Home Blog Page 601

बसों की जांच… नशे में मिला स्कूल बस का चालक

0

भोपाल / मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद मंगलवार को बसों की चेकिंग की गई। दानिश चैराहे से गुजरते वक्त एएसआई प्रेमनारायण ने आनंद विहार स्कूल लिखी बस को रोका तो चालक राधेश्याम नशे में धुत मिला। उसके पास न तो जरूरी दस्तावेज थे और न ही उसने ड्राइवर की वर्दी पहनी थी। पुलिस ने बस जब्त कर ली है।
मंगलवार को भोपाल में 19 चेक पॉइंट बनाए गए थे। दिनभर में स्कूल-कॉलेज की 410 बसों को चेक किया गया। इनमें से 126 बसें तय पैमाने पर खरी नहीं उतरीं। इन पर मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में कार्रवाई की गई। डीसीपी ट्रैफिक संजय सिंह ने बताया कि ये अभियान 31 मई तक जारी रहेगा।अमले की कमी – डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से लेकर विभाग में कुल 910 पद खाली बाणगंगा चैराहे पर महिला डॉक्टर की जान लेने वाली कॉलेज बस बिना फिटनेस सड़क पर दौड़ रही थी। भोपाल संभागायुक्त ने ऐसी बसों की जांच न करने के कारण भोपाल आरटीओ को निलंबित कर दिया है। प्रदेशभर में करीब 46 हजार शैक्षणिक और यात्री बसें रजिस्टर्ड हैं।
इन्हें चेक करने और फील्ड में अवैध वसूली रोकने के लिए जिम्मेदार रीजनल ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर (आरटीआई) और ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर (टीएसआई) की संख्या केवल 66 है। भोपाल आरटीओ में चार सिपाही और फ्लाइंग स्क्वॉड में तीन कर्मचारी पदस्थ हैं।मप्र परिवहन विभाग में लंबे समय से कोई भर्ती नहीं हुई है। डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर से लेकर मिनिस्ट्रियल स्टाफ तक करीब 910 पद खाली हैं। इनमें आरटीआई और टीएसआई के 166 खाली पद

भोपाल में 27.2 पर पहुंचा पारा, दोपहर तीन बजे के बाद विजिबिलिटी 2000 मीटर कम… आज भी अलर्ट

0

भोपाल / देश की लाइफलाइन दक्षिण पश्चिम मानसून ने मंगलवार को निकोबार द्वीप समूह पर दस्तक दे दी। हर साल 22 मई के आसपास अंडमान में प्रवेश करने वाला मानसून इस साल नौ दिन पहले आया है। मौसम विभाग ने भविष्यवाणी की है कि यह जल्द ही भारतीय धरती पर प्रवेश करेगा। मानसून के आगे बढ़ने के लिए स्थितियां सहायक हैं। आगामी दिनों में ऐसे ही आगे बढ़ता रहेगा।
मौसम विभाग के मुताबिक, अंडमान सागर, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में 4 दिन से भारी बारिश हो रही है। दक्षिण अंडमान सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी, निकोबार द्वीप समूह और उत्तर अंडमान सागर मानसूनी हवाओं से ढंके हुए हैं। विभाग ने कहा है कि जैसे-जैसे जैसे- मानसूनी हवाएं मजबूत होंगी, वे 3-4 दिनों में मालदीव, दक्षिण अरब सागर, दक्षिण बंगाल की खाड़ी के साथ पूरे अंडमान-निकोबार द्वीप को कवर कर लेंगी
प्री-मानसून की बारिश का दौर जारी है। मंगलवार को भोपाल में दोपहर बाद 57 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली। शहर के ज्यादातर इलाकों में बारिश हुई। सिर्फ दो घंटे में पारा 11 डिग्री तक गिर गया। दोपहर 3रू30 बजे तापमान 38.2 डिग्री था, जो शाम 5.30 बजे तक घटकर 27.2 डिग्री पर आ गया। इसी दौरान विजिबिलिटी 6000 मीटर से घटकर 4000 मीटर रह गई। यह इस मई महीने की अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है।
मौसम वैज्ञानिक वीरेंद्र सिंह यादव के अनुसार, अरेरा हिल्स स्थित मौसम केंद्र में शाम 5.30 बजे तक 1.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। बालाघाट के मलाजखंड में डेढ़ इंच जबकि बड़वानी और मंदसौर जिलों में एक एक इंच बारिश हुई। इसके अलावा इंदौर, रतलाम, धार सहित कई इलाकों में भी बारिश दर्ज की गई।
आगे क्याः 15 जिलों में 24 घंटों का अलर्ट
यादव ने बताया कि बुधवार को भोपाल, नर्मदापुरम संभाग और बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, देवास, मंदसौर, नीमच, भिंड, मुरैना, छिंदवाड़ा, पांढुरना, सिवनी, मंडला और बालाघाट समेत 15 जिलों में तेज हवा, आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है।
मौसम अचानक क्यों बदला… भोपाल में मंगलवार को दोपहर 2रू45 बजे तक लोग उमस और गर्मी से बेहाल थे। अरब सागर से आई नमी के कारण सीबी (क्यूमुलोनिंबस) क्लाउड बनने से यह बदलाव आया। इन्हीं बादलों से आंधी और बारिश का सिलसिला शुरू हुआ।
प्री मानसूनः एक महीने और रहेगा आंधी का जोर
शहर में पिछले 11 दिन में 7 बार 50 किमी से ज्यादा की रफ्तार से आंधी चल चुकी है। मौसम विशेषज्ञ बताते हैं कि अभी 1 महीने और प्री मानसून का दौर जारी रह सकता है। इस बार आंधी चलने के असर अधिक नजर आ रहे हैं। 14, 15 जून तक गर्मी और उमस के बीच प्री मानसून गतिविधि भी जारी रहेगी। शहर में 3 मई से मौसम बदला था। आंधी और बारिश के चलते मौसम के तेवर भी नरम रहे। अप्रैल और मई में अब तक एक दिन भी लू नहीं चली।
घंटों गुल रही बिजली
कुछ देर की आंधी और बारिश होते ही मंगलवार को एक बार फिर तमाम इलाकों की बिजली गुल हो गई। मंगलवार दोपहर को भी ऐसा ही हुआ। नए और पुराने शहर की सबसे ज्यादा कालोनियों और मोहल्लों में 2 से 3 घंटे तक बिजली गुल रही।
दानिश कुंज में 7 घंटे तक आपूर्ति बाधित रू कोलार के दानिश कुंज निवासी भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि दोपहर 12.30 बजे से बिजली गुल रही। 7 बजे तक सप्लाई बहाल नहीं हो सकी थी। शिकायत क्रमांक 2025051315965 दर्ज कराई गई। पर बिजली नहीं आई।
32214

शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में किया संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ

0

सीहोर / शहर के सीवन तट पर हनुमान मंदिर गोपालधाम में शिव प्रदोष सेवा समिति के तत्वाधान में एक माह तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति दिव्य अनुष्ठान वैशाख महापर्व का आयोजन किया जा रहा है। महापर्व के अंतर्गत सोमवार को इसका भव्य रूप से समापन किया गया। वहीं गोपाल धाम मानस मंडल और सेवा समिति के तत्वाधान में संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ किया गया। इस मौके पर समिति के पंडित कुणाल व्यास, मनोज दीक्षित मामा, मानस मंडल के मनीष ठाकुर, मोहित ठाकुर ने महिला मंडल का स्वागत किया गया। अब बुधवार को लगातार एक माह तक महायज्ञ में निरंतर कार्य सेवा करने वाले नर्मदा घाट पर पहुंचकर हवन साम्रगी आदि का विसर्जन करेंगे।
पंडित श्री व्यास ने बताया कि जहां अग्नि का वास होता है, वहां किसी बात की कमी नहीं रहती। वेदों का प्रथम शब्द ही अग्नि है। यज्ञ विष्णु के अवतार है, जिस तरह भगवान विष्णु ही सभी जीवों का पोषण करते हैं, उसी प्रकार यज्ञ में डाली गई आहुति पूरी सृष्टि का पोषण करती है। इसलिए यज्ञ ही सारे कर्मों में श्रेष्ठ कर्म है। महायज्ञ में निकाली गई अन्न सामग्री आदि का विसर्जन किया जाएगा। मंगलवार को महिला मंडल के द्वारा भजन और मानस मंडल के द्वारा हनुमान चालीसा पाठ किया गया।




रोजगार मेले का शुभारंभ आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया

0

सीहोर / जिला रोजगार कार्यालय, जिला व्यापार उद्योग केंद्र एवं शासकीय महिला आईटीआई द्वारा आष्टा स्थित शहीद भगत सिंह शासकीय महाविद्यालय में रोजगार-स्वरोजगार एवं अप्रेन्टिसशिप मेला आयोजित किया गया। इस रोजगार मेले का शुभारंभ आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने किया। इस अवसर पर विधायक श्री इंजिनियर ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रदेश के युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करा रही है।
इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 10 कंपनियों द्वारा 188 आवेदकों का इलेक्ट्रीशियन एंड इलेक्ट्रानिक्स मशीन, अप्रेंटिसशिप टेनी असिस्टेंट मैनेजर, कम्प्यूटर ऑपरेटर, स्टोर इंचार्ज लोन आफिसर, फिल्ड ऑफिसर, डिप्टी मेनेजर, सुपरवाईजर स्टोर मेनेजर, टेली कॉलिंग एवं टीचर के पदों पर प्राथमिक रूप से चयन किया गया हैं। इस रोजगार मेले में कुल 233 आवेदकों ने पंजीयन कराया। रोजगार मेले में जिला व्यापार उद्योग केंद्र एवं स्वरोजगार विभागों द्वारा विभिन्न स्वरोजगार योजनाओं के तहत हितग्राहियों को 06 लाख 50 हजार रूपये के ऋण स्वीकृति पत्र प्रदान किए गए।
रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की एलजी इलेक्ट्रानिक्स इंडिया प्रा.लि. नोएडा द्वारा 23 आवेदकों, यशस्वी ग्रुप द्वारा 36 आवेदकों, महिंद्रा आटो एचआर डिपार्टमेंट कानपुर द्वारा 38 आवेदकों, एनआईआईटी भोपाल द्वारा 04 आवेदकों, श्री गणेशा मेनपावर सिर्विसेस द्वारा 03 आवेदकों, स्वतंत्र माइक्रो फाइनेंस द्वारा 15 आवेदकों, एचडीएफसी बैंक मणिपाल एकेडमी द्वारा 06 आवेदकों, हिन्दुस्तान आटो स्केयर पार्ट्स द्वारा 13 आवेदकों, आईटीसी मिशन सुनहरा कल द्वारा 07 आवेदकों, फीडम एम्प्लॉयबिलिटी द्वारा 44 आवेदकों का प्राथमिक रूप चयन किया गया। इस अवसर पर एसडीएम स्वाति मिश्रा, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र महाप्रबंधक अनुराग वर्मा, एलडीएम अरूण शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित

0

आष्टा / कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में कलेक्टर श्री बालागुरू के. तथा जिला पंचायत सीईओ डॉ नेहा जैन ने नागरिकों से चर्चा कर उनकी समस्याएं जानी और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में जिले के दूरदराज अंचलों से आए लगभग 40 आवेदकों ने अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। जिला मुख्यालय के साथ ही जनपद कार्यालयों एवं ग्राम पंचायतों में भी जनसुनवाई आयोजित की गई।जनसुनवाई में अधिकांश आवेदन भूमि विवाद, नामांतरण, बंटवारा, आपसी विवाद, मेढ.-रास्ता विवाद, बीपीएल कार्ड, प्रधानमंत्री आवास, गन लाइसेंस, वृद्धावस्था पेंशन, आर्थिक सहायता, मुआवजा से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री वंदना राजपूत, आनंद सिंह राजावत, एसडीएम तन्मय वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

श्री दामोदर तरुण फैंस क्लब का किया सम्मान

0

सीहोर / हर साल की तरह इस साल भी श्री दामोदर वंशीय जून गुजराती दर्जी समाज और तरुण फैंस क्लब के तत्वाधान में श्री-श्री 1008 गुरु टेकचंद महाराज का भव्य जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर भव्य चल समारोह निकाला गया। इस मौके पर जिला संस्कार मंच के जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र महेश्वरी, राहुल महेश्वरी आदि ने शहर के शुगर फैक्ट्री स्थित निजी गार्डन में पहुंचकर श्री दामोदर तरुण फैंस क्लब के अध्यक्ष प्रभात महेश्वरी और चल समारोह के अध्यक्ष शिवम पडिहार का सम्मान किया। सम्मान कार्यक्रम में उन्होंने कहाकि महान संत, परम श्रद्धेय, 1008 गुरु टेकचंद जी महाराज को जयंती पर कोटि-कोटि नमन। आपने दूसरों के कल्याण में समाजहित व धर्म के उत्थान में ही जीवन की सार्थकता है, का संदेश देकर लोककल्याण का मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में समाज के अध्यक्ष श्यामदयाल मेहता, तरुण संघ के अध्यक्ष मनोज मकवाना, अध्यक्ष रुकमणी महिला मंडल अनिता गोयल, अध्यक्ष दामोदर वंशीय साख समिति मर्यादित बाबूलाल महेश्वरी, संरक्षक मंडल में विनीत गोयल, रवि महेश्वरी, उमेश चावड़ा, अशोक पडिहार, हरीश परमार, मयंक पडिहार, अखिलेश महेश्वरी, संतोष राठौर, अनिल सोलंकी, अमित महेश्वरी, लोकेन्द्र आर्य आदि शामिल थे। जिनका सम्मान किया गया।

बिना मुंडेर वाले कुएं में गिरा 3 साल का मासूम सुरक्षित निकाला

0

सीहोर / के भाऊखेड़ी जोड़ पर सोमवार को एक एक तीन वर्षीय बच्चा बिना मुंडेर के कुएं में गिर गया। स्थानीय लोगों की तत्काल कार्रवाई से बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
घटना उस समय हुई जब एक महिला अपने तीन वर्षीय बच्चे के साथ सीहोर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी। बच्चा अचानक पास के खुले कुएं में गिर गया। आसपास के लोगों ने रस्सी की मदद से एक व्यक्ति को कुएं में उतारा, जिसने बच्चे को सुरक्षित बाहर निकाला। बचाव का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
15 दिनों में तीसरी घटना
पिछले 15 दिनों में जिले में बिना मुंडेर के कुएं में गिरने की यह तीसरी घटना है। इससे पहले दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो चुकी है। 30 अप्रैल की रात फूलमोगरा में दो बाइक सवार हनीफ (35) और सिराज (34) कुएं में गिरकर मृत पाए गए।टीपूपुरा गांव में रविवार को 8 वर्षीय अभिषेक की खेत के कुएं में डूबने से मौत हो गई।

भूतपूर्व शराबी ने कहा- आधार कार्ड से मिले शराब, मजदूर 600 कमाता है 400 शराब में उड़ा देता है

0

ग्वालियर। हर मंगलवार को होने वाली जनसुनवाई में यूं तो बहुत से शिकायती आवेदन आते हैं, लेकिन ग्वालियर कलेक्टर की जनसुनवाई में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया। जहां एक शराब छोड़ चुका मजदूर पहुंचा। लंबे इंतजार के बाद जब उसका नंबर आया तो वह जनसुनवाई में मौजूद अधिकारी SDM विनोद सिंह के पास आवेदन लेकर पहुंच गया। अधिकारी ने जैसे ही आवेदन पड़ा तो वह हैरान हो गए। तत्काल आबकारी विभाग के अधिकारी को बुलाया और आवेदन पर चर्चा के निर्देश दिए।

आबकारी विभाग के अधिकारी ने जब उस आवेदनकर्ता से बातचीत की तो उसने बताया कि उसका नाम राजेंद्र कुमार निवासी गोल पहाड़िया है। राजेंद्र ने यह भी बताया कि वह पेशे से मजदूर है और शराब छोड़ चुका है। ऐसे में वह भूतपूर्व शराबी है। आवेदन के जरिये मजदूर राजेंद्र ने आबकारी अधिकारी को बताया कि एक आम मजदूर हर रोज मजदूरी कर 600 रुपये कमाता है। लेकिन जगह जगह मिलने वाली शराब को वह पीने का आदि हो गया है। 600 रुपये में से वह रात तक 400 रुपये के लगभग की शराब पी जाता है। उसके घर वालों को बड़ी मुश्किल से 200 से 100 रुपये मिल पाते है। जिससे घर चलना बहुत मुश्किल होता है। इस पीड़ा से सबक लेकर उसने शराब पीना छोड़ दिया।

आधार कार्ड के जरिए शराब देने की मांग
ऐसे में सभी मजदूरों की शराब की लत को छुड़ाने के लिए एक नियम बना दिया जाए। जिसके तहत मजदूर शराबी को आधार कार्ड के जरिये ज्यादा से ज्यादा 02 शराब के क्वार्टर ही मिले। यदि ऐसे सख्त नियम बना दिये जायें तो मजदूर शराब पीना कम करेंगे। जिससे उस मजदूर के परिवार को कमाई के 600 रुपये में से कम से कम 400 रुपये बचेंगे। कलेक्टर महोदया आवेदन पर गौर करते हुए मध्यप्रदेश शासन को पत्र लिखकर उस पर संज्ञान लें।

अलग-अलग किरदार निभाना पसंद, सुभाषचंद्र बोस की बायोपिक में काम करना चाहूंगा अभिषेक बनर्जी

0

फिल्म ‘बागी बेचारे’ की शूटिंग के लिए भोपाल आए एक्टर अभिषेक बनर्जी ने डीआर न्यूज इंडिया से खास बातचीत में कहा-

द्वारका राजपूत, भोपाल/ मैं काफी खुशकिस्मत रहा हूं कि फिल्मेकर्स खुद मेरे पास अलग-अलग तरह के किरदार लेकर आते हैं। हां,कभी कबार ऐसा होता है कि सिमिलर पैटर्न में कुछ किरदार आते हैं लेकिन मोस्टली में वो कैरेक्टर रिपीट नहीं करता क्योंकि मुझे लगता है कि उसमें मजा नहीं आएगा। मेरे हिसाब से किरदार से ज्यादा महत्वपूर्ण है कि मैं किस कहानी का पार्ट हूं क्योंकि कहानी बढ़िया है तो मैं संतुष्ट रहता हूं कि लेखक ने उसमें किरदार भी बढ़िया लिखे होंगे। यह बात स्त्री,स्त्री-2 भेड़िया और वेदा जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से लोगों का दिल जीत चुके एक्टर अभिषेक बनर्जी ने डीआर न्यूज इंडिया से खास बातचीत में कही। वह भोपाल में फिल्म ‛बागी बेचारे’ की शूटिंग के लिए आए हुए हैं।
अभिषेक ने कहा कि मैं पहले कास्टिंग डायरेक्टर था और लोगों के टैलेंट को पहचानने का काम करता था लेकिन मेरे टैलेंट को देवाशीष मखीजा ने पहचाना जिन्होंने ‘जोराम’ बनाई थी उन्होंने मुझे एक डार्क फिल्म ‛अज्जी’ में मुझे कास्ट किया। उसके बाद ‛अमर कौशिक’ ने मेरे टैलेंट को पहचाना और उन्होंने मुझे ‛स्त्री’ में ‛जना’ का रोल दिया, जो मेरे करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ।

उम्मीद से ज्यादा प्यार मिला

अभिषेक बनर्जी ने कहा कि स्त्री 2 फिल्म की शूटिंग करते वक्त हमें पता था कि हम एक बड़ी फिल्म बना रहे हैं, क्योंकि जिस लेवल पर उस फिल्म की शूटिंग हो रही थी वह काफी बड़ा था, तो हमें एक उम्मीद जरूर थी स्त्री 2 को अच्छी ओपनिंग मिलेगी लेकिन यह नहीं पता था कि लोग इसे इतना प्यार देंगे। लोगों का जो प्यार है इस फ्रेंचाइजी को लेकर, इसके कैरेक्टर्स को लेकर तो मुझे लगता है कि वह पैसों से काफी बढ़कर है।

जॉन अब्राहम के हेल्थ टिप्स नहीं कर पा रहा फॉलो

अभिषेक ने कहा कि ‛वेदा’ फिल्म में मेन विलेन का रोल निभाते हुऎ सबसे बड़ा चैलेंज यह था किलो मुझे नेगेटिव रोल में एक्सेप्ट करेंगे या नहीं क्योंकि अगर आप जॉन अब्राहम के साथ काम कर रहे हो और वह भी एक एक्शन फिल्म हो तो मेरे लिए वह बहुत बड़ी शिक्षा थी कि किस तरह से इस तरह की मां फिल्म में एक्टिंग करूं कि ऑडिएंस को विश्वसनीय लगे। और मैं लोगों का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे ‛वेदा’ के लिए इतना प्यार दिया। ‛वेदा’ फिल्म की शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम ने मुझे कॉफी हेल्थ टिप्स दिए थे हालांकि यह अलग बात है कि मैं उन्हें फॉलो नहीं कर पा रहा हूं जॉन अब्राहम को देखकर किसी को भी प्रेरणा मिल सकती है। उन्हें देखकर लगता है कि इस जीवनकाल में तो उनके जैसा शरीर बनाना संभव नहीं है। उनसे सीखने को मिलता है कि किस तरह का डिसिप्लिन उन्होंने अपने पूरे जीवन मेंटेन किया।

दर्शकों को हंसाना काफी चैलेंजिंग

अभिषेक ने आगे कहा, दर्शकों को हंसाना काफी चैलेंजिंग है क्योंकि मुझे लगता है कि मेरा चेहरा डरावना है तो मेरे चेहरे को देखकर डर पैदा हो ही जाता है लेकिन हंसाना बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मैं भगवान का शुक्रगुजार हूं कि उन्होंने मुझे एक ह्यूमर और टाइमिंग, मैं ज्यादा चीजों को सीरियसली नहीं लेता हू। मैं लाइफ को एक फनी स्टोरी की तरह जीता हूं।आपको अपने हमारे को बैलेंस करना पड़ता है ताकि मम्मी डैडी से लेकर दादा-दादी तक उसे समझ सके तो उन सारी चीजों को ध्यान में रखकर काम करना पड़ता है।

बायोपिक में मिलता है किसी ओर की जिंदगी जीने का मौका

अभिषेक ने कहा, अगर मुझे बायोपिक करने का मौका मिले तो मैं जीवन में सुभाषचंद्रबोस का रोल बड़े पर्दे पर जीवंत करना चाहूंगा। मुझे कभी-कभार लगता है कि कैरेक्टर में घुसने का एक लालच यह भी होता है कि बायोपिक में आपको एक ऐसी जिंदगी के बारे में पता चलता है जिस जिंदगी को किसी ने जिया है और आपको वह जिंदगी वापस जीने का मौका मिलता है। अगर मुझे मौका मिले तो मैं बिल्कुल सुभाष चंद्र बोस की बायोपिक करना चाहूंगा।

सीएम डॉ मोहन ने जबलपुर में किया सांदीपनि विद्यालय का भूमिपूजन

0

सीएम डॉ मोहन ने जबलपुर में किया सांदीपनि विद्यालय का भूमिपूजन: कहा- प्राइवेट को पीछे छोड़ेंगे सरकारी स्कूल, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए किए जाएंगे सभी प्रयास

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में सीएम डॉ मोहन यादव ने सांदीपनि विद्यालय का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सरकारी स्कूल, प्राइवेट को पीछे छोड़ देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 2025 की बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट में 70 प्रतिशत बच्चे सरकारी स्कूलों से है।
मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जबलपुर पहुंचे। जहां उन्होंने बरगी हिल्स में 27 करोड़ 84 लाख की लागत वाले सांदीपनि विद्यालय का भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को उसकी हरकतों का पीएम मोदी ने धूल चटकार जवाब दिया। देश के दुश्मनों को कैसे जवाब दिया जाता है यह प्रधानमंत्री ने बता दिया है। प्रधानमंत्री ने हर असंभव काम को संभव कर के दिखाया है।

सीएम ने कहा कि रानी दुर्गावती का ये शहर दुनिया के खूबसूरत शहरों में से एक है। हमारी पहली कैबिनेट भी रानी दुर्गावती की नगरी जबलपुर में हुई। अतीत का गौरवशाली इतिहास भी जबलपुर में है। स्कूल की कल्पना अपने आप में अदभुत है। सारी प्रयोगशाला इस स्कूल के माध्यम से मिलेगी। उन्होंने कहा कि मैं खुद सरकारी स्कूल से पढ़कर निकला हूं। हमारे सरकारी स्कूलों का रिजल्ट इस बार सबसे बेहतर आया है। सरकारी स्कूलों में और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सारे प्रयास किए जाएंगे।

उन्होंने आगे कहा कि हमारे बच्चे अपनी योग्यता की क्षमता दिखाएं वो जो मांगेंगे हम देंगे। आपको बता दें कि भूमिपूजन समारोह में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह, स्‍कूल शिक्षा एवं परिवहन मंत्री उदय प्रताप सिंह, विधायक अशोक रोहानी, विधायक अशोक रोहाणी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू मौजूद रहे।