Home Blog Page 592

सीहोर में बोर्ड एग्जाम में फेल छात्रों को मिलेगी मदद:कलेक्टर ने दिए एक्स्ट्रा क्लास लगाने के निर्देश; जून में फिर से होगी परीक्षा

0

सीहोर / के कलेक्टर बालागुरू के. ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में टीएल मीटिंग की अध्यक्षता की। इस मीटिंग में अलग-अलग विभागों के काम और सीएम हेल्पलाइन के पेंडिंग मामलों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो छात्र बोर्ड एग्जाम में फेल हो गए हैं, उनके लिए खास तैयारी की जाए। जून में दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए उनके लिए एक्स्ट्रा क्लास चलाई जाए।

कलेक्टर ने जिले के हर छात्र की सफलता को प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि जिले का हर बच्चा पास हो और आगे की पढ़ाई कर सके, इसके लिए पूरी कोशिश की जाए।सीहोर के कलेक्टर बालागुरू के. ने मंगलवार को जिला पंचायत के सभाकक्ष में टीएल मीटिंग की अध्यक्षता की। इस मीटिंग में अलग-अलग विभागों के काम और सीएम हेल्पलाइन के पेंडिंग मामलों की समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को जरूरी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो छात्र बोर्ड एग्जाम में फेल हो गए हैं, उनके लिए खास तैयारी की जाए। जून में दोबारा होने वाली परीक्षा के लिए उनके लिए एक्स्ट्रा क्लास चलाई जाए।

कलेक्टर ने जिले के हर छात्र की सफलता को प्राथमिकता बताई। उन्होंने कहा कि जिले का हर बच्चा पास हो और आगे की पढ़ाई कर सके, इसके लिए पूरी कोशिश की जाए।

पढ़ाई छोड़ने वाले छात्र और उनके घरवालों को मोटिवेट करें

उन्होंने कहा कि जो 12वीं पास कर चुके हैं, उनके कॉलेज में एडमिशन की सही निगरानी की जाए। इसके अलावा जो छात्र पढ़ाई छोड़ रहे हैं, उन्हें और उनके घरवालों को समझा कर आगे की पढ़ाई के लिए मोटिवेट करें।

किसानों ने कलेक्ट्रेट में अधिकारियो को सौंपा हल:नलकूप खनन की मांग को लेकर गुलाब के फूल भी दिए; मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

0

सीहोर / जिले के रोल, बिलकिसगंज, क्लास कला और लसूडिया खास गांवों के किसानों ने जल संकट को लेकर अनोखे तरीके से विरोध जताया। मंगलवार को ग्रामीण कलेक्ट्रेट और पीएचई कार्यालय पहुंचे और अधिकारियों को लकड़ी का हल और गुलाब के फूल भेंट किए।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन सौंपा। मांग की गई कि गांवों में तत्काल नलकूप खनन कराया जाए ताकि पानी की समस्या दूर हो सके। ज्ञापन के साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग भोपाल संभाग के अधीक्षक मंत्री के निर्देशों की प्रति भी लगाई गई।

1-2 किमी दूर से ला रहे पानी

ग्रामीणों का कहना है कि गांव में पानी का पर्याप्त इंतजाम नहीं है। उन्हें रोज़ाना एक से दो किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ रहा है। इससे महिलाओं और बुजुर्गों को काफी परेशानी हो रही है।

प्रतिनिधिमंडल में कई गांवों के लोग शामिल

ज्ञापन देने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में लसूडिया खास से ज्ञान सिंह मेवाड़ा, पहलाद सिंह मेवाड़ा, बिलकिसगंज से प्रीतम मेवाड़ा, राधेश्याम मेवाड़ा, क्लास कला से पप्पू पटेल, रमेश वर्मा, मनोहर सिंह राजपूत और राजेश जांगड़े शामिल थे। ग्राम रोला से आनंद सरपंच प्रतिनिधि, देव सिंह पटेल, दौलत सिंह पटेल, आसाराम मेवाड़ा, जितेन मेवाड़ा, धर्म सिंह गोस्वामी और प्रेम गोस्वामी भी किसानों के साथ पहुंचे।

मंत्री और जिला प्रभारी से मदद की अपील

ग्रामीणों ने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री से जल्द से जल्द समाधान की अपील की है। उनका कहना है कि अगर समय रहते नलकूप नहीं खनन हुए तो हालात और बिगड़ सकते हैं।

सड़क हादसों में घायलों को बचाने पर अब मिलेगा 25,000 का इनाम, प्रदेश में “राहवीर योजना” लागू

0

भोपाल / मध्य प्रदेश में सड़क हादसों के दौरान घायलों की समय पर मदद करने वाले नागरिकों को अब सरकार सम्मान और प्रोत्साहन दोनों देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई “राहवीर योजना” को प्रदेश में लागू कर दिया गया है, जिसके तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “गोल्डन-ऑवर” में अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को  25,000 रुपए का इनाम मिलेगा। 

मध्य प्रदेश में सड़क हादसों के दौरान घायलों की समय पर मदद करने वाले नागरिकों को अब सरकार सम्मान और प्रोत्साहन दोनों देगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रारंभ की गई “राहवीर योजना” को प्रदेश में लागू कर दिया गया है, जिसके तहत दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “गोल्डन-ऑवर” में अस्पताल पहुंचाने वाले मददगार को  25,000 रुपए का इनाम मिलेगा। 

क्या है राहवीर योजना?
यदि कोई नागरिक सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को “गोल्डन-ऑवर” (पहले 1 घंटे) के भीतर अस्पताल पहुंचाता है और घायल की जान बच जाती है, तो उस मददगार को  25,000 रुपए का इनाम दिया जाएगा। यह पुरस्कार राशि पहले 5,000 थी, जिसे अब बढ़ाकर 25,000 कर दिया गया है। घायल को सीधे अस्पताल पहुंचाने पर अस्पताल द्वारा पुलिस को सूचना दी जाएगी और इसकी एक प्रति उस नागरिक को भी सौंपी जाएगी। पुलिस कलेक्टर को भी इस संबंध में पत्र लिखेगी और इसके बाद परिवहन विभाग द्वारा मददगार के बैंक खाते में सीधे राशि ट्रांसफर की जाएगी।

सरकार की मानवता केंद्रित पहल
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना ना सिर्फ लोगों को समय पर चिकित्सा सहायता दिलाने में मददगार होगी, बल्कि “हर जान कीमती है” की भावना को भी मजबूती प्रदान करेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपील की कि सड़क हादसों में घायल लोगों की मदद के लिए आगे आएं, क्योंकि अब सरकार न केवल उनकी सहायता करेगी, बल्कि उन्हें सम्मानित भी करेगी।
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

प्रधानमंत्री मोदी 31 मई को करेंगे भोपाल का दौरा, इंदौर मेट्रो और हवाई अड्डों का करेंगे उद्घाटन

0

भोपाल / प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 5.90 किलोमीटर लंबे मार्ग पर गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन तक सेवाएं शुरू होंगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री दतिया और सतना हवाई अड्डों का भी लोकार्पण करेंगे। 
देवी अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम और महिला सम्मेलन में भाग लेने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को भोपाल आएंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से इंदौर मेट्रो रेल परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा दतिया और सतना हवाई अड्डों का लोकार्पण भी करेंगे। यह जानकारी मध्यप्रदेश सरकार के संसदीय कार्य मंत्री और कैबिनेट प्रवक्ता कैलाश विजयवर्गीय ने दी।

विजयवर्गीय ने बताया कि प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम को संबोधित करेंगे, जिसमें करीब दो लाख महिलाओं के शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री का यह दौरा न केवल महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देगा, बल्कि राज्य की आधारभूत संरचना को भी मजबूती देगा।
अधिकारियों ने बताया कि परियोजना के इंदौर मेट्रो के पहले चरण में 5.90 किलोमीटर लंबे मार्ग पर गांधी नगर से सुपर कॉरिडोर स्टेशन नंबर 3 तक मेट्रो सेवाएं प्रारंभ की जाएंगी। इस प्रोजेक्ट की आधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने 14 सितंबर 2019 को रखी थी। इस 7,500.80 करोड़ रुपये की लागत वाले प्रोजेक्ट के तहत इंदौर शहर में कुल लगभग 31.50 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क विकसित किया जाएगा।


शहरों के विकास के लिए प्राधिकरण बनाने को मंजूरी,घायल को अस्पताल पहुंचाने पर 25 हजार

0

भोपाल / मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक और प्रशासनिक विरासत की प्रतीक मां अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में इंदौर के राजवाड़ा में ऐतिहासिक विशेष कैबिनेट बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में महिला सशक्तिकरण, किसानों के कल्याण, शहरी विकास, स्वच्छता मिशन से जुड़े कई अहम निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने 3 हजार 867 करोड़ रूपये की योजना और निर्माण कार्यों की स्वीकृति दी।  

इंदौर के राजवाड़ा में पहली बार मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक हुई, जिसमें मध्य प्रदेश के शहरी विकास को नई दिशा देने के लिए “मध्य प्रदेश महानगर क्षेत्र नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025” के प्रारूप को मंजूरी दी गई। अधिनियम-2025 लागू होने के बाद “महानगर योजना समिति” एवं “महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण” का गठन किया जा सकेगा। साथ ही प्रदेश में “इंदौर-उज्जैन-देवास-धार” एवं “भोपाल-सीहोर-रायसेन-विदिशा-ब्यावरा (राजगढ़)” के लिए महानगर योजना समिति एवं महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण का गठन राज्य सरकार द्वारा किया जा सकेगा।  कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बताया कि इंदौर, उज्जैन, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर में मेट्रोपोलिटन विकास प्राधिकरण बनाए जाने का निर्णय लिया गया है। इस प्राधिकरण का उद्देश्य शहरों का सुव्यवस्थित विकास करना होगा और यह नगर निगम या अन्य प्राधिकरणों के कार्यों को प्रभावित नहीं करेगा। मुख्यमंत्री इस प्राधिकरण के चेयरमैन होंगे। प्राधिकरण 25 वर्षों की जरूरतों को ध्यान में रखकर योजनाएं बनाएगा। इसके तहत तीन स्तरों की समितियां बनाई जाएंगी, जिनमें दो स्तरों में मुख्यमंत्री शामिल होंगे और तीसरे स्तर में स्थानीय अधिकारी व जनप्रतिनिधि होंगे।

बता दें सरकार ने 10 लाख से अधिक जनसंख्या वाले नगरों के समग्र क्षेत्रीय विकास के उद्देश्य से “महानगर योजना समिति” और “महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण” गठित करने का निर्णय लिया है। इस व्यवस्था के तहत महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण संबंधित क्षेत्र की विकास योजना का प्रारूप तैयार करेगा और उसे अनुमोदन के लिए महानगर योजना समिति के माध्यम से राज्य सरकार को भेजेगा। राज्य सरकार द्वारा योजना को मंजूरी दिए जाने के बाद उसका क्रियान्वयन महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाएगा। इस विकास योजना में क्षेत्र की भौगोलिक और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप शैक्षणिक, औद्योगिक और स्वास्थ्य सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ें और आर्थिक प्रगति सुनिश्चित की जा सके।


राहवीर योजना से बचेगी जान, मिलेगा 25 हजार का इनाम
सड़क हादसों में घायलों की मदद के लिए कैबिनेट ने “राहवीर योजना” की घोषणा की। यदि कोई व्यक्ति दुर्घटना में घायल को अस्पताल पहुंचाता है तो उसे  25,000 रुपए तक की प्रोत्साहन राशि मिलेगी। उसे पुलिस द्वारा परेशान नहीं किया जाएगा। योजना के लिए संबंधित व्यक्ति को दुर्घटना वाली जगह से 108 नंबर पर कॉल करना भी अनिवार्य होगा। इस योजना से दुर्घटना में घायलों की समय पर इलाज मिलने से जान बच सकेगी। 

मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता मिशन होगा शुरू 
मुख्यमंत्री शहरी स्वच्छता मिशन को फिर से प्रारंभ किया जाएगा। मुख्यममंत्री शहरी स्वच्छता मिशन योजना  2025-26 से 2028-29 तक लागू होगी।  इसके लिए 277 करोड़ की राशि स्वीकृत की गई है ताकि नगर निगमों के पास आवश्यक संसाधन उपलब्ध हो।  इसमें राज्य सरकार 167.74 करोड़ और निकाय का अंशदान 59.31 करोड़ होगा।  इस राशि से  सफाई व्यवस्था के लिए डी-स्लजिंग वाहन, सीवर लाइन सफाई उपकरण, ठोस अपशिष्ट परिवहन वाहन और सफाईमित्रा के लिए पीपीई किट खरीदी जाएगी। 

प्रदेश में शुरू होगा लोकमाता देवी अहिल्या बाई प्रशिक्षण कार्यक्रम 
कैबिनेट ने प्रदेश में कौशल विकास के लिए  “लोकमाता देवी अहिल्या बाई प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू करने को स्वीकृति दी है। इसमें प्रदेश के युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए नया प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ किया जाएगा। इसमें महिला और पुरुष कोई भी शामिल हो सकेगा।  MPSSDEGB को योजना के संचालन हेतु सैद्धांतिक सहमति प्रदान की गई। 

औद्योगिक क्षेत्रों में बनेंगे वूमन हॉस्टल, सरकार ने दी स्वीकृति
राज्य सरकार ने सभी औद्योगिक क्षेत्रों में कार्यरत महिलाओं के लिए वर्किंग वूमन हॉस्टल निर्माण की मंजूरी दी है, जिससे महिला कर्मचारियों को सुरक्षित और सुलभ आवास की सुविधा मिल सके।  बैठक में प्रदेश में वर्किंग वुमन हॉस्टल के लिए 249.66 करोड़ की परियोजना स्वीकृत की गई है। सरकार की तरफ से औद्योगिक पार्क विक्रम उद्योगपुरी  उज्जैन के लिए 66.36 करोड़, औद्योगिक पार्क पीथमपुर सेक्टर-1 और सेक्टर-2 धार के लिए 76.46 करोड़, औद्योगिक पार्क मालनपुर-घिरौंगी, भिंड के लिए 29.41 करोड़, औद्योगिक पार्क मंडीदीप, रायसेन के लिए 77.43 करोड़  रुपए को स्वीकृति दी गई। मालनपुर परियोजना के लिए भारत सरकार से 23.16 करोड़ स्वीकृत हुए और शेष  6.25 करोड़ एमपीआईडीसी द्वारा वहन किया जाएगा।

ओंकारेश्वर में “अद्वैत लोक” के निर्माण के लिए 2195.54 करोड़ की स्वीकृति
ओंकारेश्वर में आचार्य शंकर की ज्ञान स्थली पर ‘अद्वैत लोक संग्रहालय’ के निर्माण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में 2195 करोड़ रुपये की परियोजना को मंजूरी दी गई है। यह संग्रहालय भारत की सांस्कृतिक विरासत, अद्वैत वेदांत दर्शन और आचार्य शंकर के जीवन-दर्शन को समर्पित होगा। प्रदेश सरकार ‘एकात्म धाम’ को “ए ग्लोबल सेंटर ऑफ वननेस” के रूप में विकसित कर रही है। यह परिसर आचार्य शंकराचार्य के जीवन, विचार और उनके द्वारा पुनरुज्जीवित किए गए सनातन धर्म की महान परंपरा को भावी पीढ़ियों तक पहुंचाने का माध्यम बनेगा।   इस परियोजना को 4 स्टार GRIHA रेटिंग के मानकों के अनुरूप बनाया जा रहा है। इसमें सौर ऊर्जा, वर्षा जल संचयन, अपशिष्ट प्रबंधन, ऊर्जा दक्षता और प्राकृतिक संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग प्रमुख होगा।

इंदौर में बनेगा नया चिकित्सालय भवन, रीवा में भी कई सुविधाएं बढ़ेंगी 
कैबिनेट ने इंदौर के महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबंद्ध महाराजा यशवंतराव चिकित्सालय परिसर में  नवीन चिकित्सालय भवन, मिनी ऑडिटोरियम,  नर्सिंग होस्टल और पार्किंग के लिए 773.07 करोड़ की स्वीकृति और चिकित्सा महाविद्यालय रीवा में श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय में ओपीडी ब्लॉक, मेटेरनिटी ब्लॉक, स्टॉफ क्वांटर, नर्सिंग कॉलेज तथा हॉस्टल एवं अन्य कार्यों के लिए 321 करोड़ रुपए की स्वीकृति दी गई है। 

गेहूंखेड़ा, वंदना नगर-नारियलखेड़ा में कल बिजली कटौती:भोपाल के 40 इलाकों में असर; मिनाल रेजीडेंसी-निशातपुरा में भी सप्लाई नहीं

0

भोपाल / के करीब 40 इलाकों में बुधवार को 30 मिनट से 6 घंटे तक बिजली कटौती होगी। इन इलाकों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस करेगी। इसके चलते सप्लाई पर असर पड़ेगा। जिन इलाकों में बिजली गुल रहेगी, उनमें गेहूंखेड़ा, वंदना नगर, नारियल खेड़ा, मिनाल रेजीडेंसी, निशातपुरा, जेके टाउन, सर्वधर्म जैसे कई बड़े इलाके भी शामिल हैं।

इन इलाकों में पड़ेगा असर

सुबह 11 से दोपहर 1 बजे तक नरेला हनुमंत, गुरारी घाट, रतनपुर सड़क, पिपलिया केशो, सेज ग्रीन सिटी, ऑस्ट्रिया कॉलोनी, 11 मिल, दीप मोहिनी एवं आसपास के क्षेत्र।

सुबह 6 से 6.30 बजे तक अंसल ग्रीन, डी-मार्ट, जानकी हाइट्स, गेहूंखेड़ा, सांई रेजीडेंसी, वरुण नगर, वंदना नगर, मधुवन पार्क एवं आसपास।

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक विवेकानंद नगर, सोनिया विहार, सुरेंद्र मानिक एवं आसपास के इलाके।

सुबह 9.30 से दोपहर 2.30 बजे तक सर्वधर्म सी सेक्टर, प्रियंका होम्स, गुड शेफर्ड कॉलोनी, कांवेरी कॉलोनी, जेके टाउन एवं आसपास के इलाके।

सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक प्लेटिनम प्लाजा, चक्की चौराहा, अंजली कॉम्पलेक्स, महाराष्ट्र भवन एवं आसपास।

सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक मिनाल रेजीडेंसी कॉलोनी, न्यू मिनाल, निशातपुरा, श्रीनगर, शारदा नगर, नारियल खेड़ा, बृज विहार कॉलोनी, ए-1 गार्डन एवं आसपास के क्षेत्र।

सुबह 10.30 से 11 बजे तक एवं दोपहर 1.30 से 2 बजे तक चंद्रिका नगर, तिलक नगर, लक्ष्मी परिसर, गुजराती कॉलोनी एवं आसपास।

लालबाग पैलेस में 47 करोड़ की सौगात, देखें कैसे बदलेगा इंदौर का इतिहास

0

 इंदौर / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के लालबाग पैलेस के 47.59 करोड़ रुपये के जीर्णोद्धार कार्य का भूमिपूजन किया। इस परियोजना के तहत पैलेस और उद्यान का ऐतिहासिक स्वरूप पुनः स्थापित किया जाएगा। 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को इंदौर के ऐतिहासिक स्थल लालबाग पैलेस पहुंचकर होलकर राजवंश के संस्थापक सूबेदार मल्हारराव होलकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उन्होंने 47.59 करोड़ रूपये लागत से लालबाग पैलेस के जीर्णोद्धार एवं उद्यान पुनर्विकास कार्य का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने लालबाग पैलेस का भ्रमण भी किया, जहां उन्होंने महल की ऐतिहासिक संरचना और सौंदर्य का अवलोकन किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस  ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण के प्रयास कार्य की प्रगति का जायजा लेते हुए बैठक कक्ष, क्राउन हॉल, बैंकेट हॉल, दरबार हॉल, किंग्स ऑफिस, मंत्रणा कक्ष, पश्चिमी बैठक कक्ष, भारतीय भोजन कक्ष पुरुष एवं महिला, बॉल रूम आदि की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान आर्किटेक्ट श्री पुनीत सोहल द्वारा लालबाग पैलेस परियोजना का प्रस्तुतिकरण दिया गया, जिसमें उन्होंने लालबाग पैलेस के जीर्णोद्धार एवं पुनर्विकास के लिए किए गए कार्य एवं आगामी कार्ययोजना से मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अवगत करवाया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस महत्वाकांक्षी कार्य के सफलतापूर्वक पूर्ण होने की कामना व्यक्त की।यह कार्य लालबाग के समृद्ध इतिहास और उसकी पुनः प्रतिष्ठा के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है। उद्यान और होलकरों की विरासत को जीवित रखने, उद्यान को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधि स्थल के रूप में विकसित करने एवं ऐतिहासिक अवधारणा पर आधारित रचना अनुसार पुनःविकसित करने के उद्देश्य से यह कार्य किया जाएगा। इसके लिए 47.59 करोड़ की स्वीकृति सिंहस्थ मद अंतर्गत प्राप्त हुई है। यह कार्य मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा किया जाएगा। कार्य की समयसीमा 24 माह अर्थात मई 2027 निर्धारित है। इसमें  बाउंड्री वाल, पाथवे, पार्किंग, सॉफ्टस्केपिंग एवं सिंचाई, जनसुविधा, टिकिट काउंटर, उद्यान कैफे, मुक्ताकाश मंच, मंडप,रानी अहिल्या बाई आत्मरक्षा केंद्र (बालिकाओं के लिए), वनस्पति रक्षाग्रह, बाहरी विद्युतीकरण, सजावटी प्रकाश खंभे, बगीचे के लिए पाइप संगीत प्रणाली, सीसीटीवी आदि का कार्य किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर मंत्री परिषद के सदस्य एवं अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित थे, जिन्होंने परियोजना की महत्वता और विकास के प्रति सरकार के संकल्प का समर्थन किया।


पूर्व मंत्री बघेल समेत परिवार पर दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज, बहू ने लगाए गंभीर आरोप

0

भोपाल / धार जिले के कुक्षी से विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल की बहू ने उनके परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। बहू ने एक वीडियो भी बनाया है, जिसमें उन्होंने ये बात बताई है। पुलिस ने इस मामले की पुष्टि कर दी है।

धार जिले के कुक्षी से विधायक और पूर्व पर्यटन मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल की बहू ने उनके परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया है। बहू ने एक वीडियो भी जारी किया जिसमें उन्होंने यह जानकारी दी। पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। पुलिस मंगलवार को पूर्व मंत्री और उनके परिवार के आरोपित सदस्यों को नोटिस देगी। दहेज प्रताड़ना के सारे मामले जमानती हैं, इसलिए आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा। पुलिस नोटिस भेजकर मामला कोर्ट में पेश करेगी।

बहू का आरोप है कि पूर्व मंत्री और उनके परिवार वालों ने उसे धोखा दिया। उन्होंने बताया कि उसे यह कहा गया था कि उसका पति एमबीए पास है और वह परिवार का व्यापार संभालता है, लेकिन असल में वह सिर्फ आठवीं पास है। यह मामला भोपाल के महिला थाना में दर्ज किया गया है।

एसीपी महिला अपराध निधि सक्सेना ने बताया कि काम्या सिंह (पति देवेंद्र सिंह) ने शिकायत की है कि विधायक सुरेंद्र सिंह बघेल, उनकी पत्नी शिल्पा सिंह बघेल, मां चंद्रकुमार सिंह बघेल और बहन शीतल सिंह बघेल ने मिलकर उसके पति के बारे में गलत जानकारी दी। शादी से पहले बताया गया था कि देवेंद्र एमबीए कर चुका है और व्यापार संभालता है। लेकिन शादी के बाद पता चला कि वह एमबीए नहीं है, सिर्फ आठवीं पास है। वह शराब भी पीता है और परिवार के व्यवसाय या संपत्ति में उसकी कोई हिस्सेदारी नहीं है।

काम्या ने लगाए ये आरोप

काम्या ने कहा है कि उन्हें गलत जानकारी देकर शादी कराई गई। जब उन्होंने इस शादी के खिलाफ बात की तो परिवार के लोग उनके साथ गलत व्यवहार करने लगे और धमकी देने लगे ताकि वह चुप रहें। उसके साथ रोज मारपीट भी होती है और उनके बच्चों की स्कूल फीस भी नहीं दी जा रही है। जब काम्या ने आवाज उठाई तो उन्हें घर से भी निकाल दिया गया।

काम्या का यह भी कहना है कि उन पर दबाव बनाया गया कि वे तलाक के कागजात पर जबरदस्ती दस्तखत करें, लेकिन वे ऐसा करने से मना कर दिया। उनके मायके वालों को झूठे एससी एसटी केस में फंसाने की धमकी भी दी गई। कुछ दिन पहले तक काम्या भोपाल में थीं, लेकिन अब वह धार जिले के कुक्षी में हैं। काम्या ने इस मामले की जानकारी देने वाला एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी पोस्ट किया है।

“जांच पूरी, निलंबन जारी – गुलाब मुरझाया, कांटे अब भी कुर्सी पर!”

0

सीहोर / सिराड़ी की सहकारी समिति में एकतरफा कार्रवाई! बाकियों को मिला ‘सरकारी वरदान’, गुलाब सिंह मीना बोले – “क्या मैं ही व्यवस्था का वॉचमैन हूं?”

सीहोर- बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि सहकारी समिति, सिराड़ी में भ्रष्टाचार की बयार चली तो सबके कपड़े गीले हुए, मगर सूखने के लिए सिर्फ गुलाब सिंह मीना को ही धूप में डाला गया।
दिनांक 27 अक्टूबर 2023 को मीणा जी को “संदेह” के आधार पर बिना जांच पूरी हुए निलंबित कर दिया गया, और अब जब जांच पूरी तरह से हो चुकी है, तब भी गुलाब सिंह अब तक वहीं हैं — “प्रतीक्षा की बेंच” पर।

लेकिन चमत्कार देखिए
जिनके साथ उन्होंने पंक्ति में खड़े होकर काम किया, समान दस्तखत किए, समान कागजों पर काम किया, उन्हीं साथियों पर जैसे निलंबन का कोई नियम लागू ही नहीं होता!

उपस्थित हैं विशेष नाम जिन्होंने इस “वित्तीय महागाथा” में बराबरी की भूमिका निभाई:

  1. भारत सिंह – प्रबंधक
  2. लक्ष्मीनारायण – पर्यवेक्षक
  3. जगदीश शर्मा – समिति प्रबंधक
  4. रमेश मंडलोई – पर्यवेक्षक
  5. राम सिंह वर्मा – प्रबंधक

गुलाब सिंह मीणा का सवाल बेहद तार्किक है –
“अगर हम सबने मिलकर खिचड़ी पकाई थी, तो अकेला मैं ही क्यों जलाया गया? बाकी सब ताज पहनकर घूम रहे हैं। क्या मेरी थाली में सिर्फ सजा परोसी जाएगी?”

कलेक्टर को दिए आवेदन में मीना जी का सीधा आरोप:
“या तो बाकी दोषियों को भी तत्काल निलंबित किया जाए, या फिर मुझे भी सेवा में बहाल किया जाए। अन्यथा ये व्यवस्था ‘सामूहिक गुनाहों का एकल सज़ा’ का भयानक उदाहरण बन जाएगी।”

– लगता है कि बाकी सभी कर्मचारी ‘सरकारी छत्रछाया’ में ऐसे महफूज़ हैं जैसे बारिश में सरकारी फाइलें – भीगती ही नहीं।
– “लक्ष्मीनारायण” जी का नाम ही शायद ऐसा है कि अफसरशाही भी डरती है, कहीं साक्षात नारायण न हों!
– “जगदीश शर्मा” का मामला बड़ा चमत्कारी है, ऐसा लगता है जांच अधिकारी शायद उन्हें ‘जज’ समझकर छोड़ आए!
– “राम सिंह वर्मा” को शायद ‘राम’ नाम के भरोसे स्वर्गीय छूट मिलती रही!
– और “मंडलोई” जी, नाम ही मंडली वाला है, तो खुद को अलग कैसे किया जाए?

यह कैसा न्याय है जिसमें एक को टारगेट करके बाकी को “VIP आरोपी” बना दिया गया? क्या जांच रिपोर्ट के पन्ने भी पहचान देखकर पलटे जाते हैं?
या फिर “गुनाह बराबर, सज़ा विकल्प अनुसार” का नया सरकारी फॉर्मूला चल निकला है?

गुलाब सिंह की एक व्यथा-पंक्ति:
“मुझे निलंबन की बर्फ में जमाया गया है साहब… और बाकी लोग मलाई काट रहे हैं।”

जब जांच पूरी हो गई तो मीना जी की तरह अन्य दोषियों के निलंबन में देरी क्यों?

बाकियों पर कार्रवाई कब होगी?

या फिर ‘चुनिंदा कार्रवाई’ को ही जांच का नया नाम दे दिया गया है?

गुलाब सिंह मीणा सिर्फ एक कर्मचारी नहीं, व्यवस्था की उस कमजोरी का प्रतीक हैं जो समान दोषियों में भी भेदभाव करती है। जब तक दोषी सभी हैं, सज़ा भी सभी को होनी चाहिए।
नहीं तो व्यवस्था के चेहरे पर यह सबसे बड़ा व्यंग्य होगा – जहां गुलाब को कांटे मिले और काँटे फूल बन गए।

कैबिनेट की बैठक शुरू, पटिए पर बैठे सीएम, देवी अहिल्या की प्रतिमा रखी सामने

0

इंदौर / मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में  कैबिनेट की बैठक शुरू हो चुकी है।बैठक की शुरुआत में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए गए। 

कैबिनेट की बैठक शुरू                                                                       

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्री परिषद की बैठक राजवाड़ा में वंदे मातरम के गान के साथ आरंभ हुई। ये बैठक राजवाड़ा के गणेश हॉल में हो रही है। तय व्यवस्था के अनुसार बैठक के लिए सीएम और सभी मंत्री पटिए और गद्दे पर बैठे। देवी अहिल्या की प्रतिमा सीएम के सामने रखी हुई है।

मालवी पगड़ी में नजर आए सीएम मोहन यादव
कैबिनेट मीटिंग के लिए पहुंचने वाले सीएम मोहन यादव और मंत्रियों का मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पहले अहिल्या प्रतिमा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया माल्यार्पण, फिर कैबिनेट बैठक के लिए हॉल में गए। बैठक में शामिल होने के लिए मंत्री विजय शाह नहीं पहुंचे। उन्हें बैठक का एजेंडा भी नहीं भेजा गया है।लालबाग परिसर से राजवाड़ा तक मुख्यमंत्री और मंत्री एक बस में सवार होकर आए। सबसे आगे की सीट पर मुख्यमंत्री बैठे थे। फिर डिप्टी सीएम बैठे। बस दस मिनट में राजवाड़ा पहुंच गई।

सीएम पहुंचे राजबाड़ा
सीएम मोहन यादव राजवाड़ा पहुंच चुके हैं। इसके पहले वे जू और लालबाग पैलेस भी गए थे। सीएम ने  छात्रों से चर्चा भी की है।  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के ऐतिहासिक राजबाड़ा में  मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही है।  बैठक की शुरुआत लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण (फूल चढ़ाकर सम्मान) से होगी। यह बैठक राजवाड़ा के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर है। इसमें राज्य के विकास, जनता के भले और बेहतर शासन से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें भोपाल, इंदौर और ओंकारेश्वर से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

मेट्रोपॉलिटन रीजन एक्ट पर मुहर संभव

इंदौर के राजवाड़ा में हो रही कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश मेट्रोपॉलिटन नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025 (Metropolitan Act) को मंजूरी मिल सकती है। मध्यप्रदेश देश का 13वां राज्य बन जाएगा, जहां यह अधिनियम लागू होगा। इसके लागू होते ही भोपाल और इंदौर को  मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस योजना के तहत एकीकृत मास्टर प्लान (सभी विभागों की साझा योजना) तैयार की जाएगी। अगले 14 महीनों में एक खास प्लान बनाया जाएगा जिसमें रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य, घर और उद्योग जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए 18 विभागों से जानकारी मांगी गई है।

विजन 2047: भविष्य के 20 साल की योजना

बैठक में एक और खास मुद्दा होगा – “विजन 2047”, यानी राज्य अगले 20 साल में कहां पहुंचेगा, इस पर चर्चा होगी। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, पर्यावरण और महिलाओं के सशक्तिकरण पर लंबी अवधि की योजनाएं बनाई जाएंगी। सभी मंत्री अपने अपने विभाग का भविष्य का लक्ष्य बताएंगे।

स्वच्छता अभियान 2029 तक बढ़ सकता है

मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान को 2029 तक बढ़ाने पर भी बैठक में विचार किया जाएगा। इस योजना को आगे बढ़ाने में 227 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें से 167 करोड़ रुपये राज्य सरकार खर्च करेगी।

देवी अहिल्याबाई होलकर वाइल्डलाइफ सेंचुरी बनने की तैयारी

राज्य सरकार इंदौर और खरगोन की सीमा पर फैली कारकूट रेंज के करीब 7,000 हेक्टेयर क्षेत्र को देवी अहिल्याबाई होलकर वाइल्डलाइफ सेंचुरी घोषित करने जा रही है। यह मध्यप्रदेश की 26वीं सेंचुरी होगी और इसे अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक माना जाएगा।

इस सेंचुरी में जनापाव की पहाड़ियां, चोरल के जंगल और सुंदर घाटियाँ भी शामिल होंगी। जनापाव को भगवान परशुराम की जन्मस्थली माना जाता है और यहीं से चंबल समेत 8 नदियों का उद्गम होता है। मुख्यमंत्री इस सेंचुरी की आधिकारिक घोषणा भी कर सकते हैं।

मालवी परंपरा में स्वागत और भव्य भोजन की व्यवस्था

कैबिनेट बैठक में आने वाले सभी मेहमानों का स्वागत मालवी परंपरा के अनुसार किया जाएगा। बैठक के बाद राजवाड़ा के प्रथम तल पर पारंपरिक मालवी भोजन का आयोजन होगा। इसमें खासतौर पर स्थानीय व्यंजन जैसे दाल बाटी, दही बड़ा, मावा बाटी आदि परोसे जाएंगे।

राजवाड़ा परिसर में एक अस्थायी सचिवालय भी बनाया गया है, जहां बैठक से जुड़ी सभी प्रशासनिक कामकाज होंगे। सुरक्षा के लिए खास पुलिस दल तैनात किए गए हैं। बैठक की परिवहन, आवास और सुरक्षा की जिम्मेदारी अलग अलग अधिकारियों को दी गई है।

मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मदद के लिए लाइजनिंग अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। राजवाड़ा भवन का निर्माण श्रीमंत मल्हारराव होलकर महाराज ने शुरू किया था और इसे लोकमाता अहिल्या बाई होलकर ने पूरा किया था। उसी जगह अब मंत्रिमंडल की बैठक हो रही है, जहां उन्हें सम्मान दिया जाएगा।

1945 में हुई थी आखिरी बैठक

देवी अहिल्या बाई के समय में राजवाड़ा शासन और न्याय का मुख्य केंद्र था। उन्हीं की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए होलकर परिवार के सदस्य इस दरबार हॉल में कई अहम फैसले लेते थे। 1945 में यशवंतराव तृतीय ने यहां आखिरी बार मंत्रिमंडल की बैठक की थी।