Home Blog Page 604

बोलीं- युद्ध हमें नहीं मारेगा, लेकिन टिड्डे जैसे दिमाग वाली पीढ़ी जरूर खत्म कर देगी

0

युवाओं ने नहीं बताया राष्ट्रपति का नाम तो भड़कीं कंगना:बोलीं- युद्ध हमें नहीं मारेगा, लेकिन टिड्डे जैसे दिमाग वाली पीढ़ी जरूर खत्म कर देगी

हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ युवाओं से सड़क पर इंटरव्यू के दौरान भारत के राष्ट्रपति का नाम पूछा गया। लेकिन वे इसका सही उत्तर नहीं दे सके। अब इस वीडियो पर एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनोट ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कंगना ने उन युवाओं की कड़ी आलोचना की है, जो इस सामान्य प्रश्न का उत्तर नहीं दे पाए।

कंगना रनोट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर उस वायरल वीडियो का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया। इसके कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘युद्ध हमें नहीं मारेगा, लेकिन टिड्डे जैसे दिमाग वाली पीढ़ी जरूर हमें खत्म कर देगी

जानें क्या है पूरा मामला?

दरअसल, इस वीडियो को Gen Z Pulse नामक एक इंस्टाग्राम पेज की ओर से शेयर किया गया। इसमें एंकर एक ग्रुप में खड़ी लड़कियों से पूछती हैं, भारत के राष्ट्रपति कौन हैं? इस पर एक लड़की जवाब देती है, मैं उनका नाम भूल गई, जबकि दूसरी लड़की कहती है, मुरुनाली… मुझे नहीं पता… मुरुनू या कुछ ऐसा ही है।’ इसके अलावा कुछ ने पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का नाम लिया है, जबकि एक और लड़की ने जवाहरलाल नेहरू का नाम लिया।

कंगना की हॉलीवुड डेब्यू फिल्म
विदेशी मीडिया के अनुसार, ‘तनु वेड्स मनु’, ‘फैशन’, ‘क्वीन’ जैसी हिट फिल्में दे चुकीं मशहूर कंगना रनौत अब हॉलीवुड में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं. वह साइकोलॉजिकल हॉरर फिल्म ‘ब्लेस्ड बी द इविल’ से हॉलीवुड डेब्यू करने जा रही हैं. हालांकि, इस पर कंगना की ओर से अब तक कोई बयान सामने नहीं आया है.

‘ब्लेस्ड बी द इविल’ की शूटिंग
विदेशी मीडिया के मुताबिक, फिल्म का निर्माण इस साल गर्मी में न्यूयॉर्क से शुरू होने वाला है. मेकर्स ने शूटिंग के लिए अमेरिकी स्थानों को चुना है, ताकि हाल ही में घोषित ट्रम्प इंडस्ट्री टैरिफ से उत्पन्न किसी भी अनिश्चितता से बचा सके

51 घंटे बाद राष्ट्र से बात करेंगे PM Modi, ऑपरेशन सिंदूर पर बोल सकते हैं

0

नई दिल्ली / पाकिस्तान के साथ सीजफायर के 51 घंटे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को संबोधित करेंगे।

पाकिस्तान से बात होगी तो सिर्फ आतंकवाद और PoK पर

हर प्रकार के आतंकवाद के खिलाफ हम सभी का एकजुट रहना, हमारी एकता सबसे बड़ी शक्ति है। निश्चित तौर पर ये युग युद्ध का नहीं है, लेकिन ये युद्ध आतंकवाद का भी नहीं है। टेररिज्म के खिलाफ जीरो टॉलरेंस एक बेहतर दुनिया की गारंटी है। पाकिस्तानी फौज, पाकिस्तान की सरकार जिस तरह आतंकवाद को खाद पानी दे रहे हैं, वो एक दिन पाकिस्तान को ही समाप्त कर देगा। पाकिस्तान को अगर बचना है तो उसे अपने टेरर इन्फ्रास्ट्रक्चर का सफाया करना ही होगा, इसके अलावा शांति का कोई रास्ता नहीं है। भारत का मत एकदम स्पष्ट है, टेरर और टॉक एकसाथ नहीं हो सकते हैं, टेरर और ट्रेड एकसाथ नहीं चल सकते। पानी और खून भी एकसाथ नहीं बह सकता। विश्व समुदाय से भी कहूंगा हमारी घोषित नीति रही है कि अगर पाकिस्तान से बात होगी तो टेररिज्म पर ही होगी, अगर बात होगी तो पीओके पर ही होगी। देशवासियों आज बुद्ध पूर्णिमा है, भगवान बुद्ध ने हमें शांति का रास्ता दिखाया है। शांति का मार्ग भी शक्ति से होकर जाता है। मानवता शांति और समृद्धि की तरफ बढ़े, हर भारतीय शांति से जी सके, विकसित भारत के सपने को पूरा कर सके, इसके लिए भारत का शक्तिशाली होना जरूरी है। आवश्यकता पड़ने पर इस शक्ति का इस्तेमाल भी जरूरी है। पिछले कुछ दिनों में भारत ने यही किया है। मैं एक बार फिर भारत की सेना और सशस्त्र बलों को सैल्यूट करता हूं। हम भारतवासी का हौसला, एकजुटता, संकल्प को नमन करता हूं। बहुत-बहुत धन्यवाद। भारत माता की जय।

आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा

ऑपरेशन सिंदूर ने आतंक के खिलाफ लड़ाई में नई लकीर खींच दी है। न्यू नॉर्मल कर दिया है। पहला- आतंकी हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। अपने तरीके से अपनी शर्तों पर जवाब देकर रहेंगे, हर उस जगह जाकर कठोर कार्रवाई करेंगे, जहां से आतंकी जड़ें निकलती हैं। दूसरा- कोई भी न्यूक्लियर ब्लैकमेल भारत नहीं सहेगा। उसकी आड़ में पनप रहे आतंकी ठिकानों पर भारत सटीक और निर्णायक प्रहार करेगा। तीसरा- हम आतंक की सरपरस्त सरकार और आतंक के आकाओं को अलग-अलग नहीं देखेंगे। ऑपेरशन सिंदूर के दौरान दुनिया ने पाकिस्तान का घिनौना सच देखा है जब मारे गए आतंकियों को विदाई देना पाकिस्तानी सेना के बड़े-बड़े अफसर उमड़ पड़े। स्टेट स्पॉन्सर आतंकवाद का ये बड़ा सबूत है। हम भारत और नागरिकों को किसी भी खतरे से बचाने के लिए लगातार निर्णायक कदम उठाते रहेंगे। युद्ध के मैदान पर हमने हर बार पाकिस्तान को धूल चटाई है। ऑपरेशन सिंदूर ने नया आयाम जोड़ा है। हमने न्यू एज वारफेयर में अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। इस ऑपरेशन के दौरान हमारे मेड इन इंडिया हथियारों की प्रामाणिकता सिद्ध हुई। दुनिया देख रही है कि 21वीं सदी के वारफेयर में मेड इन इंडिया डिफेंस इक्विपमेंट का समय आ चुका है।

पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेस को नुकसान पहुंचाया, जिस पर बहुत घमंड था

पाकिस्तान ने हमारे गुरुद्वारों, घरों, मंदिरों और स्कूलों को निशाना बनाया। पाकिस्तान ने सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया लेकिन इसमें भी पाकिस्तान खुद बेनकाब हो गया। दुनिया ने देखा कैसे पाकिस्तान के ड्रोन, मिसाइलें भारत के सामने तिनके की तरह बिखर गईं। भारत के एयर डिफेंस सिस्टम ने उन्हें आसमान में ही नष्ट कर दिया। पाकिस्तान की तैयारी सीमा पर वार की थी, लेकिन भारत ने पाकिस्तान के सीने पर वार कर दिया। भारत के ड्रोंस, मिसाइलों ने सटीकता के साथ हमला किया। पाकिस्तानी वायुसेना के एयरबेस को नुकसान पहुंचाया, जिस पर बहुत घमंड था। पहले तीन दिनों में ही पाकिस्तान को इतना तबाह कर दिया, जिसका उसे अंदाजा भी नहीं था। भारत की आक्रामक कार्रवाई के बाद पाकिस्तान बचने के रास्ते खोजने लगा, पाकिस्तान दुनियाभर में तनाव कम करने के लिए गुहार लगा रहा था और बुरी तरह पिटने के बाद किसी मजबूरी में 10 मई की दोपहर को पाकिस्तानी सेना ने हमारे डीजीएमओ को संपर्क किया। तब तक हम आतंकवाद के इन्फ्रास्ट्र्क्चर को बड़े पैमाने पर नुकसान पहुंचा चुके थे, आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया था, आतंक के अड्डों को हमने खंडहर बना दिया था। जब पाकिस्तान की तरफ से गुहार लगाई गई, जब ये कहा गया कि उसकी ओर से आगे कोई आतंकी गतिविधि और सैन्य दुस्साहस नहीं दिखाया जाएगा, जब भारत ने उस पर विचार किया। मैं फिर दोहरा रहा हूं हमने पाकिस्तान के आतंकी और सैन्य ठिकानों को जवाबी कार्रवाई को सिर्फ स्थगित किया है, आने वाले दिनों में हम पाकिस्तान के हर कदम को इस कसौटी पर मापेंगे कि वो आगे क्या रवैया अपनाता है। भारत की एयरफोर्स, आर्मी और नौ सेना, बीएसएफ, अर्धसैनिक बल अलर्ट पर हैं। सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक के बाद ऑपरेशन सिंदूर आतंकवाद के खिलाफ भारत की नीति है।

आतंक के आकाओं को भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया

आतंक के बहुत सारे आका बीते ढाई तीन दशकों से खुलेआम पाकिस्तान में घूम रहे थे। जो भारत के खिलाफ साजिशें करते थे। उन्हें भारत ने एक झटके में खत्म कर दिया। साथियों भारत की इस कार्रवाई से पाकिस्तान घोर निराशा में घिर गया था। हताशा में घिर गया था। बौखला गया था। इसी बौखलाहट में उसने एक और दुस्साहस किया, आतंक पर भारत की कार्रवाई का साथ देने की बजाय पाकिस्तान ने भारत पर ही हमला करना शुरू कर दिया।

100 से ज्यादा खूंखार आतंकवादियों को मृौत के घाट उतारा
जब पाकिस्तान में आतंक के अड्डों पर भारत की मिसाइलों ने हमला बोला, भारत के ड्रोंस ने हमला बोला तो आतंकी संगठनों की इमारतें ही नहीं, हौसला भी थर्रा गया। बहावलपुर और मुरीदके जैसे आतंकी ठिकानें एक प्रकार से ग्लोबल टेररिज्म की यूनिवर्सिटीज रही हैं। दुनिया में कहीं पर भी जो बड़े आतंकी हमले हुए हैं चाहे 9/11हो चाहे लंदन ट्यूब बॉम्बिंग हो या फिर भारत में बड़े आतंकी हमले हों, उन सबके तार इन्हीं आतंक के ठिकानों से जुड़ते रहे हैं। आतंकियों ने हमारी बहनों का सिंदूर उजाड़ा था, इसलिए भारत ने आतंक के ये हेडक्वार्टर्स उजाड़ दिए। इन हमलों में 100 से ज्यादा खूंखार आतंकवादियों को मृौत के घाट उतारा गया है।

आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला लेगा

ऑपरेशन सिंदूर सिर्फ नाम नहीं, देश के कोटि-कोटि लोगों की भावनाओं का प्रतिबिंब है। ऑपरेशन सिंदूर न्याय की अखंड प्रतिज्ञा है। 6 मई की देर रहा 7 मई की सुबह पूरी दुनिया ने इस प्रतिज्ञा को परिणाम में बदलते देखा है। भारत की सेनाओं ने पाकिस्तान में आतंक के ठिकानों, ट्रेनिंग सेंटर पर सटीक प्रहार किया। आतंकवादियों ने सपने में भी नहीं सोचा था कि भारत इतना बड़ा फैसला ले सकता है। लेकिन जब देश एकजुट होता है, नेशन फर्स्ट की भावना से भरा होता है, राष्ट्र सर्वोपरि होता है तो फौलादी फैसले लिए जाते हैं। परिणाम लाकर दिखाए जाते हैं।

हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए सेनाओं को पूरी छूट दी

इस आतंकी हमले के बाद सारा राष्ट्र हर नागरिक हर समाज हर वर्ग हर राजनीतिक दल एक स्वर में आतंक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के लिए उठ खड़ा हुआ।

हमने आतंकवादियों को मिट्टी में मिलाने के लिए भारत की सेनाओं को पूरी छूट दे दी। आज हर आतंकी आतंक का हर संगठन जान चुका है कि हमारी बहनों बेटियों के माथे से सिंदूर हटाने का अंजाम क्या होता है।

आतंकियों ने निर्दोष लोगों को उनके परिवार के सामने मारा

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादियों ने जो बर्बरता दिखाई थी, उसने देश और दुनिया को झकझोर दिया था। छुट्टियां मना रहे निर्दोष मासूमों को उनके परिवार के सामने, बच्चों के सामने बेरहमी से मार डालना ये आतंक का बहुत वीभत्स चेहरा है। यह देश के सद्भाव को तोड़ने की घिनौनी कोशिश भी थी। मेरे लिए व्यक्तिगत रूप से ये पीड़ा बहुत बड़ी थी।

सैनिकों ने ऑपरेशन के लक्ष्यों की प्राप्ति की

हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए असीम शौर्य का प्रदर्शन किया। मैं उनकी वीरता,साहस और पराक्रम को आज समर्पित करता हूं हमारे देश की हर माता-बहन और बेटी को।

सेनाओं के पराक्रम को नमन किया

पाकिस्तान के साथ सीजफायर के 51 घंटे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- बीते दिनों में देश का सामर्थ्य और उसका संयम दोनों देखा है। मैं सबसे पहले भारत की पराक्रमी सेनाओं को सशस्त्र बलों को हमारी खुफिया एजेंसियों को वैज्ञानिकों को हर भारतवासी की तरफ से सैल्यूट करता हूं।

हमारे वीर सैनिकों ने ऑपरेशन के लक्ष्यों की प्राप्ति के लिे असीम शौर्य का प्रदर्शन किया। मैं उनकी वीरता,साहस और पराक्रम को आज समर्पित करता हूं हमारे देश की हर माता-बहन और बेटी को।

सीजफायर पर बोल सकते हैं मोदी

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को सीजफायर हुआ था। इसके बाद पिछले तीन दिन से तीनों सेनाओं के DGMO प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। आज PM ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर और उसके बाद के हालात पर जानकारी दे सकते हैं।

ऑपरेशन सिंदूर में 7 जवान शहीद, 60 घायल

7 मई को ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत से अब तक पाकिस्तानी गोलाबारी में 5 आर्मी और 2 BSF के जवान शहीद हो चुके हैं, 60 घायल हैं। इसके अलावा 27 सिविलियंस की भी जान गई है।

10 मई को सीजफायर, पाकिस्तान ने 3 घंटे में ही तोड़ा

भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार शाम 5 बजे सीजफायर लागू हुआ था। हालांकि पाकिस्तान ने लागू होने के 3 घंटे बाद ही इसे तोड़ दिया था। पाकिस्तान की तरफ से जम्मू-कश्मीर, राजस्थान और पंजाब में 15 जगहों पर ड्रोन अटैक किए गए थे, जिसे भारतीय एयर डिफेंस ने नाकाम कर दिया था।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार शाम दावा किया था कि अमेरिका की मध्यस्थता के बाद दोनों देश सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं। इसके बाद भारत और पाकिस्तान ने भी सीजफायर की पुष्टि की थी।

शहबाज शरीफ ने दावा किया था- ऑपरेशन ‘बनयान-उन-मर्सूस’ सफल

इससे पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने 10 मई को रात 11.30 बजे पाकिस्तान की जनता को संबोधित किया था। इसमें उन्होंने भारत के खिलाफ पाकिस्तानी सेना के ऑपरेशन ‘बनयान-उन-मर्सूस’ की सफलता का दावा किया था। पाकिस्तान में इसके बाद से ही ‘यौम-ए-तशक्कुर’ मनाया जा रहा है। यौम-ए-तशक्कुर एक उर्दू शब्द है, जिसका अर्थ होता शुक्रिया का दिन।

पहलगाम हमले के दूसरे दिन भारत ने सिंधु जल संधि स्थगित की थी

पहलगाम हमले के दूसरे दिन PM नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने 5 बड़े फैसले लिए थे। इसमें 65 साल पुरानी सिंधु जल संधि को रोका गया। अटारी चेक पोस्ट बंद कर दिया गया है। वीजा बंद कर दिया गया और उच्चायुक्तों को हटा दिया है।

सिंधु जल संधि समझौता स्थगित होने से पाकिस्तान में जल संकट छाएगा, आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी

सिंधु जल संधि:

19 सितंबर 1960 को भारत और पाकिस्तान के बीच 6 नदियों का पानी बांटने को लेकर एक समझौता हुआ था, जिसे सिंधु जल संधि कहते हैं। समझौते के तहत भारत को तीन पूर्वी नदियों (रावी, ब्यास और सतलुज) का अधिकार मिला, जबकि पाकिस्तान को तीन पश्चिमी नदियों (सिंधु, झेलम और चिनाब) का इस्तेमाल करने की परमिशन दी गई।

समझौते का मकसद: सिंधु जल समझौते का मकसद था कि दोनों देशों में जल को लेकर कोई संघर्ष न हो और खेती करने में बाधा न आए। हालांकि भारत ने हमेशा इस संधि का सम्मान किया, जबकि पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने के आरोप लगातार लगते रहे हैं। भारत के पाकिस्तान से तीन युद्ध हो चुके हैं, लेकिन भारत ने कभी भी पानी नहीं रोका था, लेकिन पाकिस्तान हर बार भारत में आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार होता है।

पाकिस्तान में अब पानी का संकट होगा:

पाकिस्तान की 80% खेती सिंधु, झेलम और चिनाब नदियों के पानी पर निर्भर है। अब भारत की तरफ से इन नदियों का पानी रोक देने से पाकिस्तान में जल संकट गहराएगा। वहां की आर्थिक स्थिति बिगड़ेगी। इसके अलावा पाकिस्तान कई डैम और हाइड्रो प्रोजेक्ट्स से बिजली बनाता है। पानी की कमी से बिजली उत्पादन में गिरावट आ सकती है, जिससे आर्थिक और औद्योगिक गतिविधियों पर असर पड़ेगा।

पहलगाम हमले के बाद 4 सार्वजनिक कार्यक्रमों में मोदी के भाषण

अब भारत के हक का पानी भारत में ही रहेगा

6 मई को ABP न्यूज की समिट में पीएम मोदी ने ​​​​​कहा- दशकों तक हमारी नदियों का पानी झगड़े का मुद्दा रहा। हमारी सरकार ने नदियों को जोड़ने का बड़ा फैसला किया है। आजकल मीडिया में पानी को लेकर बहुत बातें चल रही हैं।

पहले भारत के हक का पानी भी बाहर जा रहा था। अब भारत का पानी भारत के हक में बहेगा, हक में रुकेगा और भारत के ही काम आएगा।’ पीएम ने यह बात सिंधु जल समझौते के संदर्भ में कही।

मधुबनी में PM मोदी ने कहा था- आतंकियों को मिट्टी में मिलाने का समय आया
पहलगाम अटैक के 2 दिन बाद 24 अप्रैल को बिहार के मधुबनी पहुंचे PM मोदी ने कहा था- पहलगाम के दोषियों को मिट्टी में मिलाने का समय आ गया है। आतंकियों को कल्पना से भी बड़ी सजा मिलकर रहेगी।

आतंकी हमले में किसी ने अपना बेटा खोया, किसी ने भाई, किसी ने जीवन साथी खोया। इनमें से कोई बांग्ला बोलता था, कोई कन्नड़, कोई गुजराती था, कोई बिहार का लाल था। आज सभी की मृत्यु पर कारगिल से कन्याकुमारी तक हमारा आक्रोश एक जैसा है।

मन की बात में मोदी बोले-पहलगाम पीड़ितों को न्याय मिलेगा:हमले के बाद देश का खून खौल रहा

पहलगाम हमले के 5 दिन बाद 27 अप्रैल को पीएम नरेंद्र मोदी ने रेडियो शो ‘मन की बात’ के 121वें एपिसोड में कहा था- इस आतंकी हमले के बाद पूरा देश एक स्वर में बोल रहा है। पूरे विश्व ने संवेदना प्रकट की है। पहलगाम हमले से देश के लोगों का खून खौल रहा है। पीड़ित परिजन को न्याय जरूर मिलेगा।

कश्मीर में शांति लौट रही थी, स्कूल-कॉलेज अच्छे से चल रहे थे, निर्माण कार्यों में अभूतपूर्व गति आई थी, लोकतंत्र मजबूत हो रहा था, पर्यटकों की संख्या में रिकॉर्ड बढ़ोतरी हो रही थी, लोगों की कमाई बढ़ रही थी, युवाओं के लिए नए अवसर तैयार हो रहे थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर के दुश्मनों को ये रास नहीं आया।

एक मंच पर मोदी-थरूर और CM विजयन:PM बोले- यह इवेंट कई लोगों की नींद हराम कर देगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2 मई को एक दिन के केरल-आंध्र प्रदेश के दौरे पर थे। केरल के कार्यक्रम में पीएम के साथ मंच पर CM पिनराई विजयन और कांग्रेस नेता शशि थरूर मौजूद थे। इस पर पीएम ने कांग्रेस पर तंज कसा।

उन्होंने कहा, ‘मैं मुख्यमंत्री से कहना चाहता हूं कि आप INDI गठबंधन के मजबूत स्तंभ हैं। शशि थरूर भी यहां बैठे हैं। आज का यह कार्यक्रम कई लोगों की नींद हराम कर देगा।

कार्यक्रम में पीएम के भाषण को ट्रांसलेट करने वाले इसे सही ट्रांसलेट नहीं किया। इस पर पीएम ने कहा- जहां मैसेज जाना था चला गया।

‘मैं इस फॉर्मेट से दूर जा रहा हूं, यह आसान नहीं है’

0

विराट कोहली ने 14 साल लंबे टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

नई दिल्ली/ भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सबको चौंका दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट के माध्यम से अपने 14 साल के शानदार सफर को साझा किया, जिसमें टेस्ट क्रिकेट के प्रति उनका जुनून और इस प्रारूप से मिली सीख शामिल है।

भारतीय क्रिकेट के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। इस चौंकाने वाले फैसले की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से दी। कोहली ने अपने भावुक पोस्ट में टेस्ट क्रिकेट के प्रति अपने जुनून, इस प्रारूप से मिली सीख और अपने 14 साल के शानदार सफर को साझा किया।

विराट ने अपने पोस्ट में लिखा, ’14 साल पहले मैंने पहली बार टेस्ट क्रिकेट में ब्लू कैप पहनी थी। ईमानदारी से कहूं तो मैंने कभी नहीं सोचा था कि यह प्रारूप मुझे ऐसी यात्रा पर ले जाएगा। इसने मुझे परखा, मुझे गढ़ा और ऐसी सीख दी जो मैं जीवनभर साथ रखूंगा।’

कोहली ने कहा, ‘सफेद जर्सी में खेलने में कुछ खास है। ये एक शांत, लंबा और धैर्य से भरा सफर होता है। ये छोटे-छोटे पल जो कोई नहीं देखता लेकिन जो हमेशा आपके साथ रहते हैं। अब जब मैं इस फॉर्मेट से विदा ले रहा हूं, तो मन भारी है लेकिन अंदर से सही लग रहा है। मैंने टेस्ट क्रिकेट को अपना सब कुछ दिया और इसने मुझे उससे कहीं ज्यादा लौटाया।’

कोहली ने पोस्ट में आगे लिखा, ‘मैं कृतज्ञता से भरा हुआ हूं। इस खेल के लिए, उन सभी साथियों के लिए जिनके साथ मैंने मैदान साझा किया, और हर उस व्यक्ति के लिए जिन्होंने मुझे इस सफर में सराहा। हमेशा अपने टेस्ट करियर को मुस्कान के साथ याद करूंगा।’ विराट कोहली ने भारत के लिए 123 टेस्ट मैच खेले। उन्होंने इन मैचों में 46.85 की औसत के साथ 9,230 रन बनाए। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 30 शतक और 31 अर्धशतक लगाए। टेस्ट क्रिकेट में विराट कोहली का उच्चतम स्कोर नाबाद 254 रन रहा।


विराट कोहली ने ऐसे समय संन्यास की घोषणा की है जब कुछ ही दिन पहले रोहित शर्मा ने भी क्रिकेट के इस सबसे लंबे प्रारूप को अलविदा कह दिया था। विराट कोहली पहले ही टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। इसका मतलब है कि कोहली अब रोहित की तरह सिर्फ वनडे प्रारूप में ही खेलते नजर आएंगे।

भारत के सबसे सफल कप्तान
आप जानकर हैरान रह जाएंगे कि कोहली की कप्तानी में भारत ने 68 में से 40 मैच जीते हैं. 2011 में पहला टेस्ट खेलने के तीन साल बाद कप्तानी और कप्तानी मिलने के 11 साल बाद संन्यास. 36 साल के विराट की कमी सिर्फ टीम इंडिया को ही नहीं खलेगी बल्कि उनके चाहने वाले भी ‘चीकू’ को मिस

आज रात आठ बजे पीएम मोदी देश को संबोधित करेंगे, ऑपरेशन सिंदूर के बाद होगा पहला बयान

0
आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात आठ बजे देश को संबोधित कर सकते हैं।

नई दिल्ली/प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात आठ बजे देश को संबोधित करेंगे। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद यह देश के नाम पहला संबोधन होगा। भारतीय सेना की सख्त चेतावनियों के बाद अब पीएम मोदी के संबोधन पर पूरी दुनिया की नजरें हैं।

भारत और पाकिस्तान तनावपूर्ण रिश्तों के बीच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात आठ बजे देश को संबोधित कर सकते हैं। माना जा रहा है पीएम मोदी पिछले करीब एक सप्ताह के घटनाक्रम पर देश को संबोधित करेंगे। भारतीय सेना के ऑपरेशन सिंदूर के बाद प्रधानमंत्री आज पहली बार देश को संबोधित करेंगे।

भारत के पास एक प्रभावी रक्षा तंत्र है
प्रधानमंत्री के संबोधन से पहले ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के साथ सीजफायर समझौता लागू के बाद दोनों देशों की सीमाओं पर हालात कैसे हैं? सीजफायर के बाद फिलहाल पाकिस्तान का रुख कैसा है? सैनिकों को क्या दिशानिर्देश दिए गए हैं? आतंकियों के पनाहगाह पाकिस्तान को कितना नुकसान हुआ है? ऐसे तमाम सवालों पर भारतीय सेना के तीन वरिष्ठ अधिकारियों ने विस्तार से जानकारी दी। तीनों सेनाओं के सैन्य महानिदेशक स्तर के अधिकारी- लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, एयरमार्शल एके भारती और वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने सेना के तैयारियों की जानकारी दी। तीनों ने एक स्वर में बताया कि भारत के पास एक प्रभावी, विस्तारित वायु रक्षा तंत्र है जो सभी खतरों से निपट सकता है।

बीएसएफ ने बहादुरी से हमारा साथ दिया
डीजीएमओ लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि ‘जब जब पाकिस्तान ने हमारे एयर फील्ड में लगातार हमले किए, वो हमारे मजबूत एयर डिफेंस ग्रिड के सामने असफल हो गए। हमारा एयर डिफेंस इतना मजबूत था कि पाकिस्तान के पास कोई मौका नहीं था। जो दुर्दशा कल आपने पाकिस्तानी एयरफील्ड की देखी। वहीं हमारी सभी एयरफील्ड सही हैं। हम अपनी बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स की भी तारीफ करना चाहता हूं। इन्होंने बहुत बहादुरी से हमारा साथ दिया। उनके काउंटर अलार्म सिस्टम भी हमारे एयर डिफेंस सिस्टम का हिस्सा थे, जिन्होंने पाकिस्तान के नापाक इरादों का विनाश किया।’

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद बिगड़े रिश्ते, अब सीजफायर
गौरतलब है कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के खिलाफ 7 मई को पाकिस्तान में चलाए गए भारत के ऑपरेशन सिंदूर से बौखलाए पाकिस्तान ने भारत के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की कोशिश की, जिसे भारतीय सेनाओं ने पूरी तरह नाकाम कर दिया। लड़ाकू विमानों, ड्रोन, रॉकेट व मिसाइलों के जरिए पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट, फिरोजपुर, कपूरथला, जालंधर व जैसलमेर के सैन्य ठिकानों और आयुध केंद्रों पर हमला किया। पाकिस्तान ने भारत के कई शहरों को निशाना बनाया। चार दिन तक चले संघर्ष के बाद बैकफुट पर आए पाकिस्तान ने भारत से सीजफायर की गुहार लगाई। भारत ने अपनी शर्तों पर संघर्ष विराम लागू करने पर सहमति जताई।

सिग्नल पर बस का ब्रेक फेल, लेडी डॉक्टर को कुचला:भोपाल में 8 गाड़ियों को कुचला, 6 लोग घायल; फिटनेस-इंश्योरेंस एक्सपायर हो चुके थे

0

भोपाल / के बाणगंगा चौराहे पर स्कूल बस ने 8 वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में इंटर्नशिप कर रही लेडी डॉक्टर की मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हैं। दो की हालत गंभीर है।

बताया गया है कि बस के ब्रेक फेल होने से हादसा हुआ है। इसका वीडियो भी सामने आया है। हादसे के बाद ड्राइवर मौके से भाग निकला।

बस की टक्कर से उछली डॉक्टर, 50 फीट तक घिसटी

वीडियो में दिख रहा है कि रेड सिग्नल के दौरान बाणगंगा चौराहे पर गाड़ियां आकर रुकीं। इसी दौरान एक स्कूल बस पीछे से तेज रफ्तार में आई और आगे खड़ी गाड़ियों को कुचलते हुए बढ़ गई। बस के ठीक सामने खड़ी स्कूटी पर बैठी युवती उसकी टक्कर से उछली। वह स्कूटी समेत बस के अगले हिस्से में फंस गई।

करीब 50 फीट तक घिसटने के बाद स्कूटी बस के अगले हिस्से से निकली तो युवती अगले पहिए के नीचे आ गई।

बस ड्राइवर चिल्ला रहा था- हटो, हटो

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सिग्नल पर 10-12 वाहन खड़े थे। इसी दौरान पीछे से स्कूल बस आई। उसका ड्राइवर हटो-हटो चिल्ला रहा था। कुछ ही सेकंड्स में बस लोगों को कुचलती हुई आगे बढ़ गई। बस रोशनपुर चौराहा से पॉलीटेक्निक कॉलेज की तरफ जा रही थी।

अगले महीने शादी, कार्ड बांटते वक्त मां को मिली मौत की खबर

हादसे में जान गंवाने वाली आयशा खान बीएएमएस डॉक्टर थीं। मुल्ला कॉलोनी निवासी आयशा जेपी हॉस्पिटल में इंटर्नशिप कर रही थीं। वहीं से घर लौटते वक्त हादसे का शिकार हो गईं।

आयशा के पिता जाहिद खान जबलपुर में इंडियन बैंक में मैनेजर हैं। एक छोटा भाई है। अगले महीने 14 तारीख को आयशा की शादी तय है। मां कार्ड बांटने गई थी, इसी दौरान बेटी की मौत की सूचना मिली।

हादसे में गंभीर रूप से घायल रईस और फिरोज मजदूरी करते हैं। वे एक ही बाइक पर थे। उन्हें पहले हमीदिया अस्पताल ले जाया गया था। फिर परिजन प्राइवेट हॉस्पिटल ले गए।

कार की टक्कर से आगे बढ़ी दूसरी कार, बाइक से टकराई

बस ने जिस कार को टक्कर मारी, वो कार झटके से आगे खड़ी दूसरी कार को टक्कर मारते हुए आगे बढ़ी। इससे दूसरी कार के सामने खड़े बाइक सवार को भी टक्कर लगी।

नवंबर 2024 में एक्सपायर हो चुका था फिटनेस

जिस स्कूल बस से हादसा हुआ, उसका फिटनेस नवंबर 2024 में एक्सपायर हो चुका था। इसके बाद भी इसे सड़क पर चलाया जा रहा था। भोपाल आरटीओ जितेंद्र शर्मा का कहना है कि यह बस आईपीएस स्कूल में रजिस्टर्ड थी। संबंधित को नोटिस देकर पूछताछ की जाएगी कि बस सड़क पर क्यों चल रही थी?

उन्होंने कहा कि अनफिट वाहन सड़क पर चलाना मोटर व्हीकल एक्ट के अनुसार अपराध है। हम इस पर नियमानुसार कार्रवाई करेंगे।

सेना की प्रेस कॉन्फ्रेंस:एयर मार्शल बोले- हमारी लड़ाई आतंकियों से थी, पाकिस्तानी सेना ने इसे अपना बना लिया; नुकसान के लिए वही जिम्मेदार

0

नई दिल्ली / पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर पर भारतीय सेना ने सोमवार को लगातार दूसरे दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। आर्मी से DGMO लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई, नेवी से वाइस एडमिरल एएन प्रमोद और एयरफोर्स से एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर 32 मिनट तक फिर जानकारी दी।

एयर मार्शल भारती ने कहा, ‘हमारी लड़ाई आतंकवादियों के साथ है। हमारी लड़ाई पाकिस्तानी मिलिट्री के साथ नहीं है। पाकिस्तान की सेना ने आतंकियों का साथ दिया, तो हमने उसका जवाब दिया। नुकसान के लिए वही जिम्मेदार हैं।’

इससे पहले रविवार शाम 6:30 बजे इन्हीं अफसरों ने 1 घंटा 10 मिनट तक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई की शाम 5 बजे संघर्ष विराम हुआ था।

सेना ने कहा- अगली लड़ाई अलग तरह से लड़ी जाएगी

सवाल: आसमान में दोनों देशों के एयरक्राफ्ट थे। हमने पूरा दृश्य देखा। कितने एयरक्राफ्ट उनके और हमारे थे, क्या सबसे बड़ी आसमानी जंग थी? एयर मार्शल भारती बोले:

जैसा मैंने कल कहा था कि कितने जहाज थे, किस तरह की लड़ाई थी। ये तकनीकी डिटेल्स के सवाल हैं। हम जितना एक्सप्लेन करना था हम कर चुके हैं। इस लड़ाई को इस स्वरूप में होना था। अगली लड़ाई अलग तरह से लड़ी जाएगी। हर लड़ाई एक तरह से नहीं होगी। हमें बस उनसे आगे रहना है। यह अलग तरह की लड़ाई थी। कई और तरह की लड़ाई सामने आएगी और हम तैयार हैं।

एयर मार्शल भारती- हमें एक जॉब दी गई, हमने उसे पूरा किया

सवाल: आप सबूत दे रहे हैं, पाकिस्तान की ओर से कोई सबूत नहीं आ रहा है। अपनी जनता को भ्रम में डाल रहे हैं क्या। लश्कर, जैश के प्रमुखों के रिश्तेदार मारे गए। पाकिस्तानी कह रहे थे कि वे जीवित हैं। क्या हुआ आप बता सकते हैं

एयर मार्शल भारती: वे कोई जानकारी नहीं दे रहे हैं, यह पहले से ही हम सोच रहे थे। वे अपनी जनता को जानकारी नहीं दे रहे हैं। हमारी लड़ाई आतंकवादियों के साथ है। पाकिस्तान कोशिश कर रहा है कि वो अपनी कहानियां बनाए। हमें एक जॉब दी गई, हमने उसे पूरा किया।

एयर मार्शल भारती ने कहा- भय बिन होय ना प्रीत

सवाल- राष्ट्रकवि रामधारी की कविता है, याचना नहीं अब रण होगा, ये प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले दिखाई गई। ये किस तरह का संदेश है। तुर्किये के ड्रोन गिराए गए, क्या कहेंगे?

एयर मार्शल भारती- मेरे साथी ने बताया कि तुर्किये के ड्रोन थे। दिनकर की कविता से शुरू किया गया। संदेश पर रामचरित मानस याद दिलाऊंगा।

विनय ना माने जलधि जड़, गए तीन दिन बीत बोले राम सकोप तक भय बिन होय ना प्रीत।

बाकी समझदार के लिए इशारा काफी है। तुर्किश ड्रोन हों या कहीं के भी ड्रोन हों, हमने दिखा दिया है कि किसी भी तरह की टेक्नोलॉजी का सामना करने के लिए हम तैयार हैं।

सेना ने कहा- हम नए मिशन के लिए तैयार हैं

एयर मार्शल एके भारती ने कहा- यह स्पष्ट शब्दों में कहना चाहता हूं कि सभी मिलिट्री बेस, सिस्टम ऑपरेशनल हैं और नए मिशन के लिए तैयार हैं।

वाइस एडमिरल प्रमोद ने बताया,  हमारे पायलट 24 घंटे अलर्ट मोड में थे

वाइस एडमिरल एएन प्रमोद ने बताया, ‘नौसेना सर्विलांस, डिटेक्शन में लगी हुई थी। हमने मल्टीपल सेंसर्स और इनपुट्स दिए। हमने उन खतरों को पहचाना, जिन्हें तुरंत न्यूट्रिलाइज्ड किया जाना था। ड्रोन, हाईस्पीड मिसाइल और एयरक्राफ्ट की जानकारी दी गई, ये एडवांस राडार के जरिए दी गई। हमारे पायलट रात और दिन में ऑपरेट करने के लिए तैयार थे। हमारे एयरक्राफ्ट कैरियर में मिग-29 एक्शन के लिए तैयार थे। संदिग्ध दुश्मन जहाज को कई सौ किमी. पास आने का मौका हमने पास के सालों में नहीं दिया है।

घई ने विराट का उदाहरण देकर, भारतीय एयर डिफेंस सिस्टम को समझाया 
लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया, ‘इंटरनेशनल बाउंड्री से रडार, एयर डिफेंस सिस्टम, विटेंज एयर डिफेंस सिस्टम और मॉडर्न एयर डिफेंस सिस्टम की लेयर थी। इसे पारकर हमारी एयरफील्ड को अटैक करना उनके लिए मुश्किल था।

ये चित्र एक घटना की याद दिलाता है। 70 के दशक में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज चल रहा था। 2 तेज गेंदबाज जेफ थॉमसन और डेनिस लिली ने अंग्रेजी बैट्समैन को तहस-नहस कर दिया। ऑस्ट्रेलियंस ने उस समय एक कहावत निकाली थी। ऐशेज टू एशेज एंड डस्ट टू डस्ट।

आज क्रिकेट की भी बात जरूरी है। विराट कोहली ने संन्यास लिया है, वे मेरे भी फेवरेट क्रिकेटर हैं।

हमारी फोटो में दिखाई गई इस लेयर को पार कर भी गए तो हमारी एयरफील्ड को हिट करने से पहले कोई ना कोई सिस्टम उन्हें गिरा देगा। हमारी एयर डिफेंस शील्ड हर वक्त एक्टिव है।

बीएसएफ की भी सराहना करूंगा। उनके डायरेक्टर जनरल से लेकर पोस्ट पर पहरा देने वाले जवान बढचढ़कर शामिल हुए और हमें हेल्प किया। हमारी मल्टी टियर्ड ग्रुप का वे भी हिस्सा थे। आपने सुना होगा, जब हौसले बुलंद हों तो मंजिलें कदम चूमती हैं।

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान तीनों सेनाएं मिलकर काम कर रही थीं। हमारे 140 करोड़ भारतीय हमारे पीछे खड़े थे। इसके लिए हम आपको सैल्यूट करते हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल घई ने कहा, आतंक की गतिविधियों के कैरेक्टर बदलाव आ रहा है

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा, ‘आज मैं इस युद्द के अहम पहलू के बारे में बता रहा हूं। हमें एयर डिफेंस ऑपरेशन सिंदूर की कार्रवाई को समझने की आवश्यकता है। मैंने कल बताया था कि पिछले कुछ सालों में आतंक की गतिविधियों के कैरेक्टर में बदलाव आ रहा था।’

सेना ने बताया-  हमारी तरफ कम से कम नुकसान हुआ

कल हमने कुछ टारगेट्स की डिटेल्स को आपके साथ शेयर किया था। हम जो तस्वीरें दिखा रहे हैं, वो बता रही हैं कि हमने दुश्मन ड्रोन, फाइटर एयरक्राफ्ट और मिसाइल गिराईं। हमारी तरफ कम से कम नुकसान हुआ।

भारती ने कहा, आकाश सिस्टम से भी हमलों का जवाब दिया

एयर मार्शल एके भारती ने बताया, हमने सिविलियन और मिलिट्री इन्फ्रास्ट्रक्चर को मिनिमम रखी, जबकि पाकिस्तानी सेना लगातार हमले कर रही थी। आपको पता है कि एयर डिफेंस सिस्टम की हमारे पास वैरायटी है, लो लेवल फायरिंग, सरफेस टु एयर मिसाइल, लॉन्ग और शॉर्ट रेंज मिसाइल शामिल है। हम पर ड्रोन और uav से हमला किया गया है। पाकिस्तानी हमले के दौरान हमारे सभी सिस्टम एकसाथ एक्टिव हुए, मॉडर्न डेज वार फाइटिंग के लिहाज से ये अहम था। पुराने माने जा रहे एयर डिफेंस सिस्टम ने भी सही तरह से काम किया। आकाश सिस्टम से भी हमलों का जवाब दिया गया।

सेना ने बताया,  पाकिस्तान ने हमले में चाइनीज वेपन इस्तेमाल किए

एयर मार्शल एके भारती ने बताया, ‘पाकिस्तान की तरफ से किए गए हमले में चाइनीज ओरिजन की मिसाइल शामिल थीं, इनमें लॉन्ग रेंज रॉकेट थे, uav थे, चीनी ओरिजन के कुछ कॉप्टर्स और ड्रोन थे। इन्हें हमारे एयरडिफेंस सिस्टम ने मार गिराया।’

सेना ने कहा, पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का साथ दिया 

एयर मार्शल एके भारती- ‘हमारी लड़ाई आतंकवाद और आतंकवादियों के साथ थी, 7 मई को हमने सिर्फ आतंकवादियों पर हमला किया। पाकिस्तानी सेना ने आतंकवादियों का साथ दिया और हमें जवाब देना पड़ा। उन्हें जो नुकसान हुआ उसके लिए पाकिस्तानी सेना जिम्मेदार है।’

एयर मार्शल एके भारती ने कहा- हमारी लड़ाई आतंकवादियों के खिलाफ

एयर मार्शल एके भारती ने कहा, ‘कल हमने ऑपरेशन सिंदूर की जॉइंट ऑपरेशन की डिटेल ब्रीफिंग दी थी। हमने कहा था कि हमारी लड़ाई आतंकवादियों के साथ है। हमारी लड़ाई पाकिस्तानी मिलिट्री के साथ नहीं है। पाकिस्तान सेना ने दखलंदाजी की, हमने उसका जवाब दिया।’

सबसे पहले लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई बोले, कहा- सिर्फ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कहा- ‘आप सबको पता है कि पहलगाम अटैक में किस क्रूरता से 26 लोगों को मारा गया था। इसके बाद भारतीय सेना ने पाकिस्तान और PoK स्थित आतंकी ठिकानों को टारगेट किया। इसमें दुश्मनों को भारी नुकसान हुआ।’

ऑपरेशन सिंदूर के तहत 7 मई को हुई कार्रवाई में सीमा पार 9 ठिकानों पर हमने 100 आतंकवादी मार गिराए। इसमें कंधार हाईजैक और पुलवामा अटैक में शामिल 3 बड़े आतंकी चेहरे भी शामिल थे।

7 मई को हुई कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने ड्रोन और मिसाइल्स से हमारे बॉर्डर स्टेट्स में स्थित सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की। हमनें उन्हें हवा में ही मार गिराया। एक भी टारगेट सक्सेस नहीं होने दिया।

इसके बाद हमने पाकिस्तान को जवाब देते हुए सख्त कार्रवाई की, जिसमें पाकिस्तानी सेना के 35 से 40 सैनिक और अफसर मारे गए। बॉर्डर और LoC पर हुई पाकिस्तानी सेना की गोलीबारी में हमारे 5 जवान शहीद हुए हैं।

मुरीदके के टेररिस्ट कैंप के बाद बहावलपुर ट्रेनिंग कैंप में कई इन्फ्रास्ट्रक्चर को चुना, जहां आतंकवाद को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाया जा सकता था। इन 2 टेररिस्ट कैंप को हमने टारगेट बनाया और इन्हें तबाह किया।

फिर एयर मार्शल भारती बोले, कहा- हमने वहां हमला किया, जहां उन्हें सबसे ज्यादा दर्द हो

एयर मार्शल भारती ने कहा कि हमने 7 मई की रात उनके लाहौर और गुजरांवाला स्थित रडार सिस्टम को निशाना बनाया। हम उन्हें यह बताना चाहते थे कि उनके मिलिट्री ठिकाने हमारी पहुंच से दूर नहीं थे। 8-9 मई को पाकिस्तान ने ड्रोन और एयरक्राफ्ट से हमारे बॉर्डर पर हमला किया था और मिलिट्री ठिकानों को निशाना बनाने की उनकी ज्यादातर कोशिशें नाकाम रहीं।

पाकिस्तान ने 8-9 मई की रात श्रीनगर से नलिया तक ड्रोन और एयरक्राफ्ट से हमला किया। उन्होंने जम्मू, उधमपुर, पठानकोट, नाल, डलहौजी, फलौदी में अटैक किया, जिसे हममें नाकाम कर दिया।

हमारी जमीन पर उनके लगातार हमलों से कोई नुकसान नहीं पहुंचा। लाहौर के करीब से ड्रोन अटैक लॉन्च किए गए थे। उन्होंने अपने और इंटरनेशनल पैसेंजर विमान एयर स्पेस में उड़ने दिए।

एयर मार्शल बोले- PAK हमलों के बाद अपने जवाबी कार्रवाई की

एयर मार्शल भारती ने बताया कि भारत ने पाक हमलों पर जवाबी कार्रवाई की। हमने वहां हमला किया, जहां उन्हें सबसे ज्यादा दर्द हो। उनके एयरबेस कमांड सिस्टम, मिलिट्री एयरबेस पर अटैक किया। चकलाला, रफीकी, रहरयार खान में हमला किया। हमने उन्हें कहा कि आक्रामकता को माफ नहीं किया जाएगा।

हमारे पास उनके हर बेस पर हर सिस्टम को निशाना बनाने की क्षमता है। हम चाहते हैं कि हमारे शत्रु आगे तनाव बढ़ाने की कोशिश ना करें।

हमने पहलगाम अटैक के बाद अरब सागर में कई ड्रिल की, हथियारों की चेकिंग की। हम अपनी तैयारी को परख रहे थे। नेवी ने पाकिस्तानी नेवी को लगातार मॉनिटर किया। हम उनकी हर लोकेशन और मूवमेंट से वाकिफ थे।

3 घंटों में PAK ने सीजफायर तोड़ा

एयर मार्शल भारती ने कहा कि 10 मई को दोपहर 3:30 बजे पाकिस्तानी DGMO ने कॉल किया। इसमें तय हुआ कि 7 बजे के बाद से कोई हमला नहीं किया जाएगा। अगली बातचीत 12 मई को होगी।

पाकिस्तान ने बातचीत के 3 घंटे के बाद ही सीजफायर तोड़ दिया। इसके बाद पाक को संदेश भेजा। 11 मई की रात तक इंतजार करेंगे। अगर कुछ किया तो बड़ा प्रहार करेंगे।

सीजफायर उल्लंघन के बाद हमारे आर्मी चीफ ने हमें जवाब देने के लिए पूरी अथॉरिटी दी है। हमारे 5 जवान मारे गए, उन्हें हम श्रद्धांजलि देते हैं। हमने तनाव बढ़ाने वाली कोई प्रतिक्रिया नहीं की, लेकिन अगर हमारी संप्र भुता और अखंडता पर हमला किया गया तो इसका निर्णायक जवाब देंगे।

ऑपरेशन सिंदूर की 4 बड़ी बातें…

1. हमारा मकसद टारगेट हिट करना, नुकसान पहुंचाना नहीं वायु सेना और थल सेना के बीच बेहतर तालमेल हुआ, जिसमें सभी एजेंसियों की अहम भूमिका रही। हमने नुकसान नहीं पहुंचाया, क्योंकि हयूमनिटेरियन डिस्ट्रक्शन हमारा उद्देश्य नहीं था। हमने वह टारगेट चुना, जिससे उन्हें इस्तेमाल में दिक्कत हो जाए, वो सतर्क हो जाएं। हमारा मकसद उनकी सैन्य क्षमताओं को नुकसान पहुंचाना था, नागरिकों को नहीं।

2. पाक के कितने विमान गिराए, उनका नंबर नहीं बता सकते पाकिस्तानी विमानों ने हमारी सीमा में घुसने की कोशिश की, हमने उन्हें मार गिराया। लेकिन कितने गिराए गए, यह बताना अभी मुमकिन नहीं है।

3. हमारे सभी पायलट सुरक्षित जो हमारे विमान गिरा है वह क्रैश हुआ है। इसके पीछे तकनीकी वजह हो सकती है। जांच चल रही है। हमारे सभी पायलट सुरक्षित हैं।

4. क्या करने चिंताजनक नहीं, क्या कर सकते, ये पता है दो से 3-4 दिन से हमें इस तरह की घटना के संकेत मिल रहे थे। हमारी तैयारी पूरी थी। हमने ठिकानों की पहचान कर ली थी। हमें मालूम था कि हमला कब, कहां और किससे होगा। हम सिर्फ जवाब देने के लिए तैयार नहीं थे, बल्कि आगे भी सोच रखा था कि क्या करना है। इसलिए हमने तय किया कि कहां और कैसे प्रहार करना है।

50 मिनट की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद 20 मिनट सवालों के जवाब दिए

सवाल: पाकिस्तान के साथ सीजफायर पहले भी हुआ है। इस बार सीजफायर का उल्लंघन होता है या उनकी तरफ से कुछ हरकत की जाती है तो भारत क्या कार्रवाई करेगा? एयर मार्शल भारती: हां, आपने सही कहा कि पहले भी दोनों देशों के बीच सहमति बनी है। इस बार भी यही हुआ है, लेकिन दुर्भाग्यवश 10 मई की शाम 7 बजे के करीब पाकिस्तान ने सीजफायर का उल्लंघन किया। हमने इसके बारे में उन्हें बताया भी। देखते हैं आज क्या होता है। हमारे जवाब देने की बात हो तो आप जान सकते हैं भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब देने में सक्षम है।

सवाल: ऑपरेशन के दौरान कितने पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं। इस ऑपरेशन में ब्रह्मोस, S-400 मिसाइल की क्या भूमिका रही। एयर मार्शल भारती: अभी तक जो जानकारी मिली है, उसके हिसाब से पाकिस्तान के 35 से 40 जवान मारे गए हैं। वैसे भी हमारा टारगेट उनकी सेना नहीं बल्कि आतंकी ठिकाने थे। भारत ने कौन से हथियारों का इस्तेमाल किया, फिलहाल इसकी जानकारी नहीं दी जा सकती। वैसे भी हमारा काम टारगेट को निशाना बनाना है, शव को गिनना नहीं।

सवाल: ऑपरेशन सिंदूर में क्या राफेल का इस्तेमाल हुआ। क्या ऑपरेशन में इसे पाकिस्तान में क्रैश या मार गिराया गया? एयर मार्शल भारती: इस वक्त मैं इस पर कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा क्योंकि हम अभी भी युद्ध की हालत में हैं। अगर मैं इस पर कुछ कहूंगा तो इसका उल्टा असर होगा। हम उन्हें (पाकिस्तान को) इस वक्त कोई फायदा नहीं देना चाहते हैं। बस इतना कहूंगा कि जो मकसद हमने तय किया उसे हासिल किया और हमारे सभी पायलट सुरक्षित वापस आए।

सवाल: हमने कितने पाकिस्तानी विमानों को मार गिराया। एयर मार्शल भारती: ‘जैसा कि मैंने कहा, उनके विमानों को हमारी सीमा में आने से रोका गया। इसलिए हमारे पास मलबा नहीं है, लेकिन निश्चित रूप से, हमने कुछ पाकिस्तानी विमानों को मार गिराया है। संख्या के बारे में हम यहां कोई अनुमान नहीं लगाना चाहेंगे, मेरे पास संख्याएं हैं और हम इन्हें स्थापित करने के लिए तकनीकी विवरण प्राप्त कर रहे हैं। इसलिए मैं इस समय कोई आंकड़ा नहीं देना चाहूंगा।’

सवाल: पाकिस्तान में 21 आतंकी ठिकाने चुने गए हैं, जिसमें से 9 तबाह किए गए। आपका कहना है कि ऑपरेशन सिंदूर जारी है, क्या बचे हुए ठिकाने आगे तबाह किए जाएंगे?लेफ्टिनेंट जनरल घई: भविष्य के ऑपरेशन के बारे में मैं ज्यादा कुछ नहीं बता सकता, लेकिन इतना तय है कि CDS ने हमारे सभी कमांडर को छूट दे रखी है कि वे किसी भी बॉर्डर वॉयलेशन का जवाब दें।

कौन हैं भारत के DGMO राजीव घई; पिछले साल ही मिली जिम्‍मेदारी, 33 साल का आर्मी करियर

डायरेक्टर जनरल ऑफ मिलिट्री ऑपरेशंस यानी DGMO एक सीनियर आर्मी अधिकारी को बनाया जाता है जो मिलिट्री प्लानिंग और और बॉर्डर ऑपरेशन्स का काम करता है। भारत में आमतौर पर ये पद लेफ्टिनेंट जनरल को दिया जाता है जो इस वक्त राजीव घई हैं।

कांग्रेस का पोस्टर- इंदिरा होना आसान नहीं: पायलट बोले- वॉशिंगटन से सीजफायर का ऐलान सवाल खड़े करता है

भारत और पाकिस्तान के बीच 10 मई को सीजफायर का ऐलान किया गया। एक दिन बाद कांग्रेस ने दिल्ली में हेडक्वॉर्टर के बाहर ‘इंदिरा होना आसान नहीं’ वाला पोस्टर लगाया। इस पोस्टर के साथ ही 1971 के युद्ध में पाकिस्तान के सरेंडर वाली तस्वीरें भी लगाईं। पोस्टर में इंडिया मिस इंदिरा (भारत इंदिरा को याद कर रहा है) की बात भी लिखी गई।


मेट्रोपाॅलिटन सिटी में ट्रैफिक पर विशेष फोकस -सीएम

0

भोपाल / इंदौर. मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में द चेंजमेकर कॉन्क्लेव में शामिल हुए। सोशल मीडिया इन्लुएंसर, प्रोफेशनल्स, समाजसेवियों से संवाद किया। सवालों के जवाब भी दिए। कई बार मजाकिया अंदाज में चर्चा की, जिससे लोग गदगद हो गए।
सीएम ने कहा कि पूरा प्रदेश इंदौर जैसा बने, यही हमारी सोच है। अब उद्योग स्थापना के लिए 29 विभागों की अनुमति की जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा फिल्म निर्माण, वेब सीरीज जैसे प्रोजेक्ट्स को पर्यटन के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट भी मौजूद थे।
धर्मेंद्र बिलोटिया, शहर में फिल्म सिटी बननी चाहिए ताकि काम करने का मौका मिल सके।
सीएम सरकार फिल्मों को प्रमोट करने पर काम कर रही है। स्थानीय कलाकारों को फिल्म बनाने पर 2 करोड़ तक अनुदान दे रहे। मांडू, चंदेरी, भोपाल-इंदौर में फिल्में बन भी रही हैं। विपिन विश्वकर्मा, इन्लुएंसररू मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन में कैसे नंबर वन बनाया जा सकता है।
सीएम नस्ल सुधार, पशुपालन को प्रोत्साहन, दुग्ध खरीदी को बढ़ावा, गोशालाओं को अनुदान जैसेकई काम किए जा रहे हैं। ऋषभ बागोरा, ट्रैफिक मित्र अभियान प्रमुखरू इंदौर सहित प्रदेश के कई शहरों में ट्रैफिक और दुर्घटना बड़ी समस्या है। इसका निदान कैसे हो सकता है।मुयमंत्री जनता और सरकार दोनों को मिलकर प्रयास करने होंगे। अगर किसी परिवार में वाहन है और वह नई गाड़ी खरीद रहा है तो उन्हें पार्किंग और सड़क की क्षमता पर ध्यान देना होगा। सरकार मेट्रोपॉलिटन सिटी पर काम कर रही है। इसमें ट्रैफिक पर विशेष ध्यान दिया भोपाल
इंदौर. मुयमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में द चेंजमेकर कॉन्क्लेव में शामिल हुए। सोशल मीडिया इन्लुएंसर, प्रोफेशनल्स, समाजसेवियों से संवाद किया। सवालों के जवाब भी दिए। कई बार मजाकिया अंदाज में चर्चा की, जिससे लोग गदगद हो गए।
सीएम ने कहा कि पूरा प्रदेश इंदौर जैसा बने, यही हमारी सोच है। अब उद्योग स्थापना के लिए 29 विभागों की अनुमति की जरूरत नहीं है। सरकार द्वारा फिल्म निर्माण, वेब सीरीज जैसे प्रोजेक्ट्स को पर्यटन के माध्यम से प्रोत्साहित किया जा रहा है। इस दौरान मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, तुलसी सिलावट भी मौजूद थे।
धर्मेंद्र बिलोटिया, शहर में फिल्म सिटी बननी चाहिए ताकि काम करने का मौका मिल सके।
सीएम सरकार फिल्मों को प्रमोट करने पर काम कर रही है। स्थानीय कलाकारों को फिल्म बनाने पर 2 करोड़ तक अनुदान दे रहे। मांडू, चंदेरी, भोपाल-इंदौर में फिल्में बन भी रही हैं। विपिन विश्वकर्मा, इन्लुएंसररू मध्यप्रदेश को दुग्ध उत्पादन में कैसे नंबर वन बनाया जा सकता है।
सीएम नस्ल सुधार, पशुपालन को प्रोत्साहन, दुग्ध खरीदी को बढ़ावा, गोशालाओं को अनुदान जैसेकई काम किए जा रहे हैं। ऋषभ बागोरा, ट्रैफिक मित्र अभियान प्रमुखरू इंदौर सहित प्रदेश के कई शहरों में ट्रैफिक और दुर्घटना बड़ी समस्या है। इसका निदान कैसे हो सकता है।मुयमंत्री जनता और सरकार दोनों को मिलकर प्रयास करने होंगे। अगर किसी परिवार में वाहन है और वह नई गाड़ी खरीद रहा है तो उन्हें पार्किंग और सड़क की क्षमता पर ध्यान देना होगा। सरकार मेट्रोपॉलिटन सिटी पर काम कर रही है। इसमें ट्रैफिक पर विशेष ध्यान दिया

हवा में नमी से वातावरण में ठंडक

0

भोपाल / पिछले आठ दिनों से शहर में आंधी, बादल, और बूंदाबांदी का मौसम बना हुआ है। मई की गर्मी गायब सी हो गई है। दिन और रात के पारे में इजाफा हो रहा है, लेकिन तापमान सामान्य से कम हैं। इस मौसम का असर यह हुआ कि पिछले साल के मुकाबले मई में 3 से 10 तक के हफ्ते में बिजली खपत 21ः कम हुई।मौसम विशेषज्ञ डॉ. जीडी मिश्रा बताते हैं कि हवा में नमी है। इस कारण वातावरण में ठंडक अधिक है। जब राजस्थान और गुजरात से गर्म हवा आती है, तब तापमान बढ़ने के साथ गर्मी भी बढ़ती है। पिछले आठ-दस दिनों से इन इलाकों से हवा नहीं आ रही है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और चक्रवात जैसे मौसमी सिस्टम सक्रिय हैं।
अरब सागर से नमी लाकर बारिश करवाने वाली रेखा (ट्रफ लाइन) भी सक्रिय है। इस वजह से तापमान बढ़ने के बावजूद सामान्य से कम है। भोपाल के जलवायु विशेषताओं के अनुसार, मई में दिन का तापमान औसतन 41.1 डिग्री और रात का 26.6 डिग्री होता है।

होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में अवैध रूप से शराब

0

भोपाल / में होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा समेत अन्य जगहों पर अवैध रूप से शराब परोसे जाने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसे लेकर आबकारी विभाग ने शनिवार-रविवार की देर रात शहर के अनेक स्थानों पर कार्रवाई की। इस दौरान छह से अधिक जगहों पर अवैध रूप से शराब परोसे जाने के मामले दर्ज किए गए। इसमें आम लोगों के साथ होटल और रेस्टोरेंट संचालकों पर भी कार्रवाई की गई।
नियंत्रण कक्ष प्रभारी आर.जी. भदौरिया ने बताया कि आबकारी विभाग की टीम ने कोलार रोड, आईएसबीटी और केरवा डेम रोड के रेस्टोरेंट और होटल ढाबों पर देर रात तक तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान 18 कीस, एलएन होटल, देशी तड़का, देशी ढाबा, नटखट ढाबा, भैया लाल ढाबा, बेसिल रेस्टोरेंट, ट्री चैप्टर, ईडन आदि होटलध्ढाबा, रेस्टोरेंट चेक किए गए।
अवैध स्थल पर मदिरापान करने वालों के साथ ही इन होटल और ढाबा संचालकों और मालिकों पर विधिवत प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। आबकारी विभाग बीते एक सप्ताह से लगातार कार्रवाई कर रहा है। यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है और आगे भी जारी रहेगी।

उज्जैन-बदनावर हाइवे, उद्घाटन के अगले दिन की घटना, वीडियो वायरल , पांच को गिरफ्तार कर जेल भेजा सात फरार

0

भोपाल / उज्जैन. उज्जैन-बदनावर हाइवे पर टोलकर्मियों ने शनिवार को देवास के परिवार से बुरी तरह मारपीट की। महिला और बच्चियों से भी हाथापाई की। टोलकर्मियों ने कार के कांच भी फोड़ दिए। एक बच्ची को खिड़की से ही अंदर लेकर परिवार कार सहित भागा। घटना का वीडियो वायरल होने पर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने एसपी प्रदीप शर्मा को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और केस दर्ज कर रविवार को पांचों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। सांसद ने एनएचएआइ से टोल का टेंडर निरस्त करने को कहा है।
पुलिस ने रविवार को वीडियो से तस्दीक कर टोलकर्मी सुरेन्द्रसिंह राठौर खरसोदखुर्द, हर्षवर्धन सिंह भाटपचलाना, संदीप चैधरी भीड़ावद, रणवीर उमठ तलेन और विजेंद्र चंद्रवंशी तलेन को गिरफ्तार किया है। सात अन्य आरोपी राज, प्रहलाद, दीपक, पुष्पेंद्र डोडिया, देवेंद्रसिंह, रितेश, रितुराज की तलाश कर रही है।
ने शनल हाइवे अथॉरिटी ने उज्जैन से बदनावर फोरलेन का निर्माण किया है। नेशनल हाइवे 752 पर खरसौद खुर्द में बने इस टोल प्लाजा का 9 मई को सुबह आठ बजे उद्घाटन हुआ। टोल प्रबंधक पुष्पेंद्रसिंह परमार तथा मैनेजर अभिषेक सिंह निवासी मुंडला (नरसिंहगढ़) हैं। आरोप है कि पुलिस को घटना के बाद ही जानकारी दी गई, पर स्थानीय पुलिस ने हस्तक्षेप नहीं किया। यहां तक कि उन्हें बेहतर व्यवहार करने की हिदायत तक नहीं दी।
देवास का परिवार दे वास निवासी कपिल चैधरी परिवार के साथ टोल से गुजरे। टोल वसूली पर कर्मचारी से विवाद हो गया। इस पर टोलकर्मियों ने मारपीट शुरू कर दी। महिलाएं जमीन पर गिर गई। पुरुषों ने जैसे-तैसे उन्हें कार में बैठाया तब भी आरोपी मारपीट करते रहे। इस दौरान कार का कांच भी फूट गया। भागते समय एक बच्ची छूट गई, जिसे खिड़की से खींचकर अंदर बैठाया।
उज्जैन. उज्जैन-बदनावर हाइवे पर टोलकर्मियों ने शनिवार को देवास के परिवार से बुरी तरह मारपीट की। महिला और बच्चियों से भी हाथापाई की। टोलकर्मियों ने कार के कांच भी फोड़ दिए। एक बच्ची को खिड़की से ही अंदर लेकर परिवार कार सहित भागा। घटना का वीडियो वायरल होने पर उज्जैन सांसद अनिल फिरोजिया ने एसपी प्रदीप शर्मा को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और केस दर्ज कर रविवार को पांचों को गिरफ्तार कर लिया। उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया। सांसद ने एनएचएआइ से टोल का टेंडर निरस्त करने को कहा है।
पुलिस ने रविवार को वीडियो से तस्दीक कर टोलकर्मी सुरेन्द्रसिंह राठौर खरसोदखुर्द, हर्षवर्धन सिंह भाटपचलाना, संदीप चैधरी भीड़ावद, रणवीर उमठ तलेन और विजेंद्र चंद्रवंशी तलेन को गिरफ्तार किया है। सात अन्य आरोपी राज, प्रहलाद, दीपक, पुष्पेंद्र डोडिया, देवेंद्रसिंह, रितेश, रितुराज की तलाश कर रही है।