Home Blog Page 605

सौरभ हत्याकांड: ‘तंत्र-मंत्र का हत्या से कोई लेनादेना नहीं’

0

इसलिए हुआ था सौरभ का कत्ल; चार्जशीट में वजह खुली

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में आज छह पेज की चार्जशीट अदालत में दाखिल होगी।  चार्जशीट में सौरभ की हत्या की वजह स्पष्ट की गई है। सौरभ की हत्या के आरोप में पत्नी मुस्कान और उसका प्रेमी साहिल जेल में बंद हैंं।

मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड में आरोपी पत्नी मुस्कान और उसके प्रेमी के खिलाफ छह पेज की चार्जशीट आज कोर्ट में दाखिल होगी। एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष जैन ने अवलोकन कर लिया है। कोर्ट ने इस मामले में 12 मई की तारीख लगाई है। पुलिस ने चार्जशीट में यह भी स्पष्ट कर दिया है प्रेम प्रसंग में मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ की हत्या की। तंत्र-मंत्र का हत्या से कोई लेनादेना नहीं है।

सौरभ की तीन मार्च की रात पत्नी मुस्कान ने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर सीने में चाकू से वारकर हत्या कर दी थी। हत्या के बाद शव को बाथरूम में ले गए और टुकड़े किए थे। शव के टुकड़े नीले ड्रम डालकर सीमेंट और डस्ट का घोल डालकर जमा दिए थे। चार मार्च की शाम मुस्कान और साहिल शिमला, मनाली और कसौल चले गए थे। 

फोरेंसिक रिपोर्ट भी चार्जशीट में शामिल
11 मार्च को मुस्कान ने मनाली में साहिल का जन्मदिन मनाया था। एएसपी ने बताया कि सोमवार या मंगलवार को कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी जाएगी। दोनों आरोपी मुस्कान और साहिल दोषी पाए गए हैं। फोरेंसिक रिपोर्ट भी चार्जशीट में शामिल की गई है।

एएसपी ब्रह्मपुरी अंतरिक्ष ने एक सप्ताह तक चार्जशीट का अवलोकन किया। एएसपी ने बताया कि सोमवार को कोर्ट में चार्जशीट को दाखिल किया जाएगा। दोनों आरोपी मुस्कान और साहिल पर आरोप सही पाए गए हैं। इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सिर काटकर साहिल बैग में घर ले गया था। सौरभ के बाकी अंग आरोपियों ने नीले ड्रम में डाल दिए थे। चार्जशीट में इसे शामिल किया गया है।

जेल में भाई से मिलते ही फूट-फूट कर रोया साहिल
उधर, सौरभ हत्याकांड के मुख्य आरोपी साहिल से मिलने उसका छोटा भाई दिव्यांश शनिवार को चौधरी चरण सिंह जिला कारागार पहुंचा। जेल की मुलाकाती बैरक में जैसे ही दोनों आमने-सामने आए, साहिल अपने भाई को देखकर फफक पड़ा। करीब 10 मिनट तक दोनों के बीच मुलाकात चली। इस दौरान हालचाल पूछते हुए दोनों भाई बातचीत के दौरान रोते रहे और एक दूसरे के आंसू पोंछते रहे।

जेल प्रशासन के अनुसार, साहिल से इससे पहले उसकी नानी 25 मार्च को मिलने आई थी। वहीं इस हत्याकांड में सह-आरोपी रही मुस्कान से अब तक कोई मिलने नहीं पहुंचा है। मुस्कान का परिवार भी उससे दूरी बनाए हुए है।

गर्भवती है कातिल पत्नी मुस्कान
जेल में बंद सौरभ हत्याकांड की आरोपी पत्नी मुस्कान रस्तोगी गर्भवती है। जेल प्रशासन ने मुस्कान के मेडिकल चेकअप के लिए डॉक्टर को पत्र लिखा था। प्यारे लाल जिला अस्पताल की स्त्री एवं प्रस्तुति रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जेल में आकर मुस्कान का गायनिक टेस्ट किया था। इसकी रिपोर्ट आने के बाद साफ हो गया कि मुस्कान गर्भवती है। 

वहीं अब पुलिस की जांच में एक अहम सवाल यह भी शामिल हो जाता है कि आखिर मुस्कान के गर्भ में किसका बच्चा है। क्योंकि पति सौरभ राजपूत करीब दो साल बाद लंदन से लौटा था और इस बीच साहिल शुक्ला और मुस्कान के बीच पहले से संबंध थे।

जम्मू से लौट रही ट्रेनों का हाल

0

ठसाठस भरे कोच, बाथरूम तक में लोग; खिड़कियों से आ-जा रही हैं सवारियां

Trains from Jammu to Lucknow: ऑपरेशन सिंदूर के बाद सीमा पर हुए तनाव के बीच जम्मू और कश्मीर में बसे यूपी के लोगों का पलायन तेजी से जारी है। वहां से आ रही गाड़ियां बुरे हाल में हैं। 

जम्मू से आने वाली ज्यादातर ट्रेनें फुल आ रही हैं। आलम यह है कि सामान्य ही नहीं, आरक्षित बोगियों के गेट तक यात्री ठसाठस भरे रहते हैं। यात्री सभी गेटों को बंद कर देते हैं जिससे स्टेशन पर और भीड़ न बढ़े। बैठने की मारामारी इतनी है कि एसी कोच तक में भारी भीड़ रहती है। रविवार देर शाम जम्मू कश्मीर से आने वाली ट्रेनों में यही हाल देखने को मिला।

जम्मू कोलकाता एक्सप्रेस रविवार शाम चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंची। यहां से कोलकाता जाने के लिए पहले से ही कुछ यात्री इंतजार कर रहे थे। जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची बैठने की मारामारी शुरू हो गई। ट्रेन में पहले से ही जम्मू के यात्री बैठे थे, उन्हें उतरने तक की जगह नहीं मिल रही थी। लोग किसी तरह खिड़कियों के सहारे बाहर निकले।

बहराइच के लियाकत अली परिवार के साथ एक साल से जम्मू में रह रहे थे। भारत-पाकिस्तान में बढ़ी रार के बाद वे अपनी गृहस्थी छोड़कर घर लौट आए हैं। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने बताया कि जम्मू में मेरी तरह करीब 20 परिवार पेंटिंग का काम करते हैं। जब से युद्ध शुरू हुआ ज्यादातर लोगों ने शहर छोड़ दिया है। बहराइच के मिथलेश और विरेंद्र भी हैं। वे भी परिवार के साथ वापस आए हैं। आरक्षित बोगी में बैठे थे, लेकिन वे खिड़की से किसी तरह उतरे। उन्होंने बताया कि युद्ध विराम जरूर हुआ है, लेकिन जम्मू के लोगों में भय बना है।

शहर को छोड़ रहे हैं लो

जम्मू में एक महीने पहले सोने का कारोबार शुरू करने वाले आमगीर भी अपने परिवार के साथ घर लौट आए हैं। उन्होंने बताया कि सोचा था कि वहां कारोबार अच्छा चलेगा, लेकिन दोनों देशों के बीच बढ़े तनाव से सब चौपट हो गया हो। पठानकोट में भयावह स्थिति अभी भी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि जम्मू में जो भी बाहर के लोग हैं वे अब शहर छोड़ रहे हैं।

बाहर निकलना भी दुश्वार
सकलीन और मुनीरुल दोनों सगे भाई हैं। बताते हैं कि उन्होंने जम्मू में चार महीने पहले गोल्ड पॉलिश का कारोबार शुरू किया था। लेकिन, अब शहर छोड़कर घर लौटना पड़ा है। उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के पुंछ, पठानकोट, नगरोटा व अन्य क्षेत्रों में पाकिस्तान की ओर से हमले किए गए। युद्ध के भय से स्थानीय लोगों का घर से बाहर निकलना भी दुश्वार हो गया है।

ढाई बजे ब्रीफिंग करेंगे डीजीएमओ; भाजपा बोली- परमाणु संपन्न देश को घर में घुसकर मारा

0
विवार को डीजीएमओ की प्रेस वार्ता में मौजूद सैन्य अधिकारी

भारत-पाकिस्तान में संघर्ष विराम होने के बाद आज दोनों देशों के बीच डीजीएमओ स्तर की बैठक होगी। इसके बाद तीनों सेनाओं के डीजीएमओ दोपहर ढाई बजे प्रेस ब्रीफिंग करेंगे, जिसमें पाकिस्तान के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी जा सकती है। इस बीच तीनों सेनाओं के प्रमुख पीएम आवास पहुंचे हैं।

ऑपरेशन सिंदूर ने पूरी दुनिया को भारत की ताकत दिखाई’

ऑपरेशन सिंदूर ने पूरे विश्व को दिखाया कि भारत क्या कर सकता है। भारत सीमा पार जाकर भी भारत किसी भी ठिकाने पर सटीकता से हमला कर सकता है। संबित पात्रा ने कहा कि पाकिस्तान ने ऑपरेशन सिंदूर में नौ आतंकी ठिकाने, 11 एयरबेस, 100 से अधिक आतंकवादी, 50 से ज्यादा सैनिक और अपनी इज्जत खोई है। 

सतपाड़ा सराय में निकली भगवान सालिगराम की भव्य बारात

0
भगवान सालिगराम और कन्याओं का विवाह संपन्न कराया।

विदिशा / समापन अवसर पर भव्य सामूहिक कन्या विवाह और यज्ञ की पूर्णाहुति हुई। आयोजन के संयोजक एडवोकेट मुकेश शर्मा ने बताया कि भगवान सालिगराम की बारात श्रीराम जानकी मंदिर से निकली। बारात में भगवा ध्वज लिए श्रद्धालु डीजे की भक्ति धुनों पर झूमते चले। पंडित मुन्नालाल शास्त्री के नेतृत्व में भगवान सालिगराम बग्घी में सवार होकर बारात में शामिल हुए। रास्ते भर पुष्प वर्षा, आतिशबाजी और मंगल गीतों से बारात का स्वागत किया गया। विवाह स्थल पर मुख्य यजमान तोरन सिंह धाकड़, रामचंद्र विश्वकर्मा, रामराज सिंह दांगी सहित अन्य लोगों ने विधिपूर्वक भगवान सालिगराम और कन्याओं का विवाह संपन्न कराया।
पंडित अंजनीकुमार द्विवेदी ने बताया कि यह आयोजन पिछले 13 वर्षों से लगातार हो रहा है। अब तक 400 कन्याओं का विवाह संपन्न हो चुका है। आयोजन में भंडारा, प्रसादी वितरण और कन्याओं को उपहार भी दिए गए। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बीच यह आयोजन आनंदमयी रहा।

मदर्स डे पर मातृत्व की महिमा को बताया अनमोल, पुलिस लाइन क्वार्टर्स में भावपूर्ण आयोजन

0

विदिशा / पुलिस लाइन क्वार्टर्स में मदर्स डे पर भावनात्मक और प्रेरणादायक कार्यक्रम हुआ। आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय मुखर्जी नगर की ओर से किया गया। बड़ी संख्या में माताएं और बहनें शामिल हुईं। मुख्य वक्ता ब्रह्माकुमारी रेखा दीदी ने कहा, मां इस धरती पर एकमात्र ऐसी शख्सियत है जो पूरा जीवन बच्चों को समर्पित कर देती है। बदले में कुछ नहीं चाहती। मां के प्रेम और देखभाल की तुलना किसी चीज से नहीं की जा सकती।
रेखा दीदी ने कहा, आज की पीढ़ी को समझना चाहिए कि मां सिर्फ जीवन देने वाली नहीं, जीवन को दिशा देने वाली भी होती है। कई बार देखा गया है कि बच्चे मां पुलिस लाइन क्वार्टर्स में मदर्स डे पर कार्यक्रम हुआ।
को उपेक्षित कर देते हैं। वृद्धाश्रम छोड़ आते हैं। जबकि मां हर परिस्थिति में बच्चों के साथ खड़ी रहती है।
रुक्मणी दीदी ने कहा, मातृत्व दुनिया का सबसे बड़ा जुआ है। यह अनंत आशावाद और शक्ति का प्रतीक है। मां परिवार की रीढ़ होती है। वह बिना थके, बिना रुके, मुस्कान के साथ जीवन को संभालती है। कार्यक्रम में संदेश दिया गया कि मां का सम्मान सिर्फ एक दिन का विषय नहीं है। हर दिन उनके प्रति सम्मान और प्रेम का भाव होना चाहिए। सभी ने संकल्प लिया कि वे अपनी मां और समस्त मातृशक्ति को सम्मान, प्रेम और सहाय देंगे।
मातृत्व दिवस पर मां की सेवा को बताया पहली सेवा
आयोजन जिला आनंद विभाग के सर्वोदय आनंद क्लब, शिक्षा विभागीय गौ सेवा पर्यावरण संरक्षण सेवा समिति और पर्यावरण संरक्षण जागरूक मंच के तत्वावधान में हुआ। कार्यक्रम में मास्टर ट्रेनर विजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा, मां जीवन की पहली शिक्षक होती है। उनके सिखाए पाठ जीवनभर साथ रहते हैं। मातृत्व का प्रेम सिर्फ मां से ही मिलता है। इसलिए परिवार में मां को पहला स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा, पर्यावरण बचाने के लिए पेड़ लगाना जरूरी है। लेकिन पेड़ लगाकर छोड़ना नहीं चाहिए। उन्हें पालना भी जरूरी है। एक वृक्ष लगाना सफलता की ओर कदम है। गौ सेवा, नर सेवा और नारायण सेवा से सामाजिक दायित्व पूरे होते हैं। इससे जीवन में आनंद आता है। देश के प्रति प्रेम भी बढ़ता है। मां की सेवा सबसे पहली सेवा होनी चाहिए। कार्यक्रम में अरविंद अवस्थी, उमेश ताम्रकार, मनोज माली, भूपेंद्र रघुवंशी, झलखन सिंह, संतोष जैन, संजीव शर्मा, नवल सिंह रघुवंशी, ब्रजेश बबेले, प्रकाश यादव सहित कई शिक्षक और समाजसेवी शामिल हुए।

गंजबासौदा में भारत-पाक तनाव के बीच प्रशासन सतर्क

0

गंजबासौदा / में भारत-पाक तनाव के बीच प्रशासन सतर्क में भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव को देखते हुए प्रशासन ने रविवार शाम पांच बजे तहसील स्थित पटवारी सभागृह में एक बैठक बुलाई। बैठक में तहसीलदार संदीप जयसवाल और एसडीओपी मनोज मिश्रा ने क्षेत्र के पटवारी और कोटवारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
एसडीओपी मिश्रा ने कहा कि सभी पटवारी और कोटवार अपने ग्रामीण क्षेत्र की पूरी जानकारी रखें। उन्होंने बताया कि गांव में आपातकाल की स्थिति में डॉक्टर, इलेक्ट्रिशियन सहित अन्य जरूरी व्यक्तियों की जानकारी रखना आवश्यक है। प्रशासन ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की।
सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए
आपातकालीन स्थिति में पटवारी और कोटवार की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। इन दोनों का कार्यक्षेत्र गांव है और इन्हें स्थानीय परिस्थितियों की अच्छी जानकारी रहती है। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि किसी भी विषम परिस्थिति की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। बैठक में देहात थाना प्रभारी आशुतोष सिंह, उप निरीक्षक राधेशयम यादव सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे।

आपदा और युद्ध से निपटने विशेष प्रशिक्षण शिविर लगाकर समाजसेवा की ली शपथ

0

विदिशा / रवींद्रनाथ टैगोर भवन में आपदा प्रबंधन और युद्ध जैसी स्थिति से निपटने के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर हुआ। आयोजन हिंद प्रहरी संगठन ने किया। शिविर में संगठन के सदस्यों ने भाग लिया। सभी ने समाजसेवा के लिए खुद को समर्पित रखने की शपथ ली। कहा, आपदा या युद्ध जैसी किसी भी स्थिति में नगरवासियों की सुरक्षा और सहायता के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
शिविर का संचालन होमगार्ड कमांडेंट मयंक कुमार जैन, प्लाटून कमांडर सरिता एक्का, एएसआई लक्ष्मी नारायण विश्वकर्मा और एसडीईआरएफ के पुष्पराज सिंह राजपूत व देवेंद्र सिंह ने किया। कार्यक्रम में हिंद प्रहरी संगठन के अध्यक्ष सौरभ सिंह राजपूत, झ्शु सक्सेना, हर्ष कुशवाह, हर्ष रॉबिन गर्ग, सदस्य मौजूद रहे।

बादलों की लुकाछिपी के बीच शाम को हुई बूंदाबांदी

0

सिरोंज / रविवार शाम को एक बार फिर शहर का मौसम खराब हो गया। सुबह से तेज धूप और बादलों की लुकाछिपी का दौर शहर में चलता दिखाई दिया। जो दोपहर तक चलता रहा। दोपहर 2 बजे आसमान पूरी तरह बादलों से घिर गया और इसके बाद शाम 4.30 बजे तेज हवा के साथ बूंदाबांदी का दौर शुरू हो गया। जो करीब 15 मिनट तक चला। बूंदाबांदी के कारण सड़कें गीली हो गई। बूंदाबांदी से लोगों को तेज गर्मी और उमस से कुछ हद तक राहत मिल गई।

गलत ट्रांसफर पर कल डाइट परिसर में जुटेंगे अतिशेष शिक्षक

0

गंजबासौदा / शिक्षक संघर्ष संयुक्त मोर्चा की बैठक जिलाध्यक्ष पृथ्वी सिंह रघुवंशी की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि संकुल बीईओ और डीईओ ऑफिस बार-बार स्कूलों में पदस्थ शिक्षकों की जानकारी मांगते हैं। शिक्षक साल में कम से कम 10 बार यह जानकारी दे चुके हैं। इसके बाद भी अफसर पोर्टल पर जानकारी अपडेट नहीं करते। इसी लापरवाही के कारण कई स्कूलों में खाली पद नहीं होने के बाद भी पद दिखा दिए गए। वहां शिक्षकों की पोस्टिंग कर दी गई। एक ही विषय के दो-दो शिक्षक भेज दिए गए। पहले से पदस्थ शिक्षक को अतिशेष कर दिया गया। जबकि गलती बाद में आए शिक्षक की पोस्टिंग में थी।
रघुवंशी ने कहा कि हद तब हुई जब उच्च पद का प्रभार संभाल रहे शिक्षकों का पदनाम नहीं बदला गया। उन्हें भी अतिशेष कर दिया गया। मोर्चा के उपाध्यक्ष मनोज शर्मा, उमराव सिंह कुशवाह, राजेश दीक्षित ने कहा कि अधिकारियों की गलती का खामियाजा शिक्षक क्यों भुगतें। विभाग की लापरवाही से हुए ट्रांसफर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
नवल सिंह रघुवंशी, सौदान सिंह सूर्यवंशी, विजय श्रीवास्तव, चंद्रभूषण किरार ने कहा कि शिक्षक हित हमारा पहला कर्तव्य है।अधिकारी यह समझ लें कि हमें कितना भी संघर्ष करना पड़े, हम तैयार हैं। महामंत्री केजी राय ने बताया कि बैठक में तय किया गया है कि 13 मई, मंगलवार को सभी अतिशेष शिक्षक आवेदन सहित डाइट परिसर में एकत्रित होंगे। वहां जिला शिक्षा अधिकारी को दोषपूर्ण अतिशेष संबंधी मामलों पर आगाह किया जाएगा। यदि समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जाएगा।

दूल्हे का कार लेने से इंकार, बेटी के नाम एफडी के लिए रखे 4.50 लाख, जेवर सहित 12 लाख की चोरी

0

सिरोंज-गुना / हाइवे पर पामाखेड़ी मोड़ के पास शादी की खुशियों में उस वक्त खलल पड़ गई जब अज्ञात चोरों ने किसान रघुवीर मालवीय के घर में में घुसकर 12 लाख रुपए के माल पर हाथ साफ कर दिया। र शनिवार की रात रघुवीर की बेटी रेणु मालवीय की शादी थी और परिवार माधव फार्म हाउस पर जश्न मना रहा था। शनिवार-रविवार की रात चोरों ने सुनसान घर को निशाना बनाया। सुबह 3 बजे जब परिवार का छोटा बेटा सीनू घर पहुंचा, तो सभी कमरों और अलमारियों के ताले टूटे मिले। चोर 45 लाख रुपए की नकदी, 6 तोला सोने के जेवर, चांदी के आभूषण और रिश्तेदारों की ज्वेलरी ले उड़े। हाइवे पर चहल-पहल और 100 मीटर दूर चल रहे एक विवाह समारोह के बावजूद चोरों की इस हिम्मत ने पुलिस और स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया।
शादी की तैयारियों में विजी था परिवार, चोरों को मिला मौका
रघुवीर मालवीय ने अपनी बेटी रेणु की शादी के लिए सिरोंज-गुना हाइवे से 5 किमी दूर माधव फार्म हाउस बुक किया था। 9 मई से वहां कार्यक्रम शुरू हो चुके थे। शुक्रवार को परिवार और रिश्तेदार फार्म हाउस पहुंचे, लेकिन घर पर परिजन का आना-जाना बना हुआ था। शनिवार रात 8 बजे से विवाह समारोह शुरू होने के बाद सभी लोग फार्म हाउस चले गए और घर पर बजे के ताला लगा दिया। रात 12 से 2 बजे बीच चोरों ने मौके का फायदा उठाया।
विवाह समारोह बीच में छोड़कर परिजन घर पहुंचे
रात 3 बजे रघुवीर का छोटा बेटा सीनू अपने दोस्त विशाल के साथ घर पहुंचा। उसने देखा कि मेन गेट का ताला खुला था। सभी कमरों और अलमारियों के ताले टूटे मिले। सीनू ने तुरंत परिजन को सूचना दी। विवाह समारोह बीच में छोड़कर कर परिवार घर पहुंचा और पुलिस को खबर दी। सुबह डायल 100 और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।
एफएसएल टीम ने की जांच, डॉग भी नहीं ढूंद पाया सुराग
सुबह 11 बजे एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट ने नमूने लिए, जबकि पुलिस का डॉग कुछ दूरी पर एक टपरे तक गया और फिर लौट आया। पुलिस ने परिवार और रिश्तेदारों के बयान दर्ज किए। एसडीओपी उमेश तिवारी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ लिया जाएगा। पुलिस को शक है कि चोरों ने रैकी के बाद वारदात को अंजाम दिया।