टॉम क्रूज कह रहे होंगे आखिर ये लड़की कौन है, जो पीछे पड़ गई है। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि टॉम क्रूज अपना समय बर्बाद कर रहे हैं। साथ ही तमाम यूजर्स ने कहा कि लड़की बड़ी अनजानी है। 

‘मिशन इंपॉसिबल 8’ भारतीयों को आ रही रास
भारत में टॉम क्रूज की फिल्म ‘मिशन इंपॉसिबल- द फाइनल रेकनिंग’ धमाल मचा रही है। यह फिल्म भारत में 17 मई को रिलीज हुई थी। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर ही 16.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी। फिल्म में टॉम क्रूज के अलावा विंग्स रेम्स, साइमन पेग, निक ऑफरमैन, एंजेला बैसेट और हेले एटवेल जैसे एक्टर्स भी शामिल हैं।

यूपीएससी में चयनित अभ्यर्थी का सम्मान समारोह आज, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित

0

भोपाल  / संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) परीक्षा में सफल मध्यप्रदेश के प्रतिभाशाली अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मानित करेंगे।  

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार को प्रदेश के उन प्रतिभाशाली अभ्यर्थी को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। यह सम्मान समारोह भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन उच्च शिक्षा विभाग द्वारा किया जा रहा है। समारोह में मध्यप्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार के साथ अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहेंगे। राज्य सरकार का यह प्रयास प्रदेश के युवाओं को प्रेरित करने और उनके परिश्रम को सम्मान देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव प्रतिभाशाली चयनित अभ्यर्थी को प्रोत्साहित करते हुए उन्हें देश सेवा के लिए शुभकामनाएं देंगे। इस अवसर पर उम्मीदवारों को प्रतीक चिन्ह, प्रशस्ति-पत्र और पुष्पगुच्छ भेंट किए जाएंगे। यह समारोह न केवल चयनित अभ्यर्थी के लिए गर्व का क्षण होगा, बल्कि प्रदेश के अन्य युवाओं को भी सिविल सेवा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।

ग्वालियर-चंबल में आज चलेगी लू, 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 4 दिन ऐसा ही रहेगा मौसम

0

 भोपाल / बुधवार को ग्वालियर-चंबल में लू चलेगी, जबकि भोपाल, इंदौर समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। अगले 4 दिन यानी, 24 मई तक तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।

मध्यप्रदेश में कई सिस्टम एक्टिव होने की वजह से आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। साथ ही कई क्षेत्र में गर्मी भी पड़ रही है। मई में एक भी दिन ऐसा नहीं रहा, जब किसी न किसी जिले में बारिश न हुई हो। मंगलवार को भी बैतूल, सिवनी, छिंदवाड़ा-अनूपपुर समेत 17 जिलों में आंधी-बारिश का दौर रहा। बुधवार को ग्वालियर-चंबल में लू चलेगी, जबकि भोपाल, इंदौर समेत 40 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। अगले 4 दिन यानी, 24 मई तक तेज आंधी चलने और बारिश होने की संभावना है।

आज इन जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट 
मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार  बुधवार को ग्वालियर-चंबल और सागर संभाग के 8 जिले- ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निमाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चलने का अलर्ट है। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में आंधी का ऑरेंज अलर्ट है। यहां आंधी की रफ्तार 50 से 60 किमी प्रतिघंटा या इससे अधिक रह सकती है। जबकि भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार में भी तेज आंधी और बारिश होने के आसार है।

कई सिस्टम के एक्टिव होने से ऐसा मौसम
मौसम विभाग के सीनियर वैज्ञानिक अरुण शर्मा ने बताया, प्रदेश में अभी तीन साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक टर्फ की एक्टिविटी है। इनकी वजह से अगले कुछ दिन तक बारिश और आंधी का असर बना रहेगा। कुछ जिलों में तेज बारिश भी हो सकती है। बुधवार को ग्वालियर-चंबल संभाग में लू का असर भी बना रहेगा।

खजुराहो-नौगांव में पारा 45 डिग्री पार
मंगलवार को गर्मी का असर देखने को मिला। छतरपुर जिला सबसे गर्म रहा। यहां के 2 शहर- खजुराहो में 45.5 डिग्री और नौगांव में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। ग्वालियर में पारा 44.5 डिग्री रहा, लेकिन यहां हल्की बारिश भी हुई। मंडला, सागर, सतना-सीधी में भी आंधी-बारिश का दौर जारी रहा। मौसम विभाग के अनुसार, टीकमगढ़ में 44.8 डिग्री, सतना में 43.5 डिग्री, शिवपुरी-रीवा में 43 डिग्री, गुना में 42.8 डिग्री, सीधी में 42.4 डिग्री, दमोह में 41.5 डिग्री, मंडला में 41.4 डिग्री, उमरिया-सागर में 40.6 डिग्री और रायसेन में 40.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बड़े शहरों की बात करें तो भोपाल में 39 डिग्री, इंदौर में 34.6 डिग्री, उज्जैन में 36.5 डिग्री और जबलपुर में पारा 40.8 डिग्री रहा। रतलाम में सबसे कम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम

21 मई : ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निमाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर में लू चलने का अलर्ट है। नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर और झाबुआ में हवा की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा या इससे अधिक रह सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, कटनी, अनूपपुर, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, बालाघाट, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, रायसेन, विदिशा, अशोकनगर, शिवपुरी, गुना, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, धार में भी तेज आंधी और बारिश का अलर्ट है।

22 मई : झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, खंडवा,बुरहानपुर, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल में आंधी की रफ्तार 60 किमी प्रतिघंटा या इससे अधिक हो सकती है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम और धार में आंधी-बारिश का अलर्ट है।

23 मई : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, सीधी, सिंगरौली, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, श्योपुर, गुना, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

24 मई : भोपाल, इंदौर, उज्जैन, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, रीवा, सीधी, सिंगरौली, दमोह, मंडला, बालाघाट, सिवनी, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, धार, अलीराजपुर, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, राजगढ़, आगर-मालवा, सतना, मैहर, मऊगंज, कटनी, जबलपुर, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और नीमच में बारिश होने की संभावना है। यहां हवा की रफ्तार 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक हो सकती है।

14 राज्यों के साथ मिलकर पूरा होगा श्रीकृष्ण पाथेय

0

भोपाल / मोहन यादव सरकार ने श्रीकृष्ण पाथेय बनाने के लिए सिर्फ मध्यप्रदेश नहीं बल्कि 13 अन्य राज्यों के साथ तालमेल बनाकर संयुक्त योजना तैयार करने का निर्णय लिया है। श्रीकृष्ण पाथेय योजना में एमपी के साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, महाराष्ट्र, केरल, कर्नाटक, दिल्ली, हरियाणा, बिहार, झारखंड, उड़ीसा, मणिपुर, असम जैसे राज्यों को शामिल किया जाएगा।

इन राज्यों में भगवान श्रीकृष्ण की परम्परा और यात्राओं को शामिल करने के लिए स्टडी करने का फैसला किया गया है। इसके साथ ही सरकार ने श्रीकृष्ण पाथेय न्यास और एक्सपर्ट कमेटी में शामिल किए जाने वाले पदाधिकारियों और संतों के नाम भी फाइनल कर लिए हैं।

योजना काे पहले ही मिल चुकी मंजूरी

मोहन कैबिनेट पहले ही इस योजना को मंजूरी दे चुकी है। ऐसे में संस्कृति विभाग को श्रीकृष्ण पाथेय न्यास का रजिस्ट्रेशन जल्द कराने और न्यास को एक्टिव करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि शुरुआत में एमपी और राजस्थान की एक डिटेल कार्ययोजना तैयार की जाए और श्रीकृष्ण पाथेय योजना को अमल में लाने के लिए दोनों ही राज्यों के विद्वानों की एक जाइंट कमेटी द्वारा प्रस्तावित मार्ग तय किए जाएं, जहां से होकर भगवान कृष्ण का आना जाना हुआ है।

इन मार्गों में क्या काम कराए जाने की जरूरत है, यह भी चिह्नित किया जाए। इसके बाद कार्ययोजना विस्तार और उस पर एक्शन के लिए उज्जैन, जयपुर, भोपाल, भरतपुर में बैठकों का आयोजन किया जाएगा। राजस्थान के अलावा सीएम डॉ यादव इसको लेकर अब महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस के साथ भी पिछले दिनों हुई बैठक में चर्चा कर चुके हैं।

इन विभागों को करने होंगे अलग-अलग काम

  • संस्कृति विभाग द्वारा इस योजना के लिए न्यास गठन के अंतर्गत राष्ट्रीय विशेषज्ञ समिति और विषय विशेषज्ञ समिति का गठन होगा। इसमें ज्ञानानंद महाराज, आचार्य राजेंद्र दास महाराज व अन्य धर्माचार्य और एक्सपर्ट शामिल होंगे। इन समितियों की बैठक में समय समय पर करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • सरकार ने तय किया है कि श्रीकृष्ण पर विविध लेखन करने वाले रचनाकार, साहित्यकार, शोधकर्ताओं को समय समय पर बुलाकर उनके व्याख्यान कराए जाएंगे और साहित्य प्रकाशन भी होंगे।
  • उज्जैन स्थित सांदीपनि आश्रम का पूरी गरिमा के साथ विकास कराया जाएगा और उसके लिए सरकारी और निजी भूमि अधिग्रहण की कार्यवाही भी कलेक्टर और संभागायुक्त करेंगे।
  • सरकार ने यह निर्णय भी लिया है कि विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन का नाम सम्राट विक्रमादित्य विश्वविद्यालय किया जाएगा। इसके लिए सामान्य प्रशासन और उच्च शिक्षा विभाग को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
  • श्रीमद्भागवत गीता और मूल्य आधारित शिक्षा की प्रतियोगिताओं का विस्तार किया जाएगा और शिक्षा सत्र शुरू होने से पहले सभी विद्यालयों और महाविद्यालयों में गीता परिवार द्वारा संचालित ऑनलाइन कक्षा में स्टूडेंट्स के अधिक से अधिक रजिस्ट्रेशन कराने के लिए कहा गया है।
  • सभी जिलों में जेलों में कैद बंदियों को श्रीमद् भगवत गीता और मूल्य आधारित शिक्षा के प्रचार के लिए गीता परिवार द्वारा संचालित ऑनलाइन कक्षा से जोड़ा जाएगा और प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसकी जिम्मेदारी स्कूल शिक्षा, जनजातीय कार्य विभाग, उच्च शिक्षा और जेल विभाग को सौंपी गई है।
  • श्रीकृष्ण भगवान से जुड़े सभी त्यौहारों गोवर्धन पूजा, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, जगन्नाथ यात्रा, गीता जयंती का आयोजन उत्साह के साथ प्रदेश भर में कराने की जिम्मेदारी धार्मिक न्यास और धर्मस्व तथा संस्कृति विभाग की होगी।
  • श्रीकृष्ण शरणम् मम की स्थापना की जाएगी। श्रीकृष्ण शरणम् मम द्वारका का सूर्यास्त और श्याम फिर एक बार तो तुम मिल जाते पुस्तकों का एक्सपर्ट कमेटी और अन्य को वितरण किया जाएगा।
  • धार जिले के अमझेरा में श्रीकृष्ण रुक्मिणी लोक और श्रीकृष्ण लीला गुरुकुल की स्थापना होगी। उज्जैन में 64 कलाओं और 14 विद्याओं की शिक्षा के लिए अंतर्राष्ट्रीय सांदीपनि वैदिक गुरुकुल की नारायणा में स्थापना होगी।
  • नगरीय विकास और लोक निर्माण व जल संसाधन विभाग द्वारा श्रीकृष्ण संबंधी आस्था स्थलों का जीर्णोद्धार कराया जाएगा। साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में गीता भवन की स्थापना कराई जाएगी। 3200 से अधिक श्रीकृष्ण मंदिरों की साफ सफाई रखरखाव और जीर्णोद्धार कराया जाएगा।
  • पुरातत्व, अंतरिक्ष विज्ञान और तकनीक का उपयोग करते हुए श्रीकृष्ण पथ की खोज, मैपिंग और संरचना बनाने का काम किया जाएगा।
  • जानापाव में भगवान श्री परशुराम और श्रीकृष्ण लोक की स्थापना की जाएगी।

ऐसा होगा श्रीकृष्ण पाथेय ट्रस्ट का स्वरूप

  • मुख्यमंत्री-अध्यक्ष
  • संस्कृति मंत्री-सदस्य
  • प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग -सदस्य सचिव
  • स्वामी रामभद्राचार्य चित्रकूट-सदस्य
  • गोविंद गिरि अयोध्या-सदस्य
  • स्वामी सदानंद सरस्वती शंकराचार्य द्वारकापीठ-सदस्य
  • वत्स गोस्वामी -मथुरा
  • वसुघोष प्रभु इस्कान उज्जैन-सदस्य
  • देवी दयाल अग्रवाल गीता प्रेस गोरखपुर-सदस्य
  • अभय महाजन -चित्रकूट-सदस्य
  • पद्मश्री डॉ भगवती लाल राजपुरोहित उज्जैन-सदस्य
  • मंदाकिनी रामकिंकर कानपुर-सदस्य
  • मिथिलेश नंदिनीशरण अयोध्या-सदस्य
  • प्रणव पंड्या प्रमुख गायत्री विद्यापीठ-सदस्य
  • निदेशक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ-संयोजक

एक्सपर्ट कमेटी में होंगे ये शामिल

निदेशक महाराजा विक्रमादित्य शोधपीछ उज्जैन सदस्य सचिव

पद्मश्री डॉ भगवतीलाल राजपुरोहित उज्जैन

डॉ शिवाकांत वाजपेयी पुराविद् उज्जैन

डॉ रमन सोलंकी उज्जैन

डॉ शैलेंद्र शर्मा उज्जैन

डॉ पूरन सहगल मनासा

डॉ महेंद्र भनावत उदयपुर

डॉ वत्स गोस्वामी मथुरा

डॉ मधुसूदन पेत्रा नागपुर

प्रो. हरेराम वाजपेयी इंदौर

प्रो. विन्देश्वरी प्रसाद मिश्रा वाराणसी

जीवन सिंह खरकवाल उदयपुर

दोराहा क्षेत्र में बारिश का दौर जारी

0

दोराहा,बरखेड़ा/ हसन। मंगलवार को क्षेत्र में बारिश का दौर रात को जारी रहा। दोराहा में करीब एक घंटे से अधिक समय तक तेज बारिश हुई। इससे पहले सोमवार को क्षेत्र के बरखेड़ा हसन ने जमकर बारिश हुई।जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। बारिश के कारण क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई है और लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है।
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विकहोत्र के कारण क्षेत्र में बारिश हो रही है। यह विकहोत्र मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिससे बारिश हो रही है

दोराहा में करीब एक घंटे तेज बारिश हुई


बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। लोगों ने बारिश का आनंद लेने के लिए घरों से बाहर निकलकर बारिश में भीगने का आनंद लिया
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।
दौरा क्षेत्र में बारिश का दौर जारी है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

‘स्वर्ण मंदिर में तैनात नहीं की गई थी एयर डिफेंस गन’, भारतीय सेना ने दी जानकारी

0

नई दिल्ली  / सेना के एक अधिकारी ने एक पॉडकास्ट में दावा किया था कि भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में सेना की तरफ से एयर डिफेंस गन लगाई गई थी। अब सेना ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं हुआ था। स्वर्ण मंदिर प्रशासन ने भी इस दावे को खारिज किया।

अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में एयर डिफेंस गन की तैनाती को लेकर भारतीय सेना ने जानकारी दी। सेना ने कहा कि दरबार साहिब अमृतसर (स्वर्ण मंदिर) के परिसर में कोई एयर डिफेंस गन तैनात नहीं की गई थी। हाल ही में कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया था कि स्वर्ण मंदिर प्रबंधन ने पाकिस्तान के ड्रोन और मिसाइल खतरों से निपटने के लिए सेना को मंदिर के भीतर एयर डिफेंस गन तैनात करने की अनुमति दी है।

भारतीय सेना के वायु रक्षा प्रभारी लेफ्टिनेंट जनरल सुमेर इवान डी’कुन्हा ने एक न्यूज एजेंसी के पॉडकास्ट में दावा किया था कि भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच श्री हरिमंदिर साहिब (गोल्डन टेंपल) में सेना की तरफ से एयर डिफेंस गन लगाई गई थी। इस दावे को सेना ने ही खारिज कर दिया। 

इससे पहले गुरुद्वारा के अतिरिक्त मुख्य ग्रंथी और सिखों की सर्वोच्च धार्मिक संस्था शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति (एसजीपीसी) ने कहा था कि भारतीय सेना को कोई भी एयर डिफेंस गन तैनात करने की अनुमति नहीं दी गई थी। एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि प्रशासन ने उनसे भारत और पाकिस्तान के बीच हाल ही में बढ़े तनाव के बाद ब्लैकआउट के दौरान केवल लाइटें बंद करने के बारे में संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने चल रही धार्मिक आचरण की पवित्रता को बनाए रखते हुए प्रशासनिक जिम्मेदारी के हित में पूरा सहयोग किया।

धामी ने कहा कि श्री हरमंदर साहिब में एयर डिफेंस गन की स्थापना के संबंध में किसी भी सेना अधिकारी से कोई संपर्क नहीं हुआ है। हरमंदिर साहिब के मुख्य ग्रंथी ज्ञानी रघबीर सिंह ने भी कहा कि वे ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विदेश यात्रा पर थे, लेकिन एयर डिफेंस गन की तैनाती के संबंध में उनसे कोई बातचीत नहीं हुई और न ही स्वर्ण मंदिर में ऐसी कोई घटना घटी।

वहीं ज्ञानी अमरजीत सिंह ने कहा कि भारतीय सेना के लेफ्टिनेंट जनरल का यह दावा कि हेड ग्रंथी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना को श्री हरिमंदिर साहिब में अपनी एयर डिफेंस गन लगाने की अनुमति दी है। मूल रूप से गलत है क्योंकि ऐसी कोई अनुमति नहीं दी गई है। इस पवित्र स्थान पर बंदूकें स्थापित करने की ऐसी किसी घटना को मंजूरी नहीं दी गई है।

उन्होंने कहा कि श्री हरिमंदिर साहिब परिसर की दैनिक रस्में, श्री गुरु रामदास जी का लंगर, श्री अखंड पाठ साहिबान वाले स्थान और अन्य संबंधित गुरु स्थान अनिवार्य हैं, जिनमें किसी को भी किसी भी तरह से बाधा डालने का अधिकार नहीं है और हालिया स्थिति के बावजूद श्री हरिमंदिर साहिब परिसर में गुरु दरबार की रस्में पूरी निष्ठा और दृढ़ संकल्प के साथ जारी रखी गई हैं।

ब्लैकआउट के दौरान बंद की थी बाहर और ऊपर की लाइटें
ज्ञानी अमरजीत सिंह ने स्पष्ट किया कि हाल ही में शहर में ब्लैकआउट के संबंध में अमृतसर जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के मद्देनजर हरिमंदिर साहिब के प्रबंधन ने सहयोग किया। इस दौरान हरिमंदिर साहिब परिसर की बाहरी व ऊपरी लाइटें निर्धारित समय सीमा के अनुसार बंद कर दी गई, लेकिन जहां भी गुरु साहिब की रस्में निभाई जाती हैं, वहां लाइटें जलाकर रस्में पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाई गई हैं। उन्होंने सरकार से स्पष्टीकरण की भी मांग की।

सीहोर में एक के बाद एक तीन हादसे:तेज रफ्तार कार चालक ने तीन जगह मारी टक्कर, लोगों ने पीछा कर पकड़ा

0

सीहोर / में आज दोपहर एक कार चालक की लापरवाही से तीन अलग-अलग स्थानों पर दुर्घटनाएं हुईं। कार चालक ने सबसे पहले गाड़ी अड्डे के पास आनंद डेरी के नजदीक एक कार को टक्कर मारी।

इसके बाद चालक ने भागने की कोशिश की और इंग्लिश पुरे में एक ठेले को टक्कर मार दी। फिर एक ऑटो को भी टक्कर मारते हुए तेज गति से भागने लगा। स्थानीय लोगों ने कार का पीछा किया और इंडियन बैंक के सामने चालक को पकड़ लिया।

कोई हताहत नहीं

घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। लोगों ने पुलिस को बताया कि कार चालक ने किस तरह तेज गति से वाहन चलाते हुए तीन जगहों पर दुर्घटनाएं की। राहत की बात यह रही कि इन तीनों दुर्घटनाओं में कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ।