Home Blog Page 593

अचानक कॉलेज पहुंचे मुख्यमंत्री, स्टूडेंट्स में छा गया जोश, बोले- यह सरप्राइज बेहद खास

0

 इंदौर  / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कैबिनेट बैठक से पहले अचानक होलकर साइंस कॉलेज का दौरा कर छात्रों को चौंका दिया। इस अप्रत्याशित मुलाकात से कॉलेज परिसर में उत्साह की लहर दौड़ गई

मंगलवार को इंदौर में आयोजित होने वाली कैबिनेट बैठक के लिए आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने होलकर साइंस कॉलेज पहुंच कर विद्यार्थियों से संवाद किया। यह क्षण विद्यार्थियों के लिए शुभाशीष से कम नहीं था। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. यादव को अपने सामने पाकर विद्यार्थियों के चेहरे की खुशी अलग ही दिख रही थी, चारों तरफ खुशी का माहौल था। मुख्यमंत्री डॉ. यादव, कैबिनेट बैठक के पूर्व होलकर साइंस कॉलेज का औचक निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने हार्टिकल्चर लैब का अवलोकन एवं फिजिकल एजुकेशन विंग के विद्यार्थियों से चर्चा भी की।

खेल के प्रति किया प्रोत्साहित
विद्यार्थियों से संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विद्यार्थियों  के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें  मन लगा कर पढ़ाई करने एवं खेल कूद गतिविधियों में सहभागिता करने हेतु प्रेरित किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, विद्यार्थियों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियों में सुविधाओं का विस्तार कर रही है। हमारे होनहार खिलाड़ियों ने प्रदेश का नाम रोशन किया है। आप सभी से मिलकर हमारी ऊर्जा भी दोगुनी हो जाती है। छात्रों ने कहा कि यह सरप्राइज बेहद खास रहा। छात्रों ने सीएम के साथ खूब फोटो भी खिंचवाए। 

कृषि विकास में अग्रणी राज्य
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कृषि विकास और विस्तार की संभावनाओ से भी विद्यार्थियों को रू-ब-रू कराया। उन्होंने शासन की कृषि संबंधी मुख्य योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि मध्य प्रदेश कृषि विकास में अग्रणी राज्य की भूमिका अदा करता है। संवाद के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महाविद्यालयीन विद्यार्थियों से सवाल-जवाब भी किए। विद्यार्थियों द्वारा बड़े उत्साह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब भी दिया गया। विद्यार्थियों ने बताया कि महाविद्यालय की ओर से खेल गतिविधियों के तहत हमें पचमढ़ी और मनाली शिविर में  ट्रैकिंग सहित अन्य गतिविधियां करवाई गई। विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने  विद्यार्थियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

इंदौर के राजवाड़ा में आज होगी कैबिनेट बैठक, विजन-2047- ‘विकसित मध्यप्रदेश’ पर भी होगा मंथन

0

 भोपाल / मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में होने वाली कैबिनेट बैठक राजनीतिक और विकासात्मक दृष्टि से बेहद अहम मानी जा रही है। बैठक में राज्य को ‘विकसित मध्यप्रदेश’ के रूप में आगे ले जाने वाले कई बड़े प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इसके अलावा  ‘विजन-2047’ की दिशा तय करने को लेकर भी मंथन होगा। 

प्रदेश की राजनीति और विकास योजनाओं के लिहाज से मंगलवार का दिन अहम रहने वाला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा में आयोजित की जा रही है। इस विशेष बैठक में ‘विकसित मध्यप्रदेश’ की दिशा में उठाए जाने वाले बड़े कदमों पर विचार किया जाएगा। साथ ही ‘विजन-2047’ के तहत भविष्य की रणनीतियों पर भी मंथन होगा।

मेट्रोपॉलिटन रीजन एक्ट पर मुहर संभव
बैठक में मध्यप्रदेश मेट्रोपॉलिटन नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025 के मसौदे को पेश किया जाएगा, जिसे मंजूरी मिलने की पूरी संभावना है। इस अधिनियम के लागू होते ही भोपाल और इंदौर को मेट्रोपॉलिटन रीजन के रूप में तेजी से विकसित करने का रास्ता साफ होगा। इससे मध्यप्रदेश देश का 13वां ऐसा राज्य बन जाएगा, जहां मेट्रोपॉलिटन एक्ट लागू होगा। इस क्षेत्रीय विकास योजना के तहत एकीकृत मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। 18 विभागों से संबंधित आंकड़े मंगवाए जा चुके हैं। अगले 14 माह में रीजनल डेवलपमेंट एंड इन्वेस्टमेंट प्लान तैयार किया जाएगा, जिसमें रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य, आवास और उद्योग जैसे प्रमुख क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी।

विजन-2047: अगले 20 वर्षों का रोडमैप
कैबिनेट बैठक में ‘विजन-2047’ पर भी विशेष चर्चा की जाएगी। सभी विभागों के मंत्री यह प्रस्तुत करेंगे कि वर्ष 2047 तक राज्य किन-किन क्षेत्रों में क्या लक्ष्य प्राप्त करना चाहता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, अधोसंरचना, पर्यावरण और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में दीर्घकालिक नीतियां प्रस्तावित की जा रही हैं।

स्वच्छता अभियान 2029 तक बढ़ाने पर विचार
बैठक में ‘मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान’ को वर्ष 2029 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर भी विमर्श होगा। इस विस्तार के लिए लगभग 227 करोड़ रुपये के खर्च का अनुमान है, जिसमें 167 करोड़ रुपये राज्यांश से जुटाए जाएंगे।  

देवी अहिल्याबाई होलकर वाइल्डलाइफ सेंचुरी की तैयारी पूरी
प्रदेश सरकार इंदौर-खरगोन सीमा पर फैली कारकूट रेंज के लगभग 7,000 हेक्टेयर क्षेत्र को देवी अहिल्याबाई होलकर वाइल्डलाइफ सेंचुरी घोषित करने जा रही है। यह राज्य की 26वीं सेंचुरी होगी और इसे अहिल्याबाई होलकर की 300वीं जयंती के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक रूप में स्थापित किया जाएगा। इस सेंचुरी में जनापाव की पहाड़ियों को भी शामिल किया जाएगा, जो भगवान परशुराम की जन्मस्थली मानी जाती हैं और जहां से चंबल सहित आठ नदियों का उद्गम होता है। चोरल के घने जंगल और सुरम्य घाटियां भी इसके दायरे में आएंगी। सीएम सेंचुरी की भी घोषणा कर सकते हैं। 

मालवी पगड़ी में नजर आए सीएम मोहन यादव, कुछ देर में शुरू होगी कैबिनेट बैठक

0

इंदौर / मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कुछ देर में  कैबिनेट की बैठक शुरू होने वाली है। इस बैठक की शुरुआत लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाकर होगी। सीएम राजवाड़ा पहुंच चुके हैं. 

मालवी पगड़ी में नजर आए सीएम मोहन यादव
कैबिनेट मीटिंग के लिए पहुंचने वाले सीएम मोहन यादव और मंत्रियों का मालवी पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। इसके पहले अहिल्या प्रतिमा पर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने किया माल्यार्पण, फिर कैबिनेट बैठक के लिए हॉल में गए। बैठक में शामिल होने के लिए मंत्री विजय शाह नहीं पहुंचे। उन्हें बैठक का एजेंडा भी नहीं भेजा गया है।लालबाग परिसर से राजवाड़ा तक मुख्यमंत्री और मंत्री एक बस में सवार होकर आए। सबसे आगे की सीट पर मुख्यमंत्री बैठे थे। फिर डिप्टी सीएम बैठे। बस दस मिनट में राजवाड़ा पहुंच गई। 

सीएम पहुंचे राजबाड़ा
सीएम मोहन यादव राजवाड़ा पहुंच चुके हैं। इसके पहले वे जू और लालबाग पैलेस भी गए थे। सीएम ने  छात्रों से चर्चा भी की है।  मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के ऐतिहासिक राजबाड़ा में  मुख्यमंत्री मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हो रही है।  बैठक की शुरुआत लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा पर माल्यार्पण (फूल चढ़ाकर सम्मान) से होगी। यह बैठक राजवाड़ा के भूतल (ग्राउंड फ्लोर) पर है। इसमें राज्य के विकास, जनता के भले और बेहतर शासन से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा की जाएगी। इसमें भोपाल, इंदौर और ओंकारेश्वर से जुड़े कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं।

मेट्रोपॉलिटन रीजन एक्ट पर मुहर संभव

इंदौर के राजवाड़ा में हो रही कैबिनेट बैठक में मध्यप्रदेश मेट्रोपॉलिटन नियोजन एवं विकास अधिनियम 2025 (Metropolitan Act) को मंजूरी मिल सकती है। मध्यप्रदेश देश का 13वां राज्य बन जाएगा, जहां यह अधिनियम लागू होगा। इसके लागू होते ही भोपाल और इंदौर को  मेट्रोपॉलिटन क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा।

इस योजना के तहत एकीकृत मास्टर प्लान (सभी विभागों की साझा योजना) तैयार की जाएगी। अगले 14 महीनों में एक खास प्लान बनाया जाएगा जिसमें रोजगार, पर्यटन, स्वास्थ्य, घर और उद्योग जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए 18 विभागों से जानकारी मांगी गई है।

विजन 2047: भविष्य के 20 साल की योजना

बैठक में एक और खास मुद्दा होगा – “विजन 2047”, यानी राज्य अगले 20 साल में कहां पहुंचेगा, इस पर चर्चा होगी। इसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचा, पर्यावरण और महिलाओं के सशक्तिकरण पर लंबी अवधि की योजनाएं बनाई जाएंगी। सभी मंत्री अपने अपने विभाग का भविष्य का लक्ष्य बताएंगे।

स्वच्छता अभियान 2029 तक बढ़ सकता है

मुख्यमंत्री स्वच्छता अभियान को 2029 तक बढ़ाने पर भी बैठक में विचार किया जाएगा। इस योजना को आगे बढ़ाने में 227 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है, जिसमें से 167 करोड़ रुपये राज्य सरकार खर्च करेगी।

देवी अहिल्याबाई होलकर वाइल्डलाइफ सेंचुरी बनने की तैयारी

राज्य सरकार इंदौर और खरगोन की सीमा पर फैली कारकूट रेंज के करीब 7,000 हेक्टेयर क्षेत्र को देवी अहिल्याबाई होलकर वाइल्डलाइफ सेंचुरी घोषित करने जा रही है। यह मध्यप्रदेश की 26वीं सेंचुरी होगी और इसे अहिल्याबाई की 300वीं जयंती पर पर्यावरण संरक्षण का प्रतीक माना जाएगा।

इस सेंचुरी में जनापाव की पहाड़ियां, चोरल के जंगल और सुंदर घाटियाँ भी शामिल होंगी। जनापाव को भगवान परशुराम की जन्मस्थली माना जाता है और यहीं से चंबल समेत 8 नदियों का उद्गम होता है। मुख्यमंत्री इस सेंचुरी की आधिकारिक घोषणा भी कर सकते हैं।

मालवी परंपरा में स्वागत और भव्य भोजन की व्यवस्था

कैबिनेट बैठक में आने वाले सभी मेहमानों का स्वागत मालवी परंपरा के अनुसार किया जाएगा। बैठक के बाद राजवाड़ा के प्रथम तल पर पारंपरिक मालवी भोजन का आयोजन होगा। इसमें खासतौर पर स्थानीय व्यंजन जैसे दाल बाटी, दही बड़ा, मावा बाटी आदि परोसे जाएंगे।

राजवाड़ा परिसर में एक अस्थायी सचिवालय भी बनाया गया है, जहां बैठक से जुड़ी सभी प्रशासनिक कामकाज होंगे। सुरक्षा के लिए खास पुलिस दल तैनात किए गए हैं। बैठक की परिवहन, आवास और सुरक्षा की जिम्मेदारी अलग अलग अधिकारियों को दी गई है।

मंत्रियों और वरिष्ठ अधिकारियों की मदद के लिए लाइजनिंग अधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं। राजवाड़ा भवन का निर्माण श्रीमंत मल्हारराव होलकर महाराज ने शुरू किया था और इसे लोकमाता अहिल्या बाई होलकर ने पूरा किया था। उसी जगह अब मंत्रिमंडल की बैठक हो रही है, जहां उन्हें सम्मान दिया जाएगा।

1945 में हुई थी आखिरी बैठक

देवी अहिल्या बाई के समय में राजवाड़ा शासन और न्याय का मुख्य केंद्र था। उन्हीं की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए होलकर परिवार के सदस्य इस दरबार हॉल में कई अहम फैसले लेते थे। 1945 में यशवंतराव तृतीय ने यहां आखिरी बार मंत्रिमंडल की बैठक की थी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इंदौर के कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय को दी किंग कोबरा (मेल) की सौगात

0

भोपाल / मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्करकी नगरी इंदौर में आयोजित होने वाली मंत्री परिषद की बैठक से पहले आज  सुबह कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय का भ्रमण किया। उन्होंने यहां पर किंग कोबरा (मेल) की सौगात भी दी।

मुख्यमंत्री डॉ.  यादव ने कर्नाटक के पीलीकुला बायोलॉजिकल पार्क से लाए गए किंग कोबरा (मेल) को स्नैक पार्क में छोड़ा।  इंदौर किंग कोबरा का प्राकृतिक आवास नहीं है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिड़ियाघर प्रबंधन द्वारा  किंग कोबरा (मेल) के लिए बनाए गए आवास की सराहना की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशानुसार बेहतर इको-सिस्टम के लिए सर्प संरक्षण के लिए किंग कोबरा की ब्रीडिंग हेतु चिड़ियाघर में विशेष फेसिलिटी बनाई गई हैं। अभी तक प्राणी संग्रहालय में मादा किंग कोबरा थी अब नर किंग कोबरा के आने से प्राकृतिक रूप से ब्रीडिंग हो सकेगी जो इको सिस्टम के लिए लाभप्रद सिद्ध होगी।

किंग कोबरा अपनी लंबाई, ज़हर और अनोखे व्यवहार के लिए जाना जाता है। किंग कोबरा दुनिया का सबसे लंबा विषैला सर्प है, जिसकी लंबाई 18 फीट तक हो सकती है। किंग कोबरा को सबसे बुद्धिमान साँपों में से एक माना जाता है, क्योंकि यह परिस्थितियों के अनुसार अपने शिकार करने की रणनीति बदलता है। मादा किंग कोबरा अन्य साँपों से अलग होती हैं क्योंकि वे घोंसला बनाकर अंडों को सेती हैं।

किंग कोबरा जैव विविधता और इको सिस्टम के लाभदायक होते है और किसानों के मित्र कहे जाते हैं।

बर्ड पार्क का भ्रमण

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्राणी संग्रहालय में स्थित बर्ड पार्क का भ्रमण किया। मुख्यमंत्री बर्ड पार्क में पक्षियों की विविधता और विभिन्न प्रजातियों को देख कर अभिभूत हो गए। उन्होंने पक्षियों को स्वयं अपने हाथ से दाना खिलाया। इसके अतिरिक मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने चिड़ियाघर के भ्रमण के दौरान शुतुरमुर्ग , पॉकेट मंकी और अन्य प्राणियों को निहारा।

चिड़ियाघर के भ्रमण में मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव के साथ इंदौर महापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव , अन्य जनप्रतिनिधि और चिड़ियाघर निदेशक डॉ. उत्तम यादव एवं उपस्थित रहे।

भाजपा नेताओं के विवादित बयानों पर आष्टा में विरोध

0

आष्टा / उपमुख्यमंत्री देवड़ा के सेना विरोधी बयान पर कांग्रेस का हंगामा, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
मध्य प्रदेश के आष्टा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को एसडीएम स्वामी उपाध्याय मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा भारतीय सेना के बारे में दिए गए बयान पर कार्रवाई की मांग की।
कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता हरपाल सिंह ठाकुर ने कहा कि देवड़ा ने सेना का अपमान किया है। उन्होंने सेना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चरणों में नतमस्तक बताया था।
ठाकुर के अनुसार, ऐसा बयान देने वाला व्यक्ति किसी संवैधानिक पद पर रहने के योग्य नहीं है। कांग्रेस ने मंत्री विजय शाह के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की।
शाह पर कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप है। न्यायालय के आदेश पर एफआईआर दर्ज होने के बावजूद अभी तक उनकी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र शोभा खेड़ी ने सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते के बयान पर भी आपत्ति जताई।
कुलस्ते ने सार्वजनिक रूप से श्हमारे आतंकवादीश् शब्द का प्रयोग किया था। कांग्रेस ने इस बयान की जांच और आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग की है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। यह कार्रवाई कांग्रेस कमेटी आष्टा के नेतृत्व में की गई।

भाजपा 10 दिन चलाएगी महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित अभियान

0

सीहोर / भाजपा के केंद्रीय और प्रदेश नेतृत्व ने लोकमाता अहिल्या बाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर जिला एवं मंडल स्तर पर कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए हैं। इन कार्यक्रम की रूपरेखा कैसी होगी, अतिथि का चयन और कार्यक्रम की लाइन तय करने के लिए सोमवार को जिला भाजपा कार्यालय में एक दिवसीय कार्याशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने संबोधित किया। जिला कार्यशाला में 21 से 31 मई तक होने वाले सभी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा हुई। जिले में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाई गई।
जिला स्तरीय टोली समिति की बैठक एवं कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि मालवा की शासक रही देवी अहिल्या बाई होल्कर जी की 300वीं जयंती पर भाजपा देशभर में 21 से 31 मई तक समावेशी सुशासन अभियान चलाएगी। इस अभियान में अहिल्याबाई होल्कर की विरासत और भाजपा के समावेशी सुशासन मॉडल का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस अभियान के दौरान प्रदर्शनी, महिला जनप्रतिनिधि सम्मेलन, सिंदूर यात्रा, रंगोली, भाषण प्रतियोगिता, मैराथन दौड़, कवि सम्मेलन, बालिकाओं का सम्मान, नृत्य नाटिका, नुक्कड़ नाटक, संगोष्ठी आदि का आयोजन किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष मेवाड़ा ने कार्यशाला में बताया कि अहिल्या बाई होल्कर ने अपने समय में जो धार्मिक, सामाजिक और संस्कृतिक उत्थान के कार्य किए थे, उसी के प्रेरणा स्वरूप केंद्र की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देशभर में कार्य कर रही है। इस अभियान में समावेशी एवं सुशासन को लेकर भाजपा के विजन और रानी अहिल्याबाई की विरासत को जोड़कर पेश किया जाएगा। भाजपा जिला अध्यक्ष मेवाड़ा ने कहा कि इस दौरान महिला सशक्तिकरण एवं लोक कल्याण से जुड़ी केंद्र व भाजपा शासित राज्यों की योजनाओं का भी प्रचार किया जाएगा। जिले के सभी मंडलों में दिए गए कार्य की योजना बनाई जाए। कार्यशाला में कार्यक्रम को लेकर जिला टोली का गठन किया गया है। मंडल स्तर पर भी संगठन की तरफ से दिए गए कार्य 31 मई तक पूर्ण करने है।
भाजपा कार्यकर्ता जिले के सभी मंडलों में सभी धार्मिक स्थानों, मंदिरों और नदी के घाटों की सफाई कर स्वच्छता अभियान को आगे बढ़ाएंगे। महेश्वरी साड़ी की प्रदर्शनी, हथकरघा हाट का आयोजन, नारी शक्ति पर केंद्रित सम्मेलन और दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। कार्यशाला को महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रितु जैन ने कहा कि पुण्यश्लोका अहिल्याबाई होलकर जी की 300वीं जयंती पर जिले से लेकर मंडल स्तर तक होने वाले सभी कार्यक्रम में महिला मोर्चा की भागीदारी रहेगी।
जिले में 21 से 31 मई तक आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने 5 सदस्यों की एक टोली गठित की है। इसमें संयोजक राजकुमार, सहसंयोजक रितु आनंद जैन और सदस्य के रूप में अनीता लखेरा, नूतन राठौर, उमेश शर्मा को नियुक्त किया है । इसी तरह प्रत्येक मंडल में भी 5-5 सदस्यों की टोली का गठन मंडल अध्यक्ष द्वारा किया जाएगा। सोमवार को कार्यशाला में जिला महामंत्री रवि नागले, जिला उपाध्यक्ष राजेन्द्र राजपूत, जिला मंत्री नूतन राठौर, जिला कार्यालय मंत्री पंकज गुप्ता,उ मेश शर्मा आदि मौजूद थै।

रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्री शताब्दी के अवसर पर 31 मई को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन

0

बिलकिसगंज / रानी अहिल्याबाई होल्कर की त्री शताब्दी के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। 31 मई को होने वाले भव्य कार्यक्रम को लेकर सोमवार को कार्यक्रम के शहरी प्रभारी सुरेश गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर सहित वार्ड क्रमांक एक और चार के पार्षदों ने अनेक स्थानों पर बैठक कर इस कार्यक्रम को भव्य रूप से मनाए जाने की अपील की है। कार्यक्रमों का समापन 31 मई को महिला सशक्तिकरण सम्मेलन के साथ होगा।
इस मौके पर वार्ड क्रमांक एक के पार्षद सुनीता राय और वार्ड क्रमांक चार के पार्षद राजेश मांझी ने यहां पर उपस्थित बड़ी संख्या में आई महिलाओं को बताया कि रानी अहिल्याबाई होल्कर त्री शताब्दी के अवसर पर भाजपा ने अभियान चलाने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि रानी अहिल्याबाई ने अपने समय में दूरदर्शी निर्णय लिए। जल संरक्षण के लिए जलाशय बनवाए। नदियों और घाटों का विकास करवाया। मंदिरों का जीर्णोद्धार कराया। महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए। रानी अहिल्याबाई के कार्य वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणादायी हैं। उनके द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी आज की पीढ़ी तक पहुंचनी चाहिए। यह भाजपा और सभी की नैतिक जिम्मेदारी है कि उस काल में किए गए शानदार कार्यों से लोगों को अवगत कराया जाए। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर के अलावा वार्ड पार्षद लोकेन्द्र वर्मा और

सीहोर में हत्या के तीन आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

0

सीहोर / के इछावर में जमीन विवाद को लेकर हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। रामदासी गांव निवासी राकेश मालवीय ने पुलिस को बताया कि गांव के पर्वत और उसका बेटा रामनिवास मोगिया तथा भैय्यालाल उनके घर के बाहर आकर गालियां दे रहे थे।
जब राकेश ने गालियां देने का कारण पूछा तो पर्वत ने कहा कि उन्होंने उसकी जमीन पर मकान क्यों बना लिया। इसी विवाद में आरोपियों ने राकेश और उनके भाई महेश पर लोहे की फारसी, बल्लम और डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में महेश को गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई।
साइबर सेल की मदद से पकड़ाए आरोपी
एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश पर एएसपी सुनीता रावत और एसडीओपी भैरूंदा दीपक कपूर के मार्गदर्शन में टीआई इछावर निरीक्षक ब्रजेश कुमार ने तीन टीम गठित कीं। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में साइबर सेल की मदद ली। आरोपियों को जाट मुहाई गांव से पर्वतसिंह के साढू अनिल के मकान से गिरफ्तार किया गया। पकड़े गए आरोपियों में पर्वत मोगिया, रामनिवास मोगिया और भैय्यालाल कोरकू शामिल हैं। सभी आरोपियों को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को नहीं मिली सैलरी, कंपनियां बोलीं सरकार से नहीं मिला बजट

0

भोपाल / स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी को महीनों से सैलरी नहीं मिल रही है। जबकि प्रमुख सचिव ने सभी सीएमएचओ को एक तारीख को सैलरी देने का निर्देश जारी किया है। आउटसोर्स कंपनियों का कहना है कि सरकार द्वारा हमें बजट नहीं दिया जा रहा है।

मध्य प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले आउटसोर्स कर्मचारी को महीनों से सैलरी नहीं मिल रही है। जबकि प्रमुख सचिव ने सभी सीएमएचओ और संबंधित अधिकारियों को लेटर जारी कर एक तारीख को सैलरी देने का निर्देश जारी किया है। लेकिन कई जिलों में सात-आठ महीने से सैलरी नहीं मिली है। इधर आउटसोर्स कंपनियों का कहना है कि सरकार द्वारा हमें बजट नहीं दिया जा रहा है, इसलिए कर्मचारियों का भुगतान नहीं हो पा रहा है। एक कंपनी ने तो यहां तक कहा कि हमने 2 महीने की सैलरी अपने जेब से दी है। जबकि सरकार से अभी तक हमें भुगतान नहीं किया गया है।

कम वेतन पर काम करने को मजबूर
दरअसल सरकार ने कार्यालयों में आवश्यक मानव संसाधन मुहैया कराने का काम निजी कंपनियों को सौंप दिया है। सीधे नियुक्ति देने से बचने की इस प्रशासनिक रणनीति का खामियाजा आऊटसोर्स कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। प्रदेश में ढ़ाई लाख से अधिक संख्या में मौजूद यह श्रमिक कलेक्टर दर से भी कम वेतन पर जहां काम करने को मजबूर है। वहीं इनको महीनों वेतन के लिए भी इंतजार करना पड़ रहा है। इसमें उज्जैन, शहडोल और उमरिया जिलों में तो पिछले 7-8 महीनों से वेतन लंबित है। सागर में 4 माह और नर्मदापुरम, कटनी व धार में 3 माह के साथ अनूपपुर में 2 माह से वेतन नहीं मिला है।

नवंबर माह के बाद वेतन नहीं मिला
 र्दापुरम में काम करने वाली कंपनी के ठीकेदार अनुराग शर्मा ने बताया कि सरकार की तरफ से बजट नहीं मिल रहा है। ऑपरेटर को नवंबर माह के बाद वेतन नहीं मिला है। मां की कर्मचारियों को भी दिसंबर के बाद वेतन नहीं दिया गया। 

अपनी जेब से 2 महीने का वेतन दिया
जिला सागर में रत्न कोरियर कंपनी , प्रतीक शर्मा ने बताया कि बजट का इशू हो रहा है। बजट का लोकेशन होना है जो अगले 8 दिन में हो जाएगा। हमने अपनी जेब से 2 महीने का वेतन कर्मचारियों को दिया है और आगे नहीं कर सकते हैं। इससे ज्यादा कर पाना हमारे लिए मुश्किल है। 

मार्च महीने से कर्मचारियों का पेमेंट नहीं हो पाया
 उमरिया जिले में काम करने वाली कंपनी के रितेश गुप्ता ने बताया कि मार्च महीने से कर्मचारियों का पेमेंट नहीं हो पाया है क्योंकि विभाग में बजट नहीं है। उनके पास बजट नहीं है अभी नया सत्र आया है तो हो सकता है कि बजट मिल जाए। हमने सरकार से मांग की है जैसे ही बजट आएगा कर्मचारियों का पेमेंट हो जाएगा।

वेतन मांगों तो चली जाती है नौकरी
मप्र एनएचएम आऊटसोर्स कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष कोमल सिंह ने बताया कि एनएचएम ने संविदा कर्मचारियों को आऊटसोर्स में कर दिया। समय पर वेतन नहीं मिलता और मांग करने पर नौकरी से निकाल दिया जाता है। कई बार ज्ञापन, प्रदर्शन किये गए, लेकिन सरकार ने ढाई लाख कर्मचारियों के हितों को दरकिनार ही किया है।

इन जिलों सबसे ज्यादा परेशानी
1.जिला उज्जैन के कई आउट सोर्स (सपोर्ट स्टाफ)  कर्मचारियों को 7 माह वेतन नहीं दिया गया  है।
2- जिला शहडोल के ब्लॉक ब्यौहारी सहित अन्य सभी ब्लॉक में पोषण पुनर्वास के सपोर्ट स्टाफ एव डाटा एंट्री ऑपरेटर को 8 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है। 
3- जिला नर्मदा पुरम में, आउट सोर्स कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं मिला है।
4- जिला कटनी में आउट सोर्स स्वास्थ्य कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नही दिया गया है।
5- जिला अनूपपुर में आउट सोर्स कर्मचारियों को 2 माह से वेतन नहीं मिला है। 
6- जिला उमरिया के पाली ब्लॉक में आउट सोर्स कर्मचारियों को 7 माह से वेतन नहीं दिया गया है।
7- जिला सागर में आउट सोर्स कर्मचारियों को 4 माह से वेतन नहीं दिया गया है।
8- जिला धार में आउट सोर्स कर्मचारियों को 3 माह से वेतन नहीं मिल रहा है।

सोने-चांदी के गहने सहित नगदी चोरी

0

सीहोर / जिले के श्यामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बैरागढ़ खुमान में चोरी की वारदात हुई है। सुनेर सिंह मेवाड़ा के घर से चोर रात में सोने का हार और अंगूठी चुरा ले गए। चोर चांदी की पाजेब और पट्टी के साथ नकदी भी ले गए। घटना की सूचना सुनेर सिंह के भतीजे ओमप्रकाश मेवाड़ा ने हंड्रेड डायल को दी।
श्यामपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। बताया गया है कि अज्ञात चोर इस मकान से कीमती आभूषण, नगद राशि और हजारों रुपए का सामान भी चुरा कर ले गए हैं।
सुनेर सिंह मेवाड़ा ने श्यामपुर थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी संध्या मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है। एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि चोरी के इस मामले में सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई थी और पुलिस की जांच तेजी से आगे बढ़ रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
इससे पहले सीहोर नगर के इंग्लिश पुरा क्षेत्र में भी एक दुकान में चोरी हुई थी। वह मामला अभी तक अनसुलझा है। इस प्रकार नगरीय क्षेत्र अथवा सीहोर जिले का ग्रामीण क्षेत्र दोनों ही स्थान पर इन दोनों चोर लगातार चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।