Home Blog Page 596

भोपाल में पेड़ काटा तो थाने पहुंच गए बच्चे:बाग मुगालिया में अज्ञात पर केस दर्ज करने की मांग; बोले-CCTV कैमरों की मदद से पकड़े

0

भोपाल / में एक पेड़ के काटे जाने के विरोध में रहवासी बच्चों के साथ थाने पहुंच गए। मामला बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी का है। यहां करीब 20 फीट ऊंचे और 4 साल पुराने पेड़ को अज्ञात व्यक्ति ने काट दिया। इस पर नाराज लोगों ने थाने पहुंचकर आपराधिक केस दर्ज किए जाने की मांग की। कहा कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से पेड़ काटने वाले को पकड़ा जाए।

लोगों ने हमीरपुर में पेड़ को टक्कर मारने पर ट्रक चालक के विरुद्ध केस होने के मामले का भी हवाला दिया। बाग मुगालिया एक्सटेंशन कॉलोनी विकास समिति के अध्यक्ष उमाशंकर तिवारी ने बताया, कॉलोनी के एचआईजी 257 के सामने एवं नवनिर्मित स्कूल की बाउंड्री के बगल में 12 जून 2021 को एक पीपल का पेड़ लगाया गया था, जो अब 20 फीट तक बड़ा हो गया था। इस पेड़ को दो दिन पहले जड़ से काट दिया गया है। जिससे गहरा आघात लगा है। यह पेड़ की हत्या प्रतीत होता है। सुप्रीम कोर्ट ने भी पेड़ों की कटाई मानव हत्या से बड़ा अपराध बताया है।

हमीरपुर में हो चुका केस, इसलिए यहां भी करें

तिवारी ने बताया कि हमीरपुर में भी पेड़ को टक्कर मारने पर ट्रक के ऊपर मामला दर्ज किया गया जा चुका है। उक्त प्रकरण में भी अज्ञात पर हत्या का प्रकरण दर्ज हो और फिर उसे ढूंढा जाए। जांच कर इस प्रकार की कार्रवाई की जाए, जैसे किसी व्यक्ति की हत्या के बाद की जाती है, क्योंकि आने वाले समय में हमें जिंदा रहने के लिए पेड़ों को बचाना बहुत जरूरी है।

जो पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं, वही पेड़ ऐसे काट दिए जाएंगे तो मानव जीवन, पशु-पक्षी का जीवन संकट में आएगा। जिसके अंदर ऑक्सीजन है। वह जीवित माना जाता है तो फिर पेड़ जो मनुष्य को ऑक्सीजन दे रहे हैं उसे काटने वाला भी बड़ा अपराधी है।

केस दर्ज नहीं हुआ तो जनसुनवाई में जाएंगे

अध्यक्ष तिवारी के अनुसार, फिलहाल भोपाल के कटारा थाने पहुंचकर हत्या का मामला दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। यदि केस दर्ज नहीं होता है तो मंगलवार को पुलिस कमिश्नर, कलेक्टर के पास भी पहुंचेंगे और मांग करेंगे।

भोपाल के समरधा में भोज-नर्मदा द्वार बनेगा:CM डॉ. यादव भूमिपूजन किया; सौर ऊर्जा प्लांट का लोकार्पण भी

0

भोपाल / के होशंगाबाद रोड स्थित समरधा में भोज-नर्मदा द्वार बनेगा। इसके लिए रविवार सुबह सीएम डॉ. मोहन यादव ने भूमिपूजन किया। उन्होंने नगर निगम, भोपाल द्वारा सौर ऊर्जा परियोजना के प्रथम चरण में नीमच में स्थापित 10 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र का भी लोकार्पण किया।

कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग, कृष्णा गौर, सांसद आलोक शर्मा, विधायक रामेश्वर शर्मा, भगवानदास सबनानी, महापौर मालती राय, निगम अध्यक्ष कैलाश सूर्यवंशी, बीजेपी जिलाध्यक्ष रविंद्र यति भी मौजूद थे। बता दें कि नगर निगम भोपाल के दो मुख्य स्थानों पर द्वार बनवा रहा है। इसके लिए निगम परिषद की बैठक में प्रस्ताव भी पास हो चुका है। पहला गेट होशंगाबाद रोड और दूसरा इंदौर-भोपाल रोड पर प्रस्तावित है। एक द्वार के लिए आज भूमिपूजन हुआ, जबकि दूसरे द्वार के लिए जल्द ही प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इंदौर-भोपाल रोड पर विक्रमादित्य द्वार बनाया जाएगा।

अन्य प्रवेश मार्गों पर भी बनेंगे द्वार

नगर निगम ने फिलहाल दो प्रमुख मार्गों पर भव्य द्वार बनाने की कार्ययोजना तैयार की है। ऐसी ही प्लानिंग अन्य मुख्य सड़कों यानी बैरसिया रोड, रायसेन रोड, कोलार रोड, विदिशा रोड, मुबारकपुर समेत अन्य के लिए भी बनाई जा रही है।

सौर ऊर्जा संयंत्र का लोकार्पण

नगर निगम द्वारा सौर ऊर्जा परियोजना के प्रथम चरण में नीमच में स्थापित 10 मेगावाट क्षमता के सौर ऊर्जा संयंत्र का भी मुख्यमंत्री ने लोकार्पण किया। इस दौरान मंत्री, सांसद, विधायक, महापौर, निगम अध्यक्ष, एमआईसी मेंबर और पार्षद मौजूद रहे।

प्रदेश की पहचान वीर शासकों से हो रही-सीएम

भूमिपूजन से पहले सीएम डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की पहचान हमारे वीर शासकों से रही है। मध्यप्रदेश का गौरव रहे सम्राट विक्रमादित्य को आज भी न्यायप्रियता, पराक्रम और लोक कल्याण के लिये जाना जाता है। वहीं राजा भोज को महान शिक्षक और योद्धा के रूप में याद किया जाता है। ऐसे में हमारी सरकार ने तय किया है कि हमारे गौरवशाली अतीत को दुनिया के सामने लाने की आवश्यकता है। इसलिए राजधानी भोपाल के प्रमुख मार्गों पर राजा भोज, विक्रमादित्य जैसे महापुरुषों के नाम से द्वार बनाए जाएंगे। जिससे भोपाल और मध्यप्रदेश का गौरवशाली इतिहास हमें पुन: उसी दौर में ले जाए। वहीं, इससे राजधानी भोपाल को नया स्वरूप भी मिलेगा।

सौंफ और मिश्री का पानी पीने से दूर हो सकती हैं ये 5 आम समर प्रॉब्लम्स

0

 डीआर न्यूज इंडिणया / सौंफ और मिश्री का पानी पीने से कई स्वास्थ्य लाभ हैं, खासकर गर्मियों में। तो आइए जानते हैं गर्मियों में कैसे फायदेमंद हो सकता है सौंफ और मिश्री का पानी पीना।

 गर्मियों का मौसम आते ही कई स्वास्थ्य समस्याएं शरीर में होने लगती हैं। इस मौसम में शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन की आवश्यकता होती है। ऐसे में सौंफ और मिश्री का पानी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। यह पानी न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि कई स्वास्थ्य समस्याओं को भी दूर करने में मदद करता है। तो आइए जानते हैं कि सौंफ और मिश्री का पानी आखिर शरीर से जुड़ी किन समस्याओं के लिए कैसे फायदेमंद है।

पाचन समस्याएं

गर्मी के मौसम में पाचन से संबंधित समस्याएं बढ़ जाती हैं। ऐसे में सौंफ और मिश्री का पानी पीने से पाचन समस्याएं जैसे कि गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी दूर हो सकती हैं। सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पाचन तंत्र को शांत करते हैं और मिश्री में एंटी-एसिडिक गुण होते हैं जो एसिडिटी को कम करते हैं।

दिन भर की थकान दूर करें

सौंफ और मिश्री का पानी पीने से गर्मी की थकान दूर हो सकती है। सौंफ में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं और मिश्री में ग्लूकोज होता है जो शरीर को ऊर्जा देने में मदद करता है।

मुंहासे और त्वचा की समस्याएं 

सौंफ और मिश्री का पानी पीने से मुंहासे और त्वचा की समस्याएं दूर हो सकती हैं। सौंफ में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो त्वचा को साफ करते हैं और मिश्री में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो त्वचा की सूजन को कम करते हैं। अगर आपको भी त्वचा से संबंधित समस्याएं हैं, तो आप भी रोजाना सौंफ और मिश्री का पानी पिएं।

पेट की गर्मी 

अक्सर आपने सुना होगा कि गर्मी के मौसम में पेट गर्म रहता है। ऐसे में सौंफ और मिश्री का पानी पीने से पेट की गर्मी दूर हो सकती है। सौंफ में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं जो पेट को शांत करते हैं और मिश्री में एंटी-एसिडिक गुण होते हैं जो एसिडिटी को कम करते हैं।

डिहाइड्रेशन

सौंफ और मिश्री का पानी पीने से डिहाइड्रेशन दूर हो सकता है। सौंफ में पानी को अवशोषित करने वाले गुण होते हैं जो शरीर को हाइड्रेटेड रखते हैं और मिश्री में इलेक्ट्रोलाइट्स होते हैं जो शरीर को आवश्यक पोषक तत्व देने में मदद करते हैं।

सौंफ और मिश्री का पानी बनाने का तरीका 

1 चम्मच सौंफ को 1 गिलास पानी में भिगो दें।
इसमें 1 चम्मच मिश्री मिलाएं।
इस मिश्रण को उबाल लें और ठंडा होने दें।
इस पानी को दिन में 2-3 बार पिएं।

डिसक्लेमरः इस लेख में दी गई जानकारी का उद्देश्य केवल रोगों और स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं के प्रति जागरूकता लाना है। यह किसी क्वालीफाइड मेडिकल ऑपिनियन का विकल्प नहीं है। इसलिए पाठकों को सलाह दी जाती है कि वह कोई भी दवा, उपचार या नुस्खे को अपनी मर्जी से ना आजमाएं बल्कि इस बारे में उस चिकित्सा पैथी से संबंधित एक्सपर्ट या डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें।

ज्योतिति मल्होत्रा मामले पर बोलीं रूपाली गांगुली, कहा-एक भी नहीं बख्शा जाना चाहिए

0

डीआर न्यूज इंडिणया /अभिनेत्री रूपाली गांगुली ने ज्योति मल्होत्रा मामले पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इस तरह के लोगों को ना छोड़ने की बात कही है।

अभिनेत्री रूपाली गांगुली अक्सर देश से जुड़े मुद्दों पर खुलकर अपनी राय साझा करती हैं। अब उन्होंने यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा मामले पर अपनी बात रखी है। ज्योति मल्होत्रा पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप है और उन्हें गिरफ्तार किया गया है। अभिनेत्री ने इस तरह के लोगों को ना छोड़े जाने की बात भी कही है। रूपाली गांगुली अपने शो ‘अनुपमा’ को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं। उनका शो टीआरपी में भी नंबर वन बना रहता है। 

ज्योति मल्होत्रा मामले पर क्या कहा रूपाली ने?
अभिनेत्री ने अपने ट्विटर पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, ‘ऐसे लोगों को पता ही नहीं चलता कि पाकिस्तान के प्रति उनका प्यार कब भारत के प्रति नफरत में बदल जाता है। पहले तो वो ‘अमन की आशा’ की बात करते हैं और अंत में भारत से नफरत करने लगते हैं। ना जाने ऐसे कितने लोग हैं, जो देश के खिलाफ गुप्त रूप से काम कर रहे हैं, एक भी नहीं बख्शा जाना चाहिए।’

यूजर्स ने दिया रिएक्शन
अभिनेत्री की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया भी दी। यूजर्स ने अभिनेत्री का समर्थन किया। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, ‘देश में गद्दारों की कमी नहीं है, कभी खुद की दिमागी उपज और कभी किसी से ब्रेनवाश्ड।’ एक यूजर ने इस तरह के लोगों के लिए मौत की सजा की मांग की। इसी तरह कई सारे कमेंट्स रुपाली की पोस्ट पर आए। 

तुर्किये पर भी भड़क चुकी हैं रूपाली गांगुली
इससे पहले अभिनेत्री ने ट्विटर पर पोस्ट करते हुए तुर्किये को बायकॉट करने की बात कही थी। 13 मई को अभिनेत्री ने लिखा था, ‘क्या हम सभी प्लीज तुर्किये के लिए अपनी बुकिंग रद्द कर सकते हैं? यह मेरा सभी भारतीय सेलेब्स/इन्फ्लुएंसर्स/यात्रियों से अनुरोध है। भारतीय होने के नाते हम कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं’। 

कन्नड़ विवाद पर सोनू निगम की बढ़ी मुश्किलें, गायक का बयान दर्ज करेगी बंगलूरू पुलिस

0

 डीआर न्यूज इंडिणया / मशहूर गायक सोनू निगम पर कन्नड़ भाषा का अपमान करने का आरोप लगा। उसी के बाद से ही गायक की मुश्किलें बढ़ती ही चली गई। अब इस मामले पर बंगलूरू पुलिस सोनू निगम का बयान दर्ज करेगी।

सोनू निगम ने अपने बंगलूरू कॉन्सर्ट के दौरान कन्नड़ भाषा पर कथित तौर पर विवादित टिप्पणी की थी, जिसके बाद उन पर एफआईआर की गई। हालांकि, बीते दिन उन्हें कोर्ट ने राहत देते हुए कहा था कि उन पर कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं की जाएगी। लेकिन अब एक बार फिर से उनकी मुश्किलें बढ़ गईं हैं, क्योंकि बंगलूरू पुलिस गायक का बयान दर्ज करेगी।

सोनू निगम का बयान होगा दर्ज
आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार जानकारी सामने आई है कि बंगलूरू पुलिस की टीम, जिसमें अवलाहल्ली पुलिस स्टेशन के एक इंस्पेक्टर और दो अन्य अधिकारी शामिल हैं। ये पूरी टीम मुंबई में हैं, जिससे सोनू निगम से पूछताछ की जा सके। इसके अलावा इस बयान की रिकॉर्डिंग की पूरी प्रक्रिया वीडियो में कैद की जाएगी। रविवार के दिन ही गायक से पूछताछ की जा सकती है।

जानिए मामला और अपडेट
बंगलूरू कॉन्सर्ट के दौरान कुछ दर्शकों ने सोनू निगम से कन्नड़ में गाने का अनुरोध किया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक गायक ने अनुरोध को अस्वीकार कर दिया और उन्होंने वहां मौजूद कुछ लोगों पर अशिष्टता का आरोप लगाया। सोनू निगम ने इस रवैये को पहलगाम आतंकी हमले की घटना से जोड़ा था। इसके बाद सोनू निगम पर शिकायत दर्ज कराई गई और उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया गया। हालांकि, इसके बाद उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफी भी मांगी थी। हाल ही में कर्नाटक कोर्ट ने गायक पर किसी भी प्रकार की दंडात्मक कार्रवाई ना करने का आदेश दिया था। 

सोनू निगम के करियर के बारे में
सोनू निगम के करियर की बात करें तो उन्होंने साल 1992 के टीवी सीरियल ‘तलाश’ से अपना करियर शुरू किया था। इसके बाद सिंगर ‘बॉर्डर’ फिल्म के ‘संदेशे आते हैं’ और ‘परदेस’ फिल्म के ‘ये दिल दीवाना’ गानों से काफी मशहूर हुए। अभी तक सोनू निगम ने कई हिट गाने दिए हैं, जो लोगों की जुबां पर हैं।

समाज में संगठन की बहुत आवश्यकता है, कविता

0

अहमदपुर
भगवान रामदेव की पवित्र भूमि हतियाखड़ा में मंत्र और भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के तीसरे दिन 15वें वसंत पर मालशं चल सारंगपुर से पधारी कविता दीदी ने अपने प्रवचन में बताया कि आज के समय में समाज में संगठन की बहुत आवश्यकता है।
कविता दीदी ने कहा कि भगवान राम और भगवान कृष्ण ने अपने समय में समाज को एकजुट करने का काम किया था। आज हमें भी उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता और संगठन की भावना को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि परिवार और समाज में एकता और संगठन की कमी के कारण ही आज हम अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं।
भागवत कथा में कृष्ण जन्म का उत्सव धूमधाम से मनाया गया। आसपास के श्रोतागण भागवत कथा का लाभ ले रहे हैं और भगवान कृष्ण की लीलाओं का आनंद ले रहे हैं। कथा का आयोजन 20 मई तक चलेगा, जिसके बाद इसका समापन होगा।

हतियाखड़ा में भागवत कथा


यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह समाज में एकता और संगठन की भावना को भी बढ़ावा देने का काम कर रहा है। हमें भगवान राम और भगवान कृष्ण के आदर्शों को अपनाकर अपने समाज और परिवार में एकता और संगठन की भावना को मजबूत करना चाहिए।
भगवान रामदेव और जिंदमहाराज हथियाखड़ा में आयोजित मंत्र और भागवत कथा का आयोजन एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन है। हमें इस आयोजन का लाभ लेकर अपने जीवन में धार्मिक और सांस्कृतिक मूल्यों को अपनाना चाहिए और समाज में एकता और संगठन की भावना को बढ़ावा देना चाहिए।

आपरेशन ‘‘सिंदूर’’ की सफलता एवं भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम और अदम्य साहस के सम्मान में सीहोर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा

0

सीहोर / आज शनिवार को ऑपरेशन ‘‘सिंदूर’’ की सफलता एवं भारतीय सेना के सम्मान में राष्ट्रीय सुरक्षा के लिये नागरिक संस्था के बेनर तले सीहोर में विशाल जिला स्तरीय तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । आयोजित तिरंगा यात्रा में सभी धर्मगुरु,जनप्रतिनिधि,नागरिक,सभी सामाजिक,धार्मिक संस्थाएं,व्यापारी वर्ग,महिलाएं,विद्यार्थी,राजनीतिक दलों के नेता कार्यकर्ता हजारों की संख्या में शामिल हुए एवं भारत माता की जय,वंदेमातरम के जयघोष से सीहोर नगर गुंजयमान हो गया । तिरंगा रैली मे सभी नागरिक हाथों में आन, बान, शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा,ऑपरेशन सिंदूर एवं सेना के सम्मान में लिखे स्लोगन की तख्तियां लिये चल रहे थे । आयोजित तिरंगा रैली में आज बड़ी संख्या में मातृ शक्ति भी शामिल हुई । आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल नगर पुरोहित पृथ्वीवल्लभ दुबे,एक्स आर्मी के संजय कुलकर्णी,कथावाचक पंडित मोहितराम पाठक,राजस्व मंत्री करणसिंह वर्मा,जिला भाजपा अध्यक्ष नरेश मेवाडा,विधायक रमाकांत भार्गव,गोपालसिंह इंजीनियर,सुदेश राय आदि ने संबोधित किया। वक्ताओं ने तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए
कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बनी ऑपरेशन सिंदूर की योजना को भारत की सेना ने रणनीति के रूप में योजना बना कर पाकिस्तान में दाखिल होकर दुश्मनों को नेस्तानाबूत किया। भारतीय सेना के शौय, पराक्रम और अदम्य साहस पर संपूण देश को गर्व है। अपने देश की सीमाओं की रक्षा के लिए हर भारतीय अपना सर्वस्व बलिदान कर सकता हैं। ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से दुनिया के सामने हमारी सेनाओं ने साहस और शौर्य के प्रमाण दिए हैं। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व व रणनीति ने दुश्मन को घुटने टेकने पर मजबूर किया। तिरंगा हमारे देश कि आन-बान और शान है । इसकी मर्यादा,इसके मान, सम्मान का सदैव सम्पूर्ण भारत ध्यान रखता है। उन्होंने कहा कि तिरंगा यात्राओं के माध्यम से पूरी दुनिया में संदेश जा रहा है कि हम सभी 140 करोड़ भारतीय एक जुट हो कर समय आने पर देश कि रक्षा के लिए सर्वस्व बलिदान कर सकते हैं। तिरंगा यात्रा देश की सेनाओं की सफलता, सम्मान और उनके पराक्रम को सम्मान देने के लिए देश की जनता निकाल रही है।
मध्यप्रदेश सहित संपूर्ण देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश की सेनाओं के साथ खड़ा है।
तिरंगा यात्रा का शुभारम्भ भारत माता की आरती के साथ हुआ । विधायक रमाकांत भार्गव,गोपालसिंह इंजीनियर,सुदेश राय,रवि मालवीय,नरेश मेवाडा,जितेन्द्र गौड़, सुरेंद्र मेवाडा,सन्नी महाजन,जसपाल अरोरा सहित सभी समाज के धर्मगुरू, विधायक गण,जनप्रतिनिधि,
सामाजिक व व्यापारिक संगठन के पदाधिकारी,व्यापारी,खिलाड़ी, गणमान्य नागरिक हजारों की संख्या में उपस्तिथ थे ।
आज निकली तिरंगा यात्रा में एक रथ पर भारत माता,स्वामी विवेकानंद जी,भगतसिंह जी विराजे थे । यात्रा का मार्गो पर भव्य स्वागत किया गया । तिरंगा यात्रा कार्यक्रम का संचालन नपा अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने एवं आभार पंकज गुप्ता ने व्यक्त किया ।

मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री का मांगा इस्तीफा

0

सीहोर / सेना को लेकर मंत्री विजय शाह और उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा के बयानों के खिलाफ कांग्रेस का विरोध तेज हो गया है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लीसा टॉकिज चैराहे पर दोनों नेताओं के पुतले जलाए। नारे लगाए-सेना का यह अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान, सेना के सम्मान में कांग्रेस है मैदान में।
प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। राजीव गुजराती ने कहा कि विजय शाह का बयान सिर्फ कर्नल सोफिया कुरैशी नहीं, पूरी सेना और देश की बेटियों का अपमान है। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट ने अपना काम किया, लेकिन बीजेपी, नरेंद्र मोदी और मोहन यादव की चुप्पी देश को निराश कर रही है। अगर बीजेपी को सेना का सम्मान करना है, तो विजय शाह को तुरंत बर्खास्त करना होगा।यह दिए थे बयानः उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने जबलपुर में एक कार्यक्रम में कहा था कि सेना प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक है।धर्मेंद्र सिंह चैहान ने कहा कि यह बयान सेना का अपमान है। पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर पाई है। प्रदर्शन में सीहोर ब्लॉक अध्यक्ष निशांत वर्मा, नेता प्रतिपक्ष विवेक राठौर, ओम वर्मा, नईम नवाब, प्रीतम दयाल चैरसिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि जब

खजूरी उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सीएचओ ने दर्ज कराई शिकायत

0

सीहोर / सिविल अस्पताल में पदस्थ ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर एवं प्रभारी लेखपाल (निशा अचले) को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे 6000 रुपए की रिश्वल लेते रंगे हाथों निशा। पकड़ा है। भैरूंदा के खजूरी उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सीएचओ ने युक्त में 15 मई को भोपाल लोकायुक्त शिकायत दर्ज कराई थी कि इसमें बताया गया कि उप स्वास्थ्य केंद्र के लिए प्रतिवर्ष वार्षिक आवंटन राशि 50 हजार व 5000 रुपए वैलनेस
एक्टिविटी के लिए मिलता है। ब्लॉक में 27 उप स्वास्थ्य केंद्र है, जिसमें बिल वाउचर जमा करने के बदले में निशा प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र से 2000 रिश्वत राशि की मांग की जा रही है। शिकायत सही पाए जाने पर 16 मई को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल के मार्गदर्शन में बीपीएम और प्रभारी लेखापाल निशा अचले को उसी के घर के बाहर 6000 की रिश्वत लेते रंगे हाथ ट्रेप किया है। कार्रवाई रात करीब डेढ़ बजे तक चली, भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत केस दर्ज हुआ। इसके बाद शनिवार को निशा सुबह निशा ने न केवल ऑफिस खोला, बल्कि कुछ ट्रांजेक्शन भी किए।
भैरूंदा सिविल अस्पताल में पदस्थ है निशा
भैरूंदा के खजूरी उप स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सीएचओ नर्मदी अश्वारे ने पुलिस अधीक्षक विपुस्था भोपाल दुर्गेश राठौर को शिकायत की थी। शिकायत सत्यापन के बाद लोकायुक्त विभाग हरकत में आया और निशा अचले को रंगे हाथों पकड़ने के लिए टीम बनाकर कार्रवाई शुरू की गई। 16 मई को लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक भोपाल के मार्गदर्शन में उप पुलिस अधीक्षक दिलीप झारबडे, निरीक्षक उमा कुशवाह, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, प्रधान आरक्षक नेहा परदेसी, प्रधान आरक्षक यशवंत, आरक्षक चैतन्य प्रताप सिंह, आरक्षक चालक अमित विश्वकर्मा और हिम्मत सिंह के साथ ट्रेप टीम का गठन किया गया।
लोकायुक्त की टीम कार्रवाई करती हुई
सीबीएमओ बोले- हम उन्हें आने से रोक नहीं सकतेः इस मामले में सीबीएमओ मनीष सारस्वत ने बताया कि कार्रवाई से संबंधित कोई भी दस्तावेज लोकायुक्त की टीम हमें देकर नहीं गई, इसलिए हम उन्हें रोक नहीं सकते।
पूर्व में भी हो चुकी हैं कई शिकायतेंः संविदा कर्मचारियों सहित विभागीय सभी वित्तीय कार्य निशा द्वारा देखा जाता हैं। कर्मचारियों का वेतन से लेकर सभी मदों का भुगतान इनके द्वारा ही संयुक्त हस्ताक्षर से किया जाता है। यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पूर्व भी आशा कार्यकर्ताओं के वेतन डालने के मामले में भी रिश्वत लिए जाने की शिकायत कार्यकर्ताओं द्वारा की जा चुकी है, लेकिन विभागीय स्तर पर कोई कार्रवाई ना होने से लोकायुक्त का रास्ता अपनाया गया।

खजुरिया कला में 31 कुंडीय महायज्ञ और शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर

0

श्यामपुर / सीहोर श्यामपुर मुख्य मार्ग स्थित खजुरिया कला में धार्मिक आयोजन की तैयारियां जोरों पर हैं। आगामी 2 तारीख से 31 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें खजुरिया कला सहित क्षेत्र के लोग बढ़-चढ़कर भाग ले रहे हैं। इस महायज्ञ के साथ-साथ नव निर्मित शिवालय मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव भी मनाया जाएगा।
31 कुंडीय महायज्ञ में विशेषज्ञ पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रों के साथ हवन किया जाएगा। इस महायज्ञ का उद्देश्य क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की कामना करना है। महायज्ञ में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है, जिसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा
नव निर्मित शिवालय मंदिर में शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव के दौरान विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। इस अवसर पर मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया जा रहा है और भक्तों के लिए विशेष सुविधाओं का प्रबंध किया जा रहा है।
तैयारियां जोरों पर
महायज्ञ और प्राण-प्रतिष्ठा
आयजन समिति के अध्यक्ष शिवचरण गौर के अनुसार महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। आयोजन समिति द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
31 कुंडीय महायज्ञ और शिव परिवार की प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक आयोजन है। इस आयोजन से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक भावना को बढ़ावा मिलेगा और लोगों में आपसी प्रेम और सौहार्द बढ़ेगा।
समिति के सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान करती है कि वे इस महायज्ञ और प्राण-प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होकर धर्म लाभ प्राप्त करें। इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इस धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं।


श्रीराम कथा का आयोजन
31 कुण्डीय श्रीराम महायज्ञ के दौरान 2 से 8 जून तक दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक सुश्री अर्चना दीदी के मुखारविंद से श्रीराम कथा का उपस्थित श्रद्धालुओं को रसपान कराया जाएगा