Home Blog Page 602

वॉच टावर पर चढ़ गया बाघ: जंगल की निगरानी करने के बाद सीढियों से उतरा नीचे

0

Bandhavgarh Tiger Reserve:
उमरिया। मध्य प्रदेश के उमरिया में स्थित बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व बाघों से हमेशा गुलजार रहता है। इनकी चहलकदमी से पूरे जंगल में जहां खौफ रहता है। तो वहीं इनके दीदार करने आने वाले लोगों को इनकी हर एक हरकत अपनी ओर आकर्षित करती है। इसी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जहां एक बाघ वॉच टावर की छत पर चढ़कर जंगल की निगरानी करने लगा।

वॉच टावर में घूमने के बाद जंगल की ओर भागा बाघ
दरअसल, ताला जोन में आज एक बाघ का शावक घूमते हुए वॉच टावर की छत पर पहुंच गया। ऐसा लग रहा था मानों वह अपने जंगल की निगरानी कर रहा हो। थोड़ी देर घूमने के बाद वह सीढ़ियों के सहारे नीचे उतरने लगा। इसी दौरान एक जिप्सी की आवाज सुनकर वह सतर्क हो गया और दबे पांव जंगल की ओर भाग गया।


पर्यटकों ने मोबाइल में किया रिकॉर्ड
बाघ को वॉच टावर से नीचे उतरते देख कर वहां मौजूद पर्यटक रोमांचित हो उठे। उन्होंने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर लिया। पर्यटकों ने शावक की मस्ती का वीडियो अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड किया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में हैं सबसे ज्यादा बाघ
बता दें कि सबसे ज्यादा बाघ होने की वजह से मध्य प्रदेश को ‘टाइगर स्टेट’ का दर्जा प्राप्त है। वहीं वर्तमान में इस टाइगर रिजर्व में 165 से अधिक बाघों का निवास है।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में सेना ने लश्कर के तीन आतंकी मार गिराए

0

मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कम से कम तीन आतंकवादियों को मारा गया है. ये एनकाउंटर शोपियां में हुआ है.

श्रीनगर/ जम्मू-कश्मीर के शोपियां ज़िले के ज़िनपाथर केलर इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा के कम से कम तीन आतंकवादियों को मारा गया है सूत्रों ने ये जानकारी दी है. बताया है कि मुठभेढ़ अभी भी जारी है. दोनों तरफ़ से फ़ायरिंग की जा रही है. तीन आतंकियों के इलाक़े में मौजूद होने की सूचना मिली थी. शोपियां कश्मीर के दक्षिण इलाक़े में मौजूद है.

बताते चलें, शोपियां में ही सुरक्षा एजेंसियों ने तीन पाकिस्तानी आतंकवादियों के पोस्टर जारी किए हैं. नाम- आदिल हुसैन थोकर, अली भाई और हाशिम मूसा. उन आतंकवादियों के बारे में माना जाता है कि वो 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले के पीछे थे.

इन पोस्टर्स पर ‘आतंक मुक्त कश्मीर’ का संदेश लिखा गया है. ये भी एलान किया गया है कि हमले में शामिल लोगों की विश्वसनीय जानकारी देने वाले को 20 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. जानकारी देने वाले व्यक्ति की पहचान को गुप्त रखा जाएगा.

बता दें कि आतंकवादियों ने 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हमला बोल दिया था. इस हमले में 26 पर्यटकों की जान चली गई थी और कई लोग घायल हुए थे. इसके बाद, भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया. 7 मई को भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में आतंकी ठिकानों पर हमले किए थे. इसके बाद से ही दोनों देशों के बीच में संघर्ष देखने को मिला. हालांकि, भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को एक समझौता हुआ. इसके तहत दोनों देशों ने तत्काल प्रभाव से ज़मीन, हवा और समुद्र में सभी गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई बंद कर दी. धीरे-धीरे दोनों देशों के बीच तनाव कम हो रहा है.

हालांकि पहलगाम अटैक के बाद से ही आर्मी कई जगह सर्च ऑपरेशन चला रही है. शोपियां में भी आतंकियों की तलाशी के लिए ऑपरेशन चलाया जा रहा है.

ऑक्सफोर्ड स्कूल में 90% अंकों के साथ शालिनी टॉपर; कन्या शिक्षा परिसर के छात्र भी सफल

0

सीहोर/सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सीहोर स्थित दि ऑक्सफोर्ड हायर सेकेंडरी स्कूल के सीबीएसई 10वीं कक्षा के परिणाम में शालिनी तिवारी ने 90 प्रतिशत अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया।

इसी तरह संस्कार त्यागी ने 85 प्रतिशत अंकों के साथ द्वितीय और अमरोही राठौर ने 84.2 प्रतिशत अंकों के साथ तृतीय स्थान हासिल किया। स्कूल की प्राचार्य डॉ. बीना जे. कुरियन ने बताया कि सीबीएसई का यह तीसरा बैच था, जिसने विद्यालय को अब तक का सर्वोच्च परिणाम दिलाया है। उन्होंने इस सफलता का श्रेय छात्रों के कठिन परिश्रम और संकल्प को दिया।

कन्या शिक्षा परिसर का भी उत्कृष्ट प्रदर्शन

वहीं सीहोर के कन्या शिक्षा परिसर ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय में 10वीं कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जबकि 12वीं कक्षा में 98.66 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए। सूर्या फाउंडेशन द्वारा पीपीपी मोड पर संचालित इस विद्यालय के संस्था अध्यक्ष एड. जॉली कुरियन, प्राचार्या और शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी।

सीहोर की वेदिका ने 12वीं में हासिल किए 96%:JEE मेंस में 99.08 परसेंटाइल, NDA परीक्षा की मेरिट में भी जगह बनाई

सीहोर के बकतरा कस्बे की मेधावी छात्रा वेदिका चौहान ने सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता हासिल की है। भोपाल के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल की छात्रा ने PCM में 500 में से 480 अंक प्राप्त किए हैं।

वेदिका ने JEE मेंस में 99.08 परसेंटाइल हासिल कर और UPSC की NDA परीक्षा की मेरिट सूची में स्थान बनाकर तिहरी सफलता हासिल की है। इससे पहले उन्होंने 10वीं कक्षा में भी 97.4% अंक प्राप्त किए थे।

प्रतिदिन 12-13 घंटे की नियमित पढ़ाई

प्रतिदिन 12-13 घंटे की नियमित पढ़ाई के साथ स्वस्थ दिनचर्या और पर्याप्त नींद पर ध्यान देने वाली वेदिका का लक्ष्य IIT से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में पढ़ाई कर देश की सेवा करना है। उनके पिता महेंद्र सिंह चौहान बकतरा में सामाजिक कार्यकर्ता हैं। क्षेत्र के शिक्षकों, परिजनों और गणमान्य नागरिकों ने वेदिका की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर बधाई दी है।

ज्ञान वैली को-एड स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा

0
ज्ञान वैली को-एड स्कूल के विद्यार्थियों ने फिर बाजी मारी

सीहोर/ जिला के भोपाल ब्यावरा स्थिति दोराहा जोड़ के ज्ञान वैली को-एड स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई की कक्षा 12वीं और 10वीं के परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा।इस अवसर पर ज्ञान वैली को-एड स्कूल परिवार ने कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी छात्रों को आगामी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
विद्यालय की उपलब्धियां
ज्ञान वैली को-एड स्कूल ने हमेशा से ही अपने छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहा है। विद्यालय के शिक्षकगण और समस्त विद्यालय परिवार ने छात्रों के मार्गदर्शन में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विद्यालय की मेहनत और छात्रों के समर्पण का परिणाम है कि विद्यालय के छात्र सीबीएसई की कक्षा 12वीं और 10वीं के परिणामों में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

ज्ञान वैली को-एड स्कूल परिवार


छात्रों को शुभकामनाएं
ज्ञान वैली को-एड स्कूल परिवार ने कक्षा 10वीं और 12वीं के सभी छात्रों को आगामी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में शानदार प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय परिवार ने छात्रों से अनुरोध किया है कि वे पूरे मनोयोग और अनुशासन के साथ पढ़ाई करें, समय का सही उपयोग करें और मानसिक तनाव से दूर रहकर नियमित अभ्यास करें।
सफलता का मंत्र
ज्ञान वैली को-एड स्कूल परिवार ने बताया है कि सफलता का मंत्र है – लगन, निरंतर प्रयास और आत्मविश्वास। विद्यालय परिवार ने छात्रों को बताया है कि अब यह उनका समय है चमकने का। हम सभी को आप पर गर्व है और विश्वास है कि आप विद्यालय, परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे।
ज्ञान वैली को-एड स्कूल ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई की कक्षा 12वीं और 10वीं के परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय परिवार ने छात्रों को आगामी सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दी हैं। हमें विश्वास है कि छात्र अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे और विद्यालय, परिवार और देश का नाम रोशन करेंगे।

संस्थापक श्री सिद्धनाथ पाटीदार

विद्यालय संस्थापक और संचालक की शुभकामनाएं
ज्ञान वैली को-एड स्कूल के संस्थापक श्री सिद्धनाथ पाटीदार और संचालक श्री हिरेंद्र पाटीदार ने छात्रों को बहुत बहुत शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि विद्यालय का उद्देश्य छात्रों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करना है और हमें विश्वास है कि छात्र अपने लक्ष्यों को प्राप्त करेंगे।

ज्ञान वैली को एड स्कूल के विद्यार्थियों ने बाजी मारी

0
ज्ञान वैली को-एड स्कूल के विद्यार्थियों ने फिर बाजी मारी

सीहोर/ ज्ञान वैली को एड स्कूल के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कक्षा 12वीं और 10वीं के परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय के कक्षा 12वीं के टॉपर विद्यार्थी जय शिखा पाटीदार ने 94.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

जयशिका पाटीदार
  • जयशिका पाटीदार – 94.2% (hum.)
कुमकुम पाटीदार
  • कुमकुम पाटीदार – 94% (com)
एंजेल सिसोदिया

एंजेल सिसोदिया – 92.4% (com)

विवेक मीणा
  • विवेक मीणा – 90.8% (com)
  • मोहित गुप्ता – 86.4%(PCM)
  • ऋषिका पाटीदार – 85.8%(hum.)
  • देव श्रीवास्तव – 85.6%(PCB)
  • विवेक मीना – 84%(com.)
  • ऐश्वर्या – 82.8%(com.)
  • विकास मीणा – 82%(PCB)
  • प्रेम रघुवंशी – 81.6%(PCM)
  • समर पाटीदार – 81.2%(com.)
नैंसी पाटीदार
  • नैंसी पाटीदार – 91.8%
संस्कार मीना
  • संस्कार मीना – 84.2%
जयंत पाटीदार
  • जयंत पाटीदार – 80.4%
पंकज मीना
  • पंकज मीना – 79.2%
  • महक मीना – 79%
  • हरिओम बघेल – 78.6%
  • खुशी दांगी – 77.4%
  • राज धाकड़ – 76%
  • समर गौरव – 75.2%
  • अभिषेक दांगी – 74%
  • मयंक माहेश्वरी – 73.6%
  • कार्तिक मीणा – 71%
  • सानिया – 71%
  • सूरज मीना – 70.8%

ज्ञान वैली को-एड दोराहा जोड़ स्कूल ने हमेशा से ही अपने विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रयासरत रहा है। विद्यालय के शिक्षकगण और समस्त विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों के मार्गदर्शन में कोई कसर नहीं छोड़ी है। विद्यालय की मेहनत और विद्यार्थियों के समर्पण का परिणाम है कि विद्यालय के विद्यार्थी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
ज्ञान वैली को-एड स्कूल दोराहा जोड़ के विद्यार्थियों ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कक्षा 12वीं और 10वीं के परिणामों में शानदार प्रदर्शन किया है। विद्यालय परिवार को अपने विद्यार्थियों पर गर्व है और विश्वास है कि वे भविष्य में भी इसी तरह प्रदर्शन करेंगे

संस्थापक श्री सिद्धनाथ पाटीदार
  • “श्री सिद्धनाथ पाटीदार
  • संस्थापक
    • ज्ञान वैली को-एड स्कूल

मोदी बोले-हर आतंकी हमले का जवाब अपनी शर्तों पर देंगे

0

आदमपुर/ ऑपरेशन सिंदूर के जरिये पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को करारा जवाब देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब के आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की। साथ ही उनके शौर्य और पराक्रम की सराहना की। इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों को संबोधित भी किया। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में जहां सशस्त्र बलों का हौसला बढ़ाया तो वहीं पाकिस्तान को कड़ी चुनौती दी। उन्होंने दुनिया को भी संदेश दिया कि अब भारत आतंक का करारा जवाब देगा। आइए ग्राफिक्स में देखते हैं पीएम मोदी ने संबोधन में क्या-क्या कहा…।

सीहोर जिले दोराहा जोड़ – ज्ञान वैली को-एड स्कूल सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को पंजाब में आदमपुर एयरबेस पहुंचे। यहां उन्होंने सेना के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने देश के सैनिकों का हौलसा बढ़ाया। इस दौरान पीएम मोदी ने पाकिस्तान को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि, आप सभी ने कोटि-कोटि भारतीयों का सीना चौड़ा कर दिया। हर भारतीय का माथा गर्व से ऊंचा कर दिया। आपने इतिहास रच दिया है।

कल भी कहा था कि भारत ने अब तीन सूत्र तय कर दिए है।

पहला: भारत पर आतंकी हमला हुआ तो अपने तरीके से, अपनी शर्तों पर, अपने समय पर जवाब देंगे। दूसरा: कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेलिंग भारत नहीं सहेगा। तीसरा: हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। दुनिया भी भारत की नई व्यवस्था को समझते हुए आगे बढ़ रही है।

पीएम ने कहा, ऑपरेशन सिंदूर कोई सामान्य सैन्य अभियान नहीं, ये भारत की नीति-नीयत और निर्णायक क्षमता की त्रिवेणी है। भारत बुद्ध की भी धरती है और गुरु गोविंद की भी धरती है।

सीहोर जिले दोराहा जोड़ – ज्ञान वैली को-एड स्कूल सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

गुरु गोविंद सिंह जी ने कहा था कि

सवा लाख से एक लड़ाऊं, चिड़ियन ते मैं बाज तुड़ाऊं, तब गोविंद सिंह नाम कहाऊं।

पाकिस्तान की गुहार के बाद भारत ने सिर्फ अपनी सैन्य कार्रवाई को स्थगित किया है। अगर पाकिस्तान ने फिर से आतंकी गतिविधि या सैन्य दुस्साहस दिखाया तो हम उसका मुंह तोड़ जवाब देंगे। यह जवाब अपनी शर्तों पर, अपने तरीके से होगा। इस निर्णय की आधारशिला, इसके पीछे छिपा विश्वास, आपका धैर्य, शौर्य, साहस और सजगता है।

आपका हौसला, ये जुनून, ये जज्बा ऐसे ही बरकरार रखना है। हमें लगातार मुस्तैद रहना है। हमें तैयार रहना है। हमें दुश्मन को याद दिलाते रहना है कि ये नया भारत है, ये शांति चाहता है, लेकिन मानवता पर हमला होता है तो भारत युद्ध के मोर्चे पर दुश्मन को मिट्टी में मिलाना भी अच्छी तरह जानता है।

प्रदेश के 7 संभागों में आज बारिश- आंधी का अलर्ट

0

सीहोर/दोराहा

मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर चल रहा है। मंगलवार को भी प्रदेश का मौसम बदला रहेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन समेत 7 संभाग के 38 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट है। रीवा, सीहोर,शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में मौसम साफ रहेगा और तेज गर्मी पढ़ेगी।

मध्य प्रदेश में एक साथ एक्टिव कई सिस्टम की वजह से मई महीने में लगातार आंधी-बारिश का दौर चल रहा है। सोमवार को कई जिलों में मौसम बदला रहा। ऐसा ही मौसम मंगलवार को भी रहेगा। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर-उज्जैन, सीहोर समेत 7 संभाग के 38 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट है। रीवा, शहडोल और जबलपुर संभाग के जिलों में मौसम साफ रहेगा और तेज गर्मी पढ़ेगी।

आज इन जिलों में बदला रहेगा मौसम
मंगलवार को भोपाल, उज्जैन, इंदौर, ग्वालियर, श्योपुर, भिंड, मुरैना, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, आगर-मालवा, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, निवाड़ी, टीकमगढ़, सागर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी और पांढुर्णा में मौसम बदला रहेगा। यहां 30 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

16 मई तक बदला रहेगा प्रदेश का मौसम 
मौसम विभाग के अनुसार, 16 मई तक प्रदेश में आंधी, बारिश का अलर्ट है। जिन जिलों में सिस्टम की एक्टिविटी नहीं रहेगी, वहां गर्मी बढ़ जाएगी। उत्तरी हिस्से यानी, ग्वालियर-चंबल में आंधी-बारिश के साथ गर्मी का असर भी बना रहेगा। मौसम विभाग की सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया कि वर्तमान में कुछ सिस्टम एक्टिव है। इस वजह से प्रदेश में मौसम बदला है। 16 मई तक हल्की बारिश गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इसके बाद गर्मी का असर बढ़ सकता है।

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट- एमपी के 92.71% स्टूडेंट पास

0

सीबीएसई 10वीं रिजल्ट- एमपी के 92.71% स्टूडेंट पास:इनमें 91.32% लड़के, 94.40% लड़कियां; एक लाख 15 हजार ने दी थी परीक्षा

भोपाल

सीबीएसई 10वीं परीक्षा में मध्यप्रदेश के 92.71% स्टूडेंट पास हुए हैं।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 12वीं के बाद 10वीं परीक्षा का रिजल्ट भी जारी कर दिया है। मध्यप्रदेश के 92.71% छात्र-छात्राएं पास हुए हैं। मध्यप्रदेश में एक लाख 15 हजार 645 स्टूडेंट ने परीक्षा दी थी। जिनमें से एक लाख 7 हजार 211 पास हुए हैं। लड़कों का प्रतिशत 91.32 रहा जबकि 94.40 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं।

मध्यप्रदेश में 10वीं तक के 1506 सीबीएसई स्कूल हैं। इस साल बोर्ड ने 493 एग्जाम सेंटर बनाए थे।

सीहोर जिले दोराहा जोड़ – ज्ञान वैली को-एड स्कूल सीबीएसई बोर्ड 12वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

यहां चेक कर सकते हैं रिजल्ट

मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं होगी CBSE बोर्ड मेरिट लिस्‍ट जारी नहीं करता है। इसके अलावा रिजल्‍ट में कोई टॉपर भी घोषित नहीं किया जाता है। बोर्ड सभी स्‍कूलों और शैक्षणिक संस्‍थानों को ये निर्देश भी देता है कि किसी भी बच्‍चे को स्‍कूल या जिले का टॉपर घोषित न करें।

सीहोर जिले दोराहा जोड़ – ज्ञान वैली को-एड स्कूल सीबीएसई बोर्ड 10वीं के छात्रों को बोर्ड परीक्षा 2025 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

स्‍कूल से मिलेगी ओ‍रिजिनल मार्कशीट रिजल्‍ट घोषित होने के बाद स्‍टूडेंट्स अपनी मार्कशीट ऑनलाइन देख सकते हैं, लेकिन ये केवल टेंपरेरी है। छात्रों को अपनी ओरिजिनल मार्कशीट अपने स्‍कूल से लेनी होगी। ओरिजिनल मार्कशीट आगे की पढ़ाई और अन्य आधिकारिक कामों के लिए जरूरी होती है। स्कूल आमतौर पर स्‍टूडेंट्स को ओरिजिनल मार्कशीट के बारे में अपडेट कर देते हैं।

10वीं में दो विषय में पूरक परीक्षा दे सकेंगे राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के अनुसार, छात्रों को अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अधिक अवसर प्रदान किए जाने चाहिए, इसलिए कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को पूरक परीक्षा में दो विषयों में अपने प्रदर्शन में सुधार करने की अनुमति दी जाएगी।

पूरक परीक्षा में ये छात्र शामिल हो सकेंगे 10वीं के छात्र जो 2 विषयों तक पास नहीं हो पाते हैं, उन्हें कम्पार्टमेंट श्रेणी में रखा जाता है। इसके अलावा वे छात्र भी इसमें शामिल हो सकते हैं जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं। पूरक परीक्षा जुलाई 2025 के पहले/दूसरे सप्ताह में होगी। यह उसी सिलेबस पर आयोजित की जाएगी, जिस पर मुख्य परीक्षा 2025 आयोजित की गई थी।

रिजल्ट से संतुष्ट नहीं तो रिचेकिंग करा सकते हैं परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज ने बताया कि सीबीएसई के पास मूल्यांकन की पारदर्शी नीति है। जो छात्र परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं, वे अपनी उत्तरपुस्तिका की फोटोकॉपी (स्कैन की गई कॉपी) प्राप्त कर सकते हैं। मार्क्स का सत्यापन, पुनर्मूल्यांकन या दोनों के लिए अनुरोध कर सकते हैं।

यह सुविधा केवल ऑनलाइन और निर्धारित समय पर ही प्राप्त की जा सकती हैं। इन सुविधाओं के बारे में बोर्ड द्वारा एक अलग पत्र जारी किया जाएगा। हालांकि, छात्रों को नई प्रणाली के बारे में अवगत कराने के लिए बोर्ड ने 02 मई को बदलाव की सूचना दे दी गई है।

पिछले साल मई में जारी हुआ था रिजल्ट साल 2024 में CBSE बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 13 मई को जारी हुआ था। वहीं, साल 2023 में रिजल्ट 12 मई को जारी हुआ था। पिछले साल 10वीं में CBSE बोर्ड के 93.06% स्टूडेंट्स पास हुए थे।

सीबीएसई 12वीं रिजल्ट-MP में 82.46% स्टूडेंट पास

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (सीबीएसई) ने 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। इस साल 88.39% स्टूडेंट पास हुए हैं। मध्यप्रदेश का रिजल्ट 82.46 प्रतिशत रहा है। परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हुई थीं। मध्यप्रदेश में 475 जबकि भोपाल में 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। मध्यप्रदेश में सीबीएसई के कुल 1252 स्कूल हैं।

क्षेत्र सहित प्रदेश भर से हजारों की संख्या में 21 कुण्डीय महा यज्ञ ,शामिल हुए

0

दोराहा / सोमवारा को क्षेत्र के सेमरा दांगी में चल आ रहा है श्री लक्ष्मीनारायण महा यज्ञ का पूर्ण आहुतियों के साथ समापन हुआं । अंतिम दिन क्षेत्र सहित प्रदेष भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु ष्षामिल हुए।
ग्राम सेमरादांगी में सात दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ और रामकथा का सोमवार को समापन हुआ। यह आयोजन नवनिर्मित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में 4 मई से शुरू हुआ था। समापन के दिन 21 कुंडीय महायज्ञ में ग्राम के 105 जोड़ों ने मंत्रोच्चारण के साथ विशेष आहुतियां दीं। इसके बाद मंदिर में भगवान श्री लक्ष्मी नारायण की प्राण प्रतिष्ठा की गई। रामकथा में काशी बनारस से आए पंडित धनंजय पांडे ने कथा वाचन किया।
सात दिनों तक भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र का विस्तार से वर्णन हुआ। कथा के माध्यम से युवाओं को समाज में व्याप्त अत्याचार, अनाचार और कटुता से दूर रहकर सुंदर समाज निर्माण की प्रेरणा दी गई। भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलने का संदेश दिया गया। समापन अवसर पर विशाल महाप्रसादी का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और आसपास के सैकड़ों गांवों के ग्रामीणों ने भाग लिया।
सेमरा द ांगी में भव्य स्थल पर 21 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आध्यात्मिक माहौल में अपनी श्रद्धा व्यक्त की।
’पूर्णाहुति के अवसर पर उमड़ा जनसैलाब’
पूर्णाहुति के अवसर पर शहर के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सभी ने महायज्ञ में भाग लेकर आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति की। इस दौरान भजन-कीर्तन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

महायज्ञ का उद्देश्य
महायज्ञ का मुख्य उद्देश्य विश्व कल्याण और शांति की कामना करना था। श्रद्धालुओं ने पूर्णाहुति के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना की और विश्व कल्याण की कामना की। इस अवसर पर शहर के प्रमुख संतों और विद्वानों ने भी भाग लिया और महायज्ञ के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
’पूर्णाहुति के बाद का आयोजन’
पूर्णाहुति के बाद, श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद ग्रहण किया और एक-दूसरे को बधाई दी। इस अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी को आनंदित किया। महायज्ञ की पूर्णाहुति के साथ ही शहर में एक नई ऊर्जा और आध्यात्मिकता का संचार हुआ।
21 कुण्डीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की पूर्णाहुति एक अद्वितीय और अविस्मरणीय अनुभव था। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया और आध्यात्मिक आनंद की प्राप्ति की। महायज्ञ के माध्यम से विश्व कल्याण और शांति की कामना की गई, जो निश्चित रूप से सभी के लिए एक महत्वपूर्ण संदेश है। इस दौरान समाज सेवी अखिलेष राय, पूर्व राज्य सभा सांसद सुरेंद्र सिंह ठाकुर, विधायक सुदेष राय, सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र सहित प्रदेष भर से हजारों की संख्या में श्रद्धालु धार्मिक कार्यक्रम में ष्षामिल हुए।

आॅपरेशन मुस्कान के तहत थाना भैरुंदा को मिली

0

सीहोर / उल्लेखनीय है कि पुलिस मुख्यालय द्वारा प्रदेश की समस्त इकाइयों को गुमशुदा बालिकाओं की तलाश हेतु विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री दीपक कुमार शुक्ला द्वारा जिले के समस्त अनुभाग प्रभारी एवं थाना प्रभारियों को लंबित अपहरण के मामलों को प्राथमिकता के आधार पर लेकर संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए गए थे।
इन्हीं निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर श्रीमति सुनिता रावत एवं प्रभारी अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बुधनी श्री रवि शर्मा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा अपहृत बालिका को अपराध क्रमांक 197ध्25 धारा 137(2) बीएनएस इजाफा धारा 87, 64(2)(उ) इदे 5ध्6 चवबेव ंबज के प्रकरण में भीमगांव भैरुंदा से आरोपी अनमोल पंवार पिता रामचन्द्र पंवार निवासी राला के कब्जे दस्तयाब किया गया तथा सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया व आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल कराया गया।पुलिस टीम उनि राजेश यादव, उनि पूजा सिहं राजपूत, प्रधान आरक्षक दिनेश जाट, आर पुष्पेंद्र जाट, आरक्षक निलेश शिवहरे, मआर. प्रीति काजले