सीहोर / विगत आठ सालों से सत्य समिति की ओर से निर्धन, बेसहारा और असहाय व्यक्ति का दाह संस्कार कराया जा रहा है। इससे प्रेरित होकर प्रेरणा महिला मंडल आगामी दिनों में होने वाले छावनी और मंडी विश्राम घाट पर निर्माण कार्य सहित अंतिम संस्कार के लिए समाजसेवी हरीश अग्रवाल को पांच हजार रुपए की राशि भेंट की है। समिति सत्य के अध्यक्ष शंकर प्रजापति ने बताया कि अब तक करीब 105 से अधिक असहाय व्यक्ति का दाह संस्कार किया है। जब भी कोई सूचना हमें मिलती है हमारी समिति के सदस्य द्वारा पूर्ण विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया जाता है।
गत दिनों भी गंज सिलावट मोहल्ला निवासी व्यक्ति की सूचना मिलने पर समिति विश्राम घाट पर इनका अंतिम संस्कार करवाया गया था। समिति के सदस्यों ने आज से आठ साल पहले असहाय निशक्त एवं निर्धन जनों के अंतिम संस्कार तथा क्रिया कर्म हेतु समिति के माध्यम से आपसी सहयोग एवं नगर के लोगों से सहयोग लेकर अंतिम संस्कार एवं अन्य कार्यक्रम कराए जाएंगा, जिससे मृत व्यक्ति की आत्मा को मुक्ति मिल सके। उस संकल्प को आज भी निरंतर करते आ रहे है। पहले आधा दर्जन संस्था में सहयोग करते थे, लेकिन अब सदस्यों की संख्या पुनित कार्य के लिए बढ़ती जा रही है।
अन्य सदस्य को जैसे ही निर्धन व्यक्ति के मृत होने की जानकारी मिलती है, वैसे ही संस्था के द्वारा उसके अंतिम संस्कार का इंतजाम किया जाता है। शहर के करीब 15 से 20 सदस्यों वाली यह समिति के अध्यक्ष श्री प्रजापति बताते हैं कि दुख की इस घड़ी में किसी भी जाति धर्म के निर्धन परिवार के लोग जब मृत शरीर का अंतिम संस्कार का खर्च उठाने में सक्षम नहीं होते हैं। तब समिति के सदस्यों द्वारा मृत शरीर के अंतिम संस्कार का सम्पूर्ण खर्च समिति द्वारा व्यय किया जाता है। सत्य की ओर नामक संस्था में शहर के कई व्यापारी और समाज सेवी जुड़े हैं जो असहाय व लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिये सामग्री उपलब्ध कराते हैं। इस कार्य को लेकर प्रेरणा महिला मंडल की ममता पितलिया, कांता गट्टानी, निर्मला व्यास, शशि विजयवर्गीय अनिता अग्रवाल, हेमा अग्रवाल, अनिता वियाणी, किरण सोनी, कृष्णा साहू, मंजू राठौर, नंदनी जैन, कांता गांधी, रीता दुबे, मधु, शशी कोली आदि ने समिति की ओर से समाजसेवी हरीश अग्रवाल को अनुदान राशि भेंट की।
सत्य समिति को प्रेरणा महिला मंडल ने सौंपी पांच हजार की राशि शहर के छावनी और मंडी विश्राम घाट किया जाएगा निर्माण
देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में विश्व संवाद केंद्र मध्य प्रदेश व पत्रकार परिषद सीहोर द्वारा पत्रकार सम्मान समारोह का किया आयोजन
सीहोर / विश्व संवाद केंद्र मध्य प्रदेश व पत्रकार परिषद सीहोर द्वारा स्थानीय ब्लू स्टार होटल में देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। साथ ही समाज परिवर्तन के पांच विषयों नागरिक कर्तव्य, स्वदेशी, समरसता, कुटुंब प्रबोधन व पर्यावरण पर चर्चा की। कार्यक्रम का प्रारंभ देवर्षि के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार पुरुषोत्तम कुइया, विशेष अतिथि वरिष्ठ पत्रकार विमल जैन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नगर संघ चालक भारत सोनी उपस्थित थे। कार्यक्रम ब्लू बर्ड स्कूल के चेयरमैन बसन्त दासवानी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। मुख्य वक्ता के रूप में वरिष्ठ पत्रकार सतीश एलिया ने कहा, देवर्षि नारद तीनों लोकों में संवाद स्थापित करने वाले पहले पत्रकार थे। वे सकारात्मक संवाद के प्रतीक थे। नारद जी की पत्रकारिता का मूल उद्देश्य समाज कल्याण था। पत्रकारिता दंभ रहित और राष्ट्र हित में होना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जयंत दासवानी, आकाश माथुर, नितिन जौहरी, सक्षम पालीवाल, दिनेश तिवारी, विमल राय, पंकज पंजवानी, हिमालय गोहिया, पवन विश्वकर्मा, नरेश मेवाडा, सुरेंद्र राय, धर्मेंद्र राय, राजेंद्र नागर, कमलेश परमार, धीरज साहू, नितेश योगी आदि पत्रकार गण उपस्थित थे। अंत में आभार धर्मेंद्र राय ने प्रकट किया।
पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में भंडारे का आयोजन
सीहोर / हर साल की तरह इस साल भी शहर के बड़ा बाजार स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर समिति के तत्वाधान में भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा, समाजसेवी अखिलेश राय, विधायक सुदेश राय, नरेश मेवाड़ा, मोहितराम पाठक, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, सन्नी महाजन, राजीव गुजराती, आशीष गहलोत, मनोज दीक्षित मामा का समिति के अध्यक्ष मनोज जैन, भंडारा समिति के अध्यक्ष सिद्धार्थ सोनी, महेश पारिक, कमलेश पारिक सहित अन्य स्वागत सम्मान किया।
भंडारे से पहले समिति के पदाधिकारियों के द्वारा आस्था और उत्साह के साथ सुबह भगवान शिव का विशेष अभिषेक किया और उसके पश्चात रात्रि में महा आरती के पश्चात प्रसादी का वितरण किया। इस मौके पर यहां पर आने वाले श्रद्धालुओं को समिति और श्रद्धालुओं ने भोजन प्रसादी का वितरण किया। देर रात्रि तक चल इस भव्य भंडारे में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्रवासी पहुंचे।
कुबेरेश्वरधाम पर संध्या आरती में उमड़ा आस्था का सैलाब
सीहोर / देश भर में शिवमहापुराण कथाओं से शिव भक्ति की अलख जगाने वाले प्रख्यात कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा की आगामी कथा दिल्ली में होने वाली है। जिला मुख्यालय स्थित कुबेरेश्वरधाम पर नियमित रूप से यहां पर संध्या आरती का क्रम जारी रहता है। रविवार को भी सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं आरती में शामिल हुए। इस मौके पर रविवार की शाम को अपने प्रवचन के दौरान पंडित श्री मिश्रा ने कहाकि भगवान शिव की आराधना करने वाला भक्त कभी दुखी नहीं रहता। भगवान भोलेनाथ हर भक्त की सुनते हैं। भोले की भक्ति में शक्ति होती है। भगवान भोलेनाथ कभी भी किसी भी मनुष्य की जिंदगी का पासा पलट सकते हैं। बस भक्तों को भगवान भोलेनाथ पर विश्वास करना चाहिए और उनकी प्रतिदिन आराधना करनी चाहिए।
यहां पर नियमित रूप से देश की सबसे बड़ी भोजनशाला में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी निशुल्क प्रदान की जाती है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं को क्रम अनुसार निशुल्क रुद्राक्ष का वितरण किया जाता है।
शाम पांच बजे के करीब-करीब एक घंटे तेज बारिश हुई
दोराहा/चरनाल
क्षेत्र लगातार बन रहा है और बादलों की घनता बढ़ रही है। सीहोर जिले के ग्राम चरनाल में एक मौसम में बदलाव देखने को मिला। तेज हवा के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से जरूर राहत मिली, लेकिन शादी समारोह में बारिश मुसीबत बन गई।
रविवार को दोराहा क्षेत्र में भी बेमौसम बारिश का दौर जारी रहा। क्षेत्र में अचानक मौसम बदलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली, लेकिन इससे फसलों पर भी असर पड़ने की संभावना है।
बारिश के कारण
मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण क्षेत्र में बारिश हो रही है। यह विक्षोभ मध्य प्रदेश और उसके आसपास के क्षेत्रों में सक्रिय है, जिससे बारिश हो रही है।
लोगों को राहत
बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। क्षेत्र में तापमान में गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिली है।
आगे की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार, आगामी दिनों में भी क्षेत्र में बारिश होने की संभावना है। लोगों को सलाह दी गई है कि वे मौसम की जानकारी लेते रहें और आवश्यक सावधानियां बरतें।
क्षेत्र में बेमौसम बारिश का दौर जारी है, जिससे फसलों पर प्रभाव पड़ने की संभावना है। किसानों को अपनी फसलों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने की सलाह दी गई है। लोगों को गर्मी से राहत मिली है, लेकिन आगे भी मौसम की जानकारी लेते रहने की आवश्यकता है।
युवा कांग्रेस नेता ने युवती से किया दुष्कर्म, पीड़िता ने कहा – 10 साल तक रिलेशन में रहा, शादी का झांसा देकर बनाता रहा संबंध
दुर्ग. शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी युवा कांग्रेस का पूर्व प्रदेश महासचिव है। युवती ने थाने में मामले की शिकायत की थी, जिसमें उन्होंने बताया कि 10 साल तक रिलेशन में रहने के बाद आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। पूरा मामला दुर्ग जिले के पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र का है।
गर्भवती होने पर कराया एबॉर्शन
युवती का आरोप है कि गर्भवती होने पर युवक ने उसे शादी करने का झूठा वादा किया और एबॉर्शन करा दिया। कुछ दिन पहले लड़की को पता चला कि आमिर किसी दूसरी लड़की से शादी करने जा रहा है, इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। युवती ने शादी के लिए दबाव बनाया। जब युवती शादी की जिद पर अड़ गई तो आमिर ने लड़की से शादी करने से ही मना कर दिया। इसके बाद लड़की ने पद्मनाभपुर थाने में जाकर मामले की शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है।
RR vs PBKS IPL 2025:
राजस्थान के खिलाफ पंजाब ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11 और मैच
डीआर न्यूज इंडिणया
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते बीते 8 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन को स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद बीते शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लीग के 58वें मुकाबले से आईपीएल के बाकी सीजन की शुरुआत होनी थी। लेकिन बारिश की खलल की वजह से मैच रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को 1-1 मिला। अब आज लीग के 59वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने सामने है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।
RR vs PBKS IPL 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते बीते 8 मई को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2025) के 18वें सीजन को स्थगित कर दिया गया था, जिसके बाद बीते शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच लीग के 58वें मुकाबले से आईपीएल के बाकी सीजन की शुरुआत होनी थी। लेकिन बारिश की खलल की वजह से मैच रद्द कर दिया गया और दोनों टीमों को 1-1 मिला। अब आज लीग के 59वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) और पंजाब किंग्स (PBKS) जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने सामने है। पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है।PauseUnmute
बता दें कि PBKS ने अब तक 11 में से 7 मैच जीतकर प्लेऑफ की रेस में बनी हुई हैं, जबकि सिर्फ 3 जीत दर्ज करने वाली RR प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है। ऐसे में सवाई मानसिंह स्टेडियम में होने वाले इस मैच को जीतकर PBKS प्लेऑफ की ओर कदम बढ़ाना चाहेगी। दोनों टीमों के के बीच यह मैच आज दोपहर 3:30 बजे से खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले आइए इस स्टेडियम की पिच रिपोर्ट, RR बनाम PBKS के हेड-टू-हेड आंकड़ों और मैच से जुड़ी बाकी जरूरी अपडेट्स पर एक नज़र डालते हैं।सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच रिपोर्ट
सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच काली मिट्टी से बनी है, जो आमतौर पर बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों को मदद करती है। यहां पिछले कुछ मैचों में टीमों ने बड़े स्कोर बनाए हैं। मैच के शुरुआती ओवरों से तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। चूंकि, मैदान की बाउंड्री बड़ी है, इसलिए बल्लेबाजों को रन बनाना चुनौतीपूर्ण होगा। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम बोर्ड पर बड़ा स्कोर लगाने के इरादे से उतरेगी।
सवाई मानसिंह स्टेडियम में IPL के आंकड़े
सवाई मानसिंह स्टेडियम में अब तक 61 IPL मैच खेले जा चुके हैं। यहां पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 22 और बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीमों ने 39 मैच जीते हैं। यहां पहली पारी का औसत स्कोर 163 रन है। यहां उच्चतम स्कोर SRH (217/6 बनाम RR, 2023) और न्यूनतम RR (59, बनाम RCB, 2023) के नाम दर्ज है। यहां सबसे बड़ी पारी विराट कोहली (113* बनाम RR, 2024) ने खेली थी।
सवाई मानसिंह स्टेडियम पर दोनों टीमों का प्रदर्शन
RR ने अपने घरेलू मैदान सवाई मानसिंह स्टेडियम में 61 मुकाबले खेले हैं, इसमें से 38 मैच में जीत और 23 मुकाबलों में उन्हें हार मिली है। इस मैदान पर RR का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 214 रन रहा है। दूसरी तरफ PBKS ने इस मैदान पर अब तक 6 मुकाबले खेले हैं। उसे 1 मैच में जीत और 5 में हार मिली है। PBKS का इस मैदान पर सर्वोच्च स्कोर 184 रन है।
RR बनाम PBKS हेड-टू-हेड में किसका पलड़ा है भारी ?
PBKS और RR के बीच IPL में 29 मुकाबले खेले गए हैं। RR को 17 मैच में जीत मिली है और PBKS ने 12 मैच अपने नाम किए हैं। इस सीजन की पहली भिड़ंत में RR ने 50 रन से जीत दर्ज की थी। IPL 2024 में दोनों टीमें 2 मैच में आमने-सामने थी। पहले मैच को PBKS ने 5 विकेट से अपने नाम किया था। दूसरे मैच में RR की टीम को 3 विकेट से जीत मिली थी।
पंजाब और राजस्थान की प्लेइंग-11
राजस्थान रॉयल्स (RR)
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, शिम्रोन हेटमायर, ध्रुव जुरेल, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल, फजलहक फारूकी
पंजाब किंग्स(PBKS)
प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, नेहल वढेरा, मिशेल ओवेन, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल
मैच कहां देखें लाइव?
राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच IPL 2025 का यह मैच आप अपने स्मार्टफोन में JioCinema ऐप पर ऑनलाइन देख सकते हैं। इसके अलावा, टेलीविज़न पर Star Sports के चैनलों पर भी मैच का लुत्फ़ उठाया जा सकता है। मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Lalluram.com पर भी देख और पढ़ सकते हैं।
टीम इंडिया’ तैयार : पाकिस्तान की पोल खोलने जा रहे भारतीय सांसदों के 7 डेलिगेशन में कौन-कौन से चेहरे ? 33 मुल्कों में भारत का पक्ष रखने इन मुस्लिम चेहरों को भी मिला मौका
पहलगाम आतंकी हमले में पाकिस्तान की भूमिका और उसके जवाब में ऑपरेशन सिंदूर पर भारत का पक्ष दुनिया के सामने रखने के लिए केंद्र सरकार ने सात डेलिगेशन गठित किए हैं, जिनमें अलग-अलग दलों के 51 सांसद और पूर्व मंत्री शामिल हैं। इसके अलावा भारतीय विदेश मंत्रालय के 8 अधिकारी भी इन प्रतिनिधिमंडलों का हिस्सा हैं।
जानकारी के अनुसार बैजयंत पांडा(भाजपा), रविशंकर प्रसाद (भाजपा), संजय कुमार झा (जदयू), श्रीकांत शिंदे (शिवसेना), शशि थरूर (कांग्रेस), कनिमोझी करुणानिधि (डीएमके) और सुप्रिया सुले (राकांपा-सपा) के नेतृत्व में ये सातों प्रतिनिधिमंडल कुल 32 देशों और आखिरी में सभी 59 सदस्य बेल्जियम के ब्रुसेल्स में यूरोपीय संघ मुख्यालय का दौरा करेंगे।
हर डेलिगेशन में मुस्लिम चेहरा
गौरतल है कि, इन सातों डेलिगेशन में शामिल सदस्यों में सत्ताधारी गठबंधन एनडीए के 31 और विपक्षी दलों के 20 सांसद व पूर्व मंत्री शामिल हैं। प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल में सात या आठ सदस्य शामिल हैं और उन्हें सहयोग देने हर प्रतिनिधिमंडल के साथ विदेश सेवा के कम से कम एक अधिकारी को अटैच किया गया है। सभी प्रतिनिधिमंडलों में कम से कम एक मुस्लिम प्रतिनिधि भी है, चाहे वह राजनेता हो या राजनयिक।
सीहोर में अगले 5 दिन बारिश-ओलावृष्टि की संभावना:लोगों को गर्मी से मिलेगी राहत; 11 जून तक दस्तक देगा मानसून
सीहोर / में मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों के लिए रिमझिम बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है। साथ ही तेज हवाएं और ओलावृष्टि की भी संभावना जताई है।
मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव तीन कारणों से हो रहा है- वेस्टर्न डिस्टरबेंस, साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम और कम दबाव का क्षेत्र। मई के पहले सप्ताह से जिले में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। 5 मई को ओलावृष्टि भी हुई।
शासकीय कृषि कॉलेज स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर ने बताया कि अप्रैल में जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मई की शुरुआत से मौसम में आए बदलाव से लोगों को गर्मी से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि इस साल मानसून जल्दी आएगा और 11 जून तक सीहोर जिले में दस्तक दे देगा।
पिछले 24 घंटे के हाल
बीते 24 घंटे के दौरान सीहोर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। कल रात से मौसम का मिजाज बदला और तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश का दौर चलता रहा।
रायसेन में रुद्र महायज्ञ और भागवत कथा का आयोजन:रामपुर हनुमान मंदिर से निकाली गई कलश यात्रा; 24 मई को भंडारे के साथ समापन
रायसेन / के रामपुर हनुमान मंदिर (हरी आश्रम) में रुद्र महायज्ञ और भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के पहले दिन रविवार को शहर के गंज बाजार हनुमान मंदिर से कलश यात्रा निकाली गई।
यात्रा महामाया चौक, मुख्य बाजार और तहसील कार्यालय के सामने से होते हुए यज्ञ स्थल तक पहुंची। रास्ते में फूलों की वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया गया।
भारी संख्या में श्रद्धालु हुए कलश यात्रा में शामिल
यज्ञकर्ता महंत भोलेस्वरूप ब्रह्मचारी जी महाराज और यज्ञ आचार्य पंडित रामगोपाल पाराशर और बद्री प्रसाद पाराशर कलश यात्रा में उपस्थित रहे। इसके अलावा भारी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। भागवत कथा का वाचन पंडित राम जी कृष्ण महाराज करेंगे।
24 मई को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ समापन
हर दिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक यज्ञ का आयोजन होगा। वहीं, कथा दोपहर 3 बजे से शाम तक चलेगी। कार्यक्रम की मुख्य यजमान सुशीला देवी भार्गव और भारत सिंह राय हैं। समापन 24 मई को पूर्णाहुति और भंडारे के साथ किया जाएगा।
11 सालों से हो रहा अखंड रामायण पाठ
रामपुर हनुमान मंदिर एक सिद्ध स्थल माना जाता है। यहां बजरंगबली के साथ मां दुर्गा और राम-जानकी दरबार की प्रतिमाएं भी विराजमान हैं। पिछले 11 सालों से इस मंदिर में नियमित अखंड रामायण पाठ हो रहा है।










