छापीहेड़ा / नए शैक्षणिक सत्र में इन प्रोफेशनल कोर्स की सौगात विद्यार्थियों को मिलने जा रही है। प्रदेश के 55 पीएमश्री महाविद्यालय सहित कुल 68 महाविद्यालयों में ये कोर्स शुरू होंगे। इसके लिए शासन स्तर पर 20 हजार रुपए की फीस (स्कॉलरशिप) मिलेगी। एईडीपी (अप्रेंटिसशिप एबेडेड डिग्री प्रोग्राम) के तहत बिजनेस फाइनेंस और साइंस हेल्थ केयर मैनेजमेंट कोर्स रहेंगे। इस बार के होने वाले प्रवेश के दौरान ई-प्रवेश प्रक्रिया में ये विषय रहेंगे। इन विषयों की 30-30 सीटें रहेंगी।
सेंट्रल सेक्टर स्कीम के तहत सेक्टर काउंसिल के माध्यम से शुरू होंगे कोर्स, 30-30 सीटें होंगी
राजगढ़. पीएम श्री एक्सीलेंस कॉलेज में नए शैक्षणिक सत्र से दो प्रोफेशनल कोर्स शुरू होने जा रहे हैं। जिसकी 30-30 सीटें रहेंगी। कप्यूटर साइंस, गणित, कला, वाणिज्य संकाय के साथ ही दो प्रोफेशनल कोर्स के तहत हेल्थ मैनेजमेंट और बिजनेस फाइनेंस कोर्स शुरू होंगे।
दरअसल, अभी तक प्लेन बीए और बीकॉम होती थी, इसमें अब बीकॉम इन बैकिंग फाइनेंशियल सर्विसेस एंड इंशोरेंस और बीए इन बैंकिंग फाइनेंशियल सर्विसेस एंड इंशोरेंस (बीएफएसआई) के कोर्स शुरू होंगे। वहीं, हेल्थ केयर में बीएससी इन हेल्थ केयर मैनेजमेंट का कोर्स होगा। इन प्रोफेशनल कोर्स का लाभ नए सत्र में विद्यार्थियों को मिलने लगेगा। ये कोर्स क्रिस्प इंस्टीट्यूट, नई दिल्ली के माध्यम से संबद्ध रहेगी। वर्तमान में बॉयोटेक, कप्यूटर साइंस के साथ ही बीएससी (मैथ्स-साइंस), कला, वाणिज्य संकाय संचालित हैं। इसके अलावा पिछले साल नवीन सब्जेक्ट के तौर पर संगीत, संस्कृत विषय भी शुरू हुए हैं। इस बार ये दो नए प्रोफेशनल कोर्स शुरू हो रहे हैं। उल्लेखनीय है शासकीय महाविद्यालय में एआई कोर्सस भी चल रहे हैं। जिसमें 8-8 बच्चे दो कोर्स में शामिल हैं। इन प्रोफेनल और अतिरिक्त कोर्स के लिए यहां के प्रोफेसर्स को भी ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जा रहा है। नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षा विभाग की ओर से नए प्लॉन जारी किए गए हैं। जिससे नव प्रवेशित विद्यार्थियों के साथ पहले से अध्ययनरत विद्यार्थियों को भी लाभ मिलेगा।
नए सत्र में शुरू होंगे दोनों कोर्स
शासकीय महाविद्यालय के विद्यार्थियों को नए सत्र में इन प्रोफेशनल कोर्सेस का लाभ मिलने लगेगा। इनके माध्यम से पीजी स्तर पर पढ़ाई जाने वाली पाठ्य सामग्री अभी से मिलने लगेगी। प्रतिस्पर्धा के इस समय में बड़ी क्लासेस और बाद में नौकरियों में इन कोर्स का लाभ मिलेगा।
-डॉ. वीबी खरे, प्राचार्य, पीएमश्री महाविद्यालय, राजगढ
राजगढ़ कॉलेज में शुरू होंगे हेल्थ मैनेजमेंट और बिजनेस फाइनेंस कोर्स
मई में लगातार बारिश से गर्मी से मिली राहत, लेकिन उमस ने बढ़ाई परेशानियां
इंदौर / में मई का महीना इस बार मौसम के अप्रत्याशित बदलावों के कारण सुर्खियों में है। बुधवार शाम फिर से बारिश हुई और अब तक इस महीने कुल 5 इंच वर्षा हो चुकी है। इससे गर्मी से राहत मिली, लेकिन उमस ने लोगों को बेहाल कर दिया है।
इंदौर में इस बार मई का महीना आमतौर पर पड़ने वाली भीषण गर्मी की बजाय बदलते मौसम की वजह से चर्चा में है। बुधवार शाम शहर में घने बादल छाए और कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। भले ही यह बारिश केवल 2 मिमी रही, लेकिन पूरे मई महीने में अब तक कुल 5 इंच बारिश हो चुकी है। इस असामान्य बारिश के कारण लोगों को गर्मी से तात्कालिक राहत तो मिली, लेकिन अब उमस ने फिर से परेशान करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने आने वाले तीन दिनों तक इंदौर और इसके आसपास के क्षेत्रों में तेज आंधी और बारिश की संभावना जताई है।
तेज बारिश और उमस ने किया लोगों को बेहाल
बुधवार को दिनभर उमस का असर बना रहा। दिन का अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री कम था। शाम होते-होते मौसम ने करवट ली और कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश हुई तो कुछ स्थानों पर हल्की फुहारें पड़ीं। यह सिलसिला करीब दो घंटे तक चला, जिसके बाद मौसम साफ हो गया। गुरुवार सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौली चल रही है, जिससे लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ रहा है
मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान
सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने जानकारी दी कि गुजरात के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम सक्रिय है, जिसकी वजह से मध्यप्रदेश में बारिश और आंधी की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं। इसके अलावा, एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस भी सक्रिय हुआ है, जिसने मौसम को पूरी तरह प्रभावित किया है। इंदौर और इसके आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों तक इस सिस्टम का असर बना रहेगा।
तेज हवा और बारिश के लिए रहें तैयार
डॉ. सुरेंद्रन ने आगे बताया कि आने वाले दिनों में तेज हवाएं चलने और बारिश होने की संभावना बनी हुई है। इससे तापमान में अस्थायी गिरावट तो देखने को मिलेगी, लेकिन उमस से राहत मिलना मुश्किल है। मौसम विभाग ने नागरिकों को सतर्क रहने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है, विशेषकर उन समयों में जब तेज आंधी या बिजली गिरने की स्थिति बने।
लखनऊ में सुबह-सुबह बड़ा हादसा: बिहार से दिल्ली जा रही बस में लगी आग, पांच यात्री जिंदा जले, कई घायल
लखनऊ / बिहार से दिल्ली जा रही स्लीपर बस में आग लग गई। इस घटना में पांच लोग जिंदा जल गए। कई घायलों का इलाज चल रहा है।
बिहार के बेगूसराय से दिल्ली की तरफ जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस (बस संख्याः UP17 AT 6372) में लखनऊ के किसान पथ पर लखनऊ- रायबरेली रोड, मोहनलालगंज के ऊपर शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग लगने के बाद भी यह बस करीब एक किलोमीटर तक दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर तुरंत मौके से भाग निकले। बस में बैठे यात्रियों को पुलिस और आम लोगों की मदद से कांच को तोड़कर बाहर निकाला गया। दमकल की गाड़ियों ने करीब आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। जब दमकलकर्मी बस के अंदर गए तो वहां पांच लोगों के शव मिले। आग की लपटों से झुलसे यात्रियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। मरने वालों में से एक छोड़कर बाकी चार की पहचान हो गई है।
बस में अस्सी यात्री थे सवार
अभी तक आ रही खबरों के अनुसार बस में करीब अस्सी यात्री थे। मरने वालों में दो बच्चे, दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है। हादसे का समय सुबह पांच बजे के करीब का बताया जा रहा है। उस वक्त सभी लोग बस में सो रहे थे। एक पुरुष को छोड़कर बाकी यात्रियों की पहचान हो गई है।
गेट न खुलने की बात आ रही है सामने
प्राप्त सूचनाओं के अनुसार आग लगने के बाद बस कुछ देर तक जलती हुई हालत में दौड़ती रही। ड्राइवर और कंडक्टर कांच तोड़कर निकल भागे। मुख्य गेट आग लगने की वजह से जाम हो गया। जो लोग दूसरे रास्तों से निकल पाए वो बच गए। सूचना के अनुसार हादसा पीजीआई कल्ली के पास से गुजर रहे किसान पथ पर हुआ। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। बस से निकले लोगों ने बताया कि बस रोकने के बाद ड्राइवर और कंडक्टर, ड्राइवर की पास की खिड़की से कूदकर भाग गए।
1 किमी दूर तक दिखाई दी लपटें
प्राप्त सूचना के अनुसार मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि बस का इमरजेंसी गेट नहीं खुला इस वजह से पीछे बैठे लोग बस में फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग इतनी भीषण थी कि 1 किमी दूर तक आग की लपटें दिखाई दे रही थीं। बस कुछ दूर तक जलने के बाद भी दौड़ती रही।
मृतकों का विवरण
1.लख्खी देवी पत्नी अशोक मेहता उम्र करीब 55 साल
2.सोनी पुत्री अशोक महतो उम्र करीब 26 वर्ष
3.देवराज पुत्र रामलाल उम्र करीब 3 वर्ष
4.साक्षी कुमारी पुत्री रामलाल उम्र करीब 2 वर्ष
5.एक अज्ञात पुरुष
राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट की समयसीमा पर सवाल उठाए, कहा- संविधान में ऐसा प्रावधान नहीं
नई दिल्ली / तमिलनाडु सरकार बनाम राज्यपाल मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा विधेयक पर फैसला लेने की समयसीमा तय किए जाने पर काफी कुछ कहा गया। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर आपत्ति जताई थी। अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सवाल उठाए हैं।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 8 अप्रैल 2025 को दिए गए सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सवाल उठाए हैं। दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार बनाम राज्यपाल मामले में आदेश दिया था कि राज्यपालों और राष्ट्रपति को एक तय समय में उनके समक्ष पेश विधेयकों पर फैसला लेना होगा। सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर काफी हंगामा हुआ। अब राष्ट्रपति ने इस पर आपत्ति जताई है और कहा कि देश के संविधान में ऐसा कोई प्रावधान नहीं है, तो सुप्रीम कोर्ट किस आधार पर यह फैसला दे सकता है।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में की थीं अहम टिप्पणियां
राष्ट्रपति ने सुप्रीम कोर्ट से राज्यपाल की शक्तियों, न्यायिक दखल और समयसीमा तय करने जैसे विषयों पर स्पष्टीकरण मांगा है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने तमिलनाडु सरकार बनाम राज्यपाल मामले में दिए अपने फैसले में कहा था कि राज्यपाल के पास कोई वीटो पावर नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राज्यपाल की ओर से भेजे गए विधेयक पर राष्ट्रपति को तीन महीने के भीतर फैसला लेना होगा। अगर तय समयसीमा में फैसला नहीं लिया जाता तो राष्ट्रपति को राज्य को इसकी वाजिब वजह बतानी होगी।
सुप्रीम कोर्ट ने अपने फैसले में ये भी कहा कि राष्ट्रपति किसी विधेयक को पुनर्विचार के लिए राज्य विधानसभा के पास वापस भेज सकते हैं। अगर विधानसभा उस विधेयक को फिर से पारित करती है तो राष्ट्रपति को उस पर अंतिम फैसला लेना होगा। सुप्रीम कोर्ट ने ये भी कहा कि अनुच्छेद 201 के तहत राष्ट्रपति के फैसले की न्यायिक समीक्षा की जा सकती है। अदालत ने कहा कि अगर राज्यपाल ने मंत्रिपरिषद की सलाह के खिलाफ जाकर फैसला लिया है तो सुप्रीम कोर्ट के पास उस विधेयक को कानूनी रूप से जांचने का अधिकार होगा।
राष्ट्रपति मुर्मू ने सुप्रीम कोर्ट से पूछे ये 14 सवाल-
1. राज्यपाल के समक्ष अगर कोई विधेयक पेश किया जाता है तो संविधान के अनुच्छेद 200 के तहत उनके पास क्या विकल्प हैं?
2. क्या राज्यपाल इन विकल्पों पर विचार करते समय मंत्रिपरिषद की सलाह से बंधे हैं?
3. क्या अनुच्छेद 200 के तहत राज्यपाल द्वारा लिए गए फैसले की न्यायिक समीक्षा हो सकती है?
4. क्या अनुच्छेद 361 राज्यपाल द्वारा अनुच्छेद 200 के तहत लिए गए फैसलों पर न्यायिक समीक्षा को पूरी तरह से रोक सकता है?
5. क्या अदालतें राज्यपाल द्वारा अनुच्छेद 200 के तहत लिए गए फैसलों की समयसीमा तय कर सकती हैं, जबकि संविधान में ऐसी कोई समयसीमा तय नहीं की गई है?
6. क्या अनुच्छेद 201 के तहत राष्ट्रपति द्वारा लिए गए फैसले की समीक्षा हो सकती है?
7. क्या अदालतें अनुच्छेद 201 के तहत राष्ट्रपति द्वारा फैसला लेने की समयसीमा तय कर सकती हैं?
8. अगर राज्यपाल ने विधेयक को फैसले के लिए सुरक्षित रख लिया है तो क्या अनुच्छेद 143 के तहत सुप्रीम कोर्ट को सुप्रीम कोर्ट की सलाह लेनी चाहिए?
9. क्या राज्यपाल और राष्ट्रपति द्वारा क्रमशः अनुच्छेद 200 और 201 के तहत लिए गए फैसलों पर अदालतें लागू होने से पहले सुनवाई कर सकती हैं।
10. क्या सुप्रीम कोर्ट अनुच्छेद 142 के द्वारा राष्ट्रपति और राज्यपाल की संवैधानिक शक्तियों में बदलाव कर सकता है?
11. क्या अनुच्छेद 200 के तहत राज्यपाल की मंजूरी के बिना राज्य सरकार कानून लागू कर सकती है?
12. क्या सुप्रीम कोर्ट की कोई पीठ अनुच्छेद 145(3) के तहत संविधान की व्याख्या से जुड़े मामलों को सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच को भेजने पर फैसला कर सकती है?
13. क्या सुप्रीम कोर्ट ऐसे निर्देश/आदेश दे सकता है जो संविधान या वर्तमान कानूनों मेल न खाता हो?
14. क्या अनुच्छेद 131 के तहत संविधान इसकी इजाजत देता है कि केंद्र और राज्य सरकार के बीच विवाद सिर्फ सुप्रीम कोर्ट ही सुलझा सकता है?
बिजली Power के Corrupts: भंडाफोड़
सीहोर / बिजली कंपनी के डीई अमित राय पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे हैं। मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के चीफ इंजीनियर को दस्तावेजों के साथ की गई शिकायत में दावा किया गया है कि डीई अमित राय ने नवीन विकसित कॉलोनियों के इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य में कॉलोनी का क्षेत्रफल कम बताकर कंपनी को करीब एक करोड़ रुपए के राजस्व की हानि पहुंचाई है। शिकायत में उन सात कॉलोनियों के नाम भी दिए गए हैं, जिनके इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य में भ्रष्टाचार कर कंपनी को नुकसान पहुंचाया गया है। शिकायत को लेकर बिजली कंपनी के एसई राकेश नायक जांच कराने की बात कह रहे हैं।
एसई नायक ने पत्रिका को बताया कि जांच के लिए दो डीई की टीम बनाई है, हालांकि डीई के खिलाफ जांच समकक्ष अफसर डीई से ही कराना कितना ठीक है, यह तो बिजली कंपनी के वरिष्ठ अफसर ही ज्यादा अच्छे से समझ पाएंगे, लेकिन यह तय है कि डीई अमित राय के खिलाफ जांच ठीक से हुई तो यह मामला केवल सात कॉलोनी तक सीमित नहीं रहेगा, शहर में ऐसी करीब 23 कॉलोनी बताई जा रही हैं, जिनके इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य में भ्रष्टाचार किया गया है।
रिश्वत के आरोप
बिजली कंपनी के डीई अमित राय के खिलाफ इंडियन वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से की गई शिकायत में आरोप है कि नवीन विकसित कॉलोनियों में इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य की एवज में एक कॉलोनाइजर से दो लाख रुपए तक रिश्वत ली जा रही है। शिकायतकर्ता का दावा है कि नवीन विकसित कॉलोनी का रिकॉर्ड में क्षेत्रफल कम दिखाकर प्लाट संख्या कम बताकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इससे कॉलोनाइजरों को दो फायदे होते हैं। पहला कि वह तीन एकड़ की कॉलोनी को बिजली कंपनी के एस्टीमेंट में दो एकड़ की बताकर इंफ्रास्ट्रक्चर में आसानी से कटौती कर लेता है, दूसरा इंफ्रास्ट्रक्चर पर लगने वाले 5 प्रतिशत शुल्क की राशि भी कंपनी को जमा नहीं करनी पड़ती है। इससे बिजली कंपनी को दोहरा नुकसान हो रहा है। पहला दो साल बाद जैसे ही कॉलोनी बिजली कंपनी के हैंडओवर होगी, कंपनी को तीन एकड़ क्षेत्रफल के हिसाब से इंफ्रास्ट्रक्चर लगाना पड़ेगा, दूसरा इंफ्रास्ट्रक्चर पर 5 प्रतिशत राशि भी नहीं मिलेगी।
आप पूछने के हकदार नहीं
पत्रिका की तरफ से डीई अमित राय का पक्ष जानने के लिए उनके मोबाइल नंबर पर कॉल किया गया। उन्होंने इस बारे में अपना पक्ष रखने से इनकार कर दिया। डीई राय ने तर्क दिया है कि आप इस बारे में मुझसे कुछ नहीं पूछ सकते हैं।
घ् बिजौरी स्थित रुद्रांश धाम इआपी नंबर 202928 में बिजली कंपनी ने 112 प्लाट बताए हैं, जबकि यहां पर करीब 260 प्लाट हैं। बिजली कंपनी की गाइड लाइन के हिसाब से यहां करीब 662 केवी का लोड बनता है, लेकिन यहां पर 310 केवी लोड स्वीकृत किया गया है। बिजली कंपनी को करीब 19 लाख रुपए के राजस्व का सीधे नुकसान होने की बात कही गई है।
सैकड़ाखेड़ी रोड स्थित गजानंद विहार इआरपी नंबर 2008876 में बिजली कंपनी ने प्लाट संख्या 33 बतताई है, जबकि यहां 65 प्लाट हैं। बिजली कंपनी ने 120 केवी का लोड स्वीकृत किया है। इस कॉलोनी में गाइड लाइन के हिसाब से 115केवी लोड कम बताया गया है। कंपनी को सीधे तौर पर करीब 90 हजार रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
बडियाखेड़ी स्थित लक्ष्मण वाटिका इआपी नंबर 195378 में प्लाट संख्या 114 बताई गई है। एस्टीमेंट में 383केवी लोड की स्वीकृति दी गई है, जबकि यहां 190 प्लाट हैं, इस हिसाब से करीब 582 केवी लोड बनता है। कंपनी को करीब डेढ़ लाख रुपए के राजस्व की हानि हुई।
लसूडिया परिहार स्थित श्रीकृष्णा कॉलोनी इआरपी नंबर 163307 में कंपनी ने 40 प्लाट के हिसाब से एस्टीमेट बनाया। 100 केवी लोड स्वीकृत किया, यहां 110 से ज्यादा प्लाट हैं। 238 केवी लोड कम बताकर बिजली कंपनी को करीब पौने दो लाख रुपए का नुकसान बताया जा रहा है।
श्याम विहार कॉलोनी ईआरपी नंबर174473 में बिजली कंपनी के एस्टीमेट के हिसाब से 41 प्लाट हैं। बिजली कंपनी ने 125केवी लोड स्वीकृत किया है, जबकि यहां 60 के करीब प्लाट हैं, कंपनी के एस्टीमेंट में गाइड लाइन के हिसाब से करीब 149 केवी लोड कम बताकर कंपनी को 80 हजार रुपए के राजस्व का नुकसान पहुंचाया है।
बालाजी धाम इआरपी नंबर 149519 में बिजली कंपनी के एस्टीमेट के हिसाब से 21 प्लाट बताए गए हैं, यहां 123केवी का लोड स्वीकृत किया है। शिकायतकर्ता का दावा है कि यहां बिजली कंपनी के अफसरों ने 17 प्लाट कम बताकर एस्टीमेंट में 52केवी लोड कम किया है, जिससे बिजली कंपनी को करीब 50 हजार रुपए के राजस्व का नुकसान हुआ है। इन सभी कॉलोनी में इंफ्रास्ट्रक्चर का भी बिजली कंपनी को बड़ा नुकसान हुआ है।
ऐसी गड़बड़ियां कई जगह की गई हैं
गोपनीय कार्रवाई है
नवीन कॉलोनियों में इलेक्ट्रिफिकेशन कार्य को लेकर जो शिकायत हुई है, उसकी जांच के लिए दो सीनियर डीई की कमेटी जांच के लिए बनाई है। कमेटी में जो डीई हैं, उनके नाम सार्वजनिक नहीं कर सकते, यह गोपनीय कार्रवाई है।
-राकेश नायक, एसई बिजली कंपनी, सीहोर
जिला कांग्रेस ने विवादित बयान के खिलाफ मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया
सीहोर/सीहोर में जिला कांग्रेस ने मध्य प्रदेश शासन के मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया। यह प्रदर्शन मंत्री विजय शाह द्वारा करनल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के खिलाफ था। कांग्रेसियों ने मंत्री विजय शाह को मध्य प्रदेश शासन से बर्खास्त करने की मांग की।
यह पहली बार नहीं है जब किसी नेता का पुतला जलाया गया हो। इससे पहले भी कई बार नेताओं के खिलाफ इसी तरह के प्रदर्शन हो चुके हैं। हाल ही में, उत्तर प्रदेश में गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी। इसी तरह, आंबेडकर पर दिए गए बयान को लेकर भी देशभर में विरोध प्रदर्शन हुए थे और अमित शाह का पुतला जलाया गया था।
प्रदर्शन के मुख्य बिंदु:
- मांग: मंत्री विजय शाह को मध्य प्रदेश शासन से बर्खास्त करने की मांग की गई
- विवादित बयान: मंत्री विजय शाह द्वारा करनल सोफिया कुरैशी पर दिया गया बयान।
- प्रदर्शन: सीहोर जिला कांग्रेस द्वारा मंत्री विजय शाह का पुतला जलाया गया।
हाईकोर्ट ने उठाया बड़ा कदम: मंत्री विजय शाह पर FIR का मामला!
MP
वीडी शर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का नेतृत्व बहुत ही संवेदनशील है। अगर इस प्रकार की कोई भी घटना होती है तो उस पर तत्काल उचित बातचीत होती है। भाजपा नेतृत्व ने तत्काल इस विषय पर संज्ञान लेकर आगाह किया है। उन्होंने कहा कि भी किसी को भी इस देश की बेटी के बारे में टिप्पणी करने का अधिकार नहीं है। सोफिया कुरैशी के पराक्रम को पूरा देश सलाम करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना और हमारे नागरिकों ने जो कार्य किए हैं, वे गौरवपूर्ण हैं।
मंत्री विजय शाह के विवादित बयान पर मप्र हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। बयान को लेकर सोशल मीडिया पर विरोध हुआ। हालांकि शाह ने माफी मांगते हुए कहा कि उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और वे कर्नल सोफिया का सम्मान करते हैं।
मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं। कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए विवादित बयान पर अब मप्र हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेकर एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि मंत्री पहले ही मामले को लेकर माफी मांग चुके हैं।
क्या था बयान
दरअसल, मोहन सरकार के मंत्री विजय शाह ने मानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर विवादित बयान दे डाला था। इसका कांग्रेस ने विरोध किया है और मंत्री को पद से हटाने की मांग कर डाली। मानपुर में आयोजित हलमा कार्यक्रम में मंत्री शाह ने पहलगाम हमले का जिक्र करते हुए कहा, जिन आंतकियों ने पहलगाम में लोगों को मारा, उनके कपड़े उतरवाए, उन आंतकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा। मंत्री शाह ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने उन्हीं की बहन को भेजकर उनकी ऐसी-तैसी करवाई। बयान को लेकर जब राजनीति गरमा गई तो उन्होंने कहा कि हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ने वाले वालों को हमने उन्हीं की भाषा में जवाब दिया है। उनके भाषण को अलग संदर्भ में नहीं देखना चाहिए। वो हमारी बहनें हैं। उन्होंने पूरी ताकत से सेना के साथ मिलकर काम किया है।

- “उन्होंने कपड़े उतार-उतार कर हमारे हिंदुओं को मारा और मोदी जी ने उनकी बहन को उनकी ऐसी की तैसी करने उनके घर भेजा। अब मोदी जी कपड़े तो उतार नहीं सकते। इसलिए उनकी समाज की बहन को भेजा कि तुमने हमारी बहनों को विधवा किया है तो तुम्हारे समाज की बहन आकर तुम्हें नंगा करके छोड़ेगी। देश का मान-सम्मान और हमारी बहनों के सुहाग का बदला तुम्हारी जाति, समाज की बहनों को पाकिस्तान भेजकर बदला ले सकते हैं।“
मंत्री विजय शाह का पूरा बयान
कोर्ट ने क्या कहा
हाईकोर्ट जस्टिस अतुल श्रीधरन तथा जस्टिस अनुराधा शुक्ला की युगलपीठ ने मंत्री के विवादित बयान को संज्ञान में लेते हुए याचिका के रूप में सुनवाई करते हुए उनके खिलाफ चार घंटे में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। युगलपीठ ने पुलिस विभाग को शाम 6 बजे तक एफआईआर करने के निर्देश दिए हैं। युगलपीठ ने मामले की सुनवाई संज्ञान याचिका के रूप में करते हुए उक्त आदेश जारी किये। युगलपीठ ने मंत्री के खिलाफ बीएनएस की धारा 196 तथा 197 के तहत प्रकरण दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। याचिका में प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को अनावेदक बनाया गया है। युगलपीठ ने अपने आदेश में कहा है कि एफआईआर दर्ज किए जाने के संबंध में न्यायालय को अवगत कराया जाए। याचिका पर अगली सुनवाई गुरुवार की सुबह 10.30 बजे निर्धारित की गई है।
पटवारी ने दर्ज कराई एफआईआर
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कर्नल सोफिया कुरैशी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि हमने मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि वह सशस्त्र बलों की वीरता को सलाम करते हैं, और उन्होंने यह भी कहा कि पूरा देश इस कठिन समय में सशस्त्र बलों के समर्थन में खड़ा है… मध्य प्रदेश के एक मंत्री ने सेना के अधिकारियों और बहनों का अपमान किया… इस पर भाजपा चुप क्यों है? अगर उन्हें 24 घंटे के भीतर बर्खास्त नहीं किया गया, तो हम देश के सभी पुलिस थानों में कुंवर विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराएंगे।

सियासत गर्माई
विवादित बयान सामने आने के बाद कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल हमलावर हैं। मंत्री विजय शाह के इस्तीफे की मांग तक की जा रही है। पुतले जलाए जा रहे हैं। उन पर कार्रवाई की मांग तेज हो रही है। इधर भाजपा संगठन ने भी सख्त नाराजगी जताई है। पार्टी आलाकमान ने तत्काल उन्हें भोपाल स्थित प्रदेश मुख्यालय तलब किया। संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और बाद में प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुलाकात कर शाह ने सफाई दी और खेद जताया। मीडिया से बातचीत में विजय शाह ने कहा कि उनका इरादा किसी का अपमान करने का नहीं था और यदि उनके बयान से किसी को ठेस पहुंची हो तो वे कई बार माफी मांगने को तैयार हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उनका परिवार सैन्य परंपरा से जुड़ा रहा है।
उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री को घेरा
हाई कोर्ट जबलपुर ने मंत्री विजय शाह पर FIR दर्ज करने के आदेश दिए हैं, लेकिन मुख्यमंत्री जी पूरे घटनाक्रम को लेकर चुप हैं। जैसा उनका नाम है, ‘मोहन’ जैसे ‘मौन’ हैं। ऐसे मंत्री, जो सेना का अपमान कर रहे हैं, उनके बारे में आप चुप क्यों हैं मुख्यमंत्री जी? बताएं, मंत्री विजय शाह का इस्तीफा कब लिया जाएगा?

अब तो निर्णय लो : मसूद
विधायक आरिफ मसूद ने कहा प्रधानमंत्री जी और माननीय मुख्यमंत्री जी अब तो आप निर्णय ले लें सेना की एक महिला अधिकारी के खिलाफ़ अभद्र टिप्प्णी करने और इस तरह का बयान देने वाले मंत्री को आज मध्य प्रदेश की उच्च न्यायालय से जिस तरह का एक संदेश मिला है। सोमोटो लेकर कार्यवाही करने का डीजीपी को निर्देश दिया और आप अभी भी चुप हैं और वह मंत्रिमंडल में सदस्य हैं। मेहरबानी करिए कि न्यायपालिका आगे आकर दोबारा दूसरा निर्देश दें, उससे पहले आप सेना के सम्मान में निर्णय और ऐसे मंत्री को मंत्रिमंडल से बर्खास्त करें। न्यायपालिका को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिस ताकत से देश की जनता सेना पर विश्वामस करती है। उसी ताकत से देश की जनता न्यायपालिका पर विश्वास करती है और उसको विश्वारस होता है। न्यायपालिका ने यह कर्तव्य करके फिर दिखा दिया। देश की जनता को मैसेज दिया कि आप विश्वाास रखें देश की न्याययपालिका सारे लोगों के साथ इंसाफ देने ओर न्याय दिलाने के लिए खड़ी है।

मंत्री शाह के खिलाफ थाने पहुंची कांग्रेस, पुलिस से बहस:महिला आयोग ने बयान को बताया अपमानजनक
कर्नल सोफिया कुरैशी पर बयान के मामले में कांग्रेस नेता मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर कराने भोपाल के श्यामला हिल्स थाने पहुंचे। यहां एडिशनल डीसीपी शालिनी दीक्षित उन्हें समझाया। इसके बाद जीतू पटवारी के आवेदन पर रोजनामचा में शिकायत दर्ज कर ली गई है।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर ने X पर लिखा- यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि कुछ जिम्मेदार व्यक्तियों द्वारा ऐसे बयान दिए जा रहे हैं जो महिलाओं के प्रति अपमानजनक और अस्वीकार्य हैं।
तिरंगा यात्रा: एकता और अखंडता का प्रतीक
केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह और जे पी नड्डा सहित शीर्ष भाजपा नेताओं द्वारा रविवार को इस मुद्दे पर विचार-विमर्श के बाद 11 दिवसीय राष्ट्रव्यापी तिरंगा यात्रा शुरू की गई।
Delhi Tiranga Yatra: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता में दिल्ली में निकली तिरंगा यात्रा, गौरव की बात: CM रेखा गुप्ता
Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर ने न केवल भारतीय सेना की क्षमताओं को उजागर किया, बल्कि देशवासियों के बीच एकता और साहस का भी प्रतीक बना. यह यात्रा भारतीय सेना के प्रति सम्मान और गर्व का प्रतीक है, जो देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है.
Delhi Tiranga Yatra: ऑपरेशन सिंदूर का नाम इन दिनों देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. यह ऑपरेशन भारतीय सेना द्वारा किया गया था, जिसमें उन्होंने पाकिस्तान को घुटनों पर ला दिया. इस ऑपरेशन के तहत कई आतंकियों को ढेर किया गया और उनके ठिकानों को ध्वस्त किया गया. इस सफलता ने भारतीय सेना के जोश और जज्बे को उजागर किया है, जिसके लिए पूरा देश उन्हें सलाम कर रहा है.
नड्डा ने सोमवार को इस कवायद को अंतिम रूप देने के लिए तरुण चुग, विनोद तावड़े और दुष्यंत गौतम समेत भाजपा महासचिवों के साथ बैठक की।
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुग ने कहा कि तिरंगा महज एक झंडा नहीं है, बल्कि यह भारत की आत्मा को दर्शाता है।
राष्ट्रीय राजधानी में तिरंगा यात्रा में शामिल होने के दौरान चुग ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘भारत बदल गया है। नया भारत शांति चाहता है, लेकिन आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने के लिए किसी भी हद तक जाएगा।’’
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत दिल्ली सरकार ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के लिए सशस्त्र बलों की सराहना करने के लिए कर्तव्य पथ पर मंगलवार को रैली निकाली।
‘शौर्य सम्मान यात्रा’ नाम से आयोजित इस रैली में लोगों ने पाकिस्तान के ‘पूर्ण संहार’ का आह्वान किया और देशभक्ति के गीत बजाए।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों के साथ यात्रा में हिस्सा लिया।
भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा रैली में स्कूली बच्चे, राष्ट्रीय कैडिट कोर (एनसीसी) के कैडेट और नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक भी शामिल हुए।
भाजपा की दिल्ली इकाई ने तिरंगा यात्रा की तस्वीर पोस्ट करते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘सेना के सम्मान में, देश का हर नागरिक मैदान में।’’

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में ‘तिरंगा यात्रा’ का नेतृत्व किया, जिसमें महिलाओं और बच्चों सहित हजारों लोगों ने भाग लिया।
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में भारतीय सशस्त्र बलों की सफलता को चिह्नित करने के लिए अंजॉ जिले के वालोंग में तिरंगा यात्रा का नेतृत्व किया।
खांडू ने अपने मंत्रिमंडल सहयोगियों, स्थानीय नेताओं, सेना के जवानों और उत्साही लोगों के साथ इस अभियान में शामिल भारतीय बलों के साहस और दृढ़ संकल्प की सराहना की।
दिल्ली में तिरंगा यात्रा का आयोजन
ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के उपलक्ष्य में मंगलवार को देशभर में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया. यह यात्रा भारतीय सशस्त्र बलों के पराक्रम को सम्मानित करने के लिए आयोजित की में कर्तव्य पथ से लेकर वॉर मेमोरियल तक तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें कई प्रमुख नेता और आम नागरिक शामिल हुए.
बारिश में भी निकाली तिरंगा यात्रा
दिल्ली में तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा सहित कई मंत्री और सांसद शामिल हुए. इस यात्रा में हर तबके के लोग, चाहे वह वकील हों, छात्र हों, डॉक्टर हों या आम आदमी, सभी ने भाग लिया. उन्होंने हाथ में तिरंगा लेकर बारिश के बीच भी सेना के साहस और बलिदान को सराहा.
कर्तव्य पथ पर उमड़ा जनसैलाब
कर्तव्य पथ पर तिरंगा यात्रा का नजारा अद्भुत था. सभी के हाथों में तिरंगा था और कुछ लोग ऐसे पोस्टर भी लिए हुए थे, जिन पर लिखा था ऑपरेशन सिन्दूर विश्व को बस एक संदेश पाकिस्तान आतंकी देश. यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि भारतीय सेना ने देश का मान बढ़ाया है और उनकी बहादुरी को नमन किया.
जम्मू से चार धाम जाने वाले 60 फीसदी यात्रियों ने कैंसिल कराई बुकिंग
जम्मू
झटका: जम्मू से चार धाम जाने वाले 60 फीसदी यात्रियों ने कैंसिल कराई बुकिंग, तुर्किये और बाकू की बुकिंग भी रद्द
जम्मू से चार धाम जाने वाले 60 फीसदी यात्रियों ने बुकिंग कैंसिल कराई है। यात्रा उद्योग से जुड़े कारोबारियों का कहना है कि उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों की संख्या में गिरावट आई है। इसके साथ ही ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किए के पाक को समर्थन से पर्यटकों का दिल टूट गया है। जम्मू वालों ने तुर्किए और बाकू की बुकिंग भी कैंसिल कराई है।
बॉर्डर पार से अनिश्चितता भरे हालात को देखते हुए अभी जम्मू से चार धाम यात्रा पर जाने वाले लगभग 60 फीसदी श्रद्धालुओं ने अपनी बकिंग कैंसिल करा दी है। इन लोगों ने समूह में प्री-बुकिंग कराई थी। लोकल में भी श्रद्धालु केवल कटड़ा का रुख कर रहे हैं।
टूर ऑपरेटर और एजेंट्स अभी वेट एंड वॉच की पॉलिसी अपना रहे हैं। उन्हें महीने भर में ये तस्वीर बदलने की उम्मीद है। पाकिस्तान की तरफ से लगातार हो रहे हमले को देखते हुए बाहर से आने वाले पर्यटकों ने जम्मू से मुंह मोड़ लिया था। लेकिन अब सीजफायर के बावजूद हालात में कोई खास तब्दीली नहीं आई है।
कमोवेश यही हाल जम्मू से चार धाम जाने वाले यात्रियों का भी है। यहां से अच्छी-खासी संख्या में अद्धालु चार धाम यात्रा के लिए उत्तराखंड का रुख करते थे, उनकी संख्या में काफी गिरावट है। हालांकि यह संख्या कितनी है, इसका अनुमान लगाना मुश्किल है, लेकिन दूर एंड ट्रेवल्स से जुड़े कारोबारियों की मानें तो यह 60 प्रतिशत से भी ज्यादा है।

जंग तो खत्म होने दीजिए
बेशक पहलगाम अटैक के कुछ दिन बाद पर्यटन विभाग ने अरु वैली, बेताब वैली और बायसरन को छोड़कर ममलेश्वर मंदिर जैसे कई पर्यटन स्थलों के खुले होने का जिक्र करते हुए पर्यटकों को आने की अपील की थी, लेकिन इसका कोई ज्यादा असर नहीं हुआ। उन स्थानों और वहां आने वाले यात्रियों की लेकर पूछे गए सवाल पर डायरेक्टर टूरिज्म (कश्मीर) रजा याकूब फारुक ने साफ कहा, पहले जंग तो खत्म हो जाने दीजिए।
छोटे बजट पैकेज दे रहे
हालात को देखते हुए जम्मू के स्थानीय दूर ऑपरेटर नजदीकी स्थानों जैसे हिमाचल आदि के छोटे बजट दूर पैकेज बना रहे हैं। डलहौजी, खजियार, चंबा जैसी जगहों को वे प्राथमिकता पर रख रहे हैं। ये अलग बात है कि इन पैकेजों का लाभउठाने के लिए भी ज्यादा पर्यटक आगे नहीं आ रहे। ये अभी हालात सही होने का इंतजार कर रहे हैं।
आंकड़ा देना मुश्किल, लेकिन खासी चोट
जम्मू में टूरिज्म सेक्टर को अच्छी चोट लगी है। चार धाम यात्रा पर जाने वाले यात्रियों की संख्या में भी खासी गिरावट आई है। हालांकि इसका कोई आंकड़ा नहीं दिया जा सकता। हमारा अपना हेलीकॉप्टर बुकिंग से जुड़ा काम है। 70 यात्रियों के एक ग्रुप ने हाल ही में बुकिंग कैंसिल कराई है। इसके अलावा देहरादून से 100 और 130 यात्रियों के ग्रुप ने अपनी बुकिंग कैंसिल की है।- राजेश गुप्ता, जम्मू टूरिज्म फेडरेशन
पहले वाली बात नहीं
बॉर्डर पार से हो रही गतिविधियों की वजह से शहर में जो हालात बने हैं, उनकी वजह से टूरिज्म सेक्टर को बड़ी मार पड़ी है। लोकल में यात्री केवल कटड़ा जा रहे हैं। कुछ यात्री हिमाचल और पंजाब से हैं, लेकिन पहले वाली बात नहीं। यहां महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और गुजरात से बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। अमरीक सिंह, अध्यक्ष, जम्मू एसोसिएशन ऑफ टूर ऑपरेटर्स
जम्मू वालों ने कैंसिल कराई तुर्किए और बाकू की बुकिंग
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तुर्किए के पाक को समर्थन से जम्मू वालों का दिल टूट गया है। इसी का नतीजा है कि जम्मू से टूरिज्म वेवसाइट्स के जरिए तुर्किए और बाकू की बुकिंग करने वालों ने अपनी सभी बुकिंग कैंसिल कर दी है।
मेक माई ट्रिप. कॉम के जम्मू लोकेशन हेड अभिमन्यु अरोरा ने बताया कि तुर्किए की भारत विरोधी गतिविधियों को देखते हुए भारत के लोगों ने उसका बायकॉट कर दिया है। देश भर से लोग वहां की बुकिंग कैंसिल कर रहे हैं।

तुर्किए और चीन के लिए होने वाली पूछताछ में भी कमी
वे बताते हैं कि उनके जरिए 22 लोगों ने तुर्किए और बाकू (अजरबैजान) के लिए बुकिंग कराई थी, लेकिन अब सभी ने अपनी बुकिंग कैंसिल करा दी है। यहां तक कि इन जगहों के लिए की जाने वालों के पूछताछ में भी कमी आई है।
अभिमन्यु बताते हैं कि तुर्किए और बाकू के लिए आम दिनों की अपेक्षा महज 20-25 फीसदी लोग ही पूछताछ कर रहे हैं, जबकि चीन के पैकेज के लिए होने वाली पूछताछ महज 15 प्रतिशत रह गई है। वे कहते हैं कि चीन के लिए डायरेक्ट फ्लाइट बंद है और वहां जाने के इच्छुक सिंगापुर आदि जगहों से होकर जा सकते हैं, लेकिन अब यहां की बुकिंग नहीं मिल रही।
टीचर्स और पेरेंट्स के हिसाब से पढ़ाई करें, वो सभी बहुत अनुभवी हैं
गुना / मंगलवार को कक्षा 10 और 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। अलग-अलग स्कूलों से मिले रिजल्ट के अनुसार कक्षा 12 में लव कौशिक ने 98.8ः अंक हासिल कर गुना जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं अदिति अग्रवाल ने 96.9ः अंक के साथ दूसरा, काशवी मंगल ने 96ः अंक के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। अवनी गोयल ने 95.8ः अंक के साथ चैथा और अक्षत जाधव ने 95ः अंक के साथ पांचवां स्थान प्राप्त किया।
उन्होंने अपनी पढ़ाई का समय, सोशल मीडिया का उपयोग, डाउट क्लियर करने की स्ट्रेटजी सहित मोटिवेशन पर बात की।
टॉपर लव कौशिक शहर के सोनाली पब्लिक स्कूल में आर्ट्स स्ट्रीम के छात्र हैं। उन्हें 500 में से 494 अंक हासिल हुए हैं। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के एग्जाम की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें हिस्ट्री, पॉलिटिकल साइंस और जियोग्राफी में 100 में से 100 अंक मिले हैं।
अपनी पढ़ाई को लेकर उन्होंने बताया कि उनकी सफलता का कारण नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास है। हर विषय को गंभीरता से लिया। रोजाना 4 से 5 घंटे तक की पढ़ाई की। हर तरह की परेशानी का समाधान कोचिंग के टीचर्स ने किया। उसी के चलते राजनैतिक विज्ञान, इतिहास और भूगोल में 100ः अंक हासिल किए। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कोचिंग के टीचर्स को दिया।
पेरेंट्स और टीचर्स के हिसाब से पढ़ाई की
वंदना कॉन्वेंट स्कूल की अदिति अग्रवाल कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा हैं। उन्होंने 96.9ः अंक हासिल किए हैं। उनके माता पिता फाइनेंशियल कंसल्टेंट हैं। पढ़ाई की स्ट्रेटजी को लेकर उन्होंने बताया कि वह रोजाना छह घंटे पढ़ाई करती थीं। स्कूल और कोचिंग के हिसाब से पढ़ाई की। रोजाना रिवीजन भी किया। टीचर्स, दोस्तों और पेरेंट्स से डाउट क्लियर किए। उनके पेरेंट्स भी कॉमर्स स्ट्रीम से थे, इसलिए उनकी भी मदद ली।
अदिति ने बताया कि कई बार वो नर्वस भी हैं, लेकिन टीचर और पेरेंट्स ने काफी सपोर्ट किया। सबसे ज्यादा मोटिवेशन सेल्फ कॉन्फिडेंस से मिला। शिक्षकों और पेरेंट्स का हमेशा पूरा सपोर्ट रहता था। सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का उपयोग तभी किया, जब और जगह से सेटिस्फाई नहीं हुई। उनकी दीदी ने भी उन्हें काफी सपोर्ट किया, क्योंकि वो ब्। हैं। जूनियर स्टूडेंट्स के लिए उन्होंने कहा कि टीचर्स और पेरेंट्स के हिसाब से पढ़ाई करें, क्योंकि वो सभी बहुत अनुभवी हैं।
सब्जेक्ट्स को छोटे भागों में बांटा
वंदना कॉन्वेंट स्कूल की अवनी गोयल कॉमर्स स्ट्रीम की छात्रा हैं। उनके पिता बिजनेसमैन और मां साहित्य में पोस्ट ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई की स्ट्रेटजी को लेकर बताया कि अकाउंट्स विषय की रोज प्रैक्टिस की। बाकी सभी विषयों को छोटे भागों में बांटकर पढ़ाई की। रेगुलर पढ़ने में होमवर्क से आसानी हुई। साल के अंत में हर चैप्टर के कॉन्सेप्ट और सवाल प्रैक्टिस किए। अंत में सैंपल पेपर सॉल्व किए।
उन्होंने बताया कि डाउट क्लियर करने के लिए स्कूल और कोचिंग के टीचर्स की मदद ली। मोटिवेशन के लिए टीचर्स, पेरेंट्स से बात की। वो हमेशा मोटिवेट करते थे। सेल्फ मोटिवेट भी रही। टीचर्स से पढ़ाई का तरीका समझा। नियमित पढ़ने से सफलता मिलती है। उसी को फॉलो किया। अपने अपरिवार के साथ अवनी गोयल। रिजल्टय गुना की अदिति को 96.9ः मार्क्सरूवंदना कॉन्वेंट स्कूल के तीनों टॉपर कॉमर्स सेय सोनाली पब्लिक स्कूल के लव कौशिक को मिले 98.8ः
कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिए हैं। गुना के वंदना कॉन्वेंट स्कूल की स्टूडेंट अदिति अग्रवाल 96.9ः अंक हासिल कर स्कूल टॉपर बनी।










