Home Blog Page 599

डिप्टी CM देवड़ा बोले- आतंकवाद का जवाब बहुत कड़ाई से दे रहे,हर नागरिक को आपात स्थिति के लिए रहना चाहिए तैयार

0

जबलपुर। हमारे देश के हर नागरिक को आपात स्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। युद्ध में देश का जवान सीमा पर लड़ता है तो देश का हर नागरिक की भी जिम्मेदारी बढ़ जाती है। 22 अप्रैल की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। हम आतंकवाद का जवाब बहुत कड़ाई से दे रहे हैं।

उक्त बातें उप मुख्यमंत्री (डिप्टी सीएम) एवं प्रभारी मंत्री जबलपुर जगदीश देवड़ा ने कही। वे सिविल डिफेंस वॉलिंटियर्स के प्रशिक्षण कार्यक्रम में बोल रहे थे। प्रशिक्षण कार्यक्रम की उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने तारीफ की। कहा- यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पूरे देश में चलाने की जरूरत है। 25 मई को पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान इस तरह का कार्यक्रम पूरे देश में चलाने का आग्रह करेंगे। इस तरह का सिविल डिफेंस प्रशिक्षण प्राइमरी क्लास के बच्चे से शुरू करना चाहिए। हमारे देश के हर नागरिक को आपात स्थिति की लिए तैयार रहना चाहिए। प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन घंटाघर स्थित कल्चरल इंफर्मेशन सेंटर में किया गया।

राजभवन के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस विधायक गिरफ्तार:काले कपड़े पहनकर की नारेबाजी

0

भोपाल। कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित और आपत्तिजनक बयान देने पर मंत्री विजय शाह के खिलाफ देशभर में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। कांग्रेस उनके बयान के बाद से लगातार हमलावार है, और इस्तीफे की मांग कर रही है। वहीं आज नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक का प्रतिनिधिमंडल राज भवन पहुंचा। यहां मंत्री को बर्खास्त करने की मांग को लेकर राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा गया। वहीं राजभवन के बाहर कांग्रेस विधायकों ने काले कपड़े पहनकर मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सिंघार ने कहा कि हाईकोर्ट ने अपनी सुनवाई में भी विजय शाह के इस बयान को “GUTTER LANGUAGE” अर्थात अपमान जनक भाषा की संज्ञा दी। कांग्रेस सहित पूरे देश की आज यही मांग है कि सरकार मंत्री विजय शाह के इस बयान पर कड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें बर्खास्त करे। आज भोपाल के राजभवन में कांग्रेस विधायक दल के साथ महामहिम राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल जी से भेंट कर मंत्री विजय शाह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई एवं बर्खास्त हेतु ज्ञापन सौंपा।

नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री विजय शाह का शर्मनाक और आपत्तिजनक बयान न सिर्फ़ मेजर सोफिया कुरैशी का, बल्कि हर उस बेटी का अपमान है, जो देश के लिए वर्दी पहनती है। हम यह साफ़ कर देना चाहते हैं विजय शाह का बयान सिर्फ़ निंदनीय नहीं, बल्कि भाजपा सरकार की विकृत मानसिकता का घिनौना उदाहरण है जिसके लिए भाजपा सरकार को गहन चिंतन करने की जरूरत है।

इधर राज भवन के बाहर धरना दे रहे कांग्रेस विधायकों को पुलिस ने जबरन उठा लिया। कई विधायकों के हाथ-पैर पड़कर पुलिस ने बस में भरा और सारे विधायकों को गिरफ्तार कर ले गई। इसमें नेता प्रतिपक्ष उमंग, पूर्व मंत्री जयवर्धन सिंह, सचिन यादव, रामकिशोर दोगने समेत कई कार्यकर्ता शामिल है।   

मुश्किल में बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्रीः कोर्ट ने जारी किया समन, जानिए क्या है मामला

0
बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्रीः

शहडोल। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर एवं कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक बयान को लेकर विवादों में घिरते नजर आ रहे हैं। महाकुंभ- 2025 के दौरान प्रयागराज में दिया गया उनका बयान कि- ‘महाकुंभ में हर व्यक्ति को आना चाहिए, जो नहीं आएगा वह पछताएगा और देशद्रोही कहलाएगा’ अब उन्हें कोर्ट तक ले आया है। इस बयान को असंवैधानिक और भड़काऊ बताते हुए पंडित धीरेंद्र शास्त्री को नोटिस जारी किया है। न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, शहडोल ने उन्हें 20 मई 2025 को सुबह 11 बजे न्यायालय में उपस्थित होने का आदेश दिया है।

अधिवक्ता संघ शहडोल के पूर्व अध्यक्ष संदीप कुमार तिवारी ने इस बयान पर आपत्ति जताते हुए पहले थाना सोहागपुर में शिकायत दी थी। कार्रवाई नहीं होने पर मामला पुलिस अधीक्षक तक पहुंचा और अंततः 3 मार्च 2025 को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, शहडोल के समक्ष आपराधिक परिवाद दाखिल किया गया। अदालत ने मामले को गंभीरता से लिया है।

सार्वजनिक मंच से भड़काऊ बयान

तिवारी का कहना है, अगर सोशल मीडिया पर की गई टिप्पणियों के लिए एफआईआर हो सकती है, तो सार्वजनिक मंच से भड़काऊ बयान देने वाले पर कार्रवाई क्यों नहीं। सीधी जिले में कथावाचक के खिलाफ टिप्पणी करने पर एफआईआर दर्ज तो तत्काल हो गया, लेकिन स्वयं धीरेंद्र शास्त्री के बयान पर चुप्पी यह दोहरे मापदंड की ओर इशारा करता है।

सीजफायर के 6 दिन बाद भी जम्मू में स्कूल बंद:LoC पर आखिरी गांव में घर लौटे लोग; रक्षामंत्री गुजरात के भुज पहुंचे, एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे

0

नई दिल्ली/ भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई को हुए सीजफायर के बाद जम्मू के बॉर्डर इलाकों में 6 दिन बाद भी स्कूल बंद हैं। इसमें अरनिया, आरएस पुरा, मीरां साहिब, सतवारी, मढ़, अखनूर, जौरियां और खौर जोन के स्कूल शामिल हैं। हालांकि, चौकी चौरा, भलवाल, डंसल, गांधी नगर, जम्मू और पुरमंडल में स्कूल आज फिर से खुल गए।

वहीं LoC के पास स्थित आखिरी गांव सलोत्री जो PoK के बहुत करीब है। वहां रहने वाले लोग अब अपने घर लौट रहे हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद लोगों ने 6 मई को घर छोड़ दिया था।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुजरात के भुज पहुंच गए हैं। वे यहां से एयरफोर्स स्टेशन जाएंगे। एक दिन पहले राजनाथ श्रीनगर के बादामी बाग छावनी पहुंचे थे। यहां उन्होंने पाकिस्तान की तरफ से दागे गए गोले देखे थे। इसके बाद जवानों से मुलाकात की थी।

इधर जम्मू-कश्मीर में आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है। गुरुवार को त्राल में सुरक्षाबलों ने 3 आतंकियों को ड्रोन की मदद से ढूंढकर मार गिराया। वे एक मकान में छिपे थे।

सेना ने कहा- जम्मू-कश्मीर में 2 ऑपरेशन में 6 आतंकवादी ढेर

कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ ऑपरेशन जारी है। 2 ऑपरेशन में 6 आतंकवादी मारे गए। त्राल और शोपियां में 2 एनकाउंटर में आतंकी मारे गए। एक ऑपरेशन ऊंचे पहाड़ी इलाकों में हुआ, एक ऑपरेशन गांव में हुआ। सुरक्षाबलों ने सावधानी से दोनों जगह टेररिस्ट को मारा। शोपियां में शाहिद को ढेर गया। सरपंच हत्या, रिसॉर्ट के ऊपर टूरिस्ट अटैक में शामिल था। उसका साथी अप्रवासी मजदूर को मारने में शामिल था। हमारे पास इन आतंकियों की पुख्ता जानकारी थी।

गुजरात के भुज पहुंचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह गुजरात के भुज पहुंच गए हैं। यहां वे भुज एयरफोर्स स्टेशन पर तैनात वायुसेना के जवानों से बातचीत करेंगे।

उनके साथ वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह भी पहुंचे हैं।

PDP बोली- भारत, पाकिस्तान के बीच युद्ध का मतलब विनाश

पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध अब कोई विकल्प नहीं है क्योंकि इससे दोनों देशों का विनाश ही होना है। अपने मंथली न्यूज पेपर स्पीक अप में पीडीपी ने कहा कि, ये समय संयम दिखाने, तनाव कम करने और बातचीत करने का है।

LoC के पास रहने वाले बोले- पिछली 2 जंग ऐसी नहीं थीं

LoC के पास अपने गांव लौटे हसन मोहम्मद नामक ने कहा, मैंने 1965 और 1971 के युद्ध देखे हैं लेकिन इस बार की स्थिति अलग थी। हम यहां नहीं रह सकते थे। इसलिए हम सुरनकोट चले गए और स्थानीय लोगों के साथ रहने लगे। वहां के लोगों ने हमारी बहुत मदद की। आज हम अपने घर लौट आए हैं।

कर्नाटक पोर्ट में पाकिस्तानी नागरिक को भारत में घुसने से रोका गया

कर्नाटक के कारवार पोर्ट पर इंडियन कोस्ट गार्ड (ICG) और कोस्टल सिक्योरिटी पुलिस (CSP) ने एक पाकिस्तानी नागरिक को भारत में घुसने से रोका। वह इराक के कार्गो शिप MT R ओशियन पर सवार था। इराक से बिटुमेन लेकर आ रहा यह शिप 12 मई को 14 भारतीय क्रू मेंबर्स, दो सीरियाई और एक पाकिस्तानी नागरिक के साथ डॉक पर पहुंचा था। शिप का कैप्टन भी भारतीय था। पाकिस्तान और भारत के बीच बिगड़ते संबंधों के कारण पाकिस्तानी और सीरियाई नागरिकों को शिप से नहीं उतरने देने का निर्देश था। पुलिस के निर्देश पर कैप्टन ने पाकिस्तानी नागरिक का मोबाइल फोन जब्त कर लिया। पोर्ट पर बिटुमेन उतारने के बाद शिप इराक के लिए रवाना हो गया।

पाकिस्तान की परमाणु हथियार संभालने की क्षमता पर उठे सवाल

ऑस्ट्रिया के सैन्य विश्लेषक टॉम कूपर ने पाकिस्तान की परमाणु सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि भारत के ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह शक और गहरा हो गया है कि पाकिस्तान अपने परमाणु हथियार सुरक्षित तरीके से संभाल पा रहा है या नहीं। कूपर ने बताया कि भारत ने पाकिस्तान के एक अंडरग्राउंड ठिकाने के दोनों रास्तों को निशाना बनाया, जिसे परमाणु साइट माना जा रहा है। हालांकि भारत ने इस बात से इनकार किया है कि उसने किसी परमाणु केंद्र को निशाना बनाया।

चिनाब नदी पर बने सलाल डैम का एक गेट खुला

जम्मू-कश्मीर में चिनाब नदी पर बने रियासी के सलाल डैम का एक गेट आज खोला गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद भारत ने सिंधु जल संधि स्थगित करने का फैसला लिया है। जिसके बाद चिनाब नदी पर बने डैम के गेट बंद कर दिए गए थे।

जम्मू में बॉर्डर इलाके में स्कूल अभी भी बंद

जम्मू संभाग के सीमावर्ती क्षेत्रों में सभी सरकारी और निजी स्कूल अभी भी बंद हैं। इसमें अरनिया, आरएस पुरा, मीरां साहिब, सतवारी, मढ़, अखनूर, जौरियां और खौर जोन के स्कूल शामिल हैं। हालांकि, चौकी चौरा, भलवाल, डंसल, गांधी नगर, जम्मू और पुरमंडल में स्कूल आज फिर से खुल गए।

मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट से सेलेबी कंपनी का कॉन्ट्रैक्ट खत्म

भारत सरकार की ओर से तुर्किये की सेलेबी कंपनी की सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के बाद मुंबई और अहमदाबाद एयरपोर्ट्स पर उसका कॉन्ट्रैक्ट खत्म कर दिया गया है। सेलेबी को तुरंत सभी ग्राउंड हैंडलिंग सुविधाएं सौंपने के आदेश दिए गए हैं। यह कंपनी मुंबई एयरपोर्ट पर 70% ग्राउंड ऑपरेशन संभालती थी।

जम्मू-कश्मीर में तुलबुल प्रोजेक्ट पूरा करने की मांग उठी

सिंधु जल संधि रुकने से उत्तरी कश्मीर के बारामुला, बांदीपोरा और दक्षिण कश्मीर के श्रीनगर, अनंतनाग, पुलवामा और कुलगाम के गांवों के किसान खुश हैं। उनका कहना है कि 38 साल बाद भारत को तुलबुल बैराज का काम शुरू करने का मौका मिला है।

भारत ने इसका काम 1984 में शुरू किया था। इससे दक्षिण से उत्तरी कश्मीर तक 100 KM का नौवहन कॉरिडोर बनता और कश्मीर की लाइफलाइन झेलम का पानी रुकता और नदी में कभी सूखा नहीं पड़ता। एक लाख एकड़ जमीन सिंचित रहती, लेकिन 1987 में पाक ने इसे सिंधु जल संधि का उल्लंघन बताते हुए काम रुकवा दिया था।

अब हालात बदले हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने भी गुरुवार को संकेत दिए कि जब सिंधु संधि निलंबित हो चुकी है तो तुलबुल प्रोजेक्ट फिर शुरू करना चाहिए। इससे सर्दियों में 24 घंटे बिजली मिलेगी।

जम्मू में घर लौटने लगे विस्थापित

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जम्मू के बॉर्डर इलाकों से हटाकर राहत शिविरों में भेजे गए लोग अब अपने घरों को लौटने लगे हैं। हालांकि इन्हें अभी भी हमले का डर बना हुआ है। इनका कहना है कि हमें पाकिस्तान पर भरोसा नहीं है। रात में हमें ढंग से नींद नहीं आ रही है।

ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने पाकिस्तान में 15 ब्रह्मोस दागी थीं

भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में पाकिस्तानी एयरबेसों पर 15 ब्रह्मोस दागी थीं। न्यूज एजेंसी ANI से ये बात डिफेंस एस्टैबलिशमेंट से जुड़े एक सूत्र ने कही है। इसका मकसद पाकिस्तान की एयरक्राफ्ट लॉन्चिंग और अन्य ऑपरेशंस की क्षमता खत्म करना था।

9 और 10 मई की रात को भारतीय वायुसेना ने अन्य फोर्सेस की मदद से पाकिस्तान के 12 में से 11 एयरबेसों को निशाना बनाया और चीन के एयर डिफेंस सिस्टम को तबाह कर दिया।

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने बताया- तुर्किये की कंपनी के साथ ग्राउंड हैंडलिंग खत्म की

दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड ने कन्फर्म किया है कि हमने तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेस के साथ करार खत्म कर दिया है। इससे पहले ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने तुर्किये की कंपनी का सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द कर दिया था।

जयशंकर ने अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री से बात की

भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने X पर लिखा- अफगानिस्तान के कार्यवाहक विदेश मंत्री मौलवी आमिर खान मुत्ताकी से बात की। उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। साथ ही अफगान मंत्री ने ऐसी किसी भी रिपोर्ट को खारिज किया, जिसमें भारत और अफगानिस्तान के संबंधों को बिगड़ने की बात कही गई थी। उन्होंने कहा कि भारत और अफगानिस्तान के बीच पारंपरिक दोस्ती रही है।

जयशंकर बोले- PoK भारत को सौंपे पाकिस्तान, आतंकियों के ठिकाने नष्ट करें

सरकार शूटिंग, शादी के लिए तुर्किये-अजरबैजान जाने से मना कर सकती है 

भारतीय लोगों के तुर्किये और अजरबैजान में शादी और फिल्मों की शूटिंग के लिए जाने में कमी आ सकती है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सरकार भी लोगों से कह सकती है कि इन देशों में न जाएं।

सरकार शूटिंग, शादी के लिए तुर्किये-अजरबैजान जाने से मना कर सकती है 

भारतीय लोगों के तुर्किये और अजरबैजान में शादी और फिल्मों की शूटिंग के लिए जाने में कमी आ सकती है। आधिकारिक सूत्रों का कहना है कि सरकार भी लोगों से कह सकती है कि इन देशों में न जाएं।

इजराइल ने ऑपरेशन सिंदूर की तारीफ की, कहा- आतंक के खिलाफ लड़ाई में हम साथ

इजराइली रक्षा मंत्रालय में डायरेक्टर जनरल (DG) मेजर जनरल आमिर बराम ने भारत के रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह से बात की। बराम ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर की सफलता की तारीफ की। साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में पूरा समर्थन देने की बात कही।

भारत ने तुर्किये की कंपनी का सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द किया

भारत सरकार ने तुर्किये की कंपनी सेलेबी एयरपोर्ट सर्विस का सिक्योरिटी क्लियरेंस रद्द कर दिया है। सेलेबी कंपनी भारत के दिल्ली-मुंबई समेत 9 एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सर्विस देती थी।

भारत की तरफ से ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) के जॉइंट डायरेक्टर सुनील यादव ने लेटर जारी किया।

ट्रम्प भारत-PAK के बीच मध्यस्थता वाले बयान से पलटे, बोले- मैंने सिर्फ मदद की

भारत-पाकिस्तान सीजफायर का क्रेडिट लेने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने गुरुवार को यूटर्न लिया। उन्होंने कतर में कहा, ‘मैंने दोनों देशों के बीच मध्यस्थता नहीं कराई। मैंने सिर्फ मदद की है।’

ट्रम्प ने कहा, ‘मैं ये नहीं कहता कि ये मैंने किया, लेकिन ये पक्का है कि पिछले हफ्ते भारत-पाकिस्तान के बीच जो हुआ, मैंने उसे सैटल करने में मदद की। भारत-पाकिस्तान के बीच और भी भयावह हो सकता था। दोनों देशों ने अचानक मिसाइल दागना शुरू कर दिया और हमने सब सैटल कर दिया।

लाड़ली बहना योजना की खुशखबरी: 24वीं किस्त जारी होने वाली है!

0

मध्य प्रदेश / महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर करने के मकसद से राज्य सरकारें और केंद्र सरकार की ओर से कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी मध्य प्रदेश सरकार ने लाडली बहना योजना (Ladli Behna Yojana) की शुरुआत की है। इस योजना के जरिए राज्य की बहनों को हर महीने 1250 रुपये की आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाती हैं। राज्य में 1.27 करोड़ महिलाएं इस योजना का फायदा उठा रही हैं। लाड़ली बहना योजना के तहत 24 वीं किस्त जल्द ही जारी होने वाली है। पहले इस योजना के तहत 10 तारीख तक पैसे जारी कर दिए जाते थे। लेकिन पिछले कुछ समय से इस योजना में देरी हो रही है। ऐसे में महिलाओं को चिंता सताने लगी थी कि पैसे मिलेंगे या नहीं।

15 मई को मध्य प्रदेश के सीधी में एक सम्मेलन के दौरान 24वीं किस्त का पैसा ट्रांसफर किया जाएगा। इस दिन लाड़ली बहना योजना सम्मेलन का आयोजन किया गया है। इस दौरान राज्य के सीएम मोहन यादव लाड़ली बहनों के साथ संवाद भी करेंगे। इसके साथ ही बहनों के अकाउंट में पैसे भी भेजे जाएंगे। हालांकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

लाड़ली बहना योजना में किसे मिलता है फायदा?

1 – लाड़ली बहना योजना का फायदा उठाने के लिए मध्यप्रदेश का मूल निवासी होना जरूरी है।

2 – विवाहित, विधवा, तलाकशुदा एवं परित्यक्ता महिलाएं भी इस योजना का फायदा उठा सकती हैं।

3 – 21 वर्ष की आयु पूरी कर चुकी महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं।

4 – किसी भी वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ उठा सकती हैं।

5 – स्वयं या परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता न हो।

6 – जिनके परिवार के पास 5 एकड़ से कम भूमि हो, वो महिलाएं अप्लाई कर सकती हैं।

7 – लाड़ली बहना योजना के तहत 21 से 59 साल की पात्र महिलाओं को हर महीने 1250 रुपये दिए जाते हैं।

पैसा मिलेगा या नहीं? लिस्ट में चेक करें अपना नाम

1 – सबसे पहले लाड़ली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाना होगा।

2 – फिर वेबसाइट के होम पेज पर “आवेदन एवं भुगतान की स्थिति” वाले विकल्प पर क्लिक करें।

3 – दूसरे पेज पर पहुंचने के बाद, अपना एप्लीकेशन नंबर या सदस्य क्रमांक दर् करना होगा। .

4 – इसके बाद कैप्चा कोड सबमिट करने के बाद, मोबाइल पर एक ओटीपी आएगा।

5 – फिर ओटीपी दर्ज करें और वेरिफाई करें।

6 – ओटीपी वेरिफाई करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक करें, आपका स्टेटस सामने आ जाएगा।

मध्य प्रदेश सरकार के लिए गेम चेंजर है लाड़ली बहना योजना

मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की शुरुआत 15 मार्च 2023 से की गई थी। मध्य प्रदेश चुनावों में बीजेपी के लिए यह योजना गेमचेंजर साबित हुई है। इस योजना में पहले 1000 रुपये दिए जाते थे, जिसे बाद में बढ़ाकर 1250 रुपये किया गया। हालांकि इसे 1500 रुपये करने की बात लंबे समय से चल रही है, लेकिन उस पर कुछ भी ठोस नहीं हो सका है। इसके अलावा लाखों नाम इस योजना से हटाए जा चुके हैं। अगस्त, 2023 से नए रजिस्ट्रेशन भी बंद पड़े हुए हैं और सरकार की इसे चालू करने की फिलहाल कोई योजना नहीं दिख रही है। मध्य प्रदेश सरकार को लाडली बहना योजना को चालू रखने के लिए हर महीने 1550 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ती है।

‘जंगल दोबारा तैयार नहीं किया तो…’ सुप्रीम कोर्ट का चेतावनी भरा संदेश

0

नई दिल्ली / हैदराबाद विश्वविद्यालय के पास कान्चा गाचीबोवली जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई मामले में सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रवैया अपनाते हुए तेलंगाना सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। मामले में सुनवाई के दौरान उच्च न्यायालय ने कहा कि अगर जंगल दोबारा तैयार नहीं किया गया तो….

सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को हैदराबाद विश्वविद्यालय के पास कान्चा गाचीबोवली जंगल में पेड़ों की अवैध कटाई पर कड़ा रुख अपनाया और कहा कि यह काम पहले से योजनाबद्ध लगता है। साथ ही कोर्ट ने तेलंगाना सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जंगल बहाल नहीं किया गया तो तेलंगाना सरकार के अधिकारी जेल जा सकते हैं।

    सोमवार को क्यों नहीं शुरू किया काम
    मामले में सुनवाई के दौरान मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई और न्यायमूर्ति ऑगस्टिन जॉर्ज मसीह की पीठ ने कहा कि पेड़ों की कटाई ऐसे समय पर की गई जब कोर्ट तीन दिन की छुट्टी पर था, ताकि कोई रोक न लग सके। कोर्ट ने सवाल किया कि अगर आपकी मंशा सही थी तो आपने सोमवार को काम शुरू क्यों नहीं किया? बता दें कि मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 3 अप्रैल को स्वत: संज्ञान लेते हुए आदेश दिया था कि वन क्षेत्र में यथास्थिति बनी रहे और कोई नया काम न हो। इसके बावजूद पेड़ों की कटाई की गई, जो आदेश का उल्लंघन है।

    भारत की शांतिपूर्ण लड़ाई का उदाहरण, भाजपा महासचिव ने ट्रंप पर कसा तंज

    0

    नई दिल्ली / अग्रवाल ने कहा कि ‘हमारी रणनीति पाकिस्तान के लोगों को मारने की नहीं थी। हम हिंसा में यकीन नहीं करते। हमारा निशाना सिर्फ आतंकवादी थे। हमने अपना उद्देश्य पूरा किया।’ 

    भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राधा मोहन दास अग्रवाल ने कहा है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए दिखाया कि लड़ाई भी अहिंसक तरीके से लड़ी जा सकती है। उन्होंने कहा कि दुनिया ने देखा कि ऑपरेशन सिंदूर में आतंकियों के अलावा किसी भी मासूम की जान नहीं गई। भाजपा नेता ने कहा कि ‘हमने दुनिया को दिखाया कि महात्मा गांधी के अहिंसा के दर्शन को युद्ध में भी लागू किया जा सकता है। यह सबसे अहिंसक लड़ाई थी क्योंकि इसमें उन्हें ही निशाना बनाया गया, जिन्हें हम तबाह करना चाहते थे। हमारी रणनीति पाकिस्तान के लोगों को मारने की नहीं थी। हम हिंसा में यकीन नहीं करते। हमारा निशाना सिर्फ आतंकवादी थे। हमने अपना उद्देश्य पूरा किया।’

    ट्रंप पर कसा तंज
    जम्मू कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले का बदला लेने के लिए भारत ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसके तहत पाकिस्तान में आतंकियों के नौ ठिकानों पर हमले किए गए। इस हमले में कई आतंकी मारे गए। भाजपा महासचिव ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दुनिया को दिखाया कि आधुनिक युद्ध कैसे लड़े जाते हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम कराया। जब इसे लेकर भाजपा महासचिव से सवाल किया गया तो उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ‘जब रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकती है तो कुछ बच्चे खेल-खेल में उसे धक्का देने लगते हैं। जब ट्रेन चलने लगती है तो बच्चों को लगता है कि उनके धक्का देने से ट्रेन चली है। ऐसा ही ट्रंप का व्यवहार है। भाजपा कह चुकी है कि ट्रंप ने कोई मध्यस्थता नहीं की।’

    मई में गर्मी ने दी राहत, दस साल में सबसे कम तापमान 36.6°

    0

    राजगढ़ / सबसे ज्यादा गर्म माने जाने वाले मई के महीने में इस साल जिलेवासियों को मौसम ने खासी राहत दी है। महीने के शुरुआती दो सप्ताह यानी 14 मई तक दिन में अधिकतम औसत तापमान 36.6 डिग्री रहा है, जो बीते दस साल में इस अवधि में सबसे कम है। इसके पहले 2015 से अब तक किसी भी साल इस अवधि में अधिकतम औसत तापमान 40 डिग्री से कम नहीं रहा। इधर रात में भी पारे की रफ्तार थमी हुई है। न्यूनतम तापमान एक बार भी 24 डिग्री से ऊपर नहीं गया है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री पर थम गया। वर्ष सबसे कम अधिकतम तापमान

    2022 में सबसे गर्म रहा था मई: सबसे ज्यादा गर्मी के लिहाज से साल 2022 का मई महीना सबसे गर्म महीनों में शुमार है। इस साल मई के पहले पखवाड़े में ही अधिकतम तापमान 47 डिग्री तक पहुंचा था। शुरुआती 14 दिनों में छह दिन अधिकतम तापमान 45 डिग्री रहा था।

    अभी चार दिन ऐसा ही मौसम: शहर में बीते करीब दस दिन से चल रहा बारिश और गरज चमक का सिलसिला अभी अगले 4 दिन तक और चलेगा। भारत मौसम विभाग के भोपाल केंद्र से जारी सूचना अनुसार क्षेत्र में 17 मई तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

    अशोकनगर में करंट लगने से किसान की मौत

    0

    अशोकनगर / जिले के शाढौरा क्षेत्र के झीला गांव में बुधवार सुबह एक किसान की करंट लगने से मौत हो गई। 30 वर्षीय किसान गोलू रघुवंशी अपने खेत में रबी सीजन की सिंचाई की व्यवस्था के लिए कुएं का सीसी निर्माण करवा रहा था। इसी दौरान वह ट्रैक्टर ट्राली में लाए गए लोहे के सरिए को उतार रहा था। सरिया उतारते समय वह ऊपर से गुजर रही बिजली की लाइन से टकरा गया। करंट लगते ही गोलू वहीं गिर पड़ा।
    घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीणों ने गोलू को निजी वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को गांव में उसका अंतिम संस्कार किया गया।
    गोलू रघुवंशी खेती-किसानी करके अपने परिवार का पालन करता था। वह विवाहित था और उसका एक छोटा बेटा है। पिता रमेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि गोलू खेत में सिंचाई की तैयारी में जुटा था और रबी फसल के लिए खुद का कुंआ बनवा रहा था।पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। शाम को उनका अंतिम संस्कार किया गया।

    दो बाइक की टक्कर में एक की मौत, पांच घायल

    0

    राजगढ़ / बुधवार शाम करीब 5रू00 बजे कालीपीठ थाना क्षेत्र के पाटडी जोड़ के पास दो बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो महिलाएं और एक बालिका समेत पांच लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घायलों को कालीपीठ थाने के वाहन से जिला अस्पताल लाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। मृतक का शव पीएम के लिए मरच्यूरी कक्षा में रखा गया है। कालीपीठ और अस्पताल चैकी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को किला अमरगढ़ क्षेत्र में एक मानता का कार्यक्रम था। मृतक देवचंद पुत्र प्रेमाजी (30), निवासी पटना का पूरा, अपनी बहन भंवरी बाई (60), निवासी जमशेरपुरा, और 8 वर्षीय भांजी के साथ इस कार्यक्रम में शामिल होने गया था। शाम करीब 5रू00 बजे वे वापस गांव की ओर लौट रहे थे। इसी दौरान पाटडी जोड़ के पास गिट्टी मशीन के सामने उनकी बाइक दूसरी ओर से आ रहे समंदर सिंह की बाइक से भिड़ गई। समंदर सिंह के साथ पत्नी चिंता बाई और परिजन फूल सिंह पुत्र प्रेम सिंह तंवर (30) बैठे हुए बड़ी संख्या में अस्पताल पहुंच गए घायलों के परिजन शाम करीब 5रू00 बजे हुई इस दुर्घटना की जानकारी जैसे ही घायलों के परिजनों और ग्रामीणों को लगी, वे बड़ी संख्या में जिला अस्पताल पहुंच गए। परिजन अस्पताल परिसर में ही रोने-बिलखने लगे थे। इधर कुछ ग्रामीण मृतक का पीएम शाम को ही करने की जिद कर रहे र रहे थे। इससे अस्पताल में विवाद होने की संभावना भी बनने लगी थी। हालांकि, मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी और पुलिसकर्मियों ने उन्हें समझा लिया।