Home Blog Page 603

बुधनी रेलवे ट्रैक पर मिला बुजुर्ग का शव

0

बुधनी / सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक बुजुर्ग का शव मिला है। मृतक की पहचान वार्ड नंबर 12 निवासी तुलाराम जाटव (60) के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई।बुधनी के एसडीओपी रवि शर्मा के अनुसार, मृतक तुलाराम जाटव बुधनी थाना क्षेत्र के माना गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि यह मामला दुर्घटना का है या आत्महत्या का। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।बुधनी के माना में रहने वाला एक व्यक्ति का शव रेलवे लाइन पर मिला।
बुधनी के माना में रहने वाला एक व्यक्ति का शव रेलवे लाइन पर मिला।
मर्ग कायम, जांच जारी
जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के बुधनी क्षेत्र में आज एक व्यक्ति की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई है और व्यक्ति की पहचान कर ली गई है बताया गया है कि पुलिस ने अभी मर्ग कायम कर जांच शुरू की है। यह ज्ञात नहीं हो सका है कि यह हादसा है या आत्महत्या है।बताया गया है कि लोगों ने एक व्यक्ति की लाश रेलवे ट्रैक पर देखी तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और जांच कर रही है। एसडीओपी रवि शर्मा ने बताया कि तुलाराम जाटव उम्र लगभग 60 साल निवासी माना थाना बुदनी जिला सीहोर मृतक है। मामले में सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई थी मर्ग कायम कर जांच की जा रही है

सीहोर जिले के सीहोर, इछावर, आष्टा, श्यामपुर और जावर को शामिल किया गया है

0

सीहोर / भोपाल. भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का प्राथमिक मैप तैयार कर लिया गया है। जिसमें सीहोर जिले के सीहोर, इछावर, आष्टा, श्यामपुर और जावर को शामिल किया गया है। भोपाल समेत आसपास के पांच जिलों को मिलाकर 8791 वर्ग किमी का क्षेत्र तय किया जा रहा है। हेक्टेयर में ये आठ लाख 79 हजार 109.94 है। भोपाल जिले की आबादी के घनत्व 855 व्यक्ति प्रति हेक्टेयर के अनुसार इसमें 75 लाख की आबादी के लिए जगह तय होगी। इसकी डीपीआर के लिए बीडीए ने दस लाख रुपए के शुरुआती बजट के साथ कंसल्टेंट तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी की है।

क्षेत्र विकास के आधार पर योजना
क्षेत्रीय कनेक्टिविटी की योजना
ग्रोथ सेंटर को चिह्नित करना
सेटेलाइट टाउन के लिए क्षेत्र चिह्नित करना टूरिस्ट सेंटर व सर्किट भी तय होगा
पर्यावरणीय विकास के लिए पूरा मैनेजमेंट तय करना
बेहतर कृषि भूमि का संरक्षण प्लानकैपिटल इन्वेस्टमेंट प्लान होगा, जिसमें रोड, प्राकृतिक नाले, जनसुविधाएं व सेवाओं के साथ रीजन के आर्थिक विकास का पूरा मैप रहेगा।
टूरिस्ट सेंटर व सर्किट की प्लानिंग
भोपाल मेट्रोपॉलिटन रीजन का प्राथमिक मैप तैयार है। बेहतर प्लान के साथ रीजन तय करेंगे। भोपाल का स्वरूप बदलेगा, विकास की संभावनाएं बढ़ेगी।

संजीव सिंह, संभागायुक्त व प्रशासक बीडीए
मेट्रोपॉलिटन रीजन में सेटेलाइट टाउन बनाकर नए आवासीय क्षेत्र विकसित किए जाएंगे। अतिरिक्त आबादी को इसमें बसाया जाएगा। शहरी क्षेत्र की बजाय रीजन के रूरल एरिया में विशेष आवासीय क्षेत्र बनाकर लोगों को बसाएंगे और कार्यस्थल पर आवाजाही के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहतर करेंगे। इतना ही नहीं, रीजन में नए टूरिस्ट सेंटर व सर्किट तय किए जाएंगे।

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में एनकाउंटर जारी:2-3 आतंकवादियों को घेरा, आज ही पहलगाम हमले में शामिल आतंकवादियों के पोस्टर लगाए

0

जम्मू-कश्मीर / के शोपियां में मंगलवार को एनकाउंटर चल रहा है। सुरक्षाबलों ने 2-3 आतंकियों को घेर रखा है। भास्कर को सेना के सूत्रों ने बताया कि शुकरू के जंगलों में एनकाउंटर जारी है।

शोपियां में आज ही पहलगाम हमले में शामिल 3 पाकिस्तानी आतंकियों के पोस्टर जारी किए हैं। इन पर 20 लाख रुपए के इनाम रखा गया है।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी, सांबा, कुपवाड़ा और बारामूला में स्कूल बंद हैं। राजस्थान के जैसलमेर में भी यही स्थिति है।

सोमवार रात जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन दिखे थे। कुछ देर बाद सेना ने कहा कि दुश्मन के किसी ड्रोन की सूचना नहीं है। आज सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर पर सोमवार रात 8 बजे स्पीच दी थी। उन्होंने ऑपरेशन की जानकारी दी, लेकिन कहा कि आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ स्थगित है, बंद नहीं की गई है।

7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत के बाद पाकिस्तानी गोलाबारी में 6 आर्मी और 2 BSF के जवान शहीद हो चुके हैं, 59 घायल हैं। इसके अलावा 28 सिविलियंस की भी जान गई है।

ड्रोन अटैक में घायल महिला की मौत

पाकिस्तानी ड्रोन अटैक में घायल एक महिला की आज मौत हो गई। महिला का नाम सुखविंदर कौर है। वे 9 मई को पंजाब के फिरोजपुर में हुए अटैक में घायल हुई थीं। इसी हादसे में घायल उनके पति लखविंदर सिंह और बेटे सोनू का इलाज जारी है।

जम्मू-कश्मीर के अखनूर से एक ड्रोन बरामद

जम्मू-कश्मीर के अखनूर से एक ड्रोन बरामद हुआ है। स्थानीय निवासियों की सूचना पर पुलिस ने ड्रोन अपने कब्जे में ले लिया है। इलाके के चौकी चौरा गांव में 11 मई की रात ड्रोन देखा गया था।

बिहार सरकार BSF शहीद के परिजन को ₹50 लाख देगी

बिहार सरकार ने BSF के शहीद सब इंस्पेक्टर मोहम्मद इम्तियाज के परिजन को 50 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा की है। इसमें से 29 लाख रुपए मुख्यमंत्री राहत कोष और 21 लाख रुपए राज्य सरकार की ओर से दिए जाएंगे।

ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली कैबिनेट मीटिंग

ऑपरेशन सिंदूर के बाद 14 मई को पहली केंद्रीय कैबिनेट की मीटिंग होगी।

जैसलमेर में स्कूल-कॉलेज आज भी बंद

राजस्थान के जोधपुर, बीकानेर, बाड़मेर और श्रीगंगानगर में सभी स्कूल-कॉलेज खुल गए हैं। हालांकि, जैसलमेर में आज भी स्कूल-कॉलेज बंद हैं।

भारत आज DA को ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी देगा

भारत आज दोपहर 3.30 बजे फॉरेन डिफेंस अटैच (DA) को ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी देगा। DA मिलिट्री डिप्लोमैट के रूप में जाने जाते हैं। ये दूतावास में सैन्य मामलों के लिए जिम्मेदार होते हैं।

भारत पर 15 लाख साइबर अटैक, सिर्फ 150 कामयाब

महाराष्ट्र साइबर सेल ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद पाकिस्तानी हैकरों ने भारत में 15 लाख साइबर अटैक किए। इनमें से सिर्फ 150 ही कामयाब रहे। सेल ने ये हमले करने वाले सात एडवांस्ड परसिसटेंट थ्रेट (APT) ग्रुप्स की पहचान की है।

सेल ने बताया कि सीजफायर के बाद भी भारतीय वेबसाइटों को पाकिस्तान, बांग्लादेश और सेंट्रल-ईस्ट देशों से साइबर अटैक का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि, सेल ने मुंबई एयरपोर्ट से डेटा चुराने, एविएशन, म्यूनिसिपैलिटी सिस्टम और चुनाव आयोग की वेबसाइट हैक करने के दावे खारिज कर दिए। वहीं, कनफ्लिक्ट से जुड़ी 5 हजार से ज्यादा फर्जी खबरें भी हटाईं।

जम्मू-कश्मीर के रियासी में स्कूल खुले

जम्मू-कश्मीर के रियासी में हालात सामान्य हैं। जिले में स्कूल-कॉलेज खोल दिए गए हैं।

विदेश सचिव संसदीय समिति को हालात की जानकारी देंगे

विदेश सचिव विक्रम मिसरी 19 मई को पार्लियामेंट्री स्टैंडिंग कमेटी को भारत-पाकिस्तान के ताजा हालातों की जानकारी देंगे। कांग्रेस सांसद शशि थरूर कमेटी के अध्यक्ष हैं।

इंडिगो ने आज 6 जगहों के लिए फ्लाइट्स रद्द कीं

इंडिगो एयरलाइंस ने मंगलवार को जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट के लिए फ्लाइट ऑपरेशन रद्द करने की घोषणा की। एयरलाइन ने X पर पोस्ट लिखा, ‘सिक्योरिटी के चलते जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट की फ्लाइट्स 13 मई रद्द की गई हैं। एयरपोर्ट जाने से पहले वेबसाइट या ऐप पर अपनी फ्लाइट की अपडेट चेक करें।’

सेना बोली- फिलहाल पूरी तरह से शांति है 

भारतीय सेना ने जानकारी दी है कि फिलहाल किसी भी दुश्मन ड्रोन की गतिविधि नहीं देखी गई है। स्थिति पूरी तरह से शांत और नियंत्रण में है। सेना हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है।

तेंदुलकर बोले- देश ने मजबूती और 

पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर में पूरा देश एकजुट नजर आया। 1.4 अरब से ज्यादा लोगों की एकता और समर्थन ने एक बार फिर दिखा दिया कि भारत किसी भी चुनौती का सामना मजबूती और संयम से कर सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी टीम की लगातार मेहनत, साथ ही तीनों सेनाओं की जबरदस्त तैयारी और तालमेल की वजह से यह ऑपरेशन सफल रहा।

बाड़मेर में भी ड्रोन दिखे

राजस्थान के बाड़मेर जिले के जालीपा में भी ड्रोन गतिविधि नजर आई है। झुंझुनूं जिले के चिड़ावा और पिलानी में भी आसमान में संदिग्ध वस्तु दिखाई देने की सूचना है। ऐसे में कलेक्टर के आदेश पर ऐहतियात के तौर पर कुछ इलाकों में ब्लैकआउट किया गया है।

पंजाब के 3 जिलों में मंगलवार और फाजिल्का में दो दिन स्कूल-कॉलेज बंद 

पंजाब के अमृतसर, तरनतारन और पठानकोट जिला प्रशासन ने मंगलवार, 13 मई को भी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का फैसला लिया है। वहीं, फाजिल्का में भी अगले 2 दिन सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद रखने का आदेश है।

होशियारपुर में धमाकों की आवाज

होशियापुर के दसूहा में फिर से 5 से 7 धमाकों की आवाज आई। सायरन बजने के बाद पूरा जिला ब्लैकआउट किया गया।

जालंधर में भी ड्रोन दिखे

पंजाब के जालंधर में ड्रोन एक्टिविटी देखे जाने के बाद आंशिक ब्लैकआउट किया गया।

सांबा में ड्रोन दिखे, भारत के एयर डिफेंस ने मार गिराए

जम्मू-कश्मीर के सांबा में फिर से पाकिस्तानी ड्रोन दिखे। भारत के एयर डिफेंस ने मार गिराए। सांबा में ब्लैकआउट है।

लोगों ने घरों से भी ड्रोन की रिकॉर्डिंग की।

DGMO बातचीत में सहमति बनी- दोनों देश बॉर्डर से सेनाएं कम करेंगे

भारतीय सेना ने बताया कि DGMO की बातचीत में भारत और पाकिस्तान दोनों इस बात पर प्रतिबद्धता जताई कि न तो एक भी गोली चलाई जाएगी और न ही आक्रामक कार्रवाई होगी। दोनों देशों में इस बात को लेकर भी सहमति बनी कि बॉर्डर और फॉरवर्ड इलाकों से सेनाएं कम की जाएंगी।

मोदी बोले- ऑपरेशन सिंदूर में सैनिकों ने असीम शौर्य दिखाया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार रात 8 बजे देश को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि बीते दिनों में सबने देश का संयम और सामर्थ्य दोनों देखा। मैं देश की सेनाओं, इंटेलिजेंस एजेंसियों और साइंटिस्ट को सैल्यूट करता हूं। हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया।

आयोजन बौद्ध ने कहा- बुद्ध का मार्ग मानवता के लिए कल्याणकारी बुद्ध पूर्णिमा पर धम्म यात्रा, बच्चों ने सजाईं 16 प्रतिमाएं

0

आष्टा / बुद्ध पूर्णिमा पर सुबह 7 बजे शहर में धम्म यात्रा निकाली गई। यात्रा की शुरुआत बाबा साहेब अंबेडकर पार्क गंज से हुई। यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर धर्मशाला में समाप्त हुई। बालिकाएं घर से सजाकर लाई गई बुद्ध प्रतिमाएं लेकर यात्रा में शामिल हुईं। धर्मशाला में त्रिशरण पंचशील का पाठ किया गया।
मुख्य अतिथि राष्ट्रीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एस एल बौद्ध ने कहा कि तथागत बुद्ध का मार्ग मानवता के लिए कल्याणकारी है। इसमें वैज्ञानिक दृष्टिकोण को महत्व दिया जाता है। कार्यक्रम में बुद्ध प्रतिमाओं की साज-सज्जा प्रतियोगिता हुई। बच्चों ने आकर्षक रूप में 16 बुद्ध प्रतिमाएं सजाई। प्रतियोगिता में यशिसिंह ने पहला, संध्या प्रजापति ने दूसरा और यशिका मालवीय ने तीसरा स्थान पाया। इसके बाद भोजन दान और खीर वितरण का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बहुजन उत्सव समिति के जिला अध्यक्ष धनराज सिंह थरेले, सुरेश जांगड़े सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मटके वाली आइस्क्रीम खाने से बच्चे बीमार

0

आष्टा / जिले के भाऊ खेड़ा गांव में मान के कार्यक्रम में शामिल होने गए बच्चों की मटके वाली आइस्क्रीम खाने से तबियत बिगड़ गई। जिनको इलाज के लिए आष्टा सिविल हॉस्पिटल लाना पड़ा। जानकारी के अनुसार किल्लौद गांव से बच्चे एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। जिसमें मटके वाली आइस्क्रीम खाने से 20 के आसपास छोटे बच्चों की तबियत बिगड़ गई जिनको अस्पताल लाया गया। जिन बच्ची की तबियत बिगड़ी उनमें विराज, विधान, सारंग, अन्वी, पूजा, आयुष, प्रदीप सहित अन्य है। फिलहाल सभी बच्चों की हालत में सुधार है। आष्टा तहसीलदार ने भी अस्पताल जाकर स्थिति देखी। उल्लेखनीय है कि गर्मी का मौसम शुरू होने के बाद से ही कुछ लोग आइस्क्रीम बेचने आ रहे है। ये मिलावट वाली सामग्री से बनी होने के कारण खाने पर खतरा रहता है।

1 जून से आयुष्मान चैटबट, खुद देख सकेंगे इलाज पर कितना खर्च हुआ

0

भोपाल / आयुष्मान भारत योजना के तहत अब लाभार्थियों के लिए एक और महत्वपूर्ण सुविधा मिलने जा रही है। योजना के तहत आयुष्मान इंपैनल्ड अस्पताल आप के आसपास कहां उपलब्ध हैं, किस इलाज के लिए अधिकृत है, वहां तक पहुंचने का नेविगेशन भी चैट बॉट के जरिए मिलेगा। दरअसल, 1 जून से चैट बॉट आम जनता के लिए शुरू हो जाएगा। इसे आप वाट्सएप की तरह ही उपयोग कर सकेंगे। जिससे लाभार्थी आसानी से अपने इलाज की जानकारी
प्राप्त कर सकेंगे और अपनी उपलब्ध लिमिट की जांच भी कर पाएंगे। आयुष्मान योजना के मुख्य
कार्यपालन अधिकारी डॉ. योगेश भरसट ने बताया कि इस चैट बॉट का उद्देश्य योजना के लाभार्थियों को अस्पतालों में जाने से पहले ही सही मार्गदर्शन प्रदान करना है। इसके माध्यम से लाभार्थी न केवल आयुष्मान अस्पतालों तक पहुंचने का सही रास्ता जान सकेंगे, बल्कि यह चैट बॉट उन्हें उनके आयुष्मान कार्ड के तहत बची हुई राशि और अब तक हुए इलाज का विवरण भी देख सकेंगे। आस्क आयुष्मान नामक यह एआई इनेबल्ड चैटबॉट की 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध रहेगा।
अस्पतालों का पता लगा सकेंगे
बता दें कि मध्य प्रदेश आयुष्मान भारत यह नवाचार करने वाला देश का पहला राज्य बन गया है। इस चैटबॉट के माध्यम से लाभार्थी योजना से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर सकेंगे, जैसे योजना के बेनेफिट्स, फीचर्स, ई-कार्ड बनाने की प्रक्रिया और करीबी अस्पतालों का भी पता लगा सकेंगे।
कैसे काम करेगा चैटबॉट और वॉलेट ?
चैटबॉट के जरिए लाभार्थी जान सकेंगे कि उन्हें किस अस्पताल में जाना है। इसके साथ ही डिजिटल वॉलेट के माध्यम से वे यह भी देख सकेंगे कि उन्होंने अब तक कितने रुपये का इलाज कराया है और कितनी राशि अभी भी उपलब्ध है। यह दोनों सेवाएं आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए मोबाइल और कंप्यूटर पर उपलब्ध होंगी, जिससे वे अपने इलाज की स्थिति का ट्रैक रियल-टाइम में कर सकेंगे।

ऐसे कर सकते हैं उपयोग

  1. जून से प्ले स्टोर पर चैटबॉट श्आस्क आयुष्मानश् उपलब्ध होगा जिसे डाउनलोड करना होगा।
  2. आयुष्मान नंबर डालकर रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 3. प्रक्रिया पूरी करने के बाद आपकी प्रोफाइल दिखेगी। 4. इसमें आपका नाम, उम्र, आभा नंबर भी दिखेगा 5. इसमें मरीज कहीं भी अपने नजदीकी इंपेनल्ड अस्पताल भी देख सकेंगे।

इससे इलाज के खर्च में गड़बड़ी नहीं हो सकेगी

डिजिटल वॉलेट और चैट बॉट की यह नई पहल आयुष्मान योजना में पारदर्शिता लाने और लीकेज को रोकने में महत्वपूर्ण साबित होगी। इससे लाभार्थियों को उनके हक का पूरा लाभ मिलेगा और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी की संभावना भी कम हो जाएगी। सरकार को भी इस प्रणाली के माध्यम से योजना के खर्च पर नजर रखने में सहूलियत होगी।

-डॉ. योगेश भरसट, सीईओ, आयुष्मान भारत योजना मप्र

36 कॉलोनियों-संस्थानों में आज 2 से 7 घंटे होगी बिजली कटौती

0

भोपाल / मध्य क्षेत्र बिजली कंपनी के अमले द्वारा मंगलवार को नए शहर, पुराने शहर, और कोलार में मेंटेनेंस सहित बिजली के कई काम किए जाएंगे। इस वजह से इन इलाकों की 36 कॉलोनियों और संस्थानों में 2 से 7 घंटे तक शटडाउन रहेगा।
सुबह 10 से शाम 5 बजे तकः सुरुचि नगर, निराला नगर, मीनाक्षी अस्पताल और आसपास के इलाकों में।
सुबह 10 से शाम 4 बजे तकः सरकारी क्वार्टर, इनकम टैक्स कॉलोनी, हजेला अस्पताल, गीतांजलि कॉम्प्लेक्स, आंबेडकर नगर, आराधना नगर, अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स।

सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तकः यशोदा विहार, वाल्मी, श्रीकृष्ण फ्रेंड्स कॉलोनी और आसपास के इलाकों में।
सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तकः रीगल टाउन, सौम्या पार्क लैंड, वैष्णव धाम, क्रिस्टल एचआईजी, एमआईजी क्वार्टर्स। सुबह 10 से शाम 4 बजे तकः चांदवड़ हिनोतिया, विजय नगर, पटेल की चाय, दुर्गा नगर कॉलोनी, सेमरा, गैस राहत अस्पताल और आसपास के इलाकों में।
सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तकः प्रगति नगर, अशोका गार्डन, पुराना और नया शहंशाह गार्डन, अमृत कॉम्प्लेक्स।
सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तकः राजीव गांधी कॉलेज एरिया, सनखेड़ी, कंफर्ट सागर स्कूल के आसपास, सिद्धि सैफरॉन सिटी, राजहर्ष ए सेक्टर, बांसखेड़ी, सिटी विस्तार कॉलोनी।

चादा प्रति किलो 97600 (-2050)

0

भोपाल / नौतपा में बारिश की स्थिति 25 मई से 2 जून तक है नौतपा करने की कवायद ने उडी प्रिंटेड मौसम रिपोर्टर, भोपाल द्य नौतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अनुसार, इस बार नौतपा आधा तपेगा और आधा भीगेगा। भोपाल में इन 9 दिनों में प्री-मानसून गतिविधि बढ़ने का ट्रेंड भी है। आसारा रिकॉर्ड के मुताबिक, पिछले 14 वर्षों में शहर में नौतपा इस बार आधा तपेगा नौतपा… आधा भीगेगा, प्री मानसून बारिश के वर्षों में सिर्फ तीन बार ऐसा हुआ जब नौतपा में औसत तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रहा। बाकी वर्षों में नौतपा में दिन का औसत तापमान 40 डिग्री से 42 डिग्री के आसपास रहा। मौसम केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. वेद प्रकाश सिंह ने बताया कि पश्चिम और उत्तर-पश्चिम से
2013 00 2019 बूंदाबांदी 2014 6.4 2021 46.0 2015 16.0 2016 0 2017 26.0 2022 3.0 2018 बूंदाबांदी 2023 13.4 2024 0

बरमाला के समय मंच पर फटाका फटा, दूल्हा घायल, 10 टांके आये वीडियो आया सामने

0
हादसे में दूल्हा गंभीर रूप से घायल

राजगढ़/ जिले के खिलचीपुर में एक शादी समारोह के दौरान लापरवाही भारी पड़ी, जब स्टेज के पीछे की जा रही आतिशबाजी में एक पटाखा दूल्हे पर फट गया। हादसे में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया और स्टेज पर ही गिर पड़ा। यह घटना 5 मई की बताई जा रही है, जिसका वीडियो अब जी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, घटना खिलचीपुर के विश्वनाथ रिसोर्ट में हुई, जहां जीरापुर निवासी दूल्हा शिवम अपनी बारात लेकर पहुंचा था। शादी समारोह में तोरण की रस्म पूरी होने के बाद रात 11 बजे दूल्हा-दुल्हन स्टेज पर मौजूद थे और दोनों हाथ उठाकर मेहमानों का अभिवादन कर रहे थे। उसी दौरान स्टेज के पीछे हो रही रंग-बिरंगी आतिशबाजी में से एक पटाखा ऊपर उठकर सीधे स्टेज पर आ गिरा और फट गया।
10 टांके दूल्हे का आए

स्टेज के पीछे की जा रही आतिशबाजी में एक पटाखा दूल्हे पर फट गया


धमाका इतना जोरदार था कि दूल्हा बुरी तरह झुलस गया। पहले दूल्हे के पायजामे में आग लगी, जो पैर में फैल गई। इसमें दूल्हे का पैर बुरी तरह झुलस गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोग तुरंत दूल्हे के पास पहुंचे और उसके जले हुए कपड़े को हटाया। जिसके बाद पास के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां दूल्हे के दोनों पैर में कुल 10 टांके आए है।
लापरवाही का आरोप
इलाज के बाद दूल्हे ने शादी की अन्य रस्में पूरी कीं और फेरे भी लिए। घटना ने शादी की खुशियों को कुछ समय के लिए मातम में बदल दिया। स्थानीय लोग इस हादसे के लिए शादी आयोजकों द्वारा की गई लापरवाही और बिना सुरक्षा इंतजामों के की जा रही आतिशबाजी को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।

चाय पीने के तुरंत बाद पानी क्यों नहीं पीना चाहिए? क्या आप जानते हैं जवाब?

0

Why Not Drink Water After Tea: बहुत से लोग मानते हैं कि चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने से वात-पित और कफ बिगड़ जाता है. क्या वाकई ऐसा करने से सेहत को नुकसान होता है? आइए जानते हैं.

भारत में चाय बहुत लोकप्रिय है. लोगों के दिन की शुरूआत ही चाय की चुस्कियों से होती है. सुबह की शुरुआत हो या शाम की थकान मिटानी हो, चाय हर मौके पर पसंद की जाती है. चाय को लेकर कुछ बातें कही जाती हैं जैसे चाय के साथ कुछ ठंड़ा नहीं खाना चाहिए. इसके साथ ही क्या आप जानते हैं कि चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? कइयों का मानना है कि यह आदत शरीर पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती है. आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण. 

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीने के नुकसान

पाचन तंत्र पर असर

चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन पाचन क्रिया को प्रभावित कर सकते हैं. अगर आप चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीते हैं, तो यह एसिडिटी, गैस और अपच जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है.

दांतों की सेहत पर असर

गर्म चाय पीने के बाद ठंडा पानी पीने से दांतों की इनेमल परत कमजोर हो सकती है. इससे दांतों में सेंसिटिविटी बढ़ सकती है और कैविटी की समस्या हो सकती है.

ब्लड सर्कुलेशन पर प्रभाव

गर्म चाय के तुरंत बाद ठंडा पानी पीने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन असंतुलित हो सकता है. इससे सर्दी-जुकाम और गले में खराश जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

नाक से खून बहने का खतरा

खासतौर से गर्मियों में, चाय के तुरंत बाद पानी पीने से नाक से ब्लीडिंग होने की संभावना बढ़ सकती है. शरीर को अचानक गर्म से ठंडे तापमान में जाने से यह समस्या हो सकती है.

चाय पीने के बाद पानी पीने का सही समय

चाय पीने के कम से कम 20-30 मिनट बाद पानी पीना सही होता है. इससे शरीर को चाय की गर्मी को एडजस्ट करने का समय मिल जाता है और पाचन तंत्र पर कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ता.

चाय पीने के तुरंत बाद पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है. यह पाचन, दांतों, ब्लड सर्कुलेशन और नाक से ब्लीडिंग जैसी समस्याओं को बढ़ा सकता है. इसलिए, चाय पीने के बाद कुछ समय का अंतराल रखना जरूरी है.